जिले में कोरोना वायरस के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने जारी किया निर्देश
बालोद – कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री जनमेजय महोबे ने निर्देश जारी कर कहा है कि नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम तथा वर्तमान में भी जिले में कोरोना पाॅजिटिव प्रकरणों की संख्या में लगातार वृद्धि होने के कारण सभी संबंधित
उपाय अमल में लाया जाना आवश्यक हो गया है अतः निम्नानुसार निर्देश जारी किया गया है:- जिले में स्थित सभी पेट्रोल पम्प के कर्मचारी अनिवार्य रूप से मास्क लगाएंगे और किसी भी व्यक्ति को जो बिना मास्क लगाए पेट्रोल पम्प में पेट्रोल/डीजल लेने आते हैं उन्हें पेट्रोल/
डीजल प्रदाय नहीं करेंगे। आबकारी दुकानों के संचालक एवं कर्मचारी अनिवार्य रूप से मास्क लगाएंगे और बिना मास्क के किसी भी व्यक्ति को मदिरा का विक्रय न किया जाए। गैस एजेंसी के कर्मचारी और उपभोक्ता भी अनिवार्य रूप से मास्क लगाएंगे। माॅल के कर्मचारी अनिवार्य रूप
से मास्क धारण करेंगे और बिना मास्क के कोई भी व्यक्ति माॅल में प्रवेश न करे यह सुनिश्चित करेंगे। इसी तरह अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में भी व्यवसाय संचालक एवं उपभोक्ताओं के द्वारा मास्क का उपयोग एवं सामाजिक दूरी का पालन किया जाए। निर्देशों का उल्लंघन करने पर एपीडेमिक डिसीज एक्ट एवं विधि अनुकूल नियमानुसार अन्य धाराओं के तहत कठोर कार्यवाही की जाएगी।
दुर्ग पुलिस की नशा के विरूद्ध कार्यवाही 29 किलो गांजा बरामद » दो थानों की पुलिस ने मिलकर तस्कर गिरोह का किया भांडाफोड़
दुर्ग पुलिस के द्वारा नशीले पदार्थो के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पूरे जिले की पुलिस सक्रिय होकर कार्यवाही कर रही है। इस अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री प्रशांत ठाकुर भापुसे को विशेष सूचना नशीले पदार्थ के संबंध में प्राप्त हुई।
इसके परिपालन मे अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्री रोहित झा एव नगर पुलिस अधीक्षक छावनी श्री विश्वास चन्द्राकर ने कुम्हारी थाना प्रभारी श्री आशीष यादव एवं पुरानी भिलाई थाना प्रभारी श्री विनय सिंह को सक्रिय किया गया। दोनो थानों की पुलिस संदिग्ध वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दोरान सूचना प्राप्त हुई कि वाहन बोलेरो पीकप सीजी 04 एलडी 8675 में राजनांदगांव से रायपुर की ओर गांजे की खेप जा रही है। वाहन रोककर चेक करने पर बोलेरो पीकप के बोनट के अंदर छिपाकर रखे गये 25.07 किलो गांजा को विशेष पैकेट में इस प्रकार छिपाकर रखा था कि गांजा सुरक्षित रहे |
और किसी को शक भी ना हो। आरोपी वाहन चालक (01) गोविंद उड़िया पता कैम्प 02 टाटा लाईन थाना छावनी जिला दुर्ग (02) ईशु विश्वकर्मा निवासी दुर्गापारा सुपेला से पूछताछ पर गांजे को उड़िसा से लाना एवं विभिन्न आरोपिगणों को बेचना तथा बाकी बचे माल को भी बेचने हेतु रायपुर ले जाना बताये। उपरोक्त आरोपी की सूचना पर ही कुम्हारी पुलिस के द्वारा आरोपी (01) प्रदीप कुमार सोनकर पिता दुखीराम सोनकर उम्र 26 साल सा. रिसाली (02) ईशु पिता ई अप्पा राव उम्र 30 साल सा. कैम्प 01 वृंदानगर आंध्रा स्कुल के पास थाना छावनी जिला दुर्ग से 3.3 किलो गांजे एवं मोटर सायकल के साथ गिरफ्तार किया गया।
वाहन चालक गोविन्द उड़िया ने यह भी बताया कि इनसे (01) महेश दास मानिपुरी रामनगर का वाहन क्रमांक सीजी 04 एम.एस. 3023 एवं (02) शिवा बघेल सरस्वती नगर रायपुर वाहन क्रमांक सीजी 04 एन.बी. 4286 को गांजा बेचे है जो कि भिलाई से रायपुर की ओर आ रहे है। सूचना पर पुरानी भिलाई पुलिस को सतर्क किया गया जिन्होने उपरोक्त आरोपियों को पकड़ कर कार्यवाही किया।
उक्त कार्यवाही में सउनि अजय सिंह, सउनि जी आर साहू, आरक्षक अखिलेश मिश्रा, धर्मराज सिंह, अरविंद मिश्रा, रिंकू सोनी, सत्येंद्र मढरिया, राजकुमार सिंह, विरेन्द्र यादव, शत्रुघन महतो, अमर सिंह, दिलीप हरदे, लव पांडेय, बंटी सिंह की उल्लेखनिय भूमिका रही।
अर्जुन्दा – कुछ समय पहले आदर्श स्कुल अर्जुन्दा के सब्जी मार्केट मे मोबाईल चोरी एंव पाकेट मारी की चोरी की घटना हुई थी। जिसकी पता तलास हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद, के मार्गदर्शन में निरीक्षक कुमार गौरव साहू, प्रआर. 1476 विकास सिंह एंव स्पेशल टीम प्रआर. 1636 भुनेश्वर मरकाम एंव आरक्षक 823 राहुल मनहरे के साथ चोरी गये मोबाईल के
आईएमईआई नम्बर सीडीआर लोकेशन के आधार ग्राम भीमपुरी निवासी सत्यम वर्मा, से चोरी गये मोबाईल के संबंध में पुछताछ किया गया जो गाजमर्रा निवासी किशन वर्मा, थाना डोगरगढ़ से 7,000 रू में खरीदना बताने पर उसके निवास स्थान पर जाकर चोरी किये विभिन्न प्रकार के मोबाईल नम्बर, कीपैड मोबाईल का आईएमईआई नम्बर
911651950427748, वीवो का मोबाईल का आईएमईआई 866247044874816, 866247044874808, ओप्पो मोबाईल का आईएमईआई 869663048973056, 869663048973049 रेडमी मोबाईल का आईएमईआई 868145049657277, 868145049657285 कुल 04 नग मोबाईल को अपने घर से निकाल कर पेश किया गया एंव अन्य सहयोगी बिरझापुर निवासी थाना धमधा से विभिन्न प्रकार के चोरी गये मोबाईल वीवो मोबाईल का आईएमआई नम्बर 866532041695813, 866532041695805,
वीवो मोबाईल का आईएमआई नम्बर 861218049363597, 861218049363589 वीवो मोबाईल का आईएमआई नम्बर 8665572033945579, 8665572033945579 एमआई कंपनी का मोबाईल लाक हालत में, एमआई कंपनी का मोबाईल जिसका आईएमआई नम्बर 863309047684031, 863309047684049 कुल 05नग तथा मोसा. हीरो कंपनी को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है एंव विधि से संघर्षरत बालक को सत्यम वर्मा
पिता केजाराम उम्र 17 वर्ष साकिन भीमपुरी थाना छुईखदान जिला राजनादगांव को उसके भाई शिवम वर्मा के सुपुर्दनामा में दिया गया। गौरैय्या गेंग के दो आरोपी किशन लाल गोड़ पिता स्व. नवघड़िया 22 वर्ष साकिन ग्राम गांजमर्रा पोस्ट भोथली थाना डोगरगढ़ जिला राजनादगांव, गोपी पिता अनिल गोड़ उम्र 20 वर्ष साकिन ग्राम बिरझापुर पोस्ट धमधा थाना धमधा जिला दुर्ग को दिनांक 19.10.2020 को विधिवत गिर. कर रिमांड पर जेल भेजा गया। जिसमें थाना प्रभारी अर्जुन्दा के निरीक्षक कुमार गौरव साहू, प्रआर. 1476 विकास सिह एंव स्पेशल टीम के प्रआर.1636 भुनेश्वर मरकाम, एंव आरक्षक 823 राहुल मनहरे का इस कार्यवाही में सभी का भुमिका सराहनीय रही।
दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा में कोरोना संक्रमितों की तादाद थमने का नाम नहीं ले रही है एक तरफ केंद्र सरकार का दावा है कि फरवरी माह कोरोना का अंत कर देंगे लेकिन संक्रमितों के आंकड़ों में लगातार वृद्धि हो रही है इसी बीच आज फिर से 30 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई |
एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित मिलें | आज जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 04 से 01 , वार्ड क्र 06 से 03, वार्ड क्र 08 से 04, वार्ड क्र 15 से 01, वार्ड क्र 16 से 08, वार्ड क्र 19 से 04, वार्ड क्र 23 से 02, वार्ड क्र 24 से 03, भैंसबोड़ से 01, चिखलाकसा के वार्ड क्र 03 से 01, खैरकट्टा से 01 और थानादल्ली से 01 इस प्रकार आज कुल 30 लोग संक्रमित मिले |
विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |
राजनांदगांव – लालबाग थाना क्षेत्र के ग्राम घोरदा के पास सड़क हादसे में माँ और बेटे की दर्दनाक मौत हो गई | प्राप्त जानकारी के अनुसार माँ और उनका बेटा राजनांदगांव से चौकी की ओर जा रहे थे तभी तेज गति से सामने से आ रही पिकअप ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया
जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई | घटना की सुचना तुरंत पुलिस को दी गई | पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पिकअप को जब्त कर चालक पर करवाई की जा रही है |
नई दिल्ली – देश में रविवार को कोरोना संक्रमण के 61,871 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही भारत में कुल संक्रमितों की संख्या 74 लाख के पार हो चुकी है। मगर भारत सरकार के बनाए वैज्ञानिकों के पैनल का दावा है कि कोरोना अपने पीक से गुजर चुका है। पैनल के मुताबिक, कोरोना वायरस के फरवरी 2021 तक खत्म होने की संभावना है।
पैनल के मुताबिक, भारत में कोरोना के 10.6 मिलियन यानी एक करोड़ छह लाख से ज्यादा मामले नहीं होंगे। अभी भारत में कोरोना के कुल मामले 75 लाख के करीब हैं। आईआईटी हैदराबाद के प्रोफेसर एम. विद्यासागर की अध्यक्षता में बनी विशेषज्ञ समिति ने कहा कि वायरस से बचाव को लेकर किए जा रहे उपाय जारी रखे जाने चाहिए।
समिति ने महामारी के रुख को मैप करने के लिए कम्प्यूटर मॉडल्स का इस्तेमाल किया है। फरवरी तक महामारी पर काबू होने की भी उम्मीद है। लेकिन यह तभी संभव होगा जब लोग कोरोना से बचाव के नियमों का पूरी तरह से पालन करना जारी रखें।
कोरोना वायरस की दूसरी लहर संभव
भारत में सर्दियों के मौसम में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर देखने को मिल सकती है। कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में शामिल भारत के लिए यह चिंता का विषय है। देश पहले से ही वायरस का दंश झेल रहा है और अगर महामारी दूसरी लहर आती है तो स्थिति अधिक बिगड़ सकती है।
देश में कोरोना के मामले 75 लाख के करीब
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 61,871 नए मामले सामने आए हैं। कुल मामलों की संख्या 74,94,551 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं कल्याण मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से 1,033 मौतें हुई हैं। जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 1,14,031 हो गई है। देश में रिकवरी दर बढ़ कर 88.03 फीसदी हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.53 प्रतिशत है। भारत में रोजाना कोरोना मामलों की संख्या अब अमेरिका से कम हो गई है।
रायपुर। राजधानी में फिर एक बार सुने मकान में चोरों ने दबिश दी और लाखों का सामान किया पार | घटना गंज थाना नहरपारा इलाके की दो दिन पहले की है | प्राप्त जानकारी के अनुसार स्टेशन रोड निवासी कारोबारी का सबमर्सिबल पंप का कारोबार है । कारोबारी ने कोटा
मारुती लाइफ स्टाइल में भी एक घर ख़रीदा हुआ है जहाँ वे अपने परिवार के साथ सोने के लिए चले गए थे और जब सुबह अपने घर वापस आये तो देखा कि खिड़की टूटी हुई है और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था उन्हें अंदेशा हो गया था कि घर में चोरी हुआ है और जब
जेवर नकदी देखा तो सब गायब था इसके साथ ही चोरों ने अंगूठी, चेन, पैंडल सेट, ब्रेसलेट, चांदी के बर्तन, पायल, आईफोन, टीवी सब लेकर फरार हो गए | पुलिस को सूचित किया गया उन्हें अंदेशा है कि एक से ज्यादा लोग चोरी में शामिल थे।
जांजगीर – अपने पति से किसी बात को लेकर कहासुनी और अनबन के चलते एक विवाहिता ने नवजात बच्ची को नदी में फेंक और खुद को लगा ली आग अभी उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है | प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहिणी नाम की महिला पति से विवाद के कारण एक सप्ताह पहले ही अपने मायके में रहने के लिए आ गई थी परिजनों द्वारा पूछने पर
कुछ नहीं बताया परिजनों ने सोचा अभी गुस्से में है धीरे से मामला सुलझा लेंगे | लेकिन एक रात अचानक रात को 11 बजे अपनी नवजात 6 माह की बच्ची को पास के हसदेव नदी के घाट पर फेंक आई और घर आकर खुद को आग के हवाले कर दिया | परिजनों को जब पता चला आग बुझाते तक महिला का 70 प्रतिशत शरीर जल चूका था | उसे तुरंत अस्पताल ले
जाया गया जहाँ उसकी हालत गंभीर देख उसे बिलासपुर से सिम्स अस्पताल ले जाया गया है जहाँ उपचार जारी है | परिजनों से पूछताछ करने पर बताया कि पति से झगड़ा होने के कारण उसने ऐसा कदम उठाया है | उक्त घटना चांपा थाना बिरगहनी चौक की है और नवजात बच्ची को ढूढने गोताखोरों द्वारा पतासाजी की जा रही है |
राजनांदगांव – छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक की फेडरेशन के राजनांदगांव जिलाध्यक्ष- शंकर साहू व मानपुर के ब्लॉक अध्यक्ष- यशवंत देशमुख ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी-राजनांदगांव द्वारा दिनांक 19/08/2020 को 04 सूत्रीय मांगों को पूरा करने के लिए
विकासखंड शिक्षा अधिकारी- मानपुर को आदेश जारी किया गया था,और संपूर्ण जानकारी फेडरेशन के ब्लॉक अध्यक्ष-मानपुर को सत्यापित प्रतिलिपि देने कहा गया था,लेकिन आज लगभग 14 माह बीत जाने बाद भी किसी भी प्रकार से जानकारी नही देना और अपने उच्च अधिकारी के आदेश की अवहेलना किया गया है।
जिससे पूरे छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई- मानपुर के सहायक शिक्षक संवर्ग काफी आक्रोशित हैं। मांगों को पूरा कराने हेतु इस कड़ी दिनांक- 20 अक्टूबर 2020,दिन- मंगलवार को विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय-मानपुर में तालाबंदी एवं सत्याग्रह आंदोलन किया जाना है,जिसकी संपूर्ण जवाबदारी संबंधित अधिकारी की होगी।
इस संबंध में फेडरेशन के राजनांदगांव जिलाध्यक्ष- शंकर साहू ने ब्लॉक अध्यक्ष-मानपुर यशवंत देशमुख से उनके गृह ग्राम-पुसेवाड़ा,विकासखण्ड-मानपुर में मिलकर 20 अक्टूबर 2020 के आंदोलन की रूपरेखा एवं तैयारियों के संबंध में जानकारी लिया तथा आंदोलन में आने वाले फेडरेशन के साथियों से मास्क,हैंड सेनेटाइजर व सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन करते हुए आंदोलन में उपस्थित होने के लिए प्रेरित करने को कहा गया।
उपरोक्त जानकारी मीडिया में नवीन ठाकुर ब्लॉक उपाध्यक्ष- मानपुर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला-राजनांदगांव
बालोद – केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी की मजबूती से काम करते हुए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने किसानों के पक्ष में निर्णय लेते हुए तीन कृषि कानून बिल2020 उच्च सदन लोकसभा में तथा राज्यसभा में पास करवाएं जिसके विरोध में छोटी मानसिकता के साथ कांग्रेस पार्टी ने किसानों को बरगलाने , किसानों को भड़काने का प्रयास किया और वहीं विरोध का भाव इस कदर हुआ कि कृषि यंत्र में प्रमुख ट्रेक्टर को जलाने
का प्रयास किया,ऐसा जबकि कोई किसान नही कर सकता, साथ ही प्रदेश सरकार किसानों के प्रति अपनी छोटी मानसिकता का परिचय देते हुए मुख्य मंत्री भूपेश बघेल भी उस कृषि कानून का विरोध करते है, और धान खरीदी को लेट लतीफ की जा रही है। जबकि राज्य को कृषि संबंधित केंद्र सरकार के द्वारा जो धान खरीदी की राशि जारी 9 हजार करोड़ रुपया जारी कर दी गई है उसके बाद भी भुपेश सरकार धान खरीदी को 1 दिसम्बर रखा गया है ,जबकि रमन सिंह की सरकार में 1 नवम्बर से ही धान ख़रीदी प्रारम्भ हो जाती थी। जानबूझ कर भूपेश सरकार सिर्फ विरोध करने के बहाने धान खरीदी 1 नवम्बर से नही कर रही है ।
यह कानून किसानों हित में है इस बात को आम जनता तक पहुचाने के लिए भाजपा द्वारा झलमला चौक मे कृषि यंत्र जैसे ट्रेक्टर,फावड़ा,कुदाल आदि का पूजन सभा हुआ ।साथ ही एक धन्यवाद पत्र पोस्टल कार्ड भी सभा पर लिखी गई जिसको आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को ,मंडल की ओर से भेजा जाएगा।
इसी के तहत भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल ने कृषि यंत्र पूजन सभा का आयोजन राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश भाजपा और जिला भाजपा के दिशा निर्देश में रखी गई थी। जिसमें प्रमुख रूप से उपस्थित हुए राकेश यादव प्रदेश मंत्री भाजपा,जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्ण पंवार , वरिष्ठ भाजपा व किसान नेता पवन साहू, वरिष्ठ नेता छगन देशमुख ,जिला उपाध्यक्ष राकेश यादव ( छोटू )जिला मंत्री शरद ठाकुर ,जयेश ठाकुर, तोमन साहू, किसान मोर्चा जिला महामंत्री बालोद, प्रचार प्रसार मंत्री राजीव रिंकू शर्मा , कार्यालय प्रभारी लोकेश श्रीवास्तव भूतपूर्व मण्डल अध्यक्ष धरम साहू,प्रकाश नाहर , पूर्व मंडल अध्यक्ष पालक ठाकुर,सुरेंद्र
देशमुख, मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू, प्रदेश कार्यसमिति महिला मोर्चा सदस्य श्रीमती खिलेश्वरी साहू जिला पंचायत के सम्मानित सदस्य श्रीमती कृतिका साहू जनपद उपाध्यक्ष कल्याण साहू, जनपद सदस्य द्रोपति वर्मा, वरिष्ठ नेता भोलाराम साहू कश्चित् साहू, मनोहर सिन्हा देवीलाल डड़सेना, मणिकांत बघेल किशोर यदु, कृष्ण कुमार वर्मा ,युवा नेता भूपेंद्र चंद्राकर संतोष साहू सतानंद साहू विकास साहू मंडल महामंत्री वीरेंद्र साहू दानेश्वर मिश्रा सहित सैकड़ों किसान उपस्थित हुए जिसमें से चित्रसेन साहू जी नीलकंठ साहू महेश पटेल गिरधर ठाकुर ,देव लाल , रामेश्वर पटेल ,छन्नूलाल साहू, चिमनलाल देशमुख, डौंडीलोहारा के मंडल अध्यक्ष जयेश ठाकुर, महेश्वर सिंह यादव, ओमप्रकाश रात्रे ,भान सिंह साहू पूर्व जनपद अध्यक्ष बालोद चंद्रभान साहू , कीर्तन साहू, विजय कुमार, गणेशराम साहू अशोक ,,छन्नू साहू,उमेश पटेल, पुरुषोत्तम सार्वा ,विजय सोनखुटिया,कीर्तन साहू,आदि कार्यकर्ता उपस्थित हुए। कार्यक्रम के आयोजनकर्ता ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू तथा महामंत्री वीरेंद्र साहू एवं दानेश्वर मिश्रा के द्वारा आयोजित कर सभी कि उपस्थिति जनसमुह का आभार माना