City Media - Page 1255 of 1857 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1255

रेत खदानों में हो रही अवैध वसूली को लेकर वाहन मालिकों द्वारा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

0

बालोद – बालोद रेत परिवहन संघ एवं समस्त हाईवा मालिकों द्वारा रेत खदानों में हो रही अवैध वसूली को लेकर कलेक्टर कांकेर को ज्ञापन सौंपा | ज्ञापन में बताया गया कि शासन द्वारा लागू रेट के अनुसार लोडिंग + रॉयल्टी 1750 रुपये है जबकि रेत खदानों में 4500 रुपये लिया जा रहा है यहाँ तक कि भार क्षमता के अतिरिक्त माल वाहनों में लोड किया जा रहा है | अवैध परिवहन के बारे में बताया कि बिना रॉयल्टी के गाड़ी न छोड़े जिससे अवैध परिवहनों पर रोक लग सके और यदि अवैध परिवहन गाड़ी पकड़ी जाती है तो जुर्माना वाहन के साथ-साथ रेत खदान पर भी लगना चाहिए |

उपरोक्त तथ्यों को लेकर वाहन मालिकों द्वारा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन एवं बताया कि शासन के समस्त नियमों के अनुसार वाहन संचालित करना चाहते है |

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

कोरर-तारंदुल हाटबाज़ार में अंतरराष्ट्रीय कैंसर दिवस मनाया गया,लोगों की कई स्क्रेअनिंग साथ ही 40 लोगो को टीका भी लगाया गया।

0

आज शुक्रवार को सेक्टर हाटकर्रा के अंतर्गत हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर तारंदुल के साप्ताहिक बाजार में 30 वर्ष के ऊपर के लोगो का अंतरराष्ट्रीय कैन्सर दिवस के अवसर पर ग्रामीण चिकित्सा सहायक डॉ नवीन पाण्डेय एवं कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर करुणा दर्रो लोगो की स्क्रेनिंग किया गया साथ ही उन लोगो को कैंसर के प्रकार उसके फैलने के कारण ,और बचाव के तरीके के बारे में लोगो को जागरूक किया गया ,डॉ नवीन पाण्डेय द्वारा संयमितजीवनशैली के बारे में बताया गया साथ ही मुख कैन्सर और स्तन कैंसर के बारे में भी जानकारी दिया गया ,एवं मुख कैन्सर होने के कारक मदिरापान, तंबाकू,गुड़ाखु ,गुटका के सेवन से युवा वर्ग बचे आजकल युवा वर्ग आधुनिकता के दौर में इसके चपेट में आ गए है इन सबसे बचने की सलाह दी गई,ताकि इस गंभीर बीमारी से बच सके,इस दौरान 40 लोगो को कोरोना का दूसरा टीका भी लगाया गया इस आभियान में सरपंच फगनू कावड़े,प्रदीप सेन,योगेश साहू ,आरएचओ रोहित कवर,बसंता दर्रो,रामशिला कोमरा,राजू साहू,फुलसिंग कड़ियाम,आदि उपस्थित थे।

माओवादी कमाण्डर एवं 02 सक्रिय सदस्य की गिरफ्तारी करने में बस्तर पुलिस को मिली सफलता, कमाण्डर पर था लाख रूपये का ईनाम

0

🔅 01 कटेकल्याण क्षेत्र का जनमिलिशिया कमाण्डर एवं 02 सक्रिय सदस्य

🔅 जनमिलिशिया कमाण्डर पर एक लाख रूपये का ईनाम

🔅 डीआरजी एवं जिला बल की संयुक्त कार्यवाही

उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर नक्सल मोर्चे पर भी नक्सल विरोधी अभियान में कार्यवाही किया जा रहा है।

इसी तारतम्य में बस्तर पुलिस को 03 सक्रिय माओवादियों को गिरफ्तार कर कार्यवाही करने में सफलता मिली है। ज्ञात हो कि उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अति0पुलिस अधीक्षक (नक्सल अभियान) अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक (नक्सल अभियान) बी.एस. मण्डावी के नेतृत्व में बस्तर जिले में नक्सल विरोधी अभियान में डीआरजी एवं जिला पुलिस बल को गस्त सर्चिंग हेतु दरभा-कटेकल्याण क्षेत्र की ओर रवाना किया गया था। दौरान गस्त के सीमावर्ती ग्राम नड़ेनार में कुछ सक्रिय माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर क्षेत्र को घेराबंदी कर सर्चिंग अभियान चलाया गया। दौरान सर्चिंग के 03 संदिग्ध व्यक्ति मिले जिनसे पूछताछ करने पर अपना-अपना नाम 1. गुड्डी पोड़ियामी, 2. लखमा कवासी एवं 3. हिड़मा उर्फ केओंग पोड़ियामी निवासी कटेकल्याण दन्तेवाड़ा का होना बताया गया। जिनसे पूछताछ पर इनके द्वारा बताया गया कि गुड्डी पोड़ियामी जनमिलिशिया कमाण्डर के तौर पर कार्य करता है, एवं संदेही लखमा कवासी जो ग्राम नड़ेनार कटेकल्याण क्षेत्र का ग्राम कमेटी का सदस्य है। जिनके द्वारा दिनांक 13 फरवरी 2021 को ग्राम पखनार में सुखराम मड़कामी की हत्या में शामिल होना स्वीकार किये है। जिस पर चौकी पखनार में धारा- 147, 148, 149, 302 भादवि. 25, 27 आर्म्स एक्ट एवं 38, 39(2) यूएपी एक्ट के प्रकरण में गिरफ्तार किया गया है एवं एक अन्य माओवादी हिड़मा उर्फ केओंम पोड़ियामी भी क्षेत्र में नक्सल सहयोगी के तौर पर जनमिलिशिया सदस्य है। जो पूर्व में चौकी पखनार अंतर्गत धारा- 307, 37 भादवि. में आरोपी है। कि जनमिलिशिया कमाण्डर गुड्डी पोड़ियामी पर शासन की ओर से 01 लाख रूपये का ईनाम घोषित है।

13 साल का अर्जुन 23 जनवरी से लापता, पुलिस तलाश कर पाने में असफल

0

जगदलपुर – रविवार दिनांक 23 जनवरी से दंतेश्वरी वार्ड निवासी कस्तूरी शर्मा का 13 साल का बेटा अर्जुन शर्मा लापता है। जिसकी पतासाजी में पुलिस अभी तक नाकाम है। बच्चे की माँ घर के कामकाज कर अपना गुजारा करती है।

उसने बताया कि मेरा 13 साल का बच्चा बस्तर हाई स्कूल में पढ़ता है और एक दिन काम की जगह से ही घर से निकला मगर घर नहीं पहुँचा। बच्चे की मां कस्तूरी ने इस घटना की जानकारी दी।

वार्डवासियों को पेयजल में हो रही परेशानियों को देखते हुए पार्षद निधि से बोर खनन किया गया

0

दल्ली राजहरा/चिखलाकसा – नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड 12 तिलक नगर में आज दिनांक 04/02/2022 को वार्ड पार्षद अब्दुल इब्राहिम के निधि से बोर खनन किया गया जिससे वार्ड वासियों को पेयजल में हो रही परेशानियों का सामना ना करना पड़े । बोर खनन किए जाने हेतु नगर पंचायत अध्यक्ष भिखी मर्सिया व उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम व मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे व समस्त वार्ड वासी पूजा अर्चना कर बोर खनन कराया गया वार्ड 12 तिलक नगर के वार्ड वासी टोमनलाल साहू,तमेश विश्कर्मा, ज्ञानेस्वर विश्कर्मा, अस्वनी यादव, कांता निषाद, तिजू , समेश ने उत्साह जागृत किया जिसमें भरपूर रूप से पानी वार्ड वासियों को दी जाएगी जिससे वार्ड में पानी की समस्या से निजात मिलेगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

बस्तर सांसद दीपक बैज व सांसद सप्तगिरी उल्का को ले उड़े राहुल गांधी

0

आज राहुल गांधी जी एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद दिल्ली वापसी के दौरान विशेष विमान से बस्तर सांसद दीपक बैज व कोरापुट सांसद सप्तगिरी शंकर उल्का भी साथ दिल्ली रवाना हुए…यात्रा के दौरान डेढ़ घंटे के इस समय में राहुल गांधी जी के साथ दोनो आदिवासी युवा सांसदों ने बस्तर, छत्तीसगढ़ सहित राष्ट्रीय मुद्दों पे चर्चा की निश्चित रूप से आने वाले समय में बस्तर सहित छत्तीसगढ़ को इसका लाभ मिलेगा…

राहुल को परोसा गया चीला और चौसेला, जमीन पर बैठकर खाई रखिया बड़ी और बिजौरी

0

भूमिहीन श्रमिक, गोधन और राजीव गांधी योजना हितग्राही, गांधीवादी विचारक थे शामिल

कुल्हाड़ी घाट के बन सिंह ने राजीव गांधी जी से मिलाया था हाथ

रायपुर। सांसद राहुल गांधी ने गुरूवार को छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों के साथ भोजन किया। भोजन करने वालों में मैनपुर के कुल्हाड़ी घाट के बन सिंह भी शामिल थे। उन्होंने 1985 में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कुल्हाड़ी घाट प्रवास के दौरान उनसे हाथ मिलाया था और अब राहुल गांधी के बगल में बैठकर भोजन किया। राहुल गांधी को बन सिंह ने इस संबंध में बताया तो उन्होंने खुशी जतायी। राहुल ने वहां पर आए हितग्राहियों के साथ जमीन में बैठकर खाना खाया। उनकी थाली में चीला और चौसेला परोसा गया। उन्होंने रखिया बड़ी और बिजौरी का भी स्वाद लिया।

पंगत में राजीव गांधी न्याय योजना, किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन किसान मजदूर योजना, गोधन न्याय योजना के हितग्राही शामिल थे। इस अवसर पर राहुल गांधी ने परम्परागत छत्तीसगढ़ी भोजन का स्वाद लिया। फर धनिया से बनी मुनगा भाठा रखिया बड़ी की सब्जी के स्वाद ने उन्हें आनंदित किया। छत्तीसगढ़ी थाली में परंपरागत रूप से स्वाद बढ़ाए जाने के लिए रखे बिजौरी का स्वाद भी उन्होंने चखा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें परंपरागत छत्तीसगढ़ी भोजन के बारे में बताया। राहुल गांधी की थाली में टमाटर चटनी भी परोसा गया। ठंड के दिनों में छत्तीसगढ़ में सिलबट्टे पर बनी टमाटर चटनी का भरपूर चलन है। थाली में यह भी परोसा गया। धान के कटोरे में व्यंजन भी चावल के ही लोकप्रिय हैं और इसलिए चीला भी थाली में रखा गया था। छत्तीसगढ़ में उत्सवों के अवसर पर चौसेला बनाने का चलन है। इस तरह स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की भरमार दिखी और उन्होंने रुचि से इसे खाया।

मुख्यमंत्री और महंत भी हुए शामिल

खाने के साथ स्वीट डिश भी परोसा गया। गुलाब जामुन और मूंग हलवा के साथ ही छत्तीसगढ़ का परंपरागत मुर्रा लड्डू भी परोसा गया। पंगत बिछी थी और पंगत में सांसद गांधी के साथ साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, विधायक मोहन मरकाम के साथ सचिन राव भी बैठे। गांधीवादी विचारकों ने भी उनके साथ भोजन किया।

भोजन के बाद चला चर्चा का दौर

भोजन के पश्चात सांसद गांधी ने हितग्राहियों से चर्चा भी की। गोधन न्याय योजना की हितग्राही धरसींवा से आई शकुन वर्मा ने भी गांधी के साथ भोजन किया। उन्होंने बताया कि योजना के फलस्वरूप गोबर बेचकर उन्होंने 60 हजार रुपये की राशि कमाई और इस बचत से अपने सपनों को पूरा किया। खेती के अलावा गोबर बेचने से मिली आय से अब बचत काफी बढ़ गई है। राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन किसान मजदूर योजना के हितग्राही नवागांव के तोरण यादव ने बताया कि पहली बार ऐसी सरकार आई है जिसने भूमिहीनों के बारे में कोई योजना बनाई है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना से लाभान्वित भागवत साहू ने भी सांसद राहुल गांधी के साथ भोजन किया।

दल्ली राजहरा से ट्रेन का तीसरा फेरा एवं एक्सप्रेस सेवा पुनः प्रारंभ, जाने कब से

0

दल्ली राजहरा से ट्रेन का तीसरा फेरा एवं एक्सप्रेस सेवा प्रारंभ किया जा रहा है दिनांक 11/02/2022 से प्रतिदिन गाड़ी संख्या 07823 दल्ली राजहरा से केवटी सुबह 4:00 बजे केवटी से वापस सुबह 4:50 को। गाड़ी संख्या 07825 दल्ली से दुर्ग शाम 6:30 दल्ली से निकलेगी।दुर्ग पहुंचेगी 8:30 रात को। गाड़ी संख्या 07817दुर्ग से वापसी रात 9:00 बजे दल्ली पहुंचने का समय 10:55 रात एवं दिनांक 14/02/2022 से सप्ताह में 3 दिन एक्सप्रेस सेवा फिर से शुरू हो रही है गाड़ी संख्या 07826 दल्ली से दुर्ग सुबह 6:25 को निकलेगी दुर्ग पहुंचने का समय सुबह 8:25 को।गाड़ी संख्या 07827 दुर्ग से दल्ली सुबह 8:35 दुर्ग से निकलेगी दल्ली पहुंचने का समय 10:35 सुबह। यह एक्सप्रेस सेवा सप्ताह में 3 दिन सोमवार,मंगलवार,बुधवार को रहेगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के उप संचालक कार्यालय में साढ़े 10 बजे तक लटका रहा ताला

0

सहायक आयुक्त, महिला बाल विकास,खनिज शाखा सहित अन्य विभागों में निर्धारित समय पर अधिकांश कर्मचारी नहीं पहुंच दफ्तर

मुख्य वन संरक्षक टायगर रिजर्व कार्यालय में चपरासी को छोड़ अधिकांश कार्यालय सवा 10 बजे तक नहीं पहुंचे दफ्तर

जगदलपुर – प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा 26 जनवरी को सप्ताह में पांच दिन शासकीय दफ्तर संचालित करने की घोषणा किया गया था जिसे आज दिनांक 3 फरवरी से लागू कर दिया गया है। घोषणा के आज पहले दिन ही औषधि प्रशासन विभाग के उप संचालक कार्यालय में 10.25 बजे तक ताला लटका रहा वहीं कलेक्टर दफ्तर जिला पंचायत इंद्रावती टाईगर रिजर्व दफ्तर में कुछ कर्मचारियों को छोड़ दे तो अधिकांश कर्मचारी आज निधारित समय पर दफ्तर नहीं पहुंचे। जबकि आज कार्यालय समय 10 से 5.30 बजे तक निर्धारित किया गया है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश की जनता के लिए जो भी घोषणा करते है उसे अमलीजामा पहनाने में सफल रहे है चाहे वह टाटा से जमीन वापसी की बात हो या किसानों का धान खरीदने या अन्य घोषणा सभी को पूरा करने में सफल रहे है जो आज प्रदेश की जनता ही देश भर में अपना बेहतर नेता का दर्जा हासिल करने से सफल रहे है।

आज से पांच दिन कार्यालय का संचालन

मुख्यमंत्री बघेल की घोषणा के अनुरूप आज से सभी शासकीय कार्यालय सप्ताह में 5 दिन संचालित किया जायेगा जिसका समय सुबह 10 बजे से साढ़े 5 बजे तक निधारित होगा। पहले दो शनिवार को अवकाश होता था अब सभी शनिवार को अवकाश रहेगा।

लटका ताला कर्मचारी समय पर नहीं पहुंचे

कलेक्टोरेट परिसर के संयुक्त भवन में संचालित औषधि प्रशासन विभाग के उप संचालक कार्यालय के जिम्मेदार अधिकारी ही निर्धारित समय पर कार्यालय नहीं पहुंचे। उक्त कार्यालय में 10.25 बजे तक ताला लटका रहा। इसके अलाव सहायक आयुक्त कार्यालय, खनिज शाखा, राजस्व विभाग, महिला बाल विकास सहित अन्य विभागों में कुछ कर्मचारी को छोड़ दे तो अधिकांश निर्धारित समय पर आज दफ्तर नहीं पहुंचे।

चपरासी को छोड़ सभी गायब

जब मुख्य व संरक्षक दफ्तर पहुंचे तो यह देखा गया कि जिम्मेदार अधिकारी सहित विभाग के सभी कर्मचारी निर्धारित समय पर दफ्तर नहीं पहुंचे थे वहां चपरासी पहुंचकर साफ सफाई के कार्य करते नजर आये अन्य कर्मचारियों की कुर्सियां खाली देखी गई। यही हालात जिला पंचायत कार्यालय में भी देखा गया।

समय पर नहीं आने वालों पर होगी कार्रवाई

एसडीएम अरविंद एका ने बताया कि जैसे ही शासन से आदेश प्राप्त हुआ सभी विभाग प्रमुखों को वाट्सअप के माध्यम से सूचना दे दी गई है। यह निर्देशित किया गया है कि विभाग प्रमुख सहित सभी कर्मचारी शासन के आदेशों का पालन करते हुए समय पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि कार्यालय में ताला लटका होने पर वह विभाग की लापरवाही होगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को समझाईश दी जायेगी और समय पर नहीं पहुंचने वाले कर्मचारी-अधिकारी को अनुपस्थित माना जायेगा और उस दिन का वेतन में कटौती की बात कही |

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

नाराज़ केदार कश्यप ने जिला प्रशासन को चेताया, देश के प्रधानमंत्री का अपमान किसी भी कीमत में बर्दाश्त नही किया जायेगा – केदार कश्यप

0

प्रदेश की भूपेश सरकार की छोटी सोच उजागर

जगदलपुर – पूर्व मंत्री व प्रदेश प्रवक्ता भाजपा केदार कश्यप ने आज जगदलपुर के निकट ग्राम बालीकोंटा में मिशन अमृत योजना के तहत निर्मित सीवरेज़ प्लांट का निरीक्षण किया।भाजयुमो जिलाध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष पारेख सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भी उनके साथ थे।

नव निर्मित सीवरेज़ प्लांट में केंद्र सरकार की मिशन अमृत योजना का बोर्ड और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम अंकित न होने पर पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कडी़ आपत्ति दर्ज की। कश्यप ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कड़े शब्दों में जिला प्रशासन को चेताया व कहा कि जिला प्रशासन राज्य की भूपेश बघेल सरकार की कठपुतली ना बने। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश के भी प्रधानमंत्री है।

पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि जगदलपुर शहर की जनता को मिशन अमृत योजना के अंतर्गत 100 करोड़ से अधिक की सौगात वर्ष 2016 में उस वक़्त के तत्कालीन मुख्यमंत्री रमन सींग व जिला बस्तर के भाजपा के विधायक व सांसद के प्रयासों से प्राप्त हुआ था। किन्तु विगत दिनों राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 25 जनवरी को इस करोड़ों के सीवरेज प्लांट के उद्घाटन समारोह पर इस केंद्र की योजना पर किसी भी जगह देश के प्रधानमंत्री का ना तो नाम अंकित करना उचित समझा और ना ही केंद्र सरकार की इस जनकल्याणकारी योजना को प्रदर्शित किया और ना ही धन्यवाद ज्ञापित दिया। जो मौजूदा कांग्रेस सरकार की छोटी सोच को दर्शाता है।

केदार कश्यप ने कहा कि आज केंद्र की योजनाओं के पैसों से ही राज्य सरकार की गाड़ी चल रही है। चाहे वो प्रधानमंत्री आवास हो या प्रधानमंत्री सड़क योजना या फिर ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे जल जीवन मिशन योजना का कार्य। यह सभी केंद्र सरकार की योजना हैं किन्तु छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कांग्रेस के जनप्रतिनिधि इस योजना को राज्य सरकार की योजना बता कर अपनी झूठी वाह वाही लेने से बाज नही आ रहे हैं।

कश्यप ने आगे अपने व्यक्तव्य में कहा कि जिला प्रशासन अगर जल्द ही देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद प्रेषित करते हुए केन्द्र सरकार की योजनाओं व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम को सम्मान जनक पूर्वक बोर्ड अंकित नही करता है तो आने वाले निकट दिनों में भारतीय जनता पार्टी उग्र आंदोलन करने हेतु बाध्य होगी। देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री का अपमान किसी भी कीमत पर नही सहा जायेगा आगे हर आंदोलन की जिम्मेदार जिला प्रशासन ही होगा।

इस दौरान लक्ष्मण झा, मनोज पटेल, रोहित खत्री, शेखर शर्मा, श्रीश मिश्रा, अनिमेष चौहान, सूरज मिश्रा सहित अन्य युवा मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS