City Media - Page 1139 of 1862 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1139

दल्ली राजहरा का पावर हब कहें जाने वाला बीएसपी के जेडी ऑफिस में अव्यवस्था का आलम

0

दल्ली राजहरा शहर का पावर जंक्शन कहे जाने वाला बीएसपी का जेडी ऑफिस जिसमें वर्तमान समय में भूतल पर सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय व उप कोषालय प्रथम तल पर व्यवहार न्यायालय एवं द्वितीय तल पर नायब तहसीलदार कार्यालय का संचालन होता है इस कार्यालय भवन में आसपास के क्षेत्रों एवं दल्ली राजहरा के प्रबुद्ध नागरिक एवं जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का निरंतर आना जाना लगा रहता है

किंतु भवन के अव्यवस्था पर किसी भी अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि की नजर नहीं जाती गंदी वा अवस्था का आलम यह है कि प्रतीक्षालय में आदमी से ज्यादा जानवर जिसमें सुवर एवं मवेशी के साथ कंडम गाड़ी रहती है गंदगी के कारण उक्त कंडम वाहन का उपयोग सूअर एवं कुत्तों द्वारा अपने लिए सुरक्षित संस्थान बनाकर रखा हुआ है दूसरी ओर शौचालय की स्थिति बद से बदतर है शौचालय में पानी की कमी एवं स्वच्छता के अभाव में पूरे परिसर में बदबू फैलता रहता है आम नागरिकों के लिए स्वच्छ पानी की व्यवस्था भी नहीं है कई वर्ष पूर्व परिसर के बाहर एक वाटर कूलर लगाया गया था जोकि लंबे समय से बंद पड़ा है इस वक्त चिलचिलाती गर्मी मैं आने वाले नागरिक एवं ग्रामीण पानी एवं शौचालय की व्यवस्था के लिए भटकते नजर आते हैं कुछ दिनों पूर्व परिसर की बाउंड्री वाल को 6 बिस्तर कॉविड अस्पताल के लिए तोड़ दिया गया था एवं नगर पालिका द्वारा बनाया गया

साइकिल स्टैंड भी नगर पालिका द्वारा तोड़ दिया गया किंतु अस्पताल के निर्माण के विषय में वर्तमान समय में कोई भी कार्यवाही नहीं दिखाई देती उस समय सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा उक्त स्थान पर अस्पताल बनाए जाने का विरोध किया था जिसके बाद अस्पताल को अन्यत्र स्थापित किए जाने की बात सामने आई थी किंतु वस्तु स्थिति का पता नहीं है किंतु बाउंड्री वाल एवं साइकिल स्टैंड टूटने से उक्त परिसर में आने वाले अधिवक्ता अधिकारीगण एवं आम नागरिकों को अपने वाहनों को व्यवस्थित रूप से खड़े करने में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है परिसर के अंदर भी निर्माण सामग्री यत्र तत्र बिखरी पड़ी है यह भी अवस्था का बड़ा कारण है अब देखना है कि शहर का पावर हब कहे जाने वाले उक्त स्थान पर प्रशासन की कृपा दृष्टि कब होती है

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is gk-1024x1024.jpg

राजहरा माइंस से लोहा चोरी करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार

0

दिनांक 08.04.2022 के रात्रि गस्त के दौरान 04.00 बजे सीआईएसएफ दल्लीराजहरा कंपनी कमाण्डर द्वारा सूचना मिला कि घटना स्थल 256 चौक राजहरा माईंस जाने वाली रास्ता मोड़ पर एक वाहन पिकप क्र सीजी 24 ई 8945 में 01 नगलोहे का स्क्रेप वजनी करीबन 350 किलोग्राम भरा हुआ संदिग्ध हालत में खड़ा है, कि सूचना तस्दीक पर थाना राजहरा पुलिस व सीआईएसएफ दल्लीराजहरा का संयुक्त टीम मौके पर जाकर तस्दीक किया जो पुलिस गाड़ी को देखते ही पिकप क्र. सीजी 24 ई 8945 के चालक व कंडक्टर अपनी गाड़ी को छोड़ कर भाग गये। वाहन मालिक का पता नही चलने पर संदिग्ध वाहन पिकप क्रमांक सीजी 24 ई 8945 मयस्क्रेप को थाना राजहरा मे धारा 102 जा.फौ.के तहत जप्ती किया गया है,

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

प्रार्थी आशाराम ठाकुर सहायक प्रबंधक राजहरा माइंस के द्वारा दिनांक 13.04.2022 को माइंस के स्क्रैप एरिया से पावर शावेल ड्रायविंग शाप्ट की चोरी पीकप क्रमाकं सीजी-24 ई-8945 के अज्ञात चालक द्वारा चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराने पर पीकप क्रमाकं सीजी-24 ई-8945 के अज्ञात चालक के विरूध्द अपराध क्रमांक 134/22 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया। आरोपी वाहन के स्वामी गणपत राम साहू साकिन वार्ड क्र0 03 से पुछताछ करने पर शंकर सुरेन्द्र पिता पवन सिंह सुरेन्द्र उम्र 22 वर्ष साकिन वार्ड क्र0 02 राजहरा के द्वारा राजहरा से घरेलू सामान डौण्डी ले जाने की झूठी बात बताकर वार्ड क्र0 02 में आरोपीवाहन के स्वामी के गैर मौजुदगी में चोरी के लोहा को पीकप में लोड करना

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

आरोपी शंकर सुरेन्द्र को अभिरक्षा मे लेकर पुछताछ करने पर दिनांक 09.04.22 के रात्रि अपने साथी भूपेन्द्र कुमार करेन्द्र, डोमेन्द्र उर्फ डोमन टेकाम, ईश्वर भुआर्य साकिनान गुजरा एवं राजहरा के 03-04 साथी जिनका नाम नहीं जानता है के साथ मिलकर राजहरा कोवारी माइंस स्क्रैप एरिया से स्क्रैप चोरी करना बताने पर शंकर सुरेन्द्र एवं इसके साथी भूपेन्द्र करेन्द्र एवं डोमेन्द्र उर्फ डोमन टेकाम को अभिरक्षा मे लेकर पुछताछ किया गया जो दिनांक 09.04.2022 के रात्रि माइंस एरिया से स्क्रैप चोरी करना, चोरी के संपत्ति को बांस के बल्ली एवं टायर के सहयोग से वार्ड क्र0 02 में लाकर रखना बताये हैं

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png

एवं घटना मे प्रयुक्त बल्ली एवं टायर आरोपियों से जप्ती कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, फरार आरोपियों की पता तलाश जारी है।  उक्त अभियान कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षक अरूण कुमार नेताम, सउनि सूरज साहू, सउनि नंदकिशोर सिन्हा, आर0 98 गिरधर साहू, आर0 193 संजय चेलक की सराहनीय भूमिका रही।

This image has an empty alt attribute; its file name is gk-1024x1024.jpg

ट्रेन से कटकर महिला की मौत

0

दिनांक 27/04/2022 बुधवार को केवटी से दल्लीराजहरा जाने वाली ट्रेन  से सुबह करीब 5 बजे के आस पास कटकर महिला की मौत हुई | हादसे में महिला का सिर उसके धड़ से अलग हो गया। बताया जा रहा है कि तीन महीने पूर्व महिला के बेटे की पीलिया से मौत हो गई थी | महिला इसके चलते वह परेशान रहती थी। इसी वजह से उसने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुच कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला डौंडी थाना क्षेत्र का है।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

जानकारी के अनुसार, मुतक महिला साम कुवर निषाद उम्र (65) पति का नाम देव सिंग निषाद निवासी  ग्राम मरकाटोला का शव बुधवार सुबह करीब 5 बजे गांव के पास ही रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। शव बुरी तरह से क्षत विक्षत हो चुका था। बताया जा रहा है कि महिला की तबीयत कई दिनों से ठीक नहीं थी। परिजन उसे लेकर आज डॉक्टर के पास जाने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। महिला के खुदकुशी करने की बात कही जा रही है। कुछ दिनों से उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। आसपास के लोगों से भी महिला को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is gk-1024x1024.jpg

बिटिया पढ़ेगी, तभी तो आगे बढ़ेगी… ज्ञान की जोत जला रहे दीपक बैज

0

बस्तर के दरभा ब्लाॅक की छात्राओं को मिली रफ्तार

जगदलपुर। बेटी पढ़ाओ बेटी बढ़ाओ के नारे अपनी जगह हैं और बेटी को आगे बढ़ने के लिए साधन देना अलग बात है। बस्तर सांसद दीपक बैज बेटियों को आगे बढ़ने के लिए उपयुक्त साधन उपलब्ध करा रहे हैं। उनके हमकदम विधायक राजमन बेंजाम भी उनके साथ बेटियों की प्रगति के भागीदार हैं। दरभा ब्लाॅक के डीएवी स्कूल छिंदवाड़ा चित्रकोट विधानसभा के सात हाई व हायर सेकेंडरी स्कूल में अध्ययनरत कक्षा नवमीं की 124 छात्राओं को राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी सरस्वती साइकिल योजना के तहत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बस्तर सांसद दीपक बैज व चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम के द्वारा साइकिल वितरण किया गया। नि:शुल्क साइकिल पाकर छात्राएं उत्साहित हैं।

छात्राओं ने कहा कि अब साइकिल मिलने से आने-जाने में परेशानी नहीं होगी। साथ ही जिला से आए वल्ली के द्वारा बच्चों को कैरियर काउंसिलिंग के माध्यम से बच्चों की रुचि अनुसार उनकों जिस क्षेत्र, विषय का चयन करने पर क्या लाभ होगा और कौन-कौन से प्रतियोगी परीक्षा देना चाहिए, विस्तार से हर बच्चे के प्रश्नों का उत्तर देते हुए आगे किस -किस क्षेत्र का चयन कर सकते है, इस बारे में बताया गया।

सांसद व विधायक ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए आगे बढ़ने की सलाह दी। शिक्षा से ही गांव का समग्र विकास संभव है।

इस अवसर पर बस्तर सांसद दीपक बैज, चित्रकोट विधायक राजमन बैंजाम, सांसद प्रतिनिधि महादेव नाग, विधायक प्रतिनिधि बलिराम कश्यप, जनपद अध्यक्ष ए जानकी राव, उपाध्याय अनंत राम कश्यप, जनपद सदस्य, पंचायत प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, बीईओ राजेश उपाध्याय, बीआरसी समलू राम कश्यप, एबीईओं जगदीश पात्र,सात हाई व हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य, संकुल समन्वयक, शिक्षक- शिक्षिकाएं, विद्यार्थी, ग्रामीण मौजूद रथे। इसके अलावा सांसद दीपक बैज, विधायक राजमन बेंजाम व जिलाध्यक्ष मौर्य समाधान शिविर विकासखंड लोहंडीगुड़ा के ग्राम पंचायत अलनार में भी सम्मिलितहुए। सांसद बैज ने कहा कि समाधान शिविर के माध्यम से सभी पंचायतों में शासकीय योजनाओं की जानकारी पहुंच रही है।

लोहंडीगुड़ा में बस्तर सांसद दीपक बैज व चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम व ग्रामीण जिलाध्यक्ष बलराम मौर्य विकासखंड लोहंडीगुड़ा के ग्राम पंचायत अलनार में आयोजित सभी शासकीय योजनाओं की जानकारी व समाधान हेतु’समाधान शिविर में शामिल हुए। इस अवसर पर बस्तर सांसद बैज ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए इस समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणजनों को शासकीय योजनाओं से लाभांवित कर, उनकी सभी समस्याओं का हल करना है। लोहंडीगुड़ा जनपद उपाध्यक्ष योगेश बैज, पल्लव यादव सहित कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

बस्तर सांसद दीपक बैज व चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम ने दरभा ब्लाॅक के 124 छात्राओं को वितरण की सायकिल।

0

छात्राओं को अब स्कूल आने-जाने में नहीं होगी परेशानी ।

जगदलपुर/दरभा,26 अप्रैल।दरभा ब्लाॅक के डीएवी स्कूल छिंदवाड़ा चित्रकोट विधानसभा के सात हाई व हायर सेकेंडरी स्कूल में अध्ययनरत कक्षा नवमीं की 124 छात्राओं को राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी सरस्वती साइकिल योजना के तहत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बस्तर सांसद दीपक बैज व चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम के द्वारा साइकिल वितरण किया गया। नि:शुल्क साइकिल पाकर छात्राएं उत्साहित नजर आयी।

छात्राओं ने कहा कि अब साइकिल से आने-जाने में परेशानी नहीं होगी।साथ ही जिला से आए श्री वल्ली के द्वारा बच्चों को कैरियर काउंसिलिंग के माध्यम से बच्चों की रुचि अनुसार उनकों जिस क्षेत्र, विषय का चयन करने पर क्या लाभ होगा और कौन-कौन से प्रतियोगी परीक्षा देना चाहिए विस्तार से हर बच्चे के प्रश्नों का उत्तर देते हुए आगे किस -किस क्षेत्र का चयन कर सकते है बताया गया।

सांसद व विधायक ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए आगे बढ़ने की सलाह दी।शिक्षा से ही गांव का समग्र विकास संभव है।

इस अवसर पर बस्तर सांसद दीपक बैज, चित्रकोट विधायक राजमन बैंजाम, सांसद प्रतिनिधि महादेव नाग, विधायक प्रतिनिधि बलिराम कश्यप, जनपद अध्यक्ष ए जानकी राव, उपाध्याय अनंत राम कश्यप, जनपद सदस्य, पंचायत प्रतिनिधि,जनप्रतिनिधि,बीईओं राजेश उपाध्याय, बीआरसी समलू राम कश्यप, एबीईओं जगदीश पात्र,सात हाई व हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य, संकुल समन्वयक, शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी, ग्रामीण मौजूद रहे।

मरकाम बोले- भाजपा फैला रही भ्रम, रमन सरकार में अखंड रामायण कराने लेनी पड़ती थी अनुमति

0

धरना, प्रदर्शन और जुलूस पर जारी आदेश पर सत्‍ता और विपक्ष में सियासत तेज

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में धरना, प्रदर्शन और जुलूस को लेकर सरकार के जारी आदेश के मुद्दे पर सत्‍ता और विपक्ष में सियासत तेज हो गई है। भाजपा के आरोपों का प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष मोहन मरकाम ने जवाब देते हुए कहा, छत्तीसगढ़ में किसी भी प्रकार से शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन, धार्मिक, सार्वजनिक आयोजन पर कोई रोक नहीं है। भाजपा इस मामले पर भ्रम फैला रही है। जो नियम भाजपा शासनकाल में लागू थे उन्हीं नियमों के संबंध में जारी निर्देश को भाजपा अलोकतांत्रिक बता रही है।

पीसीसी अध्यक्ष मरकाम ने कहा, संवैधानिक नियमों की अवहेलना करते-करते भाजपा खुद अलोकतांत्रिक हो गई है। भाजपा सरकार में तो अखंड रामायण की भी अनुमति लेनी पड़ती थी। 23 बिंदुओं के शर्त के साथ साल 2014 में भी अनुमति दी गई थी। ऐसे कई उदाहरण हैं। भाजपा की यूपी सरकार भी अपने पुलिस अफसरों को निर्देश दिए हैं कि धरना प्रदर्शन के लिए 9 बिंदुओं पर अनुमति लेना होगा। इसके साथ ही शपथ पत्र भी देना होगा। कई राज्यों और दिल्ली में भी ऐसे नियम लागू है। फिर यहां ये नियम अलोकतांत्रिक कैसे हो गया? बीजेपी का ये दोहरा चरित्र है। लोगों को भाजपा गुमराह कर रही है।

विरोध में जिलों में जेल भरेगी भाजपा

इधर, भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में कोर ग्रुप की बैठक में सरकारी फरमान के विरोध में आंदोलन की रणनीति बनाई गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा, सरकार लोगों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन कर रही है। इसके विरोध में भाजपा हर जिले में प्रदर्शन करेगी। हर जिले में जेल भरो आंदोलन चलाया जाएगा।

विरोध से डर गई सरकार

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले जो वादा किया था, उसे पूरा नहीं कर रहे हैं। सरकार सभी वादे भूल गई है। अब कर्मचारी से लेकर अलग-अलग संगठन विरोध कर रहे हैं। इस विरोध से सरकार डर गई है और तुगलकी फरमान जारी किया है। प्रदेश में मिनी आपातकाल लगाने की कोशिश की जा रही है, जिसका भाजपा का हर कार्यकर्ता विरोध करेगा। यह सरकार डरी हुई है। जब तक रोक को लेकर जारी सर्कुलर को वापस नहीं लिया जाता है, तब तक भाजपा विरोध करती रहेगी।

टिकैत बोले- आंदोलन को कुचलने का प्रयास गलत, नया रायपुर का आंदोलन दिल्ली से कमजोर नहीं

0

किसानों की मांग को जायज, सरकार से बातचीत के बाद आगे निर्णय

रायपुर। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा, हम लोग आंदोलन का हिस्सा हैं। किसानों का कई महीनों से आंदोलन चल रहा है, उनका समाधान कराएंगे। 27 गांव के किसानों की जमीन प्रभावित है। उन्होंने कहा, इस आंदोलन को कुचलने का प्रयास गलत है। यह परंपरा नहीं होनी चाहिए। प्रशासन को समझ आ गया कि लोग इकट्ठे होने वाले हैं, तब परमिशन धरने की दी गई। प्रेशर से आंदोलन खत्म नहीं होता। आंदोलन खत्म होता है बातचीत से। नया रायपुर का आंदोलन दिल्ली से कमजोर नहीं है। दिल्ली बॉर्डर की तरह लंबा आंदोलन चला सकते हैं।

नया रायपुर के किसान आंदोलन में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे टिकैत ने चर्चा में कहा, हम लोग आंदोलन का हिस्सा है। जमीन अधिग्रहण या कोई योजना तो पूरे देश के लिए होती है। सिर्फ 27 गांव के किसानों की जमीन को अधिग्रहण करने के लिए योजना थोड़े ही होती है। ऐसे तो 27 गांवों के किसानों की जमीन चली जाएगी। 27 गांवों के किसानों को उनकी जमीन के बदले उचित मुआवजा देने की मांग की है। नवा रायपुर में 115 दिनों से किसानों का आंदोलन चल रहा है। रायपुर के अटल नगर में पुनर्वास और व्यवस्थापन की मांग को लेकर, प्रभावित किसानों का आंदोलन 3 जनवरी 2022 से लगातार जारी है। यहां 27 गांव के किसान अपनी जमीन को बचाने के लिए आंदोलन कर रहे हैं। किसानों की मांग है कि नया रायपुर के 27 गांवों को जो नगरीय क्षेत्र घोषित किया गया है। उस अधिसूचना को रद्द किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को दूर करने का हमारा प्रयास रहेगा, कोशिश होगी सरकार से बातचीत करके समस्या का हल निकालें।

किसानों की जमीन बाजार रेट पर खरीदी जाए

उन्होंने कहा, महंगाई बहुत बढ़ गई है। जिस रेट में जमीन थी। आज उसमें रहने के लिए मकान भी नहीं मिलेगा। सरकार को बाजार रेट पर जमीन खरीदना चाहिए। टिकैत ने किसानों की मांग को जायज ठहराया। उन्होंने कहा, अभी तो आंदोलन के 115 दिन हुए हैं। अगर सरकार मांगें नहीं मानती है तो आंदोलन आगे भी चलेगा। टिकैत ने कहा कि, राज्य सरकार किसानों के लिए योजनाएं चला रही है। वह अलग है और इन 27 गांव के किसानों की मांग अलग है। इसे राज्य सरकार को पूरा करना चाहिए।

मृतक किसान के परिजनों से की मुलाकात

छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में राकेश टिकैत बुधवार को रायपुर पहुंचने के बाद नवा रायपुर के किसानों के धरना स्थल जाकर आंदोलन में शिरकत की। उन्होंने नवा रायपुर में चल रहे आंदोलन के बीच मरने वाले किसान सियाराम के परिजनों से मुलाकात की। सियाराम पैदल यात्रा में शामिल हुए थे और अचानक तबियत बिगड़ने से उनकी बीच रास्ते में ही मौत हो गई थी। उन्होंने सियाराम के बेटे से मुलाकात की। उनके साथ गांव की स्थिति और जमीन के अधिग्रहण की जानकारी ली।

सरकार और किसान संगठनों से करेंगे चर्चा

राकेश टिकैत ने कहा, अगर नया रायपुर बन रहा है, तो वहां के विकास का फायदा किसानों को मिलना चाहिए। अपने छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर उन्होंने बताया कि वो यहां दो दिनों के लिए आए हैं। आने से पहले सरकार को मैसेज भेजा है कि हम दो दिन रहेंगे सरकार से भी बात करेंगे, किसान संगठन से बात करेंगे। नवा रायपुर में आंदोलनरत किसानों को बलपूर्वक हटाने को टिकैत ने गलत बताया उन्होंने कहा कि बातचीत होनी चाहिए समाधान ताकत के इस्तेमाल से नहीं होगा।

युवाओं को आगे बढ़ने हेतु प्रेरित कर रहीं कांग्रेस सरकार – निलय कश्यप

0

भानपुरी। छ.ग. हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप के पुत्र जनपद सदस्य बस्तर निलय कश्यप ने बस्तर ब्लॉक के जामगाँव पहुंच कर युवाओ और ग्रामीणों से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना और युवाओं को क्रिकेट कीट वितरण किया। साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं को सुन जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया। जनपद सदस्य निलय कश्यप ने युवाओ को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार युवाओ को आगे बढ़ाने की दिशा मे कार्य कर रहीं है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नेतृत्व चली सरकार आज युवाओ को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रहीं है। युवाओं को तोहफा देते हुए छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग एवं व्यापाम द्वारा आयोजित होने वाली परीक्षाओं मे शुल्क ना लेने का फैसला किया है। जो की युवाओं के लिए काफी मददगार साबित होगा। आगे जनपद सदस्य निलय कश्यप ने युवाओ और ग्रामीणों से कहा कि आपके विधायक, आपके जनप्रतिनिधि हर सुख दुख मे आपके साथ है । कोई भी परेशानी हो हम तक पहुंचाए, निराकरण करने की जिम्मेदारी हमारी है। इस दौरान निलय कश्यप ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे मे भी ग्रामीणों को बताया।

इस दौरान अनिल बघेल अध्यक्ष ब्लॉक युवा कांग्रेस भानपुरी , मेहतु राम उपसरपंच जामगांव , दीनबंधु पोयम , मेहतर , मन्नुलाल , संतोराम , रामनाथ , घनश्याम एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

साँसद बैज,विधायक बेंजाम व जिलाध्यक्ष मौर्य समाधान शिविर विकासखंड लोहंडीगुड़ा के ग्राम पंचायत अलनार में हुवे सम्मिलित

0

▪️समाधान शिविर के माध्यम से सभी पंचायतों में पँहुचे शासकीय योजनाओं की जानकारी-साँसद बैज

लोहंडीगुड़ा/आज बस्तर साँसद दीपक बैज व चित्रकुट विधायक राजमन बेंजाम व ग्रामीण जिलाध्यक्ष बलराम मौर्य विकासखंड लोहंडीगुड़ा के ग्राम पंचायत अलनार में आयोजित सभी शासकीय योजनाओं की जानकारी व समाधान हेतु’समाधान शिविर”में शामिल हुए..

इस अवसर पर बस्तर साँसद बैज ने कहा..ग्रामीण क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए इस समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है..शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणजनों को शासकीय योजनाओं से लाभांवित कर, उनकी सभी समस्याओं का हल करना है।

इस अवसर पर लोहंडीगुड़ा जनपद उपाध्यक्ष योगेश बैज,पल्लव यादव सहित कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे..

केन्द्रीय मंत्री पाण्डेय ने बांसशिल्प एवं सी-मार्ट का किया अवलोकन

0

बांसशिल्पियों एवं महिला समूह के सदस्यों से की बातचीत

नारायणपुर, 25 अपै्रल 2022- केन्द्रीय मंत्री डॉ महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज जिला मुख्यालय में संचालित बांस शिल्प और सी-मार्ट का अवलोकन किया। इस दौरान मंत्री पाण्डेय ने बांसशिल्पियों से आत्मीय बातचीत की और उनके द्वारा तैयार की जाने वाली सामग्री, विक्रय हेतु बाजार की उपलब्धता, बांस की उपलब्धता, प्राप्त होने वाली आमदनी, प्रशिक्षण की व्यवस्था आदि के बारे में पूछा। उन्होंने जिले में निर्मित होने वाली प्राचीन संस्कृति और कलाकृति को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचायें और बांस शिल्पियों की बेहतरी एवं आय में वृद्धि करने हेतु प्रयास करें।

इस दौरान केन्द्रीय मंत्री डॉ पाण्डेय ने सी-मार्ट का भी अवलोकन किया। उन्होंने महिला स्व सहायता समूह द्वारा निर्मित सामग्री का अवलोकन किया और उसकी सराहना की। उन्होंने महिला समूह के सदस्यों से बातचीत भी की। इस मौके पर बस्तर सांसद दीपक बैज, सांसद अरूण साव, हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष एवं विधायक चंदन कश्यप, पूर्व मंत्री केदार कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामबती नेताम, उपाध्यक्ष देवनाथ उसेण्डी के अलावा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी देवेश कुमार ध्रुव, अपर कलेक्टर अभिषेक गुप्ता के अलावा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS