City Media - Page 312 of 1851 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 312

आईपीएस अमित कुमार को राष्ट्रपति पुलिस पदक

0

जगदलपुर नई दिल्ली में आयोजित समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया।

सीबीआई और छत्तीसगढ़ पुलिस में अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए अमित कुमार को राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजा गया। वर्तमान में अमित कुमार छत्तीसगढ़ पुलिस में एडीजी (इंटेलिजेंस) के पद पर कार्यरत हैं। अमित कुमार ने नक्सल प्रभावित बस्तर और शहरी क्षेत्रों में पुलिसिंग को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया था। छत्तीसगढ़ कैडर के 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार को उनकी विशिष्ट और अनुकरणीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें मंगलवार 7 जनवरी को नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा प्रदान किया गया। अमित कुमार ने अपने करियर में जिस निष्ठा और समर्पण से काम किया है, वह कानून व्यवस्था और सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने का एक आदर्श उदाहरण है।अमित कुमार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) में 12 वर्षों तक सेवाएं दीं, जहां उन्होंने पुलिस अधीक्षक, उप महानिरीक्षक और संयुक्त निदेशक (पॉलिसी) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। सीबीआई में उनके कार्यकाल को नीतिगत सुधारों और एजेंसी की कार्यक्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि के लिए याद किया जाता है। छत्तीसगढ़ में अमित कुमार ने नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र और दुर्ग- रायपुर जैसे शहरी जिलों में कानून व्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। उनकी रणनीतिक सोच और नेतृत्व ने न केवल नक्सल गतिविधियों पर लगाम लगाने में मदद की, बल्कि शहरी क्षेत्रों में पुलिसिंग को भी नई दिशा दी। वर्तमान में अमित कुमार छत्तीसगढ़ पुलिस में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (इंटेलिजेंस) के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें जनवरी 2023 में इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर नियुक्त किया गया था, जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार सत्ता में आई थी। राष्ट्रपति पुलिस पदक अमित कुमार की अद्वितीय सेवाओं और उनके द्वारा स्थापित उच्च मानकों का प्रमाण है। यह सम्मान उनके जैसे समर्पित अधिकारियों को प्रेरणा प्रदान करता है और देश के कानून-व्यवस्था तंत्र में उनके योगदान को अमर करता है।

गृहमंत्री विजय शर्मा ले रहे विभाग की समीक्षा बैठक

0

रायपुर उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक शुरू हो गई है। मंत्रालय में सुबह से शाम तक चलेगी मैराथन बैठक। सुबह 10 बजे से शुरू हुई यह बैठक शाम 7 बजे तक चलेगी। बैठक में अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुवा, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हो रहे हैं।

खेलेंगे, कुदेंगे और बनेंगे नवाब

0
  •  अब राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर जलवे दिखाने लगे हैं बस्तर के खिलाड़ी 

-अर्जुन झा-

जगदलपुर पहले हमारे बुजुर्ग हमें नसीहत देते थे कि पढ़ोगे, लिखोगे तो बनोगे नवाब और खेलोगे कूदोगे तो होओगे खराब। उनका आशय यह था कि पढ़ाई लिखाई में ही जीवन की सफलता निहित है। वहीं बस्तर ओलंपिक ने इस मिथक को तोड़ना शुरू कर दिया है। बस्तर के युवाओं और बच्चों के लिए अब यह कहावत उलट चल रही है। अब यहां के युवा और बच्चे ताल ठोंक कर कहने लगे हैं- खेलेंगे कुदेंगे बनेंगे नवाब। बस्तर की नई पीढ़ी का रुझान खेलों की ओर तेजी से बढ़ रहा है। बस्तरिहा यंगस्टर्स खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने लगे हैं।

बस्तर तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसी के साथ बस्तरिहा खिलाड़ी भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। बस्तर ओलंपिक-2024 ने खेलों के प्रति नई लहर पैदा कर दी है, जबरदस्त चेतना जगा दी है। इसके फायदे अब स्थानीय निवासियों के सामने आने शुरू हो गए हैं।अब खेलोगे कूदोगे बनोगे नवाब की भावना सामने आने लगी है। स्वास्थ्य ही असली धन है और खेलकूद से ही अच्छा स्वास्थ्य मिलता है। वहीं अब खेलों में भी सुनहरा भविष्य गढ़ने की नई परंपरा चल पड़ी है। खेलों में शानदार परफॉरमेंस दिखाने वाले खिलाड़ियों पर होने वाली धन वर्षा और मिलने वाले नौकरियों के ऑफर्स ने बस्तर के नई पीढ़ी को खेलों से जोड़ने में बड़ी भूमिका निभाई है। बस्तर ओलंपिक ने सोने पे सुहागा का काम किया है। अब बस्तर संभाग के लोग इस रुझान को समझ कर अपने बच्चों को खेल के माध्यम से अपने रोजगार साधने की दिशा में अग्रसर करा रहे हैं। इसके कई उदाहरण यहां सामने आ चुके हैं। जैसे वर्ल्ड पवार लिप्टिंग फ़ेडरेशन द्वारा आयोजित जूनियर विमेन मास्टर नेशनल बेंचप्रेस चैंपियनशिप में वैष्णवी प्रजापति ने द्वितीय रेंक हासिल की है। साथ ही जूनियर सब विमेन डेडलिफ़्टिंग चैंपियन में भी उन्हें द्वितीय रेंक मिली।यह प्रतियोगिता 20 से 22 दिसंबर तक चली वर्ल्ड पॉवरलिपटिंग फ़ेडरेशन द्वारा तेरा पंत भवन एसएफ रोड सिलीगुड़ी वेस्ट बंगाल में आयोजित इस प्रतियोगिता में लालबाग जगदलपुर निवासी वैष्णवी प्रजापति पिता संतोष प्रजापति ने यह उपलब्धि हासिल कर बस्तर का मान बढ़ाया है।

बस्तर की बेटियों का धमाल

इसी तरह छत्तीसगढ़ बॉल बैडमिंटन संघ एवं जिला बॉल बैडमिंटन संघ रायपुर द्वारा नयापारा राजिम में आयोजित 24वीं छत्तीसगढ़ जूनियर राज्य स्तरीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता 2024-25 में बस्तर की बेटियों ने चैंपियनशिप का खिताब हासिल किया है। इस प्रतियोगिता में राज्य की 17 जिलों की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन लीग कम नॉकआउट पद्धति से किया गया था। इस प्रतियोगिता के माध्यम से छत्तीसगढ़ बालक एवं बालिका टीम का चयन 69वीं जुनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता 2024-25 बालक एवं बालिका वर्ग के लिए किया गया। नेशनल का आयोजन भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ एवं महाराष्ट्र बॉल बैडमिंटन संघ के संयुक्त तत्वावधान में नारखेर, नागपुर महाराष्ट्र में 17 से 21 जनवरी तक किया जा रहा है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के बालक वर्ग का फाइनल मैच बलौदा बाजार और भिलाई इस्पात संयंत्रके बीच हुआ। यह मैच खराब रौशनी के कारण 14-14 की बराबरी पर रहा और दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। वहीं बालिका वर्ग में फाइनल मैच महासमुंद और बस्तर के मध्य खेला गया स्कोर 35-29 35-26 के साथ बस्तर टीम विजेता रही। इस प्रतियोगिता के समापन समारोह में पुरस्कार वितरण विजय गोयल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, इसरार अहमद खान कार्यकारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ बॉल बैडमिंटन संघ एवं श्यामल बनर्जी कोषाध्यक्ष छत्तीसगढ़ बॉल बैडमिंटन संघ, नरेश चंद्राकर अध्यक्ष, टुनामेंट कमेटी, भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ, अंकित जैन, चीफ रेफरी, छत्तीसगढ़ बॉल बैडमिंटन संघ, गोपाल साहू, उमेश नामदेव, सेवन दास, अविनाश चौहान, मोहम्मद रियाज, सूरज नायक, चिंतामणि चक्रधारी, रमेश कुमार सिंह एवं राहुल गर्ग ने किया। यह जानकारी छत्तीसगढ़ बॉल बैडमिंटन संघ के महासचिव वाय राजा राव ने दी।

कल विशाल निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर 07/01/25 दिन मंगलवार को

0

दल्लीराजहरा विगत वर्षों से दल्ली राजहरा कि जनता के मांगों को देखते हुए निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन दिनांक 07/01/2025 दिन मंगलवार को स्व. कमल चंद जी जैन के स्मृति में एवं सुधर्म नवयुवक मण्डल दल्ली राजहरा के तत्वाधान मे जैन भवन मे किया जा रहा है जिसमें अहमदाबाद निवासी प्रख्यात आयुर्वेदिक दंत वैद्य श्रीमति सरोजबेन जोशी एवं दंत वैद्य  हर्षद भाई जोशी द्वारा सड़े गले दांत बिना इंजेक्शन बिना दर्द के जालंधर बंध योग प्रक्रिया से आसानी से निकाले जाएंगे ।

विशेष:- शुगर पेशेंट, ब्लड प्रेशर और हार्ट पेशेन्ट के टेस्ट कर दांत तुरंत निकाले जाएंगे । नगर वाशियों से निवेदन है की अग्रिम पंजीयन् कराकर शिविर का लाभ अवश्य लेवें..

गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर गुरुद्वारा पहुंच पूर्व विधायक जैन ने टेका मत्था

0
  •  समाज के सदस्यों को बधाई दी रेखचंद जैन ने

जगदलपुर पूर्व विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने सोमवार को गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर नया बस स्टैंड के पास स्थित गुरुद्वारा पहुंचकर वहां चल रहे शबद कीर्तन में शिरकत की।

गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेक कर श्री जैन ने सिख समुदाय के समस्त सदस्यों को गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती के अवसर पर लख- लख बधाई व शुभकामनाएं दी। पूर्व विधायक ने सभी से हर्षोल्लास से पर्व मनाने की अपील की। इस दौरान उन्होने वाहे गुरुजी का खालसा तथा वाहे गुरु की फतेह, का भी उदघोष किया। उनके साथ समाज के लोगों ने भी यह उदघोष दोहराया।  जैन ने सभी के सुख- समृद्धि, के साथ स्वस्थ रहने की कामना भी की। कार्यक्रम के अंत में सामाजिक सदस्यों के साथ पंगत में बैठकर उन्होने लंगर का प्रसाद पाया।  जैन के साथ सिख समाज अध्यक्ष अमरीक सिंह, जंग बहादुर सिंह सोढ़ी, बलविंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, सतविंदर सिंह, गुरदीप सिंह सूरी, ओंकार जसवाल, पम्मी जसवाल, निर्मल लोढ़ा, हेमू उपाध्याय तथा सामाजिक जन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट से पुलिस वाहन को उड़ाया, 7 जवान शहीद, 8 गंभीर

0
  •  बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले में बड़ी वारदात 

जगदलपुर बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले से बड़ी दुखद खबर आई है, जहां नक्सलियों ने पुलिस वाहन को आईईडी ब्लास्ट कर उड़ा दिया। ब्लास्ट में 7 जवान शहीद हो गए हैं और 8 जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायल जवानों को एयर लिफ्ट कर रायपुर ले जाया जा रहा है।

नक्सलियों ने दंतेवाड़ा जिले के कुटरू मार्ग के बेदरी के पास अंबेली नाला पर आईईडी धमाका कर पुलिस के वाहन को निशाना बनाया है। पिकअप वाहन पर सवार डीआरजी दंतेवाड़ा के जवान सवार थे। ये जवान सर्चिंग और रोड क्लीयरेंस अभियान पर निकले थे। नक्सलियों ने कच्ची सड़क के बीचों बीच गड्ढा खोदकर वहां भारी मात्रा में आईईडी प्लांट कर रखा था। जैसे ही जवानों का पिकअप वाहन जद में आया, जबरदस्त धमाका हो गया। धमाके में वाहन के परखच्चे उड़ गए और उस पर सात जवान शहीद हो गए। वहीं आठ जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें रायपुर के लिए एयर लिफ्ट किया जा रहा है।अतिरिक्त फोर्स घटना स्थल के लिए बीजापुर और दंतेवाड़ा से रवाना हो गया है।

फोटो को राजनीति छोड़ चौथे स्तंभ को बचाने पहल करे भाजपा सरकार: दीपक बैज

0
  • दिवंगत पत्रकार मुकेश चंद्राकर के परिजनों से मिले पीसीसी चीफ दीपक बैज

जगदलपुर सियासत और समाज में उत्कृष्ट आचार विचार के लिए पहचाने जाने वाले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज सोमवार को बीजापुर पहुंचे। वे दिवंगत पत्रकार मुकेश चंद्राकर के परिजनों से मिले, उन्हें ढाढस बंधया और मुकेश को श्रद्धांजलि अर्पित की।

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने परिजनों से मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले को लेकर चर्चा की। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए दीपक बैज ने पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या को दुखद बताया और इसे लेकर चल रही राजनैतिक बयानबाजी को और भी पीड़ादायक करार दिया। उन्होंने कहा कि फोटो की राजनीति छोड़ भाजपा सरकार स्व. मुकेश चंद्राकर के परिजनों को मुआवजा दे। दीपक बैज ने कहा कि एक जुझारू और कर्तव्यनिष्ठ पत्रकार की हत्या को भाजपा सरकार बड़े ही हल्के ढंग से ले रही है। ये अच्छी बात है कि चार आरोपी पकड़ लिए गए हैं, यह पुलिस की तत्परता का परिणाम है। भाजपा के लोग इस दुखद हत्याकांड में भी निकृष्ट राजनीति पर उतर आए हैं, तस्वीरों की सियासत कर रहे हैं। तस्वीरें तो राजनेताओं के साथ तरह तरह के लोगों की होती है, मगर सच्चा नेता वही होता है जिसकी तस्वीर लोगों के दिलों में बनी हो। दीपक बैज ने कहा कि लोकतंत्र विरोधी भाजपा के राज में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को ढहाने की कोशिश इस राज्य में चल रही है। सरकार, ठेकेदारों और अफसरशाही के भ्रष्टाचार की पोल खोलने वाले पत्रकारों की हत्या कराई जा रही है, थानों में बिठाकर मुंह बंद रखने के लिए धमकाया जा रहा है, उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है, प्रताड़ित किया जा रहा है। बस्तर में पत्रकार दोधारी तलवार के साये में काम करने मजबूर हैं। नक्सलियों के खिलाफ कलम चलाते हैं, तो उन्हें नक्सलियों से खतरा रहता है और भ्रष्टाचार के खिलाफ लिखते हैं, तो राजनेता, अफसर और ठेकेदार सितम ढाते हैं। दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के राज में कोई भी सुरक्षित नहीं रह गया है। महिलाएं, बालिकाएं, व्यापारी सभी स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल से सौजन्य भेंट कर जैन ने की बस्तर के हालात पर चर्चा

0
  • कांग्रेसजनों में दिखा जबरदस्त उत्साह 

जगदलपुर छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल से रविवार शाम स्थानीय सर्किट हाउस में पूर्व विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान कांग्रेसियों ने बघेल को बुके भेंट किया। जैन व अन्य कांग्रेसजनों ने बस्तर के हालात पर श्री बघेल से चर्चा की। यहां के हालातों पर विस्तार से विचार- विमर्श कर उनसे बस्तर आने का आग्रह किया गया।

जैन ने नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस के तैयारी की बात कही। साथ ही  बघेल से कहा कि उनके कार्यकाल को जनता आज भी शिद्दत से याद करती है। भाजपा शासनकाल में समाज के सभी वर्गों के असंतुष्ट रहने की बात भी जैन ने कही जिसे बघेल ने ध्यान से सुना। पूर्व शहर अध्यक्ष रामशंकर राव ने ईवीएम पर चर्चा कर पूर्व मुख्यमंत्री से इसे कांग्रेस के द्वारा उठाने का आग्रह किया गया। इस दौरान मत्स्य बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष एमआर निषाद, सूर्यनाथ खरे, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, राजेश राय, गौरनाथ नाग, सूर्या पानी, परमजीत जसवाल, निर्मल लोढ़ा, हेमू उपाध्याय, सचिन खरे, विनोद कुकड़े, ज्योति राव, अफरोज बेगम, संदीप नवले, अमरनाथ सिंह, हरीश साहू, विक्की निषाद, संतोष सोनी, साकेत दुबे आदि मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान कांग्रेसजनों में भारी उत्साह नजर आया।

पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड का मास्टर माइंड सुरेश चंद्राकर हैदराबाद से गिरफ्तार

0
  • पूछताछ जारी, पकड़ में आ चुके हैं चार आरोपी 

-अर्जुन झा-

जगदलपुर बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड के मास्टर माइंड सुरेश चंद्राकर को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।हत्या के इस मामले में तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

एसआईटी ने फरार मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर को देर रात हैदराबाद से हिरासत में लियाl सुरेश चंद्राकर से पूछताछ की कार्रवाई जारी है। पत्रकार सुरेश चंद्राकर 1 जनवरी की रात लगभग 8.30 बजे लापता हो गए थे। उनके बड़े भाई युकेश चंद्राकर ने कोतवाली थाना बीजापुर में 2 जनवरी की रात गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। बीजापुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव ने मुकेश चंद्रकार की तलाश के लिए 3 टीमों का गठन किया था। मुकेश चंद्राकर के मोबाईल फोन की सीडीआर एवं लोकेशन की जांच की गई। मृतक की लास्ट लोकेशन के आधार पर 2 जनवरी की रात में ही चट्टान पारा स्थित ठेकेदार सुरेश चंद्रकार के बाड़े के सभी रूम को चेक किया गया। अलग-अलग जगहों पर खोजबीन की गई। सुरेश चंद्राकर के बाड़े के बैडमिंटन कोर्ट में नई फ्लोरिंग वाली सेप्टीक टैंक से मुकेश चंद्राकर का शव बरामद हुआ था। मृतक के सिर, पीठ, पेट एवं सीने पर ठोस हथियार से वार के निशान थे। घटना के संदेही रितेश चंद्राकर को रायपुर एयरपोर्ट से पकड़ा गया। वहीं अन्य आरोपी सुपरवाइजर महेंद्र रामटेके एवं दिनेश चंद्राकर को बीजापुर से पकड़ा गया।

मुख्य आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर को पकड़ने के लिए अलग- अलग टीमें बनाई गई थीं। वहीं बाद में आईजी सुंदरराज पी. ने आईपीएस मयंक गुर्जर के नेतृत्व में एसआईटी गठित की थी। एसआईटी ने अंततः सुरेश चंद्राकर को हैदराबाद से दबोच ही लिया। पत्रकार मुकेश चंद्राकर और रितेश चंद्राकर रिश्ते में भाई लगते थे तथा पारिवारिक एवं सामाजिक विषयों को लेकर आपस में चर्चा करते रहते थे। 1 जनवरी की रात करीब 8 बजे मृतक मुकेश चंद्राकर एवं आरोपी रितेश चंद्राकर के बीच मोबाईल पर बातचीत हुई थी। इसके बाद मुकेश चंद्राकर एवं आरोपी रितेश चंद्राकर बीजापुर में चट्टान पारा स्थित ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के बाड़े में पहुंचे तथा भोजन करने बैठे थे। इसी दौरान रितेश चंद्राकर में मुकेश चंद्राकर में बहस हो गई। रितेश चंद्राकर द्वारा सुनियोजित तरीके से बाड़े में मौजूद सुपरवाईजर महेंद्र रामटेके के साथ मिलकर मुकेश चंद्रकार के सिर, छाती, पेट एवं पीठ पर लोहे की रॉड से वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को सेप्टीक टेंक में डाल दिया गया एवं उसे स्लेब के ढक्कन से बंद कर दिया गया। ठेकेदार सुरेश चंद्राकर एवं अन्य आरोपियों की संपत्तियों एवं बैंक खातों के सबंध में जानकारी पुलिस एवं जिला प्रशासन द्वारा खंगाली गई। सुरेश चंद्रकार के तीन बैंक खातों को होल्ड कराया गया और अन्य खातों के सबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। ठेकेदार सुरेश चंद्रकार द्वारा अवैध तरीके से निर्मित कंस्ट्रक्शन यार्ड को ध्वस्त किया गया।

जगदलपुर नगर निगम का मेयर ओबीसी या सामान्य वर्ग से, फैसला होगा कल

0
  •  10 नगर निगमों और नगरपालिकाओं में जिला स्तर पर तय होगा आरक्षण 

अर्जुन झा-

जगदलपुर नगरीय निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज हो गई है। निकाय चुनाव के लिए आरक्षण 7 जनवरी को होगा। नियम, निर्देश और आरक्षण को लेकर गाइडलाइन के अनुसार कलेक्टरों को आरक्षण की प्रक्रिया पूरी करने के लिए अधिकृत किया गया है। आरक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निकाय चुनाव को लेकर आचार संहिता लगाई जाएगी। जगदलपुर नगर निगम अभी अनारक्षित महिला है। इस बार ओबीसी या सामान्य के लिए आरक्षित होने की संभावना है।

वहीं निकाय चुनाव को लेकर खासकर नगर निगमों में महापौर और नगरपालिकाओं में अध्यक्षों के आरक्षण को लेकर भाजपा-कांग्रेस के नेता अपना-अपना आकलन करने लगे हैं। हालांकि किस नगर निगम में महापौर की सीट किस वर्ग के लिए और नगर पालिका अध्यक्षों की सीट किस वर्ग के खाते में जाएगी, ये तो आरक्षण के बाद ही पता चलेगा। चर्चा है कि प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के महापौर और नगर पालिका अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हो जाएगी। आरक्षण के बाद जिस वर्ग के लिए सीट आरक्षित होगी, उनके दावेदारों की फौज सामने आएगी। टिकट के दावेदार पार्टी में अपनी दावेदारी ठोकने के साथ सियासी जुगत भी बिठाने की जोर-आजमाइश करते दिखेंगे। यह माना जा रहा है कि जिस नगर निगम और नगरपालिका में सीट सामान्य यानी अनारक्षित होगी, उस पर सामान्य वर्ग के अलावा ओबीसी वर्ग के नेता भी अपनी दावेदारी करने से नहीं चूकेंगे। वहीं एससी-एसटी वर्ग के लिए आरक्षित होने पर इन्हीं दोनों वर्ग के नेता ही अपनी दावेदारी ठोक पाएंगे। अभी लोगों को आरक्षण का इंतजार है, उसके बाद ही निकायों की सियासत शुरू होगी।

इस तरह सकता है आरक्षण

पिछली बार नगर निगम और नगर पालिकाओं में अप्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव हुआ था। उसके लिए आरक्षण पर ध्यान नहीं दिया गया था। जगदलपुर अभी अनारक्षित महिला है। इस बार यहां ओबीसी या सामान्य की वर्ग की झोली में जगदलपुर महापौर सीट जा सकती है। रायपुर की सीट अभी अनारक्षित है, इस बार ओबीसी या महिला सामान्य होने की चर्चा है। दुर्ग अभी अनारक्षित है, इस बार अनारक्षित महिला या ओबीसी की चर्चा, बिलासपुर अभी अनारक्षित है, इस बार ओबीसी की चर्चा, चिरमिरी अभी अनारक्षित महिला है, इस बार ओबीसी हो सकती है। रायगढ़ अभी एससी महिला है, इस बार एससी हो सकती है। अंबिकापुर अभी एसटी है, इस बार एसटी महिला हो सकती है। कोरबा अभी ओबीसी वर्ग के पास है, इस बार सामान्य वर्ग की चर्चा है। धमतरी अभी ओबीसी है, इस बार सामान्य वर्ग को मौका मिल सकता है। राजनांदगांव अभी ओबीसी महिला वर्ग है, इस बार सामान्य को मौका मिल सकता है।

MOST POPULAR

HOT NEWS