City Media - Page 1569 of 1848 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1569

राज्य के भाजपा नेता संकट के समय राजनीति बन्द कर अपने प्रभाव का उपयोग कर केंद्र से राज्य को वैक्सीन सप्लाई जल्दी करवाने का दबाव बनाए – प्रमोद तिवारी

0

कोविद संकट से जूझ रहे राज्य में विपक्ष के नेता सिर्फ गाल बजाने और आरोप लगाने की राजनीति कर रहे है।निवर्तमान भाजपा शासन के कार्यकाल मे घोर कुशासन यहां की जनता ने देखा है जिसके फलस्वरूप राज्य मे दो तिहाई बहुमत से काँग्रेश को जिताकर सेवा का अवसर प्रदान कीया है जिसे राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने संवेदन शील होने का परिचय देते हुये वैश्विक महामारी कोरोना से लड़ने हेतू अपनी कार्य क्षमता व अपनी कार्य प्रणाली से आमजनो के सहयोग से कोई कसर नही छोड़ रहे है जो कि भारतीय जनता पार्टी के मौका परस्त नेता जो देश मे सदैव लाशों की राजनिती करने मे महारत रखते है सरकर के कार्यो को पचा नही पा रहे है और उनकी कुंठा सर चड़ कर बोल रही है इनके कार्यकाल मे भय, भूख, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी के साथ स्वास्थय व्यवस्था भी जनता ने देखा है जैसे अंखफोड़वा कांड , बच्चेदानी कांड, नसबंदी कांड तब असंवेदनशीलता का परिचय देते हुये मुह को बंद रख सरकार को मूक समर्थन

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

देनेवाले आज ईस अन्तराष्ट्रीय आपदा मे जब हम अत्यंत बुरे दौर से गुजर रहे हैं तब राजनिती करना इनके दोहरी मानसिकता के चरित्र को स्पस्ट रुप से उजागर करता है। उपरोक्त उद्गार काँग्रेश पार्टी के पूर्व जिला काँग्रेश पार्टी के संयुक्त महामंत्री व वर्तमान ऐल्डर मेन प्रमोद तिवारी ने कहा है।आज प्रदेश के संवेदनशील मुखिया ने जब युवाओं के स्वास्थय के प्रति सजग रहते हुये 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों को 1 मई से मुफ्त वैक्सीन लगाने की घोषणा की है ।इस हेतु राज्य सरकार ने दोनों वैक्सीन कोविशिल्ड और कोवेक्सिन निर्माता कम्पनियों को पहले चरण के लिए 25 -25 लाख कुल 50 लाख डोज सप्लाई का ऑर्डर भी दे दिया है।दुर्भाग्य से अभी तक न केंद्र सरकार के द्वारा और न ही वैक्सीन निर्माता कम्पनियों के द्वारा राज्य को वैक्सीन कब और कितनी मात्रा में सप्लाई किया जाना है कोई जबाब नही दिया है।केंद्र के इस रवैये के कारण 1 मई से होने वाला वेक्सिनेशन अभियान प्रभावित हो सकता है। कांग्रेस पार्टी राज्य के वरिष्ठ भाजपा नेताओं और राज्य के भाजपा सांसदों से मांग करती है कि वह अपने प्रभाव का उपयोग कर केंद्र पर दबाव बनाए की वह वैक्सीन निर्माता कम्पनियों से राज्य को शीघ्र वैक्सीन की आपूर्ति करवाये।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

राज्य की जनता के हित में प्रदेश के भाजपा नेता अपने दल की केंद्र सरकार पर वेक्सिनो के दामों को कम करने के लिए भी दबाव बनाए राज्य को 300 नही 150 में वैक्सीन मिले 400 से घटा कर 300 कीमत भी ज्यादा है।यह दुर्भाग्य जनक है कि एक देश मे तीन अलग अलग मूल्य पर वैक्सीन बेची जा रही है।जो वैक्सीन कोविशिल्ड की केंद्र सरकर को 150 रु में मिल रही है वह राज्यो को 300 में और निजी अस्पतालों को 600 में मिलेगी ।स्वदेशी वैक्सीन कोवेक्सिन के दाम तो इससे भी दुगुने है वह तो 600 और 1200 में मिलेगी ।देश की मोदी सरकार आप आदमी के जीवन के प्रति पूरी तरह लापरवाह और अकर्मण्य बनी हुई है ।वैक्सीन निर्माता कम्पनियों के द्वारा अलग अलग मूल्य की घोषणा के बाद राज्य सरकारों के पुरजोर विरोध के बाद भी केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहस्यमयी चुप्पी साधे हुए हैं।प्रधानमंत्री ने वैक्सीन के असंगत मूल्य और राज्यो को इसकी खेप कब और कैसे मिलेगी इस पर आज तक एक शब्द भी नही कहा है। प्रधानमंत्री के इस आचरण से देश की जनता निराश हुई है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

कोरोना महामारी के खिलाफ मोदी सरकार एक राष्ट्र के रूप में नही लड़ रही है।देश के अलग अलग राज्य अपने राज्यो की जनता को बचाने अपने स्तर पर जूझ रहे है ।मोदी सरकार पूरे देश को केंद्र की तरफ से मुफ्त वेक्सिनेशन करने की घोषणा करे ।भारत को छोड़ कर दुनिया के सारे देश की संघीय सरकार कोविड की लड़ाई लड़ रही अमरीका ब्रिटेन जर्मनी आदि देश मे वेक्सिनेशन वहां की संघीय सरकार ही कर रही भारत जैसे विशाल देश की केंद्र सरकार अपनी जिम्मेदारी से भागते हुये राज्योंं पर आरोप मढ़ कर अनर्गल प्रलाप कर रही है।

दल्ली राजहरा नवनिर्मित कोविड केयर सेंटर का लोकार्पण किया गया

0

लौह नगरी दल्ली राजहरा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के कोरोना संक्रमित मरीजों के बेहतर उपचार एवं समुचित देखभाल के लिए हमारे क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक व केबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया जी के प्रयास से बहुत ही कम समय मे नगर के वार्ड क्रमांक-17 स्थित एकलव्य विद्यालय को 100 बिस्तर ऑक्सीजनयुक्त कोविड केयर सेंटर बनाया गया है।

आज नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी सहित विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी जी,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी,स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों,कोरोना वारियर्स के गरिमामय उपस्थिति में पूजा-अर्चना कर नवनिर्मित कोविड केयर सेंटर का लोकार्पण कर क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने समर्पित किया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी ने कहा नगर में 100 बिस्तर ऑक्सीजनयुक्त कोविड केयर सेंटर स्थापित होने से नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को भी कोरोना के उपचार के लिये बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो पायेगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड केयर सेंटर में चिकित्सकों सहित आवश्यक स्टाफ तैनात कर दिया है,आने वाले दिनों में कोविड संक्रमितों को यहाँ भर्ती कर उपचार किया जायेगा।सेंटर में सभी आवश्यक मेडिकल इक्विपमेंट, मेडिसिन सहित पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन का भी उपलब्धता सुनिश्चित किया गया है।

नगर में 100 बिस्तर ऑक्सीजनयुक्त कोविड केयर सेंटर स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी,केबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया जी,जिला प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन का सहृदय धन्यवाद।।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

एसडीएम ने वैवाहिक कार्यक्रमों में की छापामार कार्यवाही, वसूले 35 हजार का जुर्माना

0

कार्यक्रमों में सीमित संख्या रखते हुए कोरोना प्रोटोकाल का पालन करें -एसडीएम दिनेश नाग

सैय्यद वली आज़ाद नारायणपुर, 29 अप्रैल 2021

कोरोना महामारी के संक्रमण को देखते हुए जिले में सम्पूर्ण लॉक डाउन लगाया गया है। अत्यावश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी दुकानें एवं व्यवसायिक संस्थान बंद हैं। सभी प्रकार की सभा, जुलूस, सामाजिक, धार्मिक एवं राजनैतिक आयोजन इत्यादि को पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है। विवाह कार्यक्रम वर अथवा वधू के निवास गृह में ही आयोजित करने एवं शामिल होने वाले व्यक्तियों की अधिकतम संख्या 20 निर्धारित की गयी है। इसके साथ ही अंत्योष्टि, दशगात्र और मृत्यु संबंधी कार्यक्रम में शामिल होने वाले व्यक्तियों की अधिकतम संख्या भी 20 निर्धारित की गयी है।

कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के निर्देशानुसार पूरे नारायणपुर जिले में प्रशासन द्वारा पूरी मुस्तैदी के साथ लॉकडाउन का पालन करवाया जा रहा है। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन के तहत जारी निर्देशों के प्रति प्रशासन खूब सतर्क है। एसडीएम श्री दिनेश कुमार नाग के नेतृत्व में डिप्टी कलेक्टर वैभव कुमार क्षेत्रज्ञ, तहसीलदार सुनील सोनपीपरे तथा नायब तहसीलदार ख्याति नेताम की संयुक्त टीम द्वारा जिले में हो रहे सामाजिक कार्यक्रमो में छापेमारी कार्यवाही की गई। एस डी एम श्री दिनेश कुमार नाग ने बताया की संयुक्त टीम द्वारा 5 विवाह कार्यक्रम जिसमे से नारायणपुर नगरीय क्षेत्र के कुम्हारपारा में 2, बुधवारी बाजार पारा में 1 तथा ग्रामीण क्षेत्र में देवगांव एवं गुरिया में छापेमारी की कार्यवाही की गयी। जिसमें कुम्हारपारा, बुधवारी बाजार पारा और गुरिया में आयोजित वैवाहिक

कार्यक्रम में लोगों द्वारा शासन की जारी गाईड लाईन का पालन किया जा रहा था। वहीं देवगांव में वैवाहिक कार्यक्रम में लगभग 150-200 लोग शामिल हुए थे, जिन पर चालानी कार्यवाही करते हुए विवाह आयोजित करने वाले व्यक्ति पर 25 हजार और डीजे संचालक पर 10 हजार रूपये का जुर्माना किया गया। एसडीएम श्री दिनेश कुमार नाग ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जारी गाईड लाईन का पालन नहीं करने वालों पर कार्यवाही नियमित जारी रहेगी। ग्रामीण क्षेत्रों कोरोना फैलने का प्रमुख कारण वैवाहिक एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में लोगों द्वारा बरती गयी लापरवाही ही है। उन्होंने इस सब कार्यक्रमों में सीमित संख्या रखते हुए मास्क का उपयोग, हाथों को सेनेटाईज और सोशल एवं फिजिकल डिस्टेंसिंग बनाये रखने की अपील की है।

जिले में वर्तमान में कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के संबंध में वैवाहिक कार्यक्रम, अंत्येष्टि जैसे कार्यक्रमों में शामिल होने वाले नागरिकों की संख्या को सीमित किया गया है। नारायणपुर जिले में वैवाहिक कार्यक्रम की अनुमति के लिए केवल आनलाइन आवेदन मान्य किये जायेंगे, इस आशय का आदेश कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू ने जारी किए। जारी आदेश में कहा गया है कि शासन के निर्देशानुसार लोक सेवा गारण्टी के अंतर्गत आम जनता को लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से सेवाओ को प्रदाय किये जाने के निर्देश है, के परिपालन में जिला नारायणपुर अंतर्गत वैवाहिक कार्यक्रम हेतु लॉक डाउन से छूट का आवेदन को ई-डिस्ट्रिक्ट से लोक सेवा केंद्र/सामान्य सेवा केंद्र के माध्यम से केवल ऑनलाइन माध्यम से लिया जाएगा।

कोरोना काल मे आपका साँसद आपके साथ

0

धरमपुरा कोविड सेंटर में अब नहीं होगी गर्म पानी की दिक्कत साँसद दिपक बैज की पहल के बाद मरीज़ो को मिलेगी राहत

कोराना संकट में आपका सांसद आपके द्वार।

जो कहा वो पूरा किया, पानी की समस्या दूर करने शुद्ध जल मशीन पहुंचाए कोविड हॉस्पिटल। मरीजों ने कहा थैंक्स सांसद

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

ज्ञात हो कि कोरोना के विषम परिस्थितियों में भी बस्तर साँसद दीपक बैज कल धरमपुरा स्थित कोविड सेंटर पहुचे और वहां पहुँच एंट्री रजिस्टर से मरीज़ो के मोबाइल नंबर निकाल कर मरीज़ो से फ़ोन के माध्यम से बात की और अंदर की व्यवस्थाओं के बारे में जाना। सबसे अधिक परेशानी पीने के गर्म पानी की आई जिसे सुन तत्काल साँसद दीपक बैज ने 4 आर.ओ. की स्वीकृति अपने द्वारा दी थी। आज उसी के तहत 4 आरओ मसीन धरमपुरा कोविड सेंटर में पहुँच चुका है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

सभी मरीज़ो ने साँसद दीपक बैज का आभार प्रकट किया

बीएसपी द्वारा नियमित व ठेका श्रमिकों का सिटिज़न क्लब में इस तारीख से टीकाकरण किया जायेगा

0

बीएसपी प्रबंधन द्वारा  निर्णय लिया गया है कि दिनांक 01.05.2021 दिन शनिवार से स्थानीय सिटिज़न क्लब में सिर्फ बी एस पी कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों का टीकाकरण अलग से किया जाएगा । अतः समस्त कर्मचारी एवं उनके आश्रितो का आधार कार्ड साथ मे संबंधित का मोबाइल नंबर आधार कार्ड लिखकर तथा अगर सेकंड डोज़ है तो पहले डोज़ का प्रमाणपत्र की छाया प्रति के साथ अपने खदान के सुरक्षा विभाग में जमा करे एवं आप जिस दिनांक को टिका लेना चाहते है वो तारीख भी आधार कार्ड में दर्ज करें उस दिनांक को आपको फ़ोन से सूचित करने के पश्चात सिटीजन क्लब जाकर अपना या अपने आश्रित का टिकाकरण करवा लेवे | टीकाकरण का समय प्रातः 09 बजे से शाम 05 बजे तक रहेगा |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

किसानों की आवश्यक वस्तुओं की विक्रय की अनुमति मिले – पवन साहू

0

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री पवन साहू ने किसान हितों को ध्यान में रखते हुए खेती किसानी में उपयोग आने वाली अति आवश्यक वस्तुओं के विक्रय की अनुमति की मांग शाशन से की है। पवन साहू ने कहा छोटे छोटे किसान जो सब्जी की खेती करती है उनको अपने खेत के लिए रासायनिक दवा, बीज एवं खाद की आवश्यकता पड़ती है, पर प्रदेश में बढ़ रहे है कोरोनो के कारण लॉकडाउन बढ़ गयी है जिस कारण किसान ये सब चीज लेने में असमर्थ है। ज्ञात हो कि सख्त लॉक डाउन के कारण सभी व्यपारी प्रतिष्ठान बंद है और किसानों के उपयोग में आने वाले रासायनिक दवा, बीज एवं खाद की दुकानें एवं कृषि केंद्र भी बंद है। लॉक डाउन के कारण छोटे किसानों को पहले से ही व्यपार में घटा हो रहा है और अब समय पे दवा एवं खाद नही मिलने के कारण उनके खेतो में भी नुकसान होने का डर बना हुआ है जिससे किसानों की चिंता बढ़ गयी है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

अपनी मांग में पवन साहू ने कहा है की प्रदेश में धान की खेती पक चूकी है और आगे किसानों को हार्वेस्टर मशीन की आवश्यकता पड़ेगी जिसकी अनुमति भी प्रदान किया जाए। इन सभी दुकानों को भी राशन दुकान के तर्ज पे ही कोविड-19 के गाइडलाइंस का पालन या फिर होम डिलीवरी की सुविधा के साथ शुरू किया जाए जिससे संक्रमण का खतरा भी ना हो या फिर प्रशासन द्वारा टीम गठित कर पंचायत के माध्यम से ये आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया जाए और इस पूरी प्रक्रिया में आवश्यकता पड़ने पर भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ का भी आश्वासन दिया। प्रदेश किसान मोर्चा मंत्री पवन साहू ने प्रदेश के सभी किसानों से कोरोनो टीकाकरण में पूरी तरह से भाग ले टिका लगाने का आग्रह किया है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

इतना अहंकार ठीक नहीं विधायक जी

0

भारतीय जनता पार्टी अर्जुंदा मंडल के महामंत्री पवन सोनवर्षा जी ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक कुंवर सिंह जी का इतना अहंकार में जीना क्षेत्र के लिए स्वास्थ्य के लिये ठीक नहीं ।गरीब सरपंचों से लेकर पंचायत के कार्यों में दखल अंदाजी तक तो बात ठीक थी लेकिन आज जब क्षेत्र के लोगों की स्वास्थ्य की बात आन पड़ी है तो उन्हें अपने अहंकार का विषय ना बनाकर ब्लॉक स्वास्थ्य अधिकारी का ढाल बनकर उनका बचाव नहीं करना चाहिए। स्वास्थ्य कर्मचारि संगठन द्वारा उनकी नियुक्ति पर ही सवाल खड़े कर चुके है, लगातार उनकी शिकायत की जा रही तथा समय-समय पर उनकी लापरवाही और अयोग्यता स्पष्ट नजर आ रही चाहे फर्नीचर खरीदी का मामला हो चाहे

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

खलारी कोविड-19 में शिक्षक की मृत्यु का मामला हो चाहे स्वास्थ्य कर्मचारियों के हो रहे लगातार मौत का कारण हो ,फिर भी उनका स्थानांतरण ना करना और पद पर बने रहना क्षेत्रीय विधायक के अहंकार की संतुष्टि प्रतीत होती है। विधानसभा चुनाव के समय आप और आपके परिवार वालों ने जिस तरह से वोट अपील की गरीब होने का वास्ता देकर लोगों से वोट मांगा आज इतने अमीर हो गए हैं कि आप करोना काल के संकट में फर्नीचर खरीदी करने वालों के ढाल बने हुए हैं, क्षेत्र के निवासियों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ होते देख रहे हैं। मैं विधायक जी से निवेदन करता हूं कि अहंकार छोड़े और क्षेत्र के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए ब्लॉक स्वास्थ्य अधिकारी रेणुका प्रसन्नो का तत्काल तबादला करा कर योग्य अधिकारी की नियुक्ति कराएं।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

कोरोना लॉकडाउन के तहत खुलेआम नियमो का उल्लंघन करने पर करपावंड पुलिस द्वारा जुर्माना किया गया

0

बकावण्ड 29 अफैर कोरोना काल महामारी के चलते विवाह मे 20 लोगो को शामिल होने की अनुमति दी गई है बावजूद इसके भी तय संख्या से अधिक लोगो को बुलाकर खुलेआम नियमो का उल्लंघ न करने पर करपावड पुलिस के द्वारा जा कर ग्राम गारेंगा तुरपुरा के किसोर ठाकुर को कोरोना लॉकडाउन के तहत निर्धारित व्यक्तियो से अधिक लोग होने पर थाना प्रभारी करपावड द्वारा 5000 रूपए जुर्माना किया गया कोविड 19 के नियम का उल्लंघन करने पर करपावड पुलिस किसोर ठाकुर द्वारा लॉकडाउन के नियम का खुला उल्लंघन किया जा रहा था जिसकी सूचना पर तत्काल करपावड पुलिस मौके पर पहुंची जिस वत सूचना किसोर ठाकुर के निवास पर विवाह का कार्यक्रम

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

चल रहा था जिसमें कई लोग मौजूद से जबकि प्रशासन द्वारा शादी में 20 की अनुमति पर कई मौजूद थे उसी की भजसे जुर्माना ने तुरंत5000 रुपए का जुर्माना लगाया है बढ़ते संकमण की रोकथाम के लिए शासन प्रशासन अपनी स्तर पर हर संभव प्रयास कर रही है लापरवाही लगातार सामने आ रही है ऐसे मे नियमो का उल्लंघ करने वाले पर पुलिस ने कार्रवाई की दरसअल गारेगा के कोरोना महामारी के चलते विवाह के आयोजन मे 20 लोगो को शामिल होने की अनुमति दी गई है बावजूद इसके भी किसोर ठाकुर के द्वारा आदेश में तय संख्या से अधिक लोग को बुलाकर खुलेआम नियमो का उल्लंघ किया जा राह था जिस पर करपावड पुलिस ने तुरंत 5 000 रूपए की चालानी कार्रवाई की |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

कोरोना संकट में आपके सांसद आपके साथ…कोविड अस्पताल धरमपुरा पहुंचकर जाना मरीजों का हाल… दिए निर्देश

0

जगदलपुर… वैश्विक महामारी कोविड-19 के इस दौर में बस्तर सांसद बस्तर क्षेत्र की सेवा में लगातार सक्रिय हैं किसी भी प्रकार की मांग अथवा शिकायत पर सांसद महोदय और उनकी टीम लगातार लोगों को राहत पहुंचाने का कार्य कर रही है जिससे इस भीषण महामारी के दौर में क्षेत्र के लोगों का मनोबल लगातार बढ़ रहा है… सांसद महोदय के अलावा उनकी टीम के सदस्य अनुराग महतो, सौरभ तिवारी, सुशील मौर्य और मनोज यादव जैसे ऊर्जावान युवा लगातार सक्रिय हैं और बस्तर जिले के अलावा संभाग के अलग-अलग जिलों में कोविड-19 महामारी से जूझ रहे लोगों और उनके परिजनों को तत्काल सेवा उपलब्ध कराने का कार्य कर रहे हैं विगत दिनों कोविड-19 अस्पताल धरमपुरा की व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने की मांग मरीजों ने सांसद से की थी जिसके बाद सांसद और उनकी टीम के लगातार प्रयासों से लगातार अस्पताल की व्यवस्थाएं सुधर रही है और अस्पताल में भर्ती मरीजों का मनोबल भी लगातार बढ़ रहा है |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

कोरोना काल में भी आपका साँसद आपके साथ के संकल्प के साथ

कोरोना के विषम परिस्थितियों में भी बस्तर साँसद दीपक बैज लगातार लोगो से सम्पर्क बनाये हुए हैं। चाहे वो फोन व सोशल मीडिया के माध्यम से हो या कोविड सेन्टरों का दौरा आज उसी तारतम्य में वे धरमपुरा स्थित कोविड सेंटर पहुचे और वहां की एंट्री रजिस्टर से मरीज़ो के मोबाइल नंबर निकाल कर एक एक मरीज़ो से फ़ोन के माध्यम से बात किया और अंदर की व्यवस्थाओं के बारे में जाना। और अव्यवस्थाओं को तुरंत दूर करने के निर्देश दिए।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

साथ ही सबसे अधिक परेशानी पीने के गर्म पानी की आई जिसे सुन तत्काल साँसद दीपक बैज ने 3 आर.ओ. की स्वीकृति दी…
इस दौरान प्रशासनिक अमला एस डी एम जे आर मरकाम, आर आई सतीश मिश्रा एवँ अन्य मौजूद रहे |

युवाओं को मुफ्त वैक्सीन की सौगात हेतु बालोद जिला युवा कांग्रेस मनाएगी आभार भूपेश सरकार

0

छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष कोको पाढ़ी जी के आव्हान पर सभी जिलों में युवा कांग्रेस द्वारा दिनांक 30 अप्रैल 2021 को आभार भूपेश सरकार के रूप में मनाया जाएगा ।

विदित हो कि छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी द्वारा राज्य के सभी युवाओं को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन लगवाए जाने का एलान किया है , जिससे युवा वर्ग से उनके इस फैसले को बेहद सराहना मिल रही है , वहीं इस देशव्यापी फैली महामारी से जंग जीतने में इसे एक अहम कदम भी माना जा रहा है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

इसी के तहत बालोद जिला युवा कांग्रेस द्वारा जिलाध्यक्ष प्रशांत बोकड़े के नेतृत्व में सभी जिलास्तरीय , विधानसभा , ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा आभार दिवस में हिस्सा लेते हुए सोशल मीडिया पर लाइव आकर अथवा स्लोगन के साथ अपनी तस्वीर के ज़रिए भूपेश सरकार का आभार व्यक्त करेंगे एवम अधिक से अधिक युवाओं को वैक्सीन लगवाने हेतु प्रेरित करेंगे ।।

नोट : सभी युवा साथी https://www.cowin.gov.in/home

वेबसाइट के माध्यम से अपना पंजीयन करवा कर किसी भी असुविधा से बचें ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS