City Media - Page 401 of 1852 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 401

हिंदु संगठन विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल एवं स्थानीय निवासियों ने ईसाई मिशनरियों पर अवैध कन्वर्जन

0

ईसाई मिशनरियों के द्वारा की जारी अवैध कन्वर्जन की गतिविधियां अभी भी बदस्तूर जारी है। ताजा मामला नगरपंचायत डोंडी से सामने आया है। क्षेत्र के हिंदु संगठन विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल एवं स्थानीय निवासियों ने ईसाई मिशनरियों पर अवैध कन्वर्जन का रैकेट चलाने का आरोप लगाया है। विहिप, बजरंग दल के शिवम दुबे, निखिल अग्रवाल ने बताया की

आज वार्ड 05 में अस्पताल के पीछे मिशनरी समूह यहां प्रार्थना सभा के नाम पर हिंदुओं को ईसाई बनाने की साजिश रच रहे हैं। हिंदु संगठनों ने अपने आरोप में कहा है कि जब उन्होंने मिशनरी समूह द्वारा की जा रही इस अनैतिक गतिविधि का विरोध किया तब ईसाइयों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार भी की। हालांकि मौके पर पुलिस के पहुंचने पर हालात काबू में आ गए, लेकिन इसके बाद हिन्दू समाज के भीतर आक्रोश देखा जा रहा है।डोंडी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अंतर्गत ईसाई मिशनरी से जुड़े समूह एक घर में प्रार्थना सभा के नाम पर कन्वर्जन का काम कर रहे थे।हिन्दू संग़ठन ने आरोप लगाया कि ईसाइयों के द्वारा यह प्रार्थना सभा एक निजी घर में कराई जा रही थी, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल थे। बड़ी संख्या में हिन्दु समाज के लोग इस प्रार्थना सभा में जुटाए गए थे, जहां मिशनरी के सदस्य भी मौजूद थे।नगर पंचायत डोंडी वार्ड 05 में समुदाय विशेष द्वारा एक घर संजू(चंद्रकुमार गावडे)में प्रार्थना सभा करने का मामला सामने आया है। इसको लेकर स्थानीय लोगों और डोंडी विश्व हिन्दू परिषद,बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस से मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।जानकारी मिलने पर विहिप बालोद के जिलाध्यक्ष बलराम गुप्ता ने जिला पुलिस अधीक्षक एस आर भगत को जानकारी दिया जिससे हरकत में आई डोंडी पुलिस ने मौक़े पर पंहुच सभी का नाम पता लिख आगे अवैध प्रार्थना सभा होने पर कड़ी कार्यवाही की बात कही।दरअसल, नगर पंचायत डोंडी वार्ड 05 में एक मकान में चर्च बनाकर लोगों की भीड़ जुटाकर प्रार्थना सभा की जा रही थी। इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा इसका विरोध किया गया और इस सभा को बिना परमिशन के किए जाने और शांति भंग का आरोप भी लगाया गया। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रार्थना सभा करवा रहे तीन व्यक्ति संजू(चंद्रकुमार गावडे) मकान मालिक,लोकेश्वर बंदे ( शासकीय शिक्षक)जयलाल कोरेटी (पास्टर/पादरी)

को डोंडी थाना लाया गया और मामले की जांच कर धारा बी पी एस 170 की कार्यवाही की जा रही है। वहीं मौके पर पहुंचे विहिप कार्यकर्ताओं ने भी समुदाय विशेष पर गरीब तबके के लोगों को बरगलाने का आरोप लगाया है। इसके अतिरिक्त उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस मामले में जांच और कार्रवाई की मांग की ।

इस मामले में थाना प्रभारी मुकेश सिँह ने बताया कि स्थानीय लोगों के द्वारा थाने में एक प्रार्थना सभा मामले की शिकायत दर्ज करवाई गई है। इसके चलते मामले से संबंधित व्यक्ति को थाना में पूछताछ के लिए लाया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी।

इस दौरान हिंदू संगठनों को इसकी जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने इसका विरोध शुरू किया।इस मामले को लेकर हिन्दु संगठन के प्रेम शुक्ला का कहना है कि आखिर चोरी-छिपे प्रार्थना कराने का क्या मतलब है ? उन्होंने आरोप लगाया कि ईसाई मिशनरी समूह हिंदु बस्तियों में पर्चें बांट कर उन्हें शिक्षा, पैसा और अन्य प्रलोभन देता है।

आक्रोशित हिंदू समाज ने किया विरोध प्रदर्शन कर संजू गावड़े के निवास स्थान पहुंचे जहां पास्टर द्वारा द्वारा हिंदू समाज की आस्था को चोट पहुंचाने का कार्य किया जा रहा था।हिन्दू सगठन के पहुंचने पर सभी अपनी सफाई देने में लगे रहे । उससे सवाल करने पर वो गोलमोल जवाब देता रहा और फिर माफी मांगते हुवे कहने लगा की अब वह अपने हिन्दू विरोधी कार्यों को बंद कर देगा।पर वही हिन्दू सगठन ने उसे किसी भी शर्त में माफ नही करने की बात पर अड़े रहे।

शिवम दुबे, निखिल अग्रवाल ने आक्रोशित मन से कहा की लगातार बीते 5 वर्षो में हिंदू समाज को खंडित करने का काम विधर्मीयों द्वारा किया जाता रहा है।और कांग्रेस सरकार के संरक्षण मिलने के चलते इनके हौसले बढ़े हुए थे।लेकिन अब विधर्मियों को समझ जाना चाहिए कि इनको संरक्षण देने वाली सरकार की प्रदेश से छुट्टी हो चुकी है।और अब किसी तरीके से हिंदू और हिंदुत्व पर आंच आई तो हिंदुओं के आस्थाओं के साथ खिलवाड़ करने वालों को बक्सा नहीं जाएगा चाहे इसके जो भी करना पड़े।हिन्दू संगठन से शिवम दुबे,निखिल अग्रवाल,श्रीकांत द्विवेदी,अरुण दास,भूपेश बारला,सूर्यकांत द्विवेदी,निखिल सोनी,आकाश बोरकर,नीलेश वैष्णव,जितेन्द्र वैष्णव,तुलसी साहू ,नीतेश कुमार,मोहन गौतम,शिवम जैसवाल,दुष्यंत साहू,प्रश्नन बिझेकर,दिपेश प्रजापति,रूपेश जैन, निखिल गेडाम,कृष्णकांत डोंगरे,रितेश चौरका मौक़े पर डटे थे।

DJ पर लगा प्रतिबंध, डीजे वाले बाबू के लिए खबर

0

छत्तीसगढ़ आवास एवं पर्यावरण विभाग ने प्रदेश के सभी कलेक्टर और SP को पत्र लिखकर साउंड पॉल्यूशन कंट्रोल करने के लिए आदेश जारी किया है। यह आदेश विशेष सचिव देवेंद्र सिंह भारद्वाज ने जारी किया है। आदेश के मुताबिक गाडियों पर DJ बॉक्स रखकर बजाने पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।जैसा कि आपको विदित है कि भारत शासन के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा ध्वनि प्रदूषण (नियमन एवं नियंत्रण) नियम 2000 अधिसूचित किये गये हैं। यह नियम दिनांक 14/02/2000 से प्रभावशील है।

ध्वनि प्रदूषण के संबंध में दायर की गई जनहित याचिका कमांक 112/2016 का निराकरण करते हुए माननीय उच्च न्यायालय ने दिनांक 27/04/2017 को आदेशित किया कि कलेक्टर, एस.पी., और जिला प्रशासन के अधिकारी अनिवार्य रूप से पर्यावरण के संरक्षक है। माननीय न्यायालय ने आदेशित किया कि अधिकारी ध्वनि प्रदूषण के मामले में सकारात्मक कार्यवाही करें ना किसी नागरिक के फोन का इंतजार करें। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य पर्यावरण संरक्षण मंडल के अधिकारियों को भी शिकायत दर्ज कराना है।

 

माननीय न्यायालय ने आदेशित किया कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश “नाईज पाल्यूशन (V) In Re” के साथ माननीय उच्च न्यायालय के आदेश दिनांक 16/12/2016 के आदेश का अधिकारी सामूहिक रूप से और व्यक्तिगत रूप से शब्दतः और मूल भावना में पालनकरें।

 गाडियों पर साउण्ड बाक्स रखकर डी.जे. बजाने पर :-

कलेक्टर तथा एस.पी. सुनिश्चित करे कि कोई भी वाहन पर साउण्ड बाक्स न बजे।वाहन में साउण्ड बाक्स मिलने पर साउण्ड बाक्स जब्त कर वाहन का रिकार्ड रखा जावे। जप्त साउण्ड बाक्स को मजिस्ट्रेट (कलेक्टर) के आदेश के बाद ही छोडा जाना है। द्वितीय बार पकड़े जाने पर उस वाहन का परमिट निरस्त किया जावेगा तथा माननीय उच्च न्यायालय के आदेश बिना उस वाहन को कोई भी नया परमिट जारी नहीं किया जावेगा। माननीय उच्च न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि नियम का उल्लघंन करते पाये जाने पर संबंधित अधिकारी पर अवमानना कार्यवाही होगी।

अवमानना कार्यवाही के संबंध में और डी. जे. बजने पर जप्त किये जाने पर :-

माननीय उच्च न्यायालय ने कहा कि जब भी शादियां, जन्मदिनों, धार्मिक सामाजिक कार्यक्रमों में निर्धारित मापदण्डों से अधिक ध्वनि प्रदूषण होने पर अधिकारी जावे, तो वे लोगों की भावना की कद्र करते हुए नम्रतापूर्वक उन्हें माननीय उच्च न्यायालय के आदेश का पालन करने को कहें, अगर आयोजक विरोध करता है तो उसके विरूद्ध कोर्ट में कार्यवाही की जावे तथा इसके अतिरिक्त संबंधित अधिकारी आयोजक के विरूद्ध माननीय उच्च न्यायालय के आदेश का उल्लंघन करने पर अवमानना का प्रकरण उच्च न्यायालय में दायर करें। परंतु अगर ध्वनि प्रदूषण यंत्र, टेन्ट हाउस, साउण्ड सिस्टम प्रदायकर्ता या डी.जे. वाले का पाया जाता है तो उसे सीधे जप्त किया जावेगा।

प्रेशर हार्न अथवा मल्टी टोन हार्न लगाने पर :-

वाहनों मेंप्रेशर हार्न अथवा मल्टी टोन्ड हार्न पाया जाता है तो संबंधित अधिकारी(कलेक्टर, एस.पी., एस.डी.एम., आर.टी.ओ. एवं डी.एस.पी.) तत्काल ही उसे वाहन से निकालकर नष्ट करेगा तथा रजिस्टर में दर्ज करेगा। अधिकारीगण इस संबंध में वाहन नम्बर के साथ मालिक तथा चालक का डाटा बेस इस रूप में रखेगा कि दोबारा अपराध करने पर वाहन जप्त किया जावे तथा माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के बिना जप्त वाहनों को नहीं छोड़ा जा सकेगा।

स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, कोर्ट, आफिस से 100 मीटर एरियल डिस्टेन्स पर लाउड स्पीकर बजने पर 

स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, कोर्ट, आफिस से 100 मीटर एरियल डिस्टेन्स पर लाउड स्पीकर बजने पर कलेक्टर, एस.पी., डी.एस.पी. या प्राधिकृत अधिकारी को ध्वनि प्रदूषण यंत्रों को जप्त करना होगा। बिना मजिस्ट्रेट की अनुमति से प्रदूषण यंत्रों को वापस नहीं किया जावेगा। द्वितीय गलती पर जप्त किये गये प्रदूषण यंत्रों को माननीय उच्च न्यायालय के आदेश बिना वापस नहीं किया जावेगा।

गार्ड की नौकरी देने के नाम पर वसूले 50 हजार रुपए

0
  • पीड़ितों ने की पुलिस अधीक्षक से शिकायत 

अर्जुन झा

जगदलपुर डिमरापाल स्थित मेडिकल कॉलेज में सूरक्षा गार्ड की नौकरी लगाने के नाम पर दंतेवाड़ा जिले अंतर्गत ग्राम पंचायत व थाना कटेकल्याण और ग्राम पंचायत चंद्रगिरी थाना दरभा जिला बस्तर निवासी दो युवकों से सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर द्वारा पचास हजार रुपए वसूले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने इसकी शिकायत बस्तर एसपी से की है।

पीड़ित युवक खेमलाल जायसवाल कलार और गजानंद नाग ने बताया कि चंद्रगिरी गांव की निवासी कुमारी ज्योति ठाकुर की बुआ लिखती ठाकुर डिमरापाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कालमी सर्विस, रायपुर के अधीन सफाईकर्मी के पद पर कार्य करती है। लिखती ठाकुर द्वारा ज्योति ठाकुर के माध्यम से दोनों युवकों को बताया गया कि मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में सूरक्षा गार्ड भर्ती की जा रही है। इसके बाद दोनों युवक ज्योति ठाकुर के साथ 6 अगस्त को महारानी अस्पताल जगदलपुर के पीछे सरकारी नर्सिंग कॉलेज परिसर में स्थित कमरे में कालमी सर्विस रायपुर के सुपरवाईजर श्रवण भास्कर से मिले। तब श्रवण भास्कर ने उनसे कहा कि सूरक्षा गार्ड का नौकरी डिमरापाल नया अस्पताल जिसका उ‌द्घाटन हुआ है में तुम लोगों को सुरक्षा गार्ड की नौकरी दिला दूंगा। लिखती ठाकुर द्वारा भी कहा गया कि सूरक्षा गार्ड की नौकरी पक्का मिलेगी। नौकरी का भरोसा दिलाकर दोनों से नगदी रकम 50 हजार रुपए श्रवण भास्कर ने लिए। रकम देते समय ज्योति ठाकुर निवासी चंद्रगिरी भी उपस्थिति थी। पहले कहा गया था कि 15 अगस्त के बाद नौकरी मिल जाएगी फिर दिनांक 15 सितंबर को काम पर रखने की बातकही गई। बावजूद आज तक श्रवण भास्कर ने न नौकरी दिलवाई और न ही रकम वापस लौटाई है। दोनों पीड़ित युवकों ने हलफनामे के साथ प्रस्तुत शिकायत में कहा है कि दोनों को श्रवण भास्कर लिखती ठाकुर एवं ज्योति ठाकुर द्वारा सूरक्षा गार्ड की नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी एवं धोखाधड़ी करते हुए 50 हजार रुपए ऐंठ लिए गए हैं। युवकों ने पुलिस अधीक्षक से रकम वापस दिलाने तथा इन तीनों के विरूद्ध कानुनी कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायत की प्रतिलिपि कालमी सर्विस रायपुर के डायरेक्टर को भी भेजी गई है।

क्या यही विष्णु देव साय का सुशासन है जिसमें बिना लेन देन ट्रांसफर नहीं होता : दीपक बैज

0
  •  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बैज ने तहसीलदारों के तबादले पर उठाए सवाल 

जगदलपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज ने राजस्व विभाग में तहसीलदारों व राजस्व निरीक्षकों के हुए तबादले में बड़े पैमाने पर लेनदेन और भ्रष्टाचार का आरोप विष्णु देव साय सरकार के मंत्री टंकराम वर्मा पर लगाए हैं। श्री बैज ने कहा है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को राजस्व विभाग में हुए तबादले में लेनदेन व भ्रष्टाचार मामले को स्वत: संज्ञान में लेना चाहिए।

.बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों के समक्ष अपनी बात रखते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा पर गंभीर आरोप स्वयं तहसीलदारों ने लगाए हैं कि चार वर्ष में चार बार और बिना वजह तीन वर्षों में 9 बार ट्रांसफर होने से तहसीलदारों में नाराजगी है।श्री बैज ने कहा कि विष्णु देव साय सरकार का यही सुशासन है कि अधिकारी स्वयं ट्रांसफर नीति जानना चाहते हैं।

वित्तीय प्रबंधन फेल

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने वित्तीय प्रबंधन को लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी पर भी हमला बोला। कहा कि भाजपा सरकार ने 9 माह में औसतन 3500 करोड़ हर माह कर्ज लिया है। जन कल्याण की योजनाए बंद कर दी गई हैं, फिर भी सरकार कर्ज लेते जा रही है।श्री बैज ने कहा कि साय सरकार से अर्थव्यवस्था नहीं संभल रही है। दीपक बैज ने कहा कि साय सरकार ने रिजर्व बैंक को एक बार फिर 1000 करोड़ के प्रतिभूति को बेचने का प्रस्ताव दिया है। रिजर्व बैंक ने इस संबंध में नीलामी के लिए सार्वजनिक सूचना भी प्रकाशित कराई है तथा छत्तीसगढ़ सरकार की प्रतिभूतियों की नीलामी 17 सितंबर को होनी है। दीपक बैज ने कहा कि साय सरकार ने 9 माह में कर्ज लेने का नया रिकार्ड बनाया है। राज्य ने एक वित्तीय वर्ष मे 32000 करोड़ का कर्ज लिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सभी कल्याणकारी योजनाओं को बंद करने के बाद भी सरकार कर्ज पर कर्ज ले रही है। साय सरकार ने रिजर्व बैंक से 9 माह में हर महीने औसतन 3500 करोड़ कर्ज लिया है। सरकार चलाने वालों को 9 माह में ही पसीना निकल गया। तथा सरकार का आर्थिक प्रबंधन गड़बड़ा गया है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने 5 सालों में जनता के खाते में सीधे 2 लाख करोड़ डाले थे। वर्तमान सरकार ने बेरोजगारी भत्ता, गोबर खरीदी, गोठान संचालन, युवा मितान क्लब सभी कुछ बंद कर दिया, उसके बाद भी सरकार कर्ज पर कर्ज लिये जा रही है। गाईड लाईन के दरे में 30 प्रतिशत की छूट खत्म कर दिया, शराब की कीमत बढ़ा दिया, जीएसटी में जबरिया वसूली हो रही, बिजली के दाम बढ़ा दिये फिर भी सरकार का खजाना खाली हो गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने पांच सालों में राज्य की जनता के ऊपर एक रू. भी अतिरिक्त कर्ज का बोझ नहीं डाला था। बिजली बिल आधा ही आता था, संपत्तिकर में एक रू. की भी बढ़ोत्तरी नहीं की गई थी, डीजल पेट्रोल के वेट में कटौती की गई थी। जमीनो के गाईड लाईन में पूरे पांच सालों तक एक रू. की भी बढ़ोत्तरी नहीं की गयी थी। इतनी राहतो के बावजूद कांग्रेस सरकार से जनकल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता में रखा। गोधन न्याय योजना के माध्यम से लगातार लोगो की सहायता की गयी। इसके बावजूद छत्तीसगढ़ की आर्थिक स्थिति मजबूत रही। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार ने छत्तीसगढ़ में वित्तीय अनुशासन और कुशल प्रबंधन का कीर्तिमान स्थापित किया था। अर्थव्यवस्था के तीनों सेक्टर कृषि, सेवा और उत्पादन के क्षेत्र में कांग्रेस सरकार के दौरान 2018 से 23 तक छत्तीसगढ़ का प्रदर्शन राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा है। छत्तीसगढ़ विगत 3 वर्षों से कोई भी नया कर्ज़ नहीं लेने वाले देश के 4 राज्यों में अग्रणी राज्य रहा है। भूपेश सरकार में किसी भी तरह से ना कोई नया कर लादा गया और न ही किसी भी तरह से पूर्व से लगाए गए करो में कोई वृद्धि की गई, बल्कि सब्सिडी, राहत और रियायत लगातार छत्तीसगढ़ की जनता को मिलते रहा।

डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल उलनार में हिंदी की धूम

0
  • छात्राओं ने सुनाए हिंदी गीत, कविताएं और दोहे 

जगदलपुर डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल उलनार में हिंदी दिवस मनाया गया। छात्राओं ने हिंदी में गीतों व कविताओं की प्रस्तुति दी।

हिंदी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को मनाया जाता है। 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने यह निर्णय लिया कि हिंदी सरकार की आधिकारिक भाषा होगी। क्योंकि भारत मे अधिकतर क्षेत्रों में ज्यादातर हिन्दी भाषा बोली जाती थी। इसलिए हिन्दी को राजभाषा बनाने का निर्णय लिया और इसी निर्णय के महत्व को प्रतिपादित करने तथा हिन्दी को प्रत्येक क्षेत्र में प्रसारित करने के लिये वर्ष 1953 से पूरे भारत में 14 सितम्बर को प्रतिवर्ष हिन्दी-दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी क्रम में डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल उलनार में 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में प्रार्थना सभा हिंदी से करवाई गई। विद्यालय के छात्र छात्राओं ने हिंदी कविता, कहानी, दोहे व भाषणों की शानदार प्रस्तुति दी। प्राचार्य मनोज शंकर ने हिंदी को जनमानस की भाषा बताया। उन्होंने हिंदी की प्रमुख उपयोगिता व हिंदी की महत्ता बताते हुए राजभाषा व राष्ट्रभाषा के स्वरूप को समझाया। हिंदी की शिक्षिका दीपिका यादव ने भी हिंदी विषय पर वक्तव्य देते हुए एक गीत सुनाया। प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों ने कविता, कहानी वाचन एवं माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्तर के बच्चों ने कबीर के दोहे, भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से हिंदी के प्रति समर्पण को अभिव्यक्त किया। यह कार्यक्रम हिंदी एवं सांस्कृतिक विभाग के मार्गदर्शन मे हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त विद्यार्थी एवं स्टाफ उपास्थित थे।

स्काउट/गाइड का दीक्षा संस्कार

0

दल्लीराजहरा – आयरन और एजुकेशन सोसाइटी द्वारा संचालित लिटिल बर्ड्स एकेडमी इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल, दल्लीराजहरा में आज दिनांक 14/09/2024 को स्काउट गाइड का दीक्षा संस्कार का कार्यक्रम किया गया जिसमें स्कूल के सभी स्काउट /गाइड के बच्चे स्कूल की प्राचार्या श्रीमती विजया खान गाइड कैप्टन संजुक्ता भंज के द्वारा बच्चों को दीक्षा एवं प्रतिज्ञा दिलवाया गया इस अवसर पर स्कूल की अन्य शिकक्षिकाये भी उपस्थित रहे दीक्षा संस्कार के पश्चात स्कूल की प्राचार्य श्रीमती विजया खान ने बच्चों को शुभकामनाये देते हुए बताया कि एक स्काउट और गाइड को हमेशा सेवा के लिए तैयार रहना चाहिए एवं अनुशासन में रहना चाहिए साथी देश सेवा एवं मानव सेवा के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए ।

आदिम जाति कल्याण विभाग में वसूली रैकेट सक्रिय, छात्रावास अधीक्षकों से की जा रही उगाही

0
  • छात्र छात्राओं का हक मारकर अफसरों को दिया जा रहा है कमीशन 

अर्जुन झा

जगदलपुर बस्तर संभाग में आदिवासी छात्र छात्राओं का हक मारकर अधिकारी कर्मचारी अपना घर भरने में लगे हुए हैं। आश्रम एवं छात्रावासी विद्यार्थियों के खानपान व अन्य सुविधाओं के लिए शासन से दिए जाने वाले लाखों रुपयों की बंदरबांट चल रही है। छात्रावासों के अधीक्षक अधीक्षिकाओं से वसूली आदिम जाति कल्याण विभाग के मंडल संयोजक के जरिए कराई जा रही है। ऎसी ही वसूली का एक ऑडियो बीजापुर जिले से सामने आया है। इसे लेकर अब कांग्रेस के लोग विष्णु देव साय सरकार पर निशाना साधते हुए उसे कमीशन वाली सरकार करार दे रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित आश्रमों, कन्या परिसरों और छात्रावासों में रहकर पढ़ाई करने वाले छात्र- छात्राओं को नियमित रूप से पौष्टीक भोजन, नाश्ता, साबुन, सेनेटरी नेपकिन, बिस्तर, गद्दे, चादर, कम्प्यूटर व अन्य सामग्री उपलब्ध कराने, भवनों के रख रखाव आदि के लिए शासन द्वारा प्रतिमाह हर छात्रावास व आश्रम को लाखों रुपयों का आवंटन उपलब्ध कराया जाता है। इस रकम पर विभागीय अधिकारियों की नजर गड़ी रहती है। छात्र छात्राओं को स्तरहीन चावल, दाल, सब्जी व नाश्ता देकर रकम अंदर कर ली जाती है। चादरों, बेडशीट की सालों धुलाई नहीं करवाई जाती, न बच्चों को नहाने व कपड़े धोने के साबुन दिए जाते हैं और न ही छात्रवृत्ति की पूरी रकम दी जाती है। इन मदों पर बोगस खर्च बताकर पूरी रकम आपस में बांट ली जाती है। हर अधीक्षक अधीक्षिका से बाकायदा हर माह 15 हजार रुपए से लेकर 50 हजार रुपए तक की वसूली की जाती है। वसूली की जिम्मेदारी विभाग के मंडल संयोजक को दी गई है, जो हर माह वसूली के ही काम में लगा रहता है। बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में एक शिक्षक को मंडल संयोजक नियुक्त कर उसे वसूली में लगा दिया गया है। इस शिक्षक सह मंडल संयोजक कैलाश रामटेके की वसूली का एक ऑडियो इन दिनों बीजापुर जिले में. जमकर वायरल हो रहा है। यह ऑडियो मंडल संयोजक और किसी लक्ष्मी नामक छात्रावास अधीक्षिका के बीच फोन पर हुई बातचीत का बताया जा रहा है जिसमें मंडल संयोजक द्वारा लक्ष्मी से कहा जा रहा है कि तुम मेरा फोन क्यों नहीं उठाती? तुम रकम भेजो, मैं अपने भाई को भेज रहा हूं उसे दे देना। हर माह साहब तक पैसा पहुंचाना जरूरी है। महिला 10 यानि 10 हजार देने की बात कहती है, तो मंडल संयोजक पूरे 30 हजार की डिमांड करता है। इसी बीच मंडल संयोजक पूछता है कि पहले रुपए किसे देते थे, तब महिला बताती है कि विष्णु सर को देते थे। फिर मार्च अप्रैल के बकाया की बात होती है। किसी सीमा का जिक्र होता है। कथित संयोजक कहता है कि कमिश्नर को हर माह 50 हजार रुपए देना पड़ता है। इसी दौरान मंडल संयोजक यह भी कहता है कि जो रकम नहीं देगा, उसे हटा दिया जाएगा। ऑडियो में कमिश्नर, जिला शिक्षा अधिकारी और सहायक आयुक्त तक को रकम देने की बात कही जा रही है।

कांग्रेस के निशाने पर सरकार

आदिम जाति कल्याण विभाग में वसूली का यह ऑडियो टेप सामने आने के बाद अब विपक्षी दल कांग्रेस ने प्रदेश की विष्णु देव साय सरकार को निशाने पर ले लिया है। कांग्रेस के नेता कह रहे हैं कि छत्तीसगढ़ में आदिवासी बच्चों का निवाला छीनकर कमीशन खाने वाली सरकार चल रही है। किसी पंकज सिंह भदौरिया ने बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी को टैग करते हुए अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है – कल जो है कमिश्नर साहेब के लिए 15-15 हजार दिए चारों मंडल संयोजक, इससे पहले 50-50 हजार दिए फिर 25-25 हजार दिए सबका मिलाकर मैं लूंगा. ठीक है मैं 10 लेकर आई हूं ले लो। यह ऑडियो बीजापुर जिले की शिक्षा व्यवस्था में पसरी अव्यवस्था को बताने के लिए काफी है, जिस पर दीमक की तरह कमिश्नर स्तर के अधिकारी मंडल संयोजक के जरिए 15, 25, 50 लेते हैं लक्ष्मी जैसी अधीक्षिका मजबूरन देती है। वैसे भी बीजापुर जिले का ट्रैक रिकॉर्ड सबको पता है। पोस्ट करने वाला पंकज भदौरिया आगे लिखते हैं कि वायरल ऑडियो की मैं पुष्टि नहीं करता, मगर दावे के साथ कह सकता हूं कि ऐसे जिले में आदिवासी बच्चे शिक्षा के मंदिरों में सुरक्षित नहीं हैं। क्योंकि उनका हक कमिश्नर के नाम पर छीनकर उन्हें कुपोषण दे रहे हैं।

प्रधानमंत्री सड़क को निगल गई भ्रष्टाचार की दीमक, महज तीन साल में ध्वस्त हो गई करोड़ों की सड़क

0
  •  प्रधानमंत्री मोदी के मिशन की राह में रोड़ा बन गए हैं अधिकारी और ठेकेदार
  • मोदी की ईमानदारी और साय के सुशासन को ठेंगा 

अर्जुन झा-

बकावंड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक नारा काफी लोकप्रिय है कि न खाऊंगा, न खाने दूंगा। इस नारे पर और प्रधानमंत्री मोदी की बेदाग छवि एवं ईमानदारी पर देश की बड़ी आबादी को पूरा भरोसा है, मगर भ्रष्ट सिस्टम प्रधानमंत्री की छवि को दागदार बनाने पर तुला हुआ है, साय के सुशासन को पलीता लगाने पर आमादा है।प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को अधिकारियों और ठेकेदारों ने कमाई का बड़ा जरिया बना लिया है। खाएंगे, डटकर खाएंगे और खिलाएंगे भी के सिद्धांत पर चलते हुए अधिकारी व ठेकेदार सड़क निर्माण में किस कदर गफलतबाजी करते हैं, उसकी बानगी बकावंड विकासखंड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई गई सड़कों पर देखने को मिल रही है। अधिकारी तथा ठेकेदार करोड़ों चट कर गए और सड़कों को बदहाली निगल गई। ये सड़कें 3-4 साल भी नहीं टिक पाई। अब इन सड़कों पर सफर आसान नहीं रह गया है।

 

बकावंड ब्लॉक के खासपारा भेजरीपदर से खासपारा बेलगांव तक 20.07 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण सन 2021-22 में ठेकेदार एसके अरोरा के माध्यम से करोड़ों रुपए खर्च कर कराया गया है। योजना के कार्यपालन अभियंता डीपी भूआर्य रहे हैं। इस सड़क की गारंटी अवधि पांच वर्ष बताई गई है, मगर तीन साल भी यह सड़क टिक नहीं पाई। आज सड़क सफाचट हो चुकी है। ऊपर बिछाई गई तारकोल, बजरी गिट्टी वाली परत गायब हो चुकी है। सड़क पर जानलेवा गड्ढों की भरमार हो गई है। पक्की सड़क बनने से पहले जो कच्ची सड़क थी, वह इससे कहीं ज्यादा बेहतर थी। जगह जगह से उखड़ चुकी और गड्ढों से भरी यह सड़क दुर्घटनाओं की जननी बन चुकी है। आएदिन लोग दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल होते रहते हैं।ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों और ठेकेदार ने सड़क निर्माण के नाम पर महज खानापूर्ति की है। सड़क निर्माण की गुणवत्ता का जरा भी ध्यान नहीं रखा गया। सड़क की गारंटी अवधि से पहले ही सड़क की धज्जियां उड़ चुकी हैं। निर्माण की शर्तों के मुताबिक पांच साल तक पूरी सड़क के रख रखाव, मरम्मत, संधारण, सड़क किनारे की झाड़ियों व घास की कटाई, सफाई, पोर्ट होल्स की मरम्मत, सड़क किनारे की नालियों की सफाई, बारिश में होने वाले कटाव में सुधार, पुल पुलियों की सफाई व मरम्मत, माइल स्टोन की रंगाई पोताई व लिखाई, पुल पुलियों का रंग रोगन करने की जिम्मेदारी ठेकेदार की है। मगर सड़क निर्माण के बाद से ठेकेदार ने इनमें से एक भी कार्य नहीं कराया है। वहीं सड़क किनारे जिन नालियों का उल्लेख निविदा शर्तों में किया गया है, वैसी कोई नाली ठेकेदार एसके अरोरा ने बनाई ही नहीं है। बिना काम कराए अधिकारियों ने ठेकेदार को भुगतान कैसे कर दिया, यह भी जांच का विषय है।जगदलपुर से बकावंड तक जाने वाली इस सड़क के राजामुंडा से तारापुर तक के हिस्से की स्थिति बहुत ही ज्यादा खराब हो चली है। सड़क के दोनों ओर गड्ढे हो गए हैं। बरसात के मौसम ने राहगीरों की मुसीबत और भी बढ़ा दी है। लोग इस सड़क पर केवल भगवान भरोसे ही सफर करते है, सड़क के बीचों बीच बने गड्ढे से जब सवारी बस, ट्रैक्टर मोटर साइकल निकलती हैं, तब उन्हें देखकर लोगो का हलक सूख जाता है। यह सड़क आगे जाकर उड़ीसा राज्य से मिलती है। इसके बावजूद संबंधित अधिकारी कर्मचारी इस सड़क की मरम्मत को लेकर क्यों उदासीन बने हुए हैं। ठेकेदार को उसकी जिम्मेदारी निभाने क्यों नहीं कहा जा रहा है, यह आश्चर्य का विषय है।

सेजस आत्मानंद शाला नया बाजार के SMDC के अध्यक्ष पद पर नियुक्त हुए रमेश गुजर

0

 दल्लीराजहरा – जिले की प्रभारी मंत्री विजय शर्मा के द्वारा दल्ली राजहरा मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी तथा कोर कमेटी सदस्यों की सहमति से माननीय जिला अध्यक्ष की अनुशंसा पर आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाला नया बाजार राजहरा के प्रबंधन एवं विकास समिति का अध्यक्ष रमेश गुजर को नियुक्त किया गया है इस नियुक्ति पर भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं प्रेषित किए हैं एवं कहां की शाला के विकास एवं विद्यार्थियों के हित में कार्य करने की कामना से श्री रमेश गुजर को नियुक्त किया गया है इस नियुक्ति में बधाई देने वालों में जिला अध्यक्ष पवन साहू पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविंद वाधवानी सुदेश सिंह महामंत्री मदन महती महेंद्र सिंह गुड्डू प्रदेश महिला उपाध्यक्ष शीतल नायक नेता प्रतिपक्ष एवं जन भागीदारी अध्यक्ष बॉबी छत्तवाल जिला मंत्री राजेश दसोडे राजू कुकरेजा महेश पांडे सुरेश जयसवाल, नगर पालिका उपाध्यक्ष संतोष देवांगन सुजीत झा भूपेंद्र डहरवाल किरण सिंन्हा, महेंद्र पिपरे, सुखवंती ठाकुर शंकर साहू, लीलावती साहू, , सुभद्रा ठाकुर , राजेश कांमले, सुमित जैन, मनन गुप्ता तोरण लाल साहू, हरीश बाग , सुरेंद्र बेहरा, रमेश जैन, गीता मरकाम, संजीव सिंह, बंटी चोपड़े, एस श्रीजीत दमनदीप सिंह मोहम्मद इमरान हेमंत गौतम सुखवंतीन ठाकुर ताम्रध सुधाकर ममता नेताम श्याम जायसवाल अंकित जायसवाल जनार्दन सिंहरोल दिनेश ठाकुर,शिव भंडारी सहित भाजपा के जेस्ट एवं श्रेष्ठ सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी शुभकामनाएं एवं बधाई दी ।

जमही में ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस का आयोजन

0

बालोद जिले के डोंडी ब्लॉक में उपस्वास्थ्य केंद्र सुवरबोड के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र जमही में ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस का आयोजन किया जाता है। पिरामल स्वास्थ्य के गांधी फेलो शिवानंद मद्धेशिया के द्वारा पिछले छः माह से मातृ एंव शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के संबंध में निरंतर VHSND सत्र में कार्यरत है।

यहाँ पर गर्भवती महिलाओं के पेट की जांच के लिए Examination table, Curtain for privacy एवं अन्य जाँचे जैसे -HIV किट , Ni-kshay kit इत्यादि सुविधा उपलब्ध नहीं थी जिससे गांव की गर्भवती महिलाओं को दूर सीएचसी/ पीएचसी जाना पड़ता था जो माता एवं शिशु दोनों के स्वास्थ्य की दृष्टि से खतरनाक था, इन महत्वपूर्ण दिनों में उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

श्री विजय सिंह ठाकुर (BMO), श्री ईश्वर भारती चंद्राकर (BPM) एवम पिरामल स्वास्थ्य के गांधी फेलो शिवानंद मद्धेशिया के सामूहिक प्रयास एवं परिश्रम से डोंडी ब्लॉक के पहले VHSND साइट (आंगनबाड़ी केंद्र जमही) पर Examination table, Curtain for privacy एवं अन्य जांचे जैसे – HIV किट , Ni-shay किट इत्यादि सुविधा उपलब्ध हो गई है जो गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण है।

गर्भवती महिलाओं ,CHO,RHO ,

Supervisor, PRI सदस्य एवं ग्रामीणों के बीच खुशी की लहर है, उन्हें अब जांच कराने के लिए दूर सीएचसी/ पीएचसी नहीं जाना पड़ेगा। जो माता एवं शिशु दोनों के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। इस मौके पर पिरामल स्वास्थ्य की ओर से शिवानंद मद्धेशिया, AAM सुवरबोड की CHO कल्पना साहू,RHO गोदावरी साहू,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनसुइया बाई,मितानिन खोरीन बाई, गर्भवती महिलाएं,परस राम साहू, ग्राम के पटेल एवं अन्य ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।

धन्यवाद।।

MOST POPULAR

HOT NEWS