आज दिनांक 23 फरवरी को डी.ए.वी. स्कूल प्रबंधन एवं संयुक्त खदान मजदूर संघ के पदाधिकारियों की मीटिंग हुई। मीटिंग की अध्यक्षता मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (खदान एवं रावघाट) तपन सूत्रधार ने की।
बैठक में यूनियन प्रतिनिधियों ने यह मांग रखी कि स्कूल प्रबंधन द्वारा स्कूल फीस समय पर जमा नहीं कर पाने वाले बी.एस.पी. व गैर बीएसपी पालकों से प्रति माह 100 रुपये लेट फीस ली जा रही है, उसे बंद किया जाए। इस संबंध में निर्णय लिया गया कि जिन बच्चों की फीस अब तक जमा नहीं हुई है, वे 15 मार्च 2022 तक अनिवार्य रूप से जमा कर दें, उन्हें लेट फीस नहीं देना होगा। लेकिन जो पालक अभी लेट फीस जमा कर चुके हैं, उस लेट फीस को उनके अगले सत्र की फीस में एडजस्ट किया जावेगा। यूनियन प्रतिनिधियों ने आगे कहा कि स्कूल की शिक्षा व्यवस्था में बेहतरी के लिए कार्य किया जाना चाहिए। स्कूल के क्लासरूम तथा बाथरूम साफ-सुथरे होने चाहिए तथा दीवारों पर रंग-रोगन होना चाहिए एवं बेहतर शैक्षिक गुणवत्ता के लिए स्मार्ट क्लास को समय समय पर अपग्रेड किया जाए। इस पर स्कूल प्रबंधन ने कहा कि स्कूल में साफ सफाई का बेहतर से बेहतर प्रयास किया जावेगा तथा शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए हरसंभव कार्य किया जाएगा।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
इस बैठक के आयोजन के लिए उपस्थित पालकों ने तपन सूत्रधार सर एवं कमलजीत सिंह मान का धन्यवाद किया।
इस बैठक में डीएवी स्कूल की प्रिंसिपल अलका शर्मा बीएसपी प्रबंधन की ओर से मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी तपन सूत्रधार, उपमहाप्रबंधक चंद्र भूषण, उपमहाप्रबंधक कार्मिक श्री विकास चंद्रा, सहायक महाप्रबंधक सिविल रामदेव राम, जयसिंह बघेल, लेबर ऑफिसर संत राम साहू यूनियन के सचिव कमलजीत सिंह मान, संगठन सचिव तोरण लाल साहू कार्यालय सचिव राजेश कुमार साहू, मोतीलाल जार्ज, मिथिलेश कुमार वर्मा, उमेश पटेल ओम प्रकाश शर्मा, बृजमोहन पांडे, राजकमल डहरिया आदि शामिल थे।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसान आंदोलन की आंच बढ़े, इसके पहले ही सरकार ने सतर्कता बरत ली है। नवा रायपुर प्रभावित किसानों के प्रतिनिधियों की किसान नेता राकेश टिकैत से मुलाकात के बाद हालात तेजी से बदल रहे हैं। सरकार द्वारा किसानों की मांगों की सहमति के बाद नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण द्वारा कार्यवाही शुरू कर दी गई है। किसानों ने इस क्षेत्र में भूमि के क्रय-विक्रय पर लगे प्रतिबंध को हटाने की मांग प्रमुखता से रखी है। उनकी मांग के संदर्भ में नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण द्वारा सभी 27 ग्रामों को अनुमति की परिधि से बाहर करने का राज्य शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। किसानों ने यहां पर नगरीय निकाय के लिए जारी अधिसूचना को निरस्त करने की मांग की है, इसके संबंध में अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है।
किसानों की माँग के संबंध में राज्य सरकार की सहमति के बाद आवासीय पट्टा जारी करने के लिए नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण द्वारा सर्वे शुरू किया गया है। 4 ग्रामों में सर्वे पूरा हो गया है तथा 7 ग्रामों में सर्वे जारी है। प्राधिकरण द्वारा नई राजधानी परियोजना प्रभावित किसानों के पक्ष में ऑडिट आपत्तियों का निराकरण संबंधी पत्र भी स्थानीय निधि संपरीक्षा को भेजा गया है। इनमें सिंचित एवं असिंचित भूमि के संबंध में पटवारी दस्तावेज तथा वृक्षों के संबंध में वनपाल की रिपोर्ट को प्रमाण मानकर आपत्तियों का निराकरण किया जाना है। भूमि के संबंध में राजस्व अभिलेख में दर्ज विवरणों को ही प्रमाणिक दस्तावेज माना जाता है। अतः ऑडिट के निराकरण हेतु सिंचित भूमियों के संबंध में पटवारी अभिलेख, खसरा पांच साला नकल, बिक्री हेतु पटवारी का 13 बिन्दु प्रतिवेदन तथा राजस्व निरीक्षक के प्रतिवेदन को मुआवजा भुगतान हेतु प्रमाण मानकर आपत्तियों का निराकरण किया जाना प्रस्तावित है। चूंकि वृक्षों के संबंध में नाप-जोख तथा मूल्यांकन किए जाने हेतु वन विभाग के कर्मचारी-अधिकारी तकनीकी रूप से सक्षम एवं अधिकृत होते हैं। अतः ऑडिट के निराकरण हेतु वृक्षों के मुआवजा भुगतान हेतु वन विभाग के वनपाल द्वारा किए गए मूल्यांकन को प्रमाण माना जाकर आपत्तियों का निराकण किया जाना है। ऋण पुस्तिका से संबंधित प्रकरणों के निराकरण के लिए ऋण-पुस्तिका की सत्यापित प्रति प्रस्तुत करने पर आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा।
किसान नेता आज आएंगे
छत्तीसगढ़ में किसानों के आंदोलन को लेकर आगे की रणनीति बनाने राष्ट्रीय किसान नेता राकेश टिकैत से मुलाकात के बाद किसान कल्याण समिति के अध्यक्ष रूपन चंद्राकर, कामता रात्रे और भारतीय किसान यूनियन के छत्तीसगढ़ प्रभारी प्रवीण श्योकंद गुरूवार को लौटेंगे।
टिकैत हमारे मित्र, उन्हें अवगत कराएंगे-चौबे
किसानों की मांग पर किसान नेता राकेश टिकैत के छत्तीसगढ़ आने की स्वीकृति के बाद मामले का हल निकालने के प्रयास तेज हो गये हैं। इस संबंध में कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि किसान नेता टिकैत हमारे मित्र हैं। किसानों के 6 बिंदुओं को हमने मान लिया है। यदि वे छत्तीसगढ़ के दौरे पर आते हैं तो हम उन्हें भी इससे अवगत कराएंगे। किसानों की कुछ मांग ऐसी हैं, जिसमें कानूनी सलाह ली जा रही है।
आरोपियो से 03 मोपेड, 01 बुलेट, 04 मोटरसायकल कुल 08 नग बरामद।
जिला बालोद से थाना बालोद , गुण्डरदेही के अलावा अन्य जिला राजनांदगांव के खैरागढ मे दर्ज है चोरी के अपराध ।
इंटरनेट के माध्यम से गाडी टोचन करने की विधि सिखकर सुनसान खडे वाहनो को टोचनकर करते थे चोरी की वारदात।
बालोद जिले के समस्त थाना/चौकी क्षेत्र में हुए दोपहिया वाहन चोरी के मामले को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक बालोद सदानंद कुमार के द्वारा आरोपियो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया गया था। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद प्रज्ञा मेश्राम के मार्गदर्षन, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी व उप पुलिस अधीक्षक साइबर सेल राजेष बागडे़ के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी साईबर सेल बालोद निरीक्षक रोहित मालेकर नेतृत्व में एक विषेष टीम तैयार किया गया।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
बालोद जिले में चोरी के प्रकरण के आधार पर यहाँ से चोरों ने वारदात को दिया था अंजाम
प्रकरण क्र.01-बुलेट चोरी
दिनांक 13.02.2021 की सुबह करीबन 04ः00 बजे वार्ड क्र 09 बालोद में प्रार्थी दीपक चोपड़ा पिता दिवानचंद चोपड़ा उम्र 42 साल के घर के सामने से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके बुलेट रायल इनफिल्ड क्सासिक 350 क्र सीजी 024 एम.5553 किमती 65000/ को चोरी कर ले गये थे। जिसकी सूचना पर थाना बालोद में अपराध क्र -49/2022 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध किया गया।
प्रकरण क्र.02-एसपी साईन चोरी
दिनांक 18.02.2022 की रात्रि 00ः30 बजे गुण्डरदेही में प्रार्थी दर्षन जैन पिता विनोद जैन उम्र 35 साल के इलेक्ट्रकल दुकान के सामने से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके एसपी साईन मोटर सायकल क्र सीजी 24पी.6180 किमती 49000/ को चोरी कर ले गये थे। जिसकी सूचना पर थाना गुण्डरदेही में अपराध क्र- 41/2022 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध किया गया। जिसे बरामद किया गया है।
प्रकरण क्र.03 हीरो मेस्ट्रो ग्रीन चोरी
विगत 10 दिवस के अंदर ही बालोद बस स्टैण्ड के आगे चौक से आरोपियान द्वारा हीरो मेस्ट्रो ग्रीन मोपेड की चोरी कर ले गये थे। जिसे भी बरामद किया गया है।
प्रकरण क्र.04 स्प्लेण्डर प्रो चोरी
थाना बालोद क्षेत्र के ग्राम लाटाबोर से आरोपियान द्वारा स्प्लेण्डर प्रो क्र सीजी 04 सीटी 2674 की चोरी कर ले गये थे। जिसे भी बरामद किया गया है।
प्रकरण क्र.05-एसपी साईन चोरी
दिनांक 19.02.2022 की रात्रि को प्रार्थी मोहन लाल ख़त्री पिता सेवा लाल खत्री के खत्री ट्रेडर्स खैरागढ दुकान के सामने से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके एसपी साईन मोटर सायकल क्र सीजी 08 एसी-7309 कीमती 35000/ को चोरी कर ले गये थे। जिसकी सूचना पर थाना खैरागढ जिला राजनांदगांव में अपराध क्र -118/2022 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध किया गया। जिसे भी बरामद किया गया है।
प्रकरण क्र.06-एक्टीवा 4जी चोरी
दिनांक 10.02.2022 की दोपहर 03ः00 को प्रार्थिया रूपाली सिंह पिता स्व. रविदित्य सिंह पता-वार्ड क्र 04 राजफैमिली खैरागढ घर के सामने से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके एक्टीवा 4 जी क्र सीजी 08 एसी-4632 कीमती 10000/ को चोरी कर ले गये थे। जिसकी सूचना पर थाना खैरागढ जिला राजनांदगांव में अपराध क्र -100/2022 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध किया गया। जिसे भी बरामद किया गया है।
प्रकरण क्र.07-चोरी मे प्रयुक्त वाहन एक्टीवा
थाना बालोद में अपराध क्र -49/2022 धारा 379 भादवि के प्रकरण में आरोपियो द्वारा बुलेट को चोरी कर अपने वाहन एक्टीवा 4 जी से टोचन कर ले गये थे जिसे बरामद किया गया।
प्रकरण क्र.08-चोरी मे प्रयुक्त वाहन एक्टीवा
थाना गुण्डरदेही में अपराध क्र- 41/2022 धारा 379 भादवि के प्रकरण में आरोपियो द्वारा एसपी साईन को चोरी कर अपने वाहन एक्टीवा 4 जी से टोचन कर ले गये थे जिसे बरामद किया गया।
उक्त अपराध में अज्ञात आरोपियो की पतासाजी हेतु विषेष टीम गठित कर भेजा गया था। टीम के द्वारा सैकड़ो सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों की मदद से प्रकरण के अज्ञात आरोपियो के संबध में जानकारी प्राप्त कर प्रकरण के आरोपी 01. गौरव साहू पिता नूतन साहू उर्फ मोनू पता-षंकर नगर सदभावना चौक दुर्ग जिला दुर्ग उम्र 19 साल 02. अपचारी बालक जिला दुर्ग, 03. अपचारी बालक जिला दुर्ग को चोरी के 03 मोपेड, 05 मोटर सायकल कुल 08 नग सहित गिरफ्तार किया गया।
उक्त लूट व चोरी के प्रकरण को सुलझाने व 01 आरोपी व 02 अपचारी बालक की विधिवत गिरफ्तारी में प्रभारी साईबर सेल निरीक्षक रोहित मालेकर, प्रधान आरक्षक भुनेष्वर मरकाम, आरक्षक विपिन गुप्ता, आरक्षक संदीप यादव, आरक्षक पूरन प्रसाद देवांगन, आरक्षक राहुल मनहरे, आरक्षक आकाष दुबे, आरक्षक विवेक शाही, आरक्षक मिथलेष यादव की सराहनीय भूमिका रही है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम व पता-
गौरव साहू पिता नूतन साहू उर्फ मोनू उम्र 19 साल पता-षंकर नगर सदभावना चौक दुर्ग जिला दुर्ग (छ.ग.)
जगदलपुर – गांव की ऐतिहासिक मंदिरों की जमीनों पर कब्जा तथा किसानों की जमीनों को औने पौने दाम पर खरीद कर शहर के भू-माफियाओं को बेचने वाले उप सरपंच के खिलाफ माड़पाल के निवासियों ने मोर्चा खोल दिया है. इस संबंध में उप सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने बड़ी संख्या में ग्रामीण,पंच,सरपंच आज कलेक्टोरेट पहुंचे और कलेक्टर रजत बंसल से मिलकर तत्काल उपसरपंच कैलाश नेताओं को पद से हटाने की मांग की. कलेक्टर बस्तर ने पंच सरपंच और ग्रामीणों की बातें सुनकर तत्काल उनकी समस्या का निराकरण करने का आश्वासन दिया है.वहीँ भू माफियाओं के साथ मिलकर ग्राम माड़पाल की जमीनों को विक्रय करने वाले पटवारी भुवन पांडे के खिलाफ भी ग्राम वासियों ने शिकायत की है इस पर भी कलेक्टर रजत बंसल ने एसडीएम दिनेश नाग को एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं दरसअल ग्राम पंचायत माड़पाल के उपसरपंच कैलाश नेताम ग्राम की समस्त सरकारी भूमि जिमसें वर्षो पुरानी मन्दिर की जमीनें भी शामिल है को भू माफियाओं को बेच रहा है.इसकी कईयों शिकायत हुई है परंतु आज पर्यंत तक कोई कार्यवाही नही हुई.ग्राम माड़पाल की सरपंच वंदना नाग,पंच रोजमनी ध्रुव,अंजली यादव,लक्ष्मी,धनाय,फ़ारसु,श्याम सुंदर,नरसिंह बघेल ग्राम पटेल भानुप्रताप,मुरलीधर ,महेश सहारे,जगन्नार्थ मानिकपुरी और अन्य ग्रामीणों ने बताया की कैलाश नेताम आये दिन ग्रामवासियों को परेशान करना,उनके जमीनों का पट्टा आदि जबरदस्ती लेना तथा शहर के भू माफियाओं और पटवारी भुवन पांडे के साथ साठगांठ कर जमीनों को दबाव बना कर विक्रय करने का काम कराता है इसे लेकर ग्रामवासी काफी परेशान है.जमीनें नहीं बेचने पर कैलाश नेताम ग्रामवासियों को धमकाना तथा कभी भी किसी हथापाई पर उतर आता है इतना ही नही शहर के असामाजिक तत्वों को गाँव मे लाकर लोगो को डराते धमकाने और मारपीट करने का काम भी कर रहा है.ग्राम की वर्षो पुरानी मंदिर भूमि में जबरदस्ती पीछे अवैध प्लॉटिंग करने के उदेश्य से सड़क बना रहा था जिसका विरोध करने पर गांव वालों के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज करवाया था.ग्रामवासियों का कहना है की कैलाश नेताम को उपसरपंच गांव की तरक्की के लिये चुना गया है पर वह ग्राम को विनाश करने में तुला हुआ है.शहर के अधिकस्तर भू माफियाओं स्टील प्लांट के चलते ग्राम माड़पाल में जमीनें खरीद रहें है और उनका साथ उपसरपंच दे रहा है किसानों को डरा धमका कर कीमती जमीनों को सस्ते भाव खरीद कर ऊँचे दामों में बेच रहा है. कलेक्टोरेट आये ग्रामीणों ने कलेक्टर से मिल कर तत्तकाल उपसरपंच कैलाश नेताम को पद से हटाने की मांग की है.कलेक्टर रजत बंसल से ग्रामीणों की बातें सुनकर कार्यवाही करने का आश्वाशन दिया है |
कलेक्टोरेट आये ग्रामीणों ने कलेक्टर से मिल कर ग्राम माडपाल में पदस्त पटवारी भुवन पांडे को हटाने भी आवेदन दिया है.ग्रामीणों का आरोप है की शहर के भू माफियाओ के साथ मिलकर गांव की निजी तथा सरकारी जमीनों को विक्रय करने में सारे नियम कायदे ताक में रख दिया है.आये दिन पटवारी कार्यालय में भू माफियाओ का जमावाड़ा देखा जाता है.नगरनार स्टील प्लांट के चलते यहां जमींनों की कीमत आसमान छू रही है इसी के मद्देनजर पटवारी भू माफियाओ के साथ मिल कर किसानों की जमीन औने पौने भाव में बिकवा रहा है और खुद भी लाखों कमा रहा है,जो किसान जमीन नहीं बेचना चाहता उसे उसकी जमीन को सरकारी घोषित करने की धमकी देकर जबरदस्ती बिकवाने का काम भी कर रहा है.मना करने पर शहर के भू माफियाओ और गुंडों को बुलाकार मारपीट भी करवाता है.जमीन सबंधी कार्य के लिये पटवारी श्री भुवन पांडे के पास जाने पर काम के बदले पैसों की मांग भी करता है.ग्राम माड़पाल के जालंधर,नीलांबर कश्यप,मयाराम,रामफेर यादव,मोहनलाल,मुरली मनोहर,खगेस्वर खुदराम,जुगल नाईक और अन्य रहवासियों ने बताया की ग्रामवासी पटवारी के क्रियाकलापों से काफी परेशान है.भुवन पांडे का तबादल दूसरी जगह हो गया था मगर पैसे के लोभ में अपना तबादला रुकवा कर पुनः माड़पाल में कब्जा जमाया हुआ है.ग्राम की कई जमीनों को सरकारी दस्तावेज में अहस्तानांत्रित कर दिया है ताकि कोई किसान जरूरत पड़ने पर उसे विक्रय ना कर सके और उक्त जमीनों को वे अपने सहयोगी भू माफियाओ की मदद से ऊचे दाम पर विक्रय कर सके.पटवारी भुवन पांडे को हल्का पटवारी से हटाने ग्राम वासियों ने कलेक्टर को ज्ञापन भी सौपा है.कलेक्टर बंसल ने ग्रामीणों की बातें सुन एसडीएम दिनेश नाग पर फौरन एक्शन लेने के निर्देश दिये है.कलेक्टर को ज्ञापन देने के दौरान सरपंच,पंच समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
भानपुरी थाना क्षेत्र में बीती रात दो ट्रकों की आपस में भिड़ंत हो गई है। इस हादसे में ट्रकों के दोनों चालक घायल हो गए है। जिन्हें डायल 112 की टीम और पुलिस की मदद से भानपुरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मामले की जानकारी देते हुए भानपुरी टीआई राजेश मरई ने बताया कि देर रात करीबन 1 बजे ट्रक एपी 26 टीबी 8489 जगदलपुर की तरफ से रायपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान भानपुरी रेस्ट हाउस के पास स्थित जंगल के पास उक्त ट्रक की विपरीत दिशा आ रही ट्रक सीजी 08 एई 4900 के साथ आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद एपी 26 टीबी 8489 का चालक निलसुंदर बघेल (35) निवासी पुसपाल ट्रक के स्टेरिंग के बीच में बुरी तरह फंस गया। जिसे डायल 112 की टीम और पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया। वहीं इस हादसे में दूसरे ट्रक का चालक सुनील ठाकुर (49) निवासी जगदलपुर भी घायल हो गया है। दोनों घायल चालकों को डायल 112 और पुलिस की मदद से बेहतर ईलाज के लिए तत्काल ही भानपुरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिला प्रशासन के मार्गदर्शन और यूनिसेफ के सहयोग से बस्तर ब्लॉक 2 दिवसीय शिविर का आयोजन में आज का एक दिवसीय प्रशिक्षण युवोदय वॉलिंटियर की ट्रेनिंग क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र नगर पंचायत बस्तर में आयोजित किया गया था जिसमें युवोदय स्वयंसेवकों को शिक्षा, स्वास्थ्य ,सुपोषण, खेल ,पर्यटन, संस्कृति, आजीविका, कोविड जागरूकता, व्यवहार परिवर्तन, मुस्कुराहट अन्य और महिला बाल विकास परियोजना से सुश्री निर्मला सोनी के द्वारा मातृत्व वंदना योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण योजना नवोदय ब्लॉक कोऑर्डिनेटर घनश्याम दीवान, नूपुर पांडे के द्वारा युवोदय की पूर्ण जानकारी प्रशिक्षण दिया गया और स्वयंसेवक गांव में जाकर अपनी समुदाय के लिए बेहतर कार्य करेंगे और शासन प्रशासन कीजन कल्याणकारी योजनाओं को युवोदय वॉलिंटियर्स एक गांव और समुदाय में एक ब्रिज ( पुल) का कार्य करेंगे और योजनाओं को समुदाय तक पहुंचा कर लाभ दिलाएंगे |
प्रयागराज उत्तर विधानसभा क्षेत्र 262 से कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार अनुग्रह नारायण सिंह को जिताने की अपील की
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लालबहादुर शास्त्री जी के पौत्र एवं प्रियंका गांधी जी के सलाहकार समिति के सदस्य विभाकर शास्त्री जी एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) एवं प्रयागराज उत्तर विधानसभा क्षेत्र के पर्यवेक्षक रेखचंद जैन ने उत्तर विधानसभा क्षेत्र के अल्लापुर में कायस्थ समाज की बैठक लेकर कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार अनुग्रह नारायण सिंह को विजय बनाने की अपील की |
इस अवसर पर ” जय जवान जय किसान ” का नारा देने वाले सादगी की प्रतिमूर्ति पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के पौत्र विभाकर शास्त्री जी ने संबोधित करते हुए कहा कहा की सीमा पर तैनात जवान कभी भी जाती धर्म में भेद नहीं करता है और ना ही खेत में अपने खून-पसीने से अनाज पैदा करने वाला किसान ही जाती धर्म का भेद करता है पर आज उत्तर प्रदेश की तानाशाह और जाती धर्म में बांटने वाली सरकार जवानों और किसानों को भी जात पात और धर्म में बांटने का काम कर रही है हमारे देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने खून-पसीने से इस देश के सामाजिक और धार्मिक सौहार्द को सींचा है पर भाजपा की अलगाववादी नीतियों के चलते हमारे सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न कर का काम किया जा रहा है प्रयागराज ने हमेशा ही देश के राजनीति को दशा और दिशा प्रदान की है और इन चुनावों में भी वह इस अहंकारी सरकार को उखाड़ फेंकने का प्रण ले चुकी है |
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव एवं प्रयागराज उत्तर विधानसभा क्षेत्र के केंद्रीय पर्यवेक्षक रेखचंद जैन ने कहा की हमारी नेता श्रीमती प्रियंका गांधी जी ने जो विरोध की अलख जगाने का काम किया है उसकी परिणति अब आने वाले 27 फरवरी को मतदान के दिन कांग्रेस के बटन को दबाकर सफल बनाना है छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की योजनाओं की आज पूरे देश में धूम है और आज प्रधानमंत्री जी को भी छत्तीसगढ़ के गोधन न्याय योजना को अपनाने पर मजबूर कर दिया है छत्तीसगढ़ में आज किसान मजदूर और युवा सभी खुश हैं और उत्तर प्रदेश में आगामी 10 मार्च को सरकार बनाने के बाद इन योजनाओं को यहां भी लागू किया जाएगा हमने अपने वचन पत्र में उन सभी योजनाओं को शामिल किया है जिससे की किसानों मजदूरों युवाओं और बेरोजगारों को शामिल कर उनके उन्नति के अवसर मिलेंगे |
इस अवसर पर लाल बहादुर शास्त्री जी के पौत्र विभाकर शास्त्री जी एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ प्रयागराज उत्तरी के कांग्रेस प्रत्याशी अनुग्रह नारायण सिंह ,शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमान, पूर्व महापौर चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह,वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुभाष पांडेय, कृपाशंकर मिश्रा ,रामु दादा,अजय श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव, अविनाशवर्मा,ज,अतुलश्रीवास्तव ,शिवसेवक सिंह शशांक त्रिपाठी , बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय, छत्तीसगढ़ राज्य इटंक के महासचिव विजय सिंह उपस्थित रहे |
दिनांक 22.02.2022 को एस.डी.एम. प्रेमलता चंदेल, मनोज तिर्की नगर पुलिस अधीक्षक दल्लीराजहरा, नेहाध्रुव तहसीलदार, विनय देवांगन नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी डौण्डी अनिल ठाकुर ग्राम सरपंच कोमेश कोर्राम व समस्त ग्रामवासी सुरडोंगर एवं पीड़ित गणेश राम बघेल के परिवार के उपस्थिति में ग्राम सुरडोंगर में मीटिंग लिया गया। जिसमें गणेशराम बघेल के परिवार को उनके परिवार दशरूराम के माध्यम से जमीन दिलाने व मकान दिलाने के संबंध में दोनों पक्ष के बीच आपसी समन्वय बनाते हुए पीड़ित गणेशराम के परिवार को जमीन दिलाने के लिये समस्त ग्रामवासी को सहयोग देने के संबंध में आपसी सहमती बनाया गया। जिसमें ग्राम पंचायत व समस्त ग्रामवासी पीड़ित के साथ मीटिंग रखकर आपस में गांव स्तर पर जमीन दिलाने की बात हुई है, जिससे भविष्य में गांव में किसी प्रकार का शांति भंग न हो जिससे शासन प्रशासन की उपस्थिति में पीड़ित गणेशराम के परिवार को सर्व सुविधा दिलाने का सार्थक प्रयास किया गया एवं पीड़ित गणेशराम को पुनः अतिक्रमण नही करने की समझाईश दी गई |
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा छात्र विरोधी रवैया के विरुद्ध युवा कांग्रेस जिला सचिव गौरव अयंगर के नेतृव में छत्तीसगढ़ राज्यपाल महोदया और इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति के नाम शहिद गुंडाधूर के डीन के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया |
ज्ञापन कृषि विश्वविद्यालय द्वारा छात्रों की परीक्षा ऑफलाइन करने के आदेश के विरोध में दिया गया और मांग की गई कि जिस तरह इस वर्ष पढ़ाई ऑनलाइन करवाई गयी उसी तरह परीक्षा भी ऑनलाइन करवाई जाए क्योंकि ऑनलाइन पढ़ाई के चलते बहुत से छात्र पढ़ाई वंचित रह गए जिससे उनकी पढ़ाई अच्छी तरह से नही हुई इस तरह की परिस्थिति में छात्र परीक्षा की तैयारी सही तरीके से नही कर सके है जिससे उनका रिजल्ट खरब होने की संभवना बढ़ जाएगी छात्रों के हित को देखते हुए ऑनलाइन परीक्षा करने का निर्णय विश्वविद्यालय द्वारा लिया जाए ।
इस दौरान NSUI कार्य.अध्यक्ष अंकित सिंह,उस्मान रज़ा, विवेक रॉव, नीलम कश्यप, लोकेश चौधरी, हर्ष दास, मिथलेश कश्यप,दुशाल काले,हर्षवर्धन जैन,नीरज यादव,हर्ष साहू,आयज़,विजय देवांगन,रमेश,सुरेश,संतराम इत्यादी साथी उपस्थित थे ।
जगदलपुर 23 फरवरी 2022- चित्रकोट रोड पर ग्राम पल्लीचकवा में नवनिर्मित भव्य मन्दिर में भगवान श्री गणेश जी का दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव का आयोजन 25 और 26 फरवरी 2022 को किया जाएगा। जगदलपुर के विनोद कुमार जोशी द्वारा चित्रकोट रोड में ग्राम पल्लीचकवा में भगवान श्री गणेश जी की भव्य मंदिर का निर्माण किया गया है। इस दो दिवसीय तृतीय महोत्सव हेतु निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 25 फरवरी को श्री गणेश जी का अभिषेक, संकल्प, गणेश पूजा, पुन्याहवाचन, रक्षासूत्रधारण, शोभायात्रा, अग्नि प्रतिष्ठापन, हवन पूजा और प्रसाद वितरण होगा। दूसरे दिन 26 फरवरी को श्री गणेश जी का पंचामृत महाअभिषेक, पूर्णाहूति, महाआरती और महाभंडारा होगा। उक्त समस्त कार्यक्रम में सपरिवार उपस्तिथ होकर पूण्य लाभ प्राप्त करने की अपिल की है।