City Media - Page 1500 of 1851 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1500

कांग्रेस के ढाई साल के कुशासन में अपराधगढ़ बना प्रदेश-रामविचार नेताम

0

कोराना काल में जनता के प्राण बचाने के बजाय शराब बेचती रही राज्य सरकार

बेरोजगार युवा, किसान, भूमिहीन परिवार बने झूठे वायदे के शिकार

जगदलपुर। पूर्व मंत्री एवं भाजपा के राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने कहा है कि कांग्रेस के ढाई साल के कुशासन में शांति का टापू कहलाने वाला छत्तीसगढ़ अब अपराधगढ़ में बदल गया है। मौजूदा कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को अराजकता और अत्याचार का पर्याय बना दिया है। यहां रोज औसतन 7 बलात्कार की घटनाएं हो रही है। शासन के ही आंकड़े के अनुसार बीते 02 वर्ष में छत्तीसगढ़ में 1828 हत्या, 1281 हत्या के प्रयास, 4939 बलात्कार, 12862 चोरी, 133 डकैती और 855 लूटपाट के मामले दर्ज हुए है। इनके अलावा पता नहीं कितने आपराधिक मामले ऐसे होंगे जो दर्ज नहीं हो पाये है।जानलेवा कोरोना महामारी से प्रदेश की जनता को बचाने केन्द्र सरकार से मिली जीवन रक्षक वैक्सीन में 30 प्रतिशत से अधिक टीके को बर्बाद करने का कलंक भी इस कांग्रेस सरकार के माथे पर है।

आज भाजपा जिला कार्यालय में पत्रवार्ता को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद नेताम ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार का आधा कार्यकाल खत्म हो चुका है। ढाई साल का यह कालखण्ड प्रदेश की जनता से किये गये सभी वायदे को तोड़ने, विश्वासघात व अराजकता के काले अध्याय के रूप में जाना जायेगा। पूर्ण शराबबंदी करने के लिये पवित्र गंगाजल की कसम खाने वाली कांग्रेस सरकार कोरोना महामारी के समय भी शराब की होम डिलिवरी कराने से बाज नहीं आई। दो दिन पूर्व महासमुंद में एक ही परिवार के 6 सदस्यों द्वारा आत्महत्या करने की हृदयविदारक घटना शराब के वजह से हुई है।किसी भी सरकार के लिए इससे शर्मनाक बात और क्या हो सकती है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

नेताम ने कहा कि किसानों की कर्जमाफी का झूठा वादा प्रदेश के किसानों के आत्महत्या का कारण बन रहा है।केन्द्र से किसानों को मिलने वाली सम्मान निधि को राज्य सरकार जानबूझ कर रोक रही है।भूमिहीन परिवारों को पट्टा देने के वायदे से भी यह सरकार मुकर गयी। एक लाख शासकीय नौकरी का वायदा करने के बाद भी इस दिशा में कोई पहल नहीं हो रही।यहां तक क छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में भी अराजकता चरम पर है। युवाओं को ढाई हजार रूपये बेरोजगारी भत्ता देने का चुनावी वायदा भी कांग्रेस सरकार भुला चुकी है। प्रदेश में 5 हजार युवाओं को अब तक नौकरी से निकाला जा चुका है।

राज्यसभा सांसद नेताम ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में छत्तीसगढ़ की जनता की जान बचाने के बजाय कांग्रेस सरकार राजनीति ही करती रही। एक तरफ जहां केन्द्र से भेजे गए टीके बर्बाद हुये, वहीं टीकाकरण को लेकर किया गया दुष्प्रचार छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ने का बडा़ कारण बना। टीकाकरण में भी आरक्षण का नियम लागू करने का अजीबो-गरीब मामला भी प्रदेश की जनता ने देखा है। मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री के आपसी राजनीतिक टकराव के चलते छत्तीसगढ़ देश में कोविड से प्रभावित दूसरे नम्बर का राज्य बन गया था।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

नेताम ने कहा कि ढाई साल के कार्यकाल में कांग्रेस ने बस्तर क्षेत्र को कुछ नहीं दिया बल्कि बस्तर का नाम ही विलोपित करने का कुचक्र रचती रही। बस्तर विश्वविद्यालय का नाम बदलने की घटना निंदनीय है। जो बस्तर अपने नैसर्गिक सौंदर्य आदिवासी संस्कृति, खनिज संपदा, विशेष तीज-त्यौहार के लिए समूचे विश्व में प्रसिद्ध है, ऐसे बिरले बस्तर का नाम मिटाने का षडयंत्र कांग्रेस रच रही है।

आज प्रेसवार्ता के दौरान प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी, पूर्व विधायक संतोष बाफना, बैदुराम कश्यप, लच्छूराम कश्यप, राजाराम तोड़ेम, पूर्व जिलाध्यक्ष विद्याशरण तिवारी, योगेन्द्र पाण्डे, श्रीनिवास मिश्रा, रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पाण्डे, संजय पाण्डे, आलोक अवस्थी, राजेन्द्र बाजपेयी, दीपिका सोरी, अविनाश श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ बंगाली समाज के प्रदेश इकाई द्वारा बस्तर जिला के टीम गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

0

जगदलपुर।प्रदेश अध्यक्ष श्रीनिवास पाल के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ बंगाली समाज की बस्तर इकाई के गठन हेतु प्रदेश उपाध्यक्ष परितोष सूत्रधर की अध्यक्षता में अटल बिहारी बाजपेई वार्ड धरमपुरा नंबर1 में महापुरुषों को स्मरण करते हुए जय बांग्ला जय बंगाली के नारे के साथ बैठक आहूत की गई ।

छत्तीसगढ़ बंगाली समाज के बस्तर जिला कमेटी के गठन हेतु बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा कुछ नामों पर सहमति रखी गई है, जिस पर अगली बैठक में पदभार देकर नामो की घोषणा की जाएगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

बैठक में प्रमुख रूप से इन विषयों पर हुई चर्चा

किसी भी सदस्य के मनोनयन से पूर्व यह सुनिश्चित किया जाए कि वह सदस्य कम से कम तीन बैठक में उपस्थित होने के साथ साथ समाज के प्रति समर्पण को देखकर मनोनयन किया जाना उचित होगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

किसी पदाधिकारी का मनोनयन निरस्तीकरण के पूर्व संबंधित पदाधिकारी को 14 दिन पूर्व सूचना देकर स्पष्टीकरण लिया जाए। अगर उक्त पदाधिकारी के जवाब संतोषजनक ना होने पर उच्च पदाधिकारी के कम से कम तीन पदाधिकारियों की समिति गठन कर निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

इस बैठक में छत्तीसगढ़ बंगाली समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष परितोष सूत्रधर , प्रदेश महासचिव नारायण दास , प्रदेश संगठन मंत्री श्रीमती बिजुली बैध , प्रदेश प्रवक्ता संजीव कर्मकार , प्रदेश मीडिया प्रभारी मृण्मय बारोई , जिला महासचिव रोहन कुमार घोष बैठक में उपस्थित थे।

कल से रात आठ बजे तक होगा व्यापार, सोमवार से शत् प्रतिशत कर्मचारियों की होगी उपस्थिति

0

जगदलपुर। बस्तर जिला दंडाधिकारी रजत बंसल ने अनलाक की दिशा में बड़ा फैसला लेते हुए अब रविवार से रात आठ बजे तक व्यापार करने का आदेश दे दिया है। इसी प्रकार अब सोमवार से कार्यालयों में शत् प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य किया गया है। विगत कई माह से वैश्विक महामारी कोरोना के कारण व्यापार जगत को अलग-अलग समय पर खोलने को कहा गया था। इस दौरान व्यापारियों के अंसतोष का सामना भी पड़ा किन्तु प्रशासनिक सूझ-बूझ से किसी प्रकार की स्थिति अप्रिय स्थिति नहीं हुई किंतु जनता को प्रशासनिक कामकाज के लिए परेशानी उठानी पड़ी।अब बस्तर जिला दंडाधिकारी रजत बंसल ने कोविड़ नियमों का पालन करते हुए शासकीय कार्यालयों में सोमवार से शुक्रवार तक शत् प्रतिशत अधिकारी व कर्मचारियों की उपस्थिति हो।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

जिले में शिक्षिका की संदिग्ध हालत में मौत से गाँव में फैली सनसनी

0

बालोद – डौंडी लोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम कोसमी में संदिग्ध हालत में शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है | बताया जा रहा है कि शिक्षिका का शव निर्वस्त्र व हाथ पैर रस्सी से बंधा हुआ था एवं उनकी मौत भी हो चुकी थी |

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षिका हेमेश्वरी नायक 48 वर्ष अविवाहित थी उसके परिजन में माता पिता नहीं है केवल एक भाभी है जो भिलाई में रहती है | शिक्षिका गाँव के घर में अकेले रहती थी और वह सेमरीडीह स्कूल में पढ़ाने जाती थी आज जब कामवाली उनके घर गई तो देखा शिक्षिका निर्वस्त्र पड़ी हुई है और उसके हाथ पैर रस्सी से बंधे हुए थे | इस प्रकार शिक्षिका की संदिग्ध हालत में हुई मौत से पुरे गाँव एवं आसपास के क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई गाँव वालों द्वारा घटना की सुचना पुलिस को दी गई | डौंडी लोहारा पुलिस मौके पर पहुँच शिक्षिका के बारे जांच पड़ताल की जा रही है एवं अनुमान लगाया जा रहा है कि दुष्कर्म के बाद हत्या की गई होगी |

घटना की सुचना मिलते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस की टीम डॉग स्क्वाड के साथ मौके पर पहुँच छानबीन की जा रही है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

चलती कार में लगी आग, 15 मिनट में जलकर हुई खाक

0

कोंडागांव – फरसगांव नगर के पास एक चलती कार में अचानक से इंजन में से धुआ निकलना शुरू और थोड़ी ही देर में भीषण आग में तब्दील हो गई. इस प्रकार चलती कार में आग की लपटे देख आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया, किन्तु राहत की बात है कि कार में सवार परिवार पूरी तरह सुरक्षित बच गए.

इस हादसे में लगभग 15 मिनट के अन्दर कार पूरी तरह जलकर खाक हो गया घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल नगर पंचायत की टीम व फरसगांव पुलिस मौके पर पहुंचे. टीम ने पानी टैंकर के माध्यम से आग को बुझाया गया लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल कर खाक हो चुका था |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

प्राप्त जानकारी के अनुसार कार कांकेर निवासी विजय जैन अपनी पत्नी व बच्चे के साथ 10 जून को अपने ससुराल फरसगांव ब्लाक के ग्राम फुपगांव जा रहे थे. इसी बीच अचानक फरसगांव नगर के कोर्राप्लाट के पास पहुंचते ही कार के सामने इंजन से धुआं निकलना शुरू हुआ और देखते ही देखते कार में आग लग गई, समय रहते विजय जैन अपनी पत्नी व बच्चे के साथ कार से सुरक्षित बाहर निकल गए और कार धू-धू कर जलकर 15 मिनट में पूरी तरह खाक हो गया.

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

अंदाजा लगाया जा रहा है कि कार में शार्ट सर्किट की वजह से कार में आग लगा होगा |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

आपदा में अवसर तलाश रही केंद्र सरकार… महंगाई में लोगों का जीना हुआ मुश्किल…रामेश्वर बिसाई

0

जगदलपुर… कोरोना काल में बढ़ती महंगाई को लेकर आज कांग्रेस के देशव्यापी हड़ताल को लेकर आज जिले भर के कांग्रेसी पेट्रोल पंपों के सामने अपना विरोध दर्ज कराने उतरे |

इसी क्रम में नगरनार क्षेत्र के ग्राम बाबू सेमरा में युवा कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता और जिला सचिव रामेश्वर बिसाई के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सेमरा पेट्रोल पंप के सामने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर हल्ला बोला |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

कांग्रेसियों और उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस के जिला सचिव रामेश्वर बिसाई ने कहा कि देश जब वैश्विक महामारी कोविड-19 के भीषण दौर में परेशानी झेल रहा है ऐसी परिस्थिति में भी केंद्र सरकार लोगों को राहत पहुंचाने के बजाय परेशानी में डालने का कार्य कर रही है आज पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें आसमान छू रही है वहीं दूसरी तरफ रसोई गैस और रोजमर्रा की जरूरतों के सामानों की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है जिसके चलते लोगों को महंगाई के दौर में घर चलाना अब मुश्किल हो रहा है उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार को आपदा में अवसर तलाशने के बजाए देश की जनता का ख्याल रखते हुए तत्काल पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में कटौती करनी चाहिए साथ ही साथ खाद्य पदार्थों की बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण लगाने आवश्यक कदम उठाना चाहिए
इस अवसर पर ग्राम बुरुंदवाड़ा सेमरा के सरपंच और उपसरपंच के अलावा ग्रामीण और कांग्रेसी उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

इंटक द्वारा सेल चेयरमैन के राजहरा प्रवास पर कैप्टीव माइंस में कार्यरत श्रमिकों की समस्याओं के समाधान हेतु ज्ञापन सौंपा गया

0

भिलाई इस्पात संयंत्र के कैप्टीव माइंस में कार्यरत श्रमिकों की समस्याओं के तत्काल समाधान हेतु अध्यक्ष भारतीय इस्पात प्राधिकरण (सेल) को श्रमिकों के निम्नलिखित ज्वलंत मुद्दों का समाधान करने हेतु ज्ञापन सौंपा |

  • पूरा एरियर्स प्रदान किया जाए।
  • कोरोना से दिवंगत होने वाले कर्मचारियों को 50 लाख रूपये का बीमा प्रदान किया जाए।
  • कोरोना संक्रमण से दिवंगत हुए कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकम्पा नियक्ति मानवीय आधार पर तत्काल दिया जाए। अर्जित अवकाश के नगदीकरण की सीमा को हटाकर सभी नियमित कर्मचारियों को इसके दायरे में लाया जाए।
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
  • सेवानिवृत्त कर्मचारी यदि कुछ समय के लिए आवास में रहना चाहता है तो भारी भरकम राशि जमा कराया जाता है, जिसमें व्याज का नुकसान होता है, किराया व बिजली बिल भी जमा कराया जाता है। हमारी यूनियन चाहती है कि उतने ही राशि का फिक्स डिपाजिट रसीद जमा कराकर आवास प्रदान किया जाये ताकि
  • नियमित कर्मचारियों को जो पहले सुविधा प्रदत्त थी, उसे बहाल किया जाए जैसे हाउस बिल्डिंग लोन, वाहन लान प्रदान किया जाता था, जिससे श्रमिकों को राहत मिलती थी।
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
  • डी.रिजर्वेसन के कारण अमिकों का पदोन्नति रूका है, इसका निराकरण जल्द से जल्द कराया जाए।
  • आई.ओ.सी. राजहरा के आवास 50 वर्ष पहले बने थे, जो कि जर्जर हो चुके है।
  • ई- प्रमोशन में लिखित परीक्षा के वरिष्ठता के आधार पर चयन किया जाए।
  • ठेका श्रमिक जो 15 वर्षों से अनवरत माइंस में कार्यरत है, उन्हें नियमित किया जाए।
  • डेली रिवार्ड स्कीम पुनः चालू किया जाये।
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

सेल चेयरमैन के राजहरा खदान प्रवास पर जनसमस्याओं को लेकर मांग पत्र सौंपा

0

दल्लीराजहरा – स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन के राजहरा खदान प्रवास पर राकेश द्विवेदी महामंत्री भाजपा मण्डल दल्लीराजहरा, मोनू चौधरी सदस्य जिला किसान मोर्चा एवं लाल भूपेन्द्र सिंह टेकाम द्वारा चेयरमैन श्रीमती सोमा मण्डल से सौजन्य मुलाकात कर शहर के नागरिकों के हितार्थ ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि आपके द्वारा इन्हे संज्ञान में लेते हुए पूरा करने हेतु समुचित कदम उठाया जावेगा |

सेल चेयरमैन के समक्ष मांग पत्र सौंपा

  1. पैलेट प्लांट का शुभारम्भ शीघ्र-अतिशीघ्र किया जाये एवं बीएसपी राजहरा माइंस में नई भर्तियां की जाये |
  2. स्थानीय लोगों को रोजगार में प्राथमिकता देने हेतु सेल द्वारा उचित कदम उठाये |
  3. बीएसपी अस्पताल में सुविधाओं का विस्तार किया जाये आज छोटे से छोटे परेशानी के लिए भिलाई सेक्टर 9 रेफेर किया जाता है |
  4. सीएसआर फण्ड को नगर के विकास में खर्च किया जाए |

इसके अलावा डौंडीलोहारा राज परिवार के सदस्यों को सेल से 104 एकड़ जमींन के एवज में लाभांश प्रदान करने की मांग लाल भूपेंद्र सिंह टेकाम ने की |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

सेल चेयरमैन के आगमन पर एसकेएमएस द्वारा कर्मचारियों की मांगों का निराकरण करने ज्ञापन सौंपा गया

0

दल्लीराजहरा – भिलाई इस्पात संयंत्र की खदानों के कर्मचारियों की विगत लम्बे समय से जायज मांगें लंबित है। जिससे खदानों के कर्मचारियों में आक्रोश है। आशा है कि आपके आगमन से इन सभी मांगों को पूर्ण करने हेतु शीघ्र प्रयास किया जायेगा।

  • कर्मचारियों का वर्ष 2017 से लंबित वेतन समझौता शीघ्र किया जाए। कर्मचारियों का प्रस्ताव 15 प्रतिशत एम.जी.बी. एवं 35 प्रतिशत पर्क्स बिलकुल जायज है। प्रबंधन के । प्रस्ताव से कर्मचारियों को कोई विशेष लाभ नहीं होगा। प्रबंधन को कर्मचारियों का वेतन समझौता करने में अपना रूख लचीला एवं सकारात्मक रखना चाहिए। क्योंकि सेल का मुनाफा कर्मचारियों की मेहनत एवं लगन के कारण हो रहा है।
  • खदानों में उत्पादन आधारित कैशलेस साप्ताहिक रिवार्ड स्कीम चालू की गई है। इस योजना से कर्मचारियो को रिवार्ड स्कीम की राशि स्वाईप कार्ड के माध्यम से कर्मचारियों को दी गयी थी, परन्तु वर्तमान में प्रबंधन रिवार्ड स्कीम की 15000/- रूपये की राशि कर्मचारियों को नहीं दे रहा है, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी है। इसे शीघ्र वितरित किया जाए।
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
  • खदानों में कार्यरत ठेका कर्मचारियों को श्रम कानूनों के अनुसार छुट्टी दिये जाने का प्रावधान किया जाए।
  • ठेका कर्मचारियों को मेडिकल की सुविधा, नाईट शीफ्ट एलाउंस एवं डिफीकल्ट एरिया स्पेशल एलाउंस की सुविधा प्रदान की जाये।
  • ठेका कर्मचारियों को भी उत्पादन आधारित इन्सेटिव स्कीम का लाभ दिया जाये।
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
  • खदानों में रेगुलर मैनपावर की व्यवस्था की जाए।
  • कोविड से मृत कर्मचारियों को 50 लाख रूपये का बीमा एवं परिवार के एक सदस्य को अनुकम्पा नियुक्ति दी जाये।
  • राजहरा माइंस अस्पताल को अपग्रेड किया जाए एवं डॉक्टरों की व्यवस्था की जाए।
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला कलेक्टर द्वारा धारा 144 में संशोधन किया गया

0

बालोद – वर्तमान में कोरोना संक्रमण की स्थिति में सुधार हो रहा है इसे देखते हुए जिला कलेक्टर द्वारा धारा 144 में संशोधन किया गया जो इस प्रकार है –

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS