गोपी साहू अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा –
डौंडीलोहारा नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण का कार्यक्रम स्थानीय बस स्टैंड डौंडीलोहारा एवं नगर पंचायत परिषद में रखी गई है इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया जी कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकेश्वरी गोपी साहू जी अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा विशेष अतिथि विद्या शर्मा जी उपाध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा गोपाल प्रजापति जी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भोला देशमुख जी पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा और समस्त पार्षद गण एल्डरमैन की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न किया जाना है |
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
जिसमें विशेष रुप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर जी जिला कांग्रेस कमेटी बालोद जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हस्तीमल सांखला जी अनिल लोढा जी सचिव जिला कांग्रेस कमेटी बालोद छबीला सिन्हा जी सचिव प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ जागृत सोनकर जनपद अध्यक्ष हमारे सभी जनपद सदस्य गण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी गण एनएसयूआई के पदाधिकारी गण महिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी गण यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी गन और कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ता गण एवं डौंडीलोहारा नगर के वरिष्ठ एवं प्रबुद्ध नागरिक गणों को सादर आमंत्रित की गई है |
इस नगर पंचायत डौंडीलोहारा के भूमि पूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील गोपी साहू अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा ने की है लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम इस प्रकार हैं |
दिनांक 2 जनवरी 2022 दिन रविवार को दुर्घटना में जान गवाने वाले अपने सहपाठी साथी पुष्पक मौर्य को उनके मित्रों एवं गुरुजन द्वारा पुष्प, माल्यार्पण, मोमबत्ती प्रज्ज्वलन के माध्यम श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा दिवंगत आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट का मौन धारण किया गया।
आपकों बता दें कि दिनांक 2 जनवरी 2022 दिन रविवार को दल्लीराजहरा निवासी पुष्पक मौर्य पिता विष्णु मौर्य (22) रविवार को दुर्ग सहायक श्रम परीक्षक का एग्जाम देने आ रहा था। वह अपने दोस्तों के साथ दल्लीराजहरा दुर्ग मेमू से गया था। पुष्पक गेट पर ही खड़ा था बाहर झाँकने के दौरान अचानक सामने आया सिग्नल पोल पुष्पक के सिर से टकरा गया जिससे छात्र पुष्पक की मौत हो गई थी |
पुष्पक ग्रेजुएशन करने के बाद एमए प्रथम वर्ष में पढ़ रहा था और साथ ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। विष्णु तीन भाइयों में सबसे छोटा था। सबसे बड़ा भाई गुलशन मौर्य टेलीकॉम पुलिस विभाग में है उसके बाद अनुराग मौर्य जो कि बीएसएफ सुकमा में है। पुष्पक भी अपने भाइयों की तरह सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहा था।
नवज्योति गणेश उत्सव समिति वार्ड नं 10 की तत्वाधान में आयोजित टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में विजेता महामाया की टीम को नगर पालिका उपाध्यक्ष संतोष देवांगन जी द्वारा प्रथम इनाम 15001रु +ट्राफी, द्वितीय ईनाम वार्ड 10 की टीम को 10001रु+ट्राफी और तृतीय ईनाम को बहुउद्देशीय दिब्यांग कल्याण समिति दल्ली राजहरा की अध्यक्ष मेघनाथ साहु द्वारा चिखली की टीम को नगद पुरस्कार 5001रू+ट्राफी दिया गया | वार्ड नम्बर 10 राम नगर मैदान मे पहली बार क्रिकेट हुआ जिसका आज फाइनल मैच था | राम नगर का वो मैदान जहा पर आज से 35 साल पहले स्कूल संचालित होता था |
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
जैन सोशल ग्रुप दल्ली राजहरा द्वारा सेवामयी कार्य 11 जनवरी 2022 मंगलवार को प्रातः 7-30 से 9-30 बजे तक किया जायेगा |
विश्वस्तरीय लैब मुम्बई द्वारा सम्पूर्ण जांच मात्र 600/- रुपये में किया जायेगा |
जांच किये जायेंगे वह इस प्रकार है –
🔅 CBC
🔅 Hba 1c
🔅 ABG
🔅 LIPID PROFiLE
🔅 LIVER FUNCTION TEST
🔅 KIDNEY FUNCTION TEST
🔅 THYROID FUNCTION TEST T3 T4 TSH
🔅 IRON TEST
🔅 CALCIUM
🔅 GFR
🔅 URIC ACID TEST
अलग अलग कराने पर ये जांच करीब 3000/- रु का है जैन सोशल ग्रुप द्वारा यह जांच केवल 600/- में उपलब्ध कराया जा रहा है | टेस्ट अग्रिम रजिस्ट्रेशन कराने वाले 100 लोगो की ही होगी.
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
जिन्हें सिर्फ THYOCARE LAB मुम्बई से थाइराइड T3-T4-TSH टेस्ट कराना हो तो केवल 200/- रु में अग्रिम रजिस्ट्रेशन कराकर करवा सकते है.
इसके अलावा साथ मे Vitamin D3 एवं B12 कराना होगा तो उसका 400/- रु अलग लगेगा।
शिविर सेवास्थल – जैन भवन दल्ली राजहरा
🔆अग्रिम रजिस्ट्रेशन🔆 4 जनवरी 2022,प्रातः 9 बजे से 9 जनवरी 2022 तक 🖌️ रजिस्ट्रेशन प्रभारी- क्रांति जैन क्रांति मेडिकल 📞 9425562001 विनीत :- जैन सोशल ग्रुप दल्ली राजहरा
विशेष – खाली पेट आना अनिवार्य है…मास्क लगाकर आवे..पर्याप्त दूरी बनाए रखे...
राज्य शासन के आदेश पर जिला मिशन समन्वयक राजीव गांधी शिक्षा मिशन में पदस्थ जिला परियोजना समन्वयक अशोक पांडे प्रधान अध्यापक माध्यमिक शाला नेतानार को हटाकर उनके स्थान पर अखिलेश मिश्रा व्याख्याता को नियुक्ति पर नए जिला परियोजना समन्वयक के पद पर नियुक्त किया गया है ज्ञात हो कि अखिलेश मिश्रा इसके पूर्व में भी बस्तर जिले के बकावंड, दरभा ब्लाक एवं दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय में विकासखंड शिक्षा अधिकारी के पद पर कार्य कर चुके हैं।
खलासीलाईन वार्ड क्रमांक 47 में पहुंच कार्यकर्ताओं में जोश भरा
भारी संख्या में लोग विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन को सुनने पहुंच रहे हैं….
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) एवं प्रयागराज दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के पर्यवेक्षक रेखचंद जैन ने आज प्रयागराज दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के खलासीलाईन वार्ड क्रमांक 47 में जनसंपर्क कर कार्यकर्त्ताओं को कांग्रेस के पक्ष अभी से माहौल बनाने की अपील की |
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारी नेता श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा के लड़की हूं लड़ सकती हूं के नारे से भाजपा घबरा गई है और जिस तरह से बड़ी संख्या में महिलाओं ने इस नारे के साथ आकर अपनी सहभागिता निभाई है वह देख यह सरकार घबरा गई है जिस तरह से इन लोगों ने महिलाओं पर अत्याचार की सारी हदें पार कर दी है उससे लड़ने के लिए अब महिलाएं आगे आ रही हैं |
उन्होंने कहा की आज पूरे देश में छत्तीसगढ़ माडल की बात हो रही है जिस तरह हमारी सरकार किसानों के हित में न्यूनतम समर्थन मूल्य से अधिक में फसल खरीद रही है यदि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर हम यहां भी 2500 रुपए में धान तथा 400 रुपए में गन्ना खरीदेंगे किसानों को सशक्त बनाने के लिए हम कृत संकल्पित हैं |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला महामंत्री अनूप त्रिपाठी बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, वरिष्ठ नेता विजय मिश्रा, जावेद ऊर्फी,कल्पना निषाद, नफीस अहमद ,कादीर भाई ,आशमा बेगम,शुनीता जोशी, गुड़िया श्रीवास्तव,रिया श्रीवास्तव,रवि देवी, विनिता जायसवाल,लालाबाबू साहू,गफूर खान, भैय्या भाई,सलीम ,अकबर खान,कलीम भाई, समेत बड़ी संख्या में नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे |
जगदलपुर। पंचायत चुनाव में नामांकन दाखिले के अंतिम दिन पंच पद के कोंटा ब्लाक के सुदूर चिंतागुफा, चिंतलनार समेत अन्य गांवों के अतिसंवेदनशील क्षेत्र के 61 वार्ड पंच निर्विरोध निर्वाचित हुए। यहां भाजपा और सीपीआई ने मैदान छोड़ दिया। निर्वाचित सभी पंच कांग्रेस समर्थित बताए जा रहे हैं। इन अतिसंवेदनशील क्षेत्र में पिछले लगभग 20 साल से कोई भी चुनाव लड़ने सामने नहीं आ रहा था। स्थानीय विधायक तथा प्रदेश के उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पंचों को 500 रूपये मानदेय देने का एलान किया है। साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों को मिलने वाली सुविधाओं एवं मानदेय में भी वृद्धि की है। इसलिए ऐसे इलाके जहां से कोई पंच का पर्चा नहीं भरता था वहां इस बार 61 लोगों का निर्विरोध जीतना प्रदेश सरकार के प्रति विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कोंटा ब्लाक के निर्वाचन क्रमांक-14 के जनपद सदस्य माड़वी कन्नी निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। यहां भी अन्य दल का कोई प्रत्याशी सामने नहीं आया। लखमा ने कहा कि हाल ही में संपन्न नगर पंचायत कोंटा, भोपालपटनम और भैरमगढ़ के चुनाव में जनता ने कांग्रेस को समर्थन देकर भारी बहुमत से जीताया। सरकार के 3 साल के काम पर जनता ने मुहर लगाई है। कोंटा और भैरमगढ़ में एक तरफा जीत हुई है। वहीं भैरमगढ़ में थोड़ा सा कम समर्थन मिला, लेकिन तीनों जगह कांग्रेस जनता से किए गए वायदे के अनुसार चौतरफा विकास करेगी। मुख्यमंत्री के नगर विकास के कार्यों का लाभ बस्तर के इन नगर पंचायतों के लोगों को मिल सकेगा। सुरेश रावल, मीडिया सलाहकार
केंद्र सरकार के सार्वजानिक उपक्रम महारत्न सेल के इकाई भिलाई इस्पात संयंत्र के बंधक खदानों में कार्यरत कर्मियों के प्रति प्रबंधन के दोहरे नीति से यहाँ कार्यरत कर्मियों एवं विभिन्न श्रम संगठनों में प्रबंधन के प्रति आक्रोश है। हाल ही में संपन्न हुए वेतन समझौते में जहाँ एक तरफ अधिकारीयों को बिना मांगे सब कुछ दे दिया गया है वहीँ दूसरी तरफ सेल प्रबंधन द्वारा कर्मियों के वाजिब हक़ को भी दबाने का प्रयास किया जा रहा है। इसका उदाहरण है दासा की राशि। केंद्र सरकार के दिशा निर्देशानुसार खदान कर्मियों को उनके मूल वेतन के 10% राशि को दासा के रूप में दिया जाता रहा है। पिछले वेतन समझौते के बाद भी सेल प्रबंधन ने बीएसपी के बंधक खदान के कर्मियों को उनके बढे हुए वेतन का 10% राशि दासा के रूप में न देकर पुराने वेतन पर ही 10% राशि दासा के रूप में दिया था जबकि आरएमडी के खदानों में बढे हुए वेतन का 10% राशि दासा के रूप में दिया गया था और उसका एरियर्स भी कर्मियों को भुगतान किया गया था। प्रबंधन के इस नीति के विरोध में राजहरा खदान समूह में चार दिन का हड़ताल हुआ था जिसके उपरांत बढे हुए वेतन के 10% राशि को दासा के रूप में देना शुरू किया गया किन्तु उसका एरियर्स राशि के भुगतान हेतु मामला लटका रहा। इस बार के वेतन समझौते के बाद खदान कर्मियों एवं सभी श्रम संगठनों को इस बात का पूरा विश्वास था कि इस बार प्रबंधन पिछली गलती को नहीं दोहराएगा और कर्मियों को नए वेतन के 10% राशि के हिसाब से दासा का भुगतान होगा एवं उसका एरियर्स भी मिलेगा।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
सेल एवं बीएसपी प्रबंधन ने अधिकारीयों को तो उनके बढे हुए वेतन के हिसाब से दासा का भुगतान कर दिया किन्तु कर्मियों को उनके पुराने वेतन के हिसाब से ही दासा का भुगतान दिया जा रहा है। प्रबंधन के इस कृत्य से कर्मियों एवं श्रम संगठनों में रोष उत्पन्न हुआ जिसपर तीन श्रम संगठनों ने सेल एवं बीएसपी प्रबंधन को ज्ञापन सौंपते हुए स्पस्थ्कहा कि जल्द से जल्द कर्मियों को उनके नए वेतन के 10% राशि को दासा के रूप में भुगतान किया जावे और उसके एरियर्स राशि का भी भुगतान किया जावे जो कि कर्मियों का वाजिब हक़ बनता है। स्थानीय बीएसपी प्रबंधन के अधिकारीयों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इसपर समुचित कारवाई कर्मियों के हक़ में किया जावेगा किन्तु सेल एवं बीएसपी प्रबंधन के टाल-मटोल रवैये से मामला लटकते देख श्रम संगठनों ने सेल एवं बीएसपी प्रबंधन को नोटिस देते हुए स्पष्ट कहा कि अगर दिनांक 06.01.2022 तक सेल एवं बीएसपी प्रबंधन कर्मियों को उनका वाजिब हक़ नहीं देता है तो मजबूरन कर्मीगणों को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाना पड़ेगा जिसे लिए केवल और केवल सेल एवं बीएसपी प्रबंधन ही जिम्मेदार होगा। इस तारतम्य में 03.01.2022 को अधिशासी निदेशक कार्मिक द्वारा हड़ताल का नोटिस देने वाले सभी श्रम संगठनों को बुलाकर बातचीत की गयी जिसमें प्रबंधन ने इस मामले पर कॉर्पोरेट ऑफिस से निर्णय आने तक हड़ताल को स्थगित करने की अपील की जिसे सभी श्रम संगठनों ने एक सिरे से नकार दिया और स्पष्ट रूप से कहा कि अगर दिनांक 06.01.2022 तक सेल अथवा बीएसपी प्रबंधन कर्मियों के हक़ में अगर सकारात्मक निर्णय लेते हुए सभी खदान कर्मियों को उनके नए वेतन का 10% राशि दासा के रूप में देने और उसका एरियर्स राशि देने की बात नहीं मानता है तो दिनांक 07.01.2022 से एटक, इंटुक, बीएमएस एवं सीएमएसएस यूनियन अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए बाध्य होंगे और इसके लिए तथा इससे होने वाले किसी भी नुकसान के लिए केवल और केवल सेल और बीएसपी प्रबंधन ही जिम्मेदार होगी। दिनांक 07.01.2022 से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल में केवल जिन दो मुद्दे को लेकर एटक, इंटुक और बीएमएस हड़ताल पर जावेंगे वे इस प्रकार से हैं –
(1) सभी नियमीय खदान कर्मियों को उनके नए वेतन के १०% राशि को दासा के रूप में भुगतान किया जावे एवं उसका एरियर्स राशि का भी भुगतान किया जावे। (2) कंपनी के उत्पादन एवं उत्पादकता में कंधे से कन्धा मिलकर साथ देने वाले ठेका श्रमिकों को भी रुपये १५०/- प्रतिमाह दासा के रूप में भुगतान किया जावे।
जबकि सीएमएसएस के द्वारा दासा के अलावा अन्य मांगों को भी शामिल किया गया है। आज की बैठक में बीएसपी प्रबंधन की तरफ से यही आश्वासन दिया गया कि सेल कॉर्पोरेट ऑफिस से जल्द ही इसपर निर्णय आने की सम्भावना है इसलिए हड़ताल को स्थगित किया जावे क्योंकि हड़ताल से कंपनी की छवि एवं लाभ को नुकसान होता होगा। प्रबंधन के इस तर्क पर सभी श्रम संगठनों ने स्पष्ट कहा कि अगर पिछले वेतन समझौते के बाद घटी घटना से अगर कोई सबक नहीं लिया है और इस बार भी उसी गलती की पुनरावृत्ति की है तो इससे साफ़ होता है कि सेल एवं बीएसपी प्रबंधन केवल दिखावे के लिए कर्मी हित की बात करता है जबकि वास्तविकता में उसकी नीति कर्मियों के शोषण और दमन की है। इसलिए अगर सेल एवं बीएसपी प्रबंधन हड़ताल को रोकना चाहता है तो 06.01.2022 तक हम श्रम संगठनों की वाजिब मांगों को मानते हुए परिपत्र जारी करे अथवा समझौता कर ले अन्यथा हम सभी श्रम संगठन अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए बाध्य होंगे जिससे होने वाले किसी भी नुकसान के लिए केवल सेल और बीएसपी प्रबंधन ही जिम्मेदार होगा।
बालोद जिले के एक निजी आईटीआई केंद्र में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आवासीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है जहां शुरुआती सत्र में प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने पहुंचे जहां मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कोरिया में हुई क्रॉस वोटिंग को भूपेश बघेल का षड्यंत्र बताया उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश गुटबाजी मे टि.एस. सिहदेव को गिराने के लिए वहां पर क्रॉस वोटिंग की है पूर्व कैबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि प्रशिक्षण सत्र को प्रमुखता से ले उन्होंने कहा की यहां पर बैठक व्यवस्था स्वागत इत्यादि को लेकर चर्चा होती है तो यह जान ले की भाजपा को और जानने की आवश्यकता है उन्होंने कहा की अटल जी कहते थे मुझे सारे पद से हटा दो मुझे कार्यकर्ता पद से नहीं हटा सकता है कार्यकरता ही भाजपा की मुल पुंजी है
उन्होंने कहा की 2500 रुपए के धान खरीदी के बाद जो अप्रत्यक्ष रूप से नुकसान होगा और जो पीढ़ी को नुकसान होगा उसका अंदाजा कौन लगाएगा किसान की बात करती है कांग्रेस, भाजपा यहां 5 लाख कनेक्शन से 50 लाख तक ले गई मगर आज लाखो आवेदन पेंडिंग हैं भूपेश की तीसरी पीढ़ी आ जायेगी तब किसानों के दिन अच्छे नहीं होंगे।
15 सालों में भाजपा सरकार मे खाद की कभी कमी नहीं हुई है भूपेश बघेल बताए कब खाद मंगाए कितना मंगाए बता तो दे आखिर बहस क्यों नहीं रखते हर बात के लिए दिल्ली जिम्मेदार कैसे वर्ष 2018 – 19 में 11 लाख टन धान 1400 रुपए में बेचा गया किसान के अधिकार पर डकैती की गई है दो मूह वाली ये भूपेश बघेल की सरकार है, 40 प्रतिशत आदिवासी किसानों की मृत्यु हो गई है यहां कर्ज पर कर्ज ले रही है सरकार कर्ज के ब्याज के लिए कर्ज, कर्जा माफी के लिए कर्ज।
एटीएम वाली भूपेश सरकार
ढाई ढाई साल का मामला है थोड़ा सा कोताही हुई तो पद जा सकता है दिल्ली को खुश रखो एटीएम की तरह कार्य करो सुना है सोनिया गांधी से फोन के माध्यम से प्रदेश की जानकारी ली मुझे लगता है की जानकारी नहीं ली गई पूछा गया की उत्तरप्रदेश में चुनाव के लिए पैसे भेजवाए के नहीं असम में पैसा कम भेजवाए थे तो इसलिए हार गए।
बालोद का दुर्भाग्य जहां हुई आत्महत्या
प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर उन्होंने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यहां की सरकार गरीबों की हितैषी सरकार नहीं है चाहती तो प्रधानमंत्री आवास योजना को पूरा कराने के लिए कर्ज ले सकती है परंतु उन्होंने कर्ज नहीं लिया और बालोद के लिए दुर्भाग्य की बात है कि आवास योजना को लेकर पहली बार यहां से आत्महत्या का मामला सामने आया है।
हर आयोजनों में हो भाजपा की सक्रियता
सांसद मोहन मंडावी ने कहा की हम एक परिवार हैं और सभी को पार्टी की रीति नीति से अवगत कराने यहां पर प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया जा रहा है यहां हमारी पार्टी सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के साथ हमे आगे बढ़ना है तभी पार्टी एकजुट होकर कार्य करना है उन्होंने कहा की गांव गांव हर आयोजनों में पार्टी के व्यक्तियों की सहभागिता होना चाहिए।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
प्रदेश मंत्री एवं पूर्व आईएएस ओपी चौधरी ने कहा की कांग्रेस का नाम आज भी इंडियन नेशनल कांग्रेस रखा है इसका कोई हिंदी नाम नहीं है इस स्थापना में कोई किसी प्रकार का लक्ष्य ध्येय सांस्कृतिक उद्देश नहीं था उस समय कांग्रेस को आजादी का मंच मानकर सबने इसके साथ मिलकर लड़ाई लड़ी गई, उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के बारे में कहा की यहां पर भाजपा सत्ता के लिए नहीं लड़ती इस पार्टी ने हिंदुत्व और राष्ट्रहित के लिए राजनैतिक विकल्प के रूप में काम करते हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा की आज भाजपा को देखकर हिंदुओं को साधने यहां पर जगह जगह मंदिर जा रहे हैं और जनेऊ पहन रहे हैं उन्होंने कहा की यहां पर छत्तीसगढ़ के पैसे से पूरा देश का कांग्रेस चल रहा है।
अंतिम सत्र में नेता प्रतिपक्ष ने किया संबोधित
छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने अंतिम सत्र को संबोधित किया उन्होंने कहा की यहां पर हमे भाजपा को समझने से पहले भाजपा के इतिहास को समझना अनिवार्य है उन्होंने कहा की संघ की उत्पत्ति कैसे हुआ कैसे पंडित श्यामाचरण मुखर्जी जिन्हे भारत सरकार में उद्योग मंत्री बनाया गया था जिसके बाद उन्हें महसूस हुआ की इस सरकार में धर्म संप्रदाय सुरक्षित नहीं है और इस सरकार में रहते हुए नेहरू जी का विरोध कर पाना असंभव हैं फिर उन्होंने एक ऐसी पार्टी की स्थापना की जो जात पात धर्म संप्रदाय से ऊपर उठकर काम करें तब से आज हम सब संघर्षों के बाद इस मुकाम पर हैं।
भारत का बढ़ता सुरक्षा समर्थ विषय पर संदीप शर्मा ने भारत की सामरिक शक्तियों एवं विश्व में एक शक्तिशाली देश के रूप में भारत उभरा और हमारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार के नेतृत्व में अटल जी द्वारा प्रतिबंधों के बावजूद पोकरण विस्फोट से परमाणु शक्ति संपन्न भारत व मोदी जी के नेतृत्व में आधुनिक हथियारों से लैस तीनों सेना अधिक शक्तिशाली देश के रूप में विश्व में उभर कर आई है |
आत्मनिर्भर भारत विषय को लेकर प्रदेश प्रवक्ता भाजपा नीलू शर्मा ने बताया कि वैश्विक महामारी के दौर में भी भारत स्वयं 130 करोड़ जनता को सुरक्षित रखते हुए पूरे विश्व के लिए वैक्सीन उपलब्ध कराते हुए अन्य देशों को भी सहयोग दीया यह सबसे बड़ा उदाहरण आत्मनिर्भर भारत का है यह भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार के हाथों में ही संभव है |
कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया समाज पर अपना विस्तृत उद्बोधन आईटी सेल प्रदेश कार्यालय प्रभारी अभिजीत पांडे ने दिया
इस दौरान प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार, प्रदेश मंत्री राकेश यादव यशवंत जैन पूर्व विधायक प्रीतम साहू, वीरेंद्र साहू राजेंद्र राय बालमुकुंद देवांगन पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा लीला शर्मा प्रशिक्षण प्रभारी देवेंद्र जयसवाल सह प्रभारी नरेश यादव त्रिलोकी साहू राकेश छोटू यादव सहित सभी जिले के पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व पदाधिकारी प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी कमलेश सोनी नियंत्रक सूर्य देशमुख सभी ने प्रभारी शरद ठाकुर राजीव शर्मा लोकेश श्रीवास्तव आदि व्यवस्था प्रभारी सहित 210 प्रशिक्षणार्थियों ने प्रशिक्षण के प्रथम दिवस हिस्सा लिया |
बालोद। बस्तर में भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी के बिगड़े बोल ने बस्तर से लेकर भोपालपट्टनम तक असर दिखा दिया। अब बालोद में पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के बिगड़े बोल क्या गुल खिलाएंगे, यह आने वाले समय में सामने आयेगा। पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर अपनी आक्रामक शैली के कारण अक्सर चर्चा में रहते हैं। वे भूपेश बघेल सरकार पर जिस भाषा में हमला बोलते हैं, उसे लेकर भाजपा औऱ कांग्रेस के बीच भारी घमासान मचता है। अब बालोद में प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ऐसा प्रशिक्षण दे दिया कि कांग्रेस का तिलमिलाना स्वाभाविक है। उन्होंने माफिया सरकार, चोर सरकार, डकैत सरकार जैसी उपमाएं देने के साथ ही कह दिया कि जितनी भी गंदी से गंदी कह सकें, वह इनके लिए कहना चाहिए।
गौरतलब है कि भाजपा के बस्तर शिविर के बाद कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने कह दिया था कि मुड़कर थूक देंगे तो भूपेश बघेल और उनका पूरा मंत्रिमंडल बह जायेगा। पुरंदेश्वरी के बिगड़े बोल पर भाजपा ने खूब सफाई दी। लेकिन कांग्रेस ने इसे नगरीय निकाय चुनाव में मुद्दा बनाया। अब चंद्राकर ने जो कहा है उसका क्या नतीजा सामने आता है, उसकी प्रतीक्षा है। बहरहाल कांग्रेस ने उनके बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि यही भाजपा का सांस्कृतिक कार्यक्रम है कि जनता की चुनी हुई सरकार को चोर और डाकू ठहरा रहे हैं।