City Media - Page 1390 of 1854 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1390

प्रदेश भर के युवा कांग्रेसी जूटे बस्तर में किया पूर्व के कार्यों का मंथन बनाई भविष्य की कार्ययोजना

0

राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव या पास

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी वी श्रीनिवास भी विडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से जुड़े बैठक में

राजीव गांधी मितान क्लब की घोषणा के लिए युवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रस्ताव पारित किया |

बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर के राजीव भवन में युवा कांग्रेस प्रदेश स्तर के नेताओं की बैठक हुई संपन्न,बैठक में मुख्य रूप से पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने भी शिरकर की, युवा कांग्रेस के इस महत्वपूर्ण बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई पूर्व में किए गए कार्यों की समीक्षा की गयी। प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों को प्रदेश द्वारा बनाई गई नई कार्य योजना को विस्तार से समझाया गया और उस पर अमल करते हुए कार्य करने का आदेश भी दिया गया। साथ ही साथ इस महत्वपूर्ण बैठक में कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त करने के लिए प्रस्ताव लाया गया जिसे सर्वसम्मति से यूथ कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों ने पारित किया।

जगदलपुर के स्थानीय राजीव भवन में आयोजित युवा कांग्रेस की प्रदेश स्तरीय बैठक में सर्वप्रथम झंडारोहण किया गया जिसके बाद बैठक आरंभ हुई राष्ट्रीय अध्यक्ष बी वी श्रीनिवास भी विडियो कानफ़्रेंस के ज़रिए संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के कार्यों को सराहा और आगामी आने वाले 2023 व 2024 चुनाव के जीत और मज़बूती के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित किया।बैठक को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी संतोष कोल्कोंडा ने कहा संगठन में अनुशासन बेहद जरूरी है यह अनुशासन ही है जिसने हमें छत्तीसगढ़ में भारी बहुमत से जीत दिलाई है इसलिए संगठन में अनुशासन को निरंतर बनाए रखने का कार्य बेहद जरूरी है, वही सह प्रभारी राष्ट्रीय सचिव एकता ठाकुर ने युवा कांग्रेसियों को देशभर में चल रहे विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों के बारे में बताया एवं उन कार्यक्रमों को छत्तीसगढ़ में भी जारी करने एवं सफल क्रियान्वयन के लिए कहा, बैठक को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचंद्र कोको पाढी ने युवाओं के अंदर जोश भरते हुए अपने जिला अध्यक्षों के कार्यों को सराहा उन्हें हर तरह की चुनौतियों के लिए तैयार रहने को कहा, राष्ट्रीय स्तर से एवं प्रदेश स्तर से बनाए जाने वाले हर कार्यक्रमों में ज्यादा से ज्यादा संख्या में युवाओं को जोड़ते हुए आयोजनों को सफल बनाने के लिए आदेशित किया एवं 2023 के चुनाव को देखते हुए कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की तथा पूर्व में किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए नई कार्ययोजनाओं को जारी किया।एवं राजीव गांधी मितान क्लब की घोषणा के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल का आभार व्यक्त किया एवं धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया।पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने बैठक को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस के जज्बे को सलाम करते हुए युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचंद कोको पाढी की पीठ थपथपाई और कहा की युवा कांग्रेस पार्टी की रीढ़ की हड्डी है आज छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की जो सरकार बनी है उसमें युवा कांग्रेस का सबसे बड़ा योगदान रहा है, युवा कांग्रेसियों की जिम्मेदारी अब और ज्यादा बढ़ जाती है क्योंकि अब छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार है पिछले चुनाव तक हमने सवाल किए थे आगामी चुनाव में हमसे सवाल किए जाएंगे इसलिए हमें अभी से कमर कसते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा लाए जाने वाली सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं उन योजनाओं का लाभ हमें अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करना है, इस कार्य को सिर्फ और सिर्फ युवा कांग्रेसी ही अंजाम तक पहुंचा सकते हैं मोहन मरकाम ने युवक कांग्रेसियों से कहा कि आप लोगों का कार्य सराहनीय है आप लोगों की ऊर्जा से पार्टी को ऊर्जा मिलती है बैठक में जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव शर्मा ग्रामीण जिला अध्यक्ष बलराम मौर्य महापौर सफीरा साहू सभापति कविता साहू एवं पांच बार के पार्षद यशवर्धन राव ने भी संबोधित किया एवं युवाओं में उत्साह का संचार फैलाया बैठक का संचालन युवा कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री एवं बस्तर जिला प्रभारी अशरफ हुसैन ने किया।

विदित हो कि छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने का रास्ता या सत्ता की चाबी बस्तर को माना जाता है और पिछले चुनाव में 12 की 12 सीटें जीत कर कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी का सूपड़ा साफ कर दिया है इसलिए यह महत्वपूर्ण हो जाता है कि बस्तर में कहीं से भी कोई चूक ना हो और आगामी चुनाव में पुनः 12 की 12 सीटें कांग्रेस के खाते में जाए इस नजरिए से भी यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है।बैठक उपरांत पीसीसी चीफ मोहन मरकाम एवं युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचंद कोको पाढी ने मीडिया से रुबरु होते हुए प्रेस वार्ता को संबोधित किया।

प्रदेश स्तरीय युवा कांग्रेस की बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय राष्ट्रीय महासचिव दीपक मिश्रा,राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद शाहिद,राष्ट्रीय सह सचिव कुलीशा मिश्रा,राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध हरितवाल,राष्ट्रीय प्रवक्ता संजीव शुक्ला,युवा कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र गंगोत्री,प्रदेश महासचिव अनुपम फिलिप,प्रदेश महासचिव सुशील मौर्य,प्रदेश महासचिव दुर्गेश राय,प्रदेश सचिव जावेद खान,प्रदेश सचिव कमलेश कारम,प्रदेश सचिव विक्रांत सिंह,प्रदेश सह सचिव जाहिद खान,बस्तर जिला अध्यक्ष जीशान कुरैशी, सोशल मीडिया प्रभारी अनुराग महतो सहिंत बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित थे।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने प्रात: भ्रमण कर लिया शहर के विकास कार्यों का जायजा, क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ खेल कर उत्साह वर्धन किया

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने प्रात: शहर के शहीद पार्क एवं इंदिरा स्टेडियम में भ्रमण कर वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं एवं खेल प्रेमियों से मुलाकात कर समस्याओं को जाना एवं समस्याओं के समाधान के लिए आयुक्त नगर निगम को निर्देशित किया |

सेना भर्ती के लिए तैयारी कर रहे युवक युवतियों से मुलाकात कर उन्हें प्रेरित किया और शुभकामनाएं दी |

क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ खेल कर उत्साह वर्धन किया

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने आज प्रातः काल में शहर के शहीद पार्क और इंदिरा स्टेडियम में भ्रमण कर प्रात: सैर पर निकले वरिष्ठ नागरिकों एवं युवाओं सहित खेल प्रेमियों से मुलाकात की एवं उनके परेशानियों को जाना तथा उसे दूर करने के लिए आयुक्त नगर निगम को निर्देशित किया इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने उपस्थित लोगों को बताया की शहीद पार्क में ओपन जिम की स्थापना के लिए राशि आबंटित कर दी गई है और ओपन जिम बहुत जल्द स्थापित कर दिया जाएगा इसके अलावा इंदिरा स्टेडियम में खेल मैदान में क्रिकेट खिलाड़ियों और फुटबॉल खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह वर्धन किया |

इंदिरा स्टेडियम में सेना भर्ती रैली के लिए तैयारी कर रहे युवक युवतियों से मुलाकात कर उन्हें प्रोत्साहित करते हुए कहा की सेना में भर्ती देश सेवा का सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है युवा देश सेवा के लिए अधिक से अधिक सेना में जाएं उन्होंने तैयारी कर रहे युवक युवतियों को भर्ती के लिए शुभकामनाएं दी |

राजहरा खदान समूह में कार्यरत श्रम संगठनों के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने बी.एस.पी के अधिशासी निदेशक (खदान एवं रावघाट) से मुलाकात कर श्रमिकों के समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की

0

विगत दिनों राजहरा खदान समूह में कार्यरत तीन श्रम संगठनों के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने बी.एस.पी के अधिशासी निदेशक (खदान एवं रावघाट) मानस बिस्वास से मुलाकात की और खदान में कार्यरत नियमित एवं ठेका श्रमिकों के विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की। उक्त चर्चा में भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध खदान मजदूर संघ भिलाई, एटक से सम्बद्ध एस.के.एम.एस. एवं इंटुक से सम्बद्ध एम.एम.डब्लू.यू के प्रतिनिधि शामिल थे। उक्त चर्चा के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए तीनों श्रम संगठन के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से बताया कि वर्तमान में राजहरा खदान समूह प्रबंधन के कुछ उच्च पदस्थ अधिकारी खदान के गतिविधियों पर ध्यान देने के बजाय एक समूह विशेष के साथ मिलकर राजनीती करने में व्यस्त हैं जिसके कारण आज खदान में औद्योगिक वातावरण ख़राब हो रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे इन अधिकारीयों को आने वाले समय में चुनाव लड़ना है और इसके लिए वे अपना वोट बैंक बनाने में लगे हैं। इन अधिकारीयों के वजह से आज खदान के कई विभागों में सुरक्षा से जुड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। कभी गाड़ियां पलट रही हैं, कभी फर्जी दस्तावेज के सहारे अकुशल कर्मी को अचानक कुशल बनाकर कार्य लिया जाता है जिससे कर्मी की दुर्घटना में असामयिक मौत हो जाती है, तो किसी विभाग में ओवरहेड क्रेन की स्थिति गंभीर बनी हुई है और जानकारी होने के बावजूद ये अधिकारी असुरक्षित तरीके से कार्य करने के लिए कर्मियों पर दवाब बनाते हैं आदि आदि। और तो और कुछ अधिकारी संभवतः व्यक्तिगत स्वार्थ की पूर्ती हेतु ठेकों में ज्यादा श्रमिकों की भर्ती कर लेते हैं और कुछ दिनों के बाद नया निविदा निकालकर अवैध तरीके से नियुक्त किये गए इन श्रमिकों को ही कार्य में रखने हेतु ठेकेदार पर दवाब बनाते हैं और ठेके के नियम और शर्तों में भी इस तरह के नियम और शर्तों को डालते हैं जिससे इस बात की सम्भावना से इंकार नहीं किया जा सकता है कि श्रमिकों के भर्ती में भी ये अधिकारी पूरा दखल रख रहे हैं।

इन सब मुद्दों पर तीनों श्रम संगठन के प्रतिनिधियों ने अधिशासी निदेशक से मिलकर विस्तृत चर्चा की। चर्चा के दौरान अधिशासी निदेशक महोदय ने स्पष्ट कहा कि कर्मियों और श्रमिकों के जान के एवज में सुरक्षा को ताक पर रखते हुए उत्पादन नहीं कराया जावेगा और अगर ऐसा करते हुए कोई भी अधिकारी पाया जाता है तो उस पर समुचित कारवाई की जावेगी। सेल कंपनी कर्मियों के सुरक्षा को प्रथम मानता है और सुरक्षित ढंग से उत्पादन एवं उत्पादकता को बढ़ाने में विश्वास करता है। प्रतिनधियों ने राजहरा खदान समूह के कर्मियों के लिए अस्पताल में समुचित व्यवस्था न होने की बात कही और कहा कि अगर प्रबंधन द्वारा राजहरा के अस्पताल व्यवस्था में सुधार नहीं किया जा सकता है तो कर्मियों के लिए कोई दूसरी वैकल्पिक व्यवस्था की जावे। श्रम संगठनों के इस मांग पर अधिशासी निदेशक महोदयने कहा कि प्रबंधन राजहरा के लिए डॉक्टर्स की नियुक्ति के लिए गंभीर प्रयास कर रहा है किन्तु कुछ नीतिगत कारणों से सफलता नहीं मिल रही है। ऐसे में अगर श्रम संगठनों के नजर में कोई डॉक्टर आता है जो राजहरा खदान में कार्य हेतु इक्षुक हो तो प्रबंधन को इससे तत्काल अवगत कराएं ताकि उनके नियुक्ति हेतु आवश्यक कदम उठाया जा सके।

ठेका श्रमिकों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए सभी श्रम संगठनों ने कहा कि आज ऐसे कई ठेके हैं जिसमे श्रमिकों को उचित वेतन नहीं दिया जाता है, न ही श्रमिकों एवं उनके परिवार के लिए उचित मेडिकल सुविधा मुहैया कराई जाती है, कई ठेकों में श्रमिकों को भत्ते नहीं दिए जाते हैं, कई ठेके ख़त्म हो जाने के बाद भी श्रमिकों को २-३ माह का वेतन अप्राप्त है, किसी ठेके में बोनस भुगतान लंबित है, ठेका श्रमिकों को नाईट एलाउंस,डिफकल्ट एरिया एलाउंस,और छुट्टी का पैसा, और न ईनको ग्रेजुएटी का लाभ दिया जा रहा है।लेकिन प्रबंधन कुछ नहीं कर रहा है। श्रम संगठन के प्रतिनिधियों ने यह भी कहा कि कुछ अधिकारीगण अपने चहेते लोगों को ठेके में नौकरी देने हेतु गलत तरीके अपना रहे हैं। पुराने चल रहे ठेकों में तय सीमा से अधिक श्रमिकों की भर्ती कर ली जाती है और उनसे दुसरे काम कराये जाते हैं। कुछ माह के बाद ये अधिकारी अपने चहेते आदमियों को काम देने हेतु निविदा निकाल देते हैं और निविदा में अपने चहेतों को रखने हेतु असंवैधानिक तरीके से ऐसे नियम और कानून डालते हैं जो की किसी भी दृष्टिकोण से वैधानिक नहीं होता है। इन अधिकारीयों के कृत्यों से नगर के बेरोजगारों के अंदर आक्रोश पनप रहा है जो किसी भी दिन लावा बनकर फुट सकता है जिसके दायरे में ऐसे अधिकारी आएंगे और तब कानून व्यवयस्था की बात बन जावेगी। जहाँ तक पुराने कार्य की बात है तो रिपीट टेंडर में पुराने श्रमिकों को प्राथमिकता देने सभी श्रम संगठन सहमत हैं लेकिन नए ठेकों में भी अगर इसी तरह का दवाब बनाने का प्रयास किया जाता है तो हम सभी उसका हर संभव तरीके से विरोध करने से पीछे नहीं हटेंगे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

इन मुद्दों पर अधिशासी निदेशक महोदय ने कहा कि उचित वेतन भुगतान, तय संख्या से अधिक श्रमिकों को रखने वाली बात, लंबित वेतन एवं बोनस भुगतान आदि की समस्या के निराकरण हेतु बीएसपी के कार्मिक विभाग द्वारा इ-पास की व्यवस्था लागू करने की तैयारी हो रही है जिसके बाद तय संख्या से अधिक श्रमिकों को कार्य पर रखने की प्रवृत्ति पर रोक लगेगी। जहाँ तक लंबित वेतन और बोनस भुगतान की बात है तो श्रम संगठनों द्वारा इसकी लिखित जानकारी उच्च प्रबंधन को उपलब्ध कराई जावे ताकि इसका जल्द से जल्द निराकरण किया जा सके। आगे इस तरह की समस्या की पुनरावृत्ति को रोकने हेतु बीएसपी प्रबंधन द्वारा कॉन्ट्रैक्ट लेबर सेल की जल्द से जल्द स्थापना की जावेगी जिसका कार्य प्रत्येक ठेके के नियम और शर्तों के परिपालन की जांच करने के उपरांत ठेकेदार को बिल भुगतान करने की अनुमति प्रदान की जावेगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

जहाँ तक दल्ली पीसीसीएफ के ठेके में श्रमिकों को रखने से सम्बंधित विवाद की बात है तो अधिशासी निदेशक महोदय ने इस बात को माना कि उक्त ठेका नए नाम से निकाला गया है और यह स्थानीय प्रबंधन की जवाबदारी थी कि ऐसा करने से पूर्व वो सभी श्रम संगठनों को विश्वास में लेकर निविदा प्रक्रिया में जाता। इस पर सभी श्रम संगठनों के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट कहा कि अगर उक्त कार्य रिपीट टेंडर होता तो हमे पुराने कर्मियों को ही रखने में कोई अप्पति नहीं थी लेकिन अगर नए ठेकों में भी प्रबंधन के अधिकारी अगर ऐसा करेंगे तो आने वाले समय में नगर में कानून व्यवस्था की बात उत्पन्न हो सकती है जिसके लिए सिर्फ प्रबंधन ही जिम्मेदार होगा। अधिशासी निदेशक महोदयने कहा कि श्रम संगठन शांति बनाये रखे और उच्च प्रबंधन इस बात का प्रयास करेगा के स्थानीय प्रबंधन द्वारा जिन ०९ वश्रमिकों को रखने हेतु दवाब बनाया जा रहा है उनके लिए कोई और कार्य की निविदा निकाली जावे। अंत में सभी प्रतिनिधियों ने प्रबंधन के प्रतिनिधियों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में सार्थक चर्चा हेतु धन्यवाद दिया और आशा किया कि प्रबंधन आगे भी इस तरह के सार्थक चर्चा के माध्यम से समस्या के समाधान हेतु प्रयास करेगा जिस पर प्रबंधन ने हामी भरते हुए मानने की बात कही। प्रबंधन की ओर से उक्त चर्चा में अधिशासी निदेशक (खदान एवं रावघाट) मानस बिस्वास, महाप्रन्धक कार्मिक खदान मुख्यालय एस.के.सोनी एवं महाप्रबंधक कार्मिक लक्षम बावने तथा श्रम संगठनों की तरफ से भा.म.सं. के बालोद जिला मंत्री मुस्ताक अहमद, खदान मजदूर संघ भिलाई (भा.म.सं) के महामंत्री एम.पी.सिंह, एस.के.एम.एस.(एटक) के महासचिव कवलजीत सिंह मान, एम.एम.डब्लू.यू राजहरा (इंटुक) के अध्यक्ष तिलकराम मानकर एवं संगठन सचिव अभय सिंह उपस्थित थे।

ताइक्वांडो गेम में बस्तर जोन का दुर्ग में दबदबा

0

डॉ एस वली आज़ाद

राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता ताइक्वांडो, दुर्ग के बीएसपी स्कूल में दिनाँक 27/09/2021 से 30/09/2021 तक आयोजित किया गया था जिसके आयोजक लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ रायपुर, सयोंजक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय दुर्ग उपस्थित थे जिसमें बस्तर के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपने हुनर का बहुत शानदार प्रदर्शन किया जिसमें विश्वदीप्ति हाई स्कूल,से सारा वी.कुमार, मान देवांगन ,यशवर्धन ठाकुर उ.मा.शा.बांग्लापारा से सुमित्रा नरेटी,शफिना वड्डे,अनुराधा कुमेटी,प्रतीक्षा पोटाई ,प्रतिभा नुरेटी,जसवीर यादव,रितेश देवांगन, कन्या उ. मा.वि. नारायणपुर से सोनिया धुव्र, नीलिमा सलाम, सुदाय करंगा,अंजू दुग्गा,धनेश्वरी यादव है जिन्होंने कुल 2 गोल्ड मेडल,7 सिल्वर मेडल,6 ब्रोंज मेडल प्राप्त किया सभी खिलाड़ियों को जिला शिक्षा अधिकारी, जिला खेल अधिकारी शिक्षा विभाग विश्वदीप्ति स्कूल के फादर जोमोन,व्ययाम शिक्षक स्वरूप कुमार हरि,टेक्निकल डायरेक्टर संतोष निर्मलकर कोच,एवं रेफरी बलराम पूरी ने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिया।

भ्रष्टाचार जांच मामले में सफाई देने पहुंचे कमेटी सदस्य सवालों के जवाब में उलझे

0

सच्चाई सामने लाने कोर्ट जाउंगा:पांडे बैठक उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर किया राव

जगदलपुर – दलपत सागर की सफाई के लिए खरीदे गये हार्वेस्टर मशीन खरीदी में हुए भ्रष्टाचार मामले को लेकर निगम सरकार को घेरने को लेकर नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे अपने पार्षद साथियों के साथ तो नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता अपने दल के साथ निगम का घेराव कर विरोध प्रदर्शन कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते रहे है। जांच कमेटी में शामिल भाजपा के दो पार्षद ने निगम सरकार के भ्रष्टाचार मामले में क्लीनचीट देकर अपनी ही पार्टी के अनुशासन को तारतार करने में कोई कसर नहीं छोड़ा जिसकी शिकायत प्रदेश संगठन तक पहुंच चुकी है।

विवादों में घिरे दोनो भाजपा पार्षदों ने पत्रकारवार्ता आयोजित कर अपनी सफाई देने का प्रयास तो किया लेकिन वह सवालो के जवाब देने में घिरते नजर आये और अधिकांश प्रश्नों का गोलमोल जवाब देकर अपने उपर लगे दाग को मिटाने का असफल प्रयास किया। भाजपा के जिलाध्यक्ष भी इस विवाद से दुरिरयां बनाएं रखी तो वहीं निगम नेताप्रतिपक्ष एवं

नगरमंडल से भी कोई नहीं पहुंचा।

दलपत सागर के सफाई के लिए खरीदी गई सफाई मशीन के भ्रष्टाचार मामले में क्लीनचीट दिए जाने का मामला उजागर होने के बाद आज भाजपा कार्यों में पार्षद योगेन्द्र पांडे एवं नरसिंह राव ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि भ्रष्टाचार मामले में मेरे द्वारा क्लीनचीट नहीं दी गई है। उन्होंने जांच के तीन बिन्दुओं पर ही सहमति दी है शेष बिन्दुओं पर सहमति नहीं।

पांडे ने कहा कि भाजपा के पार्षददल ने मशीन खरीदी में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कलेक्टर से जांच की मांग की थी जिसमें भाजपा की ओर से हम दोनों पार्षद को कमेटी में रखा गया था। उन्होंने बताया कि कमेटी के बैठक के पूर्व ईओडब्ल्यू एवं राज्यपाल से भ्रष्टाचार की शिकायत की जा चुकी

सच्चाई सामने लाने कोर्ट भी जाउंगा पार्षद योगेन्द्र पांडे ने कहा कि निगम में भ्रष्टाचार हुआ है तो इसकी सच्चाई सामने लाने कोर्ट भी जाना पड़ेगा तो जाऊगा। उन्होंने कहा कि पुनः जांच कराने 23 सितंबर को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है।

उन्होंने कहा कि डील करने की अफवाह उड़ाई जा रही है अगर कोई भी सबूत के साथ आरोप को सिद्ध करें तो मैं पार्टी छोड़ दूंगा।

उपस्थिति पंजीयन में सहमतिः

जांच कमेटी के सदस्य भाजपा पार्षद नरसिंह राव ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि जांच रिपोर्ट में हस्ताक्षर नहीं किया गया है। जांच के समय आयोजित बैठक की उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर किया गया है। उन्होंने कहा कि तीन बिंदुओं में सहमति दी गई है जिसमें जीएसटी,बीएस 3 एवं मशीन की कीमत को लेकर सहमति देने की बात कही। शेष जांच रिपोर्ट पर सहमति नहीं दी गई है।

आपत्ति दर्ज कराने में विलंब क्यों जांच रिपोर्ट के सभी पन्नों में सहमति देते हुए हस्ताक्षर किया गया प्रश्न और फायनल जांच रिपोर्ट 2 अगस्त को तैयार किया जा चुका था तो कलेक्टर को आपत्ति दर्ज कराने में विलंब क्यों. इस पर गोलमोल जवाब देते रहे और पत्रकारों के प्रश्नों का जवाब नहीं दे सके।

पार्टी ने बनाई दुरियाः जांच मामले में पार्टी की अनुशासन को तारतार करने वाले कमेटी के सदस्यों से अपनी ही पार्टी के नेता दुरियां बना ली है। 19 पार्षदों में से मात्र दो पार्षद ही इनके समर्थन में उपस्थित दिखे। जिलाध्यक्ष, नगर मंडल अध्यक्ष, नेताप्रतिपक्ष तक नदारत रहे। पत्रकारवार्ता में योगेन्द्र पांडे, नरसिंह राव के साथ भाजयुमो अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, आलोक अवस्थी, दिगम्बर राव एवं वेदप्रकाश पांडे उपस्थित रहे |

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों ने किया लालबाग स्थित नेहरू मंच उद्यान पहुंचकर श्रमदान

0

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस की प्रदेश स्तरीय बैठक में संभाग मुख्यालय जगदलपुर पहुंचे युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों ने आज सुबह लाल बाग स्थित नेहरू मंच उद्यान पहुंचकर श्रमदान किया, श्रमदान करते हुए युवा कांग्रेसियों ने उद्यान को स्वच्छ बनाने के लिए उद्यान की सफाई की इस अवसर पर युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्ण चंद कोको पाढी ने बताया भारत एक स्वच्छता प्रधान देश है यहां की मिट्टी में हरियाली और खुशहाली है हमारी जिम्मेदारी है कि हमारे देश की हरियाली और खुशहाली को बनाए रखें युवक कांग्रेस की प्रदेश स्तरीय बैठक में राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी पहुंचे हैं बैठक से पूर्व आज हम सभी के द्वारा लाल बाग स्थित ऐतिहासिक नेहरू मंच के समीप स्थित उद्यान एवं मंच की साफ सफाई करते हुए श्रमदान किया गया युवाओं को इसी तरह आगे आते हुए समय-समय पर श्रमदान करते हुए अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखना चाहिए इससे सकारात्मक सोच की वृद्धि होती है एवं जीवन में खुशहाली भी आती है।

श्रमदान करने पहुंचे पदाधिकारियों में मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी संतोष कोल्कोंडा राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ सह प्रभारी एकता ठाकुर, दीपक मिश्रा(राष्ट्रीय महासचिव) मोहम्मद शाहिद(राष्ट्रीय सचिव) कुलीशा मिश्रा(राष्ट्रीय सह सचिव) पूर्णचंद्र कोको पाढ़ी (अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस)कविता साहू सभापति,यशवर्धन राव सभापति लोनिवि बस्तर प्रभारी अशरफ हुसैन,सह प्रभारी कमलेश कारम,जिला अध्यक्ष जीशान कुरैशी प्रदेश महासचिव सुशील मौर्य प्रदेश महासचिव दुर्गेश राय,प्रदेश सचिव जावेद खान,प्रदेश सचिव विक्रांत सिंह,प्रदेश सचिव शेख जाहिद,शहनवाज खान,आकिब रजा,सलमान नवाब प्रदेश प्रवक्ता,अजय बिसाई,अनुराग महतो सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जल्द होगा बस्तर जिला पत्रकार संघ का चुनाव, सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय

0

जगदलपुर – विगत कई वर्षों से लंबित बस्तर जिला पत्रकार संघ के चुनाव की बिगुल, संघ के सदस्यों द्वारा आज स्थानीय पत्रकार भवन में पत्रकारों की अहम् बैठक के बाद फूंक दी गयी है. इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं, जिसमें पत्रकारों ने अपनी सहमती दी है.

This image has an empty alt attribute; its file name is image-2.png

इस बैठक में बतौर चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष मिश्रा को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया है. इसके अलावा पत्रकार गण राजेश दास, सुब्बा राव, संजय जैन रजत बाजपई, समीर सेन, प्रशांत गजबिये, व श्रीनिवास नायडू की समिति तैयार की गयी है जिनका कार्य चुनाव अधिकारी से सामंजस्य बैठाकर संघ की सदस्यता अभियान से लेकर चुनाव की तिथि निर्धारण व समकक्ष गतिविधियों को अमलीजामा पहनाने का होगा.

संसदीय सचिव, महापौर, एवं जिलाध्यक्ष ने किया शहर में एक करोड़ से अधिक के कार्यों का भूमिपूजन

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, महापौर सफीरा साहू नगर निगम की सभापति कविता साहू शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने शहर के लोकमान्य तिलक वार्ड में बाउंड्री वॉल,सिरहासार चौपाटी के विकास कार्यों एवं टाउन क्लब एवं लाईब्रेरी के विकास कार्यों का 1 करोड़ 2 लाख 62 हजार रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया |

सिरहासार चौपाटी का विकास कार्य डी एम एफ टी फंड से तहत पाथवे, नाली,लैण्डस्कैपिंग, सिटिंग गैलरी, चारदिवारी एवं इलेक्ट्रिक कार्य लागत 48.80 लाख रुपए,टाउन क्लब एवं लाईब्रेरी का विकास एवं रिनोवेशन कार्य लागत 42.70 लाख डी एम एफ टी फंड, लोकमान्य तिलक वार्ड क्रमांक 37 धरमपुरा नं. 3 मुक्तिधाम में 250 मीटर लागत 11.12 लाख रुपए अधोसंरचना मद से निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया |

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप गढबो नवा जगदलपुर की अवधारणा को साकार करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है इस कड़ी में ऐतिहासिक सिरहासार चौक को चौपाटी के रूप में विकसित किया जा रहा है हमारी सरकार लगातार नगरीय क्षेत्र को सौंदर्यीकरण के लिए कार्य कर रही है दलपत सागर के सौंदर्यीकरण का कार्य हो या सिरहासार चौपाटी के विकास का कार्य पैसे की कमी नहीं होने दी जाएगी |

इस अवसर पर महापौर सफीरा साहू ने कहा की कोरोना काल के बाद भी हमारे कार्यकाल में शहर सौंदर्यीकरण के कार्यों के प्राथमिकता के साथ आरंभ किया गया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-2.png

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा की भाजपा की पंद्रह साल की सरकार के दौरान अपने कार्यकर्ताओं के विकास के लिए कार्य किया गया पर अब कांग्रेस सरकार में शहर के वास्तविक विकास का कार्य किया जा रहा है |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ महापौर श्रीमती सफीरा साहू नगर निगम की सभापति कविता साहू शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा वरिष्ठ पार्षद यशवर्धन राव पार्षद सुनीता सिंह, सुखराम, दयाराम,बी ललिता राव कोमल सेना, इमरान खान,सूर्या पानी, राजेन्द्र बाजपेई, राकेश पाण्डेय, रुद्र नारायण पानिग्राही,जगदीश मंडल आयुक्त प्रेम कुमार पटेल उपस्थित रहे |

HDFC BANK PARIVARTAN व वृत्ति संस्था द्वारा डौडी ब्लाक के मिडिल स्कूलो में वाश प्रोग्राम कार्यक्रम व कृमि संक्रमण के बारे में बताया

0

HDFC BANK PARIVARTAN व वृत्ति संस्था द्वारा डौडी ब्लाक के मंगलतराई, बेलोदा ,सिंघोला, लिमउडीह, चिहरो के मिडिल स्कूलो में वाश प्रोग्राम कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों को हाथ धोने का सही तरीका सिखाया गया और बच्चों को कृमि संक्रमण के बारे में बताया गया ।

जिसमे मुख्य रूप से वृत्ति संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर ज्ञान दास जी , एग्रीकल्चर विशेषज्ञ राहुल राजपूत जी, एग्रीबिजनेस मैनेजर स्वाधीन स्वाइ जी MIS प्रवीण साहू जी, विलेज कॉर्डिनेटर डॉली कचलामे, देवेंद्र पटेल, दीपिका मसीहा, गोमती नागवंशी, खिलेंद्र कुमार उपस्थित थे।

कोविड 19 से मृत व्यक्ति के परिजन को मिलेगी सहायता राशि

0

बालोद – कोविड 19 से मृत व्यक्ति के परिजन को मिलेगी सहायता राशि इस सम्बन्ध में कलेक्टर जनमेजय ने जिले के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) और तहसीलदारों को पत्र जारी कर कहा है कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 12(111) के तहत कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के परिजनों को अनुदान सहायता देने हेतु दिशा निर्देश जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा कोविड-19 से मृत प्रतिव्यक्ति के लिए पचास हजार रूपए निर्धारित किया गया है। अनुदान सहायता राशि राज्य आपदा मोचन निधि के अंतर्गत प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि आवेदन के साथ सीडीएसी द्वारा जारी कोविड-19 से मृत्यु से संबंधित अधिकारिक प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है तथा आवेदक के आधार कार्ड की छायाप्रति, आवेदक के बैंक खाता की प्रथम पृष्ठ की छायाप्रति संलग्न करना होगा। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रत्येक तहसील कार्यालय में आवेदन प्राप्त करने हेतु समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कोविड-19 से मृत व्यक्तियों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग से समन्वय कर प्राप्त करते हुए स्वप्रेरणा से आवेदन पत्र प्राप्त किया जाए तथा व्यापक प्रचार प्रसार के माध्यम से इस सहायता के बारे में नागरिकों को जागरूक करे।

MOST POPULAR

HOT NEWS