City Media - Page 224 of 1847 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 224

अद्वितीय है ‘अद्वितीय’ की प्रतिभा, कक्षा में आई प्रथम

0
  •  8वीं की परीक्षा में बेटी ने दिखाई शानदार प्रतिभा 

जगदलपुर एक कहावत है- यथा नाम, तथा गुण। जगदलपुर की एक बेटी ने इस कहावत को चरितार्थ और अपने नाम को सार्थक कर दिखाया है। सचमुच अद्वितीय है हमारे शहर की बिटिया रानी अद्वितीय जैन की प्रतिभा। नाम के अनुरुप प्रतिभा की धनी अद्वितीय जैन ने लोहा मनवाया दिया है अपनी प्रतिभा का आठवीं बोर्ड परीक्षा की प्रावीण्य सूची में स्थान बनाकर। निर्मल विद्यालय जगदलपुर में कक्षा 8 की छात्रा अद्वितीय जैन जगदलपुर नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी हंसराज दीपचंद जैन परिवार की सदस्या है। धर्मपरायण रचना देवी जैन हेमंत कुमार जैन की सुपुत्री अद्वितीय जैन ने नगर के निजी शिक्षण संस्थान निर्मल विद्यालय जगदलपुर से कक्षा आठवीं की वार्षिक परीक्षा में 95.78 प्रतिशत प्राप्त कर परिवार और समाज को गौरवांवित किया है। दिगंबर जैन समाज के नवनियुक्त अध्यक्ष अनूप जैन एवं दिगंबर जैन समाज में महिला मंडल अध्यक्ष चौधरी कीर्ति जैन, वार्ड पार्षद उमा मिश्रा ने अद्वितीय जैन को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

नहीं निभाई जिम्मेदारी, कलेक्टर ने रोका 5 बीईओ का वेतन

0
  •  आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र बनाने में फिसड्डी साबित हुए बीईओ 

जगदलपुर आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनाने के मामले में बस्तर जिले के पांच विकासखंड शिक्षा अधिकारी फिसड्डी साबित हुए हैं। इन बीईओ के गैरजिम्मेदाराना रवैए को लेकर कलेक्टर हरिस एस. खासे नाराज हो उठे हैं। उन्होंने इन पांचों बीईओ के अप्रैल माह का वेतन रोकने का आदेश जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल को दिए हैं।

दरअसल साप्ताहिक समय सीमा बैठक में कलेक्टर जिले में चलाए जा रहे अभियानों और कार्यक्रमों की भी समीक्षा करते हैं। पिछली समय सीमा बैठक के दौरान कलेक्टर के संज्ञान में यह बात आई कि विद्यार्थियों के आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र बनाने के मामले में विकासखंड जगदलपुर, बस्तर, बकावंड, बास्तनार और दरभा बहुत ही पीछे चल रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल ने कलेक्टर हरिस एस. एवं जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन के समक्ष पूरा ब्यौरा प्रस्तुत किया था। कलेक्टर और सीईओ की जानकारी में यह बात भी लाई गई कि बार बार निर्देश और समझाईश देने के बाद भी इन पांचों विकासखंडों के बीईओ ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और वे लापरवाही बरतते रहे। इसका परिणाम यह हुआ कि आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनाने के मामले में राज्य स्तर पर बस्तर जिले की वरीयता बुरी तरह प्रभावित हो गई। कलेक्टर हरिस एस. ने इसे गंभीर लापरवाही और राज्य सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 प्रतिकूल माना है। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल को आदेशित किया है कि जगदलपुर, बस्तर, बकावंड, बास्तनार और दरभा विकासखंडों के खंड शिक्षा अधिकारियों का अप्रैल माह का वेतन रोक दिया जाए। आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनाने के मामले में सिर्फ तोकापाल और लोहंडीगुड़ा ब्लॉक के कार्य ही संतोषजनक पाए गए हैं।

छोटे देवड़ा में गंगा को अवतरित करा दिया जिला पंचायत सभापति बनवासी मौर्य ने

0
  • गांव के गंगादेई मंदिर के पास कराए गए बोर से फूट पड़ी गंगा रूपी जलधारा

बकावंड जनसेवा में सदैव तत्पर रहने वाले बनवासी मौर्य जिला पंचायत सदस्य चुने जाने के बाद और भी दुगुनी ऊर्जा के साथ लोगों का दुख दर्द दूर करने में लग गए हैं।

भीषण गर्मी के बावजूद जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति बनवासी मौर्य लगातार क्षेत्र के गांवों का दौरा कर वहां की समस्याओं का जायजा लेकर उन्हें दूर करने और प्राथमिकता के साथ विकास कार्यों को अंजाम दे रहे हैं। बनवासी मौर्य को जबसे जिला पंचायत के खेल और युवा कल्याण विभाग का सभापति बनाया गया है, तबसे वे क्षेत्र के युवाओं और खिलाड़ियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। इसके साथ ही श्री मौर्य इस भीषण गर्मी के दौर में क्षेत्र के ग्रामीणों को जल संकट से राहत पहुंचाने का भी कामकर रहे हैं। अपने संज्ञान में आने के बाद बनवासी मौर्य ने ग्राम पंचायत छोटे देवड़ा में जल संकट दूर करने के लिए पहल की। छोटे देवड़ा के गंगादेई माता मंदिर प्रांगण में जिला पंचायत सदस्य खेल युवा कल्याण समिति सभापति बनवासी मौर्य के द्वारा अपनी जिला पंचायत निधि से बोर खनन कार्य कराया गया। 10 अप्रैल को बोर खनन के दौरान ग्रामीण तब खुशी से झूम उठे जब बोर से मां गंगा की जल धारा फूट पड़ी। बोर में भरपूर पानी मिलने पर ग्रामवासी बहुत खुश हैं।

नेक नीयत से काम का सुफल

इस मौके पर सरपंच संतोष कश्यप, उप सरपंच राहुल सोनवानी, पड़ेश्वर सुंदर कश्यप एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। सरपंच संतोष कश्यप ने कहा है कि इंसान अगर नेक नीयत से कोई काम करता है, तो उसका परिणाम भी उत्तम रहता है। बनवासी मौर्य भैया ने नेकदिली से हमारे गांव के गंगादेई मंदिर के पास बोर खनन कराकर हमारे गांव में गंगा मैय्या को अवतरित करा दिया है। सरपंच संतोष कश्यप, उप सरपंच राहुल सोनवानी, पडेश्वर, सुंदर कश्यप और ग्रामीणों ने बोर खनन कराकर जल संकट दूर करने पर जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति बनवासी मौर्य के प्रति आभार व्यक्त किया है।

ईमानदारी एवं पारदर्शिता से हो समस्या का समाधान तोरण साहू

0

दल्लीराजहरा सुशासन त्योहार 2025 के आयोजित शिविर एवं समाधान पेटी स्थल का निरीक्षण करते हुए में नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू ने अधिकारी कर्मचारियों को निर्देश दिए कहा कि पालिका क्षेत्र के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का निराकरण सीमित अवधि में किया जाए l उन्होंने बताया राज्य सरकार प्रत्येक स्तर पर पारदर्शिता, और जन- हितैषी प्रशासन की स्थापना को लेकर कटिबद्ध है l इस तिहार के माध्यम से शासन प्रशासन सीधे आम जनता से जुड़कर उनकी समस्याओं को समयबद्ध ढंग से सुलझाने का कार्य कर रहा है l

नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे ने कहा किया राज्य सरकार में सुशासन की स्थापना को लेकर लगातार काम कर रही हैl शासन प्रशासन के प्रत्येक स्तर पर शासकीय कामकाज में पारदर्शिता आए, शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो इसका लाभ समाज के उन वर्गों को तत्परता से मिले जिनके लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैl इसको लेकर शासन प्रशासन स्तर पर प्रभावी पहल की जा रही है l

मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेंद्र वाडेकर ने बताया कि यह तिहार प्रदेश मे सुशासन के सशक्त स्थापना जन समस्याओं के त्वरित, समाधान जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा और जन संवाद को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है l सुशासन त्यौहार का आयोजन तीन चरणों में होगा पहले चरण में 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक आम जनता से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे l शिविर में पाषर्दगण, कार्यपालन अभियंता नित्यानंद उपाध्याय, सहायक अभियंता सलीम सिद्दीकी, उपभियंता भानुप्रकाश घोष, हेल्थ ऑफिसर राम गोपाल चंद्राकर एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे l

नारायणपुर क्षेत्र को करीब 2 करोड़ की सौगात, वनमंत्री केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन और लोकार्पण

0
  •  क्षेत्रवासियों से किए वादे पूरा करने का है संकल्प
  •  विष्णुदेव साय की सरकार में सांय सांय हो रहा है विकास: केदार कश्यप 

जगदलपुर वनमंत्री केदार कश्यप अपने निर्वाचन क्षेत्र नारायणपुर के प्रवास पर हैं। उन्होंने आज नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के बस्तर विकासखंड का दौरा किया किया। इस दौरान वनमंत्री केदार कश्यप ने क्षेत्रवासियों को करोड़ों की सौगात दी।

केबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने आज करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बस्तर के विकास के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की भाजपा सरकार संकल्पित है। हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को विकसित प्रदेश बनाने का हमारा सपना अब साकार होने लगा है। बस्तर नक्सल मुक्त हो रहा है और विकास के मार्ग में आगे बढ़ रहा है। नियद नेल्ला नार जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के माध्यम से बस्तर के दूरस्थ क्षेत्रों में भी हमारी सरकार मूलभुत अवश्यकताओं को पूर्ण कर रही है। वनमंत्री ने कहा कि बस्तर पूरे प्रदेश में तेज गति से विकसित होने वाला क्षेत्र है।

इन कार्यों की मिली सौगात

वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि क्षेत्रवासियों को करोड़ों की सौगात मिली है और आगे भी मिलती रहेगी।साय सरकार के कार्यकाल में बस्तर का विकास सांय सांय हो रहा है। वनमंत्री केदार कश्यप ने आज चेराकुर, विश्रामपुरी, सोरगांव, सोनारपाल, केसरपाल, गोंदियापाल, खड़का, फाफनी, नंदपुरा, बोड़नपाल-2, देवड़ा, चमिया, तारागांव, बनियागांव, बड़े आमाबाल, चपका, तुरपुरा में सामुदायिक भवन, सांस्कृतिक मंच, चबूतरा एवं शेड निर्माण, रंगमंच, पुल पुलिया का निर्माण विकास कार्यों का आज भूमिपूजन एवं लोकार्पण कर 1 करोड़ 92 लाख की सौगात क्षेत्रवासियों को दी है।

बदलेंगे बस्तर का भविष्य

सभा में उपस्थित युवाओं से मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार युवाओं को स्वावलंबी बनाने के दिशा में कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी जी के स्वालम्बी भारत का सपना जब पूरा होगा उसमें बस्तर के युवाओं बस्तर के लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। बस्तर के युवक युवतियां आज शिक्षा के क्षेत्र में नई उचाईयों को छू रहे हैं। बस्तर की स्वास्थ्य व्यवस्था जो कांग्रेस शासन में बुरी तरह से चरमरा गई थी उसे सुदृढ़ करने का कार्य विष्णुदेव साय सरकार में हो रहा है।

वन नेशन वन इलेक्शन पर बात

मंत्री केदार कश्यप ने इस दौरान वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर भी अपने विचार रखे। उन्होंने लोगों से कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। यहां हर किसी न किसी राज्य में चुनाव होते रहते हैं। जिसके कारण से मानव सांसधान, धन सम्पदा और समय की बर्बादी होती है। बार बार अचार संहिता लगने के कारण विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न होता है। ऐसे सभी समस्यायों से निपटने के लिये प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा है हमें वन नेशन वन इलेक्शन के विषय में विचार करना होगा, इस दिशा में आगे बढ़ना होगा।

भाजयुमो नेता श्रीवास्तव और झा सहित अन्य दो लोग पर दर्ज एफआईआर को सरकार ने लिया वापस

0
  •  कांग्रेस सरकार में बस्तर के भाजयुमो नेताओ पर दर्ज हुई थी एफआईआर 

जगदलपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और निष्पक्ष शासन की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए विभिन्न जिलों में दर्ज 103 गैर गंभीर किस्म के राजनीतिक प्रकरणों की वापसी का निर्णय लिया है। गृह विभाग द्वारा जिलों से प्राप्त रिपोर्ट और विस्तृत समीक्षा के बाद मंत्रिमंडलीय उपसमिति की अनुशंसा पर यह फैसला लिया गया।

न्यायालय से विधिवत स्वीकृति मिलने के पश्चात 41 प्रकरणों में अभियुक्तों को राहत प्रदान की गई है और संबंधित पुलिस रिकॉर्ड से उनके नाम हटा दिए गए हैं। उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार सुशासन की सरकार है। हमारी सरकार में किसी भी निर्दोष के साथ गलत नही होने दिया जाएगा। लोकतंत्र में हर नागरिक को अपनी बात रखने और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में कई ऐसे राजनीतिक प्रकरण दर्ज किए गए थे, जो केवल लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रयोग का हिस्सा थे। भाजपा सरकार की नीति हमेशा यही रही है कि राजनीतिक कारणों से किसी भी निर्दोष व्यक्ति को झूठे मुकदमों में न फंसाया जाए। इसलिए हमारी सरकार ने निष्पक्षता के साथ इन मामलों की समीक्षा कर ऐसे सभी गैर-गंभीर मामलों को वापस लेने का निर्णय लिया है। उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री शर्मा ने आगे कहा कि हमारी सरकार जनता के प्रति जवाबदेह है और किसी भी नागरिक के संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा। यह निर्णय न केवल न्यायसंगत है बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है। विपक्ष की तुष्टिकरण और दमनकारी नीतियों के विपरीत, हमारी सरकार पारदर्शिता, निष्पक्षता और सुशासन में विश्वास रखती है। उपमुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि जो प्रकरण कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले या हिंसक गतिविधियों से जुड़े हुए थे, उनकी समीक्षा अलग प्रक्रिया के तहत की गई है। लेकिन जिन मामलों में केवल राजनीतिक विरोध या लोकतांत्रिक आंदोलन हुआ था और किसी प्रकार की हिंसा नहीं हुई थी, उन्हें न्यायालय से स्वीकृति प्राप्त कर वापस लिया गया है। हमारी सरकार की मंशा स्पष्ट है हम जनता के हक की रक्षा करेंगे, लोकतंत्र की भावना को मजबूत करेंगे और राजनीतिक द्वेष के आधार पर लिए गए निर्णयों को सुधारेंगे। छत्तीसगढ़ सरकार जनता की सरकार है और हम किसी भी निर्दोष व्यक्ति पर बेवजह कानूनी बोझ नहीं डालने देंगे।

मुख्यमंत्री निवास घेरने की सजा

24 अगस्त 2022 को भारतीय जनता पार्टी एवं भाजपा युवा मोर्चा द्वारा बेरोजगारी भत्ता एवं अन्य मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री निवास घेराव कार्यक्रम का आयोजन रायपुर में किया गया था। भाजपा युवा मोर्चा बस्तर जिला अध्यक्ष एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा सीएम चौक के पास बैरिकेड तोड़कर मुख्यमंत्री निवास घेराव करने धक्का और दुर्व्यवहार करने के आरोप में युवा मोर्चा के अविनाश श्रीवास्तव, आनंद झा, रितेश दास जोशी और अभिषेक तिवारी के खिलाफ अपराध क्रमांक 262/22 पंजीबद्घ किया गया था। जिसे न्यायालय द्वारा वापस ले लिया गया।

वन मंत्री केदार कश्यप बॉयर-सेलर मीट में हुए शामिल

0

रायपुर छत्तीसगढ़ में लघु वनोपज और हर्बल उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए आईआईटी नवा रायपुर में क्रेता-विक्रेता (बॉयर-सेलर मीट) का आयोजन किया गया। लघु वनोपज संघ द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों के क्रेता शामिल हुए। इसका शुभारंम छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप जी द्वारा किया गया।

इस सम्मेलन में देश एवं छत्तीसगढ़ राज्य के नामी संस्थाओं हिमालय बिजनेस संस्थान, लाभब्दी हर्बल, छत्तीसगढ़ फूड प्रोडक्ट एवं राधिका एग्रो फूड इंटरप्राईजेस समेत कुल 4 संस्थाओं के साथ छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा लगभग राशि 5 करोड़ का एमओयू हस्ताक्षरित किए गए। इन संस्थाओं के साथ एमओयू होने से छत्तीसगढ़ राज्य के महिला स्व-सहायता समूहों एवं वनोपज संग्राहकों को सीधे रूप से लाभ प्राप्त होगा। इस अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप ने छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों से आए हुए स्व-सहायता समूहों एवं वनोपज संग्राहकों से चर्चा की। अपने उद्बोधन में उन्होंने संग्राहकों के आय में और किस प्रकार वृद्धि की जा सकती है एवं वनवासी संग्राहकों की आर्थिक सहायता के लिए मार्गदर्शन दिया। इसके अतिरिक्त वनोपज के संग्रहण के साथ-साथ मूल्यवर्धन एवं वनों की सुरक्षा हेतु विशेष प्रयास करने हेतु आग्रह किया गया। लघु वनोपज में संग्रहण होने वाली 65 प्रजातियों की प्रदर्शनी एवं वनोपज के उत्पादों के स्टॉल लगाए गए थे, जिन्हें बहुत अच्छा प्रतिसाद मिला। छत्तीसगढ़ हर्बल के ब्रांड अंतर्गत बनने वाले हर्बल उत्पाद शहद, जामुन जूस, त्रिफला चूर्ण, च्यवनप्राश, कोदो कुटकी एवं रागी से बनाए गए विभिन्न प्रकार के उत्पादों का स्टॉल सह विक्रय केन्द्र लगाया गया। इस कार्यक्रम में वनमंत्री केदार कश्यप के साथ छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के प्रबंध संचालक, अनिल कुमार साहू, एआईओआई के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. पी.व्ही.एस.एम. गौरी, आईआईटी रायपुर के डीन डॉ. केजी. श्रीनिवास एवं लघु वनोपज संघ के कार्यकारी संचालक मणिवासगन एस., लघु वनोपज विशेषज्ञ बी. आनंद बाबू एवं बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ राज्य के क्रेता विक्रेता एवं लघु वनोपज संघ के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

महावीर जयंती पर निकली शोभायात्रा का भाजपाइयों ने फूल बरसा कर किया स्वागत

0
  • जगदलपुर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा 

जगदलपुर जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्म कल्याणम महोत्सव के उपलक्ष में जगदलपुर शहर में जैन समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा गुरुवार को निकली गई। शोभा यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।श्रद्धालुओं ने महावीर स्वामी के गीतों पर नृत्य के रूप में अपनी श्रद्धा भी व्यक्त की।

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा फूल बरसा कर शोभा यात्रा स्टेट बैंक चौक पर भव्य स्वागत किया गया। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विद्याशरण तिवारी ने कहा समाज को मजबूत करने के लिए अपने अंदर के शत्रु रूपी क्रोध, घमंड, लालच, आसक्ति और नफरत को निकाल फेंकें। उन्होंने कहा कि जब तक मन स्वच्छ नहीं होगा तब तक हमारी भावना जन कल्याण के अनुरूप नहीं हो सकती। नगर अध्यक्ष प्रकाश झा ने कहा कि खुशहाल जीवन जीने के लिए अहिंसा, अपरिग्रह और अनेकांत सिद्धांतों की सर्वाधिक जरूरत है। केवल उन्हें अपनाकर ही विश्व की सभी समस्याओं का समाधान हो सकता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से संजय विश्वकर्मा, आर्येंद्र सिंह आर्य, संग्राम सिंह राणा, दिगंबर राव, अनिल लुक्कड़, नवीन बोथरा, राजेश श्रीवास्तव, गोविंद ईनाणी, किरण दीवान, श्रीपाल जैन, त्रिवेणी रंधारी, अनिल जैन, शशिनाथ पाठक, गोविंद शर्मा, हरीश पारख, अमर झा, दिलीप दास, संतोष पांडेय, सूरज, झरना मोहंती सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

गुंडरदेही में संचालित अवैध रेत खदान को किसका संरक्षण

0
  • कार्रवाई के बाद भी नहीं रुक रहा अवैध रेत खनन 

बालोद जिले के गुंडरदेही क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में खुले आम रेत खनन की कई शिकायतों और समाचार पत्रों में खबर प्रकाशन के बाद गहरी नींद में सोए खनिज विभाग की नींद खुली और उसने कार्रवाई करने की जहमत उठाई। इसके बाद भी अंचल में रेत खनन का अवैध कार्य फिर पनपने लगा है, जिससे आसपास के ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

सरकार को लाखों की रॉयल्टी का चूना लगा रहे खनन माफियाओं द्वारा रेत खनन और सप्लाई का कार्य कर करोड़ों की कमाई की जा रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या औचित्य रहा विभागीय कार्रवाई का ? क्या खनिज विभाग की कारवाई खानापूर्ति मात्र थी जो कार्रवाई उपरांत भी खनन जारी है ? क्या खुलेआम चल रहे अवैध रेत खनन के बारे में खनिज विभाग को किसी प्रकार की सूचना नहीं है? इधर पतासाजी करने पर खबर मिली कि खनिज अधिकारी का जिले के कोड़ ग्राम के खनिज माफियाओं से मधुर अच्छे संबंध हैं। खनन माफिया के खिलाफ कोई नेता या ऊपरी अधिकारी संपर्क करना चाहे तो खुद को प्रशासनिक तंत्र से ऊपर समझने वाली खनिज अधिकारी उनका और पत्रकारों का फोन उठाना मुनासिब समझती हैं।ग्रामीणों द्वारा मुखर होकर इस अवैध खनन का विरोध किया जा रहा है। इस पर विभागों की चुप्पी संदेह पैदा करती है कि कहीं विभाग के संरक्षण में तो यह खेल नहीं चल रहा है? आने वाले वक्त में कोई ठोस कार्रवाई कर इस खनन के कार्य को बाधित किया जाता है या यूंही खनिज विभाग की सुस्ती से माफियाओं के द्वारा शासन को लाखों की चपत लगती रहेगी।

दिखने लगा विष्णु के सुशासन का असर, अब वंचितों को मिलेगा पीएम आवास

0
  •  छोटे देवड़ा के गरीबों को मिलेगा पीएम आवास

बकावंड हर व्यक्ति को आशियाना उपलब्ध कराने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन का असर बकावंड ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत छोटे देवड़ा में दिखने लगा है। छोटे देवड़ा के सरपंच संतोष कुमार कश्यप ने इस दिशा में अनुकरणीय काम शुरू किया है।

उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत छोटे देवड़ा के कई पात्र एवं गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। नतीजतन ये परिवार आज भी टूटी फूटी झोपड़ियों या खपरैल वाले छोटे छोटे कच्चे मकानों में गुजारा करने मजबूर हैं। आलम ये है कि गरीबी के कारण ये लोग झोपड़ियों और घरों की मरम्मत तक नहीं करा पाते। बारिश के दिनों में इन्हें भारी कष्टों के बीच समय गुजारना पड़ता है। नव निर्वाचित सरपंच संतोष कुमार कश्यप ने इन दीन दुखियारों की सुध ली है।  कश्यप ने गांव के हर गरीब और पात्र परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का आवास उपलब्ध कराने के दृढ़ संकल्प के साथ काम शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए छोटे देवड़ा पंचायत में नए सिरे से सर्वे कराया जा रहा है। गांव के जिस किसी पात्र व्यक्ति को प्रधानमंत्री आवास नहीं मिला है उसको आवास दिलाने के लिए सर्वे किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रत्येक गरीब वंचित परिवार को लाभ मिलेगा।

क्या कहते हैं पंच परमेश्वर

इस संबंध में छोटे देवड़ा के सरपंच संतोष कुमार कश्यप, पंच किशन गोयल, बलराम गोयल, सोनू कश्यप, विषम, राजाराम का कहना है कि पंचायत के सभी पात्र परिवारों को केंद्र और राज्य सरकार की हर लोक कल्याणकारी योजना का लाभ दिलाने हम संकल्पित हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप गांव के हर बेघरबार परिवार को पक्की छत मुहैया कराने कटिबद्ध हैं और हमने इस दिशा में जमीनी तौर पर काम भी शुरू कर दिया है। सरपंच संतोष कुमार कश्यप और पंचों की इस शानदार पहल की प्रशंसा की जा रही है।

MOST POPULAR

HOT NEWS