जगदलपुर स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यिक विद्यालय क्रमांक-दो में सांसद दीपक बैज व महापौर सफिरा साहू के हाथों कक्षा नवमीं की 60 छात्राओं को सायकल और पाठ्यपुस्तक वितरित किया गया। इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, राजेन्द्र नगर वार्ड पार्षद कमलेश पाठक, जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा बनाई गई हस्तशिल्प कला एवं विज्ञान के अन्तर्गत बनाए गए प्रोजेक्ट कार्यों की प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसकी प्रशंसा अतिथियों द्वारा की गई।
साथ ही शाला की साफ सफाई की भी प्रशंसा की गई। कार्यक्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी मानसिंह भरद्वाज, यशवर्धन राव, कमलेश पाठक, अम्मा जी राव, बी ललिता राव, सुभम यदु, रोजविन दास, श्वेता बघेल, संजय एवँ समस्त स्टाफ उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कौर एवं धन्यवाद ज्ञापन शैलेन्द्र देवांगन प्रधान अध्यापक द्वारा किया गया।
निकाय क्षेत्रान्तर्गत वार्ड क्रमांक-16 में पार्षद निधि से हो रहे बोर खनन कार्य का भूमिपूजन नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी और वार्ड पार्षद सोहद्रा ठाकुर जी ने कार्यस्थल पर पहुँच कर किया।
नपा अध्यक्ष शीबू नायर जी ने कहा कि वार्डवासी बहुत समय से बोर खनन किये जाने की मांग कर रहे थे, वार्ड पार्षद की निधि से वार्ड में बोर खनन किया गया। जिससे आगामी दिनों में वार्डवासियों को सुलभता से पेयजल उपलब्ध हो पायेगा।।
पूर्व मंत्री केदार कश्यप जी व किसानों ने सहकारी समिति भानपुरी में प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन
भानपुरी /- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप जी व किसानों ने सहकारी समिति भानपुरी में प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
कश्यप केदार जी ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसान हितेषी होने का ढोंग रचना बंद करें और अन्नदताओ को खाद आपूर्ति करने सुनिश्चित करें। पूरे प्रदेश की सहकारी समितियों में खाद की भंडारण व आपूर्ति नहीं होने से किसान परेशान है प्रदेश सरकार की किसानों के प्रति उदासीनता का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है, विवश किसान बिचौलियों से खाद को दोगुने दाम पर खरीदने को मजबूर है।
कश्यप जी ने कहा की प्रदेश सरकार बड़ी चतुराई से खाद्य भंडारण व आपूर्ति में उदासीन रवैया बनाई हुई है जिससे किसानों की उपज कम हो और मैं लेम्प्स में धान की खरीदी कम होगी। बस्तर क्षेत्र के केसरपाल, मुंडागांव व अन्य सहकारी समितियों में डीएपी, यूरिया, पोटास खाद्य नहीं होने से कृषि कार्य को छोड़कर किसान सहकारी समिति दफ्तरों के दिनों दिन चक्कर काटने मजबूर है। यूरिया और डीएपी की मात्रा मांग के अनुसार क्षेत्र को नहीं मिलने से परेशानी हो रही है किसान भाई खेती के इस सीजन में परेशान ना हो इसलिए राज्य सरकार पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराए। इस अवसर भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, संतोष बघेल, निर्देश दीवान, विजय तिवारी, प्रवीण सांखला, उमाकांत कश्यप, भूषण गुप्ता, खुलेश्वर कश्यप, राजेश सागर, असगर खान, अशोक राव, बुधुराम बघेल, सीजर दीवान, भाजपा, भाजयुमो पदाधिकारी व किसान उपस्थित थे।
विवाहित पुत्री की संदेहास्पद मौत की जांच को लेकर माता-पिता ने जिलाधीश से लगाई थी गुहार
बेटी को न्याय दिलाने माता कलिंदरी बाई साहू – पिता पूरनलाल साहू न्याय के लिए दर दर भटक रहे थे
बालोद – विवाहित पुत्री गामीन्ता साहू की संदेहास्पद मौत की जांच को लेकर माता-पिता न्याय के लिए दर दर भटक रहे थे इसके लिए उन्होंने जिलाधीश से भी गुहार लगाई थी | माता-पिता ने अपनी पुत्री को इंसाफ दिलाने शव जलाया नहीं बल्कि दफनाया था ताकि शव का पुनः पोस्टमार्टम किया जा सके, उन्हें पूरा संदेह है कि उनकी पुत्री को ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित कर हत्या की गई है |
घटना 20 मई की है, हॉस्पिटल से गामीन्ता साहू ड्यूटी करके घर लौटी और अचानक 3 घंटे बाद उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम में ह्रदयघात को कारण बताया गया था जबकि परिजनों का मानना है कि उनकी बेटी की हत्या हुई है | मृतका की मां कलेन्द्री साहू ने बताया कि उसकी बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। ड्यूटी से लौटने के बाद उससे मारपीट की गई है, जिससे बेटी की मौत हो गई। मेरी बेटी का शव देखी हूं,पैर का पायल और कान का झुमका गिरा हुआ था। परिजनों ने यह भी बताया कि गामीन्ता साहू की मौत के बाद उसका मोबाइल भी फॉर्मेट कर दिया गया था ताकि किसी को कोई जानकारी न मिले |
ग्राम भीमाटोला थाना डौंडी निवासी गामिन्ता साहू का विवाह हीरालाल साहू पिता टी कुमार साहू निवासी मुड़खुसरा थाना सुरेगाँव के साथ 2016 में हुआ था | विवाह के 3-4 माह बाद ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज़ के लिए प्रताड़ित करने लगे थे | यहाँ तक कि मृतिका के पति हीरालाल साहू का किसी अन्य महिला के साथ नाजायज सम्बन्ध था जिसकी जानकारी के पश्चात् सामजिक बैठक रखी गई थी और यहाँ तक कि मृतिका के पति ने भी इस बात को स्वीकार किया था और भविष्य में अवैध सम्बन्ध समाप्त करने का वचन भी दिया था किन्तु उसके बाद भी मृतिका के पति नहीं बदले और मृतिका के साथ मारपीट लगातार जारी रहा |
जे सी आई परिवार द्वारा आज 12/7/21 रथ दूज के दिन रेलवे कॉलोनी रोड़ वार्ड क्रमांक 26 में वृक्षारोपण किया गया जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी, राजहरा व्यापारी संघ के अध्यक्ष शांतिलाल जी जैन,अनाज किराना व्यापारी संघ के अध्यक्ष शंकरलाल जी कुकरेजा ,नगर पुलिस अधीक्षक, अलीम खान ,वरिष्ठ समाज सेवी भारत लाल आहूजा,मोहनलाल छाजेड़,झूमरलाल छाजेड़, आर.पी.एफ से आर के मिश्रा , वार्डपार्षद श्रीमती टी,ज्योति जी,वार्डपार्षद सूरज विभार , बौद्ध समाज के अध्यक्ष अनिल खोब्रागड़े
जी,हमारे मार्गदर्शक सुमित मूंदडा,गगन जैन ने वृक्षारोपण कर इस वृक्षारोपण महोत्व को सफल बनाया साथ ही हमारे जेसी साथी सतीश काम्बले,राजु सोनी,संजय छाजेड़,,जगराम उपाध्याय,क्रांति जैन,संदीप गोगड़,,अमन जग्गी,सतीश लोढ़ा, अजय जैन,अमित कुकरेजा, कृष्ण मोहन,बृजलाल महतो,गोपेश गुप्ता,आलोक जैन,अशीष लालवानी,सुभाष जैन, अर्पित जैन,सन्तोष चोपड़ा,किशोर कराडे,दिनेश कवाड़,आकाश जैन, जॉनी वर्गीस की उपस्थित रहे एवं नगर के गणमान्य श्री राजू कुकरेजा जी,मार्तण्ड सिंग जी,राणे सिंह जी ,रोशन कुकरेजा जी भूपेंद्र डहरवाल जी उपस्थित रहे |
सुन्दरराज पी., पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, बालाजी राव सोमावार, उप पुलिस महानिरीक्षक कांकेर रेंज, यू.उदय किरण, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, नीरज चंद्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिला बल, डीआरजी, छसबल, आईटीबीपी, बीएसएफ द्वारा लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के कारण नक्सलियों पर बढ़ते दबाव एवं शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर तथा नक्सली संगठन की विचारधारा से मोह भंग होने एवं नक्सलियों की गलत नीतियों से असंतुष्ट होकर समाज की मुख्यधारा में जुड़कर सामान्य जीवन यापन करने माओवादी संगठन को छोड़कर 02 महिला नक्सली सदस्यों ने आज दिनांक-12.07.2021 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में यू.उदय किरण, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर के समक्ष बिना हथियार आत्म समर्पण किये है। उक्त दोनों महिला नक्सलियों द्वारा करीबन 09ः00 बजे पुलिस अधीक्षक नारायणपुर से संपर्क कर आत्मसमर्पण करने की इच्छा जताई, तत्काल उन्हे पुलिस अधीक्षक कार्यालय आने हेतु बताया गया।
आत्मसर्पित करने वाले नक्सलियों की सक्रियता एवं कार्यक्षेत्र- 01- नमनी मण्डावी पिता स्व.सुकमन मण्डावी उम्र 22 वर्ष, निवासी गोबेल (पंचायत थुलथुली) थाना ओरछा जिला नारायणपुर (आदेरबेड़ा पंचायत अंतर्गत आदेरबेड़ा मिलिषिया सदस्य)ः- आत्मसमर्पित नक्सली कमाण्डर सुमित्रा साहू एवं आदेरबेड़ा मिलिषिया कमाण्डर सामू ने वर्ष 2014-15 में नमनी मण्डावी को आदेरबेड़ा पंचायत अंतर्गत आदेरबेड़ा मिलिषिया सदस्य के रूप में संगठन में शामिल किये और भरमार बंदूक दिये। तब से आदेरबेड़ा मिलिषिया संगठन में सक्रिय रूप से कार्य कर रही थी।
02- बत्ती उसेण्डी पिता भीरू उसेण्डी उम्र 20 वर्ष निवासी कोकटापारा मुंगाड़ी (पंचायत थुलथुली) थाना ओरछा जिला नारायणपुर (आदेरबेड़ा पंचायत अंतर्गत आदेरबेड़ा मिलिषिया सदस्य)ः- आत्मसमर्पित नक्सली कमाण्डर सुमित्रा साहू एवं आदेरबेड़ा मिलिषिया कमाण्डर सामू ने वर्ष 2014-15 में बत्ती उसेण्डी को आदेरबेड़ा पंचायत अंतर्गत आदेरबेड़ा मिलिषिया सदस्य के रूप में संगठन में शामिल किये और भरमार बंदूक दिये। तब से मिलिषिया संगठन में सक्रिय रूप से कार्य कर रही थी।
उक्त आत्मसर्पित नक्सली सदस्य संगठन में कार्य करने के दौरान नक्सलियों के लिए भोजन की व्यवस्था करना, गांव मे अंजान व्यक्तियों के आने पर उनसे पूछताछ व उनकी निगरानी करना, नक्सली साहित्य एवं पोस्टर पाम्पलेट चिपकाना, ग्रामीणो को नक्सली मीटिंग में उपस्थित होने की सूचना देना, बाजारो से दैनिक उपयोग की सामग्री खरीद कर नक्सलियों तक पहुंचाना, क्षेत्र में पुलिस आने की सूचना देना, पुलिस पार्टी की रेकी करना, नक्सलियो के अस्थायी कैम्प मे संतरी डियूटी करना, गांव के चारो ओर दिन के समय पेट्रोलिंग करने जैसे कार्य कर संगठन में सक्रिय कार्य कर रहे थे। नक्सली संगठन की विचारधारा से मोह भंग होने एवं नक्सलियों की गलत नीतियों से असंतुष्ट होकर समाज की मुख्यधारा में जुड़कर सामान्य जीवन यापन करने श्री यू.उदय किरण, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर के समक्ष आत्मसमर्पण किये है।
ःः आत्मसर्पित नक्सलियों को विवरण:
क्र. नाम पता पद/धारित हथियार समर्पित हथियार घोषित ईनाम फोटो 01 बत्ती उसेण्डी पिता भीरू उसेण्डी उम्र 20 वर्ष निवासी कोकटापारा मुंगाड़ी (पंचायत थुलथुली) थाना ओरछा जिला नारायणपुर (आदेरबेड़ा पंचायत आदेरबेड़ा मिलिषिया सदस्य) – –
02 नमनी मण्डावी पिता स्व. सुकमन मण्डावी उम्र 22 वर्ष, निवासी गोबेल (पंचायत थुलथुली) थाना ओरछा जिला नारायणपुर
शहर से लगे लोकमान्य तिलक वार्ड कंगोली, डोंगरी पारा में नया अंग्रेजी शराब दुकान एक हफ्ते पहले स्थानांतरित हो चुका है, जिसका विरोध वार्ड वासी द्वारा पूर्व से ही किया जा रहा था।
इस संबंध में महिलाओं एवं वार्डवासियों का कहना है कि हमने भविष्य में होने वाले समस्या को लेकर बस्तर कलेक्टर रजत बंसल को दिनांक 22/3/21, 26/3/21, 03/04/21, 15/04/21, एवं नगर निगम महापौर सफिरा साहू को शराब दुकान खुलने से पूर्व दिनांक 03/04/21 को ज्ञापन दिया गया।
यही नही, दिनांक 05/04/21 को अनुविभागीय अधिकारी को सूचना देते हुए 06/04/21को अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया गया, जो कि लगातार 3 दिन तक चला, चौथे दिन पुलिस प्रशासन के द्वारा कोविड संक्रमण बहुत बढ़ रहा है ऐसा कहते हुए कुछ दिनों के लिए अनशन बंद करने को कहा गया, जिसके बाद हम सभी महिलाओं द्वारा अनशन को कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया, तत्पश्चात बजरंग दल बस्तर ने हस्ताक्षर अभियान चलाया और कलेक्टर को 15/04/21 को महिलाओं के सम्मान में समर्थन देते हुए शराब दुकान के संबंध में ज्ञापन दिया गया।
भविष्य में होने वाली जिन समस्याओं को लेकर वार्ड की महिलाओं ने ज्ञापन सौपा था वह समस्याएं अब बढ़ती दिख रही है। महिलाओं का घरों से निकालना मुश्किल हो रहा है, सड़कों से गुजरने वाले शराबी महिलाओं से छेड़छाड़, गुजरते वक्त गाली गलौज करना, एवं महिलाओं से शराबियों द्वारा शराब दुकान का पता पूछा जा रहा है। और एलआईसी रोड गणेश चौक से डोंगरी पारा, गीदम रोड बाईपास पल्ली नाका तक किसी भी प्रकार की स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं है, जिससे सड़को में शराबखोरी, हमारे घरों के सामने शराबखोरी, मंदिर परिसर में शराबखोरी, तालाब सड़क खेतो में शराबी शराब पीकर बोतल तोड़ कर फेक रहे है जिससे आए दिन मवेशी एवं वार्ड वासी गंभीर रूप से घायल हो रहे है।
इन महिलाओं का कहना है कि 1-2 दिन पूर्व कुछ अपराधिक प्रवृति के लोगो के द्वारा शराब पीकर धारदार हथियार लिए गाली गलौज करते वार्ड के सड़को में घूम फिर रहे थे। जिससे वार्ड के लोग भयभीत है। हमारे जनप्रतिनिधि वार्ड के पार्षद दयाराम कश्यप, निगम अध्यक्ष कविता साहू, निगम महापौर साफिरा साहू द्वारा भी कहा गया कि उक्त स्थान शराब दुकान के लिए अनुकूल नहीं है, भविष्य में भयावह स्थिति हो सकती है, इसलिए हम उच्च स्तरीय बात कर दुकान नहीं खुलने का भी भरोसा दिया था ।
💥 इस संबंध में महिलाओं द्वारा दिये गए विचार:
अविनाश सिंह गौतम ( जिला संयोजक बजरंग दल ) – बजरंगदल सदैव समाज की भलाई और धर्म के कार्य मे आगे रहा है और सदैव रहेगा। वार्ड 37 में अंग्रेजी शराब दुकान खुलने के बाद से कुछ आसामाजिक तत्वों का आना जाना बढ़ गया है। शराबी रोड़ के किनारे बैठक कर शराब पीते हैं और गन्दी गंदी गालियां देते हैं और माहौल भी डर का बना हुआ है, जिस पर वार्ड 37 की महिलाओं माताओं बहनों के साथ बजरंगदल कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है और आगे भी रहेगा। शराब भट्टी के आसपास अंधेरा बहुत है और सुरक्षा भी शून्य है। कल को यदि वहाँ कोई घटना घट जाती है या महिलाओं को कोई समस्या आती है तो उसकी पूरी जवाब दारी जिला प्रशासन की होगी।
अलका तिवारी (पतंजलि योग समिति) – वार्ड की महिलाओं एवं समस्त ग्रामीणों के द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन के बाद भी शराब दुकान खोल दिया गया, जो कि निंदनीय है।
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के प्रदेश सयुंक्त महासचिव नरेंद्र भवानी ने मामले में कहा की जगदलपुर शहर से शराब दूकान बहार करना स्वागत योग्य कदम है, जबकि इसी मांग को लेकर मैंने 9 दिनों का आमरण किया और जनहित में भाजपा शासित सरकार में पुलिस ने मेरे ऊपर गंभीर धारा लगाकर एफ आई आर तक किये किन्तु, एक रहवासी जगह से शराब दूकान निकाल के दूसरे रहवासी की जगह में शराब दूकान शिफ्ट करना आबकारी विभाग के अधिकारियों की लापरवाही है। जबकि नियमानुसार किसी भी सरकारी शराब दुकाने खोलने हेतु वाहा के इलाको में ढिढोरा पीट पीट कर आसपास के लोगो को सूचना दिया जाता है। कोई विरोध ना रहने पर ही ऐसी दुकानो संचालन किया जाता है। बावजूद विभाग का ऐसा कोई कदम नहीं उठाना और विवादित जगह पर जबरन आम जनता की अनदेखी कर शराब दूकान का संचालन करना आम जनता के मांगो को पैर तले कुचलने का काम कांग्रेस सरकार में किया जा रहा है, जिसका परिणाम आगामी चुनाव में कांग्रेस पार्टी को वार्ड की जनता सबक सिखाएगी।
क्रमशः…
वार्ड में विरोध के बाद भी विभाग द्वारा शराब दुकान का संचालन से वहाँ के आसपास का माहौल पूरी तरह से बिगड़ चूका गन्दगी हो रही है, लोग नशे में महिलाओ के साथ गाली गलौच कर जा रहे है और तो और आसपास में ही बैठकर शराब पी के मारपीट तक हो रहे है कोई देखने वाला नहीं कोई संभालने वाला नहीं, पूरी तरह से कानूनी व्यवस्था भी चरमरा सी गई है।
जल्द ही जिला प्रशासन इस गंभीर विषय पर विचार करें वरना वार्ड वासियों के साथ ताला जड़ने, एवं शराब खरीदने आये लोगो को जबरन भगाने की कार्य करने से भी पीछे नहीं हटेगी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी।
रोहन कुमार घोष (बजरंग दल जगदलपुर प्रखंड सह संयोजक ) – जिस वजह से महिलाएं ही अपने आप को सुरक्षित महसूस ना करे या महिलाएं ही सुरक्षित ना रहे, उस कार्य को प्रशासन को करने से पूर्व सोच विचार करना चाहिए। बजरंग दल का पूरा समर्थन महिलाओं के साथ है।
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन एवं महापौर सफीरा साहू ने आज अधोसंरचना योजनान्तर्गत शहर के संजय गांधी वार्ड क्रमांक 34 में 42 लाख रुपए से अधिक की राशि से बनने वाले सीसी रोड, सीसी नाली एवं आर सी सी स्लैब पुलिया निर्माण के कार्य का भूमि-पूजन एवं शिलान्यास किया |
शहर के संजय गांधी वार्ड क्रमांक 34 में ज्योति टेलर्स के पीछे 100 मीटर नाली निर्माण लागत 3 लाख 15 हजार रुपए,बबलु घर से हेमचंद घर तक नाली निर्माण लागत 3 लाख 15 हजार रुपए, हीरालाल विश्वास घर से रविन्द्र घर तक नाली निर्माण कार्य लागत 4 लाख 72 हजार रुपए, सीसी सड़क निर्माण कार्य ज्योति टेलर्स के पीछे लागत 1 लाख 72 हजार रुपए, सीसी सड़क निर्माण कार्य हीरालाल विश्वास घर से रविन्द्र जाधव घर तक लागत 5 लाख 4 हजार रुपए, सीसी सड़क निर्माण कार्य कार्तिक मंदिर से मेन रोड तक लागत 2 लाख 52 हजार रुपए, सीसी सड़क निर्माण कार्य बबलू घर से हेमचंद घर तक लागत 2 लाख 52 हजार रुपए,नाली निर्माण कार्य गांधी ग्राम मार्ग लागत 9 लाख 43 हजार रुपए, संजय गांधी वार्ड क्रमांक 34 में ज्योति टेलर्स के पास,गोलू किराना स्टोर से पास,साहिर किराना स्टोर से पास,मुस्तफा मोबाइल स्टोर के पास 4 नग आर सी सी स्लैब पुलिया निर्माण कार्य लागत 4 लाख 7 हजार रुपए , संजय गांधी वार्ड क्रमांक 34 में कल्याणी घर पास, अरविंद साउंड सर्विस के पास,साहिर किराना स्टोर के पास,ज्योति टेलर्स के पास,ममता डेली नीड्स, मंडावी गैरैज के पास सीसी सड़क निर्माण कार्य लागत 5 लाख 99 हजार रुपए के निर्माण कार्य का भूमि-पूजन एवं शिलान्यास किया गया |
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने पियुष रुद्रा ( गोबिंदो ) का केक काटकर जन्मदिन भी मनाया गया
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारी सरकार नगरीय निकायों के पूर्ण रूप से विकास के लिए कृत संकल्पित है तथा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया जी की मंशा अनुरूप विकास कार्यों के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है कोरोनावायरस संक्रमण काल में जहां पूरे देश में विकास कार्य बंद होने की स्थिति में है वहीं छत्तीसगढ़ में हम लगातार कार्य कर रहे हैं उन्होंने कहा की…
जो अपने जीवन में कठिनाइयों से टकराते हैं
वही विकास के पथ पर आगे बढ़ पाते हैं
पार्षद कोमल सेना द्वारा द्वारा वार्ड में 32 चिन्हांकित परिवार के आवास हीन होने की जानकारी दिए जाने पर संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने आयुक्त बस्तर तथा कलेक्टर बस्तर से उनके व्यवस्थापन के संबंध में चर्चा की
इस अवसर पर महापौर सफीरा साहू ने कहा की गढबो नवा जगदलपुर की अवधारणा के अनुसार लगातार कार्य किया जा रहा है जिसमें हमारे प्रदेश के संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) का पूरा सहयोग मिल रहा है |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ महापौर सफीरा साहू नगर निगम जगदलपुर की अध्यक्ष कविता साहू, एम आई सी सदस्य यशवर्धन राव पार्षद कोमल सेना, सुभम यदु, स्वेता बघेल,सूर्या पानी, ललिता राव, सुखराम नाग, गौरनाध नाग,सुजित सेना, कांग्रेस नेत्री ज्ञानेश्वरी जाधव, शांति नाग, आयुक्त प्रेम कुमार पटेल, मुख्य कार्यपालन अभियंता ऐ के दत्ता, अभियंता देवांगन, एवं प्रवीण पोयाम सहित वार्ड के वरिष्ठ एवं प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे
जगदलपुर। बस्तर संभाग के थाना, चौकी व दीगर जगह काम करने वाले आरक्षक स्तर के पुलिस वालों के साथ बड़े अधिकारियों द्वारा कैसे व्यवहार करते हैं,इसकी विडियो हमेशा वायरल होते रहता है। सुकमा जिले में घटित घटना से फिर पुलिस बेनकाब हो गया है। बस्तर संभाग में आरक्षकों खासकर ट्रेनी आरक्षकों से मजदूरों जैसा व्यवहार किया जाता है। पेट के भूख के लिए सभी बातों को आरक्षक सहन
करते हैं। किंतु कल एक विडियो के लिए उप पुलिस अधीक्षक ईश्वर त्रिवेदी द्वारा फोन पर डीएसबी आरक्षक पांड़ा के साथ कई आपत्तिजनक बातें कही जिससे पुलिस विभाग शर्मसार हुआ। सरल, सौम्य आईजी के नाम लेकर जिस तरह बातें कही गई, उससे आईजी की गरिमा को ठेस पहुंची है। ज्ञात हो कि सोशल मीडिया में तीन मिनट बीस सेकंड का आडियों क्लीप वायरल हो रही है जिसकी पुष्टि समाचार पत्र नहीं करता था।
● पौधारोपण, रक्तदान, सफ़ाई अभियान, समाज सेवकों को सम्मान देने जैसे कार्यक्रमो का होगा आयोजन
जगदलपुर । शिवसेना राज्य प्रमुख धनजंय सिंह परिहार जी के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में पार्टी के 37वें स्थापना वर्ष के अवसर पर स्थापना दिनांक 14 जुलाई से पक्ष प्रमुख महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री माननीय उद्धव ठाकरे जी के जन्मदिवस 27 जुलाई तक सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इस बाबत् समस्त ज़िला व ब्लॉक इकाइयों को संदेश भी जारी कर दिया गया है।
शिवसेन इस दौरान 14 जुलाई से 27 जुलाई तक शिवबंधन अभियान चलाकर ग्रामीण अंचलों तक अपनी पहुंच बनाएगी तथा प्रत्येक स्थानों पर जहां संगठन है रक्तदान, सफ़ाई अभियान, श्रमदान, पौधरोपण जैसे अन्य समाजकार्य भी करेगी।
गौरतलब होकि बीते दिनों शिवसेना भवन में पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भी समस्त बड़े पदाधिकारियों के उपस्थिति में ज़िला प्रमुखों को गांव गांव तक शिवसेना के विस्तार करने शिवबंधन अभियान आरंभ करने के आदेश दिए हैं। छत्तीसगढ़ राज्य में शिवसेना की स्थापना के 37वें वर्ष को यादगार बनाने के लिए शिवसैनिकों द्वारा प्रदेश प्रमुख के आदेशानुसार विभिन्न आयोजन किये जायेंगे। बता देंकि पृथक छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण में शिवसेना की छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा विशेष भूमिका निभाई गई थी, तथा वर्तमान में भी छत्तीसगढ़ को विशेष राज्य का दर्ज़ा दिलाने शिवसेना द्वारा प्रतिवर्ष दिल्ली में प्रदर्शन किया जाता है, इस प्रदर्शन में शिवसेना के सांसद भी उपस्थित हुए हैं, इसी तरह शिवसेना छत्तीसगढ़ के लगभग 50 शिवसैनिक प्रदेश प्रमुख जी के नेतृत्व में बाबरी ढांचा गिराने के समय भी वहां पहुंचे थे। उक्त जानकारी शिवसेना बस्तर के ज़िला प्रमुख अरुण पाण्डेय् ने दी है।