City Media - Page 307 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 307

भाजपा के प्रयासों से पिछड़ा वर्ग को मिल रहा अधिकतम 50 प्रतिशत आरक्षण: किरण देव

0
  •  अनारक्षित सीटों पर पिछड़ा वर्ग को मिलेगा ज्यादा प्रतिनिधित्व: किरण
  •  कांग्रेस का बवाल करवाने का बयान निंदनीय: साव

जगदलपुर आज भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि हमने इस बात को सुनिश्चित करने का निर्णय लिया है कि अनारक्षित सीटों पर पिछड़े वर्ग को अधिक प्रतिनिधित्व देंगे। उन्होंने कहा कि इससे पहले की स्थिति बहाल रहेगी एवं पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधित्व में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आएगी।

प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि कांग्रेस केवल झूठ की राजनीति करती है, वह मुद्दों के अभाव से जूझ रही है राजनीतिक पतन की तरफ बढ़ रही है इसलिए केवल वर्ग संघर्ष की बात करना, प्रदेश में माहौल खराब करने का प्रयास करना, षड्यंत्र करना यही कांग्रेस का काम रह गया है।प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने तो वास्तव में ओबीसी आरक्षण के विरोध में कोर्ट जाने वाले और ओबीसी का आरक्षण रोकने वाले लोगों को पुरस्कृत करने का काम किया है। भाजपा कांग्रेस के सभी षडयंत्र उजागर करती रहेगी और कांग्रेस का झूठ अब चलने वाला नहीं है। प्रेस वार्ता में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने विस्तार से आरक्षण के प्रावधानों की जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा से ओबीसी विरोधी रही है। श्री साव ने कहा कांग्रेस हमेशा पिछड़ा वर्ग का विरोधी रही है। वह आरक्षण के खिलाफ रही है। तब की कांगेस सरकार द्वारा ‘कालेलकर आयोग’ की अनुशंसा को ठंडे बस्ते में डाल देने के बाद आगे फिर मंडल आयोग तक का इंतज़ार करना पड़ा। पंडित नेहरू से लेकर राजीव गांधी तक के आरक्षण विरोधी वक्तव्यों के अनेक संदर्भ आपको गाहे ब गाहे दिख भी जाएंगे। मसलन 1961 में मुख्यमंत्रियों को लिखे पत्र में पंडित नेहरु ने कहा था कि आरक्षण से अक्षमता और दोयम दर्जे का मानक पैदा होता है। इंदिरा गांधी ने मंडल आयोग की संस्तुति से किनारा कर लिया था। राजीव गांधी ने तो यहां तक कह दिया था कि आरक्षण से हम बुद्धुओं को बढ़ावा देते हैं। इस प्रकार बार-बार प्रमाणित हुआ है कि कांग्रेस पूरी तरीके से आरक्षण विरोधी रही है। आरक्षण संबंधी सभी संवैधानिक प्रावधानों की विस्तृत जानकारी देते हुए श्री साव ने कहा कि देश के संसद में 73वां 74वां संविधान संशोधन अधिनियम के द्वारा सशक्त और जवाबदेह पंचायत एवं नगर पालिका बनाने का प्रावधान संविधान में किया गया और साथ ही अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा पिछड़े हुए नागरिकों के किसी भी वर्ग के पक्ष में आरक्षण के लिए उपबंध (प्रावधान) करने का अधिकार राज्य के विधान मंडल को दिया गया है। साथ ही सभी वर्ग में महिलाओं के लिए भी आरक्षण से संबंधित उपबंध (प्रावधान) दिये हैं। अनुच्छेद 243 (घ) में पंचायतों के स्थानों के आरक्षण से संबंधित प्रावधान है, जिसमें 243(घ)(1) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के आरक्षण का प्रावधान है। 243(घ) (2) में महिलाओं से संबंधित आरक्षण का प्रावधान और 243(घ)6 में पिछड़े हुए नागरिकों के लिए आरक्षण के संबंध में उपबंध है। इसी प्रकार नगर पालिकाओं में आरक्षण से संबंधित प्रावधान 243 (न) में उपबंधित है, जिसमें 243(न) (1) में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण के उपबंध है। 243(न)(2) में महिलाओं के आरक्षण से संबंधित उपबंध है एवं 243(न)(6) में कमजोर वर्गों से संबंधित आरक्षण के उपबंध है। नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 में धारा (11) स्थानों में आरक्षण से संबंधित उपबंध है, जिसमें धारा (11) (1) में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण का उपबंध करता है। धारा (11) (2) में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण का उपबंध करता है एवं धारा (11) (3) में महिलाओं के लिए आरक्षण का उपबंध करता है। इसी प्रकार नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 29 (क) में स्थानों में आरक्षण से संबंधित उपबंध है। 29 (क)(1) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजातियों से संबंधित आरक्षण का उपबंध करता है। 29 (क)(2) अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित आरक्षण का उपबंध करता है। 29 (क)(3) में महिलाओं से संबंधित आरक्षण का उपबंध करता है। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 13 में ग्राम पंचायत के गठन से संबंधित उपबंध है, जिसमें धारा 13 (4)(1) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण का उपबंध करता है। 13 (4)(2) अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित आरक्षण का उपबंध करता है एवं 13 (4)(5) महिलाओं के लिए आरक्षण का उपबंध करता है। पंचायत एवं नगर पालिकाओं में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण का प्रावधान इस प्रकार थे कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति को मिलाकर 50 प्रतिशत या 50 प्रतिशत से आरक्षण कम होने पर अन्य पिछड़ा वर्ग को एकमुश्त 25 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान था। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग को मिलाकर कुल आरक्षण 50 प्रतिशत से अधिक होने को माननीय सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी गई थी, जिसमें किशोर कृष्ण राव गवली विरूद्ध महाराष्ट्र शासन आदेश दिनांक 4 जनवरी 2021 और सुरेश महाजन विरूद्ध मध्यप्रदेश शासन आदेश दिनांक 10 मई .2022 के द्वारा सर्वोच्च न्यायालय ने कुल आरक्षण 50 प्रतिशत तक सीमित करने एवं अन्य पिछड़ा वर्ग को आरक्षण देने के लिए ट्रिपल टेस्ट करने की अनिवार्यता प्रतिपादित की। इस प्रावधान के अनुपालन में राज्य सरकार नें 16 जुलाई 2024 के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग का गठन किया और आयोग ने प्रदेश के पिछड़े वर्ग की वर्तमान सामाजिक, शैक्षणिक तथा आर्थिक स्थिति का अध्ययन कर सुझाव एवं अनुशंसाए 21 अक्टूबर 2024 को राज्य शासन के समक्ष प्रस्तुत की। उक्त प्रतिवेदन में आयोग द्वारा वर्तमान में पंचायत एवं स्थानीय निकायों में आरक्षण की एकमुश्त सीमा 25 प्रतिशत को शिथिल कर अन्य पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या के अनुपात में 50 प्रतिशत की सीमा तक आरक्षण का प्रावधान किया जाये। उक्त प्रतिवेदन को मंत्रिपरिषद् द्वारा 28 अक्टूबर 2024 को स्वीकृति प्रदान की गई। तदनुसार छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993, नगर पालिका निगम 1956 एवं नगर पालिका अधिनियम 1961 में सुसंगत धाराओं में संशोधन किया गया। उपरोक्त के अनुसार पंचायतों एवं नगरीय निकायों में आरक्षण किया गया। सर्वोच्च न्यायालय के अनुपालन में किए गए आरक्षण में जनसंख्या के अनुपात में किये गये आरक्षण के कारण नगरीय निकाय के आरक्षण में विशेष अंतर नहीं पड़ा, परन्तु ग्रामीण क्षेत्र में 33 में से 16 जिले अधिसूचित जिले है तथा राज्य में अनुसूचित जाति की जनसंख्या 12.72 प्रतिशत है। उस अनुपात में 4 सीटें अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित हुई है। इस तरह से कुल 33 में से 20 सीटें अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हुई, जोकि 50 प्रतिशत से अधिक है। इसलिए अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष का कोई पद आरक्षित नहीं हो पाई है। जबकि जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत अध्यक्ष, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच, पंच के पदों में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए नियमानुसार पद आरक्षित हुए है। इस प्रकार राज्य सरकार ने जो आरक्षण निर्धारित किया है, वह माननीय सर्वोच्च न्यायालय के नियमानुसार ही है। सुप्रीम कोर्ट के उक्त दोनों फैसले सभी राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में लागू है तथा अन्य पिछड़ा वर्ग को आरक्षण देने के लिए ट्रिपल टेस्ट करना अर्थात् आयोग का गठन करना एवं उसके अनुशंसा को राज्य सरकार द्वारा स्वीकार करना बंधनकारी है। इसी के पालन में मध्यप्रदेश, बिहार, उड़ीसा जैसे राज्यों ने भी अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए पंचायत एवं नगरीय निकायों में प्रावधान करके चुनाव कराया है, जबकि झारखण्ड जैसे राज्य हैं जहां पर आयोग का प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं होने के कारण अन्य पिछड़ा वर्ग को आरक्षण दिए बिना 2021-22 में राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत संस्थाओं का चुनाव में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए कोई भी सीट आरक्षित किये बिना चुनाव संपन्न कराया है।

प्रेसवार्ता में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, भाजपा के प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल भी उपस्थित थे।

वेणुधर पाणिग्रही ने पार्षद पद के लिए ठोंकी ताल

0
  • भाजपा से की दावेदारी उच्च शिक्षित युवा नेता ने 

जगदलपुर नगर के शिव मंदिर वार्ड से वेणुधर पाणिग्रही ने पार्षद टिकट के लिए भाजपा से दावेदारी की है। उनकी दावेदारी कई मायनों में काफी मजबूत मानी जा रही है।

वेणुधर पानीग्रही लंबे समय से भाजपा से जुड़कर काम करते आ रहे हैं। वे आर्ट में ग्रेजुएट और राजनीति शस्त्र में मास्टर डिग्री हासिल कर चुके हैं। पेशे से किसान वेणुधर शिव मंदिर वार्ड डोंगाघाट महादेव घाट जगदलपुर के निवासी हैं। वे

समाज के विभिन्न पदों पर सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। क्षेत्रीय आरण्यक ब्राम्हण समाज बस्तर संभाग जगदलपुर की यूथ विंग के अध्यक्ष, बस्तर संभाग 360 आरण्यक ब्राह्मण समाज जिला जगदलपुर के अध्यक्ष रह चुके हैं। वर्तमान में वे जेडीपी क्षेत्र में उपाध्यक्ष 360 आरणक्या ब्राह्मण समाज के पद पर कार्यरत हैं। इसके साथ ही वेणुधर पाणिग्रही बीजेपी के बूथ अध्यक्ष हैं। वे बीजेपी से शिव मंदिर वार्ड से पार्षद पद के सशक्त दावेदार के रूप में सामने आए हैं। शिव मंदिर वार्ड के मिलनसार युवा नेता वेणुधर की हर वर्ग में अच्छी पैठ है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस वार्ड में लगभग 1500 मतदाता हैं और वार्ड दो भागों में बंट गया है। एक भाग महादेव घाट का क्षेत्र है। और एक डोंगाघाट का। डोंगाघाट में वेणुधर पाणिग्रही को हरा पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन भी है। शिव मंदिर एरिया में भी वेणुधर ने जबरदस्त पकड़ बना ली है। उस तरफ भी हर जुबां पर वेणु की ही चर्चा है। हर वर्ग वेणु के लिए ही संपर्क कर रहा है। यहां तक वेणु केवल राजनीति ही समाज से जुड़े व्यक्ति भी हैं।किसी को मदद की आवश्यकता हो हर समय आधी रात को भी उसके लिए खड़े होते हैं। हर कोई इस युवा चेहरे की ओर अपने वार्ड के और अपने हित के लिए नजरे टिकाए हुए है। और हर वर्ग चाहता है कि पार्टी इन्हें टिकट दे और इन्हें हम विजयी बनाकर हमारे वार्ड का विकास करा सकें।

राजस्व अमले की हड़ताल ने भाजपा के सुशासन की खोली पोल: रेखचंद जैन

0
  •  पूर्व विधायक रेखचंद ने सीएम को लिखा पत्र 

जगदलपुर पूर्व विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा है कि राजस्व विभाग के मैदानी अमले की हड़ताल ने भाजपा के सुशासन के वादों व दावों की पोल खोल कर रख दिया है। उन्होने एक माह से चल रहे हड़ताल को समाप्त कराने समुचित, ठोस व कारगर पहल करने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।

जैन ने कहा है कि पटवारियों के हड़ताल पर जाने से जनता रजिस्ट्री, नामांतरण जैसे कार्यों के लिए भटक रही है। राज्य सरकार द्वारा हड़ताल खत्म कराने चर्चा न करने कोई पहल नहीं की जा रही है, जो निंदनीय है। रजिस्ट्री के सैकड़ों मामले एक जिले में लंबित होने से ही सरकार को करोड़ों का नुकसान हो रहा है, सो अलग। इससे राज्य स्तर पर नुक्सान का आकलन आसानी से लगाया जा सकता है। सरकार को चाहिए कि वह हड़ताली कर्मचारियों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर पहल करे। राजस्व विभाग के मैदानी अमले को समुचित संसाधन मुहैया कराकर इस समस्या का निदान कर जनता को राहत देना सरकार का काम है जिसे शीघ्र पूरा किया जाना चाहिए।

यही है भाजपा का सुशासन?

पूर्व विधायक रेखचंद जैन के अनुसार राजस्व कर्मचारियो की लंबी हड़ताल और प्रदेश सरकार की चुप्पी ने भाजपा के सुशासन के दावों की पोल खोल दी है। उन्होने कहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले घोषणावीर बने भाजपा नेताओं को आज न तो जनता का दुख- दर्द नजर आ रहा है, न ही उन्हें शासन से कोई सरोकार है। विधानसभा चुनाव के लिए जारी घोषणापत्र, जिसे मोदी की गारंटी नाम दिया गया था, में भाजपा ने वचनबद्ध सुशासन की जो बात कही थी, उसका पालन कराने तनिक भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। किसानों के नामांतरण, फौती, त्रुटि सुधार, नक्शा सुधार, सीमांकन जैसी समस्याओं का लोक सेवा अधिनियमों के अंतर्गत समयबद्ध निपटारा करने के वादे कहीं भी धरातल पर नजर नहीं आ रहे हैं।

बंबू राफ्टिंग का आगाज

0

जगदलपुर बस्तर कलेक्टर हरिस एस द्वारा दरभा ब्लॉक के ग्राम मांझीपाल में बम्बू राफ़्टिंग का शुभारंभ किया गया। साथ ही कलेक्टर ने पर्यटन के विकास हेतु ग्राम तीरथगढ़, मांझीपाल, धुड़मारास का दौरा कर वहां की स्थानीय समितियों एवं ग्रामीणों से चर्चा की। इस दौरान राजस्व एवं वन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

जुंगेरा एवं करहिभदर मंडल की सयुक्त बैठक में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर हुआ मंथन

0
  •  त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2024-25 हेतु पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य के लिए आवश्यक कार्यशाला में जुंगेरा एवं करहिभदर मंडल ने कमर कसी।

इस अवसर पर प्रमुख वक्ता में जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख जी, पवन साहू नृवर्तमान जिलाध्यक्ष, वरिष्ठ नेता छगन देशमुख ने कहा कि ….

कोई भी कार्यकर्ता हारने के लिए चुनाव नहीं लड़ता बल्कि विजय प्राप्त करने के लिए लड़ते है। लड़ने वाले कार्यकर्ताओं की संख्या बहुत है लेकिन लड़ना एक को है और भाजपा का पूरा कार्यकर्ता एवं नेता को उसको जिताने का प्रयास करना है। यह चुनाव आम कार्यकर्ता का चुनाव है,पंच से लेकर पार्ल्यामेंट तक भगवा लहराना है। जब तक बूथ में हमारा कार्यकर्ता सरपंच पंच जनपद एवं जिलापंचायत का सदस्य नहीं बनेगा तो विकास गांव का हम कैसे करवाये। जब हमारे गांव में भाजपा का कार्यकर्ता बैठेगा तब हम सरकार की योजनाओं का जमीन स्तर पर उतारने एवं अंतिम व्यक्ति तक पहुचाने हेतु सरलता होगी। आगामी दिनों में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत का चुनाव में 2 जिला पंचायत 16 जनपद पंचायत सदस्य एवं अध्यक्ष सहित 60 पंचायत में भाजपा का कार्यकर्ता जीतकर आये और अपने गांव एवं जिला जनपद का चहुमुखी विकास की गंगा बहाना है।

जिला महामंत्री राकेश यादव ने बताया कि आगामी 14 एवं 15 जनवरी को सभी जनपद स्तर पर बैठक होगी जिसमें जिला एवं जनपद सदस्य के लिए आवेदन प्राप्त करना है ,जिसको मंडल चयन समिति 16 जनवरी को 3 नाम का पैनल बनाकर 18 जनवरी को जिला तक प्रेषित करना है ,और जिला से 20 जनवरी तक पूरा नाम तय हो जाएगी ।

नृवर्तमान मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू ने 16 जनपद के लिए प्रभारी की घोषणा की। क्षेत्र क्रमांक 1 में प्रेम साहू,2 एवं 3 में अरुण साहू ,4 एवं 7 में सुरेंद्र देशमुख,5 में तोमन साहू,6 में दानेश्वर मिश्रा, 8 विकास साहू,9 एवं 16 में पालक ठाकुर,10 एवं 11 में धर्मेंद्र साहू, 12 बिरेन्द्र साहू, 13 एवं 14 के लिए देवधर साहू,15 में चित्रसेन साहू जनपद स्तरीय बैठक लेंगे जहाँ जनपद एवं जिलापंचायत के लिये आवेदन प्राप्त किया जाएगा।

बैठक में स्वागत उद्बोधन जुंगेरा मंडल अध्यक्ष अरुण साहू एवं आभार करहिभदर मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू ने किया। वही कार्यशाला का संचालन मंडल महामंत्री दानेश्वर मिश्रा ने किया। अंत मे नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का अभिनन्दन एवं स्वागत किया गया। वही देवारभांट के नन्दकिशोर साहू एवं परमेश्वर देहारे पूर्व सैनिक ने नरेंद्र मोदी के नीति रीति से प्रभावित होकर भाजपा प्रवेश किया।

इस कार्यशाला में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख जी,नृवर्तमान जिलाध्यक्ष पवन साहू जी ,जिला महामंत्री राकेश यादव ,वरिष्ठ नेता चमन साहू,छगन देशमुख,धरम साहू, प्रकाश नाहर ,पालक ठाकुर,सुरेंद्र देशमुख,कल्याण साहू, नृवर्तमान मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू,मंडल अध्यक्ष जुंगेरा अरुण साहू,करहिभदर धर्मेंद्र साहू, तोमन साहू,महामंत्री दानेश्वर मिश्रा,चित्रसेन साहू,श्रीमती कृतिका साहू जिला मंत्री भाजपा,खिलेश्वरी साहू,महेश्वरी ठाकुर, सीता साहू,पूनम साहू,अशवन बारले,विकास साहू,बिरेन्द्र साहू,पार्थ साहू एवं काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

 

गंगालूर बद्देपारा मार्ग पर सड़क पर आइईडी प्लांट करते 3 सक्रिय नक्सली गिरफ्तार

0
  • नक्सलियों के कब्जे से विस्फोटक सामग्री बरामद
  • थाना गंगालूर एवं डीआरजी की संयुक्त कार्यवाहीl

जगदलपुर बस्तर के बीजापुर जिले में सड़क पर आईईडी प्लांट करते तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए नक्सलियों से विस्फोटक पदार्थ भी बरामद किए गए हैं।

बीजापुर जिले की डीआरजी टीम थाना गंगालूर क्षेत्र अंतर्गत मेटापाल से गश्त सर्चिंग कर वापस लौट रही थी। गंगालूर एवं बद्देपारा के मध्य कुछ संदिग्ध व्यक्ति मार्ग पर दिखे, जो पुलिस पार्टी को देखकर भागने का प्रयास कर रहे थे। डीआरजी टीम द्वारा घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ा गया। पकड़े गए व्यक्तियों से पूछताछ करने पर अपना नाम सुक्कू अवलम जनमिलिशिया सदस्य, बदरू अवलम जनमिलिशिया सदस्य एवं उरसा मंगू ऊर्फ मंगरा जनमिलिशिया सदस्य बताया। पकड़े गए संदिग्धों की तलाशी में पास रखे थैला से एक नग टिफिन बम, कार्डेक्स वायर, सेफ्टी फ्यूज, बिजली का तार एवं बैटरी बरामद की गई । ये लोग गंगालूर- बददेपारा के मध्य रोड पर गडढा कर आइईडी प्लांट करने की तैयारी में थे। पूछताछ पर सभी ने उक्त प्रतिबंधित विस्फोटक सामग्री के परिवहन के सबंध में कोई वैध दस्तावेज दस्तावेज नही होना बताया। मौके पर उपरोक्त के विरूद्ध विधि सम्मत कार्यवाही करते हुऐ बरामद सामग्री कब्जे में लिया गया एवं उपरोक्त नक्सलियों के विरूद्ध थाना गंगालूर में वैधानिक कार्यवाही उपरान्त न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया है।

नववर्ष मिलन समारोह में इंटक ने दिया सद्भाव, एकजुटता और सहयोग का संदेश

0

बचेली मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) शाखा बचेली द्वारा भव्य नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जो आपसी सौहार्द, एकजुटता और सहयोग का प्रतीक बना। समारोह में बचेली कॉम्प्लेक्स के कर्मचारियों के साथ-साथ किरंदुल और नगरनार से आए श्रमिक संघ के पदाधिकारी, एनएमडीसी के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस और प्रशासनिक विभाग के प्रतिनिधि, पत्रकार संघ, ठेकेदार संघ, ठेका श्रमिक, अपोलो अस्पताल के डॉक्टर एवं कर्मचारी, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

समारोह का प्रमुख आकर्षण उन सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान था, जिन्होंने परियोजना में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दीं। इस दौरान, स्थानीय कलाकारों अनीश कुमार, शीबू सोलोमन, सूरज नाग, रामू राम, श्यामल दास और विमल सरकार ने अपनी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में रंग भर दिया। इस अवसर पर यूनियन के महामंत्री आशीष यादव ने कहा कि इंटक सदैव श्रमिकों के कल्याण और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत रहा है। यह नववर्ष मिलन समारोह केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि श्रमिकों, अधिकारियों और समाज के अन्य वर्गों के बीच आपसी संबंधों को सुदृढ़ करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने आगे कहा कि यूनियन का उद्देश्य श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द और सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम का समापन सामूहिक भोज के साथ हुआ, जिसमें नगर के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस भव्य आयोजन ने सभी को एक मंच पर लाकर परस्पर स्नेह और सौहार्द का संदेश दिया, जिससे समाज में एकता और भाईचारे की भावना और मजबूत हुई।

अभाविप ने मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती

0
  •  संगोष्ठी एवं शोभायात्रा का किया गया आयोजन 

जगदलपुर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा भोपालपटनम बीजापुर में 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जी की जन्म जयंती के शुभ अवसर पर संगोष्ठी एवं शोभायात्रा का आयोजन किया गया।

अभाविप राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य एवं बस्तर विभाग संयोजक शैलेष ध्रुव ने बताया कि विद्यार्थी परिषद जिनके विचारों और आदर्शों पर चलती है वह प्रेरणा पुंज स्वामी विवेकानंद जी हमारे हैं। एबीवीपी 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में प्रतिवर्ष अपनी नगर इकाई, जिला, परिसरों में कार्यक्रम के माध्यम से धूमधाम से मनाती है। अभाविप छत्तीसगढ़ प्रांत जनजाति कार्य सह प्रमुख विकास कोड़े ने कहा कि स्वामी जी तीन वर्ष तक वे अमेरिका रहे और वहां के लोगों को भारतीय तत्वज्ञान की अद्भुत ज्योति प्रदान करते रहे। आध्यात्म-विद्या और भारतीय दर्शन के बिना विश्व अनाथ हो जाएगा यह स्वामी विवेकानंदजी का दृढ़ विश्वास था। अमेरिका में उन्होंने रामकृष्ण मिशन की अनेक शाखाएं स्थापित कीं। अनेक अमेरिकन विद्वानों ने उनका शिष्यत्व ग्रहण किया। स्वामी विवेकानंद जी का मानना था कि हर व्यक्ति दिव्य है और उसमें महानता हासिल करने की क्षमता है। उन्होंने लोगों को खुद पर विश्वास रखने और अपनी पूरी क्षमता तक पहुँचने का प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया।अभाविप भोपालपटनम नगर मंत्री प्रशांत गुरला ने बताया कि हम जब स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र देखते हैं तो हमें उनके जैसे बनने की प्रेरणा मिलती है। इतने कम समय में अपना घर परिवार मोह माया सब छोड़कर, सात्विक जीवन जीकर समाज के चिकित्सक के रूप में समाज सुधारक बनकर समाज के उत्थान और राष्ट्र के पुनर्निर्माण के लिए पूरे जीवन तत्पर रहे।इस दौरान रोशनी, रोहित मधु, अंजलि, सिद्धार्थ, दीपांशु, दम्मूर, महेश,

शैलेश गादे, रोहित, रोहन, कार्तिक, अरविंद समेत अभाविप के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में कांग्रेस की हुई बैठक

0
  •  प्रत्याशी चयन में इस बार वार्डवासियों की होगी अहम भूमिका: निकेत झा 

जगदलपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुशील मौर्य के निर्देशानुसार वार्डो में कांग्रेस की बैठकों का सिलसिला जारी है। इसी तारतम्य में पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में कांग्रेस के वार्ड प्रभारी निकेत झा की उपस्थिति में वार्डवासियों की बैठक ली गई।

वार्ड के गणमान्य नागरिकों द्वारा कांग्रेस पार्टी को अपना समर्थन देने का निर्णय लिया गया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेंद्र झा, महेश सिंह ठाकुर, संजय मंडल, विक्रम लहरे, सुशीला साहू, महादेव निषाद, अनुराग महतो, अभिषेक गुप्ता, करण नेताम, विक्की साहू सहित वार्डवासी मौजूद रहे।

हम सभी के आदर्श हैं स्वामी विवेकानंद: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

0
  • स्वामी जी के आदर्शो पर चलें सभी: महेश कश्यप 

जगदलपुर स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में मिलन संघ द्वारा आड़ावाल के दुर्गा मंडप में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव तथा बस्तर सांसद महेश कश्यप विशेष रूप से शामिल हुए। किरण देव एवं महेश कश्यप ने स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया।

तत्पश्चात दुर्गा मंडप से प्रभात फेरी आड़ावाल के मुख्य मार्ग में निकाली गई। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी हम सभी के आदर्श हैं। स्वामी विवेकानंद की जंयती देश में युवा उत्सव के रूप में मनाई जाती है। वे युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों पर चल कर हम सभी को देश हित के लिए कार्य करना है। विश्व पटल पर स्वामी विवेकानंद जी ने भारत को अलग पहचान दिलाई। वहीं सांसद महेश कश्यप ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर अपनी बात रखते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के आदर्श का हम सभी को पालन करना चाहिए। विवेकानंद जी हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। इस दौरान मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सेठिया, सुब्रतो विश्वास, प्रदीप देवांगन, श्याम घोष, वासुदेव हलधर, चेतन दास, राजेश शर्मा, संजय गुप्ता, तपन, राधे पंद्रे, गीता मिश्रा, रूपेश समरथ, रघु सेठिया, राजेश घोष व बड़ी संख्या में मिलन संध के पदाधिकारी व सदस्य और ग्रामीण उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS