दल्लीराजहरा – आज भारतीय जनता पार्टी शहर दल्ली राजहरा द्वारा सरल युवा नेता भाई भूपेंद्र श्रीवास का अभिनंदन स्वागत किया गया भारतीय जनता पार्टी ने जो निर्णय लिया है | एक छोटे से कार्यकर्ता को प्रदेश में स्थान देना भारतीय जनता पार्टी शहर के लिए बड़े गौरव का विषय है और आप सब को बताते हुए हर्ष हो रहा है कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में भाई भूपेंद्र की नियुक्ति हुई है | भारतीय जनता पार्टी ऐसी पार्टी है जहाँ पर काम के बलबूते पर स्थान मिलता है और भूपेंद्र श्रीवास ऐसे कर्मठ कार्यकर्ता है जो पार्टी के हर कार्यक्रम जैसे धरना प्रदर्शन, कोरोना काल, जरुरतमंदों की सेवा व जागरूकता अभियान जैसे कार्यक्रमों में सदैव तत्पर रहे और इसके साथ ही जनता की समस्याओं के लिए हमेशा आगे खड़े रहे | ऐसे कर्मठ कार्यकर्ता को प्रदेश में स्थान मिलना दल्लीराजहरा शहर के लिए बड़े गौरव की बात है | भारतीय जनता पार्टी शहर के कार्यकर्ताओं ने भूपेंद्र श्रीवास की नियुक्ति पर भाजपा के शीर्ष नेताओं का आभार व्यक्त किया है |
मैं भारतीय जनता पार्टी शहर दल्ली की ओर से प्रदेश के सभी शीर्ष नेतृत्व का दिल की गहराइयों से आभार करता हूं निश्चित रूप से आप के इस निर्णय से आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी को दल्ली शहर सहित पूरे जिले में लाभ होगा |
भूपेंद्र श्रीवास के भाजयुमो प्रदेश में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाये जाने पर फूल माला पहनाकर मिठाई खिलाकर महिला मोर्चा द्वारा आरती उतार कर स्वागत किया गया व बधाई दी गयी जिसमे राकेश द्विवेदी मंडल महामंत्री , किरण सिन्हा उपाध्यक्ष जिला महिला मोर्चा, सोनू ठगेल मंत्री जिला युवा मोर्चा, राजेश काम्बले पार्षद, सोहद्रा ठाकुर, परमिला पारकर, महेंद्र पिपरे, सुखवंतीन, सुमित जैन, शंकर साहू एवं जस्सू आदि लोग उपस्थित थे |
भूपेंद्र भाई को बहुत-बहुत बधाई एवं आपके राजनीतिक उज्जवल भविष्य की कामना
थाना देवरी क्षेत्रांतर्गंत नाबालिक बालिका से आरोपी द्वारा फेसबुक के माध्यम से घटना के लगभग 10 दिन पूर्व फ्रेन्ड रिक्वेस्ट भेज कर किया गया था दोस्ती।
घटना दिनांक के रात्रि को आरोपी द्वारा अपने नाबालिग साथी के साथ पीड़िता बहला-फुसलाकर ले जाकर किया गया था दुष्कर्म।
थाना देवरी के द्वारा घटना की सूचना पर प्रथम सूचना दर्ज होने के 24 घंटो के अंदर दोनों आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।
दिनांक 21.07.2021 को थाना देवरी में थाना क्षेत्रांर्तगत स्थित एक ग्राम से प्रार्थी (पिड़िता के पिता) के द्वारा लिखित षिकायत दर्ज किया गया कि उसकी नाबालिक बालिका को अज्ञात आरोपी द्वारा दिनांक 18/19.07.2021 की दरम्यानी रात्रि को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। प्रार्थी को दिनांक 19.07.2021 के सुबह 05ः00 बजे ग्राम भण्डेरा के किसी व्यक्ति के द्वारा फोन करके बताया गया कि उसकी बेटी मेन रोड के किनारे बैठी हुई है, उसे पूछने पर उसने अपने पिता का नाम तथा मोबाईल नंबर दिया जिससे मैंने आपको काॅल किया है। इसके बाद प्रार्थी अपने गांव के सरपंच के साथ ग्राम भण्डेरा पहुंचा जहां देखा कि उसकी बेटी मेन रोड़ के किनारे बैठी हुई थी। जिसे ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डौण्डीलोहारा ले गये जहां उचित ईलाज हेतु जिला अस्पताल राजनांदगांव रिफर कर दिया गया। जहां पीड़िता ने बतायी कि लगभग 10 दिन पहले उसकी सहेली की फेसबुक में म्यूचल फ्रेड रहे मोहित सोनकर ने उन्हें फ्रेड रिक्वेस्ट भेजा। म्यूचल फ्रेड देखकर पीड़िता ने फ्रंेड रिक्वेस्ट स्वीकार कर लिया। इसके पष्चात् आरोपी द्वारा पीड़िता से फेसबुक मैसेंजर एप्प में चैट कर उसका मोबाईल नंबर मांगा गया। मोबाईल नंबर मिलने के पष्चात् पीड़िता व उक्त आरोपी के बीच फोन पर बातचीत होने लगी तथा आरोपी ने पीड़िता से अच्छा दोस्ती कर लिया। घटना दिनांक 18.07.2021 के रात्रि लगभग 10ः00 बजे आरोपी मोहित सोनकर पिता नोहर सोनकर उम्र 21 साल, निवासी देवरी थाना-देवरी जिला बालोद अपने एक अन्य साथी के साथ पीड़िता के घर के सामने पहुंचकर उसके काॅल कर बाहर बुलाया तथा आपस में बात करते-करते पैदल थोड़ी दूर ले जाकर अचानक उसे बाईक में दोनो अपने बीच में बिठाकर ले गये तथा दुष्कर्म कर सुबह 04ः30 बजे लगभग ग्राम भण्डेरा मेन मार्ग के किनारे उसे छोड़कर भाग गये। प्रार्थी की उक्त रिपोर्ट पर थाना देवरी में अपराध क्रमांक- 93/2021,धारा- 93@2021]/kkjk&US-363,366(क ) 376 (2) N ,376 (घ ), 294, 506(B) , 323 IPC 4,5(ठ),6 POCSO ACT 3(2)(v)SC,ST ACT
मामले की संवेदनषीलता को देखते हुए गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सदानंद कुमार के दिषा-निर्देषन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री डी.आर. पोर्ते के मार्गदर्षन पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद श्री दिनेष कुमार सिन्हा के नेतृत्व में निरीक्षक श्री नवीन बोरकर थाना प्रभारी देवरी, निरीक्षक श्रीमति पदमा जगत व अन्य स्टाॅफ की एक विषेष टीम तैयार कर त्वरीत कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निर्देषित किया गया। टीम के द्वारा घटना एवं आरोपीगण के संबंध सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सायबर सेल बालोद की मदद से तत्काल कार्यवाही करते हुए सूचना के 24 घंटे के अंदर आरोपी मोहित सोनकर तथा 01 नफर विधि से संघर्षरत बालक को विधिवत गिरफ्तार करने में सफलता पाया गया।
गिरफ्तार आरोपी-
1. मोहित सोनकर पिता नोहर सोनकर उम्र 21 साल, निवासी देवरी थाना-देवरी जिला बालोद (छ0ग0)।
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर सांसद दीपक बैज ने प्रश्न काल में अधिनियम 377 के अंतर्गत किसानों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए प्रश्न किया। केंद्र सरकार से इस वर्ष के खरीफ फसल हेतु रासायनिक उर्वरक यूरिया डी.ए.पी एन.पी.के और एस.एस.पी की मांग समय रहते छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के किसानों के लिए की है। परंतु केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार की मांग के सापेक्ष रासायनिक उर्वरक अत्यंत कम आपूर्ति कराई गई है। यह चिंता की बात है। इस कारण किसानों के समक्ष उर्वरक की समस्या को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा अपने स्तर पर किसानों के हित के लिए गोठान से ऑर्गेनिक खाद उपलब्ध कराकर किसानों की फसल का उत्पादन बढ़ाया जा रहा है। दूसरी ओर छत्तीसगढ़ राज्य की मांग की उपेक्षा से किसानों के हितों की केंद्र सरकार अनदेखी कर रही है। सांसद दीपक बैज ने कहा कि सदन के माध्यम से केंद्र सरकार से मेरी मांग है कि रासायनिक उर्वरकों हेतु छत्तीसगढ़ सरकार की मांग के सापेक्ष किसानों के हित को देखते हुए रासायनिक उर्वरक अविलंब उपलब्ध कराएं।
गौरतलब है कि बस्तर सांसद दीपक बैज ने मानसून सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा बुलाई गई वर्चुअल बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दे सदन में उठाने का सुझाव दिया था। श्री बैज ने छत्तीसगढ़ के किसानों का दर्द अपने प्रश्न के जरिए पेश किया।
जगदलपुर। पेगासस जासूसी मामले में दिल्ली से लेकर रायपुर होते हुए बस्तर तक सियासत गरमा गई है। मुख्य्मंत्री भूपेश बघेल का कहना है कि इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के रिश्तों की जांच कराई जाएगी। पेगासस की टीम छत्तीसगढ़ आई थी। जवाब में डॉ. रमन सिंह का कहना है कि चार साल बाद याद आई है। वे हर तरह की जांच के लिए तैयार हैं। इधर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने ढेर सारे तथ्यों का हवाला देते हुए भाजपा की केंद्र सरकार से लेकर राज्य की पूर्ववर्ती रमन सरकार को निशाने पर लिया है और छत्तीसगढ़ में भी जासूसी की आशंका जताई है। कांग्रेस राजीव भवन से राजभवन पैदल मार्च के जरिए इस मामले पर आक्रामक अंदाज में है तो लगे हाथ बस्तर की राजनीति में भी यह सरगोशी महसूस की जा रही है कि क्या अब जासूसी कांड को झीरम कांड और नक्सली मूवमेंट के मद्देनजर राजनीतिक हवा दी जा सकती है। कहा जा रहा है कि जब ढेर सारे लोगों की जासूसी के आरोप सामने आ रहे हैं तो इस संभावना से क्या इंकार किया जा सकता है कि बस्तर में नक्सली गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए कोई खुफिया उपाय किया जा सकता है?
बारिश के मौसम में धरती का तापमान कम होता जा रहा है तो जासूसी मामले को लेकर सियासी पारा लगातार बढ़ रहा है। संसद सत्र के दौरान सदन में सरगर्मी तेज है तो सदन से बाहर कांग्रेस ने इस मामले को राजनीति के मैदान में भाजपा को घेरने पूरी तैयारी कर रखी है। यहां राज्य के मानसून सत्र में अगर भाजपा की ओर से कांग्रेस की सरकार पर वादे पूरे नहीं करने को लेकर सियासी हमला बोलने की तैयारी कर रखी है तो कांग्रेस पहले से ही जासूसी मामले को लेकर भाजपा के हौसले पस्त कर देने के मूड में है। जासूसी मामले में कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है तो राज्य में भाजपा के नेता कैबिनेट की बैठक में चुनावी वायदे पूरे करने संबंधी कोई चर्चा नहीं होने पर कह रहे हैं कि कांग्रेस की राज्य सरकार अपने वादों पर चर्चा तक नहीं कर रही है तो वादे पूरे कैसे करेगी। भाजपा का कहना है कि सरकार की नीयत ही नहीं है कि जनता से किए गए वादे पूरे किए जाएं। भाजपा कह रही है कि आधे से ज्यादा वक्त गुजर गया लेकिन शराब बंदी सहित तमाम वादे जहां के तहां हैं। भाजपा द्वारा कांग्रेस को राज्य की जनता से किए गए वादे पूरे नहीं करने के लिए निशाना बनाया जा रहा है तो कांग्रेस केंद्र सरकार से जुड़े मामलों को छत्तीसगढ़ की पूर्ववर्ती सरकार से जोड़ कर पलटवार कर रही है। अब बस्तर में बहस का एक मुद्दा यहां के हालात को देखते हुए जासूसी की संभावनाओं को लेकर सामने आने के आसार नजर आ सकते हैं। वैसे अभी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि देश का संविधान देश के नागरिकों को मौलिक अधिकार देता है। नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा करना सरकार का कर्तव्य है। मगर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जासूसी करने वाली पार्टी आज सत्ता में बैठी है और इजाराइली साफ्टवेयर पेगासस के मार्फत देश के लोगों की जासूसी कर रही है। मोदी सरकार खुद के मंत्रियों, देश की रक्षा करने वाली सुरक्षा एजेंसी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित देश के पत्रकारों सहित कई वरिष्ठ लोगों की जासूसी कर रही है। उनका कहना है कि मोदी सरकार ने देश द्रोह किया है। मरकाम कह रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी का नाम भारतीय जासूस पार्टी रख देना चाहिए। मोदी सरकार ने देश के संविधान पर हमला बोल रखा है। पेगासस के जरिए मोदी सरकार देश के लोगों की जासूसी कर रही है। मरकाम का कहना है कि ये जासूसी करने वाली इजराइली कंपनी केवल सरकारों को साफ्टवेयर बेचती है। जाहिर है कि इस मामले में भाजपा की ओर से जो जवाब देश भर में दिया जा रहा है, वही यहां पर भी कहा जा रहा है। लेकिन अब यह सवाल बस्तर की आबोहवा में तैर रहा है कि क्या यहां भी जासूसी हुई है?
जगदलपुर। नए पुलिस कप्तान के आते ही पुलिस विभाग को शराब के अंतर्राज्यीय तस्करी के मामले में कल बड़ी सफलता मिली है जिसमें बसतर पुलिस ने उड़ीसा से छग में परिवहन करते हुए एक ट्रक से 588 पेटी शराब जत की है जिसकी अनुमानित कीमती लगभग 50 लाख बताई जा रही है। हालांकि इस तस्करी के मास्टर माईंड तक अभी पुलिस नहीं पहुंच पाई है लेकिन पुलिस इस रैकेट के तह तक जाने में जुटी हुई है। बस्तर जिले में शराब से जुड़े कई सफेदपोश लोग है जिनके साथ कुछ राजनीतिक गलियारे के लोग भी शामिल है और ऐसे सफोदपोश लोग शराब की अवैध तस्करी कर शासन को तगड़ा चूना लगा रहे है। अब इंतजार पुलिस के जांच के बाद आने वाले परिणाम का है जिस पर सबकी निगाहे टिकी है। नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार नेबताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्रसिंह मीणा के नेतृत्व में जिला बस्तर मेंअपराधिक गतिविधियों के नियंत्रण हेतु निरंतर अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतय में थाना नगरनार अंतर्गतसूचना प्राप्त हुआ था कि किसी व्यक्ति के द्वारा अवैध शराब का उड़ीसा से छाीसगढ़ की ओर परिवहन किया जा रहा है । सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा,अति0 पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा के मार्ग दर्शन एवं उप पुलिस पुलिस आशीष अरोरा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी नगरनार शिवशंकर गेंदले के नेतृत्व में टीम गठित करकार्यवाही हेतु रवाना किया गया था।
उक्त टीम के द्वारा धनपुंजी में संदिग्ध वाहन की पहचान कर घेराबंदी कर रोका गया जिसमें 01 व्यक्ति सवार था जिसे पूछताछ करने पर अपनालालजीत कुमार निवासी गया बिहार होना बताया जिसके वाहन की तलाशी लेने पर कब्जे से 495 पेटी क्वार्टर रीच एंड रेयर, 40 पेटी इपीरियल लू बफर, 05 पेटी किंग गोल्ड बफर, 03 पेटी सोलन क्वार्टर, 05 पेटी सोलन बफर, 01 पेटी सोलन अद्धि, 39 पेटी किंग गोल्ड क्वार्टर शराब कुल 588 पेटी, 4500 लीटर अवैध शराब कुल कीमत 50,00,000 ? का बरामद किया गया जो अपने पास शराब रखकर परिवहन करने हेतु उपयुक्त दस्तावेज प्रस्तुत नही किया गया मामले में आरोपी लालजीत कुमार पिता श्रीराम चंद्र यादव उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम जगडि़हा थाना महाकार जिला गया के विरूद्ध थाना नगरनार में धारा 34(2) आबकारी एट का अपराध पंजीबद्व कर अनुसंधान में लिया गया और रूपये आंकी गयी है उक्त शराब आरोपी के कजे से जप्त कर गिरतारी की गयी है जिन्हें न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा गया है।
बिना दस्तावेज के राजधानी से 5 ट्रक यूरिया उड़ीसा के नवरंगपुर भेजने जाने की खबर
उड़ीसा प्रशासन ने जब्त कर किसानों को वितरण
नवीन गुप्ता – जगदलपुर
राजधानी में बैठे उर्वरको के कई बड़े कारोबारियों पर प्रशासनिक अफसर मेहरबान बने हुए है। जिसका यह परिणाम है कि खासतौर से प्रदेश के उर्वरक रिटेलर को यूनिया उपलब्ध नहीं कराने के बजाये अधिक दामों पर उड़ीसा भेजा जा रहा है जिसके कारण बस्तर अंचल सहित प्रदेशभर में यूरिया सहित अन्य खाद की किल्लत बनी हुई है। प्रशासनिक अफसर बड़े व्यापारियों पर नकेल कसने के बजाये छोटे कारोबारियों पर ही कानूनी डंडा चलाकर कार्रवाई को लेकर खानापूर्ति में जुटे है। पिछले वर्ष भी राजधानी के कुछ उर्वरक कारोबारी को उप संचालक कृषि विभाग बस्तर से नकेल कसने का प्रयास किया गया था। ज्ञातव्य हो कि बस्तर अंचल के किसान मानसून के मार के साथ-साथ खाद की किल्लत से भी जूझ रहे है। स्थानीय स्तर पर खाद की पयाप्त मात्रा उपलब्ध न होने के कारण निजी संस्थानो के माध्यम से भी किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है जिसका मुख्य कारण खाद की साटेज होना बताया जा रहा है। कृषि विभाग के कार्यालय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बस्तर अंचल में जितनी मात्रा में उर्वरक की आवश्यकता है उसकी तुलना में 50 फिसदी भी भंडारण नहीं हो सकता |
पांच ट्रक उड़ीसा में जब्तः जानकारी के अनुसार राजधानी में बैठे उर्वरक के एक बड़े कारोबारी के द्वारा 5 ट्रक यूरिया उड़ीसा के नवरंगपुर भेजा गया था। बताया जा रहा है जिन ट्रकों को जब्त किया गया था उसमें किसी प्रकार का कोई दस्तावेज भी नहीं था पूछताछ में प्रशासनिक अधिकारी को जानकारी मिली है कि उक्त यूरिया रायपुर से भेजा गया था। यह पहला मामला नहीं है इसके पूर्व भी बिना दस्तावेज के युरिया सहित अन्य उर्वरक भी रायपुर से उड़ीसा भेजा जाता रहा है।
छोटे कारोबारियों पर प्रशासन का डंडाः राजधानी में बैठे अधिकारी उर्वरक के बड़े करोबारियों पर मेहरबान बने हुए है जिसके कारण बस्तर अंचल सहित प्रदेश में उर्वरक की कमी है। राजधानी के अफसरों के दबाव में बस्तर अंचल के अधिकारी उर्वरक के छोटे व्यापारी पर लगातार दबाव बनाये हुए है जिससे उर्वरक कारोबारी भी खाद बिक्री करने में रूचि नहीं दिखा रहे है। बस्तर अंचल के कई खाद व्यापारियों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि राजधानी के उर्वरक कारोबारी ही निधारित दर से 30 से 70 रूपए अधिक दामों पर खाद की बिक्री कर रहे है ऐसे में रिटेलर क्या करें। उर्वरक के बड़े कारोबारियों पर प्रशासन एलर्ट हो जाये तो कुछ हद तक उर्वरक के दामों पर लगाम लगाया जा सकता है। रिटेलर के बजाय होलसेलरों पर नकेल कसने की दरकार है ताकि किसानों को लाभ मिल सका |
थाना देवरी के ग्राम देवरी बंगला के वर्धमान मोबाईल एवं कम्प्यूटर दुकान में दिनांक 18/19.07.2021 की दरम्यानी रात शटर को तोड़कर चोरी करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार ।
ट्रक चालक और उसका साथी दिये थे चोरी की घटना को अंजाम। सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यो के आधार पर हुई अज्ञात आरोपियो की शिनाख्ती ।
चोरी के 11 नग मोबाईल सहित 03 आरोपियों को भिलाई जिला दुर्ग एवं सहसपुर लोहारा जिला कवर्धा से किया गया गिरफ्तार। 11 दिन पहले ही सेन्ट्रल जेल दुर्ग से जमानत पर रिहा हुआ है आरोपी जहर उर्फ सचिन चोरी के प्रकरण में था निरूद्ध।
घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि -दिनांक 18/19.07.2021 की दरम्यानी रात थाना देवरी क्षेत्र के ग्राम देवरी बंगला के वर्धमान मोबाईल एवं कम्प्यूटर दुकान में अज्ञात चोर द्वारा दुकान का शटर तोड़कर उसमें रखे 21 नग मोबाईल हैण्डसेट और नगदी 4-5 हजार रूपये चोरी कर ले गये थे। प्रार्थी अभिषेक जैन की रिपोर्ट पर थाना देवरी में अपराध क्रमांक- 91/2021,धारा-457,380 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक, सदानंद कुमार के मार्गदर्शन ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.आर. पोर्ते के निर्देशन पर घटना स्थल का निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को अत्यावश्यक दिशा निर्देश दिया गया। पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद दिनेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में निरीक्षक नवीन बोरकर थाना प्रभारी देवरी, निरीक्षक मनीष शर्मा, निरीक्षक भानुप्रताप साव के साथ एक विशेष टीम तैयार किया गया। टीम के द्वारा घटना स्थल ग्राम देवरी ,डौण्डीलोहारा ,कुसुमकसा, राजहरा में लगे सीसीटीवी फुटेज एवं घटना के दिन आने जाने वाले के संबध में आस-पास के ग्रामीणो से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर अपने मुखबीर तंत्र के आधार पर आरोपियों की सघन पता तलाष प्रांरभ की गई ।
टीम द्वारा सीसीटीवी की मदद से आरोपियो के संबध में पुख्ता जानकारी होने पर टीम को भिलाई जिला दुर्ग रवाना किया गया। जिसमें प्रकरण के आरोपी गुरूपाल सिंह उर्फ मौत पिता सुखदेव सिंह उम्र 30 साल, निवासी अर्जुन नगर केम्प1 भिलाई को कोहका भिलाई से आरोपी को जहर उर्फ सचिन उर्फ राहुल पिता षिवकुमार उम्र 21 साल निवासी अर्जुन नगर संग्राम चौक केम्प 1 भिलाई एवं आरोपी चन्दु उर्फ चन्दन सिंह पिता जसविंदर सिंह उम्र 28 साल, निवासी अर्जुन नगर केम्प1 भिलाई जिला दुर्ग को ग्राम लाखाटोला सहसपुर लोहारा जिला कवर्धा से गिरफ्तार कर आज दिनांक 21.07.2021 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। आरोपियो के कब्जे से 11 नग मोबाईल हैण्डसेट बरामद किया गया। आरोपियो की पतासाजी में सीसीटीवी फुटेज का महत्वपूर्ण भूमिका रहा है। पूर्व का आपराधिक मामला-जहर उर्फ सचिन उर्फ राहुल 11 दिन पूर्व ही चोरी के प्रकरण में दुर्ग जेल से जमानत पर रिहा हुआ था। एवं चन्दु उर्फ चन्दन सिंह पूर्व में डकैती के आरोप में दुर्ग जेल जा चुका है अभी जमानत पर था।
गिरफ्तार आरोपी-
गुरूपाल सिंह उर्फ मौत पिता सुखदेव सिंह उम्र 30 साल, निवासी अर्जुन नगर केम्प1 भिलाई थाना-वैषाली नगर जिला दुर्ग (छ0ग0)
जहर उर्फ सचिन उर्फ राहुल पिता षिवकुमार उम्र 21 साल, निवासी अर्जुन नगर संग्राम चौक केम्प 1 भिलाई थाना-वैषाली नगर जिला दुर्ग (छ0ग0)
चन्दु उर्फ चन्दन सिंह पिता जसविंदर सिंह उम्र 28 साल, निवासी अर्जुन नगर केम्प1 थाना-वैषाली नगर जिला दुर्ग (छ0ग0)
उक्त चोरी के प्रकरण को सुलझाने व आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी देवरी निरीक्षक नवीन बोरकर, निरीक्षक मनीष शर्मा, निरीक्षक भानुप्रताप साव, सउनि अजित महोबिया, आरक्षक विपिन गुप्ता, आरक्षक संदीप यादव, आरक्षक राहुल मनहरे, आरक्षक विवेक शाही, सलमान खान, जिला दुर्ग थाना खुर्सीपार से आरक्षक डी.प्रकाश एवं सायबर सेल से प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेन्द्र, आरक्षक पूरन प्रसाद देवांगन की सराहनीय भूमिका रही है।
आम जनता से अपील
उक्त घटना में प्रार्थी के दुकान मे ंलगे सीसीटीवी फुटेज और अन्य जगहो से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज की मदद से अज्ञात आरोपियो की शिनाख्ती कर 03 आरोपियो को घटना के 48 घंटो भीतर गिरफ्तार कर बालोद लाया गया।
आप सभी नागरिक अपने अपने घरो, दुकानो में सीसीटीवी कैमरा लगायें व सीसीटीवी कैमरा चालू है या बंद इसे भी लगातार चेक करते रहे।
दुकान एवं मकान में सीसीटीवी कैमरा ऐसा लगायें कि वह रोड की ओर फोकस करता रहे जिससे आने-जाने वालो संदिग्ध वाहन, व्यक्ति की पहचान हो सके।
जगदलपुर… खेती किसानी का दौर बरसात के प्रारंभ होने के साथ ही शुरू हो चुका है किसान लगातार खेतों में जुटे हुए हैं लेकिन किसानों की मुख्य समस्या इन दिनों खाद की कमी की बनी हुई है किसानों की समस्या को लेकर छत्तीसगढ़ के भूपेश सरकार के खिलाफ बीजेपी 26 जुलाई को धरना प्रदर्शन की तैयारी में लगी हुई है और इसी तैयारी के तहत भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता- जनपद उपाध्यक्ष और नगरनार मंडल अध्यक्ष सुब्रतो विश्वास ने किसानों की समस्या को लेकर आयोजित होने वाले इस धरने में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर किसानों की आवाज को बुलंद करने की बात कही है उन्होंने कार्यकर्ताओं से और किसानों से अपील करते हुए कहा है कि किसानों की समस्या के समाधान के लिए मिलजुल कर संघर्ष करने की आवश्यकता है |
जगदलपुर। ईद उल अजहा के मुबारक मौके पर मस्जिदों में विशेष नमाज अदा किया गया। शहर के सबसे बड़े मस्जिद जामा मस्जिद में सुबह छः बजे और सात बजे नमाज हुआ।सदर ,जक्रूनवी, गौसिया मस्जिद सहित आधा दर्जन मस्जिदों में सुबह छः बजे ही अदा किया। ईद उल फितर व ईद उल अजहा के मुबारक मौके पर ईदगाह में बड़ी संख्या में मोमिन जमात के लोग उमड़ते हैं और शहर के मस्जिदों के इमाम नमाज अदा कर खुशहाली की दुआ पढ़ते हैं।
बालोद जिला सहित गुण्डरदेही क्षेत्र में भु व्यपर्तन डायवर्सन के नाम पर मनमाना उगाही करने के बाद भी काम नहीं करवाया जा रहा हैं। अपना धन गमाकर हताश निराश लोग बैठे हैं ।निर्माण कार्य हेतु नगरी क्षेत्र में नगरी निकाय से अनुमति अनिवार्य होता हैं जिसके लिये डायवर्शन अनिवार्य है चाहे व्यवसायिक परिसर या उद्योग लगाने हो ,मकान बनाने हो । इसी का फायदा उठाकर कुछ लोग अपना रोजी-रोटी चला रहे हैं। लोगों से मनमाना उगाही कर भटकने के लिए छोड़ दे रहें हैं। इन दलालों के एजेंट सरकारी तंत्र में बैठे हुए हैं जब भी कोई डायवर्सन से संबंधित पूछताछ के लिए सरकारी ऑफिस का रूख करता है ,इनके एजेंट दलालों का पता बताते हैं। नगर पंचायत गुंडरदेही नगर पंचायत अर्जुंदा सहित नगरी क्षेत्र में डायवर्सन के नाम पर भारी लूट मची है । क्षेत्र में तेजी से अवैध प्लाटिंग का कारोबार तेजी से बढ़ा है भोले-भाले लोग अपना मकान व व्यवसाय के लिए प्लाट तो ले लेते हैं परंतु अवैध प्लाटिंग होने के चलते उनका डायवर्सन कार्य नहीं हो पाता । अवैध प्लाटिंग करने वालों ने कागज पर ही लेआउट बनाकर प्लाटिंग का अपना अवैध धंधा कर रहे हैं जिसके चलते बाद में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है ।
वही नगर निवेश के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा एक ही तरह के मामले में अलग-अलग व्यक्तियों के लिए अलग-अलग निर्णय दिया जाना संदेह को उजागर करता है। क्षेत्र में डायवर्सन का खेल ऐसा हो चुका है जिस टेबल पर फाइल जाना है वहां से लेकर दलाल तक हर कोई लूट रहा है। गुंडरदेही मेन रोड के कुछ व्यापारियों ने बताया उन्होंने डायवर्सन के लिए किसी को काम दिया था परंतु 30 ,40 हजार रुपए लेने के बाद भी उनका काम नहीं किया गया और ना ही पैसे वापस लौट गये। डायवर्सन का कार्य भू राजस्व संहिता के अंतर्गत आता है जो पूर्ण रूप से विधिक व्यवसाय करने वाले के अधिकार क्षेत्र का है परंतु गैरविधिक व्यवसायी को सरकारी तंत्र द्वारा सहयोग किया जाना भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है।