City Media - Page 1621 of 1847 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1621

रकम डबल हो जाने का लालच देकर धोखाधडी करने वाले 02 साल से फरार आरोपी को आख़िरकार पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

जगदलपुर – रकम डबल हो जाने का लालच देकर धोखाधडी करने वाले 02 साल से फरार आरोपी को आख़िरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है | घटना दिनांक 26.05.2018 की है पीड़ित युसुफ अली ने पुलिस थाना कोतवाली में आरोपी विशाल सिह द्वारा सिक्योर लाईफ कंम्पनी नई दिल्ली के फर्म के नाम पर रकम जमा करने पर दो वर्षों मे डबल हो जायेगा ऐसा कहकर झांसा देकर रकम 8,20,000 रूपये की ठगी किये जाने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है | जिसके आधार पर अपराध क्रमांक-188/2018 धारा 420,120 (बी) भादवि0 कायम कर विवेचना में लिया गया। रिपोर्ट दर्ज करवाने के पश्चात् आरोपी फरार हो गया था जिस पर पुलिस द्वारा लगातार पता तलाश किया जा रहा. था |

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री दीपक झा व अति0 पुलिस अधीक्षक श्री ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में विवेचक उपनिरीक्षक संजय वट्टी व आरक्षक प्रकाश नायक, डोमेन्द्र ठाकुर के द्वारा घटना दिनांक से फरार आरोपी को पकड़ने के लिए बार बार प्रयास किया जा रहा था तभी आरोपी का भिलाई मे होने की सुचना मिलने पर थाना कोतवाली द्वारा त्तकाल टीम बनाकर भिलाई भेजा गया जहाँ आरोपी के निवास स्थान से आरोपी विशाल सिह पिता आर0बी0 सिह उम्र 29 साल निवासी सेक्टर-7 ब्लाक न0 6-सी स्ट्रीट भिलाई नगर थाना दुर्ग को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

छत्तीसगढ़ पुलिस ने महिलाओं को दी Whatsapp से FIR करने की सुविधा

0

छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराधों पर लगाम कसने महिलाओं को FIR करने के लिए थाने तक जाने की आवश्यकता नहीं होगी अब सीधे Whatsapp के जरिये अपनी जो भी समस्या है दिए गए नंबर पर भेज सुलझा सकते है |

महिलाएं ‘अभिव्यक्ति’ कार्यक्रम के व्हाट्सएप नंबर 9479162318 पर अपनी शिकायत कर सकती हैं|शिकायत मिलने  के बाद पुलिस मुख्यालय में अभिव्यक्ति सेल संज्ञान लेगा. वहीं शिकायतों का तत्काल निराकरण किया जाएगा|इसके तहत अब पीड़ित महिलाएं सीधे व्‍हाट्सऐप नम्बर 9479162318 पर अपनी शिकायत भेज सकती हैं |  

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

इसके बाद अभिव्यक्ति सेल शिकायतकर्ता महिला से संपर्क करेगा और तत्काल कार्रवाई की जाएगी. कई बार महिलाएं बार-बार थाने जाने से संकोच करती है. पुलिस का दावा है कि इससे उन्हें इससे भी राहत मिलेगी. राज्य में महिलों के साथ अपराध के आंकड़े भी राज्य में लगातार बढ़ रहे हैं, जिसने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है. देश में बलात्कार के मामले में छत्तीसगढ़ दसवें नंबर पर है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

संकुल प्राचार्यो की बैठक जिला शिक्षा अधिकारी ने ली, संकुल समन्वयक लेंगे शालाओ में 3 कालखण्ड, आगामी माह से नई व्यवस्था होगी लागू

0

बस्तर ब्लॉक के शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक शाला बालक बस्तर मेँ विकास खण्ड में नए बने संकुलों के प्राचार्यो की आवश्यक बैठक जिला शिक्षा अधिकारी श्री मती भारती प्रधान ,जिला मिशन समन्वयक अशोक पांडे की उपस्थिति में आयोजित की गई।जिसके तहत नई शिक्षा नीति व समग्र शिक्षा अभियान के तहत अब संकुलों की जवाबदारी समबन्धित क्षेत्र के प्राचार्य की होगी ।जो न केवल बच्चो की नियमित उपस्थति को देखेंगे, बच्चो में गुणवक्ता उक्त शिक्षा की भी जवाबदारी होगी। शालाओ में अब शाला समिति को भी सक्रिय करने की जवाबदारी होगी। श्रीमती प्रधान ने बताया कि आने वाले समय मे अब संकुल समन्वयक तीन काल खण्ड लेंगे उन्हें अनिवार्य रूप से आश्रित शालाओ में अध्यापन करवाना होगा।

एपीसी गणेश तिवारी ने शिक्षको के साथ पीयलसी को सक्रिय रखकर किस प्रकार बेहतर कार्य करना है इसकी जानकारी विस्तार से दी गई। अब सभी गांवों में भी प्रमुख स्थलों में प्रिंट रिच वातावरण तैयार करना है । बैठक में प्राचार्यो को संकुल हेतू 18 निर्देशो को विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर डीईओ भारती प्रधान,डीएमसी अशोक पांडे,एपीसी गणेश तिवारी, बीईओ मोतीराम कश्यप, बीआरसी राजेन्द्र सिंह ठाकुर,एबीईओ सुशील तिवारी, शैलेन्द्र तिवारी,प्राचार्य श्रीमती रजनी झा, पीआर लाउत्रे, डी आर ध्रुव, सहित सभी प्राचार्य व सीएसी उपस्थित थे।

दल्लीराजहरा शिकारी बाबा में महाशिवरात्रि के अवसर पर कल रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया

0

वार्ड क्रमांक 5 शिकारी बाबा में महाशिवरात्रि के अवसर पर कल रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया | महाशिवरात्रि  भगवान शिव का प्रमुख पर्व है। फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। माना जाता है कि सृष्टि का प्रारम्भ इसी दिन से हुआ। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन सृष्टि का आरम्भ अग्निलिंग (जो महादेव का विशालकाय स्वरूप है) के उदय से हुआ। इसी दिन भगवान शिव का विवाह देवी पार्वती के साथ हुआ था। साल में होने वाली 12 शिवरात्रियों में से महाशिवरात्रि को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है |

दल्लीराजहरा महाशिवरात्रि के पावन उपलक्ष्य मे वार्ड क्र 05  स्थित  शिकारी बाबा सरोवर धाम  चैतन्य जसगीत झॉकी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहाँ जसगीत मंडली के लोक कलाकरो .धार्मिक अध्यात्मिक देशभक्ति एंव छ.ग.की लोककला का प्रदर्शन कर देर रात तक दर्शकों मे समा बांधा । जसगीत मंडली द्वारा प्रस्तुत देवीगीत पर कई महिला एंव पुरुष पर देव सवार हुए इन लोगो पर देवी सवार होने से घंटो तक भक्ति एंव सेवा गीत मे थिरक थिरक कर झुपते रहेंछ.ग.के किसान एंव हाथो मे तिरंगा थामे तीन शेरो के साथ  देश के वीर जवानों  पर दिखाये गये चैतन्य झांकी ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया |

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राकेश द्विवेदी महामंत्री दल्ली भाजपा मंडल रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता पुर्व पार्षद  एंव भाजपा युवा नेता शंकर साहू ने किया कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथि के रूप मे समाजसेवी श्री सुरेश जैन, श्री भूषण निर्मलकर, श्री ए. रमेश कुमार ,श्री जायसवाल श्री ईतवारी राम यादव,  श्री गोपीराम निषाद सहित क ई गणमान्य जन उपस्थित रहे  कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमान जी.आर निषाद जी ने किया इस अवसर पर  आयोजन समिति जय भोले शीतला समिति के.वार्ड क्रं.05 .शिकारी बाबा वार्ड के पदाधिकारी धनेश्वर कुमार अनिल , अन्नु  जानी  सहित बडे संख्या मे कार्यकर्ता एंव दर्शक गण उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

नेगानार शिव मंदिर में बड़ी संख्याओं में श्रद्धालुओं व भक्त गणों ने मनाया शिव रात्रि।

0

जी हां हम बात कर रहे है बकावण्ड ब्लाक के ग्राम नेगानार गेंघरामुंडा के समीफ स्थिति प्रसिद्धि शिव मंदिर जो आज के स्थिति में प्रचलित व हमेशा सुर्खियों में रहता है।

आपको बता दें कि इस शिव मंदिर में लोगो का आस्था और विश्वास इस क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं भक्त गणों का विश्वास व श्रद्धा दिन ब दिन बढ़ती क्रम में हैं।

महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में आस पास के श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़ के शामिल हुये और पूजा अर्चना किये जिसमें प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें दूर दराज से आये हुये भक्त व श्रद्धालुओं के लिये रहने व रात्रि मनोरंजन हेतु उड़िया नाटक का भी समिति की ओर से व्यवस्था की गई थी।जिसमें इस मंदिर के प्रति हमेशा सहयोग करते आ रहे आस पास के राईस मिल

ग्राम मोहलाई के बंशी राईस मिल शुभमंगल गणपति राईस मिल छोटे देवड़ा से नारायण राईस मिल से भंडारा के लिए चावल सहयोग प्रदान किये और आस पास के फार्म हाउस ग्राम पंडानार से भरत भाई चावड़ा किंजोली फार्म हाउस मुकेश भाई चावड़ा बेडाउमर गांव से जयसन बघेल पंडानार से सभी किसानों ने सब्जी का सहयोग दान किया गया और आस पास के सभी पंचायतों के सरपंचो एवं सभी श्रद्धालुओं के विशेष सहयोग से यह भंडारा व महा शिव रात्रि का आयोजन भब्य रूप से सफल हुआ,जिसमें शिव शक्ति समिति ग्राम नेगानार के द्वारा यह कार्यक्रम को सफल रूप से किया गया।

दल्लीराजहरा वार्ड क्र 11 में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है

0

अंत्यंत हर्षोल्लास के साथ आप सभी सहपरिवार को आंमत्रित एवं सूचित किया जा रहा है कि, बजरंग वार्ड नंबर 11 शहीद अस्पताल के सामने आंगनबाड़ी मंच के पास दल्ली राजहरा तहसील डौण्डी जिला बालोद छत्तीसगढ़ में समस्त वार्डवासियों के द्वारा आप सबके तन,मन,धन,की सहयोग एवं आर्शीवाद से दिनांक 12/03/2021 से 20/03/2021तक समय प्रति दिन दोपहर 1-00 से शाम 5-00तक श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आप सब सहपरिवार उपस्थित होकर भागवत कथा को श्रवण कर पुण्य के भागी बने एवं हमें सेवा का अवसर प्रदान करे।

अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती सार्वा ,सचिव श्रीमती निशा पटेल,कोषाध्यक्ष श्रीमती बिन्दिया साहू, सदस्यगण श्रीमती उर्वशी साहू, गीता खोबरागड़े, तुलसी सार्वा, सरिता सागर, चन्द्रकला गन्धर्व, ,शारदा ठाकुर, निर्मला ठाकुर ,रोहण, सावित्री ठाकुर, रुकमणी सुरेन्द्र, अनिला ठाकुर, रेखा पटेल , अन्नपूर्णा ठाकुर, बिन्दा पटेल, दीपांजलि मानिकपुरी , भुनेश्वरी निर्मलकर, हिरा देवांगन सरस्वती निर्मलकर, चुन्नी पटेल, फगनी बाई साहू, गंवतरहिन बाई ,अनुपा ठाकुर ओमेश्वरी साहू, ममता मिश्रा, पुणम मिश्रा , जमुना साहू एवं समस्त वार्ड वासी।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दल्लीराजहरा में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिव जी का बारात निकाल कर नगर भ्रमण किया गया

0

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिव संस्कार सेवा समिति एवं बोल बम कांवरिया दल्ली राजहरा द्वारा शिव जी का पूजा अर्चना कर शिव जी का बारात निकाल कर नगर भ्रमण किया गया ।

नगर पालिका अध्यक्ष श्री शीबू नायर जी ने शिव संस्कार धाम में शिव जी का पूजा अर्चना कर नगर के सुख शांति एवं समृद्धि का कामना किया एवं शिव जी के बारात में नगर भ्रमण भी किया।

इस अवसर पर एल्डरमैन प्रमोद तिवारी जी,पार्षद स्वप्निल तिवारी जी,युवा नेता परितोष हंसपाल जी,द्वारिका सेन जी,हेमशंकर साहू जी,महेंद्र भट्ट जी,सुमित साहू जी,राकेश सोनबोइर जी,घनश्याम पारकर जी,डामेश्वर सेन जी,निर्मल कौशिक जी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

अस्पताल की गलती से 6 साल की मासूम का पैर कटा, डीकेएस हॉस्पिटल ने इलाज के नाम पर दिखाया बाहर का रास्ता

0

जशपुर की रहने वाली रुखसाना कुरैशी अपनी बच्ची रिमशा कुरैशी को झटके आने की शिकायत के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराने लेकर आई। ऐसे में उसे गलत तरीके से दवाई चढ़ा दी गई। जिसके चलते बच्ची के पैर में इंफेक्शन हो गया, जिसे देखते हुए बच्ची को जिला अस्पताल से रायपुर के एम्स भेजा गया ।

22 फरवरी को एम्स में मासूम रिम्शा कुरैशी के पैर को शरीर से अलग कर दिया गया। उसके बाद एम्स ने 6 मार्च को बच्ची को डीकेएस अस्पताल रिफर किया। जिसे चार दिन रखने के बाद डीकेएस ने कल तड़के सुबह रिम्शा को जिला अस्पताल कालीबाड़ी भेज दिया। बच्ची की नाजुक हालत देखकर जिला अस्पताल ने हाथ खड़े कर वापस डीकेएस रैफर किया। इस पूरे घटनाक्रम में गरीब मुस्लिम परिवार दर -दर भटकता रहा और सुबह से रात हो खड़ी । बच्ची अचेत हालत में गेट पर पडी रही।ऐसे गंभीर हालत में डीकेएस अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने रिमशा को फिर से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

इसके बाद भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरीशंकर श्रीवास की पहल की वजह से बच्ची को वापस से डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके लिए गौरीशंकर श्रीवास ने अस्पताल प्रशासन को काफी खरी-खोटी भी सुनाई और अस्पताल में जमकर हंगामा किया। तब जाकर कहीं बच्ची को भर्ती किया गया। मामला अब प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्रीटी एस सिंह देव तक पहुंच चुका है। फिलहाल वे कोरोना संक्रमित हैं और उनका घर में ही इलाज चल रहा है। उन्होंने घर से ही अपने निजी स्टाफ को अस्पताल भेजकर डीपीएस मिली बच्ची का सही तरीके से इलाज कराने को कहा है। । भाजपा नेता गौरी शंकर श्रीवास ने कहा सरकार प्रदेश में बच्चों के लिये अलग से बजट लाने का प्लान कर रही है और ये हाल है कि राजधानी में एक गरीब मुस्लिम परिवार की बच्ची के साथ ऐसा सलूक किया जा रहा है। प्रदेश में प्रशासन और स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह दम तोड़ चुकी है । कोविड काल में विज्ञापन बांटने वाली सरकार ने पूरी तरह नैतिकता खो दिया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

पत्रकार व नक्सलियों का नतीजा रहा बेनतीजा, संभाग के पत्रकारों को रखा गया अंधेरे में

0

जगदलपुर। बीजापुर जिले के वेबपोर्टल पत्रकार गणेश मिश्रा व सुकमा जिले के हरिभूमि समाचार पत्र के ब्यूरो चीफ लीलाधर राठी के खिलाफ माओवादियों ने जन अदालत लगाकर मौत का फरमान जारी किया था जिसके बाद पत्रकारों ने गंगापुर के जंगलों से लेकर बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में धरना प्रदर्शन किया था जिसके बाद माओवादी बैकफुट पर आ गए थे और बस्तर -आंध्रा बार्डर में एक बैठक आयोजित किया गया था किंतु वह बेनतीजा निकला। सर्वाधिक दिलचस्प बात यह है कि माओवादियों के साथ हुए बैठक में बस्तर संभाग मुख्यालय के किसी भी पत्रकार को शामिल नहीं किया गया।

कांकेर जिले के वरिष्ठ पत्रकार कमल शुक्ला ने कहा था कि माओवादियों के साथ हुए बैठक का खुलासा किया जायेगा किन्तु इस मामले में किसी प्रकार का खुलासा नहीं हुआ। बीजापुर जिले के खुफिया एजेंसी के मुताबिक पत्रकारों व माओवादियों के बीच 9बिंदुओं पर चर्चा हुआ जिसमें दो बिंदुओं में गणेश मिश्रा को क्लीन चिट दी गई है जबकि लीलाधर राठी के चेतावनी जारी करते हुए माओवादी विरोधी फारुख अली से दूरी बनाने को कहा।कुल मिलाकर यह बैठक बेनतीजा रही है और आगामी दिनों में कुछ भी परिणाम सामने आ सकते हैं।

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री निवास का घेराव की तैयारियों का लिया जायजा

0

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला-राजनांदगांव की जिला स्तरीय बैठक आज दिनाँक- 10.03.2021 को किया गया,जिसमे 12 मार्च 2021 को मुख्यमंत्री निवास का घेराव की तैयारियों की जायजा जिला स्तरीय बैठक- कलेक्ट्रेट गार्डन राजनांदगांव में रखा गया था, जिसमें हमारे लगभग ब्लॉक के सभी ब्लॉक अध्यक्ष गण व जिला पदाधिकारी गण उपस्थित हुए एवं अपने ब्लॉकों की क्या तैयारी है, कितने संख्या में रायपुर आंदोलन में जाएंगे ,जाने की साध क्या है, एवं हमारी क्या कमी है, हमें क्या करना चाहिए इस विषय पर लगभग 03 घंटे मैराथन विस्तृत चर्चा किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता हमारे सक्रिय फेडरेशन के राजनांदगांव जिला अध्यक्ष- भाई शंकर साहू के द्वारा किया गया एवं सभी ब्लॉक अध्यक्षों ने अपने शत-प्रतिशत रायपुर आंदोलन में पहुंचने की सहमति दिया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

आज के जिला स्तरीय बैठक में उपस्थित सभी ब्लॉक अध्यक्ष गणों व जिला पदाधिकारियों को छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला राजनांदगांव की ओर से सादर धन्यवाद व आभार व्यक्त करते हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

12 मार्च 2021 को रायपुर आंदोलन की तैयारी बड़ी जोश के साथ करेंगे एवं शत-प्रतिशत सभी 09 ब्लॉकों से उपस्थिति रहेंगे,जिला टीम आश्वस्त है इन्हीं भावनाओं के साथ 12 मार्च को आप सब से मुलाकात होगी।

MOST POPULAR

HOT NEWS