City Media - Page 551 of 1857 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 551

दल्ली राजहरा स्टेशन से इतिहास में पहली बार चली स्लीपर कोच आस्था ट्रेन से श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए रवाना

0

दल्लीराजहरा दल्ली राजहरा से 23 श्रद्धालुओं का दल भगवान राम लला के दर्शन करने गए अयोध्याआज भानुप्रतापपुर से अयोध्या के लिए चलने वाले आस्था स्पेशल ट्रेन के माध्यम से तीन दिवसीय यात्रा में दल्ली राजहरा के 23 श्रद्धालुओं का दल मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में नवनिर्मित ऐतिहासिक भगवान राम लला की मंदिर के दर्शन के लिए गए l इन श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देने भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री महेंद्र सिंह महामंत्री मदन मायती विश्व हिंदू परिषद नगर अध्यक्ष शंकर साहू उपाध्यक्ष नितेश श्रीवास्तव जनार्दन सिंगरोला सुजीत झा, रमेश जैन , गोलू जायसवाल युवा मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति सदस्य भूपेंद्र श्रीवास हुकुम सिंह ठाकुर महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता मरकाम रानू ठाकुर नंदा पसीने उषा साहू सहित दल्ली राजहरा के बहुत से व्यक्ति पहुंचे थे l मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी ने सभी श्रद्धालु यात्रियों को हार पहना कर उनका स्वागत किया तथा सुखद यात्रा की कामना की l दल्ली राजहरा से अयोध्या राम लला दर्शन के लिए जाने वाले यात्रियों में से अंजू साहू ने कहा कि हमारा यह सुखद सौभाग्य है कि हम हमारे आराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के दर्शन करने अयोध्या जा रहे हैं l

महा मंत्री मदन मायती कहा की यह भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री मोदी जी की सफलता का फल है l कि आज हम रामलला के दर्शन कर पा रहे हैं l उन्होंने कहा था की 2024 तक भगवान राम लला की स्थापना होगी तथा लोग उनका दर्शन कर पाएंगे l उन्होंने अपना वादा जनता से पूरा कर दिखाया l और श्रद्धालुओं के लिए आस्था स्पेशल सर्व सुविधायुक्त एक्सप्रेस ट्रेन चलाकर जो सहयोग दिया जा रहा है वह तारीफ के काबिल है l दल्ली राजहरा के महिलाओं एवं पुरुष अयोध्या दर्शन के लिए गए

जिनका नाम इस प्रकार से है l

पार्वती , खिलावन दास , कांति देवी , जयप्रकाश ,भारती भास्कर , दिलीप कुमार शिरसागर , किरण सिन्हा ,धर्मेंद्र गुप्ता ,अंजू साहू , किशोर साहू , धीरेंद्र कुमार , मनजीत वाला , मधु मिश्रा , सुखनतिन ठाकुर , सोहद्रा बाई , सुरेंद्र कुमार , धनगुन , श्रीकृष्णा मस्की , राजेश मिश्रा, गिरधर सिन्हा,बालिदास वर्मा , साहिल पटनायक और मयंक पटनायक l

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने किया मंथन

0
  •  मोदी सरकार की नाकामियों को जन- जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : सुशील मौर्य
    जगदलपुर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठक आहूत की गई।बस्तर जिला प्रभारी शकील रिजवी व चित्रकोट एवं जगदलपुर विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव समन्वयक रेखचंद की उपस्थिति और शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य की अध्यक्षता में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन किया गया।
    बैठक में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में पूरी ताकत झोंककर आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें। मोदी सरकार की सारी नाकामियों को जनता के समक्ष रखें। आज केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते देश का बुरा हाल हो गया है, लोकतंत्र खत्म हो चुका है, महंगाई चरम पर है और जनता त्रस्त हो चुकी है। पूरी उम्मीद है कि, कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, लगन के साथ इन तमाम मुद्दों को जनता के बीच रखेगा और पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में कार्य करेगा। सुशील मौर्य ने कहा कि आप सभी की मेहनत के दम पर हम लोकसभा चुनाव हम बस्तर सीट पर जीत जरूर हासिल करेंगे। जिला प्रभारी शकील रिजवी ने कहा कि जिस कार्यकर्ता को जो जिम्मेदारी मिलती है, उस जिम्मेदारी को जी जान से पूरा करना है। पार्टी की उम्मीदों पर हमें खरा उतरना है और इस लक्ष्य को लेकर लोकसभा चुनाव हमें जीतना है। सभी कार्यकर्ता दी गई जिम्मेदारी का अपने अपने स्तर पर मेहनत व लगन के साथ पूरा करेंगे।कांग्रेस पार्टी द्वारा जनहित में किए गए प्रत्येक कार्य को लेकर जनता के बीच पहुंचें व पार्टी की नीतियों से जनता को अवगत कराएं। पूर्व विधायक एवं चित्रकोट- जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के समन्वयक रेखचंद ने कहा कि चुनाव को लेकर भले ही अभी तक प्रत्याशी की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन कांग्रेस का हर कार्यकर्ता संगठन के प्रति समर्पित भाव के साथ पूरी तरह से चुनावी तैयारी में लग गया है। कांग्रेस संगठन में हर कार्यकर्ता केवल पार्टी के हित में काम करता है। उसके सामने कांग्रेस को जीत दिलाने के अलावा कोई और कोई लक्ष्य नहीं होता है।  जैन ने कांग्रेस संगठन में आंतरिक मतभेद को सिरे से खारिज करते हुए कार्यकर्ताओं को पूरी तरह संगठित होने की बात कही। रेखचंद जैन ने कहा कि मोदी की गारंटी को आज पूरे देश की जनता ने जुमला साबित कर दिया है। जनता का बीजेपी पर से विश्वास उठ चुका है। विकास की बात करने वाली मोदी सरकार सिर्फ लोकतंत्र की हत्या कर रही है। इसलिए 2024 का लोकसभा चुनाव जीतना कांग्रेस के लिए कोई मुश्किल काम नहीं है। यह चुनाव हम हमारे निष्ठावान कार्यकर्ताओं के दम पर जरूर हम जीतेंगे। इस दौरान जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य, जिला प्रभारी शक़ील रिजवी, पूर्व विधायक रेखचंद जैन, नगर निगम सभापति कविता साहू, प्रदेश महामंत्री यशवर्धन राव, वरिष्ठ कांग्रेसी हनुमान द्विवेदी, रामशंकर राव, मोइन खान, रोजविन दास, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जावेद खान, सेमियाल नाथ, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चौधरी, महामंत्री ज़ाहिद हुसैन, महेश द्विवेदी, अभिषेक नायडू, असीम सुता, संदीप दास, शादाब अहमद, निकेत झा, पार्षदगण राजेश राय, विक्रम डांगी, कमलेश पाठक, कोमल सेना, लता निषाद, महिला कांग्रेस की अंजना नाग, पापिया गाईन, अपर्णा वाजपेयी, माही श्रीवास्तव, धनुर्जय दास, नीलम कश्यप, अंकित सिंह, योगेश पाणिग्रही, विक्रांत सिंह, सौरभ, ज्योति राव, ज्ञानेश्वरी जाधव, आदि मौजूद थे।

बहुप्रतीक्षित 100 बिस्तर अस्पताल की मांग को लेकर सीएम के पास पहुंचे देवलाल ठाकुर

0
  • तीन बार राशि आवंटन के बाद भी विधायक नहीं दिखाई जरा भी गंभीरता
  • भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ठाकुर ने क्षेत्र के हित में उठाई मांग
    दल्लीराजहरा खनिज नगरी दल्लीराजहरा में विगत 15 वर्षों से स्वास्थ्य और शिक्षा को लेकर चली आ रही मांग को गंभीरता से लेते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने दल्ली राजहरा में 100 बिस्तर अस्पताल शीघ्र खोलने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की।
    मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को देवलाल ठाकुर ने बताया कि डौण्डी लोहारा क्षेत्र की विधायक की उदासीनता के कारण आज तक 100 बिस्तर अस्पताल का निर्माण नहीं हो सका है। राज्य शासन द्वारा 3 बार अस्पताल के लिए राशि आवंटित की गई थी। लेकिन वर्तमान समय तक निर्माण कार्य पूरा नही हो सका है। इसलिए देवलाल ठाकुर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से निवेदन किया कि दल्लीराजहरा क्षेत्र में 100 बिस्तर अस्पताल वर्तमान में में बहुत ही जरूरी है। क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सौ बिस्तर अस्पताल खोलने का कार्य जल्द प्रारंभ कराने हेतु राशि आवंटित कर स्वीकृति दी जाए। जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों को स्वास्थ्य की सुविधा मुहैया कराई जा सके। मुख्यमंत्री साय के समक्ष देवलाल ठाकुर ने सौ बिस्तर अस्पताल से संबंधित दस्तावेज भी रखे, जिसका अध्ययन करते हुए मुख्यमंत्री ने यथाशीघ्र स्वीकृति देने का भरोसा दिलाया।

व्यक्ति नहीं, व्यक्तित्व की परख होती है परीक्षा में : शलभ सिन्हा

0
  • परीक्षा मंथन कार्यक्रम में एसपी ने दिया मार्गदर्शन
    जगदलपुर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बस्तर, जगदलपुर स्टडी सर्किल आयाम द्वारा नगर के शासकीय क्रांतिकारी डेबरीधुर उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र जगदलपुर में आगामी परीक्षाओं को लेकर चर्चा एवं संवाद के माध्यम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विशेष रूप से उपस्थित बस्तर के पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने स्टूडेंट्स का मार्गदर्शन किया। लोकसेवा आयोग परीक्षा तथा उच्च पदों की प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में विद्यार्थियों अपने अनुभव साझा करते हुए आईपीएस शलभ सिन्हा ने कहा कि जीवन आपको हमेशा दूसरा अवसर देता है। बस आपके अंदर धैर्य होना चाहिए। स्वाध्याय की कोई सीमा नहीं होती,

नोट्स बनाने और लिखने पर भी जोर देना चाहिए। क्योंकि लगातार लिखने से हमारी लिखावट की योग्यता और भी निखरती है। निरंतर स्वाध्याय करने से प्रति पल कुछ नया सीखने को मिलता है। प्रश्न के अनुरूप ही उत्तर की रचना करके लिखना चाहिए सिन्हा ने कहा कि परीक्षाओं से व्यक्ति नहीं, बल्कि व्यक्तित्व की परख होती है। सिन्हा ने कई महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा की। विद्यार्थियो ने अपने मन की जिज्ञासाएं उनके सामने रखी, जिनका सार्थक समाधान एसएसपी  सिन्हा ने किया। मंच संचालन नगर सह मंत्री परिवेद दुबे द्वारा किया गया। साथ ही परिसर चलो अभियान के बारे में अभाविप के राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद के सदस्य अमित कुमार ने विषय संबोधन दिया। आयोजन में उद्यानिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता गणेश नाग, डॉ. केपी सिंह, डॉ. देवांगन तथा अभाविप के प्रदेश सहमंत्री एवं बस्तर जिला संयोजक शैलेश ध्रुव, एसएफएस प्रदेश सह संयोजक ईश्वर आचार्य, सोशल मीडिया प्रमुख अश्विन पिल्ले, प्रशांत, सौरभ शर्मा, अभिषेक कोशले, अर्थ साहू, दुर्गेश वैष्णव, लीलेश चंद्राकर आदि उपस्थित थे।

वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सांसद प्रत्याशी ने लिया आशीर्वाद और मार्गदर्शन

0
  •  महेश कश्यप जगदलपुर के नेताओं से मिलने पहुंचे
    जगदलपुर: बस्तर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने सोमवार को जगदलपुर के वरिष्ठ भाजपा नेताओं से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया और उनसे आशीर्वाद लिया। जगदलपुर के पूर्व विधायक संतोष बाफना, वरिष्ठ भाजपा नेता विद्याशरण तिवारी ,नगर निगम नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे , जगदलपुर भाजपा अध्यक्ष सुरेश गुप्ता से मुलाकात करने आज महेश कश्यप उनके निवास पहुंचे थे।भाजपा नेताओं ने उनका मुंह मिठाकर नई जिम्मेदारी हेतु उन्हें शुभकामनाएं दी। इस दौरान सभी नेताओं से आगामी चुनाव विषय को लेकर चर्चा करते हुए महेश कश्यप ने सभी वरिष्ठ भाजपा नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त किया।

छ्ग की सभी 11 लोकसभा सीटें जीतने हम हैं तैयार : किरण देव

0
  •  भाजपा के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में बोले प्रदेश अध्यक्ष किरण देव
    जगदलपुर प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सोमवार को भाजपा के सभी मोर्चा प्रकोष्ठों का संयुक्त सम्मेलन हुआ। सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं जगदलपुर के विधायक किरण देव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की संकल्पना को साकार करते हुए छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों पर कमल खिलाने के लिए हम सभी अब पुनः उसी उत्साह, उमंग और लगन से एकजुट हो चुके हैं। जिस तरह विधानसभा चुनाव में हम सभी ने विजय के दृढ़ संकल्प के साथ काम किया था, वैसा ही जोश, और संकल्प अब भी हम सभी में कायम है। सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, प्रदेश सहप्रभारी नितिन नबीन, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय सहित प्रदेश पदाधिकारी एवं समस्त मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे।

चित्रकोट महोत्सव का आज उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

0
  • मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम में नव दंपत्तियों को आशीर्वाद भी देंगे सीएम
    जगदलपुर चित्रकोट महोत्सव-2024 उद्घाटन समारोह में 5 मार्च को मुख्यमंत्री विष्णुदेव शामिल होंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 340 नव दंपत्तियों को आशीर्वाद भी देंगे।
    उद्घाटन समारोह में वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप, उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद दीपक बैज, विधायक जगदलपुर किरण देव, विधायक बस्तर लखेश्वर बघेल, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप, महापौर सफीरा साहू, जिला पंचायत सदस्य पदमा कश्यप, जनपद पंचायत लोहंडीगुड़ा अध्यक्ष महेश कश्यप, सरपंच चित्रकोट बुटकी कश्यप एवं समस्त ग्रामीणों के विशिष्ट आतिथ्य में विभिन्न कार्यक्रम संपन्न होंगे। कार्यक्रम की रूपरेखा तहत कवि सम्मेलन, स्कूली छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति, लोक नर्तक दलों की प्रस्तुति और ब्लिस डांस ट्रूप की सांस्कृतिक प्रस्तुति का आयोजन किया गया है।

मोटर सायकल चोरी करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार

0
  •  आरोपी के कब्जे से एक मोटर सायकल हार्नेट को किया गया जप्त ।
  • आरोपी द्वारा स्पोटर्स बाईक चलाने की शौक को पूरा करने दिया था चोरी को अंजाम

दिनांक 23.02.2024 को विनोश कोशी निवासी वार्ड क्र० 8 टाउनशीप राजहरा द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 16.02.2024 से 17.02.2024 के दरम्यानी रात मोटर सायलक क्रमांक होण्डा हार्नेट सीजी 19 बीएन 1094 कीमती 50000 रूपये को घर के सामने से कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना राजहरा में अपराध क0 57 / 2024 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय एस. आर. भगत के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सुशील नायक जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक डॉ० चित्रा वर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजहरा सुनील तिर्की एवं स्टाप के द्वारा चोरी हुए मोटर सायकल की पता तलाश विवेचना के दौरान मुखबीर के माध्यम से सूचना मिला उक्त मोटर सायकल राजहरा टाउन में वार्ड क्र0 13 निवासी सुभम चौधरी द्वारा चलाते देखा गया है कि उक्त सूचना पर थाना पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए संदेही सुभम चौधरी पिता स्व0 बच्चु सिंह उम्र 24 वर्ष सा0 वार्ड क्र0 13 लोडिंग क्वाटर राजहरा का पता तलाश किया गया जो अपने सकुनत पर मिला जिसे पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो अपनी आर्थिक स्थिति कमजोर होने से तथा फैशनेबल स्पोटर्स मोटर सायकल चलाने की शौक को पूरा करने लिए दिनांक घटना समय को उक्त मोटर सायकल होण्डा हार्नेट सीजी 19 बीएन 1094 को प्रार्थी के घर के सामने से चोरी कर अपने घर में रखना स्वीकार किया एवं उक्त चोरी गये मोटर सायकल को आरोपी के घर से बरामद कर जप्त किया गया तथा आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने पर दिनांक 04.03.2024 को गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही किया गया।

उक्त प्रकरण संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी राजहरा सुनील तिर्की, सउनि सूरज साहू, आरक्षक शेल अली, मनोज साहू, छन्नू बंजारे, सुरेन्द्र देशमुख, चुरेन्द्र कुर्रे की सराहनीय भूमिका रही।

नाम आरोपी :- सुभम चौधरी पिता स्व0 बच्चु सिंह उम्र 24 वर्ष सा0 वार्ड क्र0 13 लोडिंग क्वाटर राजहरा

पल्स पोलियो ड्राप की जगह नौनिहालों को पिला दिया आइस बॉक्स का पानी

0
  •  संवेदनशील सुकमा जिले के चिंतागुफा में मर गई स्वास्थ्य कर्मियों की संवेदना
  • आदिवासी बच्चों की जिंदगी से किया खुलेआम खिलवाड़

अर्जुन झा

जगदलपुर लगता है कि बस्तर संभाग के अति संवेदनशील सुकमा जिले के सरकारी डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की संवेदना पूरी तरह मर चुकी है। सुकमा जिले के चिंतागुफा से बेहद ही परेशान करने वाली खबर आई है, जहां बच्चों को पोलियो ड्राप की जगह आइस बॉक्स का पानी पिलाकर उनकी जान से तो खिलवाड़ किया ही गया, शासन के महत्वपूर्ण अभियान की धज्जियां भी उड़ाई गईं।

यह हैरान और परेशान करने वाली घटना नक्सल हिंसा के मामले में बेहद ही संवेदनशील माने जाने वाले सुकमा जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिंतागुफा की है।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत 3 मार्च को प्रदेशभर में पोलियो प्रतिरक्षण अभियान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अभियान के प्रचार प्रसार के लिए दरो दीवार पर स्लोगन लिखा गया है कि दो बूंद जिंदगी की, अपने बच्चों को अवश्य पिलाएं पोलियो रोधी दवा की खुराक। इस स्लोगन को चिंतागुफा के स्वास्थ्य कर्मियों ने कितना सार्थक किया, उसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि महिला स्वास्थ्य कर्मी बच्चों को पोलियो ड्राप की जगह आइस बॉक्स का पानी पिलाते रहे। एक ही आइस बॉक्स से दर्जनों बच्चों को बारी बारी से पानी पिलाया जाता रहा। वह भी खुले आसमान तले पेड़ की छांव में। चिंतागुफा में नवजात शिशुओं के जिंदगी के साथ इस तरह सरेआम खिलवाड़ किया जाता रहा। इसी दौरान किसी जागरूक युवा ने स्वास्थ्य कर्मियों की इस घोर लापरवाही और मनमानी भरे कृत्य को मोबाइल फोन के कैमरे में कैद कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

सूत्र बताते हैं कि सुकमा जिले के चिंतागुफा, कोंटा समेत अन्य अंदरूनी इलाकों के सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों व कार्यकर्ताओं को प्लस पोलियो अभियान के लिए आवश्यक प्रशिक्षण नहीं दिया गया है। और न ही उन्हें अभियान के प्रति गंभीर रहकर कार्य करने की हिदायत दी गई थी। स्वयं चिंतागुफा के डॉक्टर्स इस मामले में गंभीर नहीं रहे हैं।जबकि शासन, प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को सख्त चेतावनी के साथ निर्देशित कर रखा है कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रह जाए और पोलियो ड्राप पिलाने में पूरी सावधानी बरती जाए। चिंतागुफा में स्वास्थ्य कर्मियों ने पोलियों ड्रॉप न पिलाकर बच्चों को पोलियो की खुराक से वंचित रखा ही पोलियो ड्राप बॉक्स में रखा आइस पानी पिलाकर बच्चों की सेहत और जान से खिलवाड़ किया है। पोलियो वैक्सीन को जिस आइस बॉक्स में रखा जाता है, उसी बॉक्स का पानी बच्चों को पिला दिया गया। बच्चों के पालकों से झूठ बोला गया कि यही पोलियो ड्राप है। वैक्सीन बॉक्स की बर्फ पिघल कर पानी बन चुकी थी और न जाने वह पानी कितने दिनों या महिनों से बॉक्स में रखा था। हो सकता है कि वह पानी दूषित भी हो चला हो, मगर चिंतागुफा के स्वास्थ्य कर्मचारियों को इसकी चिंता कहां थी। संवेदनहीन स्वास्थ्य कर्मचारियों ने वही पानी बच्चों को पोलियो ड्राप की जगह पिलाया जाता रहा। सुकमा जिले के बड़े अधिकारी क्या इसकी जवाबदारी लेंगे?

बीएमओ भी हैं लापरवाह

सुकमा जिले के ग्रामीण इलाकों में पदस्थ डॉक्टर्स और स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही जग जाहिर है। नक्सलियों की आड़ लेकर डॉक्टर अपने कर्तव्य स्थल पर ईमानदारी के साथ ड्यूटी नहीं करते। ज्यादातर डॉक्टर कार्य स्थल के अस्पतालों से गायब रहते हैं। इन्हीं लापरवाह और अपनी मर्जी के मालिक डॉक्टरों में कोंटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के खंड चिकित्सा अधिकारी भी शामिल हैं। जब बॉस ही कर्तव्य से विमुख रहेंगे, तो मातहत डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों से कर्तव्य परायणता की उम्मीद करना भी बेमानी है। यही वजह है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंटा महज एक रेफरल सेंटर बनकर रह गया है। मौजूदा बीएमओ के कार्यकाल में कोंटा विकासखंड के पचासों मरीज ईलाज के अभाव से अपनी जान से हाथ धो चुके हैं। कोंटा ब्लॉक की गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए अक्सर जिला चिकित्सालय सुकमा ले जाना पड़ता है। और तो और चोटिल लोगों का प्राथमिक उपचार भी कोंटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नहीं किया जाता। दुर्भाग्य है की बात है कि शासन से भारी भरकम वेतन लेने वाले बीएमओ की लापरवाही के चलते आज कोंटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफरल सेंटर बनकर रह गया है।

की जाएगी कड़ी कार्रवाई

चिंतागुफा में बच्चों को पोलियो ड्राप के नाम पर कई दिन पुराना आइस वाटर पिलाए जाने को सुकमा के सीएमएचओ डॉ. महेश शांडिया ने दुखद बताया है। डॉ. शांडिया ने कहा है कि उन्हें भी कुछ ऐसी ही जानकारी मिली है। फोटो में जो दिख रहा है, वह जिस इलाके की घटना है वहां अभी फोन नहीं लग रहा है। मैने अपने एक विभागीय डॉक्टर को उस जगह पर भेजा है। जानकारी प्राप्त कर आगे कार्रवाई से अवगत कराता हूं। डॉ शांडिया ने कहा कि मामला गंभीर है, जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा और आगे ऐसा नहीं हो इसके लिए पूरा प्रयास किया जाएगा।

पल्स पोलियो ड्राप की जगह नौनिहालों को पिला दिया आइस बॉक्स का पानी !

0
  •  संवेदनशील सुकमा जिले के चिंतागुफा में मर गई स्वास्थ्य कर्मियों की संवेदना
  • आदिवासी बच्चों की जिंदगी से किया खुलेआम खिलवाड़
    अर्जुन झा-

MOST POPULAR

HOT NEWS