City Media - Page 1655 of 1845 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1655

सरपंच की ट्रेक्टर में दबने से हुई मौत, दलदल में मिली लाश, चालक ने किया थाने में आत्मसमर्पण, मामला गंभीर पुलिस जांच में जुटी

0

बालोद – बालोद जिले के करहीभदर गाँव के सरपंच ओंकार साहू की ट्रेक्टर में दबने से मौत हो गई है | इस घटना के बाद ट्रेक्टर चालक ने स्वयं जाकर थाने में आत्मसमर्पण कर दिया है | यह हत्या है या कुछ और पुलिस जांच में जुटी हुई है और चालक से पूछताछ जारी है किन्तु

उसके बयान के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है | प्राप्त जानकारी के अनुसार गाँव के ही किसी अन्य व्यक्ति के साथ सरपंच का जमीन विवाद काफी लम्बे समय से चल रहा था जो कि बालोद थाने व राजस्व विभाग में मामला पहुँच चूका था |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का बड़े किलेपाल में आत्मीय स्वागत

0

जगदलपुर, 25 जनवरी 2020/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के अपने दो दिवसीय बस्तर के दौरान बड़े किलेपाल पहुंचने पर आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर सांसद श्री दीपक बैज, बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री विक्रम शाह मंडावी, संसदीय सचिव श्री रेखचन्द जैन, राज्य हस्त शिल्प बोर्ड के

अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप, विधायक श्री राजमन बंेजाम, कमिश्नर श्री जीआर चुरेन्द्र, बस्तर आईजी श्री सुंदरराज पी., मुख्य वन संरक्षक मोहम्मद शाहिद, कलेक्टर श्री रजत बंसल, पुलिस अधीक्षक श्री दीपक झा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री इंद्रजीत चंद्रवाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर अदिवासी मांदरी नृत्य दल के कलाकारों ने मंदार के सुमधुर धुन के साथ मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया।

Big Breaking मोबाइल चोरी करने वालों का गिरोह पकडाया, चूड़ी बेचने के नाम पर मोबाइल चोरी का खेल

0

डौंडी – डौंडी थाने में लगातार मोबाइल चोरी की शिकायत मिल रही थी लेकिन पुलिस को इस मामले में कोई सफलता नहीं पा मिल रही थी जिसके आधार पर पुलिस द्वारा एक टीम गठित की गई और इसके लिए मुखबिर की भी सहायता ली गई और संदेह के आधार पर जांच पड़ताल की जाने लगी तभी पुलिस को एक संदेही लड़का हाथ लगा और जब उससे पूछताछ की गई तो उसने कुछ नहीं बताया लेकिन पुलिस उसके पीछे एक मुखबिर लगा दिया गया और वह लड़का अपने गिरोह के सदस्यों के पास भानुप्रतापपुर चला गया और मुखबिर द्वारा जब पुलिस को सुचना दी गई डौंडी पुलिस अधीक्षक अनिल ठाकुर ने भानुप्रतापपुर की सहायता से जब उनके ठिकाने पर छापा मारा तो उनके गिरोह में 07 सदस्य थे और खोजबीन करने पर 11 मोबाइल जो कि लगभग 1 लाख 13 हजार कीमत की थी जप्त किया गया | आरोपियों 3 महिला व 4 पुरूष के खिलाफ 379 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

मोबाइल चोरी कैसे करते थे

मोबाइल चोरी के गिरोह में कुल 07 सदस्य थे जिनमे 03 महिलाये एवं 04 पुरुष थे ये लोग मूलतः नागपुर महाराष्ट्र से आये हुए थे और यहाँ चूड़ी बेचने के नाम पर छत्तीसगढ़ के जिलों में में मोबाइल की चोरी किया करते थे | ये भीडभाड वाले बाजारों में जाकर महंगे मोबाइल पार कर देते थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

गिरोह के सदस्य

कृष्णा चौहान पिता आनंद चौहान 21 वर्ष

अजय राजपूत पिता लाल सिंह पारधी 50 वर्ष

चन्दन भोंसले पिता सोनाजी 20 वर्ष

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

मनमीत राजपूत पिता नरसिंह राजपूत 19 वर्ष

जोसना बाई पति मनमीत राजपूत 18 वर्ष

जालमा बाई पति चन्दन भोंसले 21 वर्ष

आनोमा बाई पति अनोखे लाल राजपूत 35 वर्ष     

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

“सर्व शिक्षक संघ” बस्तर की जिला कार्यकारणी एवं ब्लॉक अध्यक्षों की हुई घोषणा….

0

कला-कौशल की धरोहर समेटे बस्तर जिले में भी “सर्व शिक्षक संघ” की जिला कार्यकारिणी एवं ब्लॉक अध्यक्षों की हुई घोषणा…. उपाध्यक्ष बी श्रीनिवास राव एवं श्रीमती मुक्ता ठाकुर

“शिक्षक सरोकार की दिशा में कदम से कदम मिलाकर चलेंगे-मुक्ता ठाकुर।”

देखिए किसे मिली है क्या जिम्मेदारी….

प्रदेश अध्यक्ष विवेक दुबे, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप पांडेय एवं प्रदेश सचिव विनय मौर्य के मार्गदर्शन एवं सहमति से बस्तर संभाग प्रभारी प्रकाश महापात्र सह कोरबा सर्व शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सोनी ने अपने बस्तर जिला कार्यकारिणी के साथ ही साथ बस्तर जिले के विभिन्न ब्लाक अध्यक्ष के नामों की घोषणा की ।

राज्य स्तरीय संगठन के पदाधिकारियों के नामों के घोषणा के बाद “सर्व शिक्षकसंघ” पंजीयन क्रमांक – 122202038655 ने जिला और विकासखंड स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए जिला और ब्लॉक लेवल पर मजबूत कार्यकारिणी का गठन प्रारंभ किया है।

बस्तर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सोनी ने कहा कि “जिला लेवल पर हमने युवा और उर्जावान शिक्षकों को जिला कार्यकारणी में स्थान दिया है। साथ ही साथ विकासखंड स्तर पर उर्जावान शिक्षकों को ब्लाक अध्यक्षों की जिम्मेदारी दी गयी है। हमारे सभी पदाधिकारी जिला लेवल पर शिक्षकीय दायित्वों को पुरा करते हूए संगठन को सशक्त बनाने और शिक्षकों को हक दिलाने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ हर संभव प्रयास करेंगे।

उन्होंने आगे बताया कि अनुभवी और युवा लोगों की टीम बनाकर हमने जिला कार्यकारिणी का निर्माण किया है ..जिसमें जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी श्रीमती मुक्ता ठाकुर व श्री बी श्रीनिवास राव को दी गई है। इसी प्रकार बस्तर ब्लॉक में नुरूल हक, बकावंड में राजकुमार साहू, लोहंडीगुड़ा में संपत बघेल, जगदलपुर में पुरषोत्तम पांडेय, दरभा में मुरलीधर पटेल व बास्तानार में शत्रुघ्न केराम को ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। जिलाध्यक्ष देवेंद्र सोनी व बस्तर संभाग प्रभारी प्रकाश महापात्र ने आगे बताया कि
जिला संगठन में महिला साथियों की सहभागिता व उनकी महत्ता को ध्यान में रखते हुए आंशिक संशोधन किया जा रहा है, जिसमें श्रीमती मुक्ता ठाकुर व श्री बी श्रीनिवास राव को जिला उपाध्यक्ष रूप में मनोनीत किया जाता है।

पूर्व सूची में मुक्ता ठाकुर को जिला आई टी सेल प्रभारी मनोनीत किया गया था जिनके स्थान पर भास्कर जायसवाल को जिला आई टी सेल प्रभारी मनोनीत किया जाता है।

फेडरेशन की भव्य परिवारिक मिलन व 133 कर्मयोद्धा सम्मान कार्यक्रम संपन्न

0

राजनांदगांव समाचार

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के जिलाध्यक्ष-शंकर साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जिला स्तरीय भव्य पारिवारिक मिलन समारोह व 133 कर्मयोद्धा सम्मान कार्यक्रम बालाजी ड्रीम सिटी- टेड़ेसरा राजनांदगांव में संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रांत अध्यक्ष- मनीष मिश्रा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष-सी डी भट्ट,सचिव- सुखनंदन यादव प्रदेश सचिव ,अनुशासन प्रभारी अश्वनी कुर्रे , विकास मानिकपुरी प्रदेश प्रवक्ता,प्रेमलता शर्मा प्रदेश महासचिव, राजकुमार यादव प्रदेश महामंत्री,कृष्णा वर्मा जिलाध्यक्ष-दुर्ग, शंकर साहू जिला अध्यक्ष- राजनांदगांव जिला सचिव-रामलाल साहू के गरिमामय उपस्थिति में पारिवारिक मिलन समारोह संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में फेडरेशन के 133 कर्मयोद्धा को सम्मानित किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

सम्मान कार्यक्रम में विशिष्ट रूप से मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती सुरेशा चौबे (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक-राजनांदगांव) उपस्थित थे ,जिन्होंने संगठन के 133 कर्मयोद्धा को सम्मानित कर फेडरेशन का मान और सम्मान बढ़ाया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चौबे मैडम ने महिलाओं को आगे आने की बात कही और कहा कि गुरु के कारण ही मैं आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्य कर रही हूं, मैं इस कार्यक्रम में आकर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रही हूं।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

कार्यक्रम को मनीष मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ने कहा कि फेडरेशन एक बड़ा परिवार है, परिवार से ही हमें प्यार और सम्मान मिलता है इस परिवार के हर दुख सुख मैं साथ हूँ।सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति को पूरा कराने में जी जान लगाऊंगा।

कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष- सी डी भट्ट,सुखनंदन यादव प्रदेश सचिव, प्रदेश अनुशासन प्रभारी,विकास मानिकपुरी प्रदेश प्रवक्ता,प्रेमलता शर्मा प्रदेश महासचिव,राजकुमार यादव प्रदेश महामंत्री ने संयुक्त रूप से कहा कि एक लाख नौ हजार हमारे परिवार हैं और हम इस परिवार के अधिकार को हक अधिकार दिला कर रहेंगे। आगे कहा कि लगातार मंत्रालय में सचिव से बात कर रहे है परिणाम भी अच्छा आएगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

फेडरेशन के राजनांदगांव जिलाध्यक्ष- शंकर साहू व जिला सचिव- रामलाल साहू ने कहा राजनांदगांव फेडरेशन के सभी साथी मेरा परिवार है, राजनांदगांव जिले के किसी भी ब्लॉक अध्यक्ष या फेडरेशन के साथियों के साथ अन्याय होगा तो उस अन्याय का विरोध किया जाएगा।

फेडरेशन के पारिवारिक मिलन व 133 कर्मयोद्धा सम्मान कार्यक्रम में पूरे राजनांदगांव जिले के सभी 09 विकासखंड से साथीगण अपने माता-पिता,पति-पत्नी व बच्चों के साथ भारी संख्या में उपस्थित थे,जिसमे प्रमुख रूप से अजयं ठाकुर, मंजू देवी देवांगन,माला गौतम,नेहा खंडेलवाल,दोदेश्वर चन्देल,मितेन्द्र बघेल, कुशल हदगिया,09 ब्लॉक अध्यक्ष- कौशल श्रीवास्तव, नंदकिशोर सिमकर, हीरालाल मौर्य,ओम प्रकाश साहू, रोशन साहू, कीरत कुमार

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

गणवीर, पारख प्रकाश साहू, देव कुमार यादव, सुनील शर्मा, यशवंत कुमार देशमुख, ममता बघेल, अनुपमा सोनी, अंजूषा वैष्णव, सीता साहू,गायत्री ठाकुर,करुणा मेश्राम, करुणा ठाकुर, जंत्री ठाकुर, असरानी देशमुख,अनिता वर्मा,अमित्रा हिडामे,किरणबाला लाटिया,सीमाबाला रामटेके,ज्ञानचंद साहू,ललित प्रताप सिंग, तुलेश्वर सेन,द्वारिका साहू,धर्मेंद्र सिन्हा,राधेश्याम नेताम,शिव शंकर कोर्राम,मिलन साहू,शैलेंद्र साहू,अमृत दास साहू,राजकुमार ठाकुर, रामेश्वर साहू,उत्तम ठाकुर,रमेश साहू,वीरेंद्र साहू,भिखेंद्र जंघेल, गांधी साहू,शिवचरण वर्मा,लालाराम मेरावी,सुशील मिश्रा,राजेश्वर साहू,मक्खन साहू,सुशील सांडिल्य,नीलम चतुर्वेदी, विनोद यदु,देशन पटेल,संजीव साहू,मोहन साहू,विनोद भावे,श्रवण डहरे,शेख शफीक कुरैशी,भरत भोपले,रुखसाना खान,लीलाधर देवांगन सहित सैकड़ों साथीगण उपस्थित थे।

श्री राम सखा भक्त गुहा निषाद राज की जय नारो के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

0

जगदलपुर।भाजपा नगर जगदलपुर मंडल द्वारा गुहा निषाद राज जी की कलश मय शोभायात्रा का स्वागत जगदलपुर के पैलेश रोड पर स्थित ओम ज्वेलर्स में रविवार दोपहर 12 बजे किया गया।इस शोभा यात्रा में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री केदार कश्यप उपस्थित थे। प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ने कहा प्रभु निषादराज गुहा ने प्रभु श्री राम के अवतार को उन्होंने पहचाना था और उन्होंने ही प्रभु राम को नैया से पार कराई थी। प्रभु श्री राम के अभिन्न में निषादराज गुहा भी थे वह भी अवतारित थे ,जो निषाद समाज के होकर भी हम सबके हैं।

आज उनकी जयंती पर पूरे समाज को शुभकामनाएं देते हैं ।नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा गुहा निषाद राज जी की जयंती निषाद समाज के द्वारा पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है ।निषाद समाज अपने पौराणिक परंपरा का निर्वहन बड़े ही आत्मीयता और पारंपरिक मनाते हैं। निषाद समाज के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां दंतेश्वरी मंदिर से शोभा यात्रा प्रभु गुहा निषादराज की प्रतिमा के साथ सुंदर झांकियों को लेकर निकाली गई थी ।इस धार्मिक सामाजिक कार्यक्रम में भाजपा नगर मंडल भी शामिल हुआ ।

भाजपा नगर मंडल ने संजय बाजार चौक स्थित ओम ज्वेलर्स के सामने प्रभु गुहा निषाद राज की प्रतिमा में माल्यार्पण कर आरती की गई ।कलश धारकों के ऊपर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया ।निषाद समाज द्वारा निकाली जा रही इस शोभायात्रा के स्वागत में मुख्य रूप से श्रीनिवास राव मद्दी,लछुराम कश्यप,योगेंद्र पांडेय,संजय पांडे,नरसिंग राव,उपाध्यक्ष मनोहर दत्त तिवारी,महामंत्री संग्राम सिंह राणा,अभय दीक्षित,प्रकाश झा,आशुतोष पाल,गणेश काले,पंकज आचार्य,लक्ष्मण झा,रोशन झा,मनोज जंगम,शैलेश श्रीवास्तव,जयराम दास,संतीश राणा,अमित तिवारी,मयंक दिवान,शिरीष मिश्रा,सूर्यभूषण सिंह,राजपाल कशेर, निर्मल पाणिग्रही,योगेश शुक्ला, विनय राजू,संजय चंद्राकर,रिंकू शर्मा,दिलीप झा सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

दल्लीराजहरा – रविन्द्र ग्रन्थागार के “विवेकानंद हाल” में देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी की 125वीं जयंती कार्यकम बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया।

0

आज दिनांक 23.01.2021 को संध्या 7:00 बजे रविन्द्र ग्रन्थागार के “विवेकानंद हाल” में देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी की 125वीं जयंती कार्यकम बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज के कार्यकारी अध्यक्ष व महामाया दलकी माइंस के महाप्रबंधक श्री एन.के. मण्डल जी थे। विशेष अतिथि समाज के संरक्षक व वरिष्ठ सदस्य श्री गगन पड़या जी थे। कार्यकम के आरम्भ में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि व विशेष अतिथि द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के तैल पर गुलाल का टीका लगाकर माापण कर अगरबत्ती लगाया व उन्हे प्रणाम करते हुए नेताजी के आदर्शों में चलने तथा सभी युवाओं व सामाजिक बन्धुओं को साथ लेकर देश भक्ति प समाज को आगे लेकर चलने की बात कहते हुए उनके द्वारा देश के लिये किये गये कार्यों को महत्वपूर्ण बताया।

नेताजी ने आईसी.एस. के पद को छोड़कर देश भक्ति देश प्रेम को पहले पादान पर रखते हुए अपना पूरा जीवन देश व देशवासियों को स्वतंत्रता दिलाने पर न्यौछावर किया। इस पर विशेष रूप से श्री गगन पड़या जी ने भी नेताजी के जीवन मूल्यों को देश प्रेम व देश के स्वतंत्रता के ऊपर रखकर देश के बाहर जाकर विदेशों में भी देश भक्ति के लिये सभी देश के सेनाओं विशेष रूप से जर्मनी, जापान, व अन्य दश के सैनिकों को एकत्रित कर देश का स्वतंत्रता संग्राम छेडकर देश को आजाद कराने व देश के उन्नति के लिए अपना सर्वस्व जीवन लगा दिये। उनके इस अमूल्य योगदान को देश कभी नहीं भूला सकता। उन्होने सर्वप्रथम 1943 में सबसे पहले अंडमान निकोबार में देश का पहला आजादी का झंडा फहराया व देश के लिये करेंसी भी जारी किये थे। नेता जी को भारतरत्न मान प्रदान करने की भी मांग किये।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

नेताजी के राजनीतिक गुरू देशबन्धु चितरंजन दास जी थे। ा कार्यकम में दो कवियित्री जोबा कारफा व श्रीमती मंजूश्री मायती द्वारा बंगाली में नेताजी पर बहुत ही उमदा कविता पाठ किये। जिसकी सभी उपस्थिति लोगों ने सराहना करते हुए उनका उत्साह वर्धन किये। इसी कड़ी में सुश्री सोमिली मायती द्वारा देशभक्ति गीत पर एक डॉरा प्रस्तुत किया गया जिसका लोगों ने तालियों से स्वागत किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

कार्यक्रम का संचालन गौतम बेरा ने किया आभार गगनचंद्र पड्या ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज के भर व सी.जी.एम. श्री तपन सूत्रधार जी के विशेष मार्गदर्शन में सफल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यकम में समाज के वरिष्ठ सदस्य श्री गगन चंद पड्या, गौतम बेरा, सपन चकवर्ती, रूपक दास, एस.सी.सरकार, चन्द्रशेखर मंडल, गौतम मायती, बाबू परिडा, बाबू जाना, अशोक आईच, कनक बैनर्जी, पी.के.डे. शंक मायती. पिंकू डे, हरि ठाकुर विश्वास, तनिष्क मायती, सोमोजीत मायती, मदन मायती, महिला उपाध्यक्ष श्रीमती रीना पड्या, संगीता बेरा, अंजू दास, कविता डे,गुलापी मंडल,मंजूश्री मायती, जोबा कारफा, मौसमी रायचौधरी, दीपा मायती,सुकुमार पात्रों उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

चिटफंड कम्पनी में फसे पैसा की वापसी को लेकर छत्तीसगढ़ अभिकर्ता एवम् उपभोक्ता सेवा संघ ने बैठक कर 30/01/2021 को गांधी जी के पुण्यतिथि के दिन धरना प्रदर्शन करने की रणनीति बनाई

0

दिनांक 24 जनवरी 2021 भानुप्रतापपुर में छत्तीसगढ़ अभिकर्ता उपभोक्ता सेवा संघ ने बैठक कर निवेशकों की पैसा वापसी को ले कर चर्चा की गई, बैठक में संघ के संरक्षक घना राम साहू , अध्यक्ष दीनदयाल नरेटी सचिव कमलेश कुमार साहू , उपाध्यक्ष बजरू राम गावड़े . कोषाध्यक्ष नंदकुमार साहू, सलाहकार श्रीराम ठाकुर, बहुर सिंग साहू , सीता राम मंडावी , शंकर लाल साहू मीडिया प्रभारी सतीश यादव , कार्यकारिणी सदस्य बिशेसर सिन्हा , करबारी गावड़े , संतू राम ध्रुव, श्यामलाल नाग, टोमेश सहारे, प्रदीप अधिकारी, विष्णू राम साहू ,

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

रामसिंह राजपूत , सुक्रेंन गोटा , सुक्कु राम उइके , पांडे राम सलाम , हरिशंकर देवांगन , दुलार दास , सुमरण दास , डोमेंद्र भूआर्य , प्यारे लाल भोयर तथा स्थानीय लोगों के साथ साथ अंतागढ़,भानुप्रतापपुर, नारायणपुर एवम राजनांदगांव जिले के सैकड़ों अभिकर्ता एवम् निवेशक साथी बैठक में उपस्थित थे, बैठक में उपस्थित संघ के प्रमुख दीनदयाल नरेटी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के भोले भाले जनता को लूटने के उद्देश्य से भाजपा सरकार ने चिटफंड कम्पनियो को रोजगार मेलो में आमंत्रित किया तथा कई कंपनियों के उद्घाटन समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता लोग अपनी उपस्थिति देकर यहाँ के जनता को अपने विश्वास में लिया ।

कई प्रशानिक अधिकारियों के द्वारा कंपनियों को छान बीन के नाम से एक दो दिन के लिए बंद किया जाता था उसके बाद कंपनी की कार्यप्रणाली को विधिसंगत बताकर वापस खोल दिया जाता था जिसका उल्लेख समाचार पत्रों में भी किया गया। छतीसगढ़ राज्य के लगभग बीस लाख परिवार के दस हजार करोड़ रुप से भी अधिक की राशि 110 भिन्न चिटफंड कम्पनियो में फंसे हुए है, जिस पैसा वापसी के लिए संघ ने सन 2015 से लगातार शासन प्रशासन को आवेदन, ज्ञापन, आंदोनल, के माध्यम से शासन प्रशासन तक समस्या को पहुचाने का कार्य करते रहे है, कांग्रेस ने विधान सभा चुनाव में अपने जन घोषणा पत्र क्रामांक 34 में कहा था

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

कि छत्तीसगढ़ राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है तो कम्पनियो पर कड़ी कार्यवाही करते हुए निवेशकों का पैसा वापस किया जाएगा, जिस पर विश्वास कर के कम्पनियो में फंसे निवेशक अभिकर्ता ने कांग्रेस को वोट दे कर छतीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनाने में सहयोग किये है,कांग्रेस की सरकार बने दो वर्ष बीत गए है, अब भूपेश सरकार भी आम जनता के भरोसे के साथ खिलवाड़ कर रही है ।चुनावी सभा के दौरान माननीय मुख्यमंत्री ने कहा था कि सभी निवेशकों को ब्याज सहित उनकी पैसा वापस किया जाएगा चाहे इसके लिए हमें कोई भी अतिरिक्त कोष बनाना पड़े , हम बनायेंगे , लेकिन अभी तक ऐसा कुछ भी नही किया गया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

अब तो ऐसा प्रतीत होता है कि छत्तीसगढ़ की राजनीतिक पार्टी केवल हमारा इस्तेमाल करने में ही लगा है । सरकार द्वारा चुनाव में हर निवेशकों की पैसा वापस देने की बात कही थी, बीजेपी सरकार के कार्यकाल में संगठन की ओर की गई सभी आंदोलन धरना में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी जो पिसिसी अध्यक्ष थे, संघ की बैनरतले की गई रायपुर, जगदलपुर, दुर्ग, बिलासपुर, अंबिकापुर, डोंडी, बालोद, बलोदाबजार व अन्य सभी आंदोलनों रैली में श्री भूपेश बघेल जी व कांग्रेस दल के सभी विधायकों ने संघ की आंदोलनों में शामिल हुए और कांग्रेस को सरकार

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

बनने पर हर निवेशकों की पैसा वापसी की बात कही गई थी । सरकार की ऐसे ही उदासीन रवैया रहा तो आने वाले समय में पैदल मार्च करते मुख्यमंत्री निवास रायपुर में जा कर पूरे प्रदेश भर के निवेशक एवं अभिकर्ता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को ज्ञापन दे कर निवेशकों की पैसा वापसी की मांग की जाएगी । आज के बैठक में अलग अलग चिटफण्ड कम्पनी के सैकड़ों निवेशक उपस्थित रहे।

पूरे प्रदेश में भाजपा व कांग्रेस का किसानों के प्रति अहितकारी रविये को लेकर आक्रोशित विरोध प्रदर्शन, हल्ला बोल , अब न्याय के लिये लड़ाई अंत तक लड़ेगे- आम आदमी पार्टी

0

नारायणपुर – सैय्यद वली आज़ाद

पूरे प्रदेश में भाजपा व कांग्रेस का किसानों के प्रति अहितकारी रविये को लेकर आक्रोशित विरोध प्रदर्शन, हल्ला बोल , अब न्याय के लिये लड़ाई अंत तक लड़ेगे- नरेन्द्र नाग अध्यक्ष, आम आदमी पार्टी जिला नारायणपुर ।

केंद्र तीनों काले किसान कानून तुरंत वापस ले व किसानों को नक्सली व खालिस्तानी कहना बंद कर माफी मांगे, किसानों का हक लेकर ही दम लेंगे – समीर खान

कांग्रेस की वादाखिलाफी व दिखावा के विरोध में जंगी प्रदर्शन * – शन्नी गावडे , आम आदमी पार्टी ब्लाक अध्यक्ष नारायणपुर

नारायणपुर आम आदमी पार्टी ने किसानों के साथ राज्य सरकार व केंद्र सरकार के विरोध में सभी जिला मुख्यालय में आज २४जनवरी२०२१ को जंगी विरोध प्रदर्शन किया ।

बखरूपारा बाजार चौक नारायणपुर मे जंगी सभा व किसानों के साथ हो रहे अन्याय को लेकर धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम किया।सभी विधानसभा व ब्लॉक स्तर के कार्यकर्ता व पदाधिकारी किसानों की मांग व परेशानियों को लेकर धरना प्रदर्शन कर नायब तहसीलदार नारायणपुर को ज्ञापन सौंपा ।

केंद्र सरकार ना ही तीनों काले कानून वापस ले रही है और ना ही राज्य सरकार किसानों से किये गये वादे निभा रही है। भाजपा सांसद ने खैरागढ़ में व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कांकेर में अपमानजनक बयान देकर कहा कि दिल्ली बॉर्डर पर किसान नहीं बल्कि नक्सली और खालिस्तानी हैं ।

नरेन्द्र नाग ने सख्त लहजे में कहा कि कब तक केंद्र सरकार अपने कारोबारी मित्रों के हित में कानून बनाती रहेगी। राज्य सरकार सिर्फ दिखावा कर किसान हितोषी बनने का ढोंग कर रही है। भाजपा अपनी ओछी हरकतों से बाज आये व अन्नदाताओं से तुरंत माफी मांगे ।

सुरजीत ठाकुर ने कहा की हमारे अन्नदाता से धान खरीदी में हो रही परेशानी दूर करे । धान खरीदी की समय सीमा भी बढ़ा दी जानी चाहिए।

समीर खान आन्दोलन प्रभारी नारायणपुर ने कहा की बारदाने की व्यवस्था कर एक मुश्त रकम अदायगी की व्यवस्था की जानी चाहिए , नहीं तो हम अपनी आवाज और बुलंद कर जनता के बीच जायेगे।

आज के कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के साथ आम जन की भी भागीदारी रही और सभी नेअधिक से अधिक संख्या में इस आंदोलन में प्रदेश संगठन के पदअधिकारी व नारायणपुर जिले के प्रभारी समीर खान जी मासूकपासा जाहिदा जफरअली उमेश पोटाई सुरजीत ठाकुर लोकेश बसेरा शन्नी गावडे रोहित नाग दिलीप नाग मनकुर पोटाई किशोर कवाची नीलू समरथ नरेन्द्र समरथ कृष्णा दुग्गा दशरथ आचला अमरसिंह कचलाम देवा पांडे रामदेर करंगा नगरू सलाम पंडीराम करंगा सीताराम मंडावी घनश्याम गावडे गौतम उसेन्डी दसरथ आचला जगनाथ नेताम विक्रम नेताम संतोष समरथ केसरीलाल समरथ आदि ने शामिल होकर आंदोलन को सफल बनाया।

आम आदमी पार्टी ने अपील की है कि धान खरीदी में अनियमितता, बारदाने की कमी, खरीदी समय सीमा कम होना व भुगतान को लेकर जो किसान साथियों की समस्याएं है उन्हे तुरंत दूर करे अन्यथा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ अपना आंदोलन और तेज करेगी।

शान्त सरोवर पहुंचे पूर्व मंत्री कश्यप

0

नारायणपुर – सैय्यद वली आज़ाद

जिला मुख्यालय से लगभग 6 किलोमीटर दूर शान्त सरोवर पहुचें पूर्व मंत्री केदार कश्यप विगत दिनों करुणा फाऊंडेशन व पुलिस प्रशासन के संयुक्त प्रयास से बिंजली डेम का कायाकल्प कर उसे पर्यटन के रुप मे विकसीत करने की दिशा मे एक कदम आगे बढ़ाया साथ ही उसका नामकरण शान्त सरोवर किया तब से जिलेवासी बड़ी संख्या में लगातार इसे देखने व पिकनिक मनाने परिवार सहित पहुंच रहे है इसी दौरान अपने नारायणपुर प्रवास मे पहुंचे पूर्व शिक्षा मंत्री केदार कश्यप भी शान्त सरोवर देखने पहुंचे इस अवसर पर करुणा फाऊंडेशन अध्यक्ष बिन्देश पात्र व उनके सहयोगियो ने पूर्व मंत्री का स्वागत किया,इस दौरान श्री कश्यप ने करुणा फाऊंडेशन व पुलिस-प्रशासन के संयुक्त प्रयास की सराहना करते हुये कहा की सिमित संसाधन मे जिस तरह से आप लोगो ने कार्य किया है वो काफी बेहतरीन है जिसके लिये आप सभी बधाई के पात्र है इस दौरान उनके साथ जिला भाजपा संगठन प्रभारी भरत मटियारा,भाजपा जिलाध्यक्ष बृजमोहन देवांगन,जिला पंचायत सदस्य प्रताप मंडावी,जिला भाजपा कोषाध्यक्ष संदीप झा,जयप्रकाश शर्मा,संजय तिवारी ,मयंक जैन आदि मौजूद थे

MOST POPULAR

HOT NEWS