City Media - Page 554 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 554

सुशील मौर्य ने दी कनकलता मंडावी को श्रद्धांजलि

0

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रूपसिंह मंडावी की माताजी स्व. कनकलता मंडावी के दशगात्र कार्यक्रम में फरसागुड़ा पंहुचकर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने श्रदांजलि अर्पित की व परिवारजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान तोकापाल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सहदेव नाग, जिला महामंत्री जाहिद हुसैन, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष नीलम कश्यप एवं अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

गांवों में जाकर विधायक किरण देव ने किया जनता से सीधा संवाद

0
  • गांवों का चहुमुखी विकास मेरा लक्ष्य: किरण देव

जगदलपुर क्षेत्रीय विधायक किरण देव ने रविवार कोजगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के नानगुर मंडल के टोंडापाल, साड़गुड़ एवं सरगीपाल पहुंच कर ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात कर उनसे सीधा संवाद किया।

भेंट मुलाकात कार्यक्रम में पहुंचे जगदलपुर विधायक देव का ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने बस्तर की परंपरा के अनुसार बहुत ही शानदार स्वागत किया।विधायक को अपने बीच पाकर जनमानस काफी उत्साहित नजर आया। जनता से सीधा संवाद के दौरान ग्रामीणों ने अपने विधायक के समक्ष पेयजल, सड़क एवं अन्य मांगें रखीं, जिस पर विधायक किरण देव ने मौके पर ही अधिकारियों से चर्चाकर गांव में पेयजल की समस्या का तत्काल समाधान करने का निर्देश दिया। साथ ही अन्य विकास कार्यों को भी जल्द पूरा कराने का भरोसा विधायक किरण देव ने ग्रामीणों दिलाया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक किरण देव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकास की गंगा बह रही है। हर क्षेत्र में विकास कार्य हो रहे हैं। देव ने कहा कि चुनाव पूर्व किए गए वादों को पूरा करने का कार्य किया जा रहा है। हमारी प्रबुद्ध जनता ने क्षेत्र के विकास के लिए जो मांगें रखी थीं, उन्हें पूरा किया जा रहा है। टोंडापाल, साड़गुड़ एवं सरगीपाल में लाखों रुपए के विकास कार्य दो माह में ही स्वीकृत कराए गए हैं।

प्रमुख रूप से सड़क निर्माण, नलकूप खनन, स्कूलों के उन्नयन, स्कूलों भवनों में बाउंड्री वॉल एवं सीसी सड़क निर्माण तथा अन्य विकास कार्य शामिल हैं। इसके साथ ही गांवों में विद्युतीकरण एवं स्ट्रीट लाइट लगाने की भी स्वीकृति शासन से प्राप्त हो गई है। आप सभी की मांग के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्य किए जाएंगे। कार्य लगातार जारी रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जो वादे किए थे, उन वादों को पूरा कर रही है। 18 लाख प्रधानमंत्री आवास निर्माण, महतारी वंदन योजना ,धान का समर्थन मूल्य बढ़ाने एवं अनेक विकास कार्य हमारे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में कराए जा रहे हैं। हमने जो वादा किया है, उसे पूरा करके भी दिखाएंगे। आप लोगों ने ग्राम विकास के लिए जो अन्य मांगें रखी हैं, उन्हें भी जल्द पूरा किया जाएगा। पूरे क्षेत्र का समग्र विकास होगा। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य धरमूराम मंडावी, मनोहर दत्त तिवारी, रजनीश पाणिग्रही, नानगुर मंडल अध्यक्ष सतीश सेठिया, सरपंच धनमती नाग, माहेश्वरी नाग, उप सरपंच दशमूराम, नीलांबर सेठिया, धरमदास, रेदूराम युवा मोर्चा अध्यक्ष नानगुर मंडल, सरपंच मोतीराम धनियालुर, लखमू राम बघेल, रामचंद्र सेठिया, राधे सेठिया, कलावती, मुरली सेठिया एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरला तिवारी भाजपा में शामिल

0

जगदलपुर कांग्रेस को जगदलपुर में बड़ा झटका लगा है। शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरला तिवारी भाजपा में शामिलहो गईं हैं।

महिला कांग्रेस जगदलपुर की शहर अध्यक्ष सरला तिवारी रविवार को भाजपा में शामिल हो गई। भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सरला तिवारी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। भाजपा में शामिल होने के दो घंटे पहले उन्होंने कांग्रेस से अपना त्यागपत्र महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम को भेज दिया था।

किरण देव ने बच्चे ड्राप पिलाकर किया अभियान शुरू

0
  •  कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक लेने से न रहे वंचित

जगदलपुर मां दंतेश्वरी मंदिर के सामने राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाकर जगदलपुर विधायक किरण देव ने शुभारंभ किया। कलेक्टर विजय दयाराम के. ने भी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई।

इस दौरान बस्तर कलेक्टर श्री विजय दयाराम ,जगदलपुर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मनोहर दत्त तिवारी, गोविंद ईनाणी,ओंकार पांडे, सीएमएचओ डॉ. आरके चतुर्वेदी के अलावा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित थे। राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के दौरान विधायक जगदलपुर किरण देव ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का उद्देश्य है कि देश में एक भी बच्चा पोलियो की बीमारी से ग्रस्त न रहे। बस्तर जिले में कुल 498 पोलियो बूथ बनाए गए हैं ,हमारे बच्चे हमारे भारत देश के भविष्य हैं। वे स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन जियें और विकसित राष्ट्र में भागीदारी दे सकें। यही हमारा उद्देश्य है। शत प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण हो हमारा उद्देश्य है। कोई भी बच्चा टीकाकरण से ना छूटे। कलेक्टर विजय दयाराम ने भी पोलियो टीकाकरण अभियान के दौरान कहा कि पोलियो ड्राप 0 से 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों को अनिवार्य रूप से पिलाएं।

किरण देव ने बच्चे ड्राप पिलाकर किया अभियान शुरू

0

जगदलपुर मां दंतेश्वरी मंदिर के सामने राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाकर जगदलपुर विधायक किरण देव ने शुभारंभ किया। इस दौरान बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम ,जगदलपुर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मनोहर दत्त तिवारी, गोविंद ईनाणी,ओंकार पांडे, सीएमएचओ डॉ. आरके चतुर्वेदी के अलावा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित थे।

जनता देगी भाजपा की वादखिलाफी का मुंहतोड़ जवाब : रेखचंद जैन

0
  •  समन्वयक नियुक्त होते ही एक्शन मोड रेखचंद जैन
  •  भेजापदर व कस्तूरी में ली कार्यकर्ताओं की बैठक
    जगदलपुर पूर्व विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन को लोकसभा चुनाव के लिए बस्तर लोकसभा क्षेत्र की आठ में से दो विधानसभा क्षेत्रों जगदलपुर व चित्रकोट का समन्वयक नियुक्त किया गया है। समन्वयक का दायित्व मिलते ही रेखचंद जैन एक्शन मोड में आ गए हैं। नियुक्ति के दूसरे दिन ही जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के दो गांव भेजापदर व कस्तूरी पहुंचकर जैन ने कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों की बैठक ली।


रेखचंद जैन ने ग्रामीणों से विस्तार से चर्चा की और राज्य की भाजपा सरकार द्वारा उन्हें दी जा रही योजनाओं की जानकारी ली।  जैन ने कहा कि जनता आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने के मूड में नजर आ रही है। भाजपा ने विधानसभा चुनाव के पहले जनता से जो वादे किए थे, सत्ता में आने के बाद उनसे मुकर गई है। जनता ठगा हुआ महसूस कर रही है और भाजपा नेताओं के सिर पर सत्ता की खुमारी छाई हुई है। पंचायत से लेकर नगरीय निकायों के चुने हुए पदाधिकारियों को लेकर जिस प्रकार का पूर्वाग्रह भाजपा के नेता दिखा रहे हैं, उससे जनता के बड़े तबके में भाजपा को लेकर निराशा- हताशा है। इसका दुष्परिणाम आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिलना तय है। रेखचंद जैन ने लोकसभा के आगामी चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को अधिकाधिक मतों से जिताने की अपील की। इस दौरान श्री जैन ने भेजापदर व कस्तूरी की बूथ कमेटियों की जानकारी ली। बैठक के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता परमजीत सिंह जसवाल, जलंधर नाग, घनश्याम महापात्र, सरपंच बुधसन कश्यप, लक्ष्मण सेठिया, राजेंद्र बघेल, संतोष सिंह समेत बड़ी संख्या में बूथ कमेटियों के पदाधिकारी, ग्रामीण आदि मौजूद थे।

छत्तीसगढ़ की सभी 11सीटों पर करेंगे जीत हासिल : किरण देव

0
  •  बस्तर के प्रत्याशी महेश कश्यप का प्रदेश अध्यक्ष ने कराया मुंह मीठा

जगदलपुर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा लोकसभा प्रत्याशियों की सूची जारी की जाने के बाद बस्तर जिला भाजपा कार्यालय जगदलपुर में बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव से मुलाकात की। इस अवसर पर देव ने महेश कश्यप को मिठाई खिलाकर जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान उपस्थित नेताओं से मुखातिब होते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने कहा निश्चित ही हम माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मूलमंत्र “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” का अनुपालन करते हुए हम छत्तीसगढ़ की 11 की 11 लोकसभा सीटें जीतेंगे। उन्होंने बस्तर लोकसभा सीट से प्रत्याशी के रूप में महेश कश्यप के चयन पर खुशी जाहिर करते हुए सभी पदाधिकारी – कार्यकर्ताओं से महेश कश्यप की रिकॉर्ड मतों के अंतर से जिताने के लिए अभी से जुट जाने का आह्वान किया।

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग की टीम ने मैसूर में 37 वां जोनल स्तरीय युवा उत्सव में बिखेरी छत्तीसगढ़ संस्कृति की छटा

0
  • युवा उत्सव मैसूर कर्नाटक में बालोद जिले सहित अर्जुन्दा महाविद्यालय का पायल निषाद ने किया प्रतिनिधित्व

अर्जुन्दा:- शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा की छात्रा कु. पायल निषाद पिता श्री उभयलाल कक्षा बीएससी द्वितीय वर्ष ने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग की 44 सदस्यीय टीम के साथ मैसूर कर्नाटक में आयोजित 37 वां जोनल स्तरीय युवा उत्सव प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ संस्कृति पर आधारित रंगोली बनाकर बेहतर और मनमोहक रंगोली बनाई। साथ ही रैली में छत्तीसगढ़ संस्कृति और सभ्यता परम्परा छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में छत्तीसगढ़ की संस्कृति और धरोहर की छटा बिखेरी जिनका लोगों ने खूब लुप्त उठाया।
इस शिविर का आयोजन दिनांक 21 फरवरी से 26 फरवरी तक जेएसएस साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी, मैसूर कर्नाटक में आयोजित हुआ। जिसमें हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के लगभग 44 से अधिक विभिन्न अलग-अलग प्रतिभागियों की टीम हिस्सा ने हिस्सा लिया। वहीं 60 से अधिक विश्वविद्यालयों के लगभग ढाई हजार से अधिक नियमित विद्यार्थी विभिन्न विधाओं में अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्र.प्राचार्य श्रीमती डाॅ रश्मि सिंह ने एवं महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के राज्य स्तरीय पुरस्कृत श्रेष्ठ स्वयंसेवक यशवंत कुमार टंडन ने उन्हें इस शिविर में और प्रतिनिधित्व करने के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया है।

घने जंगल में जुआ खेल रहे 17 जुआडियो को घेराबंदी कर पकडा गया

0
  • जिला बालोद पुलिस की जुआ के खिलाफ बड़ी कार्यवाही।
  • जंगल में 52 पत्ती तास से जुआ खेल रहे 17 जुआडियो को घेराबंदी कर पकडा गया।
  • छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 3 (2) के तहत कि गई कार्यवाही ।
  • नगदी रकम 1,08,030/रू एवं 06 नग मोटर सायकल पुरानी इस्तेमाली 1,80,000/रू एवं 10 नग एण्ड्रायड मोबाईल पुरानी इस्तेमाली किमती 50,000/रू कुल जुमला किमती 3,38,030 रूपये को किया गया जप्त।

:- गिरफ्तार आरापीगणः-

सीताराम साहू पिता धीरपाल साहू उम्र 56 साल साकिन भोथली थाना सनौद जिला बालोद (छ0ग0) 2. राजू राम कुरें पिता छन्नू लाल कुरें उम्र 53 साल साकिन निपानी थाना बालोद जिला बालोद (छ0ग0) 3. महेन्द्र कुमार महिपाल पिता मोहन लाल उम्र 36 साल साकिन बोरगहन थाना रनचिरई जिला बालोद (छ0ग0) 4. अजित चंदेल पिता गणेश राम चंदेल उम्र 45 साल साकिन पलारी थाना सनौद जिला बालोद (छ0ग0) 5. राममुर्ती ग्वाल पिता गिल्लू ग्वाल उम्र 56 साल साकिन लालबगीचा धमतरी थाना सिटीकोतवाली जिला धमतरी 6. दिनेश सेन पिता मदन लाल सेन उम्र 30 साल साकिन कांजीहाउस के पास सुभाष नगर वार्ड के पास धमतरी थाना सिटीकोतवाली धमतरी जिला धमतरी (छ0ग0) 7. ढ़ालेन्द्र दास पिता रामकृष्ण दास उम्र 26 साल साकिन नयापारा वार्ड धमतरी थाना सिटीकोतवाली धमतरी जिला धमतरी (छ0ग0) 8. मोहम्मद जुबैर पिता अब्दुल गफ्फार उम्र 32 साल साकिन लालबगीचा धमतरी थाना सिटीकोतवाली धमतरी जिला धमतरी 9. टम्मन लाल मरकाम पिता पक्कू राम मरकाम उम्र 42 साल साकिन परसतराई थाना अर्जुनी जिला धमतरी 10. पुरूषोत्तम विश्वकर्मा पिता स्व० मोहन लाल विश्वकर्मा उम्र 34 साल साकिन लोहरसिंग थाना अर्जुनी जिला धमतरी (छ0ग0) 11. बृजभान जोशी पिता गरीबा राम जोशी उम्र 35 साल साकिन कोड़ेवा थाना अर्जुन्दा जिला बालोद (छ0ग0) 12. श्रवण कुमार जांगड़े पिता छबीलाल जांगड़े उम्र 54 साल साकिन खेरूद थाना गुण्डरदेही जिला बालोद (छ0ग0) 13. सुमेन्द्र कुरें पिता छन्नू राम कुरें उम्र 49 साल साकिन आवासपारा निपानी थाना बालोद जिला बालोद (छ0ग0) 14. लिलेश कुमार साहू पिता सोमनाथ साहू उम्र 34 साल साकिन बुंदनी चौकी कंवर थाना गुरूर जिला बालोद (छ0ग0) 15. लखन साहू पिता सुखदेव साहू उम्र 55 साल साकिन खरथुली थाना अर्जुनी जिला धमतरी (छ0ग0) 16. आकाश जगताप पिता स्व० रविन्द्र राव जगताप उम्र 30 साल साकिन लोहरसिंग थाना अर्जुनी जिला धमतरी (छ0ग0) 17. केश राम साहू पिता तन्नू राम साहू उम्र 52 साल साकिन तितुरगहन थाना सनौद जिला बालोद (छ0ग0)

घने जंगल में जुआ खेल रहे 17 जुआडियो को घेराबंदी कर पकडा गया

अवैध जुआ, शराब, सट्टा के रोकथाम हेतु पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग रामगोपाल मर्ग के निर्देशन प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद एस०आर० भगत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय  सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुरूर  बोनीफास एक्का के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी पुरूर निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा एवं जोगेन्द्र साहू सायबर सेल बालोद के नेतृत्व में पुलिस थाना पुरूर की टीम को अवैध जुआ, शराब, सट्टा के रोकथाम हेतु रेड कार्यवाही कर सफलता हासिल की गई।

दिनांक 01.03.2024 को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम भेजामैदानी गोरसाकट्टा के जंगल में 52 पत्ती तास से रूपये पैसे का दाव लगाकर जुआ खेल रहे है कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद के आदेश पर थाना प्रभारी पुरूर

शिशुपाल सिन्हा के हमराह स्टाफ, सायबरसेल बालोद प्रभारी जोगेन्द्र साहू, व सायबर का बल के साथ ग्राम भेजामैदानी गोरसाकट्टा के जंगल घटना स्थल पर जाकर रेड कार्यवाही किया गया। आरोपीयो के द्वारा घने जंगल के अंदर 52 पत्ती तास से हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे थे, रेड कार्यवाही के दौरान पुलिस को देखकर जुआ खेल रहे कुछ लोग भाग गये एवं मौके पर 17 व्यक्तियों को पकड़ा गया, आरोपियो के कब्जे से नगदी रकम 1,08,030/रू एवं 06 नग मोटर सायकल पुरानी इस्तेमाली 1,80,000/रू एवं 10 नग एण्ड्रायड मोबाईल पुरानी इस्तेमाली किमती 50,000/रू कुल जुमला किमती 3,38,030 रूपये को जप्त किया गया, एवं उपरोक्त आरोपीगणों का कृत्य अपराध धारा सदर छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 3 (2) का पाये जाने से आरोपियो को गिरफ्तार कर आरोपियो के विरूध्द अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया उक्त प्रकरण में थाना पुरूर प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, प्रभारी सायबर सेल जोगेन्द्र साहू, सउनि रूपेश्वर राम भगत, प्र०आर० विश्वजीत साहू, सुधीर किस्पोट्टा, आरक्षक लिखन कुमार साहू, गुणेश यादव, डोमेन्द्र रावटे, जितेन्द्र सिन्हा, थनेन्द्र देवांगन, डोमेन्द्र रावटे, विवेक सिन्हा, संदीप यादव, किशोर साहू, सुरेश पटेल, रूपेश चौरे, छोटू सोनकर, सायबर सेल का बल प्र०आर० भुनेश्वर मरकाम, रूमालाल चुरेन्द्र, विवेक शाही, आरक्षक विपीन गुप्ता, आकाश दुबे, राहुल मनहरे, पुरन देवांगन, संदीप यादव, आकाश सोनी, योगेश पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

प्राण घातक हमला करने वाला फरार आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

0
  •  वर्ष 2022 से घटना कारित कर लगातार था फरार ।दिनांक 14. 10.2022 को शाम 19.30 बजे पीड़ित हेमंत तारम गायत्री मंदिर के पास से पैदल चलने के दौरान आरोपी शब्बीर कुरैशी पिता अब्दुल मतीन उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 24 दल्लीराजहरा थाना राजहरा एवं उनके साथी स्वप्निल तिवारी पिता प्रमोद तिवारी उम्र 29 वर्ष सा. नारयण होटल के पीछे वार्ड क. 06 राजहरा द्वारा पीड़ित को अकेले देखकर तुम बाडू और मुक्कू का काम करता है कहकर मां-वहन की गदी गंदी अश्लील गाली गलौज करने लगा उसी समय पीड़ित भागने लगा तो आरोपीगण शब्बीर कुरैशी एवं स्वप्लिन तिवारी ने अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपीगण एक राय आहत हेमंत तारम के पीठ में प्राण घातक हमला कर चोट पहुंचाया थे

  • जिसकी लिखित प्रार्थी देव निषाद के रिपोर्ट पर थाना राजहरा में अपराध क्रमांक 352/2022 धारा 294,506,307,34 भादवि के तहत अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया । प्रकरण सदर के विवेचना के दौरान आरोपी शब्बीर कुरैशी निवासी वार्ड क्र0 24 राजहरा को दिनांक 13.012.2023 को गिर0 कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया था, प्रकरण के अन्य आरोपी स्वप्निल तिवारी घटना दिनांक से फरार था ।
    मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय एस.आर. भगत के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील नायक जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक डॉ० चित्रा वर्मा के मार्गदर्शन में प्रकरण के फरार आरोपी का पता तलास हेतु निर्देश थाना प्रभारी राजहरा सुनील तिर्की एवं स्टाफ द्वारा फरार आरोपी का मुखबीर सूचना से आरोपी स्वप्निल तिवारी का पता तलाश किया, आरोपी स्वप्निल ‍ तिवारी से पूछताछ करने पर अपराध स्वीकार करने पर आज दिनांक 02.03-2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है।
    उक्त प्रकरण संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी राजहरा सुनील तिर्की, सउनि कांताराम थिलेन्द्र आर० मनोज साहू, छन्नु बंजारे, चुलेन्द्र कुरें का सराहनीय भूमिका रही।

नाम आरोपी – स्वप्निल तिवारी पिता प्रमोद तिवारी उम्र 29 वर्ष सा. नारयण होटल के पीछे वार्ड क. 06 राजहरा थाना राजहरा

MOST POPULAR

HOT NEWS