City Media - Page 1455 of 1852 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1455

नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार आईसीयू में भर्ती, अचानक स्वास्थ्य खराब होने से पुलिस में मचा हड़कंप

0

जगदलपुर। नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार अचानक स्वास्थ्य खराब होने से आईसीयू में भर्ती हो गए हैं। सिदार कई दिनों से पुलिसिंग व्यवस्था दुरुस्त करने में लगे हुए हैं। इन सबके बीच यह चर्चा भी है कि सिसोदिया गोलीकांड व लुटकांड़ के पुलिस के आला अधिकारियों द्वारा भी दिन-रात इस मामले का पटाक्षेप करने में जुटे हुए हैं किंतु अपेक्षित सफलता नहीं मिली है जिसके कारण स्वाभाविक रुप से मानसिक व शारीरिक तनाव से गुजर रहें हैं।

बात निकलेगी तो दूर तलक जायेगी….कांग्रेस में ये क्या हो रहा है…

0

(अर्जुन झा)

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में मचे संघर्ष ने अब सियासी गैंगवार का रूप धारण कर लिया है। सत्ताधारी कांग्रेस के विधायक बृहस्पति सिंह ने राज्य के वरिष्ठ मंत्री और ढाई ढाई साल के कार्यकाल की अटकलों के केंद्रबिंदु टीएस सिंहदेव पर जिस तरह निशाना साधते हुए बेहद गम्भीर आरोप लगाया है, उससे दिल्ली तक खलबली मच गई है। बृहस्पति सिंह सरगुजा अंचल के रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र से राज्य की सत्ताधारी पार्टी के विधायक हैं। बीते दिनों उनके काफिले पर हुए हमले के मद्देनजर उन्होंने अपनी ही सरकार के मंत्री सिंहदेव के खिलाफ़ मोर्चा खोल दिया है। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने के ठीक पहले सामने आए इस घटनाक्रम ने प्रतिपक्ष भाजपा को तो सरकार को घेरने का मौका दे ही दिया है, लगे हाथ कांग्रेस की अंतर्कलह भी उजागर कर दी है कि एकतरफा बहुमत के साथ राज कर रही कांग्रेस के भीतर क्या चल रहा है। भड़के बृहस्पति सिंह ने एक तरह से सिंहदेव की तुलना आसाराम और गुरमीत राम रहीम से कर दी है। उनके समार्थन में पार्टी के डेढ़ दर्जन विधायक लामबंद हैं तो वे यह मामला राहुल गांधी और सोनिया गांधी तक ले जाने का ऐलान कर रहे हैं। बृहस्पति सिंह ने छत्तीसगढ़ की सियासत में पहले भी खूब सरगर्मी तेज की है। वे भाजपा के वरिष्ठ नेता रामविचार नेताम पर भी गम्भीर आरोप लगा चुके हैं और अब अपनी ही सरकार के मंत्री से उनको खतरा महसूस हो रहा है।इधर भाजपा ने इस मामले में सवाल उठाया है कि जब सत्ताधारी पार्टी का विधायक सुरक्षित नहीं है तो आम जनता का क्या होगा?

भाजपा कह रही है कि कांग्रेस के सत्ता संघर्ष में कानून व्यवस्था ठप हो गई है। भाजपा ने कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह के वाहन पर हमले व आरक्षक से मारपीट की घटना और इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के भतीजे की गिरफ़्तारी को गैंगवार निरूपित करते हुए कहा है कि कांग्रेस में चल रहे सत्ता-संघर्ष में जब कांग्रेस के विधायक तक अब सुरक्षित नहीं रह गए हैं, तो जनता का हाल समझा जा सकता है। क्या इसके बाद भी क़ानून- व्यवस्था को लेकर सरकार उदासीन बनी रहेगी? भाजपा कह रही है कि सत्ता के लिए कांग्रेस नेताओं की छटपटाहट कांग्रेस विधायक के उस कथन से जाहिर होती है कि मुख्यमंत्री के पक्ष में उनकी भूमिका सिंहदेव समर्थकों को बर्दाश्त नहीं हो रही है, इसलिए यह हमला किया गया है। भाजपा ने सवाल किया है कि अपराध मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने का दावा करते सत्ताधीश ही अपराध के मामलों में संलिप्त होंगे तो प्रदेश के विकास की दिशा क्या होगी?

जिले में संचालित वन स्टाप सेंटर सखी दे रहा है महिलाओं को नया जीवन, जिले में अब तक 680 प्रकरण प्राप्त, महिलाओं की काउंसलिंग कर दी जा रही है सहायता एवं सुविधाऐं

0

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर 27 जुलाई 2021

नारायणपुर जिले में स्थित वन स्टाप सेंटर सखी घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं व बालिकाओं, गलत संगत में पड़ी हुई बालिका एवं ऐसी गतिविधियां जिससे महिलाएं पीड़ित होती है, सभी के संबंध में सुविधाएं एवं सहायता देने का कार्य कर रहा है। महिला एवं बाल विकास अधिकारी रविकांत धु्रवे ने जानकारी देते हुए बताया कि वन स्टाप सेंटर सखी महिला बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है।

वन स्टाप सेंटर(सखी) में महिलाओ की सहायता की जाती है। जिसमें आश्रय सहायता-जहां पीड़ित महिलाओं को रहने के लिए खाने, कपडे़ की सुविधाएँ, विधिक सहायता-पीड़ित महिलाओं को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान की जाती है। स्थापना से अभी तक लगभग 680 प्रकरण पर वन स्टाप सेंटर सखी के द्वारा कार्य किया गया है। वहीं 1 अप्रैल से 26 जुलाई, 2021 की स्थिति में लगभग कुल प्रकरण 39 प्राप्त हुए है। जिसमें 10 प्रकरणों में आश्रय सहायता, 1 प्रकरण परामर्श सहायता, 02 प्रकरणों में पुलिस सहायता तथा 20 प्रकरणों में विधिक सहायता दी गई है। स्थापना मार्च 2017 से 26 जुलाई 2021 तक कुल 680 प्रकरणों में से 297 में आश्रय सहायता, 32 में चिकित्सा सहायता, 88में विधिक सहायता, 85 में पुलिस सहायता तथा 121 प्रकरणों में परामर्श सहायता दी गयी है।
वन स्टाप सेंटर सखी द्वारा दी जा रही सुविधाएं-परामर्श सहायता-इसके अंतर्गत यदि कोई महिला अपने पति द्वारा मारपीट या व्यवहार से पीड़ित है, तो उनकी काउंसलिग कर समझाईश दी जाती है। चिकित्सा सहायता-इसमें महिलाओं को चिकित्सा संबंधी सुविधाएं मुहैया कराई जाती है। पुलिस सहायता-यदि किसी महिला को पुलिस सहायता की आवश्यकता होती है तो वन स्टाप सेंटर सखी के माध्यम से पुलिस से समन्वय स्थापित कर उसे पुलिस सहायता प्रदान की जाती है। आपातकालीन सहायता वन स्टाप सेंटर सखी 24 घंटे सुविधा के लिए उपलब्ध रहता है।

जिले में अब तक 590.9 मिलीमीटर औसत वर्षा

0

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर 27 जुलाई 2021

कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार नारायणपुर जिले में चालू मानसून के दौरान एक जून से अब तक 590.9 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकार्ड की गयी है। नारायणपुर विकासखंड में पिछले 24 घंटों में 23.9 मिलीमीटर और ओरछा विकासखण्ड में 10.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गयी है।
एस.शुक्ल/राहुल/633

युवा मोर्चा ने किया खराब सड़को में वृक्षारोपण जैकी कश्यप, सड़को में बने गड्ढो का किया नामकरण कोई विधायक डबरा तो कोई पालिका अध्यक्ष डबरा

0

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर

नगर पालिका में खराब सड़को से वार्डवासियों सहित आमजन को हो रही भारी तक्लीप को देखते हुए आज युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जैकी कश्यप के नेतृत्व में नगर पालिका के मुख्य सड़कों में बने गड्ढो में वृक्षारोपण कर जनता को सुविधा देने में नाकाम शासन को चेताया छोटे से नगर पालिका में बने सड़को की मरम्मत करने में यह सरकार पूरी तरह से विफल साबित हो रही है जैकी कश्यप ने कहा कि नगर पालिका के बने सड़को में गड्ढो से आये दिन दुर्घटना घट रही है आम जन को नुकसान हो रहा है इसको लेकर शाशन प्रशासन को कोई चिंता नही भविष्य में किसी तरह की अप्रिय घटना न हो और आम जन को मिलने वाली सुविधा मिल सके इसको लेकर युवा मोर्चा सड़क की लड़ाई लड़ने उतरी है जिसका वार्डवासियों द्वारा पूरा साथ दिया जा रहा है अगर जल्द सड़क नाली निर्माण नही की गई तो उग्र आंदोलन होगी जिसकी जवाबदारी शाशन प्रशासन की होगी आज के कार्यक्रम में प्रदेस सदस्य अभिषेक बेनर्जी जिला महामंत्री पंकज जैन उपाध्यक्ष हेमंत सोनवानी, मयंक जैन,सनी ठाकुर,कमल कोर्राम,विक्की,उदय उइके, निहाल, पंडिराम,जयसिंग,रमेश मानिकपुरी,रोहन तिवारी,ऋषभ जैन,विनोद उसेंडी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कुख्यात शराब तस्कर आखिर कार पकड़ा गया, अल्टो कार में छुपा कर ले जा रहा था अवैध शराब..

0

बालोद. गुरूर… आज दिनांक 25.07.2021 को थाना गुरूर में आरोपी तामेश्वर साहू पिता रीधन साहू उम्र 35 वर्ष सकिन सुर्रा. निवासी. थाना गुरूर के द्वारा अल्टो कार क्रमांक सीजी 24 पी 9486 से अवैध रूप से बिक्री के लिए शराब परिवहन करते मिलने पर आरोपी के कब्जे से 45 पव्वा देशी प्लेन शराब कीमती 3600 रुपए तथा परिवहन में उपयोग किए कार जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 230/21 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

प्राप्त जानकारी के अनुसार. आरोपी तामेश्वर साहू काफी दिनों से शराब की तस्करी किया जा रहा था. कुछ फर्जी किस्म के लोग इस तरह के लोगों को अपने साथ लिए घूमते थे. और आम लोगो के बीच उक्त व्यक्ति को अच्छे विचार वान व्यक्ति कहा जाता था. अगर पुलिस कड़ाई से पूछताश करती है. तो उनके संरक्षण कर्ता के बारे में जानकारी प्राप्त हो सकता है. सुनने में तो यह भी आता है कि. उक्त व्यक्ति कुछ कलम धारी डायरी नुमा लोगों के साथ आए दिन घूमते फिरते देखा जाता था. और अपने आप को. कलम धारी भी बोला जाता था.ऐसे ही कुछ लोगों के कारण आज सामाजिक विचार धारा के लोगों को शर्मिन्दगी झेलनी पड़ती है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

छत्तीसगढ़ शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ जिला बस्तर जगदलपुर की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया

0

छत्तीसगढ़ शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ जिला बस्तर जगदलपुर की एक बैठक गत दिवस रखी गई,जिसमें संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस मौके पर ऑब्ज़र्वर के रूप में राजकुमार महतो के अलावा वरिष्ठ अनुदेशक डी एस नेताम व अतुल शुक्ला भी मौजूद थे।

सभा को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष वेदप्रकाश सोनी ने संघ पुनर्गठन के कारणों पर प्रकाश डाला उन्होंने बताया राज्य निर्देशों के अनुरूप संघ का तीन वर्षीय कार्यकाल होता है जो पूर्ण हो चुका। अध्यक्ष के सम्बोधन के पश्चात अनुदेशकों के बीच खुली परिचर्चा हुई जिसमें सर्वसम्मति से श्री सोनी को ही पुनः अध्यक्ष बनाए जाने का निर्णय पारित हुआ वहीं अन्य पदाधिकारी के रूप उपाध्यक्षद्वय संदीप देवांगन,सरला रथ,सचिव डी कोटेश्वर राव नायडू,सह सचिवद्वय अविनाश सेत, माया सिंह,संगठन सचिव के एस सुनिल पिल्लई, कोषाध्यक्ष प्रेमलाल जानी,प्रमुख सचेतक जोगेंद्र ठाकुर,प्रचार प्रसार सचिव अफ़ज़ल अली, प्रमुख सलाहकार अतुल शुक्ला व कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में प्रदीप राव,चंद्रमोहन वर्मा,राजेश देशमुख, नीरज पांडे,डोरिस सुना,चैतराम सारथी,जुगलकिशोर मोहंती सर्वसम्मति से मनोनीत किए गए।

जल्द ही शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने की रूपरेखा सुनिश्चित की गई। नए अध्यक्ष ने क्रमोन्नति, समयमान वेतनमान व ओल्ड पेंशन स्कीम हेतु सरकार पर दबाव बनाने को प्रमुख एजेंडा बताया यथाशीघ्र प्रतिनिधि मंडल इस बाबत स्थानीय जनप्रतिनिधियों से अपनी मांग दुहरायेगा। सभी ने एक स्वर में कहा कि सेवा में आने के बाद से सबसे ज़्यादा शोषित व्यायाम अनुदेशक ही है । 25 वर्षो से एक ही पद में सेवा दे रहे हैं जबकि साथ मे नियुक्ति पाए सहायक शिक्षक आज प्राचार्य बनकर सेवाएं दे रहे हैं, इन्ही सब मुद्दों पर ज्ञापन सौंपा जाना है जिसके लिए जल्द ही बैठक आयोजित होगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

आज की इस महत्वपूर्ण बैठक में पदाधिकारियों के अलावा मो साहिबा, रमेश सिंह,श्रवण साहू,मधुसूदन वर्मा भी उपस्थित थे।
नयी कार्यकारणी के समस्त पदाधिकारियों को प्रांतीय अध्य्क्ष हरीश देवगन, संजय मूर्ति अजय मूर्ति रविन्द्र पटनायक, रजनीश ओसवाल, अभय माने, दिनेश बचवानी,अविनाश माने,मनोज साहू व प्रकाश मूर्ति ने बधाई प्रेषित किया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg


वीर शहीदों को किया नमन, कारगिल विजय दिवस पर भाजयुमों ने दी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि

0

बालोद।
कारगिल विजय दिवस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर मंडल बालोद ने शहर के हृदय स्थल में स्थित जयस्तंभ चौक में मोमबत्ती जलाकर 2 मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन करते हुए शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि दी।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने इस अवसर पर कहा कि कारगिल के युद्ध के दौरान हुए शहीदों को हम कभी नहीं भूल सकते उनकी शहादत देश के लिए कुछ कर गुजरने की प्रेरणा देती है आज के इस अवसर पर मैं सब को नमन करते हुए युवाओं से आहवान करूंगा कि हमें भी इस राजनीति के क्षेत्र में आए हैं तो देश के लिए कितना और कैसे हम योगदान दे सकें उसे ओर अपने कदम को बढ़ाना चाहिए।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

भारतीय जनता पार्टी शहर युवा मोर्चा के अध्यक्ष कमलेश वाधवानी ने इस अवसर पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा की कारगिल विजय दिवस मनाने का उद्देश्य उन वीर जवानों का हौसला बढ़ाना है जो आज भी देश की सेवा के लिए अपना सब कुछ निछावर कर के बॉर्डरओं में हमारे लिए लगे हुए हैं।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर,महामंत्री नरेंद्र सोनवानी,संतोष कौशिक,मंत्री कमल पंपलिया,समीर खान,पार्षद लेखन साहिरो,किसान मोर्चा अध्यक्ष शशि साहू,आनंद ढीमर,गणेश साव,सहित युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमित चोपड़ा,राजीव शर्मा युवा नेता अजय बाफना,युवा मोर्चा शहर महामंत्री सुप्रीत शर्मा,राहुल सोनी,युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारी एकांत पवार,संदीप सिन्हा,प्रवीन सारडा, शहर युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष सोमन साहू,शहर युवा मोर्चा के कोषाध्यक्ष प्रशांत चौरडीया,शहर युवा मोर्चा के मंत्री जागेश्वर ढीमर,राम नेताम,शहर युवा मोर्चा के विराट राजपूत,ईश्वर ठाकुर,मनीष माधवानी,आशीष शर्मा,एवन साहू,यश जैन,टिकेंद्र कतलाम,शिबू चाको,समर राजपूत,अतुल योगी,मोहित परचाणी,रूपेश सोनकर,समर राजपूत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

एचडीएफसी (HDFC) बैंक परिवर्तन एवम वृत्ति संस्था द्वारा बालोद जिले के डौंडी ब्लाक के 15 गाँव में ग्रामीण विकास कार्यक्रम के तहत सोलर लाइट लगवाया गया

0

एचडीएफसी (HDFC) बैंक परिवर्तन एवम वृत्ति संस्था द्वारा बालोद जिले के डौंडी ब्लाक के 15 गाँव में ग्रामीण विकास कार्यक्रम के तहत सभी 15 गाँव में 80 सोलर लाइट लगवाया गया जिसका लाभ गाँव के लोगो को मिल रह है | स्थानीय लोगो का कहना है की इस तरह का कार्यक्रम हमारे क्षेत्र में किसी संस्था द्वारा पहली बार इतना बड़ा काम हुआ है |

आज दिनांक 26.07.2021 को ग्राम पटेली,माडियाकट्टा में सोलर लाइट का उदघाटन कार्यक्रम किया गया |
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमति करिश्मा सलामे (सदस्य जिला पंचायत बालोद) अध्यक्षता ज्ञानदास जी ( प्रोजेक्ट मेनेजर वृत्ति संस्था डौंडी)

विशेष अतिथि केरूप में पुनीत राम सेन जी (जनपद उपाध्यक्ष डौंडी) राधा रावटे जी (सरपंच ग्राम पंचायत पटेली ) के कर कमलो से उदघाटन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमें मुख्य रूप से ग्रामवासी एवम पंचगण जनक राजपूत , देवला बाई ,यशोदा बाई , ललिता बाई,अंकलहिन् बाई ,गजाधर सूर्यवंशी ,परमेश्वर रावते ,सुरज लाल खरान्सू , राहुल राजपूत (Agriculture Manager), प्रवीण कुमार साहू (MIS),स्वाधीन स्वैन (Agri Business Manager) नीता रावते,योगिता टंडन ( Village coordinator) उपस्थित थे.

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दल्लीराजहरा में जुआरियों की महफ़िल फिर से सजने लगी, पेशेवर जुआरी हुए सक्रीय

0

दल्लीराजहरा-  दल्लीराजहरा में जुआरियों की महफ़िल फिर से सजने लगी है और इन दिनों नगर के कुछ हिस्सों में पेशेवर जुआड़ी सक्रिय नजर आ रहे हैं। जुए की फड़ लगना शुरू हो गये है, कुछ पुराने फड़बाज जगह जगह महफिल सजाने लग गए हैं मजे की बात तो यह है कि राजहरा के जुआड़ी अब पिकनिक मनाने के नाम पर नगर के आसपास के गांव में दिन में ही जुए की फड़ चला रहे हैं। पता चला है कि दल्ली राजहराकुसुमकसा मार्ग पर स्थित ग्राम पथराटोला में राजहरा के जुआड़ियों को मंडराते हुए देखा गया है। भरोसेमंद सूत्र बता रहे हैं कि इस गांव के अलावा आसपास के गांव में आजकल जुआड़ी लोग दिन में ही जुआ खेलने पहुंच रहे हैं। फड़ की व्यवस्था करने में नगर के ही एक व्यक्ति का नाम सामने आ रहा है जिसे दल्लीराजहरा में जुआं खिलवाने के लिए मना कर दिया गया है, इसलिए वह आसपास के गांव में यह अनैतिक कार्य जोर शोर से चला रहा है।

बस स्टैंड क्षेत्र में कई दिनों से जुए की फड़ लग रही है जिसको संचालित करने वाला एक पुराना फड़ बाज है। शायद स्थानीय अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं है पर निचले स्तर के पुलिस कर्मियों को इसकी पूरी जानकारी है। लेकिन आर्थिक लाभ की लालच में यह लोग कुछ नहीं कर रहे हैं। इसी प्रकार पुराना बाजार क्षेत्र के एक हिस्से में जुआं खेलने – खिलाने की खबर आ रही है इसके बारे में पता चला है कि इसमें एक पार्षद की संलग्नता है। यह सब लोग पुलिस की नजर से कैसे बचे हुए यह एक चर्चा का विषय बना हुआ है। अभी पिछले हफ्ते दल्लीराजहरा- डौंड़ी लोहारा मार्ग पर स्थित बकली टोला गांव में दल्लीराजहरा के लगभग 25-30 जुआड़ी पिकनिक मनाने के नाम पर जुए की महफ़िल सजाए हुए थे पर ग्रामीणों को पता चलने पर तता उनके विरोध करने पर इन जआरियों को वहां से भागना पड़ा।  

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS