City Media - Page 1679 of 1847 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1679

नगरनार के बहाने भूमकाल के तराने…जुबां पे आज दिल की बात आ गई!

0

अर्जुन झा – जगदलपुर।

भूमकाल यानी भूमि का कम्पन मतलब परिवर्तन बस्तर बस्तर्वासियों का है। भुमकाल का मकसद शोषण, बाहरी दखल, ठेकेदारी से बचाना।1910 में गुंडा धूर को रानी कुंवर ने आंदोलन का नेतृत्व सौंपा था |

अपनी जमीन बचाने अंग्रेजों से भिड़ गए थे बस्तर के आदिवासी…

छत्तीसगढ़ सरकार एनएमडीसी के नगरनार स्टील प्लांट को खरीदने तैयार है। विधानसभा में इस बाबत शासकीय संकल्प सर्वसम्मति से पारित हो चुका है। लेकिन इस पर चर्चा के दौरान जो प्रसंग सामने आए हैं, उससे एक बार फिर साबित हो गया है कि अपनी जमीन के लिए अंग्रेजों से भिड़ जाने वाले बस्तर के लोग अपना इतिहास नहीं भूले हैं। वे अपनी सामर्थ्य को अच्छी तरह जानते और पहचानते हैं। यही कारण है कि नगरनार स्टील प्लांट के डिमर्जर की सूरत में भूमकाल की पुनरावृत्ति की बात की जा रही है। बस्तर अंचल के चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम ने नगरनार डी- मर्जर मामले में बड़ा बयान देते हुए विधानसभा में कहा है कि नरेंद्र मोदी आदिवासियों को हल्के में न लें।

यदि नगरनार स्टील प्लांट डी-मर्जर मामले में केंद्र सरकार अपने निर्णय वापस नहीं लेती तो आदिवासी फिर दूसरा भूमकाल करने से नहीं चूकेंगे। इस मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार की कमेटी ने नगरनार इस्पात संयंत्र के विनिवेश को मंज़ूरी दी थी। 2017 में तत्कालीन मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने केंद्र सरकार को पत्र लिखा था कि यदि विनिवेश किया गया तो नक्सलवाद को काबू करना मुश्किल हो जाएगा। सीएम बघेल ने प्रतिपक्ष भाजपा पर निशाना साधते हुए यह भी बता दिया कि टाटा प्लांट से जमीन लेकर हमने किसानों को लौटाई है। आज वहाँ के आदिवासी किसान सारे लाभ उठा रहे हैं।

बीते दो सालों से हम बस्तर के आदिवासियों का विश्वास जीतने का काम कर रहे हैं, चाहे जमीन लौटाने की बात हो, चाहे तेंदूपत्ता बोनस देने की बात हो, चाहे नौकरी देने की बात हो. यही वजह है कि बस्तर में नक्सली पॉकेट में सिमट गए हैं. ये लोग बोल नहीं पा रहे हैं कि ये बस्तर के आदिवासियों के साथ हैं या केंद्र सरकार के साथ। नगरनार इस्पात संयंत्र छत्तीसगढ़ सरकार ख़रीदेगी। मंत्री रविंद्र चौबे ने भी भाजपा पर हमला बोला कि सरकार ने उदारता के साथ ज़मीन का अधिग्रहण किया था। बस्तर के लोगों ने भी उम्मीद के साथ लाल आतंक वाले इलाक़े में इसकी सहमति दी थी। लोगों ने पब्लिक सेक्टर के संयंत्र के लिए इसकी मंज़ूरी दी थी। उद्योग के लिए 610 हेक्टेयर ज़मीन का अधिग्रहण किया गया था, इसमें से केवल क़रीब सौ हेक्टेयर ज़मीन का ही हस्तांतरण एनएमडीसी को किया गया है शेष ज़मीन अब भी राज्य सरकार के अधीन है। पब्लिक सेक्टर के लिए नगरनार संयंत्र को तमाम तरह की मंज़ूरी दी गई थी न कि निजी सेक्टर के उद्योग के लिए ये अनुमति दी गई। उन्होंने यह भी बता दिया कि ये इलाक़ा पेसा क़ानून प्रभावित इलाक़ा है।

स्थानीय आदिवासी यदि इस निजीकरण का विरोध करेंगे तो हमारे लिए भी मुमकिन नहीं हो पाएगा। कांग्रेस विधायक राजमन बेंजामिन ने कहा कि नगरनार इस्पात संयंत्र के लिए आदिवासियों ने अपनी ज़मीन दी है, यदि वहाँ विनिवेश हुआ तो बस्तर में एक और भूमकाल आंदोलन होगा. बस्तर का आदिवासी अपने हक़ की लड़ाई लड़ेगा। राजमन ने बस्तर के तमाम लोगों और उनके नुमाइंदों की आवाज बुलंद की तो बस्तर के सभी विधायकों ने नगरनार स्टील प्लांट को खरीदने के फैसले पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया है। उद्योग मंत्री कवासी लखमा के नेतृत्व में बस्तर अंचल एवं अन्य इलाकों के विधायकों एवं जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधि मंडल ने सीएम से सौजन्य मुलाकात कर बस्तर के नगरनार स्थित इस्पात संयंत्र को आदिवासियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार द्वारा खरीदने के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। सीएम ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया है कि छत्तीसगढ़ सरकार बस्तर अंचल में रोजगार सृजन के अवसर को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। बस्तर में उद्योगों की स्थापना से स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने और रोजी-रोजगार की तलाश में अन्य राज्यों में जाने से रोकने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी, जगदलपुर विधायक रेखचन्द जैन, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, केशकाल विधायक संतकुमार नेताम, दंतेवाड़ा विधायक श्रीमती देवती कर्मा, अंतागढ़ विधायक अनूप नाग, नगरी सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल, भरतपुर-सोनहत विधायक गुलाब कमरो, क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार सहित सत्तार अली एवं अवधेश गौतम उपस्थित थे। यानी पूरे बस्तर ने नगरनार मामले में अपनी भावना स्पष्ट कर दी है। जहां तक दूसरे भूमकाल आंदोलन की बात है तो बस्तर के लोग इससे सहमत ही होंगे, यह चर्चा के दौरान मंत्री चौबे के इशारे से भी ध्वनित हो गया। भूम काल का अर्थ भूमि के कम्पन अर्थात परिवर्तन से है। व्यवस्था के खिलाफ ऐसे आंदोलन से है, जो बस्तर को शोषण से बचाने के लिए हो। बस्तर बस्तर वासियों का है। अपनी जमीन बचाने के लिए आदिवासी अब से एक सौ दस साल पहले अंग्रेजी हुकूमत से भिड़ गए थे। गुंडा धूर के नेतृत्व में हुआ आंदोलन याद दिलाया जा रहा है। यहां खास बात यह है कि नक्सली समस्या से जूझ रहा बस्तर अब विकास के लिए प्रतिबद्ध है। यह विकास निजीकरण से नहीं हो सकता। बल्कि इससे लाल आतंक को रोक पाना मुश्किल होगा। यह बात भाजपा सरकार के तात्कालीन मुख्यमंत्री रमन सिंह अपनी पार्टी की केंद्र सरकार को बता चुके हैं। कायदे से केंद्र सरकार को इससे सहमत हो जाना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं हुआ तो अब छत्तीसगढ़ ने जो प्रस्ताव दिया है, उस पर फैसला लिया जाए।

भारतीय जनता पार्टी बस्तर जिलाध्यक्ष ने जिला पदाधिकारीयों एवं जिला कार्यकारिणी की घोषणा की

0

भारतीय जनता पार्टी जिला बस्तर जिलाध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी ने जिला पदाधिकारीयों एवं जिला कार्यकारिणी की घोषणा प्रदेशाध्यक्ष मा. विष्णुदेव साय जी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) मा. पवन साय जी की अनुशंसा पर की, जो सूची निम्नानुसार हैः-

उपाध्यक्षः-

1. श्री योगेन्द्र पाण्डे (जगदलपुर)
2. श्री श्रीधर ओझा(जगदलपुर)
3. श्री श्रीनिवास मिश्रा (जगदलपुर)
4. श्री रघुवंश श्रीवास्तव (नगरनार)
5. श्रीमती गोदावरी साहू (जगदलपुर)
6. श्रीमती रूखमणी बघेल(लोहण्डीगुड़ा)

महामंत्री

1. श्री रामाश्रय सिंह (जगदलपुर)
2. श्री वेदप्रकाश पाण्डे (बकावण्ड)

कोषाध्यक्ष

1. श्री रजनीश पानीग्राही(जगदलपुर)

मंत्री

1. डाॅ0 व्ही0एस0 राजपूत(बस्तर)
2. श्री बुधराम करटम (बास्तानार)
3. श्री बबलू कुमार नाग (तोकापाल)
4. श्री नरसिंह राव (जगदलपुर)
5. सुश्री ललिता बघेल (बकावण्ड)
6. श्रीमती राजकुमारी सेठिया(नानगुर)

कार्यकारिणीः-

  1. श्री बैदुराम कश्यप (बड़ेमोरठपाल)
  2. श्री विद्याशरण तिवारी (जगदलपुर)
  3. श्री लच्छूराम कश्यप (लोहण्डीगुड़ा)
  4. श्री आंनद मोहन मिश्रा (जगदलपुर)
  5. श्री शेषनारायण तिवारी (जगदलपुर)
  6. श्री उत्तमलाल वर्मा (जगदलपुर)
  7. श्री राजाराम तोड़ेम (जगदलपुर)
  8. श्री सुधीर पाण्डेय (जगदलपुर)
  9. श्री अनिल शर्मा (जगदलपुर)
  10. श्री विजय पाण्डे (भानपुरी)
  11. श्री संजय पाण्डे (जगदलपुर)
  12. श्री राजेन्द्र बाजपेयी (जगदलपुर)
  13. श्रीमती लक्ष्मी कश्यप (जगदलपुर)
  14. श्रीमती देवकी कश्यप (लोहण्डीगुड़ा)
  15. श्री योगेन्द्र कौशिक (जगदलपुर)
  16. श्री संजय विश्वकर्मा (जगदलपुर)
  17. श्री समुंदसाय कच्छ (तोकापाल)
  18. श्री अजय सिंह (जगदलपुर)
  19. श्री बृजेश भदौरिया (जगदलपुर)
  20. श्री नागेन्द्र पाण्डे (जगदलपुर)
  21. श्री रामानंद मिश्रा (बस्तर)
  22. श्री आलोक अवस्थी (जगदलपुर)
  23. श्री तरूण चोपड़ा (भानपुरी)
  24. श्री नरेश गुप्ता (करपावण्ड)
  25. श्री चंद्रशेखर जोशी (तोकापाल)
  26. श्रीमती स्नेहलता बैस (बकावण्ड)
  27. श्रीमती मनीता सेठिया (नानगुर)
  28. श्री संतोष बघेल (दरभा)
  29. श्री भोला श्रीवास्तव (दरभा)
  30. श्री फिरोज बस्तरिया (जगदलपुर)
  31. श्री उमाकांत सिंह (जगदलपुर)
  32. श्री मनोरंजन राय (जगदलपुर)
  33. श्री धरम दास (जगदलपुर)
  34. श्री सुरेन्द्र सिंह गिल (जगदलपुर)
  35. श्री हाफिज भाई(जगदलपुर)
  36. श्री बृजबिहारी झा (जगदलपुर)
  37. श्री बी. जयराम (जगदलपुर)
  38. श्री अश्वनी कुमार सरडे (जगदलपुर)
  39. श्री अरूण त्रिपाठी (जगदलपुर)
  40. श्री अजय अग्रवाल (जगदलपुर)
  41. श्री वनवासी मौर्य (बनियागांव, बकावण्ड)
  42. श्री रिंकू पाण्डेय (जगदलपुर)
  43. श्री लच्छिन यादव (तोकापाल)
  44. श्री विजय तिवारी (भानपुरी)
  45. श्री दुर्जन कश्यप (करपावण्ड)
  46. श्री अरूण परिहार (बस्तर)
  47. श्री रोहित त्रिवेदी (बकावण्ड)
  48. श्री अर्जुन सेठिया (नगरनार)
  49. श्री कोषाराम पोयाम (बास्तानार)
  50. श्री बालसिंह ठाकुर (लोहण्डीगुड़ा)
  51. श्री लक्ष्मीनिवास पाण्डे (मारडूम, लोहण्डीगुड़ा)
  52. श्री नारायण बिसाई (बकावण्ड)
  53. श्री मोहन जोशी (बकावण्ड)
  54. श्री जितेन्द्र पानीग्राही (बकावण्ड)
  55. श्री धरमपाल महावर (जगदलपुर)
  56. श्री राधे सेठिया (नानगुर)
  57. श्री जीवन दास (जगदलपुर)
  58. श्री के.के. द्विवेदी (जगदलपुर)
  59. श्री दिलीप कुशवाहा (जगदलपुर)
  60. श्री निर्मल सोनी (जगदलपुर)
  61. श्री पवन भदौरिया (जगदलपुर)
  62. श्री राममूर्ति पाण्डे (जगदलपुर)
  63. श्री सरबजीत सिंह सूरी (जगदलपुर)
  64. श्रीमती दयावती देवागंन (जगदलपुर)
  65. श्रीमती मालती आचार्य (जगदलपुर)
  66. श्रीमती प्रमीला कपूर (जगदलपुर)
  67. श्रीमती पार्वती कश्यप(लोहण्डीगुड़ा)
  68. श्रीमती प्रिया मुचाकी (बास्तानार)
  69. श्रीमती महावती मण्डावी (बास्तानार)
  70. श्रीमती शकुंतला कश्यप (बस्तर)
  71. श्री दंतेश्वर राव नायडू (जगदलपुर)
  72. श्री कृष्णकांत शुक्ला (जगदलपुर)
  73. श्री तेजनारायण दुबे (जगदलपुर)
  74. श्री दिनेश दास (जगदलपुर)
  75. श्री मोहन सिंह (जगदलपुर)
  76. श्री गोविंद शर्मा (जगदलपुर)
  77. श्री राजेश श्रीवास्तव (जगदलपुर)
  78. श्रीमती पदमनी कश्यप (तोकापाल )
  79. श्रीमती सुशीला सेठिया (नानगुर)
  80. श्रीमती नीलावती कश्यप (दरभा)

स्थायी आमंत्रित सदस्यः-
1 श्री किरण सिंह देव
2 श्री केदार कश्यप
3 श्री दिनेश कश्यप
4 डाॅ0 सुभाऊ कश्यप
5 श्री सुभाष राव
6 श्री शरद अवस्थी
7 श्री संतोष बाफना
8 श्री श्रीनिवास राव मद्दी
9 श्री कमलचंद्र भंजदेव
10 श्रीमती वेदबती कश्यप
11 श्री मनीराम कश्यप
विशेष आमंत्रित सदस्य
1 श्री प्रेम थवानी
2 श्री शीलचंद जैन
3 श्री धरमूराम मण्डावी
4 श्री रैतु राम बघेल
5 श्री निर्देश दीवान
6 श्रीमती पदमा कश्यप
7 श्रीमती रामवती भण्डारी
8 श्रीमती सीताबाई नाग
9 श्रीमती मालती मण्डावी
10 श्रीमती सरिता पानीग्राही
11 श्रीमती शालिनी सेमसन
रूपसिंह मण्डावी
जिलाध्यक्ष
भाजपा, जिला बस्तर (छ.ग)

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष विक्रम ध्रुवे को बनाया गया

0

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष विक्रम ध्रुवे को बनाया गया | भारतीय जनता पार्टी के उर्जावान कार्यकर्ता वर्तमान में सांसद मोहन मंडावी के सांसद प्रतिनिधि भी है | चिखलाकसा नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद पर निर्विरोध भाजपा को विजयी दिलाने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी | अनुसूचित जनजाति प्रदेशाध्यक्ष द्वारा

प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र माहला को बनाया गया एवं गिरधर ठाकुर को प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया इसी प्रकार प्रदेश कार्यसमिति में होरीलाल रावटे एवं सोमेश सोरी को लिया गया है जो कि वर्तमान समय में सोमेश सोरी नगर पंचायत डौंडी के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित है |  होरीलाल रावटे जिला पंचायत सदस्य है | अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जिला बालोद के भाजपा कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है | जिसके लिया भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा धन्यवाद् ज्ञापन दिया गया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

पंचायत सचिवों के अनिश्चितकालीन हड़ताल के समर्थन में पहुंचे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देव लाल ठाकुर एवं पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष दुष्यंत गिरी गोस्वामी व भाजपा नेता बलराम गुप्ता

0

सचिव संघ ब्लॉक अध्यक्ष चुनुराम सिन्हा द्वारा सचिवों के अनिश्चितकालीन हड़ताल के एक सूत्री मांग के संबंध में अवगत कराया गया कि पंचायत सचिवों का शासकीयकरण किया जावे मांग के संबंध में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवलाल ठाकुर के द्वारा ग्राम पंचायत सचिव के मांगों को जायज बताते हुए कहा कि ग्राम पंचायत सचिव ग्राम स्तर में शासन की योजनाओं का संपादन एवं संचालन में शासन की महत्वपूर्ण रीड है जो आम जनता के जन्म से लेकर

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

मृत्यु तक के समस्त कार्य को सुचारू रूप से करते हैं साथ ही मैं पंचायत सचिवों के मांग के संबंध में पंचायत मंत्री से सचिवों की मांग के संबंध में स्वयं अवगत कराऊंगा सचिवों की मांग को रखूंगा एवं पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष दुष्यंत गिरी गोस्वामी द्वारा कहां गया कि पंचायत स्तर में ग्राम पंचायत सचिवों द्वारा शासन की समस्त योजनाओं का निष्ठा पूर्वक निर्वहन किया जाता है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

पंचायत सचिव का शासकीय करण की मांग जायज है जिसे शासन को अवश्य पूरी करनी चाहिए सचिव संघ के अनिश्चितकालीन हड़ताल का समर्थन सरपंच संघ के अध्यक्ष पोषण लाल देवांगन संतराम ताराम सचिव सरपंच संघ एवं संतराम पिस्दा कोषाध्यक्ष भी उपस्थित हुए सरपंच संघ डौंडीलोहारा के द्वारा भी पंचायत सचिवों की मांग को जायज बताते हुए शासन को पंचायत सचिव की मांग पूरी करने इस पंडाल के माध्यम से सूचित किया गया तथा मांग पूरी नहीं होने पर सरपंच संघ भी समर्थन में हड़ताल पर उतरेंगे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

आज की हड़ताल में मीडिया प्रभारी दिनेश कुमार गंजीर उपाध्यक्ष महेंद्र बाघमरिया रूपा कटघरे सचिव मेमन सिंह अटल सलाहकार देवलाल मालेकर जागेश्वर साहू पुरानीक जगनायक प्रवक्ता परसराम देशमुख शिवकुमार साहू अजय उर्वशा टुमन भालेंद्र हेमलता मानिकपुरी करुणा देवांगन दिनेश्वरी विश्वकर्मा जया मानिकपुरी राजेश्वरी पटेल खिलेश्वरी भूआर्य बलदाउ प्रसाद देवांगन रूपचंद यदुवंशी लचछन पटेल जितेन्द्र मालेकर रवि किरण यादव योगेश साहू विदेश जननायक भूपेंद्र यादव मोहित मांलेकर हेमंत केसरिया 120 ग्राम पंचायत के सचिव धरना प्रदर्शन स्थल पर डटे रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा नवीन मंगलतराई कैम्प का विजिट किया गया

0

बालोद – आज दिनाँक 01/01/2020 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जितेन्द्र सिंह मीणा द्वारा , नवीन मंगलतराई कैम्प का विजिट किया गया। नवीन कैम्प भवन में शिफ्टिंग की गई है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

आज नव वर्ष 2021 के अवसर पर, मंगलतराई कैम्प में जिला बल के पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों तथा CAF के अधिकारी/कर्मचारियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी गईं तथा मिष्ठान वितरण किया गया । सभी जवानों से चर्चा किया गया।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौलत राम पोर्ते, निरीक्षक रामसत्तु सिन्हा, मंगलतराई कैम्प प्रभारी ASI निर्मल यादव, APC शिव कुमार तिवारी उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दल्लीराजहरा पैसेंजर ट्रेन को पुनः प्रारंभ करने मण्डल महामंत्री राकेश द्विवेदी द्वारा ज्ञापन दिया गया

0

दल्लीराजहरा पैसेंजर ट्रेन को पुनः शुरू करने मंडल रेल महाप्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे बिलासपुर को पत्र प्रेषित किया एवं जिला कलेक्टर को एसडीएम के माध्यम से ज्ञापन सौंपा | कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से इस सवारी गाड़ी मार्च के बाद कई महीनों तक बंद थी। उसके बाद कुछ समय के लिए ट्रेन को चालू किया गया था। जिससे क्षेत्र की जनता को

आवागमन के लिए काफी राहत मिली थी लेकिन फिर अचानक एक अक्टूबर से ट्रेन को बंद कर दिए जाने से क्षेत्र की जनता को आवागमन करने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके कारण बसों में क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाया जा रहा है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

सुदूर आदिवासी अंचल क्षेत्र के ग्रामीण दल्लीराजहरा से आगे केवटी तक ट्रेन के प्रारंभ होने से अति उत्साहित थे किन्तु बहुत ही कम समय में कोविड 19 के कारण ट्रेन को बंद कर दिया गया जिससे डौंडी-सल्हाईटोला-गुदुम-भानुप्रतापपुर- केवटी में बसे लोग ट्रेन के चलने से इनका जीवन सुगम बन गया था लेकिन जबसे ट्रेन बंद किया गया है तब से उनके मन में भारी निराशा है | लम्बे अंतराल के बाद उन्हें ट्रेन की सुविधा मिली थी किन्तु कोविद 19 के संक्रमण के कारण कम समय में ही ट्रेन को बंद कर दिया गया | केंद्र सरकार द्वारा लगभग सभी रूट में सामान्य व विशेष ट्रेन चलाकर आवागमन को बहाल किया जा रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

रायपुर से दल्लीराजहरा केंवटी रूट की यह एकमात्र ट्रेन है। जिसके बंद होने से जहां एक ओर जनता परेशान हैं। दल्लीराजहरा भाजपा मण्डल के महामंत्री राकेश द्विवेदी द्वारा मंडल रेल महाप्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे बिलासपुर के अलावा अनुविभागीय दंडाधिकारी के माध्यम से कलेक्टर को भी पत्र प्रेषित कर ज्ञापन सौंप ट्रेन का पुनः संचालन हेतु निवेदन किया गया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

1 जनवरी हमारा नववर्ष नही यह अंग्रेजी नववर्ष है ..राम बालक दास

0

1 जनवरी हमारा नववर्ष नही यह अंग्रेजी नववर्ष है ..राम बालक दास
प्रतिदिन की भांति ऑनलाइन सत्संग का आयोजन पाटेश्वर धाम के संत श्री राम बालक दास जी द्वारा सीता रसोई संचालन ग्रुप में किया गया जिसमें सभी भक्तजन जुड़कर अपनी जिज्ञासाओ का समाधान प्राप्त कीये |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

पुरषोत्तम अग्रवाल जी ने दान दक्षिणा पर प्रकाश डालने की विनती बाबाजी से की, इस विषय पर प्रकाश डालते हुए बाबा जी ने बताया कि कलयुग में कहा गया है कि धर्म के चार पद में एक ही पद है दान, कलयुग में ज्यादा बड़ा यज्ञ नहीं कर सकते, तन को सुखाने वाला व्रत नहीं कर सकते क्योंकि, अन्न में प्राण हैँ, कलयुग में ऐसे बहुत से साधन है जो कि हम नहीं कर सकते, ध्यान धारणा समाधि भी,उचित अवस्था मे ही सम्भव हैँ, कलयुग के दूषित वातावरण मे नही|, तो ऐसी स्थिति मे क्या करें, संसार मे व्याप्त, संसार के जीव जगत में व्याप्त परमपिता परमात्मा को देखते हुए दान करें,जितना हो सके दान करें, चित्त की बुराइयों का दान करें अपने स्वयं के अहंकार का दान करें अन्न का दान करें भूखों को भोजन प्रदान करें अर्थ उपार्जन का

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

दसवाँ हिस्सा दान करें धर्म समाज परिवार के कल्याण में लगा सके ऐसा कर अपने धन का सदुपयोग करें, दान के बाद आता है दक्षिणा कई लोग समझते हैं कि यजमान का मन हो ना हो दक्षिणा मांग लो किसी का मन दुखा कर दक्षिणा लेना सर्वथा अनुचित है दक्षिणा का अर्थ होता है धन्यवाद, कार्य का आभार मानना, दक्षिणा अर्थात किसी के प्रति श्रद्धा व्यक्त करना दक्षिणा का अर्थ पहले होता था कि जब ब्राम्हण आपके घर आकर पूजा अर्चना करते थे तो यथाशक्ति यजमान उन्हें दक्षिणा प्रदान करता था यह उनका आभार व्यक्त करने हेतु किया गया एक सम्मान पूर्ण राशि होती थी, राजा यदि होता था तो वह मणि माणिक्य का दान करता था

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

किसान हो तो अन्न का दान करता था व्यापारी है तो वह द्रव्य और पैसे देकर के दक्षिणा देता था कुछ किसान तो चावल सब्जी देकर भी आभार व्यक्त करते थे और महाराज भी संतुष्ट हो जाते थे इसी प्रकार अपने गुरूजी जब अपने शिष्य को शिक्षा प्रदान कर देता है तो गुरु दक्षिणा भी दी जाती है जैसे शिष्य लकड़ी जंगल से उन्हें लाकर गुरु दक्षिणा में दे दिया करते थे अपने घर से अन्य वस्त्र गाय आदि का दान दिया करते भूमि भी दान की जाती थी परंतु इसमें कोई भी जबरदस्ती नहीं होती थी जैसे कि आज देखने को मिल रही है, इस प्रकार दक्षिणा भी कभी भी जोर जबरदस्ती से नहीं ली जानी चाहिए यथाशक्ति तथा भक्ति के अनुसार ही कार्य किया जाना चाहिए |

सत्संग परिचर्चा को आगे बढ़ाते हुए रामफल जी ने रामचरितमानस के सुंदरकांड की चौपाई “सचिव वैद्य गुरु….. को स्पष्ट करने की विनती बाबाजी से की, चोपाई के भाव को व्यक्त करते हैं बाबा जी ने बताया कि सचिव मंत्री वैद्य गुरु जो हमारे पथ प्रदर्शक होते हैं यदि यह असत्य बोलते हैं किसी के दबाव में आकर बोलते हैं तो राज्य धर्म और शरीर तीनों का ही नाश है राज्य का नाश मंत्री के कारण, धर्म का नाश गुरु के कारण और वैद्य अर्थात डॉक्टर के कारण हमारे शरीर का नाश निश्चित होता है इसीलिए गुरु को निश्चल और निष्कपट हो कर बात करना चाहिए चाहे उस सामने वाले को अच्छा लगे या बुरा लगे साथ ही जो मंत्री होता है उसे हमेशा सत्य बोलना चाहिए प्रजा का हितेषी होना चाहिए उसी प्रकार डॉक्टर को भी कभी किसी भी दवाब वश कोई भी बात को हम से नहीं छुपाना चाहिए अपने मन को निर्भीक होकर हर बात को हम से प्रकट करना चाहिए |

इस प्रकार आज का अति सार्थक ज्ञानपूर्ण सत्संग पूर्ण हुआ
जय गो माता जय गोपाल जय सियाराम

ग्राम खैरवाही मै नया साल का स्वागत के लिए छत्तीसगढ़ही कार्यकम का आयोजन किया गया

0

बालोद–आज ग्राम खैरवाही मै आज दिनांक 31/12/2020 को बड़े ही धूमधाम से एवं मास्क पहनकर सोशियल डिस्टेंस का पालन कर नया साल का स्वागत के लिए छत्तीसगढ़ही कार्यकम सांस्कृतिक कला मंच एवम रिकॉडिंग डांस परिवार संझा के चिरइया ग्राम अंगारी जिला बालोद का आयोजन किया गया जो बड़ी सौहाद्र पूर्ण संम्पूर्ण हुआ
जिसमे अतिथि के रूप में सरपंच श्री दुर्गेश कुमार नागवंशी ग्राम पंचायत बोरतरा,श्री ऋषभ पाण्डेय पत्रकार गुरूर, श्री राधे निषाद ग्रामीण विशिष्ट जन उपस्थित थे
सरपंच जी अपने उध्बोधन में ग्रामीण एकता की बात कही ।
ततपश्चात कार्यक्रम की शुरुआत की गई
कार्यक्रम की उदघोषक ढालेन्द्र सिन्हा के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन सृजन नवयुवक मंडल एवम समस्त ग्राम वासी खैरवाही के तत्वावधान में किया गया
नववर्ष का स्वागत बड़े ही हर्षो उलास के साथ किया गया तथा भगवान से प्रार्थना किया गया कि सब खुश रहे सबको खुशहाली मिलें
आयोजन समिति में रविकांत नागवंशी, मुकेश नागवंशी, योगेश नेताम, विमल हिरवानी,दिनेश पटेल,हितेश नागवंशी, राजेन्द्र सूर्यवंशी, किशोर नागवंशी, ओम प्रकाश, हेमकुमार सिन्हा, रवि हिरवानी,कमल, भुनेश्वर सिन्हा,नीरज,भूपेंद्र का विशेष सहयोग रहा l

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन द्वारा करपावंड के छिंदगांव में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन…

0

बकावंड -(करपावण्ड)। बस्तर जिले के ग्रामीण अंचल में क्रिकेट में रूचि रखने वाले प्रतिभावान खिलाड़ियों के प्रोत्साहन हेतु छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन द्वारा शीतकालीन ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों को आमंत्रित किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के संभागीय उपाध्यक्ष डमरू कश्यप,ओमप्रकाश गुप्ता ,हरिसिंह ठाकुर एवं पवन नाग ने बताया कि ग्रामीण प्रतिभाओं को इस खेल के माध्यम से सामने लाना हमारी प्राथमिकता है।

हमारा संघ पत्रकारिता में भी ग्रामीण अंचल से पत्रकारों को समाचार संकलन एवं अन्य पत्रकारिता से जुड़े कार्यों में रूचि रखने वाले पत्रकारों को हमेशा प्रोत्साहित करता रहता है। क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन अंचल के खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनी राम कश्यप ने इस क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कश्यप ने सर्व प्रथम बैटिंग कर प्रतियोगिता की शुरुआत की गांव के सरपंच पंच पुजारी एवं आस पास के ग्रामीण क्रिकेट प्रेमियों से मैदान भरा रहा।इस अवसर पर यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन झा के अलावा जिलाध्यक्ष कृष्णा झा, स्वरूप राज .भुजबल बघेल,रघु सेठिया,सरपंच छिंदगांव समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।

जिसमें आस पास के ग्रामीण अंचल की 16 टीमों को आमंत्रित किया गया हैं।प्रत्येक मेच 10 ओबर का खेलाया जा रहा है जिसमें एम्पायर का निर्णय आकरी निर्णय होगा ।

जिसमें इंट्रीपीस 1500 एक हजार पांच सौ रु.।

प्रथम पुरस्कार15 पंद्रह हजार रु.।

द्वितीय पुरुस्कार 7 हजार पांच सौ रु.रखा गया है।

कांचन केन्द्र चिखलाकसा में रेडक्रास सोसायटी बालोद द्वारा साबुत और मास्क वितरण किया गया

0

चिखलाकसा – कांचन केन्द्र चिखलाकसा में रेडक्रास सोसायटी बालोद द्वारा साबुत और मास्क वितरण किया गया । रेडक्रास सोसायटी के जिला सदस्य चन्द्रशेखर पवार ब्लॉक सदस्य शशि देशमुख व राकेश सोनटके एवं नगर पंचायत चिखलाकसा के अध्यक्ष भिखी मसिया, उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहीम सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे पार्षद कुन्ती देवांगन एवं स्वच्छता मित्रों की उपस्थिति में शपथ दिलाई गई-मास्क का उपयोग व बार-बार साबुन से हाथ धोये और सुरक्षित रहे |

रेडक्रास का नारा है सेवा, स्वास्थ्य,  सुरक्षा

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

MOST POPULAR

HOT NEWS