City Media - Page 686 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 686

कुसुमकसा के प्राइमरी स्कूल टोलापारा लाखो का सौगात

0

दल्लीराजहरा ग्राम पंचायत कुसुमकसा के टोलापारा में शासकीय प्राथमिक शाला परिसर के अहाता निर्माण जनपद निधि से पांच लाख का भूमिपूजन जनपद सदस्य संजय बैंस ने किया कार्यक्रम में सरपंच शिवराम सिंदरामे उपसरपंच दीपक यादव जी भी उपस्थित रहे शाला विकास सीमित के अधक्ष्य रोमन ताराम अजय रावटे ने गर्म जोशी से अभिनंदन किया शाला विकास सीमित के अधक्ष्य रोमन ताराम ने कहा की हमारे स्कूल का अहाता बहुत जर्जर हो गया था जिसे हम अपने गांव वालो के साथ क्षेत्रीय मंत्री एवम सांसद तक अपनी समस्या रखे पर किसी ने भी हमारी समस्या का निदान नहीं किया हमारे जनपद सदस्य ने समस्या को गंभीरता से लेकर अपने निधि से पांच लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान कर भूमिपूजन किए मैं पूरे शाला परिवार के तरफ से आभार मानता हु इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय बैंस ने कहा की मुझे स्कूल के स्थापना अवसर के कार्यक्रम ग्रामीण जन अपनी समस्या रखे थे जो वाजिब भी था मुझे पूर्ण करने में खुशी भी महसूस कर रहा हु आप लोग जो जिम्मेदारी दिए हो उसे पूरे अंजाम तक ले जाने की मेहनत कर रहा हु सरपंच  शिवराम सिंदरामे ने बताया की हमारे जनपद सदस्य के पास हर समस्या का निराकरण है|

लाखो रुपए की राशि हमारे ग्राम पंचायत के विकास के लिए स्वीकृति प्रदान करा चुके है इस नए विकास कार्य के लिए भी आभार मानता हु उप सरपंच दीपक यादव ने कहा की विकास का दूसरा नाम ही संजय है मैं उपसरपंच के साथ शिक्षा सीमित का अध्यक्ष भी वास्तव में स्कूल की अहाता बहुत ही जर्जर हो गया था दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी नए आहता बनने से समस्या के निदान के साथ सुंदर भी दिखेगा इस कार्यक्रम में पुस्पजीत बैंस लोकेश सिन्हा गोल्डी धनकर कीर्तिन ठाकुर नोहर रावटे हेम लाल सेन हेमेंद्र भुआर्य लखन पटेल जागेश्वर भुआर्य पन्ना लाल डोमन पटेल जी उपस्थित रहे

 

सोनसाय कश्यप ने तीन गांवों में किया जनसंपर्क

0

बकावंड जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के बस्तर विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी सोनसाय कश्यप ने तीन गांवों में जनसंपर्क कर लोगों से अपने पक्ष में मतदान की अपील की।

कश्यप ने अपने समर्थकों के साथ ग्राम कोलाहल, राताखंडी और मांझीगुड़ा में जनसंपर्क अभियान चलाया। सोनसाय कश्यप के समक्ष गांव वालों ने शिकायत की कि राताखंडी से मांझीगुड़ा जाने का रास्ता बहुत खराब है। चार पहिया गाड़ी नहीं चल पाती। बरसात के समय कोई बीमार पड़ जाए या किसी महिला के डिलवरी का समय आ जाए, तो उन्हें कांवड़ में ढो कर दो किलोमीटर दूर मुख्य मार्ग तक ले जाना पड़ता है। राताखंडी में पचास घर हैं, लेकिन अभी तक इस गांव में रोड नहीं बनी है। 15 साल भाजपा सत्ता में रही, 5 साल कांग्रेस ने शासन किया, लेकिन ग्रामवासियों का समस्याओं का समाधान करने को कोई नहीं आया। ग्रामीणों ने कहा कि वोट मांगने तो सब आते हैं, लेकिन समस्याओं का समाधान करने कोई नहीं आता। सोनसाय कश्यप ने आश्वासन दिया यदि हमारी सरकार बनती है या मैं विधायक बनता हूं, तो सबसे पहले मेरा प्रथम दायित्व सड़क, बिजली, पानी, अस्पताल की सुविधा उपलब्ध कराने का रहेगा। उन्होंने ग्रामीणों से वादा किया कि राताखंडी से मांझीगुड़ा तक सड़क बनाई जाएगी। ग्रामीणों ने विश्वास दिलाया कि बस्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रत्याशी सोनसाय कश्यप को ही वोट देंगे। जनसंपर्क अभियान के दौरान निलम्बर भद्रे, ओमप्रकाश रजक, सोबाराम, रूकदर, उदय बघेल, लक्षण और अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

दल्ली राजहरा नगर पालिका की बारिश ने खोली पोल

0

दल्लीराजहरा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 22 मैं लिटिल बर्ड एकैडमी स्कूल के सामने नगर पालिका के द्वारा घरों के सामने कांक्रीट का कार्य किया गया था किंतु नाली की सफाई व्यवस्था एवं जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों के घरों में एवं सड़क पर पानी भरकर तालाब बन गया वार्ड क्रमांक 22 की सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है हाई स्कूल नंबर 2 सड़क के दोनों ओर गंदगी फैली रहती है, सड़क के किनारे पानी भरा रहता है, जिससे मच्छर पनप रहे हैं नाली की सफाई नहीं हो रही है। नहीं फागिंग मशीन चलाई जा रही है। जहां एक ओर शहर में को डेंगू जैसी बीमारी का दस्तक देखने को मिल रहा है वही नगर पालिका की इस तरह की लचर सफाई व्यवस्था से, वार्डवासीयों के मन में दहशत का वातावरण है । वहीं दूसरी ओर सफाई कर्मचारी रोजगार के अभाव में आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं,। यहां पर यह भी बताना लाजमी हैं कि वार्ड क्रमांक 22 नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर का वार्ड है। जिन्हें प्रत्येक वर्ष निधि के रूप में 37.50 लाख रुपए के रूप में प्राप्त होता है।

सुरेश जायसवाल (पूर्व पार्षद वार्ड क्रमांक 22)- वार्ड क्रमांक 22 में मछली मार्केट एवं श्रमिक बस्ती है किंतु सफाई व्यवस्था के अभाव में चारों तरफ गंदगी फैली हुई है जाम नालियों में गंदगी बजबजाकर पानी सड़क पर बह रहा है,नगर पालिका के अध्यक्ष का वार्ड होने के बाद भी इस तरह की निष्क्रियता अध्यक्ष की नाकामी को दिखाता है ।

बाबा का भव्य जम्मा जागरण कल दल्लीराजहरा में

0
  • धर्म नगरी दल्लीराजहरा में कल होगा बाबा का भव्य जम्मा जागरण

दल्लीराजहरा धर्म नगरी के नाम से प्रचलित, धर्म नगरी दल्लीराजहरा जहां बाबा रामदेव के असीम कृपा से एंव शहरवासियों के अटूट श्रद्धा से बी एस पी प्राथमिक शाला न. 6 के मैदान में संध्या 7 बजे से देर रात्रि तक बाबा का भव्य जम्मा जागरण रखा गया है। जिसमे स्व. गोपाल बजाज के प्रेरणा लेकर डॉक्टर देवेंद्र राठी महाराष्ट्र से जम्मा जागरण करने पधार रहे है। समस्त नगरवासियों और भक्तगणों से निवेदन इस भक्ति संध्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम में चार चांद लगाए। क्रांति जैन धर्म नगरी दल्लीराजहरा में लगातार नये नये आयोजन करते रहते हैं जिसके चलते समस्त नगरवासियों ने क्रांति जैन को शुभकामनाएं और बधाइयां दी।

भविष्य गढ़ने वाले अपने गुरुओं का किया शिष्यों ने सम्मान

0
  • गुरुनानक स्कूल के पूर्व विद्यार्थियों ने की शानदार परंपरा की शुरुआत

दल्ली राजहरा नगर के हृदय स्थल स्थित  गुरु नानक हायर सेकेंडरी स्कूल में पूर्व छात्र छात्राओं ने गुरु शिष्य परंपरा का निर्वहन करते हुए “गुरुवर तुम्हें प्रणाम” थीम पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया। स्कूल के 1997 से 2000 तक पास आउट पूर्व छात्र- छात्राओं द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उन शिक्षक शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया, जिन्होंने अपने जीवन का अमूल्य समय देकर इन छात्र- छात्राओं के उज्जवल भविष्य की नींव रखी थी। सम्मान की कड़ी में सर्वप्रथम दिवंगत शिक्षिका जीएस कुमार, शिक्षक करवाड़े एवं श्री सहगल के परिवार वालों को सम्मानित किया गया। पश्चात शिक्षक पीआर इंदौरिया, शर्मा, पीके साव, किशोर वैष्णव, एस. कुरैशी, श्रवण, इंद्रजीत देवांगन, रमेश बैस,मोहनदास मानिकपुरी, वीरेंद्र सिंह, आरआर शुक्ला, शिक्षिका मनजीत मल्ली, सरला, गीता शुक्ला, पुष्पा साव, साधना रानी ठाकुर, अम्बा बैस, विनितांजलि दास, किरण श्रीवास्तव, सुमन श्रीवास्तव, अंजू श्रीवास्तव, अनिता ठाकुर को सम्मानित किया गया।

भारी मन और नम आंखों से ली विदाई
आरंभ में सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण व दीप जलाकर पूजन किया गया। स्वागत गीत
स्वागत भाषण तथा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हुई। सभी शिक्षकों ने आशीर्वाद स्वरुप विचार
रखे तथा इस आयोजन को आने वाली पीढ़ी के लिए मील का पत्थर कहा। सभी शिक्षक शिक्षिकाओं और छात्र- छात्राओं ने भारी मन और नम आंखों के साथ एक दूसरे से विदाई ली। कार्यक्रम में आशा साहू, अनिल कुकरेजा, विनायक बुरंगे, प्रफुल्ल बोडखे, प्रणेश जैन, आरती जायसवाल, झुमझुम सरकार, किशोर कराडे, सिनियर मुनमुन सिन्हा यामिनी राठौर, संगीता, ऋतु, डॉली, प्रेमा राव, रेखा जैन, पिंकी, मीना, संजू जायसवाल, स्मिता, भारती, आशा, गोदी नसरीन, डिक्सन मैथ्यू, श्रीनू प्रसाद, बासवेल जोसेफ, अमित अग्रवाल, तलविंदर सिंह, राजा संधु, बैंजिल एंथोनी, जनार्दन, कमलेश जैन, चंद्रेश नाहटा, विक्रमजीत सिंह, बहादुर सिंह, अली अंसारी, हरविंदर सिंह, कलीम बड़गुजर, राजमल जैन, रवि गोगड़, देवराज जैन, विजय संचेती, विकास कथूरिया, सुनील, बलराम साहनी, हरजीत सिंह भाटिया, अब्दुल, संतोष कुरील, परमेश्वर डहवाल,संतोष जैन व अश्वनी कुमार आदि छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

विधायक जैन ने लाखों के कार्यों का किया भूमिपूजन- लोकार्पण

0
  • विधायक संग ग्रामीणों ने लगाया मुख्यमंत्री जिंदाबाद का नारा
  • भगवान गणेश और देवगुड़ियों में की पूजा

जगदलपुर संसदीय सचिव व जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने मंगलवार को 44 लाख 80 हजार रुपयों के सात कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया।
मंगलवार को दोपहर बाद जैन अपने सहयोगियों के साथ आसना, कालीपुर, बालिकोंटा व परपा पंचायत पहुंचे। आसना के छेपड़ागुड़ा पारा में 12 लाख 32 हजार रुपए की लागत से बनने वाली सीसी सड़क का भूमिपूजन किया। आसना के छेपड़ागुड़ा में भगवान गणेश की प्रतिमा की पूजा कर विधायक जैन ने शीश नवाया। कालीपुर, बालिकोंटा की देवगुड़ियों में पूजा पश्चात कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। स्थानीय देवी- देवताओं का जयकारा लगाया गया। छेपड़ागुड़ा में प्रगति युवा मंच के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद थे। इसके बाद कालीपुर पहुंचे विधायक श्री जैन ने पहले स्थानीय मातागुड़ी में पूजा- अर्चना की। तत्पश्चात तीन विकास कार्यों हलबा समाज भवन निर्माण, हिंगलाजिन मातागुड़ी तथा माता मंदिर के पास बोरिंग खनन कार्य का भूमिपूजन किया। इन तीन कार्य के लिए 16.33 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। कालीपुर के बाद ग्राम पंचायत बालिकोंटा व परपा में भी  जैन ने भूमिपूजन- लोकार्पण किया। बालिकोंटा में हिंगलाजिन मातागुड़ी के लिए भूमिपूजन किया गया। इसी प्रकार परपा में गदबा समाज के भवन का लोकार्पण करने के साथ सीसी सड़क निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया।

मुख्यमंत्री का लगाया जयकारा
आसना, कालीपुर, बालिकोंटा व परपा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जयकारा खूब लगाया गया। किसान, आदिवासी, युवाओं- बेरोजगारों आदि के हित में कांग्रेस सरकार के मुखिया द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जमकर प्रशंसा विधायक जैन व अन्य लोगों ने की। कार्यक्रम स्थलों पर भूपेश है तो भरोसा है का नारा भी गूंजा। लोगों ने कांग्रेस की सरकार फिर से बनाने का संकल्प लिया।

हेमलता की सफलता दोहराने की विधायक ने दी प्रेरणा
इस साल आसना की बेटी हेमलता पिता रनु कश्यप का चयन एमबीबीएस में हुआ है। छेपड़ागुड़ा में आयोजित कार्यक्रम में विधायक जैन ने अन्य बेटियों को भी हेमलता की सफलता दोहराने की प्रेरणा दी। उन्होने वन अधिकार पट्टा हासिल करने वन समिति की बैठक लेकर समस्त औपचरिकता पूर्ण करने के बारे में भी बताया। प्रगति युवा मंच की सभी मांगों को पूर्ण करने आश्वस्त करते कहा कि वे झूठी घोषणाएं कभी नहीं करते हैं, जो भी कहते हैं उसे हर हाल में पूरा करते हैं। विधायक रेखचंद जैन के साथ नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, राजस्व सभापति राजेश राय, पार्षद सुखराम नाग, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गौरनाथ नाग, आसना सरपंच प्रवीर देहारी, उप सरपंच रामनाथ कश्यप, वरिष्ठ कांग्रेसी महेंद्रनाथ जोशी, हलबा समाज प्रमुख मानसराम राणा, हेमंत कश्यप, शैलेंद्र जोशी, कर्णदेव कश्यप, कालीपुर सरपंच खगेश्वर भोयर, चंदन पुजारी, उप सरपंच जय सिंग, राजेंद्र पटेल, बालिकोंटा सरपंच फूलमति कश्यप, परपा सरपंच सोनादेई नाग, रोहित नाग, उप सरपंच रैगो, कोटवार नीलांबर, नीलम, सिरहा चुम्मन, ग्राम पटेल गोपाल बघेल, लखन, अनंत, युवा मितान क्लब अध्यक्ष त्रिनाथ, सचिव गौतम, सेवती, सुनीता सोढ़ी, दीपक, मनोज, जयसिंग, कुशाल चंद नागे, सुकेंद नायक, स्वाति ठाकुर, रयमति बघेल, सावित्री कश्यप, दशमी ठाकुर, अनिल गडमेचा, जयसिंग गोयल, थबीर ठाकुर, मोतीराम ध्रुव, प्रेमसिंह ठाकुर, ललिता ठाकुर, नेहा, रानू राना, दीपिका ठाकुर, राजेश, ईश्वर, चंदन, रोहित, राजेश राणा, गौरव जोशी, पंच बालिकोंटा लघनी कश्यप, तुलावती भारती, भगवती कश्यप, दलो गोयल, रूपधर बघेल पुजारी पवन बघेल, पटेल वरुण कश्यप, धनमती बघेल, घासीराम बघेल, मुन्ना कश्यप, रूपधर, जयराम, शंकर, कला सुंदर, विक्रम, सुमनी, आयती, धनमती आदि सैकड़ों ग्रामीण कार्यक्रमों के दौरान चारों पंचायतों में मौजूद थे।

भेदभाव रहित विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता: जैन

0
  • विधायक रेखचंद, महापौर सफीरा साहू एवं जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य ने किया विकास कार्यों का भूमिपूजन

जगदलपुर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, महापौर सफीरा साहू, सभापति कविता साहू एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने शहर के दो वार्डों में 78 लाख रु. से भी अधिक के बीटी रोड, सीसी रोड, आरसीसी नाली आदि निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।
प्रवीर वार्ड-1 में मालती घर से मनिक घर तक आरसीसी नाली निर्माण लागत 10.95 लाख एवं दलपत सागर वार्ड – 18 में अटल आवास से क्राइस्ट कालेज तक, नायडू घर से मुदलियार घर तक देवांगन घर से सांई घर तक सीसी सड़क निर्माण लागत 16.57 लाख, नमन हाइटस से सेठिया घर तक बीटी रोड मरम्मत कार्य लागत 23.33 लाख , सांई मंदिर ठाकुर घर के पास आरसीसी पुलिया निर्माण लागत 4.05 लाख, सांई मंदिर के पीछे आरसीसी नाली निर्माण लागत 3.93 लाख, गूगल मेंस से साहू घर तक बीटी रोड निर्माण लागत 11.80 लाख एवं आरसीसी नाली निर्माण गायत्री नगर दुबे गली में लागत 7.60 लाख सहित कुल 67.28 लाख रुपए के कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि भेदभाव रहित विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता है। हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप शहर के हर वार्ड का बराबर विकास किया जा रहा है। वार्ड पार्षद चाहे कांग्रेस का हो या भाजपा का, बिना भेदभाव के राशि आबंटित की गई। शहर का समेकित विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता है।महापौर सफीरा साहू ने कहा कि गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की अवधारणा के अनुरूप गढ़बो नवा जगदलपुर को साकार करने के लिए नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया एवं संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन व श्रम विभाग रेखचंद जैन का लगातार सहयोग मिल रहा है। शहर के विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं है।

चेहरा देखकर नहीं करते विकास : मौर्य
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में जहां विकास केवल अपने कार्यकर्ताओं का किया जाता था, आज हमारी कांग्रेस सरकार में हर वार्ड का समेकित विकास किया जा रहा है। भाजपा की सरकार के दौरान नेताओं ने जहां अपना व्यक्तिगत विकास किया, हमारी सरकार शहरों और गांवों के विकास पर ध्यान दे रही है। इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, महापौर सफीरा साहू, नगर निगम की सभापति कविता साहू, वरिष्ठ पार्षद एवं एमआईसी सदस्य यशवर्धन राव, राजेश राय, पार्षद योगेंद्र पाण्डेय, सुखराम नाग, नरसिंग राव, शुभम यदु, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गौरनाथ नाग, आभास मोहंती, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा , शाहनवाज खान, अभिषेक नायडू, शादाब खान, अन्नपूर्णा राव, मनोज झा, आशा यादव, सचिन उपाध्याय, बीएल गुप्ता, रत्ना पटेल, गणमति पटेल, सन्मति पटेल, पुष्पा ठाकुर, मनीषा सेठिया समेत बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।

2024 के चुनाव में लागू हो महिला आरक्षण :दीपक बैज

0
  • महिला आरक्षण विधेयक चुनावी सनसनी के लिए
  •  जनगणना व परिसीमन के बाद ही लागू हो पाएगा आरक्षण

रायपुर मोदी सरकार द्वारा पेश महिला आरक्षण बिल को  चुनावी शिगूफा बताते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा है कि कांग्रेस शुरू से इस बिल की पक्षधर रही है, यह हमारा अपना बिल है। महिला आरक्षण 2024 के चुनाव में लागू हो जाना चाहिए। यह देश की करोड़ों महिलाओं और लड़कियों की उम्मीदों के साथ बड़ा विश्वासघात है कि बिल पास होने के बाद भी आरक्षण के लिए इंतजार करना पड़ेगा।
बैज ने कहा है कि इस विधेयक में कहा गया है कि महिला आरक्षण अगली जनगणना के प्रकाशन और उसके बाद की परिसीमन प्रक्रिया के बाद प्रभावी होगा। इस प्रावधान से सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि क्या 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले जनगणना और परिसीमन हो पाएगा? मोदी सरकार ने 2011 के बाद 2021 में होने वाली जनगणना को अभी तक नहीं करवाया है। ऐसे में 2024 के चुनाव के पहले जनगणना होने पर बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। यह विधेयक मोदी सरकार द्वारा सिर्फ चुनावी सनसनी के लिए लाया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  बैज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से आधी आबादी को उसका पूरा अधिकार देने की पक्षधर रही है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महिला आरक्षण बिल लाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी से बात की थी। कांग्रेस की सरकारों ने समय-समय पर इस हेतु प्रभावी कदम भी उठाए। सबसे पहले राजीव गांधी ने 1989 के मई महीने में पंचायतों और नगर पालिकाओं में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण देने के लिए संविधान संशोधन विधेयक पेश किया। वह विधेयक लोकसभा में पारित हो गया था, लेकिन सितंबर 1989 में राज्यसभा में पास नहीं हो सका। अप्रैल 1993 में तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव ने पंचायतों और नगर पालिकाओं में महिलाओं के एक तिहाई आरक्षण के लिए संविधान संशोधन विधेयक को फिर से पेश किया। दोनों विधेयक पारित हुए और कानून बन गए। महिलाओं के लिए संसद और राज्यों की विधानसभाओं में एक तिहाई आरक्षण के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह संविधान संशोधन विधेयक लाए। विधेयक 9 मार्च 2010 को राज्यसभा में पारित हुआ।

महिला आरक्षण कांग्रेस की देन
दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों के प्रयास से ही आज देशभर में पंचायतों और नगर पालिकाओं में 15 लाख से अधिक निर्वाचित महिला प्रतिनिधि हैं। यह 40 प्रतिशत के आसपास है। कांग्रेस ने अपनी कार्यसमिति में भी महिला आरक्षण के लिए प्रस्ताव पारित किया है। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने यूपीए की चेयरपर्सन रहते महिला आरक्षण लागू करने के लिए अनेक बार ठोस पहल की। तब विपक्षी भाजपा इस पर रोड़े अटकाती रही है। वर्तमान में भी चुनावी हार को देखते हुए महिला आरक्षण बिल लाया गया है।

जिस्मानी और सियासी सेहत दुरुस्त कर रहे हैं जैन

0
  •  मॉर्निंग वॉक के साथ रेखचंद जैन कर रहे हैं जनसंपर्क भी
  • विधायक रेखचंद जैन ने कई स्थानों पर किया जनसंपर्क

जगदलपुर विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन मॉर्निंग वॉक के जरिए अपनी जिस्मानी सेहत के साथ ही सियासी सेहत को और भी तंदरुस्त बनाने में लग गए हैं। वे अल सुबह वॉक पर निकल पड़ते हैं और इसी के साथ जनसंपर्क में जुट जाते हैं। जैन आम नागरिकों के साथ टपरी पर बैठकर चाय की चुस्कियां लेते भी अक्सर नजर आ जाते हैं। लोग उनकी इस अदा के कायल हो गए हैं और उनका साथ देने के लिए आगे आ रहे हैं।

 

सुबह की सैर जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन की दिनचर्या में शामिल है। वे रोजाना पौ फटने से पहले ही बिस्तर छोड़ देते हैं। घर में हल्का फुल्का एक्सरसाइज करने के बाद वे मॉर्निंग वॉक पर निकल पड़ते हैं।  जैन के साथ उनके सहयोगी कांग्रेसजन भी मॉर्निंग वॉक पर जाने लगे हैं। मंगलवार को विधायक रेखचंद जैन ने मॉर्निंग वॉक के दौरान दंतेश्वरी मंदिर चौक, सिरहासार चौक, दलपत सागर में मॉर्निंग वॉक करने पहुंचे लोगों से मुलाकात की और उनका कुशल क्षेम पूछा। गणेश चतुर्थी के अवसर पर विभिन्न स्थानों से मूर्ति बेचने आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना एवं दूर करने का आह्वान दिया। दलपत सागर में योग कर रहे लोगों के साथ रेखचंद जैन ने योगासन किया एवं चर्चा की। वे लोगों के साथ पूरी तरह घुल मिलकर बातचीत करते रहे, उनका सुख दुख पूछते रहे। जैन ने चाय की टपरी में बैठकर लोगों के साथ चाय भी पी। संसदीय सचिव रेखचंद जैन को अपने बीच पाकर लोगों ने कहा विधायक हो तो ऐसा, जिनकी सादगी आज भी पहले की तरह ही कायम है, उनमें वीआईपी कल्चर रंचमात्र भी हावी नहीं हो सका है। इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की जगदलपुर मेरा घर है यहां की हर परेशानी मेरी व्यक्तिगत परेशानी है। उन्होंने कहा कि शहर में मार्निंग वॉक करने के लिए कोई भी उपयुक्त स्थान नहीं था। हमारी सरकार आने के बाद दलपत सागर, इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम एवं शहीद पार्क में मार्निंग वॉक के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इन स्थानों पर लोग मार्निंग वॉक के साथ योगाभ्यास भी कर रहे हैं। दलपत सागर में अभी प्रथम चरण का ही कार्य हुआ है। आगामी दिनों में कार्य पूर्ण होने पर और भी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस दौरान विधायक रेखचंद जैन के साथ उनके सहयोगी एवं समाजसेवी उपस्थित थे।

धान की कीमत 3600 रु. क्विंटल तक देगी कांग्रेस सरकार: बैज

0
  • भाजपा के झांसे में नहीं आएंगे किसान, भूपेश सरकार वादे से ज्यादा दाम दे रही है फसलों के

रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा है कि कांग्रेस की सरकार में किसानों को 2800 से 3600 रु. प्रति क्विंटल धान की कीमत मिलेगी। इसे रोकने भाजपा के छत्तीसगढ़ के नेता केंद्र सरकार के माध्यम से राज्य की धान खरीदी बंद करवाना चाहते हैं। केंद्र ने राज्य से चावल लेने के कोटे में कटौती कर दी है। 86 लाख टन को घटाकर 61 लाख टन कर दिया गया है। बारदाना में भी कटौती कर दी गई है। राज्य के भाजपा नेता इस पर राज्य की बजाय केंद्र का पक्ष ले रहे हैं। राज्य के खिलाफ झूठ बोल रहे हैं।

दीपक बैज ने यहां जारी बयान में कहा है कि छत्तीसगढ़ का किसान भारतीय जनता पार्टी के झूठ, भ्रम और छलावे में नहीं आने वाला है। भूपेश सरकार में छत्तीसगढ़ के किसानों को धान की कीमत वादे से ज्यादा मिल रही है। आगे और ज्यादा की उम्मीद भी किसानों को भूपेश सरकार से है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना की इनपुट सब्सिडी की राशि को मिलाकर पिछले खरीफ सीजन में धान का दाम किसानों को 2640 और 2660 रूपए प्रति क्विंटल मिला है, जो देशभर में सर्वाधिक है। कोदो 3000 रूपए प्रति क्विंटल, कुटकी 3100 और रागी की खरीदी 3578 रूपए प्रति क्विंटल की दर पर केवल छत्तीसगढ़ में ही हुई है। छत्तीसगढ़ का किसान यह मान चुका है कि कांग्रेस सरकार में आने वाले समय में धान की कीमत 2800 रु. से 3600 रू. प्रति क्विंटल तक मिलेगी। भाजपा के 2183 पर भी छत्तीसढ़ के किसानों को भरोसा नहीं है। किसान यह समझ चुके हैं कि धान और किसान भारतीय जनता पार्टी के लिए केवल चुनावी लिहाज से ही जरूरी है। 15 साल रमन राज में छत्तीसगढ़ के किसानों को लगातार ठगा गया, बोनस के नाम पर वादाखिलाफी की गई। चुनावी साल को छोड़कर कभी बोनस नहीं दिया गया।

झूठे वादे और जुमले याद हैं किसानों को

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसान यह समझ चुके हैं कि कैसे चुनाव करीब आते ही भाजपाई किसान हितैषी होने का ढोंग करने लगते हैं। रमन राज के कुशासन और वादाखिलाफी के साथ ही मोदी सरकार के झूठे वादे और जुमले भी किसानों को याद है। 2014 में भाजपा ने स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश के अनुसार सी-2 फार्मूले पर 50 प्रतिशत लाभ के साथ एमएसपी देने का वादा किया था। 9 साल हो गए क्या हुआ उस वादे का? 2022 तक किसानों की आय दुगुनी करने का वादा मोदी सरकार ने किया था, लेकिन किया उल्टा। कृषि लागत 3 गुना बढ़ा दी। पोटाश की कीमत 800 से बढ़कर 1700, कीटनाशक के दाम 4 गुना तक बढ़े हैं। ट्रैक्टर और कृषि यंत्रों में 12 से 18 प्रतिशत जीएसटी वसूला जा रहा है। कृषि उपकरणों के स्पेयर पार्ट्स में तो 28 परसेंट तक बेरहमी से जीएसटी की वसूली जा रही है।

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि यूपीए की मनमोहन सिंह सरकार ने 2004-05 से 2013-14 के बीच धान की एमएसपी में कुल 134 प्रतिशत की वृद्धि की थी, लेकिन मोदी सरकार ने 2003-04 से लेकर खरीफ सीजन 2023-24 के लिए घोषित समर्थन मूल्य अर्थात 10वीं बार में धान के समर्थन मूल्य में कुल वृद्धि मात्र 66.64 प्रतिशत की है। इसका अर्थ साफ है कि मनमोहन सरकार की तुलना में मोदी सरकार में धान की एमएसपी वृद्धि दर आधी से भी कम है। भूपेश सरकार तो भाजपा की तमाम अड़ंगेबाजी के बावजूद बिना किसी भेदभाव के छत्तीसगढ़ के किसानों को अपने संसाधनों से इनपुट सब्सिडी दे रही है और आगे भी देगी।

कांग्रेस को फिर मिलेगा अन्नदाता का आशीर्वाद

बैज ने कहा कि भूपेश सरकार द्वारा भूमिहीन कृषि श्रमिकों के लिए चलाई जाने वाली न्याय योजना का दूसरा उदाहरण देश में नहीं है। छत्तीसगढ़ के अन्नदाता के आशीर्वाद से पुनः भूपेश पर भरोसे की सरकार बनेगी और छत्तीसगढ़ के किसानों को उनकी उम्मीदों से ज्यादा लाभ होगा।

MOST POPULAR

HOT NEWS