City Media - Page 1367 of 1856 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1367

स्वास्थ्य विभाग में घोटालेबाजो का राज फर्जी भर्ती से लेकर करोड़ो के बंदरबांट पे स्वास्थ माफिया का कब्जा – आशुतोष पांडे (प्रदेश उपाध्यक्ष)

0

स्वास्थ्य विभाग भर्ती प्रक्रिया मे स्थानीय बेरोजगारो को छलना बंद कर परिवारवाद भर्ती नीति निरस्त हो -नरेन्द्र नाग,जिला अध्यक्ष, नारायणपुर

स्वास्थ्य विभाग अबुझमांड के लोगो को बेहतर सुविधा मुहैया कराये ना की भष्ट्राचार को बढ़ावा दे सरकार -राजू सलाम जिला अध्यक्ष युथविंग जिला नारायणपुर

स्वास्थ्य विभाग से जुडी मितानीन माताओ व बहनो को केन्द्र सरकार द्वारा दिये जाने वाली प्रोत्साहन राशी तुरंत भुकतान करे व कोविड के समय सेवा देने वाले अस्थायी कर्मचारियो को वर्तमान भर्ती मे नौकरी दे÷ सुरजीत ठाकुर जिला उपाध्यक्ष आम आदमी पार्टी नारायणपुर

डॉ एस वली आज़ाद

स्वास्थ्य विभाग नारायणपुर भर्ती प्रक्रियाओ मे स्थानीय बेरोजगारो को प्राथमिकता ना देकर बाहर के बेरोजगारो से सेटिंग कर नौकरी दे रही है भुपेश सरकार जबकि स्थानीय बेरोजगार रोजगार के तलाश मे भटक रहे है व स्वास्थ्य विभाग नारायणपुर मे एक ऐसा मामला सामने आया है जो परिवारवाद भर्ती को साबित करता है साथ ही प्रश्नचिन्ह लगाता है कि एक अधिकारी अपने अधिकार का गलत उपयोग कर खुद की पत्नी को फर्जी दस्तावेज के सहारे नौकरी पर लगा देता है ऐसे भर्ती का आम आदमी पार्टी जिला नारायणपुर कडी निंदा करती है इस विषय की आम आदमी पार्टी जांच की मांग कर चुकी है परन्तु जिला प्रशासन या जिला स्वास्थ्य अधिकारी जांच को दबाकर रखने का प्रयास कर रहे है अब तक जांच को सार्वजनिक नही कर पाना बहुत बडी साजिश को दर्शाता है आम आदमी पार्टी जिला नारायणपुर ऐसे मामलो के खिलाफ जिला प्रसासन से एफआईआर की मांग करती है ताकी स्थानीय बेरोजगारो के साथ खिलवाड़ ना हो छलकपट ना हो हम स्थानीय बेरोजगारो के रोजगार कि ख़ातिर हर सम्भव प्रयास करेंगे साथ हि सरकार के द्वारा बेरोजगारों से किये उनके चुनावी वायदों को याद दिलाना चाहते है ।

आम आम आदमी पार्टी युथविंग जिला अध्यक्ष राजू सलाम ने कहां की स्वास्थ्य विभाग नारायणपुर को करोडो का बजट मिलने के बाद भी अबुझमांड के लोगो को बेहतर स्वास्थ सुविधा देने मे नाकाम है जबकि सरकार से हर वर्ष करोडो का बजट मिलता है मशीनरी से लेकर रखरखाव की सुविधाये मिलने के बाद भी जंग खाती नजर आ रही है अगर एक माह मे बेहतर सुविधाओ व मशीनो का उपयोग शुरू नही होने के स्थिति मे आम आदमी पार्टी जिला नारायणपुर आंदोलन करेगी जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रसासन की होगी ।

आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने कहां की स्वास्थ्य विभाग के आस्थाई कर्मचारियो को नियमित करे व स्थानीय बेरोजगारो को कोविट के समय अस्थायी नौकरी पर रखे थे उन्हे बाहर कर दिया गया है उन्हे वर्तमान भर्ती प्रकिया मे योग्यता के अनुसार भर्ती करे सरकार मितानीनो को उनका मानदेय दिपावली के पहले भुकतान करे ताकी मितानीन मताये व बहने दीपावली परिवार के साथ खुशी से मना पाये

आज के कार्यक्रम मे मुख्यरूप से जिला अध्यक्ष नरेन्द्र नाग, उपाध्याय सुरजीत ठाकुर,राकेश उसेंडी जिला उपाध्यक्ष व आन्दोलन प्रभारी , युथविंग जिला अध्यक्ष राजू सलाम , गजानंद जैन ,शिव पोटाई ,दयाल दुग्गा,सुबेसिह उसेंडी, युथविंग अमरसिंह। कचलाम,रोहित नाग, ,रामदेर करंगा, अर्जुन कचलाम ,महेन्द्र उसेंडी,मनकुर पोटाई,पंडीराम करंगा ,सीताराम मंडावी नंगरू सलाम,सतीश नाग गुलशन नेताम, अरूण राना, कमलसिंह सलाम ,सन्नी गावडे रोहित नाग, ननकू निषाद ,दीपक मानिकपुरी,श्याम लाल पोयाम,मनकू नेताम,सतऊराम पोयाम ,सोमनाथ सलाम,राकेश गोटा,सुखराम सलाम,सुखल सलाम ,महेन्द्र हिडको,लोकेश बेसरा,रोहित भारती,राजू नेताम ,महेन्द्र मानिकपुरी,सन्तूराम वडदा,बीरेन्द्र नेताम,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए |

रसोईगैस इंधनों में केन्द्र टैक्स से राज्य शासन का टैक्स कई गुणा ज्यादाः सांसद प्रतिनिधि

0

कांग्रेसियों को पता करना चाहिए महंगाई के लिए कौन सी सरकार जिम्मेदारः ध्रुवे

आवास योजना हितग्राही मटेरियल दुकानदारों का बन रहे कोपभंजन

दल्लीराजहरा/डौण्डी,24 अक्टूबर । सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए प्रश्न पुछते हुए कहा की महंगाई व इंधनों और रसोई गैस को लेकर आये दिन केन्द्र सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों द्वारा धरना प्रदर्शन कर गलत बयानबाजी कर केन्द्र सरकार व प्रधानमंत्री को बदनाम करने पर तुली हुई है उन्होने कहा की कांग्रेसियों को पहले यह पता कर लेना चाहिए की जो पेट्रोल व डीजल रसोई गैस जनता तक पहुंच रही है उसमें केन्द्र सरकार के टैक्स से राज्य सरकार का टैक्स कई गुना ज्यादा होता है, जैसे रसोई गैस की डिफॉल्ट कीमत 495 रूपये हैं उसमें केन्द्र शासन 24.75 रू टैक्स लगाती है वही राज्य शासन 291.36 रूपये टैक्स लगाती है जिससे गैस की कीमत लोगों तक पहुंच कर 900 से ऊपर पड़ता है। इसी प्रकार पेट्रोल डीजल में बेसिक रेट 35.50

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-692x1024.jpg

पैसे है इन इंधनों में केन्द्र सरकार का टैक्स होता है, 19.50 प्रतिशत वही राज्य सरकारे 41.55 प्रतिशत का टैक्स लगाती है जिससे यह इंधन जनता तक 100 रूपये से ज्यादा में आज मिल रहा है उन्होने सभी पेट्रोल पंप वालों से आग्रह करते हुए कहा की जनता के जानकारी के लिए सभी पंपों में केन्द्र व राज्य सरकार के टैक्सों व परिवहन वितरक खर्च के साथ सम्पूर्ण कीमत का बोड लगाना चाहिए जिससे जनता को भी पता चले की कौन सी सरकार जनता पर टैक्स का आर्थिक भार डाल कर अपना खजाना भर रही है। साथ ही प्रदेश से लेकर देश के कांग्रेसियों को भी यह जानकारी होना चाहिए की रसोई गैस पेट्रोल डीजल के वृद्धि के लिए कौन सी सरकार जिम्मेदार है उन्होने विज्ञप्ति के माध्यम से आगे कहा की आज प्रदेश के शहर एवं ग्रामों में जितने भी विकास कार्य हो रहे हैं। केन्द्र की योजनाओं की राशि से हो रही है जब प्रदेश सरकार ठीक तरह से इन योजनाओं को धरातल में क्रियान्वयन नहीं कर पाती है तब केन्द्र सरकार का रोना

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-cine.jpg

रोकर जनता को भ्रमित करने में लग जाती है साथ ही ध्रुवे ने यह भी कहा की प्रदेश शासन अपने वाहवाही के लिए जनहित में घोषणा तो कर देती है पर जब उसे धरातल में फलिभूत करने का समय आता है तो बहानेबाजी पर उतारू हो जाती है। केन्द्र के समस्त योजनाओं का केन्द्र सरकार के राशि भेजने के बाद भी उस योजना की राशि हितग्राहियों तक नहीं पहुंचता है उसका सबसे बड़ा उदाहरण आवास योजना के हितग्राहियों का सालों हो गये उनका आवास बन भी गया सारी प्रशासनिक प्रक्रिया होने के बाद भी राशि अभी तक राज्य सरकार उनके खाते में नही डाले हैं। हितग्राही मटेरियल दुकानदारों का कोपभजन बन रहे हैं आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं जिसे जनता समझ भी रही और देख भी रही है जिसका जवाब प्रदेश की 2023 के आम चुनाव में देने के लिए जनता तैयार बैठी है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, तीन नक्सली ढेर

0

जगदलपुर, 25 अक्टूबर । सोमवार की सुबह तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबल के जवानों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई है।

मुठभेड़ जवानों ने 3 हार्डकोर नक्सलियों को ढेर कर दिया, साथ ही घटनास्थल से एके-47 व एसएलआर राइफल को भी बरामद करने में सफलता हासिल की है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, तेलंगाना के मुलगु जिले व बीजापुर के तारलागुड़ा के बीच नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर तेलंगाना पुलिस और तेलंगाना ग्रे हाउंड्स की संयुक्त टीम को जंगल में कार्रवाई के लिए रवाना किया गया था। जिसके बाद आज सुबह जवानों और नक्सलियों की मुठभेड़ हुई।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-692x1024.jpg

यह मुठभेड़ करीब दो घंटे चली। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की ओर भाग गए। इस मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर हो गए। सभी जवान सुरक्षित हैं।

बस्तर के आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि सीमा पर बड़ा एंटी नक्सल ऑपरेशन चलाया जा रहा है। नक्सलियों को इस ऑपरेशन में बड़ा नुकसान हुआ है। सभी जवान सुरक्षित हैं। जवानों के वापस लौटने के बाद घटना से संबंधित विस्तृत जानकारी मिल पाएगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-cine.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

ब्लाक कांग्रेस कमेटी तोकापाल के नेतृत्व में बूथ,सेक्टर,जोन स्तरीय कमेटी का बैठक हुआ सम्पन्न….

0

पारंपरिक नृत्य,गाजे-बाजे व आतिशबाजीयों के बीच प्रभारी मंत्री लखमा व बस्तर सांसद बैज का हुआ भव्य स्वागत..

तोकापाल ब्लाक के कृषि उपज मंडी प्रांगण में बूथ,सेक्टर व जोन कमेटियों की बैठक आहूत की गई। जिसमें प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा व बस्तर साँसद दीपक बैज,विधायक राजमन बेंजांम,जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी बस्तर बलराम मौर्य के द्वारा कार्यकर्ताओं को बूथ लेबल पर कार्य कर संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं आगामी चुनाव की तैयारियों के ध्यान में रख बूथ,सेक्टर,ज़ोन स्तर पर संगठन के हित मे कार्य कर पार्टी को मजबूत करने हेतु संबोधित किया गया।

इस दौरान प्रदेश महामंत्री रुकमणी कर्मा,पूर्व विधायक मनुराम कच्छ, जनपद अध्यक्ष मालती मौर्य,अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी सहदेव नाग,सांसद प्रतिनिधि सुखदेव सेठिया,विधायक प्रतिनिधि गणेश कावड़े,हीरालाल पटेल,बुधराम पटेल,तुलसी मौर्य,शंकर,कामिनी ठाकुर,देवकी,घनी बघेल,संतोष कश्यप,सुरेंद्र बघेल आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नेशनल पेंशन स्कीम के लिए ऑनलाइन सुविधा आरंभ

0

नेशनल पेंशन स्कीम के लिए ऑनलाइन सुविधा आरंभ हो गई है। इसके अंतर्गत अब कर्मचारी ऑनलाइन ई केवाईसी करवा सकता है और इसी के साथ PRAN नंबर भी जनरेट कर सकता है। नेशनल पेंशन स्कीम का मुख्य उद्देश्य सभी निवेशकों को रिटायरमेंट के बाद पेंशन की राशि प्रदान करना है।

नेशनल पेंशन स्कीम संगठित क्षेत्र के कर्मचारियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए आरंभ की गई है। नेशनल पेंशन स्कीम तथा अटल पेंशन योजना पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण की दो प्रमुख योजनाएं हैं। इन दोनों योजनाओं के माध्यम से असंगठित क्षेत्र तथा संगठित क्षेत्र दोनों में काम करने वाले कर्मचारियों की जरूरतों को पूरा किया जाता है। पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण द्वारा नेशनल पेंशन स्कीम तथा अटल पेंशन योजना के ग्राहकों के लिए ईकेवाईसी सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-692x1024.jpg

ऑनलाइन ईकेवाईसी के माध्यम से एनपीएस खाता खोलने की प्रक्रिया और सरल हो जाएगी। अब नागरिकों को इस योजना के अंतर्गत आवेदन करवाने के लिए तथा प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। क्योंकि सरकार द्वारा अब ईकेवाईसी प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है जिससे कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल हो जाएगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-cine.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दुर्ग के पांच मंजिला होटल में लगी आग

0

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पांच मंजिला इमारत में आग लग गई। अभी तक 9 लोगों को सुरक्षित इमारत से निकाला गया है। दुर्ग जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित चार मंजिला इमारत में रविवार रात करीब ढाई बजे आग लगी। इमारत के निचले हिस्से में कपड़े की एक दुकान और ऊपरी तीन मंजिल पर होटल है। 10 दमकल की गाड़ियां लगातार कई घंटों से आग बुझाने में लगी हुई थी । आगजनी की इस दुर्घटना में 1 युवक के पैर में चोट आई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी है। सुबह तक आग में पूरी तरह से काबू पा लिया गया है । होटल से सभी नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इसमें एक युवक के पैर में मोच आई है। इसमें ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर में घर संसार है। यह खिलौने, बर्तन, लकड़ी के सामान, बिजली के सामान, प्लास्टिक के सामान और कपड़ों आदि की एक बड़ी सेल है। बताया जा रहा है कि ग्राउंड फ्लोर में एक बड़ा सा इलेक्ट्रिक पैनल है। रात 2 बजे के करीब उस पैनल से तेज आवाज आई। घर संसार सेल का एक कर्मचारी उठकर देखने गया तो देखा कि पैनल में आग लगी है। वह अन्य लोगों को इसकी जानकारी देता उससे पहले ही आग बिजली के तार से होते हुए ऊपर के मंजिल (फर्स्ट फ्लोर) तक पहुंच गई। देखते ही देखते बिल्डिंग के ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर को आग ने पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-692x1024.jpg

जिस समय होटल शीला की बिल्डिंग में आग लगी होटल में 5 लोग सहित दो कर्मचारी सोये हुए थे। होठल में ठहरे लोगों को रेश्क्यू कर निकाला गया । बिल्डिंग से इतना काला धुआं निकल रहा था कि दो लोग उसी समय बेहोश हो गए थे उन्हें अस्पताल ले जाया गया | वहीं दंतेवाड़ा से आया नितीश कुमार नवीन जल्दबाजी में पहली मंजिल से कूद गया। नीचे खड़े लोगों ने उसे बचा लिया, लेकिन उसके पैर में काफी चोट आई स्थिति पहले से सामान्य है |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-cine.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

डौंडी – दशहरा अवकाश पर चोर ने स्कूल को बनाया निशाना, प्रोजेक्टर पंखा किया पार

0

डौंडी – दशहरा अवकाश पर चोर ने स्कूल को निशाना बनाते हुए प्रोजेक्टर और पंखा पार किया गया है | स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विघालय डौंडी के भवन का मरम्मत कार्य ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है तथा भवन की चाबी को ठेकेदार के कर्मचारी को सौपा गया था। दशहरा अवकाश 13/10/21 से 17/10/21 के मध्य स्कुल बंद था । दिनांक 20 अक्टूबर को पता चला कि स्कूल से प्रोजेक्टर व दो पंखा किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है जिस पर स्कूल के व्याख्याता चमन कुमार कोठारी द्वारा थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई कि प्रोजेक्टर जिसकी कीमत 25000 व दो पंखे कीमत 2000 रुपये दशहरा अवकाश के समय चोरी कर लिया गया है | इस चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई है |  

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-692x1024.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-cine.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने रविवार को तोकापाल ब्लाक मुख्यालय में आयोजित सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

0

जगदलपुर। लगभग 3 साल से छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार सत्ता में है। समाज के सभी वर्ग की उन्नति और खुशहाली के लिए हमारे मुख्यमंत्री ने हर तरह की योजना बनाकर लोगों को लाभ दिया है। अगले चुनाव के लिए दो साल बचे हैं इसलिए अभी से कार्यकर्ताओं को कमर कस लेनी चाहिए। क्योंकि विपक्षी दल भाजपा झुठे अफवाह फैलाकर सरकार के खिलाफ माहौल बना रही है जिसका हमें कड़ा विरोध करना है। प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने रविवार को तोकापाल ब्लाक मुख्यालय में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में यह बात कही। बूथ सेक्टर जोन कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी की ताकत और रीढ़ कार्यकर्ता होते हैं। कार्यकर्ता ही घर-घर जाकर पार्टी के लिए काम करते हैं। भूपेश सरकार ने तीन साल में ऐसे-ऐसे काम किए हैं जो काम पहले कभी नहीं हुआ। 2500 रूपये में धान की खरीदी और गोबर खरीदी में छत्तीसगढ़ सरकार पूरे हिन्दुस्तान में पहली सरकार है। साथ ही बेरोजगारों को अवसर देने के लिए व्याख्याता, शिक्षक, भृत्य, पुलिस जवान और अनेक पदों पर भर्ती चल रही है। सरकार की मंशा है हर घर में खुशहाली आए लेकिन भारतीय जनता पार्टी लगातार महंगाई बढ़ाकर लोगों का सुख चैन छिन रही है। पेट्रोल, डीजल के दाम 100 रूपये पार हो गया है। प्रतिदिन इसके दाम बढ़ने से आम आदमी की कमर टूट गई है। लोगों का बजट बिगड़ गया है। लेकिन केंद्र सरकार लगातार कीमत बढ़ाकर लोगों की परेशानी भी बढ़ा रही है। सांसद दीपक बैज और विधायक राजमन बेंजाम ने भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जनहितकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने और केंद्र की मोदी सरकार की बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण नहीं करने से लोगों को हो रही परेशानियों को उजागर करने की बात कही। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर ही नेताओं को ताकत मिलती है। हर कार्यकर्ता यदि सक्रिय होकर काम करें तो कांग्रेस को कोई हरा नहीं सकता। आजादी से लेकर अभी तक कांग्रेस का लंबा इतिहास है हमें गर्व है कि हम कांग्रेस से जुड़े हैं यह बात हर किसी के दिमाग में रहनी चाहिए। सम्मेलन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम मौर्य, प्रदेश महासचिव रूकमणी कर्मा, सहदेव नाग, सामु कश्यप, विक्रम सिंह डांगी समेत बड़ी संख्या में कांगे्सी मौजूद थे ।
सुरेश रावल, मीडिया सलाहकार

डीएमएफटी के अंतर्गत पदस्थ अधिकारी/कर्मचारियों के लंबित वेतन भुगतान के संबंध में कवासी लखमा प्रभारी मंत्री बस्तर जिला से मिलकर चर्चा किया गया

0

आज दिनांक 24/10/21 को छग प्र स्वा कर्म संघ जिला बस्तर जिलाध्यक्ष अजय सिंह परिहार के नेतृत्व में डी एम एफ टी के अंतर्गत पदस्थ अधिकारी/कर्मचारियों के लंबित वेतन भुगतान के संबंध में कवासी लखमा, प्रभारी मंत्री बस्तर जिला से मिलकर चर्चा किया गया, संघ के मांग को गंभीरतापूर्वक लेते हुए अपनी सहनभूति दर्शाते हुए तत्काल कलेक्टर बस्तर से चर्चा करने पर बताया गया कि मंगलवार तक समस्त अधिकारी/कर्मचारियों का वेतन भुगतान कर दिया जावेगा।

कवासी लखमा मंत्री महोदय के द्वारा आश्वत किया गया कि बुधवार तक वेतन न मिलने पर मुझको दूरभाष पर सूचना देवे कहा गया।

उक्त ज्ञापन देने हेतु संभागीय अध्यक्ष अनिल बड़कस, उपाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह, जिला संयोजक नेत्र सहा.अधिकारी प्रकोष्ठ हनुमंत राव, महारानी अस्पताल इकाई अध्यक्ष लक्ष्मी ताडिया, महारानी अस्पताल सचिव नीरज कुमार, अंकुश, भीकम साहू, एवम डी एम एफ टी के समस्त कर्मचारी सुशीला, सुष्मिता,शकुंतला,रीना,रोशन, मोती,अमर दास, डुमर, सुषेण, अर्जुन, सुजाता ,श्रद्धा, आकृति, हरेन दर्शिका, चामसिंह, लता, राजेश, कविता, बिंदिया,कामेश्वरी, दीपमाला, दिलीप काशिआ मसीह आदि कर्मचारी उपस्थित थे।
संघ माननीय मंत्री महोदय जी का आभार एवम धन्यवाद ज्ञापित करता है।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता एवं प्रभारी मंत्री, सांसद एवं संसदीय सचिव के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ अधिवक्ता संघ का शपथग्रहण

0

जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव अधिकारियों का शाल श्रीफल भेंट कर किया गया सम्मानित

संघ के संरक्षक वरिष्ठ अधिवक्ता रमन लाल शुक्ला को किया गया सम्मानित

जगदलपुर

जिला अधिवक्ता संघ का शपथग्रहण समारोह जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में आयोजित किया गया जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुमन एक्का एवं उधोग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा, सांसद बस्तर दीपक बैज एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन की विशिष्ट अतिथि रहे।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों अध्यक्ष दिनेश चंद्र जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बसंत जोशी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रीति वानखेड़े, सचिव भुपेंद्र सिंह ठाकुर, सह सचिव विकास दाऊ, सांस्कृतिक सचिव विपुल श्रीवास्तव एवं कार्यकारिणी सदस्य अवधेश कुमार झा, ऋषि तिवारी, नितिन लुनावत, राजकुमार दूधी ने शपथ ग्रहण किया

उधोग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने कहा की आपके अधिवक्ता संघ से सीख लेनी चाहिए जो जीतने वाले का भी सम्मान करता है और हारने वाले का भी सम्मान करता है इस अवसर पर उन्होंने जिला अधिवक्ता संघ को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।

सांसद बस्तर दीपक बैज ने कहा की आपके अधिवक्ता संघ के द्वारा गरीबों और जरूरतमंदों के हक में न्याय दिलाने के जो प्रयास किए जा रहे हैं वह काबिले तारीफ़ है और आप लोगों की वजह से ही न्याय पालिका पर लोगों का भरोसा कायम है।

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की आप सभी बुद्धिजीवी वर्ग से आते हैं और समाज को दिशा प्रदान करने का कार्य करते हैं उन्होंने उच्च न्यायालय की खंडपीठ का जगदलपुर में समर्थन करते हुए कहा की आपकी जायज मांगों का पूर्ण समर्थन है एवं इस हेतु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से अनुरोध किया जाएगा उन्होंने कहा की प्रभारी मंत्री कवासी लखमा जी के माध्यम से कैबिनेट में भी इस मामले को उठाया जाएगा राजस्व न्यायालय एवं जिला उपभोक्ता फोरम में सदस्यों की नियुक्ति का भी जल्द से जल्द आश्वासन दिया इसके अलावा जिला अधिवक्ता संघ के भवन के लिए जो भी आर्थिक सहायता दी जा सकती है वह जल्द से जल्द प्रदान करने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुमन एक्का ने बार एवं बेंच में आपसी सामंजस्य स्थापित कर न्याय दिलाने एवं न्याय व्यवस्था को सुचारू संचालन की बात कही इस अवसर पर उन्होंने कहा की पूर्व की कार्यकारिणी के द्वारा जो सहयोग किया गया वहीं सहयोग आगे भी किया जाएगा।

नव निर्वाचित अध्यक्ष दिनेश चंद्र जोशी ने विभिन्न मांगों को अतिथियों के सामने रखा एवं आभार व्यक्त किया।

जिला एवं सत्र न्यायधीश सुमन एक्का, न्यायालय के समस्त न्यायधीश, प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, सांसद बस्तर दीपक बैज, विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, महापौर सफीरा साहू नगर निगम की सभापति कविता साहू, पूर्व विधायक संतोष बाफना संघ के वरिष्ठ सदस्य पूर्व अध्यक्ष एवं समस्त सम्माननीय सदस्य उपस्थित रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS