युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पूरे भारत में 744 जिलों में भारत के आजादी का 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का अमृत महोत्सव 13 अगस्त से 02 अक्टूबर 2021 तक मनाया जा रहा है। जिसके तहत जिला मुख्यालय नारायणपुर में फीट इंडिया फ्रिडम रन का आयोजन किया गया है। यह उत्सव नेहरू युवा केन्द्र नारायणपुर तथा नारायणपुर जिला एनएसएस मिलकर आयोजित कर रहे है। कार्यक्रम 2 अक्टूबर को स्थान शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर में प्रातः 8 बजे रखा गया है। उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी ने किया है।
इस शारदीय नवरात्र भी बस्तर के दंतेवाड़ा जिले में स्थित आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर का पट भक्तों के लिए बंद रहेगा। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए दंतेवाड़ा जिला प्रशासन और मंदिर समिति ने यह निर्णय लिया है। कलेक्टर दीपक सोनी ने बताया कि, आम नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए इस बार पद यात्रा नहीं होगी। सभी भक्तजनों, श्रद्धालुओं को घर बैठे ही दंतेश्वरी माई का दर्शन, माता की आरती, ज्योति कलश का लाइव दर्शन कराएंगे। जिला मुख्यालय में स्थित जय स्तंभ चौक में भी प्रोजेक्टर लगा कर व सोशल मीडिया के माध्यम से लाइव दर्शन कराए जाएंगे।
एकीकृत बाल संरक्षण योजना एवं जिला स्तरीय बाल संरक्षण समिति एवं अन्य समितियों की संयुक्त बैठक आज कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर साहू ने पिछले त्रैमासिक बैठक की कार्यवाही का पालन प्रतिवेदन की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बैठक में दिये गये निर्देशों को अधिकारी गंभीरता से ले एवं कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि ग्राम पंचायतों में पलायन पंजी का नियमित संधारण किया जाये और त्रैमासिक पालन प्रतिवेदन जिला पंचायत, जनपद पंचायतांे और महिला एवं बाल विकास विभाग को अनिवार्य रूप से प्रेशित किया जाये। उन्होंने कहा कि जिले की समीा में स्थित पुलिस थानों के चेक पोस्ट से गुजरने वाले वाहनों की जांच की जाये, पलायन कर रहे लोगों की जानकारी होने पर तत्काल एजेंटों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाये। इसके साथ ही पलायन पंजी का संधारण कार्य में लापरवाही बरतने वाले सचिवों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पोशण चंद्राकर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नारायणपुर घनश्याम जांगड़े, मुख्य कार्यपालन अधिकारी ओरछा रामांचल यादव, डीपीएम प्रिया कंवर, श्रम निरीक्षक रेखराज धनेन्द्र के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर साहू ने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा गुमशुदा बच्चों की ट्रक एवं मिसिंग चाईल्ड पोर्टल पर एंट्री करने एवं गुमशुदा बच्चों की जानकारी प्रतिमाह महिला एवं बाल विकास विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने जिले में बाल कल्याण समिति को भवन हस्तांतरित किये जाने के संबंध में जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देशित किया कि हंस्तांतरण की प्रक्रिया षीघ्र पूरा करें। विद्यालयों और आश्रम शालाओं में बच्चों को जागरूक करने हेतु जागरूकताा कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बालगृहों एवं आवासीय विद्यालयों का समय समय पर अधिकारी निरीक्षण करें एवं पालन प्रतिवेदन संबंधित विभाग को प्रस्तुत करें। बैठक में बताया गया कि महतारी दुलार योजना से लाभान्वित किए जाने एवं बाल स्वराज पोर्टल पर जानकारी इंद्राज की जा चुकी है। कलेक्टर ने जिले में कोविड-19 की तीसरी लहर की संभावनाओं को देखते हुए बच्चों के लिएए बेड आरक्षित करने आक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था करने के कहा। बतााया गया कि 5 से 10 बेड की व्यवस्था आरक्षित की गयी है, आवश्यकता पड़ने पर इसकी संख्या में वृद्धि की जा सकेगी।
बैठक में कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग दौरान बाल समिति के समक्ष प्रस्तुत निराकृत, लंबित प्रकरण की जानकारी देते हुए बताया कि माह जुलाई से अब तक बाल कल्याण समिति े समक्ष 100 प्रकरण प्राप्त हुए थे, जिनमें से 23 प्रकरणों का निराकरण कर लिया गया है वहीं 77 प्रकरण लंबित है। वहीं किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष माह जुलाई से अब तक 29 प्रकरण रखे गये जिनमें से 4 का निराकरण कर दिया गया है, षेश 25 प्रकरण लंबित है। इसके अलावा बाल देखरेख संस्था में बालगृह में 103 बालक, बलगृह बालिका में 52 कुल 155 बच्चे निवासरत हैं। बैठक में विशेश प्रकरणों की भी जानकारी दी गय जिसमें बंधुआ मजदूर रेस्क्यू, एवं पुर्नवास, राज्य से पलायन करने वाले बच्चों, पॉक्सो पीड़ित बालिकाओं के क्षतिपूर्ति एवं देखरेख एवं संरक्षण वाले बालकों की जानकारी एवं उन्हें प्रदान की गयी सुविधाओं के बारे में बताया गया।
दल्ली राजहरा नगर पालिका द्वारा व्यापारियों व्यवसायियों प्रतिष्ठानों दुकानदारों गुमटी ठेला संचालकों को अपना व्यवसायिक सामग्री हार्डिंग टेंट तथा परिवहन के रूप में लाए जाने वाले वाहनों को दुकान व्यवसायिक प्रतिष्ठान के सामने शहर के आवागमन के मार्ग पर लगा कर रख दिया जाता है इससे आवागमन बाधित होता है व नागरिकों को आने जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है तथा हमेशा दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है समस्त व्यापारियों अपना व्यवसायिक सामग्री आम सड़क से एवं निकाय द्वारा निर्मित नाली से हटाकर व्यवस्थित ढंग से दुकान लगाने तथा वाहनों की पार्किंग की उचित व्यवस्था करें की मुनादी कराई जा रही है l
आज संयुक्त रुप से मुख्य नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर ,एसडीएम प्रेमलता चंदेल, नगर पुलिस अधीक्षक मनोज तिर्की नयाब तहसीलदार विजय देवांगन ,मुख्य नगरपालिका अधिकारी नारायण साहू, नगर निरीक्षक टी एस पट्टावी, व्यापारी संघ अध्यक्ष गोविंद वाधवानी एवं पुलिस जवानों के साथ मुख्य मार्ग का निरीक्षण कर व्यापारियों को समझाइश दी की अपने सामग्रियां नाली के उस पार रखें सड़कों पर पार्किंग ना करें अन्यथा चालान की कार्रवाई की जाएगी ।
जिला अधिवक्ता संघ के द्धिवार्षिक चुनाव की प्रक्रिया 15 सितम्बर से शुरू की गई। चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ सतीश जैन को नियुक्त किया गया। उनके सहयोगी सुरेन्द्रमणी तिवारी, अवध किशोर शर्मा, डी. सूर्य प्रकाश राव और मलय के. के. व्ही झा बनाये गये।
संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ( एक महिला एक पुरुष ) सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष, ग्रंथपाल, सांस्कृतिक एवं कीड़ा सचिव, सहित कार्यकारिणी के 6 (जिसमें महिला प्रत्याशी के लिये एक पद आरक्षित) के चुनाव करवाना तय किया गया।
मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन का दावा आपत्ति के बाद 23 सितम्बर को अंतिम सूची प्रकाशित की गई। इस सूची के मुताबिक कु मतदाता 399 में से 323 पुरूष, और 76 महिला मतदाता मताधिकार का प्रयोग 05 अक्टूबर को मतदान करेंगे।
नामांकन और नाम वापसी के बाद कार्यकारिणी के 6 पदों में से 02 पद रिक्त रह गये इसी तरह ग्रंथपाल के लिये किसी ने भी नामांकन दाखिल नहीं किया है। मुख्य रूप से अध्यक्ष के लिये दिनेशचंद्र जोशी, संतोष जैन और विक्रमादित्य झा के बीच मतदान होगा। उपाध्यक्ष (वरिष्ठ) पद के लिये बसंत जोशी और दीनबन्धु रथ आमने सामने, उपाध्यक्ष (कनिष्ठ महिला) के लिये प्रीति वानखेड़े और संगीता चौहान के लिये मतदान होगा।
सचिव के लिये बैजनाथ शर्मा का मुकाबला श्री भुपेन्द्र सिंह ठाकुर के बीच होगा। कीड़ा एवं सांस्कृतिक सचिव के लिये बीरेन्द्र कुमार बहोते और विपुल कुमार श्रीवास्तव आमने सामने होंगे।
मतदान 05 अक्टूबर की सुबह 11.00 से 4.00 बजे तक जिला न्यायालय परिसर स्थित ग्रंथालय भवन में होगा। सभी मतदाताओं से आग्रह किया गया है वे मतदान के लिये अपना परिचय / पहचान पत्र साथ अवश्य लायें। चुनावी सभी प्रक्रिया के दौरान कोविड-19 की सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री माननीय भुपेश बघेल,बस्तर के युवा साँसद दीपक बैज,रायपुर महापौर एजाज ढेबर,अध्यक्ष प्रमोद दुबे,भिलाई विधायक देवेंद्र यादव एवँ अन्य अतिथिगण मंच में मौजूद..
युवाओं से खचाखच भरा रायपुर का पं. दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम…
आज रायपुर पं. दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में राजीव युवा मितान क्लब छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित युवा सम्मेलन में हज़ारों की संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया।
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ की आंचलिक राजनीति के लिहाज से देखा जाए तो बस्तर के कांग्रेस विधायक विकास के मुद्दों के साथ ही सियासी मोर्चे पर पूरी तरह एकजुट हैं। मुख्य्मंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप बस्तर के सभी विधायक बस्तर के सर्वांगीण विकास के लिए मिलजुल कर काम कर रहे हैं। यहां किसी भी तरह का कोई मतभेद नहीं है। सामाजिक एकता और अंचल के विकास को ही सम्पूर्ण प्राथमिकता दी जा रही है। बस्तर सांसद दीपक बैज के साथ मिलकर बस्तर अंचल के विधायक क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर बदलने में जुटे हुए हैं। बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री और दिग्गज आदिवासी नेता कवासी लखमा का मार्गदर्शन अंचल के विधायकों को मिल रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलो देवी नेताम का साथ बस्तर की कांग्रेसी एकता को चार चांद लगा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम बस्तर अंचल के कोंडागांव से विधायक हैं तो महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलो देवी छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद हैं। बस्तर लोकसभा सीट पर भाजपा को पटकनी देकर अपनी लोकप्रियता का लोहा मनवा चुके दीपक बैज दो मोर्चों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनीतिक दीपक की भूमिका निभा रहे हैं। बस्तर के तीनों प्रक्षेत्रों से कांग्रेस के इकलौते लोकसभा सांसद की हैसियत से दीपक बैज पर यह नैतिक जिम्मेदारी है कि वे बस्तर के विकास के लिए दिल्ली में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भावना के अनुरूप सक्रियता से मुखर रहते हुए बस्तर अंचल के सभी कांग्रेसी जनप्रतिनिधियों को एक सूत्र में बांधे रखें। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पास 90 में से 70 विधायक हैं तो बस्तर की सभी बारह सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है किंतु राज्य की 11 लोकसभा सीटों में से सिर्फ 02 सीटों पर कांग्रेस जीत हासिल कर सकी। इनमें से एक सीट पर दीपक बैज ने कांग्रेस का हाथ ऊंचा किया है तो राज्य की जनता को उनसे काफी उम्मीद है। खासतौर पर बस्तर के विकास और समस्याओं के समाधान के मामले में दीपक बैज उम्मीद का दीया दिखाई देते हैं। वे दिल्ली में छत्तीसगढ़ के हक की आवाज बुलंद करते हैं और उनका ओजस्वी अंदाज आकर्षण का केंद्र बनता है। राज्य कांग्रेस की ओर से संसद में उनकी तथ्यपरक गर्जना से बस्तर अभिभूत है।
नगरनार प्लांट से लेकर दल्ली बस्तर रेल मार्ग सहित तमाम मुद्दों के साथ ही राज्य के किसानों के हित में जूझने वाले दीपक बैज दिल्ली में जितने सक्रिय हैं, उतने ही मुस्तैद अपनी बस्तर भूमि में कांग्रेस की एकजुटता के प्रयासों के प्रति भी हैं। जिसका नतीजा यह है कि जब कांग्रेस की आंतरिक खींचतान सुर्खियों में है, तब बस्तर कांग्रेस की एकता का आदर्श प्रस्तुत कर रहा है। प्रदेश में कांग्रेस के तथाकथित संग्राम की खबरों के बीच अब छत्तीसगढ़ के 13 विधायक फिर दिल्ली पहुंचे हैं। कहा जा रहा है कि सरगुजा अंचल से विधायक बृहस्पत सिंह इन विधायकों की अगुवाई कर रहे हैं। ये वही विधायक हैं जिनके आरोप से मानसून सत्र के दौरान कांग्रेस में असहज स्थिति उत्पन्न हो गई थी। बताया जा रहा है कि बृहस्पत सिंह का तर्क है कि किसी एक व्यक्ति को खुश करने के लिए कांग्रेस के 70 विधायकों का भविष्य दांव पर नहीं लगाया जा सकता। सरगुजा अंचल से पार्टी विधायकों की दिल्ली दौड़ के सियासी मायने समझे जा सकते हैं लेकिन इस दौर में बस्तर के विधायक पूरी तरह एकजुट और बेफिक्र हैं तो कहा जा सकता है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सांसद दीपक बैज, मंत्री कवासी लखमा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलो देवी सहित सभी बस्तरिया विधायकों की एकजुटता अलग ही रंगत दिखा रही है।
जगदलपुर।सिटी कोतवाली जगदलपुर में विगत 20 वर्षो से लगातार अलग-अलग मामलों के फरार स्थायी वारंटी को पता तलाश कर, गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता हासिल हुई है। ज्ञात हो कि थाना कोतवाली में माननीय द्वितीय अपर सत्र न्यायालय जगदलपुर के प्रकरण क्रमांक-63/98, धारा 458,307,34 भादवि0 एवं माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जगदलपुर के प्रकरण में धारा 357,380 भादवि एवं प्रकरण क्रमांक-363/10 धारा 5,7 विस्फोटक अधिनिमय में माननीय न्यायालय से जारी आरोपी स्थायी वारंटी नीलम पिता डोमू उम्र 50 साल निवासी ईतवारी बाजार जगदलपुर जो घटना कारित कर लगातार फरार था। मुखबीर सूचना मिला कि आरोपी ओडिशा कोकड़ागुड़ा थाना बोरीगुमा क्षेत्र में निवास कर रहा है कि सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र सिंह मीणा एवं अति पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित किया गया। जिसकी गिरफ्तारी हेतु तुरंत टीम ओडिशा रवाना किया गया। टीम द्वारा आरोपी की पता साजी कर, घेराबंदी कर पकड़ा गया है। जिनसे पुछताछ व तस्दीक करने पर अपना नाम नीलम पिता डोमू निवासी ईतवारी बाजार जगदलपुर का होना बताया। जिसे माननीय न्यायालय में विधिवत् तीन स्थायी वारंटी मय आरोपी के पेश किया गया है।
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले पुलिस अधिकारी: निरीक्षक एमन साहू, उपनिरीक्षक होरीलाल नाविक आरक्षक भुपेन्द्र नेताम।
कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और ठेकेदारों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने जिले में लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित की जा रही सड़कों की वास्तविक स्थिति एवं सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर साहू ने कहा कि सभी काम समय से पूरे किए जाएं, इसके साथ ही गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। यदि निर्माण मानक के विपरीत मिलता तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा पन्द्रह दिनों के अंतराल में की जायेगी। इसके साथ ही समय-समय पर गुणवत्ता की जांच भी की जायेगी। स्वीकृत और निर्माणाधीन कार्यों को प्रारंभ करने के पूर्व कार्ययोजना बनायें और उसके अनुसार कार्य करें।
कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने कहा कि जिले की विषम भौगोलिक परिस्थिति कोे मद्देनजर रखते हुए निर्माण एजेंसीज के अधिकारी एवं ठेकेदार मिलकर समन्वय बनाकर उन सड़क निर्माण कार्यों को पहले पूरा करें, जो लगभग पूर्णता की ओर है। कलेक्टर साहू ने कहा कि सभी ठेकेदार सड़क निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए पूर्व से ही निर्माण सामग्री, मशीन-उपकरण सहित श्रमिकों की संख्या की संख्या में वृद्धि कर निर्धारित समय सीमा में सड़क निर्माण कार्यों को पूरा करें।
बैठक में पुलिस अधीक्षक यू उदय किरण ने कहा कि जिले के विकास के लिए पुलिस प्रशासन हर संभव मदद देगी। आप सभी निर्माण कार्य प्रारंभ करने के एक सप्ताह पहले जानकारी देवें। जिससे आप को सुरक्षा व्यवस्था प्रदान की जाये। बैठक में अधीक्षण अभियंता परियोजना मंडल मुकेश संतोशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज चंद्राकर, कार्यपालन अभियंता प्रधानमंत्री ग्राम स़ड़क योजना विनय वर्मा, के सहायक अभियंता पीएमजीएसवाय सतीष झा के अलावा लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता, उप अभियंता, ठेकेदार एवं उनके प्रतिनिधि उपस्थित थे।
जगदलपुर। प्रदेश के उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने बुधवार को अपने पंजाब प्रवास के दौरान स्वेटर तथा होजियारी कपड़े निर्माण की नामी कंपनी मोन्ट कारलो कंपनी के कारखाने का विजिट किया। उन्होंने अत्याधुनिक मशीनों से सुसज्जित कारखाने में कारिगरों द्वारा स्वेटर और अन्य कपड़ों के निर्माण कार्य को देखा और कंपनी द्वारा देश और विदेश में उच्च क्वालिटी के वस्त्र की मार्केटिंग के विषय में कंपनी के डायरेक्टर और अन्य स्टाफ से विस्तृत जानकारी ली। गौरतलब है कि पंजाब के लुधियाना में स्थित मोन्ट कारलो कंपनी स्वेटर तथा अन्य होजियारी वस्त्र निर्माण में नामी ब्रांड है। जहां बने वस्त्र विदेशों में एक्सपोर्ट भी किया जाता है। कंपनी के लोगों ने उद्योग मंत्री कवासी लखमा को बताया कि ठंड के मौसम में यहां बने स्वेटर अपनी क्वालिटी के लिए प्रसिद्ध है। निर्माण में लगे कारिगरों के द्वारा किए जा रहे उत्पादन कार्य की उद्योग मंत्री ने प्रशंसा की। सुरेश रावल, मीडिया सलाहकार