भारत के वीर सपूत महान क्रांतिकारी श्री चंद्रशेखर आजाद जी के बलिदान दिवस पर भारतीय मजदूर संघ कार्यालय में महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद जी को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया जिसमें उनके द्वारा किए गए आजादी के लिए अंग्रेजों से किस प्रकार लोहा लिया उनके द्वारा किए गए बलिदान को संघ द्वारा याद किया गया जिसमें भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष मदन माहिती एमपी सिंह लखन लाल चौधरी निलेश श्रीवास्तव भीमसेन यादव अर्जुन राय अर्जित मलिक बी पी कश्यप दशरथ महतो बीएसपी कर्मचारी तथा ठेका श्रमिक मौजूद थे |
आरएनसी क्रिकेट क्लब के द्वारा राम नगर चौक वार्ड नंबर 2 दल्ली राजहरा में आज से क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित किया जा रहा है ।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय श्री शिबू नायर जी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा एवम मोहम्मद रिजवान खान जी थे तथा अध्यक्षता श्री सोमोश जयसवाल (मोनू )के द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रदर्शनी मैच के अंतर्गत आज आर एन सी क्रिकेट क्लब रामनगर चौक एवं नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा के द्वारा प्रदर्शनी मैच खेला गया नगर पालिका की ओर से पालिका अध्यक्ष श्री शिबू नायर जी के द्वारा 12 रन ,स्वप्निल तिवारी जी के द्वारा 7 रन ,श्री चंदूलाल जी के द्वारा 11 रन
,सूरज जीके द्वारा 8 रन ,श्री परितोष हंस पाल जी के द्वारा 4 रन ,श्री रोशन पटेल के द्वारा 3 रन , रोशन पटेलजी के द्वारा 3 रन इस तरह नगर पालिका की ओर से इस 8 ओवर के मैच में जितने के लिए आर एन सी क्लब को 68 रन की चुनोती दी । जिसे आर एन सी के खिलाड़ी जॉन ने धमाके दार शुरुआत की वे अपने टीम को तीन 6 के साथ 19 रन , संदीप कोसरे 2 रन ,महेश कुरपाल 1रन, अनिल जयसवाल13 रन ,सोहना 4 रन , अजय जयसवाल4 रन ,
धीरज निर्मलकर 4 रन ,इस्तु निर्मल कर के द्वारा 11 रन 1 विकेट का योग दान दिया। आर एन सी क्लब ने 2 बॉल रहते इस मैच को 4 विकेट से जीत लिया । मैन आफ दी मैच इस्तु निर्मलकर बने । मैच के कमेंट्री गजेंद्र रामटेके तथा भूषण निर्मलकर ने किया तथा अंपायरिंग मुकेश निर्मलकर और गणेश जायसवाल ने की से मैच में निखिल एवम सुजल का विशेष सहयोग रहा।
बालोद – प्रदेश की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके आज बालोद जिले के डौण्डीलोहारा तहसील के ग्राम बड़ा जुंगेरा स्थित श्री पाटेश्वर सेवा संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सदियों से बाबा पाटेश्वर का आशीर्वाद इस क्षेत्र को मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि वर्षों पहले महंत श्रीराम जानकीदास महात्यागी यहाँ पधारे थे और उन्होंने यहाँ के स्थानीय निवासियों के सहयोग से यहाँ इतना अच्छा आश्रम विकसित किया था। हमारा समाज संस्कारों तथा परम्पराओं से जुड़ा हुआ है। सदियों से यह माना जाता रहा है कि जहाँ पर जैसा कार्य किया जाता है, वहां का वातावरण उसके अनुरूप हो जाता है। आज श्री पाटेश्वर सेवा संस्थान में आकर इसकी अनुभूति हो रही है।
राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा कि इस स्थान पर आते ही प्राकृतिक सौंदर्य भी देखने को मिलता है। पाटेश्वर सेवा संस्थान प्रकृति से तादम्य स्थापित करने और समाज में एकता और सद्भाव तथा सामाजिक समरसता का संदेश प्रदान कर रहा है। यह संस्थान सिर्फ धार्मिक आस्था का ही केन्द्र नहीं है, बल्कि समाज को एक सूत्र में बांधने और संस्कार भी प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि इनके कार्यों से यह संदेश मिलता है कि जो भी देव और संत महात्मा इस भूमि में अवतरित हुए उनका लक्ष्य मानव सेवा था और उसी कार्य को आजीवन करते रहे, भले ही उनके तरीके अलग-अलग रहे हों।
राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा कि अभी कोरोना का संकट समाप्त नही हुआ है। सावधानियां रखें और मास्क जरूर लगाये । उन्होंने कहा कि पहले भी सरकार द्वारा सभी लोगों से आग्रह किया गया था कि जब भी भीड़भाड़ में जाएँ तब मास्क अवश्य लगाये और समय पर हाथ धोते रहें, ताकि इस संक्रमण से बचा जा सके। उन्होंने कोरोना संकट के समय समाज सेवा के लिए कार्य करने वाले तथा अपनी जिम्मेदारी निभाने वाले वालिंटियर्स, प्रशासनिक अधिकारी, डाॅक्टर, इंजीनियर, पुलिस प्रशासन, मीडिया को धन्यवाद और शुभकामनाएॅ दी। कार्यक्रम को सांसद श्री मोहन मंडावी ने भी संबोधित किया। स्वागत भाषण श्रीराम बालकदास महात्यागी ने दिया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक सहित अपर कलेक्टर डाॅ.ए.के.बाजपेयी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री डी.आर.पोर्ते, एस.डी.एम. श्री ऋषिकेश तिवारी आदि और बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
जगदलपुर। बस्तर परिवहन संघ के वार्षिक चुनाव की बिसात बिछ गई है और इसके लिए दो पैनलों में कांटे की टक्कर है । सुबह से बस्तर परिवहन संघ कार्यालय में वोटिंग जारी है जिसके तहत् गहमागहमी सुबह से ही बड़ गई। बस्तर विकास पैनल से अध्यक्ष पद हेतु शक्ति सिंह चौहान व एकता पैनल से मलकीत सिंह कोना आमने-सामने हैं तो सचिव पद हेतु राजीव शर्मा व राजेश झा के बीच जबरदस्त मुकाबला है। बस्तर परिवहन संघ परिवहन के दृष्टिकोण से एशिया का बड़ा संस्थान है और राजनीतिक दृष्टिकोण से भी संस्था को महत्त्वपूर्ण माना जाता है। इस चुनाव में पूर्व अध्यक्ष मलकीत सिंह गैदू की अनुपस्थिति के कारण ही बस्तर परिवहन संघ चुनावी समर में रोचक मुकाबले की खबर है।बस्तर परिवहन संघ के चुनाव के मद्देनजर पुलिस व प्रशासन की नजर भी टिकी हुई है और किसी प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए मुस्तैद हैं।
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ एवं केंद्र सरकार द्वारा माओवादियों का छत्तीसगढ़ से समूल नाश करने के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं। इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमावर्ती में जिला नारायणपुर-कांकेर एवं गढ़चिरौली के सरहदी क्षेत्र में विगत 3 दिनों से “ऑपरेशन संगम” चलाया गया। सरहदी क्षेत्र में अभियान के दौरान अलग-अलग क्षेत्र में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई। सुरक्षाबलों ने 07 माओवादी कैम्प ध्वस्त किया गया। माओवादी कैम्प से भारी मात्रा में नक्सल सामाग्री, विस्फोटक पदार्थ, कैम्प सामाग्री बरामद की गई। उक्त मुठभेड़ में कुछ माओवादियों के मारे जाने और घायल होने की संभावना है।
भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी एवं बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक पी सुंदर राज ने बताया कि विगत दिनों छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र के सीमावर्ती जिला नारायणपुर-कांकेर एवं गढ़चिरौली के सरहदी क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर जिला नारायणपुर एवं कांकेर डिस्टिक रिजर्व गार्ड, केंद्र रिजर्व पुलिस बल , बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स व आईटीबीपी की संयुक्त अभियान अंतर्गत अलग-अलग टीम सर्चिंग पर रवाना की गई थी। *सर्चिंग के दौरान ग्राम बरमटोला, कुदुलपाड़, कुम्मचलमेटा, टेकमेटा और कुकुर गांव के जंगल-पहाड़ी में माओवादियों के कैम्प दिखाई देने पर चारो तरफ से घेराबंदी करके आगे बढ़ रहे थे कि माओवादियों द्वारा पुलिस पार्टी को जान से मारने व हथियार लूटने के नीयत से फायरिंग करने लगे। इस दौरान पुलिस पार्टी को अपने ओर आते देखकर माओवादियों द्वारा अपना डेरा छोड़कर जंगल पहाड़ी का फायदा उठाकर भागने लगे।माओवादियों के डेरा की सर्चिंग के दौरान कैम्प से विस्फोटक पदार्थ, टिफिन बम, पाईप बम, वायर, नक्सली वर्दी, दवाईयां, नक्सली साहित्य, बैनर, पोस्टर, पिट्ठू, प्रशिक्षण सामान, बर्तन एवं अन्य कैम्प व दैनिक उपयोगी भारी मात्रा में सामग्री बरामद की गई तथा मौके पर माओवादी की 07 कैम्प को ध्वस्त किया गया। पुलिस महानिरीक्षक पी. सुंदरराज ने आगे बताया कि पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में कुछ माओवादियों के मारे जाने और घायल होने की संभावना है। माओवादियों के संभावित जगह पर सुरक्षाबलों द्वारा सर्चिंग की जा रही है।
जगदलपुर। वर्तमान निर्वाचित अध्यक्ष मलकीत सिंह कोना ने स्पष्ट किया है परिवहन संघ खालिस व्यापारिक हित के लिए कार्य करने स्पष्ट जनादेश मिला है जिस पर खरा उतरना मेरी प्राथमिकता होगी।इसके लिए सबके साथ मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है। अध्यक्ष कोना ने स्पष्ट रूप से कहा है कि कुछ लोगों ने नामी गिरामी संस्थान को राजनीतिक अखाड़ा बना दिया गया था जिससे मुक्त करने की भी पूरी कोशिश किया जाएगा। ज्ञात हो कि बस्तर परिवहन संघ के चुनाव में अपने जीत का परचम लहराने वाले मलकीत सिंह कोना ने इस जीत की ऐतिहासिक जीत के लिए परिवहन संघ के सम्मानित सदस्यों का शुक्रिया अदा किया है। पैनल के जीत के लिए अप्रत्यक्ष व प्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाला आभार व्यक्त किया है।
आज दिनांक 26/02/2021 को प्राथी अमित कुमार गांगुली ने थाने मे आकर शिकायत दर्ज कराई की वो हैदराबाद से एयर इंडिया के नियमित फ्लाइट से जगदलपुर आये थे, जगदलपुर पहुंच कर जगदलपुर एयरपोर्ट से निजी ऑटो से बृजराज नगर धरमपुरा गए जब वो घर पहुचे
तब उन्हें पता चला की उनका मोबाइल उसी ऑटो मे छुट गया है इसके बाद वो तुरन्त थाना कोतवाली मे आकर शिकायत दी जिसके कार्रवाही मे तत्काल सिटी कोतवाली प्रभारी एमन साहू के द्वारा टीम तैयार किया गया जिसके पश्चात तुरंत उस जगह पर जाकर कण्ट्रोल रूम के मदद से उस जगह की CCTV फूटेज लिया गया और चालक की पतासाजी की जिसमे साइबर सेल जगदलपुर के सहयोग से ऑटोचालक का पता कर महज 2 घंटे मे मोबाइल (Samsung J10 Lite) खोज कर पार्थिया को सुपुर्द किया गया |
प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत के बेटे आशीष भगत के द्वारा गुतकिया ग्राम में कोरवा जनजाति के जमीन लिए खरीदे जाने के मामले को लेकर भाजपा बालोद के नेताओ ने कड़ी निंदा की है की मंत्री अमरजीत के बेटे आशिष भगत सहित जशपुर विधायक विनय भगत के भाई संजू भगत के द्वारा लिए गए जमीन के मुद्दे को लेकर पार्टी ने जमकर आक्रोश व्यक्त किया और कहा कि अब आर-पार की लड़ाई होगी और जनजातीय समाज को भूमिहीन होने भाजपा नहीं देगी। छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री के पुत्र पर पहाड़ी कोरवाओं की लगभग 25 एकड़ जमीन बिना उनकी सहमती के रजिस्ट्री कराई गई है भाजपा द्वारा इस मामले को लेकर भाजपा के एक टीम ने जांच करवाई है जिसने इस मामले में अपनी जाँच पूरी कर ली है।जाँच टीम ने इसे बेहद गंभीर मामला बताते हुए राज्यपाल व् राष्ट्रपति से पुरे मामले की शिकायत किए जाने की बात कही है |
भाजपा के प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने कहा अब भाजपा ने आर पार लड़ाई का मन बना लिया है ..आगामी दिनों में पहाड़ी कोरवाओं की जमीन वापसी को लेकर 16 मार्च को बड़े आन्दोलन की तैयारी चल रही है आगे यादव ने कहा कि जशपुर के गुतकिया में मंत्री अमरजीत भगत के बेटे आशीष भगत द्वारा पहाड़ी कोरवा जनजाति की 25 एकड़ जमीन के रजिस्ट्री मामले में अब सियासत तेज हो गई है।बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय के द्वारा नियुक्त छ सदस्यीय जांच टीम बुधवार को पीड़ित परिवार से मिलने उनके गाँव गुतकिया पंहुची।बीजेपी के पूर्व मंत्री गणेश राम भगत के नेतृत्व में सांसद गोमती साय,विधायक देवजी भाई पटेल,जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत के साथ बीजेपी नेता नरेश नंदे, राजकपूर भगत, नितिन राय ने पहाड़ी कोरवा परिवार से मुलाकात की और पुरे मामले में कथन बयान कर जाँच रिपोर्ट तैयार की
आदिवासी नेता पालक ठाकुर ने बताया कि आगामी संसद सत्र में इस मुद्दे को भाजपा सांसद सदन में उठाएंगे पालक ठाकुर ने बताया कि जनजातीय सुरक्षा मंच के नेतृत्व में 16 मार्च को बगीचा में विशाल धरना प्रदर्शन कर शासन को पूरी घटना से अवगत कराते हुए जनजाति समाज को न्याय दिलाए जाने की मांग की जाएगी। अगर इस आंदोलन के बाद भी जनजातीय समाज को न्याय नहीं मिलता है तो मंच के द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा |
पूर्व जिला पंचायत सदस्य,आदिवासी नेता भूनेश्वरी ठाकुर ने कहा कि किस जनजाति कोरबा समाज राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहलाते हैं और छत्तीसगढ़ की यह सरकार आदिवासियों किसान हितेषी बनती है मगर डेढ़ सालों में इस प्रदेश लूट भ्रष्टाचार अत्याचार आधा आदिवासी बहनों के साथ लगातार अनाचार इस सरकार के कार्यकाल की विशेषता बन के रह गई है मैं अमरजीत भगत के इस्तीफे की मांग करती हूं और सरकार से मांग करती हूं कि आदिवासी समाज की जमीन को तत्काल प्रभाव में वापस किया जाए
जगदलपुर। 20वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर तीसरे दिन श्री बालाजी मंदिर में श्री सत्यनारायण कथा पाठ किया गया। इस महत्वपूर्ण पूजा विधान में बड़ी संख्या में भक्तों ने शामिल होकर सत्यनारायण कथा सुना। आंध्र प्रदेश से आये दैवज्ञ पंडितों के सानिध्य में संपन्न हुए पूजा के दौरान पंडितों ने बताया कि, घर-परिवार की सुख-समृद्धि, आर्थिक प्रगति, दुखों के नाश, संकट से छुटकारा और बच्चों के विवाह में आ रही बाधाएं दूर करने के लिए सत्यनारायण व्रत किया जाता है। कार्यों या उद्देश्यों की पूर्ति की कामना से यदि सत्यनारायण व्रत-पूजा का संकल्प लिया जाए तो वह कामना अवश्य पूरी होती है। श्री बालाजी टेंपल कमेटी के अध्यक्ष व्ही. राजेंद्र प्रसाद ने जानकारी देते बताया कि, 25 फ़रवरी गुरूवार को सुबह 10 बजे महिलाओं हेतु विशेष कुमकुम पूजा विधान संपन्न होगा। इस विधान में सैकड़ों महिलाएँ शामिल होकर अपने घर परिवार की सुख समृद्धि एवं लंबी आयु के लिये प्रार्थना करेंगी। रात्रिकालीन सत्र में मंदिर परिसर में सहस्र दीपालंकरण कर भगवान की ऊंजल सेवा की जायेगी।
हाकी, एथलेटिक्स तीरंदाजी के लिए खिलाडियों ने दिया ट्रायल
खल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा रायपुर बिलासपुर में प्रारम्भ की जाने वाली खल अकादमी के लिए राज्य भर में आयोजित चयन ट्रायल के अंतर्गत जिला बस्तर में दिनांक 24/2/2021 को इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम में चयन ट्रायल का आयोजन किया गया । बस्तर जिले के 85 खिलाडियों ने हाकी एथलेटिक्स एवं तीरंदाजी में अपना दमखम दियाया। खिलाढियों के 07 बेट्री टेस्ट लिए गये तत्पश्चात सबंधित खेलो के ट्रायल बेस पर खिलाडियों के परफार्मेश के आधार पर मार्किंग की गयी।। कलेक्टर बस्तर द्वारा खिलाडियों के चयन हेतु अपर कलेक्टर श्री अरविंद एक्का की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया था। समिति के सदस्य के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधी श्री रविन्द्र पटनायक, आब्जर्वर श्री सतीष श्रीवास्तव दंतेवाडा, उपस्थित थे। बेट्री ऑफ टेस्ट के लिए व्यायाम शिक्षक श्री जोगेन्द्र ठाकुर राजकुमार महतो, अतुल शुक्ला, शुनिल पिल्ले, वेद प्रकाश सोनी, चन्द्र मोहन वर्मा, कोटेश्वर नायडू, मो. साहिबा. मानोज साहू, दिनेश बचवानी, अभय माने, मधुसुदन वर्मा, संदीप देवांगन, रमेश सिंह, श्रवण साह गजेन्द्र शर्मा, श्री डी.एस. नेताम श्रीमती माया सिंह उपस्थित थे।
खिलाडियो के परफोंमेंस के आधार पर अंक दिये जायेगे जिसके आधार पर राज्य स्तर के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा।