दंतेवाड़ा –योग अब विश्व पटल पर सबसे अहम मुद्दा के रूप में उभर कर सामने आ रहा है । जिससे योग के क्षेत्र में रोजगार की व्यापक संभावना बन रही हैंl इसे ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ योग एसोसिएशन अध्यक्ष – शैलेंद्र विशी और श्री शिव कोचिंग क्लासेज संचालक – सत्येंद्र प्रजापति छ. ग. के तत्वाधान में 60 दिवसीय नियमित नि:शुल्क ऑनलाइन योगा क्लास का संचालन किया जा रहा है। जिसमे छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में अध्यनरत PGDYS, PG YOGA , YCB के 500 से अधिक छात्र लाभान्वित हो रहें हैं | इस क्लास के मुख्य शिक्षक सत्येंद्र प्रजापति का प्रमुख उद्देश्य यही है कि योग को सिर्फ जॉब के लिए पढ़ना नही है, बल्कि योग को आत्मसात् भी करना है।
पुरे क्लास की व्यस्था प्रमुख के रूप में छत्तीसगढ़ योग एसोसियेशन के अध्यक्ष आदरणीय शैलेंद्र विशी जी, जयंत भारती जी एवम भोजेंद्र साहू की सक्रिय भूमिका रही है।
इस ऑनलाइन कक्षा में अंजली हीरा देवांगन जिला दंतेवाड़ा (छ. ग. ) से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं वे योग विद्या को बारीकियों से समझ रहे हैं।
पिछली बार सरकार की किरकिरी के बाद टेंडर हुआ कैंसिल
15 मई से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे कोमल हुपेंडी
एक तरफ पूरा देश कोरोना माहामारी से लड़ रहा है वहीं छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार अपने चहेतों को आरी डोंगरी आयरन ओर की खदान सौंपने की गुपचुप तैयारी में लगी हुई है।
आरी डोंगरी खदान के लिए दुबारा टेंडर जारी, चहेतों को टेंडर देने इस बार भी नए नियम का पेंच, CMDC में डी डी जमा करने पर ही टेंडर भरने की होगी पात्रता
रायपुर। छत्तीसगढ़ में “आयरन ओर” के एक खदान का ठेका अपने लोगों को दिलाने के लिए सरकार का एक तबका एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए है। पिछली बार नियम कायदों को ताक पर रखकर इस टेंडर की प्रक्रिया पूरी करने की कोशिश की गयी, मगर बड़े अधिकारियों के हाथ खड़ा कर लेने के चलते टेंडर को निरस्त करना पड़ा।
जानिए आरी डोंगरी के खदान के बारे में
आरी डोंगरी का “आयरन ओर” का यह खदान कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर तहसील के कचही गांव के अंतर्गत 167 हेक्टेयर भूभाग में फैला हुआ है। जिसे किसी कंपनी को ठेके पर देने का फैसला राज्य सरकार ने किया है। इसी के तहत छत्तीसगढ़ मिनरल्स डवलपमेंट कारपोरेशन CMDC ने इस वर्ष के प्रारम्भ में एक टेंडर निकाला था, मगर बाद में इस टेंडर को निरस्त करना पड़ा।
ठेका लेने अपनाये गए सारे हथकंडे
रायपुर- एक दौर था जब लोग किसी भी काम का ठेका पाने के लिए सारे हथकंडे अपनाया करते थे, मगर जब से शासकीय कामकाज में पारदर्शिता आयी है, और टेंडर भरने की प्रक्रिया ऑनलाइन हुई है तब से ठेका हथियाने का काम लगभग कम हो गया है, मगर आरी डोंगरी के खदान के लिए पिछली बार वो सारे हथकंडे अपनाये गए जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता। इस खदान के लिए पिछली बार जो नियम बनाये गए थे उसके मुताबिक टेंडर फॉर्म की कीमत का डिमांड ड्राफ्ट CMDC के नवा रायपुर स्थित कार्यालय में जमा करने के बाद उसकी पावती टेंडर फॉर्म ऑनलाइन भरते समय लगानी थी। मगर संबंधित समयावधि में कोई ठेकेदार डीडी लेकर CMDC के कार्यालय में घुस ही नहीं पाया, केवल जिन चहेतों को ठेका देना था वे ही अंदर जा सके। दरअसल आरी डोंगरी के खदान के टेंडर भरने के लिए पिछली बार जो तिथि तय की गयी थी उस दौरान CMDC कार्यालय के चारों और बाकायदा सुरक्षा घेरा बनाकर रखा गया था, और लोगों को घुसने से रोकने के लिए बाउंसर भी रखे गए थे।
बवाल के बाद टेंडर हुआ कैंसिल
पछली बार इस खदान के टेंडर के लिए अनेक लोगों ने अपनी किस्मत आजमाने का प्रयास किया, मगर CMDC के इर्द गिर्द जिस तरह की गुंडागर्दी की गई, उसके चलते वहां अनेक लोगों के झगड़े भी हुए और अच्छे रसूखदार लोगों को वापस लौटना पड़ा, और वे टेंडर नहीं भर सके। बाद में इस मामले की उच्च स्तरीय शिकायत हुई और विभाग के बड़े अधिकारियो ने हाथ खड़े कर दिए तब मजबूरन इस टेंडर को कैंसिल करना पड़ा।
सरकार को राजस्व का होता नुकसान
पिछली बार आरी डोंगरी के “आयरन ओर” खदान के लिए जिन चहेतों को टेंडर फॉर्म भरने की पात्रता हासिल हुई, बताया जाता है उन्होंने टेंडर में काफी कम दर भरा था। अगर तब उन्हें खदान संचालन का ठेका दे दिया गया होता तब सरकार को लगभग 5 सौ करोड़ रु राजस्व का नुकसान होता। हालाँकि इस खदान के लिए दूसरा टेंडर जारी हो गया है, मगर इस बार भी टेंडर की प्रक्रिया फिर से चर्चा में है।
आरी डोंगरी के खदान के लिए इस बार जारी टेंडर में केवल इतना अंतर है की इस बार यह टेंडर खनिज विभाग से संबंधित बोर्ड की स्वीकृति के बाद जारी हुआ है। आनन फानन में निकाले गए इस टेंडर के लिए डीडी जमा करने की तिथि 1 मई से लेकर 10 मई तय की गई है। जीएसटी को मिलाकर डीडी कुल 59 हजार रूपये का बनाकर जमा करना है, और उसकी पावती ऑनलाइन टेंडर भरते समय अटैच करनी होगी। इस बार भी लोग यही सवाल उठा रहे हैं कि जब टेंडर फॉर्म की कीमत जमा करने के लिए दूसरे ऑनलाइन माध्यम हैं तब इस बार भी कार्यालय आकर डीडी जमा करने का नियम क्यों बनाया गया है, वह भी ऐसे वक्त पर जब पूरे प्रदेश में कोरोना फैला हुआ है, सभी प्रमुख स्थानों और दूसरे राज्यों में भी लॉक डाउन लगा हुआ है। ऐसे में जब सारे काम ऑनलाइन हो रहे हैं, CMDC अपने ठेके देने के लिए इस तरह ऑफ लाइन मोड पर काम करना चाहता है।इससे यह स्पष्ट होता है कि सरकार येन केन प्रकारेण आरी डोंगरी खदान का टेंडर अब भी अपने चहेतों को देने के लिए प्रतिबद्ध है।
जनसुनवाई में करीब 1300 मजदूर रखने की बात हुई थी, अभी केवल 196 मजदूर को कम देने की बात प्रशासन कर रही है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने सरकार से मांग की है कि टेंडर प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन किया जाए।टेंडर फॉर्म की कीमत हो चाहे अमानत राशि का भुगतान हो डिजिटल माध्यम से स्वीकार किया जाए।अगर सरकार टेंडर प्रक्रिया को पूर्णतः ऑनलाइन नहीं करती है तो हुपेंडी अनिश्चित कालीन अनशन पर बैठेंगे।
कोरोना काल में लगातार ब्लड की कमी के चलते एक ओर जहाँ अस्पतालों में मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इसी बीच गुरुवार को ओसवाल जैन शेवताम्बर समाज के युवा संस्था जैन सोशल वेलफेयर ग्रुप एवं जैन युवा संघ ने ओसवाल भवन में मिलकर रक्तदान शिविर आयोजित किया।जिसका शुभारंभ रेखचन्द जैन जी विधायक एवं संसदीय सचिव के हाथों से हुवा।साथ ही जैन समाज अध्यक्ष भंवर बोथरा जी व सचिव प्रकाश बुरड़ जी भी उपस्थित थे।रक्तदान शिविर में देशभर में फैली वैश्विक महामारी में लोगों की मदद के लिए जैन समाज के 34 युवाओं ने आगे आकर विपरीत परिस्थितियों में भी रक्तदान किया।
जैन सोशल वेलफेयर ग्रुप के अध्यक्ष शैलेन्द्र बाफना एवं जैन युवा संघ के अध्यक्ष शेखर मालू का कहना है कि कोरोना काल में हर परिवार में समस्याएं हैं और लोग अस्पताल में जब भर्ती होते हैं तो अधिकतर परिवारों को खून की आवश्यकता होती है ऐसे में इस बार जैन समाज ने रक्तदान करने का फैसला लिया गया। जिसमें अधिक से अधिक लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। हमें इस बात की बेहद खुशी हो रही है कि इस रक्तदान से वक्त बेवक्त किसी परिवार की जिंदगी बच सकती है |
इस आयोजित रक्तदान शिविर में प्रथम डोनर राहुल श्रीश्रीमाल बने। समाज की युवतियां भी आगे आई, जिसमे कोंडागांव की कु. निधि जैन सुपुत्री मनोज जैन इस शिविर की पहली रक्त देने वाली बालिका बनी। और उन्होंने अपने इस रक्तदान से अन्य बालिकाओं को रक्तदान करने की प्रेरणा भी दी।आयोजन समिति के सदस्यों ने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
इस आयोजन के दौरान संस्था के सचिव संदीप पारख,राजेश बाफना,सुरेन्द्र दुग्गड़,दिनेश कगोत,जीतू कोचर,राजू बोथरा,धीरज बाफना,अजय मिन्नी,महावीर लुंकड़,जिनेन्द्र टाटिया,मनोज दुग्गड़,विकाश बरड़िया,राजेश दुग्गड़,मनीष पारख,जयेश बरड़िया उपस्थित रहे |
दल्लीराजहरा – कोरोना काल में लॉकडाउन की वजह से घर से बाहर नहीं निकल पा रहे थे | भीषण गर्मी में युवकों द्वारा डैम जाने की योजना बनायीं और आज दोपहर दल्लीराजहरा के 04 और 02 बीटाल के युवक रजही डैम नहाने गए | डैम में नहाने के दौरान दल्लीराजहरा का 20 वर्षीय युवक विवेक साहू लापता हो गया | कुछ देर बाद बाहर नहीं आने पर युवकों ने ग्रामीणों की मदद से तलाशने के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं मिलने पर रेस्क्यू टीम बालोद को सुचना दी गई | 06 घंटे बीत जाने के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं मिला | युवक के डूबने से गाँव में अफरातफरी मच गई |
घटना की जानकारी पाने के लिए सिटी मीडिया से जुड़े रहे |
दो दिन पहले ही बिहार से लौटे थे, जिले में एक्टिव केस 1684
जगदलपुर – जिले में बकावण्ड विकासखंड के उड़ीसा सीमा से लगा कोलाक्ल पंचायत के एक ही परिवार के 5 सदस्य कोरोना संक्रमित मिले है जो दो दिन पहले ही बिहार से शादी में शामिल होकर अपने गृहग्राम लौटे थे। बस्तर जिले में कोरोना संक्रमित के एक्टिव केस की संख्या 1684 है तो वही अब तक मरने वालों की संख्या 169 के करीब है। 13 हजार 8 सौ कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना को मात देकर पूरी तरह स्वस्थ हो चुके है।
जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सप्ताह दिन के आंकड़ों पर नजर डाले तो रोजाना 170 से अधिक कोरोना संकमित मिल रहे है। जिला प्रशासन कोरोना की कड़ी को तोड़ने के लिए जिले की सीमाओं पर चौकसी के साथ शहर के चौक-चौराहों में भी कोरोना की जांच की जा रही है। कोरोना संक्रमण अब ग्रामीण इलाकों में भी दस्तक दे चुका है। प्रत्येक गांव में 2 से 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गये है। ग्रामीण इलाकों में भी मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सभी पंचायतों में एलर्ट जारी किया जा चुका है। कलेक्टर के आदेशानुसार प्रत्येक पंचायतों में बाहर से आने वाले लोगों को तत्काल कोरोना जांच कर होम आईसोलेट किया जा रहा है।
बाहर से आने वाले पांच संकमितो की पहचान: कार्यालय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार करपावण्ड थाना अंतर्गत कोलावल पंचायत का एक परिवार के लगभग 12 से अधिक सदस्य शादी समारोह में 15 दिन पूर्व बिहार गये हुए थे। दो दिन पूर्व वापस लोटने के बाद वहां के पंचायत सचिव एवं सरपंच की सक्रियता के कारण तत्काल लोगों की जांच कराई गई। बताया जा रहा है कि 10 लोगों की कोरोना की जांच कराई गई जिनमें से 5 लोग संक्रमित पाये गये है। सभी को होम आईसोलेट किया गया है। शेष सदस्यों की भी जांच कराई जानी बाकी है। बताया जा रहा है कि संक्रमित होने वाला एक वाहन चालक भी शामिल है।
जिला प्रशासन ग्रामीण इलाकों के लिए कोरोना जांच टीम गठित कर दी गई है। जिन ग्रामीण इलाकों में पॉजिटिव मरीज मिलने पर टीम उन इलाकों में पहुंचकर डोर टू डोर संपर्क कर जांच करने में जुटी है ताकि किसी प्रकार संक्रमण की कड़ी को तोड़ा जा सके।
बे-वजह घुमने वालों की संख्या बढ़ी: शहर के कुछ इलाकों में बेवजह घरों से निकलने वालों की संख्या दोतीन दिनों से बढ़ी है। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ऐसे लोगों से अपील की है कि घरों से बाहर न निकले और शासन-प्रशासन का सहयोग करें।
19 में से 15 आवेदन निरस्त 4 पात्रों की अनुपस्थिति में खुला टेण्डर
जगदलपुर – कोरोना संक्रमणकाल में से ऑनलाईन टेण्डर बुलाने के बजाए वनविभाग ने बुलाया ऑफ लाईन टेण्डर। खबर है कि विभागीय मंत्री के चहेतो को ठेका दिलाने में वन विभाग के अधिकारियों ने जमकर किया होमवर्क। प्राप्त 19 आवेदनों में से 15 आवेदन को कमीखामिया बताकर निरस्त किर दिया गया। पात्र पाये गये 4 आवेदको की अनुपस्थिति में 12 मई को बस्तर डिविजन के दफ्तर में खुला टेण्डर। ठेका किसे मिला अधिकारी बोलने से बच रहे है।
कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मशीनरी एवं निर्माण सामग्री सप्लाई के लिए बस्तर डिविजन में टेण्डर बुलाया गया था उक्त टेण्डर में 19 लोगों ने आवेदन दिया था जिसमें से 15 आवेदनों को कमी-खामिया बताकर 10 मई को निरस्त कर दिया गया था। शेष चार आवेदनों को पात्र मानते हए ठेका देने की तैयारी थी। , चहेतो को ठेका देने की तैयारी: वन विभाग द्वारा ऑफ लाईन टेण्डर बुलाया गया था वन विभाग के अधिकारी ने नाम न बताने के शर्त पर बताया कि विभाग के अधिकारी का कुछ नहीं चलता है। विभागीय मंत्री के आदेशानुसार ही जोड़तोड़ कर उनके चहेतो को ठेका दिलाने का फरमान जारी किया जाता है और विभाग के अधिकारी बदनाम हो रहे है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। खानापूर्ति के लिए आवेदन तो बुलाया गया लेकिन काम मंत्री के चहेते को ही देने को लेकर जोड़तोड़ किया जा रहा है। फिलहाल उन चार पात्रों में किसे ठेका मिला अधिकारी भी बोलने से बच रहे है।
जिला प्रशासन ने तेंदूपत्ता टेण्डर की अनुमति दी:
जिला प्रशासन द्वारा वन विभाग को तेंदुपता के टेण्डर बुलाने की अनुमति दी थी। विभाग के अधिकारियों ने मंत्री के चहेतो को ठेका देने मशीनरी एवं निर्माण सामग्री का टेण्डर बुलाया गया था। बताया जा रहा है कि जिन चार ठेकेदारों को पात्र बताया गया है वह भी अनुपस्थित रहे। ठेका किसे मिला संस्पेश बरकरार है।
बस्तर में मंत्री के करीबियों का दबदबा:
विभाग के अधिकारी अपनी दबी जुबां से यह कहा करते है कि मंत्री के करीबियों का बस्तर डिविजन सहित दंतेवाड़ा, बीजापुर एवं नारायणपुर में दबदबा है। हाईकमान से जिसका आदेश होता है उसके लिए जोड़तोड़ कर ठेका दिया जाता है। यह सब खेल उपर से हो रहा है। टेण्डर में अनियमितता की शिकायत को लेकर सीसीएफ का भी अवगत कराया जा चुका था जहां से सहायक पीसीसीएफ से जाचं कराने की बात की गई है लेकिन जांच दल अब तक नहीं पहुंचा है और टेण्डर भी ओपन कर गोलमाल किया जा चुका है
पूर्व शिक्षा मंत्री केदार कश्यप अपने एक दिवसीय प्रवास मे नारायणपुर पहुंचे और covid 19 के गाईड लाईन का पालन करते हुये कोविड सेंटर व वैक्सीनेशन सेंटर का निरिक्षण कर वहा की व्यवस्था से रुबरु हुये साथ ही वैक्सीन लगवाने आये लोगो से और भी लोगो को वैक्सीन लगवाने के लिये प्रोत्साहित करने का आह्वान किया तत्पश्चात कलेक्ट्रेट पंहुच कलेक्टर धर्मेश साहू से कोरोना संक्रमण (covid 19) से सम्बंधित विषयों को लेकर चर्चा की व ज्ञापन सौपा,जिसमे कोविड सेंटरों मे गर्भवती नर्सो की ड्यूटी न लगाया जाये,जिले मे मजदूरो के लंबित मजदूरी भुगतान यथासम्भव उप्लब्ध करवाया जाये,राशन दुकानो मे वैक्सीन की अनिवार्यता समाप्त कर ग्रामीणों को
राशन मुहैया करवाया जाये,कोविड सेंटर मे भर्ती मरीजो को समय पर भोजन व चिकित्सा सुविधा मिले व साफ सफाई सहित पेयजल की व्यवस्था सुदृढ़ हो,वैक्सीनेशन मे तेजी लाया जाये जैसे अन्य विषय शामिल थे साथ ही उन्होने कलेक्टर को आश्वस्त करते हुए कहा कि मैं और हमारी पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता फ्रंटलाइनर के तौर पर हर समय आपकी मदद करने के लिए तैयार हैं इस अवसर पर उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष बृजमोहन देवांगन,भाजपा नेता गौतम गोलछा, संदीप झा,जैकी कश्यप, बिट्टू अंगीरा मौजूद थे
कोविड-19, कोरोना महामारी से आम जनता को बचाने तथा इसके प्रसार को रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा नारायणपुर में लॉकडाउन किया गया है लम्बे दिनों से लॉकडाउन होने तथा घरों में रहने के कारण आम नागरिकों खासकर बच्चों की सृजनात्मक क्षमताओं में कमी आई है जिसे मद्देनजर रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीरज चंद्राकर के नेतृत्व में उप पुलिस अधीक्षक अनुज कुमार, उप पुलिस अधीक्षक अभिनव उपाध्याय, उप पुलिस अधीक्षक उन्नति ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा, रक्षित निरीक्षक दीपक साव और थाना प्रभारी तोपसिंह नवरंग की टीम द्वारा दिनांक 10.05.2021 से प्रतिदिन सामाजिक दूरी व कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए विभिन्न प्रकार के मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। कार्यक्रम के पहले दिन सोनपुर चैक, पाठक चैक और जीएडी कॉलोनी में पुलिस टीम ने लोगों को उनके घर के बालकनी अथवा छत में बुलाकर नीचे सड़क से ही पुलिस अधिकारियों द्वारा लोगों में सृजनात्मक क्षमताओं के विकास हेतु सुझाव और कोरोना से संबंधित प्रश्न पूछे गए साथ ही कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के बेहतर उपाय भी बताए गए। लोगों को रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि करने के रोचक तरीके बताए गए तथा वैक्सीनेशन के फायदे बताते हुए लोगों को वैक्सीनेशन कराने की अपील की गई। कोरोना से संबंधित प्रश्नों के त्वरित और सटिक जवाब देने वाले लोगों और बच्चों को तत्काल मौके पर ही उपहार प्रदान किये गये। पुलिस अधिकारियों द्वारा अपने अनोखे अंदाज में आम नागरिकों के मनोरंजन हेतु स्वयं माईक पकड़कर गाने भी गाये गये, इससे प्रभावित होकर तथा पुलिस टीम के अनुरोध पर आम नागरिकों ने भी अपने बालकनी से ही राष्ट्रगान, गीत व संगीतों का गायन और वादन किया गया, जिससे क्षेत्र में साकारात्मक माहौल का निर्माण हुआ।
पेंटिंग, कविता और लेखन प्रतियोगिता:
कार्यक्रम समाप्ति के बाद दिनांक 11.05.2021 के सायं 5बजे का टारगेट देते हुए लोगों खासबर बच्चों को अपने घरों में रहकर पेंटिंग करने, कविता और लेख लिखने हेतु आग्रह किया गया था जिसमें 80 लोगों, बच्चों ने हिस्सा लिया। लोगों ने अपने अपने दीवालों पर अपनी पेंटिंग्स, कविता और लेख चस्पा किए, कुछ अच्छी पेंटिंग्स, कविता, लेख लिखने वाले प्रतिभागियों को उपहार दिए गए, जिनमें से आन्या जैन, वीर जैन, शुभम जैन, वीरम और डिम्पी ने अपने बेहतरीन कला का प्रदर्शन किया।
ट्रेडिशनल ड्रेस कॉम्पिटिशन का आयोजन:
लॉकडाउन के चलते लोगों खासकर महिलाओं के निराशाजनक जीवन में उत्साह और उमंग लाने के लिए उद्देश्य से नारायणपुर पुलिस द्वारा व्हाट्सएप नम्बर जारी करते हुए दिनांक 13.05.2021 के 12ः00 बजे तक लक्ष्य देते हुए ट्रेडिशनल ड्रेस कॉम्पिटिशन का आयोजन किया गया, इसके तहत प्रतिभागियों को अपने घर में ही ट्रेडिशनल ड्रेस पहनकर उसकी फोटो व्हाट्सएप नम्बर में भेजना था। इस ट्रेडिशनल ड्रेस कॉम्पिटिशन में लगभग 50 महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया, इनमें से धन्नी, खुशबू, भावना, याचना, यश और नित्या ने अपने सबसे अच्छी फोटोग्राफ्स भेजी है। वहीं कृति, नेताल और डिम्पी ने कोरोना जागरूकता से संबंधित सबसे अच्छे वीडियो रिकॉर्डिंग करके भेजा है।
पुलिस के इस अभिवन पहल को नारायणपुर के आम नागरिकों से खूब सराहना मिल रही है, प्रतिदिन लोग अपने घर के छत और बालकनी में पुलिस टीम द्वारा आयोजित मनोरंजक और ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों के लिए प्रतीक्षारत रहते हैं वहीं जिन क्षेत्रों में पुलिस टीम द्वारा ऐसे कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जा सका है इन क्षेत्रों के लोगों द्वारा पुलिस अधिकारियों और कण्ट्रोल रूम में फोन कर कार्यक्रम आयोजित करने हेतु आग्रह किया जा रहा है, शीघ्र ही उस क्षेत्रों/मोहल्ले में भी जागरूकता कार्यक्रम संचालित किये जाएंगे। उल्लेखनीय है कि पेंटिंग प्रतियोगिता, कविता और लेखन प्रतियोगिता तथा ट्रेडिशनल ड्रेस कॉम्पिटिशन में भाग लेकर अच्छे फोटोग्राफ्स भेजने वाले प्रतिभागियों को पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर द्वारा पुरुस्कार और सर्टिफिकेट प्रदान किये जाएंगे।
आम आदमी पार्टी नारायणपुर जिला अध्यक्ष नरेंद्र नाग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर केन्द्र एवं राज्य सरकार से मांग की है कि किसानों को खाद में सब्सिडी दे ताकि किसानों को खाद ज्यादा रेट में ना मिले उन्होंने आगे कहा केंद्र की मोदी सरकार ने हाल ही में खादों की कीमत में भारी वृद्धि की है जहां डी ए पी की कीमत 1150 रुपये से बढ़ा कर 1900 रुपये बोरी,एन पी के की कीमत 1285 से बढ़ा कर 1747 रुपये बोरी,वहीं 850 रुपये की एम ओ पी को बढ़ा कर 1000 रुपये कर दिया है ।इस तरह लगभग एकमुश्त 58 प्रतिशत की वृद्धि केन्द्र सरकार ने खादों के दामो में की है जो कि सरासर किसानों के साथ अन्याय है।आम आदमी पार्टी केन्द्र सरकार से मांग करती है कि वो किसानों को खाद में सब्सिडी दे और कीमत को कम करे। इसी तरह राज्य सरकार से मांग है कि छत्तीसगढ़ के लगभग सभी जिलो के विभिन्न सोसायटी ओं में तथा व्यापारियों को कम रेट में मार्च में ही खाद दिया जा चुका है अभी इन खादो की कीमत सोसाइटी में 1150 रुपये है इसकी बोरी में एमआरपी 1200 रुपए का है इसी तरह मार्च में ही व्यापारी गण खाद कम रेट में खरीद कर अपने गोदामों में रख चुके हैं जिसे वे अभी खरीफ फसल ने बेचेंगे।
आम आदमी पार्टी की यह मांग है की राज्य सरकार इन सोसाइटी एवं व्यापारियों के लिए आदेश जारी करें की कोई भी सोसाइटी या व्यापारी अपने पुराने खरीद के खाद को 1200 रुपए एम आर पी से अधिक नहीं बेच सकते । यदि इस तरह का आदेश सरकार जारी नहीं करेगी तो बाजार में खाद की कालाबाजारी शुरू हो जाएगी जो कि किसानों के लिए इस कोरोना काल में घातक होगा। आज किसानों के रवि के फसल को व्यापारी औने पौने दामों में खरीद रहे हैं जो कि उनके साथ नाइंसाफी है, इस पर भी रोक लगे,इस पर खाद की यह मूल्य वृद्धि उनकी कमर ही तोड़ देगी राज्य शासन से हमारी मांग है कि वह कृषि विभाग को खादों के मूल्यों पर नजर रखने ने का आदेश जारी करें ।
जगदलपुर/कोरोना महामारी के दौर मे अतिआवश्यक रेमडेसिवीर की किल्लत बनी हुई है। ऐसे दौर मे संसदीय सचिव रेख चंद जैन की पहल से आज पुनः भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी क़ो पुनः दो सौ डोज प्राप्त हुई। इंजेक्शन की लागत मूल्य क़ा चेक ललित अग्रवाल आनंद अग्रवाल आर्यन अग्रवाल ने जिला कलेक्टर रजत बंसल क़ो अपने पिता स्वर्गीय राम चंद्र जीअग्रवाल की स्मृति मे सौपा |
आनंद अग्रवाल ने बताया की कुछ दिन पूर्व वे भी इस महामारी के चपेट मे आ गये थे तब उन्हे भी इंजेक्शन क़ो लेकर काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। उसी दिन मैने प्रण ले लिया था की बस्तर मे और किसी क़ो इससे परेशानी नही होने दूंगा। विधायक रेख चंद जैन की प्रेरणा से आज मुझे इसमे सफलता मिली |
इस दौरान कलेक्टर निवास मे सहायक कलेक्टर सुरुचि सिह, विकास दुग्गड़, हरेंद्र पाणिग्रही, वालजी नायडू भी मौजूद रहे |