जगदलपुर।उधोगमंत्री कवासी लखमा ने भाजपा के आत्मचिंतन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह लोग आलीशान होटल में ऐश करने आएं हैं, इनको बस्तर के लोगों की चिंता नहीं है। विगत पंद्रह वर्षों में इन्होंने आदिवासियों का कत्लेआम किया है इसका चिंतन करना चाहिए। श्री लखमा राहुल गांधी के संभावित बस्तर प्रवास के मद्देनजर बस्तर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की बैठक लेने आए थे और एयरपोर्ट में पत्रकारों से बातचीत करने के दौरान कई गंभीर आरोप भी भाजपा पर लगाये। इस दौरान संसदीय सचिव रेखचंद जैन, विधायक राजमन बेंजाम, ग्रामीण अध्यक्ष बलराम मौर्य व अन्य उपस्थित थे।
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, महापौर सफीरा साहू एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सुपोषण माह अभियान का शुभारंभ करते हुए सुपोषण यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया |
विदित हो की दिनांक 1 सितंबर से 30 सितंबर तक सुपोषण अभियान चलाया जा रहा है जिसमें पूरे माह बच्चों को सुपोषित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा इसके तहत कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने के लिए सुपोषण आहार प्रदान की जाएगी |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने संबोधित करते हुए कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के विशेष निर्देश हैं की कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने के लिए लगातार कार्य किए जाएं और माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रयासों से ही कुपोषित बच्चे अब सुपोषित की श्रेणी में आ गए हैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के निर्देश पर ही बच्चों को अंडा और गर्म भोजन प्रदान किया जा रहा है जिससे की छत्तीसगढ़ में कुपोषण दर में गिरावट आई है |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ महापौर सफीरा साहू शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा , पार्षद कमलेश पाठक,शुभम यदु, जिला महामंत्री हेमु उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी बिश्वाल परियोजना अधिकारी नंदनी आचार्य, कर्मचारी उपस्थित रहे |
उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा,बस्तर सांसद दीपक बैज, जनपद अध्यक्ष महेश कश्यप रायपुर से नारायणपुर के लिए रवाना नारायणपुर में बैठक में होंगे शामिल….
नारायणपुर पहुंचे प्रभारी मंत्री मा. कवासी लखमा जी एवं बस्तर सांसद दीपक बैज जी,पुलिस लाइन हैलीपैड मे छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप जी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत..
जगदलपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ विगत दिनों हुई मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तीन घंटे की मैराथन बैठक के बाद जो राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ के बस्तर प्रवास को लेकर बड़ा बयान सामने आया था जिसके मद्देनजर संभावित कार्यक्रमों की रुपरेखा तैयार किया जा रहा है । इस हेतु प्रशासनिक स्तर पर जोर शोर से कार्य चल रहें हैं तो संगठन स्तर कार्यक्रम आयोजित किए जाने हेतु भी रुपरेखा तैयार किया जा रहा है। इन सबकी नियमित समीक्षा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वयं कर रहें हैं। राहुल गांधी के कार्यक्रम के दिनों को फाईनल करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने दो विश्वस्तों बस्तर प्रभारी कवासी लखमा व क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार को सांसद व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम को सफल बनाने की बागडोर दी है। बस्तर प्रभारी मंत्री लखमा व क्रेडा अध्यक्ष स्वर्णकार दो दिनों मेंछः जिले में बैठक लेंगे जिसमें संगठन से जुड़े लोगों से इस संबंध में चर्चा करेंगे। प्रभारी मंत्री लखमा व क्रेडा अध्यक्ष स्वर्णकार हैलीकाप्टर से एक सितम्बर को सुबह 11बजे से नारायणपुर,दोपहर 12:30 कोंडागांव व 1:30 बजे जगदलपुर राजीव भवन में और 02 सितंबर को सुकमा, बीजापुर व दंतेवाड़ा में बैठक में शामिल होंगे। ज्ञात हो कि 31 अगस्त को दोपहर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक महत्वपूर्ण बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। लखमा व स्वर्णकार मुख्यमंत्री के सबसे नजदीक मानें जातें हैं जिनके ऊपर बड़ा जवाबदेही सौंपी है।
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में पंद्रह साल तक राज करने के बाद बस्तर में पूरे सफाए सहित सत्ता से बुरी तरह बाहर हुई भारतीय जनता पार्टी बस्तर में तीन दिवसीय चिंतन शिविर के जरिए अगले चुनाव में जीत हासिल करने की रणनीति तैयार कर रही है। इधर हालात ऐसे हैं कि भाजपा की चिंता बढ़ गई है कि अगर पुराने नेताओं को दरकिनार कर रणनीति बनाई जायेगी तो नीति कम रण ज्यादा होगा। खबर है कि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल और पंद्रह साल तक राज्य में वरिष्ठ मंत्री रहे अमर अग्रवाल और राजेश मूणत को चिंतन शिविर से दूर रखा जाना ऊपर तक चर्चित हो गया और प्रदेश भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी की नीतियों पर सवाल खड़े हो गए। ये तीनों नेता पिछ्ले विधानसभा चुनाव में हार जरूर गए थे लेकिन क्या अब भाजपा को उनकी कोई जरूरत नहीं है, यह सवाल उठ रहा है। कहा जा रहा है कि इन तीनों नेताओं को निमंत्रण भेजा गया था लेकिन बाद में न आने का संदेश पहुंचा दिया गया। इस मामले की खबर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री तक पहुंच गई है और पूर्व अध्यक्ष अमित शाह तक भी शिकायत जा सकती है। पार्टी के भीतर सवाल उठ रहा है कि क्या एक चुनाव हारने के बाद कोई नेता अप्रासंगिक हो जाता है? यदि ऐसा है तो जिनके नेतृत्व में हुए चुनाव में भाजपा मात्र पंद्रह सीटों पर सिमट गई, क्या वे पार्टी में प्रासंगिक रह गए हैं? मौजूदा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के संगठन नेतृत्व में भाजपा बुरी तरह हारी। लेकिन पार्टी ने उन्हें विधायक दल का नेता बनाया। तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के सत्ता नेतृत्व में भाजपा साफ हो गई। किंतु डॉक्टर साहब की महत्ता से परिचित नेतृत्व ने उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया। तब आखिर क्या कारण है कि तीन समर्पित नेताओं को इस तरह किनारे कर देने की नौबत आ गई? वैसे भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी सहित तमाम दिग्गज चिंतन करने में जुट गए हैं। अब सवाल यह भी है कि भाजपा उजड़े चमन में फूल खिलाएगी कैसे? माना कि लोकसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य की 11 में से 09 सीटों पर जीत हासिल कर ली। मगर इसमें राज्य इकाई का कितना योगदान रहा? लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय मुद्दे हावी हुए। यदि केंद्रीय नेतृत्व ने पूरे घर के बदल डालूंगा वाले अंदाज में यहां की सूची खारिज न की होती तो विधानसभा चुनाव जैसी हालत की आशंका जताई ही जा रही थी। खैर, बीती बात भूलकर आगे की सुध लेना है तो अतीत की गलतियों से सबक लेते हुए आगे बढ़ना होगा। भाजपा के चिंतन शिविर को लेकर कांग्रेस भी खूब निशाना साध रही है।
बस्तर सांसद दीपक बैज के प्रतिनिधि और युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुशील मौर्य ने सवाल उठाया है कि जगदलपुर के सबसे बड़े और आलीशान होटल में बैठ कर भाजपा के नेतागण चिंतन शिविर में क्या किसान हित की बात करेंगे? निजीकरण की आड़ में अपने पसंदीदा चंद उद्योगपतियों को लाभ देने के लिए सरकारी उपक्रमों को आधे से भी कम दाम में नीलामी पर इन्हें कोई चिंता नहीं है। मौर्य ने भाजपा के चिंतन शिविर को पब्लिसिटी स्टंट बताते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ व बस्तर से अपने खत्म हुए जनाधार को बचाने के लिए भाजपा आखिरी कोशिश कर रही। भाजपा के नेताओं में टिकिट की दौड़ के लिए अभी से अंदरूनी घमासान मचा हुआ है। ऐसे में भाजपा अपने चिंतन शिविर में क्या किसानों के हित की बात करेगी? यह चिंतन शिविर महज एक ढोंग है। एक तरफ पूरा देश कोविड महामारी के कारण आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। दूसरी तरफ केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों से बढ़ती हुई महंगाई से पूरा देश त्रस्त है। भाजपा इन ज्वलंत मुद्दों पर चिंता करने की बजाय सत्ता हासिल करने की चिंता में डूबी हुई है।
थाना रनचिरई में प्रार्थी यादराम साहू पिता स्व. हेमलाल साहू, 55 वर्ष सा. भटगांव थाना रनचिरई जिला बालोद ने लिखित शिकायत दिया कि उग्रसेन चंदेल पिता जीवनलाल चंदेल, 30 वर्ष सा. भटगांव स्वयं का मंत्रालय में बहुत जान पहचान है कहते हुए प्रार्थी के बेटे जीनू राम साहू का चपरासी के पद पर नौकरी लगा दूंगा, कहते हुए 60,000/ रू. लिया है और 6 महीने होने के बाद भी नौकरी नहीं लगा है, अब पैसे वापस मांगने पर टाल मटोल करता है, प्रार्थी के अतिरिक्त अन्य कई लोगों से भी नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी किया है
की शिकायत जांच करने पर आरोपी उग्रसेन चंदेल के द्वारा अपना मंत्रालय में काफी पहुँच है बताकर 7 लोगों को नौकरी लगाने के नाम पर 4,17,000/रू. का धोखाधड़ी किया है, जिस पर थाना रनचिरई में धारा 420 भादवि. का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उसे आज दिनांक 31.08.21 के 15.00 बजे गिरफ्तार कर प्रकरण अजमानतीय होने से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
बस संचालकों की मांग पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यात्री किराए में 25% वृद्धि पर अपनी सहमति दे दी है। सीधे तौर पर रोज सैकड़ों लोग प्रभावित होंगे | दल्ली से दुर्ग तक का किराया 85 रुपये लिया जा रहा था अब 25 प्रतिशत किराये में वृद्धि के पश्चात् अब 105 रुपये देने होंगे |
कोरोना महामारी में रोजगार की कमी एवं मंहगाई से जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है वहीँ पेट्रोल एवं डीजल के दामों में वृद्धि से वाहन भाड़ा के साथ साथ बस के किराये में भी वृद्धि हुई है दूसरी ओर बड़े दामों के कारण निजी वाहन एवं दुपहिया वाहन से आम नागरिक चौतरफा आर्थिक बोझ की मार झेल रहा है |
कोरोना काल के बाद से क्षेत्र की एकमात्र ट्रेन केवटी – रायपुर को 22 फ़रवरी से चालू किया गया है किन्तु फेरे में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है जबकि ट्रेन के फेरों की कमी के कारण बसों में ठसाठस भीड़ त्यौहार के मौसम की वजह से बिना कोरोना नियंत्रण किये चल रही है जबकि शासन द्वारा 60 प्रतिशत सवारियों के साथ बसों का अपने तय रूटों पर चलने की अनुमति प्रदान की गई थी किन्तु बढती सवारी एवं ट्रेन के फेरों में कमी के कारण बस मालिकों द्वारा कोरोना काल में हुए हानि से उबरने के लिए नियमों को ताक में रख सवारी ढो रहे है वहीँ दूसरी ओर निरंतर डीजल के दामों में वृद्धि से बस मालिकों की योजना पर पानी फेर दिया | रेल्वे प्रशासन द्वारा जल्द ही ट्रेन का फेरा नहीं बढाया गया तो आम नागरिकों के जेब पर डाका डलता रहेगा |
प्रदेश सरकार की ओर से बस किराये में वृद्धि की अधिसूचना जारी होते ही लोगों में सरकार रोष बढ़ गया है। सबसे अधिक परेशानी प्रतिदिन सफर करने वाले लोगों को हो रही है। लोगों का तंज है कि सरकार अपने खर्चों पर तो कटौती कर नहीं रही लेकिन आम जनता पर किराया बढ़ोतरी का बोझ डाल दिया गया। किराया बढ़ोतरी का सीधा असर मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ेगा। डीजल व पेट्रोल के दाम अधिक होने पर निजी ऑपरेटरों के दबाव में किराया तो बढ़ा दिया लेकिन क्या इनकी कीमतें कम होने पर किराये में कमी होगी।
आम नागरिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए ट्रेन के फेरा को बढ़ाकर पूर्व निर्धारित समय पर आम नागरिकों को थोड़ी सी राहत प्रदान करना चाहिए |
पहले भी जब सत्ता में रहते हुए आते थे तो घंटों सड़क जाम कराते थे, आज विपक्ष में भी जनता को अपनी झूठी लोकप्रियता दिखाने भारी बारिश में भीगने कर रहे मजबूर भाजपाई – खान
जगदलपुर
भाजपा के चिंतन शिविर से पूर्व शहर में निकली रैली को ढकोसला करार देते हुए कांग्रेस खेलकूद प्रकोष्ठ के शहर जिला अध्यक्ष जावेद खान ने कहा है कि जिस व्हीआईपी कल्चर से छत्तीसगढ़ की जनता त्रस्त होकर 15 साल के कुशासन का खात्मा करते हुए 14 सीटों पर लाकर बैठा दी वह भारतीय जनता पार्टी आज भी अपने वीआईपी कल्चर के मोह से बाहर नहीं निकल पाई है, जिसका जीता जागता उदाहरण आज से 2 दिन तक चलने वाले भारतीय जनता पार्टी के चिंतन मंथन शिविर में देखा जा सकता है,
भारी बारिश होने के बावजूद भी भारतीय जनता पार्टी की रैली के चलते जगदलपुर शहर की जनता को घंटों भीगते इंतजार में खड़े रहना पड़ा और आम जनता भीगते हुए सोचती रही कि कब यातायात व्यवस्था सुव्यवस्थित होगी और कब वह अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच पाएंगे, आज सत्ता से बाहर होने के बावजूद भी भारतीय जनता पार्टी का आमजन को लेकर के इस तरह का गैर जिम्मेदाराना रवैया दुर्भाग्य जनक है।
आज भारतीय जनता पार्टी को जरूर ही आत्ममंथन और चिंतन करने की आवश्यकता है कि किस तरह का गैर जिम्मेदाराना रवैया उनका आज भी आम जनता के प्रति बना हुआ है, शहर के महंगे होटल में बैठकर चिंतन शिविर लगाने की बजाए भारतीय जनता पार्टी यदि केंद्र की अपनी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली उद्योगपतियों की सरकार को पेट्रोल डीजल के भाव ही कम करने पर मजबूर कर देती तो आज छत्तीसगढ़ के आम जनता के ऊपर भविष्य में बढ़ने वाले यात्री बस किराया का भार नहीं पड़ता, अभी भी समय है भारतीय जनता पार्टी को चिंतन यदि करना है तो खुद के व्यवहार पर करना होगा जो वह जनता के साथ पिछले 15 सालों से करते आए हैं और आज भी कर रहे हैं।
दरअसल, मंगलवार की शाम भाजपा के चिंतन शिविर को लेकर राज्य व स्थानीय स्तर के भाजपा नेता धरमपुरा मार्ग स्थित एक होटल में पहुंचे थे, इस काफिले के चलते तकरीबन आधे घंटे तक आम जनता को दूसरी ओर से आने से, सुरक्षा में लगे जवानों ने रोक दिया था। कुछ देर बाद बारिश भी शुरू हो गयी, जिससे महिलाओं समेत कई लोग भीग गए। इस घटना के बाद जावेद ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
प्रदेश प्रभारी पुरनदेश्वरी देवी के साथ प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पहुंचे
जगदलपुर । प्रदेश में जहां कांग्रेस अंदरूनी कलह से जूझ रही है वहीं दूसरी तरफ बीजेपी अगले विधानसभा के चुनावी तैयारी में जुट गई है। बीजेपी के आला कमान ने इसके लिए बस्तर जिले के जगदलपुर में चिंतन शिविर का अयोजन किया। दरअसल बीजेपी ने 2023 के विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए बस्तर संभाग में जगदलपुर का चुनाव करके अपनी सोची समझी रणनीति का खुलासा किया है। चूंकि पिछले चुनाव में बीजेपी बस्तर संभाग से एक भी सीट जीतने में सफल नहीं रही थी। इसी के मद्देनजर इस बार बस्तर से ही चुनावी चिंतन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 31 अगस्त से प्रारंभ हो रहे इस चिंतन शिविर में भाग लेने छत्तीसगढ़ की प्रदेश प्रभारी डी. पुरनदेश्वरी देवी के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के साथ अन्य राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के नेता पहुंच चुके हैं।
जगदलपुर पहुंचने पर बस्तर के भाजपा नेताओं ने जबजस्त हर्षोल्लास गाजे-बाजे के साथ इनका स्वागत किया। ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक बाजे एवं नृत्य के साथ भाजपा नेताओं का स्वागत किया। शहर के प्रमुख मार्ग से होता हुआ इन भाजपा नेताओं की रैली भाजपा कार्यालय पहुंची जहां स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। स्वागत के दौर मेंं प्रदेश के एवं स्थानीय नेताओं ने प्रदेश प्रभारी का फूल मालाओं से स्वागत किया। स्वागत करने वालों में भाजपा नेता पूर्व मंत्री केदार कश्यप, किरण देव, वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, निगम नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे, पार्षद योगेन्द्र पांडे, पूर्व विधायक संतोष बाफना के साथ जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के अध्यक्ष एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। एक अन्य कार्यक्रम के अनुसार भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ का चिंतन एवं बैठक सत्र का उद्घाटन कार्यक्रम स्थानीय अविनाश इंटरनेशनल हॉटल में दीप प्रज्वलित कर किया जायेगा। इसके पश्चात चिंतन शिविर से संबंधत सारे कार्यक्रम पूर्व से आयोजित समयनुसार किया जायेगा।
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन महापौर श्रीमती सफीरा साहू नगर निगम के अध्यक्ष श्रीमती कविता साहू सभापति कविता साहू एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने शहर के राजीव गांधी वार्ड के 6 हितग्राहियों को 10-10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रभारी मंत्री एवं आबकारी एवं उधोग विभाग के मंत्री के स्वेच्छानुदान मद से प्रदान की |
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने आज अपने कार्यालय में शहर के राजीव गांधी वार्ड में के अतुल सिंह चौहान पिता जितेन्द्र सिंह को 10 हजार रुपए, शालिनी पाल पिता सुनील पाल को 10 हजार रुपए,नीला सुक्रिया पति एस जयराम को 10 हजार रुपए, अनिल वानखेड़े पिता अरुण वानखेड़े को 10 हजार रुपए,गौरव तिवारी पिता बसंत तिवारी को 10 हजार रुपए एवं समिरुद्दीन पिता जहीरुद्दीन निवासी राजीव गांधी वार्ड को 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता बस्तर के प्रभारी मंत्री एवं आबकारी एवं उधोग विभाग के मंत्री कवासी लखमा जी के स्वेच्छानुदान मद से प्रदान की |
आर्थिक सहायता प्राप्त करने पर हितग्राहियों ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी,जिले के प्रभारी मंत्री एवं उधोग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन का आभार व्यक्त करते हुए कहा की वर्तमान कोरोनावायरस संक्रमण काल में इस आर्थिक सहायता से उसके परिवार को आर्थिक रूप में संबल मिलेगा सभी हितग्राहियों ने प्रदेश के संवेदनशील कांग्रेस सरकार का आभार व्यक्त किया है |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, बस्तरजिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव शर्मा, महापौर सफीरा साहू नगर निगम की अध्यक्ष कविता साहू , वरिष्ठ पार्षद यशवर्धन राव, पार्षद सूर्या पानी, एवं विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा उपस्थित रहे |