City Media - Page 1582 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1582

शासकीय उचित मूल्य की दुकानों पर इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन व सीसीटीवी कैमरा लगे : नपा उपाध्यक्ष चिखलाकसा

0

इस आधुनिक युग में जब सब जगह इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग कर समय का बचत किया जा रहा है ऐसे में दल्ली राजहरा एवं चिखलाकसा के शासकीय उचित मूल्य की दुकानों पर आज भी मैनुअल तराजू का उपयोग किया जा रहा है। चिखलाकसा के नगर पंचायत उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहीम सैय्यद ने अनुविभागीय दंडाधिकारी को ज्ञापन सौंप प्रशासन से ये मांग की है कि चिखलाकसा एवं दल्ली की सभी उचित मूल्य की दुकानों पर इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन एवं सीसीटीवी कैमरा लगाया जाए जिससे किसी भी प्रकार की कोई भी धांधली नहीं हो सके।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

ज्ञात हो मैनुअल तराजू होने के कारण दुकानों में बहुत समय लगता है जिससे लंबी कतार एवं ग्राहकों को असुविधा होती है साथ ही साथ कुछ दुकानों पर तराजू में हेरफेर कर धांधली करने की बात भी सामने आई है। दल्ली राजहरा में कुल 10000 के आसपास राशन कार्ड धारी है और दुकानों की संख्या भी इसके अनुरूप बहुत ही कम है जिसके कारण हर दुकान पर प्रत्येक माह लंबी कतार लगती क्योंकि दल्ली राजहरा नगर मैं प्रशासन द्वारा हर वार्ड राशन दुकान की योजना को अब तक लागू नहीं किया गया है जिस कारण ग्राहकों को असुविधा होना तय है । ऐसे में अगर संचालित दुकानों द्वारा अपने कार्यप्रणाली को बेहतर करने की कोशिश की जाए तो असुविधा से बचा जा सकता है ।

नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रशासन से मांग की गई है कि जल्द से जल्द नगर के सभी दुकानों का दौरा कर सभी को इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन एवं सीसीटीवी कैमरा लगाने का आदेश दें एवं हर वार्ड में राशन दुकान की लंबित योजना को जल्द से जल्द प्रारंभ करें साथ ही साथ कोविड-19 के मद्देनजर पूरे जिले में लॉकडाउन लगा हुआ है एवं सभी शासकीय उचित मूल्य की दुकान को टोकन सिस्टम प्रणाली से कार्य करने का निर्देश प्राप्त है प्रशासन इस ओर भी ध्यान दे कि इस पद्धति से कार्य हो रहा है कि नहीं इसकी भी अवलोकन कर नियमों के विरुद्ध कार्य करने वालों पर कार्यवाही करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-1.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दल्लीराजहरा के युवा नेता ने बिजली कंपनी के निष्क्रियता का कड़ी शब्दो मे निदा की

0

दल्लीराजहरा के युवा नेता श्याम जायसवाल ने बिजली कंपनी के निष्क्रियता का कड़ी शब्दो मे निदा करते हुवे मदमस्त सरकारी अधिकारियों को जनता के तकलीफों से राहत देने नींद से जागने कहा अन्यथा जनता द्वारा अधिकारियों को सबक सिखाने की बात कही गयी ज्ञात हो कि नर्राटोला सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कल शाम 05 बजे से बिजली की सप्लाई बंद है। अधिकारियों को फोन करने पर बस थोड़े देर में बन जायेगा बोल रहे परन्तु 20 घण्टे बाद भी बिजली नही आई है। 4 दिन में ऐसा दूसरी बार हुवा है। जब

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

लगातार 24 घण्टे लाइट बंद रखी गयी है। इसका जिम्मेदार कौन क्या कांग्रेस सरकार द्वारा जो घोषणा की गई थी कि अगर लाइट कटेगा तो उपभोक्ताओं को सरकार की तरफ से प्रतिघंटा के हिसाब से मुआवजा दिया जायेगा। वह दिया जा रहा..? श्याम जायसवाल ने सरकार से यह भी मांग की है। कि मुआवजे की रकम बिजली विभाग के सभी अधिकारियों के वेतन से काटकर जनता को दिया जाये।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-1.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

भानपुरी पुलिस ने पकड़ी मध्यप्रदेश में निर्मित शराब, गोवा शराब से भरी कई पेटियां जप्त, आरोपी गिरफ्तार

0

जगदलपुर।कोरोना काल में दीगर राज्य के अवैध शराब को जिला बस्तर थाना भानपुरी अंतर्गत खपाने हेतु परिवहन किया जा रहा था। मुखबीर सूचना पर पुलिस अधीक्षक दीपक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओपी शर्मा के मार्गदर्शन में एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी उदयन बेहार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी भानपुरी राजेश मरई के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये 21 अप्रैल को मुखबीर के आधार पर सउनि बाबुलाल दास के हमराह स्टाप प्रआर नितेश मेश्रााम, आर. मनोज सुधाकर, आर. मोहन सिह ध्रुवे, आर. प्रदीप मरकाम सहायक आर. रघुनाथ कोर्राम, महिला आर. पिंकी मिश्रा आर. चालक संदीप सलाम के टीम गठित कर ग्राम तारागांव एनएच 30 मेन रोड के पास पहुंच कर एमसीपी की कार्यवाही दौरान एक सिल्वर रंग की मैक्स वाहन आया जिसका नंबर सीजी -13- सी – 0591 अंकित था को रोककर वाहन चालक का नाम पता पुछने पर अपना नाम अशोक दिवान पिता चैतन दिवान जाति कलार उम्र 30 वर्ष निवासी बाकेल खासपारा चालक के बगल सीट मे बैठे व्यक्ति कानाम नयेन्द्र सिह उर्फ बबलु पिता अनंत सेठिया उम्र 23 वर्ष जाति कलार निवासी खासपारा बाकेल का रहने वाला बताया। वाहन का तलाशी लिया गया वाहन के अदंर एक सफेद रंग की काटुन में मध्यप्रदेश निर्मित 50 नग गोवा अंग्रेजी शराब का पौवा प्रत्येक में 180 एमएल भरा हुआ कुल जुमला शराब 9 लीटर कीमती 6 हजार रूपया एवं सिल्वर रंग की मैक्स वाहन क्रमांक सीजी -13- सी – 0591 को जप्त किया गया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

आरोपियो से उक्त शराब के संबंध में पुछताछ किया तो बताये कि उक्त शराब को ग्राम कुम्हली निवासी रोमनाथ उर्फ रोमु पिता गजाधर के द्वारा बिकी हेतु दिया गया था ।रोमनाथ ने एक व्यक्ति को कहा था कि इतने शराब को बिक्री कर देना उसके बाद मेरे पास दो पेटी और शराब है , उसको दे दूंगा । आरोपी रोमनाथ को धारा 42 आबकारी एक्ट तहत व अन्य आरोपियो को धारा 34 ( 2 ) आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया हैं। आरोपीगण अशोक दिवान, नयेन्द्र सिह उर्फ बबलु दोनो निवासी ग्राम बाकेल को गिरफ्तार कर मामला अजमानतीय होने से न्यायिक रिमांड पर न्यायालय जगदलपुर पेश किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-1.jpg

लॉकडाउन के कारण कुछ वार्ड बना नशेड़ीओ का अड्डा, दंतेश्वरी वार्ड के समीप ड्रग्स बेचने का कारोबार जारी

0

जगदलपुर। लॉकडाउन के दौरान आपदा को अवसर में बदलने की तैयारी शहर के कुछ युवकों द्वारा की जा रही है । मिली जानकारी के अनुसार शहर के दंतेश्वरी वार्ड में एक आदतन अपराधी युवक द्वारा नशीली सामग्री बेची जा रही है। दंतेश्वरी वार्ड के पाठ्य पुस्तक निगम गोदाम से शिव मंदिर होते हुए गीदम नाका की ओर जाने वाले मार्ग पर वार्ड का ही एक युवक ब्राउन शुगर सरीखी कुछ नशीली पदार्थ का विक्रय कर रहा है। मोहल्ले वासियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सुबह से ही वह युवक मंदिर के आसपास अपना ठिकाना बना कर बाहर से आए हुए अन्य लोगों को ड्रग्स की बिक्री कर रहा है। विगत 1 सप्ताह से यह संदिग्ध युवक अपने कुछ साथियों के माध्यम से पूरे शहर में उक्त खतरनाक नशीले पदार्थ का विक्रय कर रहा है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

जानकारी के अनुसार वह युवक पहले भी कई प्रकार के नशीले पदार्थ बेचने के मामले में पुलिस का संदिग्ध रहा है, किंतु लॉकडाउन लगने के पश्चात स्थानीय पुलिस के कोरोना संक्रमण कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण इस संदिग्ध युवक द्वारा अब खुलेआम इस ड्रग्स के धंधे को पूरे शहर में अपने साथियों द्वारा संचालित किया जा रहा है। मोहल्ले के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस युवक के उड़ीसा एवं आंध्र प्रदेश के इसी व्यवसाय से जुड़े लोगों के माध्यम से ड्रग्स के ब्राउन शुगर जैसे खतरनाक नशीले पदार्थ की आवक की जा रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-1.jpg

मोदी केन्द्र से खरीदकर मुक्त में देगी युवाओं को वैक्सीन छग की भूपेश सरकार- अमित भद्र अध्यक्ष जिला युवा कांग्रेस

0

छत्तीसगढ़ में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगो को लगेगा निशुल्क कोरोना वैक्सीन

करोना के मुफ्त टीकाकरण के इस फैसले से स्पष्ट हो गया जिम्मेदार सरकार ऐसी होती है:- अमित भद्र

देश का पहला राज्य छत्तीसगढ़ जहाँ अब युवाओं को भी लगेगा निशुल्क कोरोना वैक्सीन – अमित भद्र

मोदी बीजेपी के करनी और कथनी में है अंतर

नारायणपुर: छग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 18 वर्ष से 45 वर्ष के सभी छत्तीसगढ़ वासियों को मुफ्त टीकाकरण उपलब्ध कराने के फैसले का स्वागत करते हुए जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित भद्र ने कहा है कि इस फैसले से स्पष्ट हो गया है जिम्मेदार सरकार ऐसी होती है .

केंद्र की मोदी सरकार के युवा विरोधी गरीब विरोधी रवैया की आलोचना करते हुए जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित भद्र ने कहा है कि बजट भाषण में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि वैक्सीन के लिए 35,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए है. और स्वास्थ्य पर कुल 2.4 लाख करोड़ खर्च करने का ऐलान किया था। तो अब केंद्र सरकार के 35 हजार करोड़ के वैक्सीनेशन बजट से 18 वर्ष से 45 वर्ष की आयु वर्ग के वैक्सीनेशन का खर्च केंद्र सरकार क्यों बहन नहीं कर रही है ?
युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित भद्र ने कहा है कि होना तो यह चाहिए था कि करोना से लड़ने के नाम पर इकट्ठा किए गए एक लाख करोड़ के पीएम केयर्स फंड से वैक्सीनेशन की राशि खर्च की जाती, पीएम केयर्स फंड को सूचना के अधिकार के साथ-साथ सरकारी ऑडिट के साथ-साथ देश के आम नागरिकों के बहुत से भी बाहर रखने की गुनहगार मोदी सरकार है, पीएम केअर फंड को भी RTI के दायरे से बाहर कर प्रधानमंत्री मोदी ने अपने गैर जिम्मेदाराना रवैये और अनअकाउंटेबिलिटी का परिचय दिया है।

जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित भद्र ने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी ने फ्री टीकाकरण का वादा किया था लेकिन हमेशा की तरह मोदी सरकार अपने वादों से मुकर गई , नौजवानों के ऊपर 18 से 45 वर्ष के लोगो के वैक्सीनेशन टीके के व्यय का बोझ मोदी सरकार ने डाला ,उसको छग की भूपेश सरकार ने अपने जिम्मे लेकर जन जन तक राहत पहुचाने का काम किया है,यही कांग्रेस का मॉडल है,
यही भूपेश बघेल का छतीसगढ़ मॉडल है।

युवा नेता अमित भद्र ने आरोप लगते हुए कहा कि भाजपा केंद्र सरकार ने महामारी कानून के तहत सारे प्रदेशों के सारे कोरोना-कार्यक्रम की लगाम अपने हाथ में रखी हुई थी, और एक पल में केंद्र सरकार ने 50 या 60 करोड़ लोगों का पूरा बोझ प्रदेश सरकारों पर डाल दिया है! भाजपा मोदी सरकार का यह फैसला नोटबंदी, जीएसटी और पहले लाक डाउन से भी ज्यादा भयानक स्थिति निर्मित करेगा।
देश में टीकों की मौजूदा उत्पादन क्षमता हर महीने 6-7 करोड़ तक सीमित है। ऐसे में जाहिर है कि जिस उम्र वर्ग के लिए टीके अब खोल दिए जा रहे हैं उनके लिए अगले 6 महीने भी देश में पर्याप्त टीके बनने वाले नहीं हैं। ऐसी स्थिति में बाजार में कम मात्रा में उपलब्ध वैक्सीन और वैक्सीन की जरूरत रखने वाले लोग टीकों की उपलब्धता से 20 से 30 गुना अधिक हैं, तो उन टीकों को पहले कौन हासिल करेगा?? ऐसी हालत में वैक्सीन में होने वाली मुनाफाखोरी और कालाबाजारी को रोकने की कोई कार्य योजना मोदी केंद्र भाजपा सरकार ने सामने नहीं रखी है।
देश में केंद्र सरकार एक फ्रिज, या एयरकंडीशनर, कार या मोटरसाइकिल के लिए भी देशभर के सरकारी खरीदी के रेट तय करते आई है । यह बात बेहद अजीब और भयावह है कि जीवनरक्षक वैक्सीन के रेट तय करने से केंद्र सरकार ने हाथ खींच लिया, उसे मुहैया कराने से हाथ खींच लिया, और यह वैक्सीन निर्माताओं के कारोबारी कार्टेल पर छोड़ दिया कि वह खुले बाजार के साथ-साथ राज्य सरकारों के साथ मोलभाव करे, ऐसे खतरे के वक्त में भी भाजपा मोदी सरकार आयुवर्ग की जिम्मेदारी से मुकर रही है।
वही छत्तीसगढ़ में भूपेश कांग्रेस की सरकार अपने व्यय से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को निशुल्क कोरोना वैक्सीन लगाने जा रही है। इसी को कहते है जिम्मेदार सरकार, जिम्मेदार मुख्यमंत्री।
और एक तरफ भाजपा और उनके संघी इस महामारी को भी उत्सव में बदलने की कोशिश करते बाज नही आ रहे है। एक तरफ राम के नाम पर तो दूसरी तरफ पी एम केयर के नाम पर लाखों करोड़ों रुपये इक्कट्ठा तो कर लिया पर उसका हिसाब आज तक नही दे पाए। कोरोना काल मे दिए गए मोदी जी का 20 लाख करोड़ का पैकेज आज तक समझ नही आया कि ये पैकेज गया कहा, इस महामारी कोरोना काल मे भी भाजपा संघियों को राजनीति दिखाई देती है और कांग्रेस व अन्य शासित राज्यो के साथ भेद भाव कर वेक्सिनेशन में हेर फेर करने से नही बाज आ रही है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा राज्य सरकार के 18-45 वर्ष के युवाओं के निःशुल्क टीकाकरण के फैसले का स्वागत किया है और इस फ़ैसले को ऐतिहासिक और संवेदनशील बताया है।
जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अमित भद्र ने आज मीडिया में बयान जारी कर कहा कि राज्य सरकार द्वारा 18 वर्ष से अधिक के युवाओं के लिए निःशुल्क टीकाकरण का फैसला छत्तीसगढ़ सरकार के लोककल्याणकारी चेहरे को प्रदर्शित करता है, कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जी,पूर्व प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह जी, श्री राहुल गांधी जी समेत कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेता युवाओं के वैक्सीनेशन की मांग कर रहे थे, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने भी मोदी सरकार से पत्र लिख कर इसकी मांग की थी और अब सरकार ने अपने इस निःशुल्क वैक्सीनेशन के फ़ैसले से यह दिखाया है कि वह जन जन के कल्याण को समर्पित कांग्रेस की सर्वोदय की भावना के लिए प्रतिबद्ध है।

एक ओर जहां केंद्र की भाजपा मोदी सरकार युवाओं के टीकाकरण हेतु अनैतिक रूप से 400 से 600 रुपये ले कर आपदा में अवसर तलाश रही है ऐसे में छत्तीसगढ़ सरकार का यह निःशुल्क टीकाकरण का फैसला देशभर में एक मिसाल कायम करेगा।

युवा नेता अध्यक्ष अमित भद्र ने आगे कहा कि भारत युवाओं का देश है लेकिन इस मोदी सरकार ने सबसे अधिक किसी को छला है तो वे युवा ही हैं चाहे फीस वृद्धि हो या रोजगार की बात हो मोदी सरकार ने देश के युवाओं को सिर्फ ठगने का काम ही कियाहै और अब कोरोना काल में जब लाखों युवा बेरोजगार के अंधकार में समा चुके ऐसे वक़्त में भी प्राणरक्षक कोरोना वैक्सीन के लिए युवाओं के जेब में डाका डाल कर मोदी भाजपा सरकार अपने युवा विरोधी चेहरे को उजागर कर रही है।

दल्लीराजहरा नगर के वार्ड क्र 25 के पार्षद राजेश काम्बले द्वारा कोविड-19 टीकाकरण को लेकर लोगों को जागरूक किया

0

दल्लीराजहरा नगर के वार्ड क्र 25 के पार्षद राजेश काम्बले द्वारा कोविड-19 टीकाकरण को लेकर लोगों के मन में विभिन्न प्रकार के भ्रांतियों को दूर करने लोगों से मिलकर बताया कि टीकाकरण क्यों जरुरी है | कोविड वैक्सीन पूर्ण रूप से सुरक्षित है और उन्हें सुझाव दिया कि 45 वर्ष से अधिक के व्यक्ति असुविधा व भीड़ से बचने तत्काल अपने निकटस्थ केंद्र में वैक्सीन लगवाए और स्वयं व अपने परिवार को कोरोना से सुरक्षित करें और साथ में यह भी जानकारी दी कि 1 मई से 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगो को वैक्सीन

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

लगेगी । कोरोना का दूसरा चरण बहुत ज्यादा घातक साबित हो रहा है और दल्लीराजहरा में तो ऐसा कोई वार्ड अछूता नहीं जहाँ कोरोना संक्रमित मिल ना रहे हो इस वर्तमान स्थिति को देखते हुए लोगों से अपील कि जितनी जल्दी हो सके टीका अवश्य लगवाए और साथ ही आपके आसपास ऐसा कोई भी पुरुष या महिला जिनकी उम्र 45 वर्ष से अधिक हो उन्हें भी टीकाकरण के लिए प्रेरित करें |

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-1.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

बच्चों , महिलाओं , बुज़ुर्गों की सुरक्षा हेतु वार्ड में हो सनीटाइज़ेशन : आदित्य

0

छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस जिला बालोद के मीडिया प्रभारी आदित्य रामटेके ने आज नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर जी को ज्ञापन सौंपा और कहा कि वार्ड क्रमांक 15 में वर्तमान समय मे कोविड 19 में लगातार कोरोना पीड़ितो की संख्या बढ़ती जा रही है ,

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

जिससे समस्त वार्डवासियों में भय का वातावरण निर्मित हो गया है , वार्ड की सुरक्षा को देखते हुए सैनीटाइजर का छिड़काव किया जाना अति आवश्यक है , वार्ड के सभी बच्चों , महिलाओं , बुजुर्गों की सुरक्षित हेतु यह बहुत ही आवश्यक है उन्होंने पालिका अध्यक्ष जी से निवेदन की है कि वार्ड के लोगो को इस महामारी से बचाने के लिए यह बहुत ही जरूरी है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-1.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

18 वर्ष के आयु वाले प्रदेश वासियों को राज्य सरकार द्वारा मुफ्त कोरोना वैक्सीन के फैसले को युवा पार्षद ने स्वागत किया और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ऐतहासिक फैसला बताया: स्वाप्निल तिवारी

0

दल्ली राजहरा के युवा पार्षद स्वाप्निल तिवारी ने बताया की आज जिस तरह कोरोना महामारी से पूरा देश दूसरी लहर से जूझ रहा है उसी के बीच आज छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 18 वर्ष के आयु वालों को राज्य सरकार द्वारा मुफ्त कोरोना की वैक्सीन लगाने का निर्णय लिया है इसका युवक पार्षद ने स्वागत किया है एवं इससे हमारे युवा छात्र की सुरक्षा का जिम्मा किस प्रकार राज्य सरकार ले रही है इससे यह साबित होता है की राज्य के मुख्यमंत्री युवाओं और छात्रों के स्वास्थ्य के लिए कितनी चिंतित है l

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

छत्तीसगढ़ में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन का भुगतान राज्य सरकार करेगी। अपने नागरिकों की जीवन रक्षा के लिए हम हर संभव कदम उठाएंगे। केंद्र सरकार से अनुरोध है कि वह पर्याप्त संख्या में वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करे। आगे उन्होंने ये भी कहा कि राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 18 वर्ष की आयु से जो वैक्सीनेशन का कार्यक्रम चलने वाला है l

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-1.jpg

राज्य सरकार द्वारा बिल्कुल मुफ्त बांटा जाएगा और यह निर्णय देने वाला देश का पहला राज्य है जिन्होंने अपने राज्य के युवाओं और छात्रों की चिंता करते हुए कोरोना की वैक्सीनेशन को मुक्त कराया इस जीवन रक्षक कदम का हम स्वागत करते हैं और राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस की सरकार को हम दिल से धन्यवाद देता हु कि उन्होंने राज्यों के छात्रों की चिंता करते हुए इस अहम फैसले को लिया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

कोरोना टीकाकरण से फ़ैल रही भ्रांतियों को दूर करने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट ने जानकारी साझा कर लोगों को जागरूक किया

0

कोरोना महामारी से बचाव के लिये देशभर में चल रहे टीकाकरण को लेकर कई तरह भ्रांतियां लोगों के मन में है. इन भ्रांतियों को दूर किया जाना बेहद आवश्यक है. इन भ्रांतियों को दूर करने के लिये सिटी मजिस्ट्रेट डौंडीलोहारा क्षेत्र ऋषिकेश तिवारी ने जानकारी साझा की है –

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

कोरोना भ्रांतियां और उनके सही जवाब-

1)  मुझे हृदय रोग/डाय बिटीज/अन्य गंभीर रोग है इसलिए मैं वैक्सीन नही लगाऊंगा।

जवाब – आपको तो कोरोना संक्रमण से औऱ अधिक ख़तरा है।इसीलिए ऐसे लोगो को कोरोना के प्रथम चरण में ही टीका लगवाया गया है।यदि आपने नही लगवाया है तो तुरंत लगवाए।

2) टीका लगवाने के बाद लोगो को बुखार आ जा रहा है।

जवाब – बच्चो में भी उनके टीकाकरण के बाद हल्का बुखार आ जाता है।यह स्वाभाविक है।इससे प्रतिरक्षा शक्ति का निर्माण होता है।आप डॉक्टर से संपर्क कर आवश्यकता अनुसार सलाह भी ले सकते है।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-1.jpg

3)  कोरोना टीका लगाने के बाद भी लोगो को  कोरोना हो रहा है।

जवाब – कोरोना टीका के बाद कोरोना संक्रमण की संभावना कम हो जाती है।कोरोना होने पर भी गम्भीर लक्षण नही होंगे और आप शीघ्र स्वस्थ हो जाएंगे।

4)  कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद कुछ लोगो की मृत्यु हो गई है।

जवाब – अभी तक प्रदेश में कोरोना वैक्सीन लगवाने से किसी की भी मृत्यु नही हुई है।जिन लोगो की मृत्यु की बात कही जा रही है वह अन्य वजहों से हुई है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

कोविड वैक्सीन पूर्ण रूप से सुरक्षित है । 1 मई से 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगो को वैक्सीन लगेगी । अतः 45 वर्ष से अधिक के व्यक्ति असुविधा व भीड़ से बचने तत्काल अपने निकटस्थ केंद्र में वैक्सीन लगवाए और स्वयं व अपने परिवार को कोरोना से सुरक्षित करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

जिला कलेक्टर से किसानों के विभिन्न समस्याओं को निराकरण करने की मांग की – सुरेश निर्मलकर मंडल अध्यक्ष भाजपा

0

मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर ने जिला कलेक्टर से जिले में कोरोना महामारी लॉकडाउन की वजह से किसानों को विभिन्न दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जनप्रतिनिधि होने के नाते समस्याओं का निराकरण करने की मांग की जिसमे ग्रीष्मकालीन धान फसल काटने हेतु हारवेस्टर ट्रेक्टर चलाने हेतु डीजल आपूर्ति उपलब्ध कराई जाए एवं रिपेयरिंग पार्ट्स व गैरेज दुकान खोलने की अनुमति प्रदान की जाए। धान व सब्जी के फसलों में मौसम परिवर्तन की वजह से ज्यादा बिमारी लग रही है। समय में सुरक्षित बचाव की आवश्यकता है

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

कीटनाशक दुकान को एक निर्धारित समय पर खोलने की अनुमति प्रदान करे। 3. दुध व्यवसायी किसान के दूध को 21 अप्रैल से गंगा मैय्या दुग्ध उत्पादक एवं प्रसंस्करण सहकारी समिति मर्यादित बालोद पंजीयन क्रमांक 87 दूध गंगा द्वारा किसानों को दूध  का भूगतान 35 रूपए के स्थान पर 24 रूपए पर खरीदा जा रहा है जिससे किसानों को पूरा नुकसान हो रहा है अतः 35 रूपए की राशि दिलाई जाए. 4. किसानो को दूध बिक्री का पैसा बैंक के माध्यम से मिलता है उन्हे किसानो के खाते में अतिशीघ्र डाला जाए ताकि समय पर आवश्यकता के अनुसार आहरण किया जाए।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-1.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS