City Media - Page 1689 of 1844 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1689

सांकरा में सतनामी समाज ने मनाया घासीदास जयंती, जैतखाम की पूजा की, पंथी नृत्य का भी हुआ आयोजन

0

जैतखाम की पूजा करती हुई महिलाएं

बालोद – बालोद ब्लॉक के ग्राम सांकरा में शुक्रवार को गांव के सतनामी समाज द्वारा घासीदास जयंती पर्व का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुबह गांव के बाजार चौक में मिनीमाता प्रतिमा के पास पूजा अर्चना की गई। इसके बाद शाम को मोहल्ले में जैतखाम की पूजा की गई। इस दौरान घर से महिलाएं थाल सजाकर पहुंची। जैतखाम में अलग-अलग व्यंजनों सहित अन्य पूजन सामग्री का भोग चढ़ाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद कमलकान्त खेवारे ने लोगों को सत्य की राह पर चलने के लिए प्रोत्साहित किया। अध्यक्षता मोहन चतुर्वेदी जिला सतनामी समाज अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ बालोद ने की।विशेष अतिथि के रूप में वारुणी देशमुख सरपंच, शिवेन्द्र देशमुख, अरुण पटेल, कुन्देश्वरी चन्द्राकर, भुनेश्वर पटेल, पूर्णिमा चन्द्राकर, पत्रकार दीपक यादव रहे।

पंथी नृत्य करते हुए निपानी के कलाकार

कार्यक्रम का संचालन ख़िलानन्द गिलहरा ने किया।पंथी नृत्य की प्रस्तुति जय सतनाम पंथी पार्टी निपानी के कलाकारों ने दी। नृत्य व पंथी गीत के जरिए गुरू घांसी दास की महिमा का बखान किया गया। इस दौरान मेहतरु देशलहरे, ललित महेश्वरी, प्रशांत बघेल, जयलाल खुटेल, विजय बघेल, हेम बहादुर बघेल सहित अन्य सामाजिक व अन्य समाज के लोग मौजूद रहे।

रेल्वे ने किया ट्रेनों के समय सारिणी में परिवर्तन

0

रायपुर – 01 दिसम्बर 2020 से नीचे दिए गए ट्रेनों का परिचालन परिवर्तित कर दिया गया है | ट्रेनों में सफ़र करने से पहले भारतीय रेल्वे द्वारा जारी समय सारिणी या पूछताछ 139 में कॉल कर अपनी यात्रा निर्धारित करें |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

निर्धारित समय से पहले छूटने वाली गाड़ियों की सूची –

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

संजय और सूरेश की जोड़ी क्या तोड़ेगी रेखचंद-राजीव का तिलिस्म, सरकार के दो वर्ष पूरे होते ही खोला मोर्चा, जगदलपुर विधानसभा में क्या फतेह करेगी भाजपा

0

जगदलपुर। भाजपा जिला संगठन ने नगर मंडल अध्यक्ष के तौर पर सूरेश गुप्ता की नियुक्ति के बाद संगठनात्मक बैठक फिर भूपेश बघेल सरकार के दूसरे दिन से शहीद स्मारक का मुद्दा या फिर हार्वेस्टिंग सिस्टम को लेकर जिस प्रकार मुखर हुए और फिर नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे का साथ क्या यह जगदलपुर विधानसभा में कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी है। प्रशासनिक अकर्मण्यता के कारण कांग्रेस की किरकिरी हो रही है जिस प्रकार भाजपा शासनकाल में शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा व विधायक रेखचंद जैन ने विरोध प्रदर्शन कर जो तिलस्म स्थापित किए गए थे प्रशासनिक उदासीनता के कारण अब उसके दरकने के आसार दिख रहा है।


कांग्रेस पार्टी को संजीवनी जगदलपुर विधानसभा में पंद्रह वर्षों बाद संजीवनी मिला है,कितने संघर्ष से भाजपा से सत्यता हथियाया गया है। ज़ोगी सरकार में भाजपा के विधायक सुभाऊ कश्यप व संतोष बाफना काबिज रहे। सुभाऊ जगदलपुर विधानसभा अनारक्षित होने से बस्तर चले गए और उनकी जगह पर 2008 से 2018 तक संतोष ने जिम्मेदारी संभाली। 2014 में कांग्रेस के प्रदर्शन से बमुश्किल निगम में विजय श्री हासिल की जिसके दो वर्ष के भीतर प्रशासनिक अधिकारियों का नेताओं पर हावी होना भारतीय जनता पार्टी को बैठे बिठाए मुद्दों पर मुद्दों दे रहा है जिससे कांग्रेस पार्टी की छवि धुमिल हो रही है जिसके कारण अब चर्चाओं का बाजार गर्म है कि कहीं जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा राजीव व रेखचंद का करिश्माई तिलिस्म तोड़ सकता है। कांग्रेस पार्टी 2014 में निगम में कुर्सी संभालने के बाद लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए 2018 के चुनाव में विधानसभा चुनाव चुनाव जीता।

2019 के लोकसभा में भी जगदलपुर विधानसभा के शहरी इलाकों में अच्छा प्रदर्शन था तथा अप्रत्यक्ष चुनाव के तहत कांग्रेसी पार्षदों की भी बड़ी संख्या में विजय श्री हुई किंतु प्रशासनिक स्तर पर पकड़ नहीं होने से अब धीरे-धीरे कांग्रेश की छवि धूमिल हो रही है। दूसरी तरफ चौक चौराहों में यह चर्चा प्रारंभ हो गई है कि नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता एवं नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे की जोड़ी विधायक रेखचंद जैन व शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा के करिश्माई नेतृत्व से मिले जीत के तिलस्म को क्या तोड़ देगी।

छग प्रदेश मछुवा कांग्रेस द्वारा मत्स्य कृषको को शासन के 2 वर्ष के कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में संसदीय सचिव एवं विधायक गुंडरदेही का आगमन

0

बालोद – दिनांक 17 दिसंबर 2020 को जिला बालोद निषाद भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ प्रदेश मछुवा कांग्रेस द्वारा मत्स्य कृषको को  शासन के 2 वर्ष के कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में माननीय संसदीयसचिव एवं विधायक गुंडरदेही कुँवर  सिंह निषाद जी,माननीय एम आर निषाद जी अध्यक्ष, मछवा कल्याण बोर्ड छ ग,  चंद्रहाश देवांगन जी के कर कमलों से  बालोद जिले के विशिष्ठ मत्स्य कृषको को साल श्रीफल से सम्मनित

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

किया कार्यक्रम में उपस्थित मत्स्य कृषको की मूलभूत समस्याओं का निराकरण करने  हेतु 09 कृषको को आइस बॉक्स,05 कृषको को प्रदर्शन इकाई का चयन कर उत्कृष्ठ मस्तय  उत्पादन हेतु परिपूरक मत्स्य आहार,03 समितियों को महाजाल,एवं 03 मत्स्य विक्रेताओं को विक्रय सुविधा हेतु मोटर साइकिल,के साथ आइस बॉक्स प्रदान किया गया,क्रायक्रम में राज्य स्तर के मछुवा कांग्रेस के विशेष पदाधिकारी गण एवं जिले के सम्मानित समितियों के अध्यक्ष उपस्थित रहे,एवं मत्स्य विभाग के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

मोटर सायकल चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार, चोर द्वारा नंबर प्लेट बदलकर अपने पास रखा गया था

0

नारायणपुर – सैय्यद वली आज़ाद

मोटर सायकल चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोर द्वारा नंबर प्लेट बदलकर अपने पास रखा गया था | चोरी की घटना 08.12.2020 की है तरूण सरकार पिता प्रकाश सरकार उम्र 30 वर्ष दिनांक 08.12.2020 को इसकी मोटर सायकल बजाज पल्सर 220 सीसी कमांक -CG-21F-3207 जिसका इंजन नं0 DRYCK G96113 चेचिस नं0 MD2A13EY- 8KCG66300 को धुलवाने के लिये संजय मोटर गैरेज बस स्टैण्ड चौक धौडाई में छोडकर आया था, मोटर सायकल को धोकर गैरेज के सामने रखा था जिसे वापस लेकर नही लाया गया था को दिनांक 08.12.2020 के दरभ्यानी रात्रि में कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट लिखवाने पुलिस थाने गया और पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही थी |

एक दिन मुखबिर से सुचना मिली कि उक्त मोटर सायकल का नम्बर प्लैट बदलकर भागीधर उर्फ रवि राय पिता वरूण राय उम्र 21 वर्ष जाति नमोशुद्र साकिन मुंजमेटा ब्रेहबेडा नारायणपुर जिला नारायणपुर जो अपने पास रखा है |

जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय नारायणपुर,अतिo पुलिस अधीक्षक महो0 एवं पुलिस अनुविभागीय महोदय छोटेडोंगर के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना धौडाई पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये दिनांक 18.12. 2020 को सूचना के आधार पर रवि राय उर्फ भागीधर राय उम्र 21 वर्ष निवासी मुंजमेटा ब्रेहबेड़ा नारायणपुर को दबिस देकर पड़ा गया जिससे पुछताछ पर भागीधर राय द्वारा अपने दोस्त मनोहर बघेल पिता स्व. मंगलराम बघेल उम्र 20 वर्ष निवासी माडिन चौक नारायणपुर के साथ घटना को अंजाम देना बताया तथा उक्त मोटर सायकल का नम्बर प्लैट बदलकर चलाना तथा चांदनी चौक स्थित जय मां ऑटो पार्टस एवं मोडीफाई गैरेज मे रखना बताने पर चोरी गई मोटर सायकल व नम्बर प्लैट बरामद किया गया एवं उक्त दोनों आरोपियों को दिनांक 18.12.2020 के 13:10 एवं 13:15 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया। सम्पूर्ण घटना में थाना धौडाई के निरीक्षक नरेश देशमुख, सउनि रमेश मरकाम, प्र0आ0 गणेशराम मण्डावी, आर0 मनीष यादव, सुनील कुमार नाग, नंदगोपाल दिवाकर, राजेश मेडिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

दल्ली राजहरा में आबकारी विभाग सर्किल अधिकारी के संरक्षण में हो रही अवैध रूप से शराब बिकी पर तत्काल रोक लगाने हिन्द सेना द्वारा मुख्यमंत्री को ज्ञापन

0

दल्ली राजहरा नगर में आबकारी विभाग के सर्किल अधिकारी एस.आर. भांडेकर के संरक्षण में विगत कुछ समय से शराब कोचियों द्वारा बैखौफ व धडल्ले तरीके से अवैध रूप से नगर के हदय स्थलों व मुख्य चौक चौराहों में बड़ी ही आसानी से अवैध रूप से शराब की बिकी की जा रही है। जिससे नगर व समाज में अशांति व अप्रिय का माहौल उत्पन्न हो रहा है। नगर के मोहल्लों में शराब बिकने से स्थानीय युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में फंसते जा रहे हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

कई बार नगर में अवैध शराब विकी के कारण दंगा, गाली गलौज व मारपीट की घटना होना आम बात हो गई है। अधिकांश वार्डो में अवैध रूप से शराब बेचने में कोचिये सक्रिय हैं, जिससे वार्ड की ही महिलाये पास की दुकानों में जाने से कतराती हैं। जो कि स्वयं बहुत ही निंदनीय है। इस संबंध । में अनेकों बार आबकारी विभाम को ज्ञापन के माध्यम से ध्यानकर्षण कराया गया है, किन्तु उनके द्वारा इस पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। जिससे क्षेत्र की जनता में काफी रोष व्याप्त है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

मुख्यमंत्री जी से अनुरोध किया गया कि नगर की इस सामाजिक गम्भीर समस्या से अवगत होकर इस धंधे से जुड़े आबकारी विभाग के अधिकारियों पर न्वरित कार्यवाही करें ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

नये बस स्टैंड में शाम ढ़लते ही असामाजिक तत्वों का जमावाड़ा, चौकी बना शो-पीस, बोधघाट थाना रामभरोसे, चोरी-नकबजनी, शराबखोरी की घट रही वारदातें

0

जगदलपुर। बस्तर संभाग का सबसे बड़ा बस स्टैंड कुशाभाऊ ठाकरे बस स्टैंड में शाम ढ़लते ही असामाजिक तत्वों का जमावाड़ा हो जाता है जिससे इस क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में जमकर ईजाफा हो रहा है तो कई असामाजिक तत्व शराबखोरी कर नकबजनी से भी बाज नहीं आ रहें हैं जबकि अंतरराज्यीय बस स्टैंड में पुलिस चौकी है और यह बोधघाट थाने के अंतर्गत आता है और उसके नुमाइंदे भी कभी कभी गश्त करते हैं। चोरी व नकबजनी की घटनाएं इतनी बड़ी संख्या में हो रही है जिसके कारण जनता को भयाक्रांत है।


किसी भी नगर की पहचान उसके बस स्टैंड से होती है और उससे नगर की छवि देश-दुनिया में दिखाई देता है, सुनाई देती है तथा इसकी छवि बोलती है। छवि को बनाए रखने की जिम्मेदारी उस थाना या चौकी की रहती है किंतु बस स्टैंड चौकी व बोधघाट थाने की धमक कहीं दिखाई नहीं देता है।तरह -तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है कि थाना प्रभारी के ढुलमुल रवैए के कारण ऐसी स्थिति बनी हुई है।


ज्ञात हो कि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू व पुलिस महानिदेशक(डीजी) डीएम अवस्थी के पास भी कई प्रकार की शिकायतें बस स्टैंड क्षेत्र के व्यापारियों व जनमानस द्वारा किये जाने की शिकायतें सामने आ रही है किंतु उसके बावजूद भी बस स्टैंड क्षेत्र में व्यवस्था नहीं सुधर रही है। स्वयं गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने भी स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पुलिस चौक-चौराहों पर नजर आना चाहिए किन्तु उसके बावजूद बोधघाट पुलिस चौक चौराहों पर दिखाई नहीं दे रही है।

कलेक्टर ने किया मेडिकल कालेज का निरीक्षण

0

जगदलपुर । कलेक्टर रजत बंसल शुक्रवार को डिमरापाल स्थित स्व. बलिराम कश्यप मेडिकल कालेज का निरीक्षण किए। मेडिकल कालेज के अस्पताल में मरीज़ों की सुविधा के लिए स्थापित होने वाले ट्रामा सेंटर और मेडिकल कालेज के ओडिटोरियम का विकास कार्यों का उन्होंने अवलोकन कर निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर कालेज प्रबंधन के अधिकारी, डिप्टी कलेक्टर सुश्री गीता रायस्त,पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मौजूद थे।

कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये मोटर सायकल जलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया

0

जगदलपुर –

कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये मोटर सायकल जलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया घटना दिनांक 17.12.2020 की है जितेन्द्र कश्यप पिता धनीराम कश्यप उम्र 30 वर्ष निवासी खड़कघाट की थी जो दिनांक 17.12.2020 की रात 08:00 बजे अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 17 KN 1712 ग्लैमर को घर के बाहर लॉक करके खड़ा किया था। जो रात्री 02:30 बजे करीबन मोहल्ले वालो की आवाज सुनकर बाहर निकला |

मोटर सायकल CG 17 KN 1712 पर किसी अज्ञात युवक द्वारा आग लगा दिया गया था। घटना के बाद थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई और पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 550/2020 धारा 435 भादवि0 के तहत रिपोर्ट लिखी गई |

जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय, दीपक झा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में थाना कोतवाली के उपनिरीक्षक पीयूष बघेल, सउनि0 घनश्याम बाजपेयी, विनायक सिंह ठाकुर, आरक्षक रवी ठाकुर, दीपक बखला के टीम के साथ घटना स्थल खड़कघाट पहुंचकर अज्ञात आरोपी की पता तलाश एवं तस्दीक कर गवाहों के निशानदेही पर आरोपी नीरज बघेल को पुछताछ किये जिसने अपना जुर्म करना स्वीकार किया जिसको प्रकरण में गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही जा रहा है।

नगर के साथ छलावा – कबाड़ से बनी मशीन का क्रय सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का पालन नहीं BS-6 की जगह BS-3 मशीन क्यो? संजय पाण्डेय नेता प्रतिपक्ष नगरनिगम जगदलपुर !! शहर में उठ रही शंकाओं के बीच भाजपा पार्षददल पहुंचा दलपत सागर

0

जगदलपुर।नगर निगम द्वारा एक्वैटिक वीड हारवेस्टिंग मशीन क्रय की गई है। इस मशीन पर शहर में उठ रही शंकाओं को भाजपा पार्षददल ने गंभीरता से लेते हुए आज दलपत सागर में इस मशीन का अवलोकन किया। इस मशीन के अवलोकन में भाजपा पार्षददल ने अपने साथ तीन मैकेनिक को साथ में लाये थे, जिन्होंने इस मशीन का अवलोकन कर प्रथम दृष्टया बताया और देखने से यह प्रतीत हुआ कि मशीन को पूरी तरह से पुराने सामानों को इकठ्ठा कर एसेम्बल कर बनायी गयी है। किन्तु इस मशीन के संबंध में मशीन के क्रय के साथ ही जनमानस में कई प्रकार की भ्रांति एवं शंका उत्पन्न हुई है। बैटरी का वायर, नट बोल्ट, एयर फिल्टर, मशीन के ऊपर लगा साईलेन्सर, लीवर, ग्रीप एवं आॅन-आॅफ बटन इत्यादि जो ऊपर में ही दिखाई पढते है, पुराने है। लोगो की शंका अकारण नहीं है।


पार्षददल ने अपने पत्र में लिखा कि वर्तमान में Bs.6 मशीन का उपयोग माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सभी इंजनों के लिए अनिवार्य किया गया है तो फिर किन कारणों से Bs.3 इंजन वाली मशीन क्रय की गई है?, 475 क्प् ट्रेक्टर इंजन लगना बताया गया है जोकि काफी पुराना बताया जा रहा है। इंजन का बिल सप्लायर्स से प्राप्त कर सार्वजनिक किया जावे, इसी प्रकार कन्वेयर बेल्ट का क्रय बिल भी प्राप्त किया जावे, मशीन का मेन्टेन्स हेतु एक साल की वारंटी तय की गई है इसे तीन साल शुल्क सहित बढा़या जावे, यह भी बताया जावे कि किन कारणों से मशीन में पुराने एवं घिसी-पिटी सामग्री लगाई गई है? यह भी सुनिश्चित किया जावे कि यथा मानकों द्वारा तय प्रति घण्टे आउटपुट/प्रति घण्टे एवरेज एवं सफाई, क्षमता के अनुरूप है या नहीं?


पार्षददल ने अवलोकन के उपरांत महापौर महोदया और निगम आयुक्त को पत्र लिखकर बिंदुवार जानकारी शहर की जनता को यथाशीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की। इस अवसर पर नेताप्रतिपक्ष संजय पाण्डेय, नगर मण्डल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, नरसिंह राव, निर्मल पानीग्राही, दिगम्बर राव, आलोक अवस्थी, राजपाल कसेर, सुश्री भारती श्रीवस्ताव, त्रिवेणी रंधारी, रीना घोष, मोतीराम, अशोक यादव, सुविता गुप्ता, महेन्द्र पटेल, शंभूनाथ, रिंकू शर्मा आदि उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS