मुस्कान अभियान के तहत् गुम अपहृता को गुरूर पुलिस द्वारा किया दस्तयाब ।
02. पीड़िता को बहला फुसलाकर भगा ले जाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार
कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
दिनांक 27.01.2022 को थाना गुरूर क्षेत्र अंतर्गत स्थित एक ग्राम की प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि इनकी नाबालिग लडकी को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रार्थी के वैध सरंक्षण से बहला फुसलाकर भगा ले गया है कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 34/2022 धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना कार्यवाही मे लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते कायमी पश्चात पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम के निर्देशन मे एवं उप पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार बागडे के पर्यवेक्षण मे निरीक्षक डी0 चंद्रवंशी के नेतृत्व मे टीम तैयार किया गया। टीम द्वारा हर संभव पता तलाश किया जा रहा था कि मुखबीर से सूचना प्राप्त होने पर अपहृता (गोपनीय) को आरोपी ईश्वर पटेल पिता घनश्याम पटेल उम्र 22 वर्ष साकिन वार्ड क्र. 13 बोरतरा थाना गुरूर जिला बालोद (छ.ग.) के कब्जे से ग्राम चरोटा थाना भखारा जिला धमतरी में बरामद कर दस्तायाब सुमार किया गया है। अपहृता के द्वारा अपने कथन मे आरोपी द्वारा शादी का प्रलोभन देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाना बताने से प्रकरण मे धारा 366,376(2)(ढ), भादवि.4,5(ठ)6 पाक्सो एक्ट 3 (2)vक संशोधित धारा 3 (क) (ब-फ )एसीएस. टी एक्ट जोडा जाकर आरोपी ईश्वर पटेल पिता घनश्याम पटेल उम्र 22 वर्ष साकिन वार्ड क्र. 13 बोरतरा थाना गुरूर जिला बालोद (छ.ग.) को दिनांक 30.01.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा में बहुत तेजी से लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है | कोरोना के मामले इसी तरह बढ़ते रहे तो लॉकडाउन जैसी स्थिति निर्मित होने में समय नहीं लगेगा | नगर के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी तेज रफ़्तार से कोरोना अपने लपेटे में ले रहा है |
दल्लीराजहरा वार्ड एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में 29 एवं 30 जनवरी को मिले कोरोना पॉजिटिव की संख्या इस प्रकार रही –
विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
जगदलपुर, 30 जनवरी 2022 – शहीद दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति महात्मा गांधी को जगदलपुर स्थित संभागायुक्त कार्यालय और कलेक्टर कार्यालय में श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। कमिश्नर कार्यालय में उप संभागायुक्त माधुरी सोम ने राष्ट्रपति महात्मा गांधी के चित्र में माल्यार्पण किया। यहां उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों ने राष्ट्रपिता को मौन श्रद्धांजलि अर्पित की। कलेक्टोरेट स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष संयुक्त कलेक्टर गोकुल रावटे सहित उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों ने पुष्प अर्पित कर महात्मा गांधी के विचारों और कार्यों का स्मरण करते हुए सदैव सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की शपथ ली।
छत्तीसगढ़ / रायपुर । जनसभा के अध्यक्ष डॉ. अरुण पाण्डेय् ने भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) को पत्र लिखकर दूरसंचार कंपनियों को 28 दिन के बदले 30 दिन के प्लान दिया जावे ऐसा निर्देश देने का अनुरोध किया कहा है। इस तरह देशभर के ग्राहकों के रिचार्ज करने में 1 माह की कमी होगी जिसका लाभ प्रत्यक्ष रूप से देश के दूरसंचार ग्राहकों को मिलेगा।
28 दिन के प्लान अनुसार 13 माह का एक वर्ष होता है – डॉ. अरुण पाण्डेय्
जनसभा के अध्यक्ष डॉ. अरुण पाण्डेय् ने कहा कि दूरसंचार कंपनियों के 28 दिन के प्लान के अनुसार ग्राहकों को वर्ष में 13 माह हो जाते हैं इस प्रकार टेलीकॉम इंडस्ट्री में 13 माह का एक वर्ष हो जाता है। जिसके कारण देशभर के ग्राहकों को एक अतिरिक्त माह के रिचार्ज का बोझ बढ़ जाता है। इस तरह कम्पनियां खुलेआम अपने ग्राहकों से लूट कर रही हैं, जिसपर लगाम कसना आवश्यक है।
इनकमिंग सेवाओं को अवरुद्ध ना करें कम्पनियां, ग्राहकों को दिलवाया जाए मुआवज़ा – डॉ. अरुण पाण्डेय्
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) को लिखे पत्र में जनसभा के अध्यक्ष डॉ. अरुण पाण्डेय् ने उनसे अनुरोध किया हैकि देश भर के ग्राहकों के हित को ध्यान रखते हुए दूरसंचार कंपनियों को निर्देशित किया जावे कि मोबाइल कम्पनियां 30 दिनों की वैद्यता वाली प्लान घोषित करने व इसके अनुरूप ही अन्य टैरिफ व कॉम्बो वाऊचर बनाने निर्देशित किया जावे। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि ग्राहकों की इनकमिंग सेवाओं को अवरुद्ध ना किया जावे ऐसी योजना बनानी होगी। साथ ही लाइफ़ टाईम इनकमिंग का वादा करके मुकरने वाली कंपनियों पर कार्यवाही करते हुऐ लाइफ टाइम रीचार्ज़ करने के बाद ठगे गए ग्राहकों को उचित मुआवज़ा कम्पनियों द्वारा दिया जावे, इस ओर ध्यानाकर्षण करें।
कांग्रेस परिवार ने गरिमा व सादगी व के साथ मनाई अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी शहीद दिवस.
स्वतंत्रता संग्राम के महानायक को शत् शत् नमन, राष्ट्रीय और उसकी स्वतंत्रता के लिए महात्मा गांधी का योगदान अहम था आपकी त्याग,तपस्या और बलिदानों का यह देश हमेशा ऋणी रहेगा – राजीव शर्मा
जगदलपुर.३०.१.२०२२ 🇨🇮 बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर के द्वारा आज राजीव भवन में महात्मा गांधी शहीद दिवस गरिमा और सादगी के साथ मनाई गई।
🇨🇮 महात्मा गांधी शहीद दिवस पर कांग्रेस डिजिटल सदस्यता अभियान के सन्दर्भ में संभाग मुख्यालय जगदलपुर के राजीव भवन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी डॉ चंदन यादव जी, सप्तगिरि शंकर उल्का जी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम जी सहित प्रदेश पदाधिकारियों के द्वारा सर्वप्रथम उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और संभाग स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया।
छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी डॉ चंदन यादव और सप्तगिरि शंकर उल्का जी ने महात्मा गांधी शहीद दिवस पर उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि गांधी चेतना के चिंतन थे और चिंतन के चिंता थे वह मानते थे कि जिस देश या समाज के पास चिंतन और चेतना नहीं वज्ञान और सेवा का देश या समाज नहीं बन सकता।
प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने महात्मा गांधी शहीद दिवस पर अपने विचार व्यक्त कर कहा कि गांधी इस पूरी धरती का स्वाभिमान थे वे सेवा की साधना थे वह ईश्वर, देवता, अवतार कुछ नहीं थे वह तो इंसान और इंसानियत के नए संस्करण थे उन्होंने शस्त्र की ताकत को सत्य की ताकत के सामने झुका दिया, गांधी को समझा नहीं गया इसलिए गांधी को माना नहीं गांधी को मारकर राजनीति से हमने नीति को मार डाला धर्म से धर्म के आदर्श की हत्या कर दी, चरखे से उसका कर्म और हाथों से पैदा होता स्वाभिमान छीन लिया और इंजीनियरिंग कॉलेजों, मैनेजमेंट संस्थाओं, चिकिप्सा महाविद्यालयों,स्कूलों, कॉलेजों सब जगहों बेरोजगारों की ऐसी भीड़ खड़ी कर दी जिसके पास काम नही जिसके पास स्वालम्बन नही।
जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते बताया कि देश की आजादी के महानायक मोहनदास करमचंद गांधी को आज ही के दिन शहीद किया गया था 30 जनवरी भारत के इतिहास का अहम दिन है आज ही के दिन सन 1948 की शाम में बिरला हाउस में नाथूराम गोडसे ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी थी उनकी उम्र उस समय 78 वर्ष की थी आपका जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था आपने अपनी शुरुआती शिक्षा गुजरात से हासिल की और मुंबई यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की गांधी जी ने वकालत की पढ़ाई करने के लिए 4 सितंबर 1888 को लंदन गए,सन 1893 में गांधी जी एक साल के एग्रीमेंट पर दक्षिण अफ्रीका गए वहां उन्होंने देखा कि भारतीयों के साथ बहुत ही अपमानजनक व्यवहार किया जा रहा है तथा वह खुद भी भेदभाव के शिकार हुए गांधी जी 1916 में भारत लौटे अपना पूरा जीवन भारत के स्वतंत्रता संग्राम को समर्पित कर दिया स्वतंत्रता संग्राम में चंपारण आंदोलन उनकी पहली उपलब्धि थी जिसे 1918 में शुरू किया गया था।
संसदीय सचिव/रेखचन्द जैन ने कहा कि आज हमें यह याद है कि देश की आजादी के महानायक मोहनदास करमचंद गांधी को नाथूराम गोडसे ने मारा था यदि वह नहीं मार पाया तो उनके दर्शन हो शायद यही वजह थी कि हत्या से पहले वह भी उनके आगे नतमस्तक हुआ था लेकिन हमने क्या किया साल के 2 दिन उनकी प्रतिमा या समाधि पर फूल चढ़ाकर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली वह एक ऐसे महान नेता थे जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति तक दे डाली आज हमारा भारत देश युग युग तक उनका ऋणी रहेगा महात्मा गांधी ने देश की स्वतंत्रता को हासिल करने के लिए ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ 1930 में सिविल अवज्ञा आंदोलन चलाया जी से दांडी यात्रा के नाम से जाना जाने लगा उसके बाद उन्होंने 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन चलाया और जिसे उनके जीवन का सबसे सफल और सबसे बड़ा आंदोलन कहा जाता है अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी ने इस देश को संवारने में अपनी पूरी जिंदगी गुजार दी आज इस देश में जो अमन और शांति है वह इन्हीं की ही देन है ऐसे कई विषम परिस्थितियों में भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और इस देश को अंग्रेजी हुकूमत से आजाद कराया जिसके कारण हम और आप खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं।
महापौर सफीरा साहू ने बताया कि राष्ट्र और उसकी स्वतंत्रता के लिए महात्मा गांधी का योगदान बहुत अहम था वह एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने अहिंसा का पाठ भारत ही नहीं पूरी दुनिया को पढ़ाया और भारत में राष्ट्र की एकता का निर्माण करने का काम किया जिसे अंग्रेजों ने तोड़ा था 1947 में भारत को स्वतंत्रता मिलने के बाद बापू राजनीति से दूर रहे और लोगों के बीच सामंजस्य शांति और भाईचारा पर काम करना शुरू किया।
जिला महामंत्री (प्रशासन) अनवर खान एवं पदाधिकारियों ने कहा कि गांधी प्रकृति भी थे पुरुष भी नैतिक भी और नेतृत्व में नीति वान भी संयम उनकी साधना थी नियम उनकी नैतिकता थी और यह उनका लोक व्यवहार था गांधी एक लोकसत्ता है यदि गांधी की लोकसत्ता सुरक्षित रखनी है तो गांधी को कंप्यूटर की किसी वेबसाइट या इंटरनेट की खिड़की में बंद करने के बजाए मैदान में उतारना होगा ईसा जिस तरह से पुनर्जीवित हो उठे थे उसी तरह हमें अपनी चेतना में गांधी को भी पुनर्जीवित करना होगा।
पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप अपराधियों को बचाने कांग्रेसी के इशारे पर कर रही है काम
आज पीड़ित परिवारों का प्रतिनिधिमंडल रायपुर में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से मुलाकात कर प्रधानमंत्री आवास के नाम पर की गई ठगी के विषय पर जानकारी दी और विगत 15 दिनों से पीड़ित परिवारों को मानसिक प्रताड़ना आर्थिक प्रलोभन और भविष्य में परिवार की सुरक्षा की चिंता भी जाहिर की |
पीड़ितों ने पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता और पुलिस का 16 तारीख से अबतक सहयोगात्मक रवैया रहा है, 22 तारीख के धरने में डीएसपी ललिता मेहर के द्वारा भी लगातार अपराधियों के पक्ष में बात रखी गई, और पीड़ितों को ही भय दिखाने का प्रयास किया गया, ऑडियो वीडियो को निराधार बताया शपथ पत्र में दिए गए बयान के आधार पर भी f.i.r. नहीं लिखी गई, पीड़ितों ने बताया कि पुलिस के द्वारा लगातार हमारे मनोबल को तोड़ने का प्रयास करते हुए यह खबर हम तक करवाई जा रही है कि आप लोग यहां टेंट लगाकर बैठने से कुछ नहीं होगा |
अपराधियों को बचाने में पुलिस लगी हुई है कोमल सेना कांग्रेस की पार्षद है कांग्रेस के सारे बड़े नेता सांसद और जिला प्रशासन का भी नाम लिया है ऑडियो वीडियो पूरे शहर में वायरल है प्रत्येक हाथों में है हम अपने मोबाइल को नियमतः जांच करवाने को भी तैयार हैं इसके बावजूद हमें परेशान करते हुए कड़ाके की ठंड में बैठने को मजबूर किया जा रहा है यदि हम धरने से हटते हैं तो निश्चित ही हम गरीब परिवारों के ऊपर किसी भी प्रकार की अनहोनी होगी,हमे आर्थिक क्षति पहुचाई जाएगी हो सकता हमे वहाँ से पलायन भी करना पड़े, पूरा पीड़ित परिवार पुलिस के रवैया से भय के वातावरण में है कृपया हमें न्याय दिलाएं |
कल धरना स्थल पर पूर्व कैबिनेट मंत्री आदिवासी नेता विक्रम उसेंडी पहुंचे और उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर सभी को आश्वस्त किया आपके अधिकारों की लड़ाई आप को न्याय दिलाने के लिए भारतीय जनता पार्टी का पूरा परिवार हर स्तर पर लड़ाएगा आपको किसी भी स्थिति में न्याय दिलाकर ही रहेगा आपके साथ भाजपा का पूरा परिवार हमेशा खड़ा है |
डॉ रमन सिंह से मुलाकात करवाने नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे और आशु आचार्य गए हुए थे पीड़ित परिवारों से प्रतिनिधिमंडल में राजकुमारी बेसरा, सिमरन, कलावती सेठिया, राजकुमारी, हरिजन, झरना बघेल, बाल मति ने की मुलाकात |
रायपुर – छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन मंडी बोर्ड में पदस्थ पांच उप अभियंता को सहायक अभियंता के पद पर पदोन्नति का आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश में बताया गया है कि 30 दिसंबर को हुई विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में पांच उप अभियंताओं को पदोन्नति के लिए उपयुक्त पाए जाने पर समिति की अनुसंशा पर पदोन्नत किया गया है। इनमें प्रदीप कुमार चौधरी छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन बोर्ड जिला बलौदाबाजार-भाटापारा, प्रवीण कुमार पांडेय छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन बोर्ड संभागीय कार्यालय जगदलपुर, संजय कुमार झा छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन बोर्ड मुख्यालय रायपुर, जय कुमार साहू छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन बोर्ड संभागीय कार्यालय जिला धमतरी और कमल नारायण यादव छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन बोर्ड संभागीय कार्यालय रायपुर को पदोन्नत किया गया।
समारोह में संसदीय सचिव ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले छह गठन प्रबंधन समिति व पांच महिला स्व सहायता समूह और पढ़ई तुहर दुआर 2.0 में बेहतर कार्य कर रहे शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह के इस अवसर पर मिस्टर सीड बॉलर, के नाम से विख्यात शासकीय प्राथमिक शाला ककरेल विकासखंड डौंडी जिला बालोद के टुमनलाल सिन्हा को भी गणतंत्र दिवस अवसर पर पुरस्कृत किया गया।
पिछले दो वर्षो से कोरोना के कारण स्कूली बच्चो की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी जिसके चलते टुमनलाल सिन्हा ने पढ़ई तुहर दुआर के अन्तर्गत कोरोना महामारी के समय स्वैच्छिक रूप से विशिष्ट कार्य किया गया और बच्चों की पढ़ाई निरंतर जारी रखने का प्रयास किया है। ऐसे शिक्षकों में टुमनलाल सिन्हा , प्रभारी प्रधानपाठक, शासकीय प्राथमिक शाला ककरेल, विकासखंड डौंडी, जिला बालोद, जिन्होंने विभिन्न नवाचार के माध्यम से इस महामारी के दौरान बच्चो की पढ़ाई अनवरत जारी रखने का प्रयास किया गया । गणतंत्र दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संसदिव सचिव गुरुदयाल सिंह, विधायक संगीता सिन्हा एवं विधायक कुंवर सिंह निषाद द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
टुमनलाल सिन्हा के द्वारा कोरोना काल में बच्चों को शिक्षा से जोड़े रखने के लिए विभिन्न नवाचार जैसे – आंगनबाड़ी व शाला के बच्चों के लिए वर्कशीट निर्माण, ट्विनिंग ऑफ स्कूल, सेल्फी जॉन नवाचार, एन ए एस नवाचार, सीड बाल निर्माण, राष्ट्रीय शिक्षा समागम में बालोद जिले का प्रतिनिधित्व, खिलौना दौड़ नवाचार, खिलौना प्रदर्शनी, लर्निंग आउटकम आधारित चार्ट निर्माण , बालोद जिला में पहला मोहल्ला क्लास का आयोजन, राज्य स्तर पर हमारे नायक में स्थान , विकासखंड स्तर पर मास्टर ट्रेनर की भूमिका में रहे हैं। साथ ही जिले में बालोद जिला पीएलसी के सदस्य के रूप में कार्य करते हुए अन्य शिक्षकों से भी विभिन्न प्रकार के शैक्षिक नवाचार करने हेतु प्रेरित किया गया।
इसके साथ साथ बहुत ही रोचक शिक्षण पद्धति कठपुतली कला के माध्यम से शिक्षा प्रदान किया जाना , इस कला के द्वारा बच्चो को पाठ का सारांश चल चित्र के रूप में उनके समक्ष प्रस्तुत करने से बच्चो में स्थाई ज्ञान की प्राप्ति होती है। उनका कहना है कि बच्चे कार्टून्स जैसे दिखने वाले पुतलियों को देखकर बहुत आनंदित होते हैं।
शास प्रा शाला ककरेल में आस पास प्राइवेट स्कूल होने के बावजूद अधिकतम बच्चे ककरेल में अध्ययन कर रहे हैं । शाला के सभी शिक्षकों द्वारा इसके लिए पालकों से संपर्क कर विशेष रूप से उन्हें शाला से जोड़ने का प्रयास करते हैं।
अधिकारियों ने बढ़ाया हौसला
कार्यक्रम में उपस्थित जिला शिक्षा अधिकारी पी सी मरकलेे , डी एम सी अनुराग द्विवेदी , ए पी सी जी एल खुरश्याम , विकास खंड शिक्षा अधिकारी डौंडी कमलकांत मेश्राम, बीआरसीसी पुरोहित सर के साथ अन्य अधिकारियों ने कार्यों कि सराहना की। शाला के स्टाफ भीखम सिंह यादव, जैलेन्द्र रामटेके, ओमप्रकाश सोयाम, सुमरित ठाकुर ,सोहन लाल जैन के अलावा प्राथमिक शाला समिति के अध्यक्ष श्री भूषण लाल भूआर्य एवं माध्यमिक शाला के अध्यक्ष कोमल सिंह भूआर्य ने शुभकामनाएं दी ।
आज जलाराम बापा मन्दिर प्रांगण में विश्व हिंदू परिषद राजहरा में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को नवीन दायित्व दिया गया।इस कार्यक्रम में राधेश्याम जलक्षेत्री जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सह व्यवस्था प्रभारी, बलराम गुप्ता जी जिला अध्यक्ष बालोद विश्व हिंदू परिषद, देवलाल ठाकुर जी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, सतीश विश्वकर्मा बजरंग दल जिला संयोजक बालोद,महेंद्र सोनवानी जिला सहमंत्री विश्व हिंदू परिषद, सुरेश जायसवाल पूर्व पार्षद वार्ड 22 ,जानकी यादव मातृ शक्ति संयोजिका, मदन माइती अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ, प्रमिला पारकर पार्षद वार्ड 4, विजय भान सिंह पार्षद वार्ड13, पुष्पा देवी, रुमा राय, सोनिया सिंह ,बजरंग दल के अंकुर सिंघानिया, निलेश श्रीवास्तव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
नगर अध्यक्ष मेवा लाल पटेल ,कृष्णा जायसवाल, कार्यकारी अध्यक्ष खेमचंद साहू मंत्री, सुनील पारकर, टीभू निर्मलकर, प्रमोद वासनिक, विजय साहू , जीवन साहू, उपाध्यक्ष अर्जुन राय, रामबाबू जायसवाल, सोमेश जायसवाल, मनीष पाठक,अरविंद सौरभ सहमंत्री, सूर्यभान सिंह प्रखंड संयोजक, रामू भारती सह संयोजक, भूषण निर्मलकर और सूरज गुप्ता प्रखंड सत्संग प्रमुख, हिमांशु कुमार धर्माचार्य प्रमुख, नकुल गुप्ता सेवा प्रमुख, नीरज शर्मा समाजिक समरसता प्रमुख, दुष्यंत ताम्रकार, शुभम बरनवाल गौ सेवा प्रमुख का दायित्व दिया गया है।
दिनांक 29.01.2022 एवं 30.01.2022 को भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध इस्पात क्षेत्र में कार्यरत महासंघ भारतीय इस्पात मजदूर महासंघ की दो दिवसीय अधिवेशन संपन्न हुई। उक्त अधिवेशन पूर्व में फिजिकल बैठक के रूप में दुर्गापुर में होना प्रस्तावित था किन्तु कोरोना के पुनः बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए उक्त बैठक फिजिकल के बजाय वर्चुअल की गयी जिसमें सेल के विभिन्न इकाईओं में कार्यरत भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध विभिन्न श्रम संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उक्त बैठक में इस्पात क्षेत्र से जुड़े नियमित एवं ठेका श्रमिकों के विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए कई प्रस्ताव पारित किये गए और अधिवेशन से पूर्व नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए घोषणा की गयी।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए भा.म.सं. से सम्बद्ध खदान मजदूर संघ भिलाई के उपाध्यक्ष राजीव सिंह एवं उप महासचिव लखनलाल चौधरी ने बताया कि दिनांक 29.01.2022 को इस्पात क्षेत्र के केंद्रीय सार्वजानिक उपक्रम सेल में कार्यरत नियमित एवं ठेका श्रमिकों के समस्याओं पर गहन चर्चा के उपरांत राउरकेला, बोकारो एवं बीएसपी के बंधक खदानों में कार्यरत श्रम संगठनों के तरफ से निम्न प्रस्ताव रखे गए जिन्हे सर्व सम्मत्ति से उपस्थित सदस्यों ने पारित किया –
राउरकेला इकाई के तरफ से हिमांशु बल ने यह प्रस्ताव रखा कि सेल कर्मियों के लिए होने वाले एनजेसीएस के दसवें वेतन समझौते के MOA पर भारतीय मजदूर संघ तब तक अपनी सहमति नहीं देवेगा जबतक कि –
(a) सेल प्रबंधन कर्मियों को 28% पर्क्स देने पर अपनी सहमति प्रदान नहीं करता है। (b) सेल प्रबंधन कर्मियों को उनके बकाया 39 महीने की एरियर्स राशि भुगतान हेतु सहमत नहीं होता है। (c) सभी कर्मियों को उनके वास्तविक मूल वेतन का 3% इन्क्रीमेंट देने पर सहमत नहीं होता है। (d) पर्क्स के मुद्दे पर कर्मचारियों को मिलने वाले विभिन्न सब्सिडी को सेल प्रबंधन द्वारा समाप्त करने की कुत्सित चाल को सेल प्रबंधन वापस लेते हुए उक्त क्लॉज को वापस नहीं लेता है। (e) ग्रेचुइटी सीलिंग को समाप्त नहीं करता है।
बोकारो इकाई के द्वारा रखे गए और पारित किये गए प्रस्ताव में केंद्र सरकार के द्वारा सार्वजानिक उपक्रमों के निजीकरण हेतु किये जा रहे प्रयास की आलोचना और विरोध करते हुए यह प्रस्ताव पारित किया गया कि अगर केंद्र सरकार अपने इस प्रयास से बाज नहीं आता है तो केंद्र सरकार के निजीकरण नीति के विरोध में भारतीय मजदूर संघ द्वारा आंदोलन भी किया जावेगा।
खदान मजदूर संघ भिलाई के द्वारा निम्न प्रस्ताव रखे गए –
(1) सेल निगमित कार्यालय द्वारा 29.10.2016 को निगमित कार्यालय में कार्यरत सभी गैर-अधिशासी कर्मियों को 01.01.2012 से बढे हुए नए वेतन के आधार पर मकान किराया भत्ता देना स्वीकृत किया गया और उसका एरियर्स भुगतान भी किया गया। एक तरफ सेल और बीएसपी प्रबंधन यह कहता है कि सेल में यह परंपरा रही है कि सिवाय दैनिक भत्ते के किसी भी अन्य भत्ते का एरियर्स नहीं दिया जाता है और इसलिए खदान कर्मियों को मिलने वाले दासा के एरियर्स से वंचित रखा जा रहा है। अपने प्रस्ताव में खदान मजदूर संघ ने प्रबंधन के इस दोहरे चरित्र और नीति का विरोध करते हुए यह मांग की कि जिस तरह से निगमित कार्यालय ने वर्ष 2016 में निगमित कार्यालय के कर्मियों को मकान किराया भत्ता का एरियर्स दिया है उसी तरह से खदान कर्मियों को भी 01.01.2012 से दासा का एरियर्स भुगतान किया जावे।
(2) 01.01.2014 को हुए 9th वेतन समझौते के बाद सेल कर्मियों को 6% वेरिएबल पर्क्स दिया जा रहा है। वर्तमान दसवें वेतन समझौते के उपरांत सेल प्रबंधन ने अधिकारीयों को मिलने वाले पर्क्स का भी एरियर्स भुगतान देना इस तर्क के साथ स्वीकार किया कि पर्क्स की राशि उसी दिन से मिलती है जिस दिन से पर्क्स की स्वीकृति सम्बंधित मंत्रालय द्वारा किया जाता है। चूँकि अधिकारीयों को पर्क्स 2007 के वेतन समझौते से ही मिल रहा है अतः इस वेतन समझौते के उपरांत वे उस पर्क्स के एरियर्स के हकदार बनते हैं और कर्मियों के लिए पर्क्स की स्वीकृति चूँकि 18.11.2021 से हुई है अतः कर्मियों को पर्क्स का एरियर्स नहीं मिलेगा। यह तर्क देते समय 22.10.2021 को प्रबंधन एवं एमओयू पर हस्ताक्षर करने वाले श्रम संगठन के प्रतिनिधि शायद यह भूल गए कि 6% वेरिएबल पर्क्स सभी सेल कर्मियों को 01.01.2014 से ही मिलना शुरू हो गया था और प्रबंधन के ही तर्क के अनुसार सभी कर्मी भी उक्त 6% वेरिएबल पर्क्स के एरियर्स के हकदार हैं। अतः खदान मजदूर संघ भिलाई के तरफ से यह प्रस्ताव रखा गया कि सभी कर्मियों को पूर्व में मिलने वाले 6% वेरिएबल पर्क्स का एरियर्स राशि का भुगतान तत्काल किया जावे।
(3) जिस तरह से कोल् इंडस्ट्री, एनएमडीसी आदि में ठेका श्रमिकों के हितार्थ सम्बंधित प्रबंधन एवं श्रम संगठनों के बीच चर्चा की जाती है और उसके उपरान्त ठेका श्रमिकों को मिलने वाले लाभों को सुनिश्चित किया जाता है उसी तरह से सेल में भी एनजेसीएस के माध्यम से ठेका श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतनमान, उन्हें मिलने वाले सुविधाओं आदि का निर्धारण किया जावे।
चर्चा उपरांत बैठक में उपस्थित सदस्यों ने उक्त प्रस्ताव को भारत माता की जय के उद्घोषणा के साथ सर्वसम्मति से पारित कर दिया।
दिनांक 30.01.2022 को भा.म.सं. के राष्ट्रिय महामंत्री विनय कुमार सिन्हा ने उपस्थित सदस्यों को सम्बोधित करते हुए भा.म.सं. के द्वारा भविष्य में तय कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए सभी इकाईओं में संघ को मजबूती प्रदान करने की बात कही। अंत में महासंघ की पुरानी कार्यकारिणी के भंग होने के उपरांत, निर्वाचन अधिकारी के रूप में दायित्व का निर्वहन करते हुए भा.म.सं. के राष्ट्रिय मंत्री सुरेंद्र पांडेय ने महासंघ के नए कार्यकरिणी की घोषणा की। महासंघ के नए कार्यकारिणी में बोलानी खदान श्री कृपाल सिंह को अध्यक्ष पद, रंजय कुमार, बोकारो इकाई को महामंत्री एवं श्री एस.के.पंडा, राउरकेला इकाई को कोषाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया। भिलाई इस्पात संयंत्र एवं उसके बंधक खदानों से सर्वश्री एम.पी.सिंह, राजहरा खदान एवं देवेंद्र कौशिक, भिलाई को उपाध्यक्ष पद, चिन्ना केशवलू भिलाई एवं पृथ्वी सहगल हिर्री खदान को कार्यसमिति सदस्य के रूप में नामित किया गया। इसके अलावा खदान एवं प्लांट में कार्यरत श्रम संगठनों के महामंत्रिगण सर्वश्री उमेश मिश्रा, नंदिनी खदान, एवं रवि सिंह भिलाई इस महासंघ के कार्यसमिति के पदेन सदस्य रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में भा.म.सं. के राष्ट्रिय मंत्री एवं इस्पात उद्योग प्रभारी डी.के.पांडेय ने महासंघ की अगली बैठक 23-25 अप्रैल 2022 तक विशाखापत्तनम में होने की जानकारी दी। तदुपरांत नव निर्वाचित अध्यक्ष महोदय ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कार्यक्रम के समाप्ति की घोषणा की।