City Media - Page 981 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 981

जुलूस में शामिल होकर जनपद सदस्य संजय बैंस सभी मुस्लिम समाज के लोगो को बधाई दी

0

आज ईद मिलाद उन नबी के मुबारक मौके पर मुस्लिम समाज के लोगो द्वारा जुलूस निकाला गया जुलूस में जनपद सदस्य संजय बैंस शामिल होकर सभी मुस्लिम समाज के लोगो को बधाई दिए और जुलूस में शामिल सभी लोगो को शरबत वितरण जनपद सदस्य संजय बैंस ने वितरण किया मुस्लिम समाज के सदर वहीद खान ने कहा की संजय बैंस हमारे जनपद सदस्य हमेशा समाज का सहयोग करते है

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

हम सभी मुस्लिम समाज के लोग आभार व्यक्त करते है संजय बैंस ने कहा की ईद मिलाद उन नबी के मुबारक अवसर पर आप सभी को बधाई देता हूं यहां पर्व आपसी भाई चारा और प्रेम के साथ मना रहे है ये हिंदू मुस्लिम एकता का परिचायक है शरबत वितरण के कार्यक्रम में दीपक यादव उपसरपंच नितिन जैन पुस्पजीत बैंस तिलोक कोठारी गज्जू गोपाल साहू उपस्थित रहे ।

बूथ,सेक्टर,जोन,प्रभारियों का बैठक लेकर भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने का निर्देश दिया- लखेश्वर बघेल

0

जगदलपुर स्थित विधायक निवास में बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल जी बैठक लेकर कार्यकर्त्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचकर सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने की सलाह दी जिस तरह से अभी भारत जोड़ो यात्रा प्रारम्भ हुआ है और इसमें श्री राहुल गाँधी जी लगातार प्रयास करते हुए अपनी यात्रा कर रहे है और लोगों में एक अलग है

रूप आकर्षित हो रही है इसलिए हमें भी इसमें बड़ चढ़कर हिसा लेना है अभी वर्तमान में केंद्र की सरकार द्वारा लोगों के साथ छल कर रहे है उसको हमें उजागर करके छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल की सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुँचाना है और कांग्रेस के विचार धारा के साथ चले सदैव लोगों की हित का ही कार्य करें शासन की योजनाओं को बूथ स्तर से लेकर घर घर तक पहुंचाए ताकि कोई भी वंचित ना रहे और आप लोगों को ज्ञात हो की हमें बहुत ही मजबूती रूप से कार्य करना और युवाओ और महिलाओ एवं कार्यकर्त्ता को जागरूक करना है इन्ही लोगों के माध्यम से मजबूती प्रदान कर सकते है सिस्टम भी इन्ही से होती है बनाने का काम भी निरंतर जारी रखें एवं कार्यकर्त्ता के अनुसार ही हम अच्छे प्रमाण दें सकते है

बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जी ने युथ कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मोहन कृष्णा पाड़ी और उनके सहयोगी पदाधिकारीयों का स्वागत करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए संघटन को युवाओ के माध्यम से आगे बढ़ने की सलाह दी

जिसमें मौजूद रहे जिलाध्यक्ष बलराम मौर्य, चंपा ठाकुर,ब्लॉक अध्यक्ष गणेश बघेल, शिवराम बिसाई उत्तम नाइक, जगमोहन बघेल, सुखदई बघेल,राकेश मिश्रा, जानकी राम भारती,मानसिंह, शोभा राम, मधु निषाद, महेंद्र, नित्या, योगेंद्र,वीरेंद्र, भिरगु, बद्रीनाथ,बुदरू, मोहन, हुसैन खान,डमरू,घनश्याम, तन्तिपा, मोहन कृष्णा पाड़ी, विमल बिसाई, राजेश कुमार,नरसिंह नागेश, जीवनाथ,जीतेन्द्र तिवारी,मोना पाड़ी,एवं बूथ, सेक्टर, जोन, प्रभारी और समस्त कार्यकर्त्तागण उपस्थित रहे

बच्चा चोरी की अफवाहों पर बालोद पुलिस अलर्ट। पुलिस की अपील-शक में न करें किसी की पिटाई, अफवाह फैलाने वालों पर रखी जा रही नजर।

0

बालोद। विगत दिनों 1-2 जिलों में बच्चा चोरी के शक की बुनियाद पर लोगों की पिटाई के मामले सामने आए है और फेक विडियों भी वायरल किए जा रहे है। पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र यादव ने नागरिकों से अपील कर कहा है कि बच्चा चोरी की अफवाहों पर कत्तई ध्यान न दें और ना ही किसी असहाय व्यक्ति के साथ मारपीट करें। यदि किसी व्यक्ति पर संदेह हो तो पुलिस को सूचित करें। कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं इंटरनेट मीडिया पर कोई भी किसी प्रकार की अफवाह न फैलाए।

हाथ में न लें कानून।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर ने बच्चा चोरी की फैल रही अफवाहों के सम्बन्ध में लोगो से अपील किया है कि दिगर जिले में बच्चा चोरी की अफवाह पर किसी व्यक्ति की पिटाई की गई। पुलिस इस बात को लेकर सतर्क दृष्टि बनाये हुए है, सभी से अनुरोध है कि बच्चा चोरी के शक में किसी महिला, पुरुष के साथ मारपीट, हिंसा न की जाए। कानून स्वयं आपने हाथ में न लें। इस सम्बंध में पुलिस द्वारा सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

समस्या पर पुलिस को दें सूचना।
पुलिस द्वारा कहा गया है कि ऐसी किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही उन्हें प्रसारित करें। बल्कि किसी भी तरह की समस्या होने पर उसी समय संबंधित थाना-चौकी प्रभारी अथवा पुलिस कन्ट्रोल रूम बालोद को सूचना दें। ताकि पुलिस के स्तर से पूरी छानबीन, पूछताछ कर स्थिति के अनुसार आवश्यक कार्यवाही की जा सकें।

नाबालिक लड़की से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

0

विवरण :- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्राथिया द्वारा थाना उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि इनकी लड़की उम्र 8 वर्ष द्वारा प्रार्थीया को बतायी कि उनके पड़ोस का रहने वाला लड़का लोमन भंडारी द्वारा दिनांक 04.10.2022 के दोपहर करीबन 3.30 बजे घर के बाहर खेलते समय मौका देखकर गलत नीयत छेड़खानी किया है तथा पूर्व में भी आरोपी द्वारा पीड़िता के साथ कई बार गलत नियत से छूआ था कि प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश राठौर एवं श्रीमान उप पुलिस अधीक्षक श्री बोनिफास एक्का जिला बालोद के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजहरा वीणा यादव एवं उनके टीम द्वारा घटना दिनांक समय से फरार आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था कि दौरान पतासाजी के मुखबीर से सूचना मिलने पर पतासाजी कर बालोद में मिलने पर पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ किया जो आरोपी लोमन भंडारी द्वारा अपराध करना स्वीकार करने पर दिनांक 08.10.2022 को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home


उक्त कार्यवाही में वीना यादव, सउनि नंदकिशोर संहिया, हुसैन सिंह ठाकुर, विजय जगत, प्र0आर0 995 अश्विनी दिलीवार, आर01796 प्रेमशंकर भूरी, आर 98 गिरधर साहू, आर 586 भूपेंद्र हरदेल, आर 771 देवकुमारी ठाकुर , आर 278 टेकराम निषाद शामिल थे. आर0 68 भुवन लाल ध्रुव, आर0 541 गजेन्द्र कुमार ठाकुर, आर0 पीपेश्वर बंजारे ने सराहनीय भूमि

देवों’ को जो प्रसाद चढ़ाए, मनवांछित स्कूल वह पाए

0
  • चढ़ावे से प्रसन्न हो पदोन्नत शिक्षकों को वांछित जगह पर पोस्टिंग दे रहे शिक्षा विभाग के अफसर
  • पदोन्नति और पदस्थापना के लिए शिक्षा विभाग में जमकर लेनदेन
  • 1200 शिक्षकों को मिली पदोन्नति मनचाही शाला पाने के लिए जुगाड़

अर्जुन झा-
जगदलपुर. कहते हैं भोग प्रसाद चढ़ाने से देवी देवता भी प्रसन्न हो जाते हैं और मनवांछित फल देते हैं. कुछ ऐसा ही चढ़ावे का उपक्रम शिक्षा विभाग में भी चल रहा है. शिक्षा विभाग को शासन का सबसे निरीह विभाग माना जाता रहा है, लेकिन इस मिथक को बस्तर के शिक्षा विभाग ने तोड़ दिया है. अब तो भ्रष्टाचार के मामले में शिक्षा विभाग बस्तर दो कदम आगे निकल चुका है. इस विभाग में चढ़ावे के बिना कोई काम नहीं होता. विभाग के जिला स्तर के अधिकारियों ने बेजा कमाई के अनेक रास्ते निकाल लिए हैं. अभी शिक्षक शिक्षिकाओं के प्रमोशन में धन उगाही का खुला खेल खेला गया और अब पदस्थापना के नाम पर तगड़ी वसूली चल रही है. विभाग के बड़े अफसर देवी – देवता की भूमिका में हैं और उनके आगे श्रद्धा के साथ धन रूपी प्रसाद का अर्पण कर रहे हैं पदोन्नति प्राप्त वे शिक्षक – शिक्षिकाएं, जिन्हें मनचाही शाला में पदस्थापना पानी है. प्रसाद से प्रसन्न होकर अधिकारी उन्हें ऐसा वरदान दे भी रहे हैं. खबर है कि मनचाही शाला में पोस्टिंग के लिए एक लाख रु. तक की रेट चल रही है.
सूत्रों के मुताबिक हाल ही में बस्तर के शिक्षा विभाग ने 12 सौ शिक्षकों को पदोन्नत कर प्रधान पाठक बनाया है। पदोन्नति देने के मामले में जिले के विभागीय अफसरों ने मोटी कमाई की है. कहने को तो पदोन्नति प्रक्रिया के लिए चार सदस्यों वाली कमेटी बनाई गई थी, लेकिन कमेटी ने वैसी ही पदोन्नति सूची तैयार की जैसा कि विभाग के स्थानीय बड़े अफसर चाहते थे. पदोन्नत शिक्षक और शिक्षिकाएं अब वांछित शालाओं में पदस्थापना पाने के लिए एकबार फिर शिक्षा विभाग के देवों को प्रसन्न करने में जुट गए हैं। पसंद वाले स्थानों पर पदस्थापना को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी के दफ्तर में शिक्षकों का हुजूम देखा जा सकता है। पदोन्नति और पदस्थापना को लेकर शिक्षा विभाग में प्रसाद चढ़ावे का खूब खेल चल रहा है और नियमों को दरकिनार करते हुए कई अपात्र शिक्षक – शिक्षिकाओं को भी पदोन्नति का वरदान दे दिया गया है।
 ज्ञातव्य हो कि बस्तर जिले की प्राथमिक शालाओं के शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया शुरू होने के बाद से ही शिक्षा विभाग के प्रमुख, उनके दफ्तर के सेवादार अधीनस्थ बाबू पदोन्नति पाने वाले शिक्षकों के लगातार संपर्क में रहते हुए अफसर को खुश करने के जुगाड़ में लग गए थे। ऐसी खबर है कि शिक्षक – शिक्षिकाओं को अच्छा खासा चढ़ावा अर्पित करने के बाद ही पदोन्नति हाथ लगी है। अब नई खबर यह सामने आई है कि अधिकांश पदोन्नत शिक्षक शिक्षा विभाग के बिचौलियों से संपर्क कर अपनी पसंद के स्थानों पर पदस्थापना कराने के जुगाड़ में लगे हैं. इस खेल को अंजाम देने में में राजनीतिक दलों के नेताओं से लेकर डीईओ का स्टाफ एवं शिक्षक संघ के पदाधिकारी तक सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। खबर है कि पदोन्नति एवं पदस्थापना को लेकर लाखों के वारे न्यारे किए जा रहे हैं। मामले की गंभीरता से जांच हुई तो शिक्षा विभाग के सौदागर बेनकाब हो सकते हैं।
चार सदस्यीय टीम ने किया अनुमोदन
शिक्षा विभाग के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पदोन्नति एवं पदस्थापना की प्रक्रिया को अंजाम देने के लिए चार सदस्यीय टीम गठित की गई थी। टीम के सदस्यो के अनुमोदन के बाद जिला शिक्षा विभाग से फाईनल सूची जारी की जा चुकी है। खबर है कि चार सदस्यीय टीम महज दिखावे के लिए थी। सदस्यों को जिला शिक्षा कार्यालय से जैसा आदेश- निर्देश मिला उसी के अनुसार कार्य को अंजाम दिया गया है। शिक्षा विभाग में चर्चा है कि पदोन्नति एवं पदस्थापना में जमकर घालमेल हुआ है.
दीगर ब्लॉक में हो पदस्थापना
शिक्षक संघ के कुछ पदाधिकारियों का कहना है कि जिन शिक्षकों को पदोन्नति मिली है उन्हे उनके पुराने स्कूल के बजाय दूसरी जगह पदस्थ किया जाए. संघ ने यह भी मांग की है कि पदोन्नत शिक्षक – शिक्षिकाओं को दूसरे ब्लॉकों में पदस्थ किया जाए। जिला शिक्षा अधिकारी से इस मामले को लेकर प्रतिक्रिया जानने के लिए संपर्क किया गया तो उन्होंने द्वारा फोन रिसीव नहीं किया।
बच्चे की मौत की ये कैसी सजा?
जगदलपुर विकासखंड की प्राथमिक शाला बुरूंदवाड़ा सेमरा की प्राथमिक शाला सेमरा की दूसरी कक्षा के एक छात्र की शाला अवधि के दौरान हुई मौत के मामले में शाला की प्रभारी प्रधान पाठिका के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उसे शहर के मुख्यालय में अटैच कर दिया गया. पालक सवाल कर रहे हैं कि एक बच्चे की मौत पर आखिर ये कैसी सजा है. पलकों का कहना है कि प्रभारी प्रधान पाठिका को विभागीय शहरी कार्यालय में अटैच कर उसे मनवांछित फल दिया गया है. जबकि उसे किसी सुदूर ग्रामीण शाला अथवा जिला मुख्यालय से काफ़ी दूर किसी अन्य विकासखंड शिक्षा कार्यालय में संलग्न करना था. इस तरह बस्तर का शिक्षा विभाग लगातार बेलगाम होता जा रहा है.

आरक्षण के मुद्दे को लेकर आदिवासी उतरे सड़क पर

0
  • भाजपा अजजा मोर्चा के नेतृत्व में नेशनल हाईवे को घंटों जाम रखा
  • आरक्षण प्रतिशत घटने पर प्रदेश सरकार को घेरा भाजपा नेताओं ने


जगदलपुर. अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के आरक्षण में कटौती के मुद्दे को लेकर आदिवासियों ने कोंडागांव में राष्ट्रीय राजमार्ग – 30 पर घंटों चक्काकिया. आंदोलन का नेतृत्व भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने किया. इस दौरान आदिवासी नेताओं ने आरक्षण में कटौती के लिए प्रदेश की कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया और कांग्रेस पर आदिवासियों से छल करने का आरोप लगाया.


चक्कजाम नारायणपुर चौक पर किया गया. भाजपा के संभाग स्तरीय पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आदिवासियों के साथ चक्काजाम किया। चक्का जाम के दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम, पूर्व मंत्री लता उसेंडी, पूर्व विधयाक बेदू कश्यप, लच्छू कश्यप, विक्रम उसेंडी, सेवक राम नेताम पूर्व विधयाक केशकाल, भोजराज नाग, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। चक्कजाम को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
भाजपा नेताओं ने कहा कि 32 प्रतिशत आरक्षण आदिवासियों को मिल रहा था, लेकिन भूपेश बघेल की सरकार ने न्यायालय में बेहतर तरीके से अपना पक्ष नहीं रखा, जिसके कारण अब आरक्षण घटाकर 20 प्रतिशत कर दिया गया है।

ग़फ़लत में डीईओ की भी सहभागिता

0
  • आर्थिक गड़बड़ी के लिए अकेले बीईओ ही जिम्मेदार नहीं
  • अपनी खाल बचाने मातहतों को बनाया जा रहा है बलि का बकरा


जगदलपुर. शिक्षा विभाग में हुई आर्थिक गड़बड़ियों के लिए अकेले विकास खंड शिक्षा अधिकारी को जिम्मेदार नहीं माना जा सकता. वरिष्ठ अधिकारी के संरक्षण के बगैर कोई भी कनिष्ठ अधिकारी इतनी बड़ी आर्थिक अनियमितता को अंजाम नहीं दे सकता. इस लिहाज से विकास खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा की गई ग़फ़लतबाजी में जिला शिक्षा अधिकारी की भूमिका भी जांच के दायरे में आनी चाहिए. जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा अकेले बीईओ को बलि का बकरा बनाया जा रहा है.
विकास खंड बस्तर में शिक्षा विभाग को विभिन्न मदों से प्राप्त राशि को मनमाने ढंग से खर्च किए जाने व गड़बड़ी की जाने की शिकायत सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा संचालक ने जांच के आदेश जारी करते हुए हाई लेवल की एक जांच कमेटी भी बना दी है. जांच कमेटी को 15अक्टूबर तक जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है. जांच कमेटी में शिक्षा संचालनालय के चार वरिष्ठ अधिकारियों को शामिल किया गया है. इस संबंध में संचालक द्वारा जारी परिपत्र में साफ लिखा है कि खंड शिक्षा अधिकारी की वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितताओं की जांच की जानी है. साफ जाहिर है कि विभाग गड़बड़ियों के लिए अकेले बीईओ को ही जांच के दायरे में रख रहा है. जबकि इतनी बड़ी अनियमितता को कोई भी कनिष्ठ अधिकारी अपने वरिष्ठ अधिकारी के संरक्षण के बगैर अंजाम देने का दुस्साहस नहीं कर सकता. विकास खंड शिक्षा विभाग में हुई गफलतबाज़ी में भी अकेले विकास खंड शिक्षा अधिकारी को जिम्मेदार ठहराना न्यायसंगत हरगिज नहीं होगा. बल्कि इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी को भी जांच के दायरे में लिया जाना चाहिए. चर्चा है कि इस प्रकरण में जिला शिक्षा अधिकारी की भी भूमिका रही है. अकेले बीईओ को बलि का बकरा बनाकर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा खुद का बचाव किया जा रहा है. लोगों ने जांच दल से मांग की है कि मामले में जिला शिक्षा अधिकारी को भी बराबर का जिम्मेदार मानते हुए उनकी भी भूमिका की जांच की जाए.

चोरी की गयी सभी सम्पत्ति हुई बरामद ! चोरी करने वाले 3 अपचारी बालक सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

0

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी आनंद सिंह राजपूत पिता महेश सिंह राजपूत उम्र 30 वर्ष साकिन वार्ड क्र0 26 रेल्वे कालोनी राजहरा द्वारा दिनांक 08.10.2022 को रिपोर्ट दर्ज कराया गया।

कि दिनांक 06.10.2022 के करीवन रात्रि 12.00 से 01.00 बजे के बीच उसके पड़ोसी प्रशांत कुमार के घर के सामने दो व्यक्ति को खड़े देखकर शंका होने पर पड़ोसी प्रशांत के घर की ओर गया तब आनंद सिंह को देखकर संदीग्ध व्यक्ति भाग गये घर में जाकर देखने पर ताला टुटा हुआ दिखाई दिया, प्रशांत कुमार बाहर नागपुर गया है। जिससे आनंद सिंह ने फोन से संपर्क कर घटना की जानकारी देकर बताये कि घर में सामान बिखरा पड़ा है तब प्रशांत के बताये अनुसार उसके पलंग में रखे सैमसंग कंपनी का की-पेड मोबाईल, एचपी का लैपटाप, एक गिटार तथा हाथ घड़ी के संबंध में देखने बताने पर आनंद सिंह राजपूत ने सामान को जाकर पलंग में देखा उपरोक्त सामान पलंग में नहीं था। उक्त सामान चोरी हो गया है की प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

श्रीमान पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश राठौर एवं श्रीमान उप पुलिस अधीक्षक श्री बोनिफास एक्का जिला बालोद मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजहरा वीणा यादव एवं उनके टीम द्वारा क्षेत्र के संदेहीयों के सकुनत पर लगातार दबिस देकर संदेहियो से पुछताछ करने पर आरोपी मो0 आफताब पिता मो. पीर उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड क्र0 25 अनिल प्रेस के पास राजहरा एवं उनके 03 नाबालिग साथियो द्वारा चोरी के घटना को अंजाम देना स्वीकार किये तथा चोरी किये गये सामान गिटार, लैपटाप, मोबाईल व हाथ घडी को आपस में बटवारा करके अपने अपने पास रखना बताये जिसे अपने घर से पुलिस को बरामद कराये है आरोपी मो0 आफताब को ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया है तथा विधि से संघर्षरत बालको को बाल न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

उक्त कार्यवाही में निरी. वीणा यादव, सउनि विजय जगत, ,हुसैन सिंह ठाकुर, नंदकिशोर सिन्हा, प्र0आर0 ईश्वर चंद्राकर, दुष्यंत जाड़े,प्रेम सिंह राजपूत, आर संजय चेलक, आर0 धर्मेंद्र सेन, आर. सुरेंद्र देशमुख, आर.रवि बंजारे, प्रीतम ठाकुर, जीवन नाग, आर0 थानेश ठेमार्य ,संदीप यादव,विवेक शाही तथा थाना स्टाफ ने सराहनीय भूमिका निभाई।

नाम आरोपी :

  1. मो0 आफताब पिता मो. पीर उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड क0 25 अनिल प्रेस के पास राजहरा एवं अन्य 03 विधि से संघर्षरत बालक साकिनान राजहरा जिला बालोद (छ0ग0 )

स्कूलों से गायब रहे शिक्षक – शिक्षिकाएं बीईओ बघेल ने किया ब्लॉक की शालाओं का आकस्मिक निरीक्षण

0
  • बंद मिली नरनापाल की प्राथमिक शाला, विलम्ब से पहुंचे शिक्षक


जगदलपुर. बस्तर की शालाओं में शिक्षक ही शैक्षणिक स्तर और अध्यापन सेवा का भट्ठा बैठाने पर तुले हुए हैं. स्कूल खुलते तो हैं और बच्चे पढ़ाई करने के लिए पहुंचते भी हैं. मगर जब शिक्षक – शिक्षिकाएं ही नदारद रहें तो भला पढ़ाई कैसे हो? कुछ ऐसा ही हो रहा है बस्तर की शालाओं में. दशहरा अवकाश के बाद शनिवार को स्कूल खुलने के बाद विकास खंड शिक्षा अधिकारी बस्तर बलीराम बघेल जब विकासखंड मुख्यालय से 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित शालाओं का निरीक्षण करने पहुंचे तो अनेक शिक्षक – शिक्षिकाएं शाला से नदारद पाए गए।


बस्तर ब्लॉक के संकुल केन्द्र घोटिया की शालाओं का निरीक्षण नव पदस्थ बीईओ बलीराम बघेल ने शनिवार को किया। प्रातः 7.30 बजे उन्होंने मिडिल स्कूल नारनपाल का अवलोकन किया. शाला में पदस्थ 4 शिक्षकों में से उर्मिला मसीह व तोषन कुमार उइके अनुपस्थित पाए गए। प्राथमिक शाला नारनपाल बंद पाई गई। शिक्षक विलम्ब से स्कूल पहुंचे। इसी तरह प्राथमिक शाला पश्चिम टेमरा, आश्रम शाला पश्चिम टेमरा भी निरीक्षण के दौरान बंद मिले। मिडिल स्कूल टेमरा में शिक्षक उपस्थित मिले। प्राथमिक आश्रम शाला के शिक्षक मुकुंद बघेल, सुरेंद्र सिदार, प्राथमिक शाला कुरुषपाल की शिक्षिका नंदनी पाणिग्रही अनुपस्थित थी। हायर सेकेंडरी स्कूल घोटिया में अवलोकन के दौरान सभी 14 शिक्षक तथा हाई स्कूल सुधापाल में सभी शिक्षक उपस्थित मिले.
किचन गार्डन की हुई तारीफ
माध्यमिक शाला सुधापाल के बच्चों द्वारा बनाए गए किचन गार्डन की बीईओ बघेल ने जमकर तारीफ की जैविक खाद से की गई भिंडी, कुम्हड़ा, सेमी, बरबट्टी आदि सब्जियों की खेती की सराहना की। शाला के प्रधान पाठक ने बीईओ को किचन गार्डन में उगाई गई ककड़ियां तोड़कर बीईओ को भेंट की. बच्चों द्वारा किचन गार्डन की नियमित रूप से देखरेख की जाने के कारण उन्हें माध्यन्ह भोजन में ताजी सब्जियां खाने को मिल रही हैं।

अनुपस्थित शिक्षकों पर होगी कार्रवाई
विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी बलीराम बघेल ने कहा है कि शाला समय में स्कूल से नदारद रहने वाले शिक्षकों पर कार्यवाही की जाएगी. शिक्षक अपने कर्तव्यों को समझें और बच्चों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें। बिना किसी सूचना के समय पर शाला में नहीं आना गैरजिम्मेदारी को दर्शाता है। निरीक्षण के दौरान बघेल के साथ सीएसी श्रीधर पांडेय, जोगेंद्र पांडेय, महेश नाग भी मौजूद थे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

कांग्रेस सरकार की नाकामी से मारा गया आदिवासियों का हक़

0
  • आरक्षण में कटौती के लिए केदार कश्यप ने बघेल सरकार को कोसा
  • बस्तर के कांग्रेस विधायकों का निवास घेरने की दी चेतावनी


जगदलपुर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने अनुसूचित जनजाति के आरक्षण में कटौती के लिए भूपेश बघेल सरकार को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा है कि कांग्रेस सरकार की नाकामी की वजह से आदिवासियों का हक़ मारा गया है. कश्यप ने इस मुद्दे को लेकर आदिवासियों के साथ बस्तर संभाग के सभी कांग्रेस विधायकों के निवास का घेराव करने तथा सड़क पर उतरकर आंदोलन करने की चेतावनी दी है.


भाजपा के प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि पूर्ववर्ती डॉ. रमन सिंह की सरकार के दौरान आदिवासियों को 32 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिल रहा था। कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार ने चार साल में आरक्षण को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया. हाईकोर्ट में कांग्रेस सरकार ने आरक्षण को लेकर अपना पक्ष मजबूती से नहीं रखा. जिसका परिणाम आज सबके सामने है। आरक्षण की मांग पूरी नहीं हुई तो आने वाले समय मे सड़क पर उतर कर संघर्ष तेज किया जाएगा और बस्तर के 12 विधायको के निवास का घेराव किया जाएगा. श्री कश्यप ने कहा कि जब प्रदेश में भाजपा कि सरकार थी तब आदिवासियों के हक़ में दमदारी से आवाज उठाई जाती थी, मगर जब से कांग्रेस सरकार आई है, तबसे आदिवासियों को छला जा रहा है. केदार कश्यप ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री व कांग्रेस के अन्य नेता अपनी गलती छुपाते हुए आदिवासियों को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आदिवासी उनके झांसे में नहीं आने वाले हैं.

MOST POPULAR

HOT NEWS