City Media - Page 1627 of 1847 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1627

घर बैठे काम देने का झांसा देकर हो रही ऑनलाइन ठगी

0

पेपर के फर्जी विज्ञापन से रहे सतर्क

दोस्तो समाचार पत्र में विज्ञापन देकर शातिर ठग ने नए तरीके से रायपुर निवासी महिला को 1 लाख 95 हजार की ठगी का शिकार बनाया है, ठगों ने प्रोसेसिंग फीस के बहाने फ़ोन पे के जरिये किश्तों में जमा कराया है ।दोस्तो पेपर में फर्जी एड देकर ठगी का यह तरीका पुराना है । ठगों द्वारा पेपर मे एड दिया जाता है ,जिसमे लिखा होता है रिलायंस जियो घर बैठे जाब देगा, जिसकी सैलरी 18,000 मासिक दिया होगी उसमे मोबाईल नंबर भी दिया होता है । इस नंबर पर जब आप फ़ोन लगाते है तो वो आपको आधार कार्ड भेजना है कहकर आधार कार्ड मांगते है फिर कार्ड मिलने पर उनका फ़ोन आता है कहते है कि आपके पेपर आ चुके है आपको फीस पे करना है ,और फिर गूगल पे इत्यादि के माध्यम से आपको पैसे जमा कराया जाता है ,फिर आपको उसी पैसों से लेपटॉप दिने का वायदा किया जाता है।।आपके सारे पैसे बाद में वापस कर दिए जाएंगे कहकर आपको विश्वास में लिया जाता है ,आपको बिल्कुल भी नही लगता आप ठगी के शिकार हो रहे हो।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

पेपर में आ रहे फर्जी विज्ञापन से हमे बचना चाहिए, साथ ही अपने व्यक्तिगत जानकारी जैसे आधार कार्ड ,किसी को शेयर न करे ,किसी भी व्यक्ति के एकॉउंट में पैसे डालने से पहले तस्दीक जरूर करें ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

सावधान रहें सुरक्षित रहें

बालोद पुलिस

“गांव, शहर, गरीब और किसान की सरकार, समावेशी बजट से होगा सबका उद्धार” – शंकर पिपरे

0

प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मा. भुपेश बघेल जी के नेतृत्व में व वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया जी, अनिला भेड़िया जी , टी. एस. सिंहदेव जी एवं समस्त कैबिनेट मंत्री कांग्रेस पार्टी के विधायकों के द्वारा कम समय में लगातार , ‘गढबो नवा छत्तीसगढ़‘ के संकल्प को पूरा करके एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

एक ओर जहां केन्द्र में बैठी हुई मोदी सरकार ने विगत वर्षों में मंहगाई, बेरोजगारी, नोटबंदी, जटिल जी.एस. टी. प्रणाली व लॉकडाउन किसान विरोधी तीन बिल जैसे अनेक आहत पहुंचाने वाले नितियों का निर्माण किया। वहीं दूसरी ओर जहां पूरा देश कोरोना जैसे गंभीर समस्याओं से जूझ रहा था । वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने विकास की गति को थमने नहीं दिया और अपने तीसरे बजट में मा. मुख्यमंत्री जी ने गांव गरीब और किसान , रोजगार , शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे बुनयादी समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

शासकीय अस्पताल चिखलाकसा मे 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को टीका लगाना प्रारंभ

0

शासकीय अस्पताल चिखलाकसा मे दिनांक 3 मार्च से 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को covid 19 का टीका लगाना शुरु किया गया है। Covishield Vaccine के 2 टीके 28 दिन के अन्तराल मे लगाया जाना है। टीकाकरण का समय सूबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक का है। 1 शीशी मे 10 लोगो का ड़ोस होता है, इसिलिए 10 व्यक्तियो को एक साथ पंजीयन करना होता है अन्यथा बाकी बची हुई दवाई नष्ट हौ जाती है।

बुधवार को कुल 130 लोगो का टीकाकरण किया गया है। टीकाकरण कार्यक्रम को खण्ड चिकित्सा अधिकारी डा विजय ठाकुर, डा चुनारकर, डा के के सिंघा के दिशा निर्देशानुसार सुचारू रुप से सम्पन्न किया जा रहा है। आने वाले समय मे कलेक्टर महोदय एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य  अधिकारी बालोद के निर्देशानुसार 45 प्लस उम्र वाले सभी लोगो का भी टीकाकरण शासकीय अस्पताल मे करने की योजना है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

नक्सल क्षेत्र में सेवा नियम के विरुद्ध थानों में बन बैठे टीआई ?

0

वास्तव में टी आई होने के हक़दार झोंक दिए गए नक्सल क्षेत्रों में

राजनांदगांवपुलिस विभाग में वन टाईम निरीक्षक, उप-निरीक्षक के पद पर नियुक्ति देने बनाये गये नियम में आरक्षकों को सीधे नक्सलक्षेत्र में काम करने के बाद टी आई बनाने हेतु प्रक्रिया तैयार की गयी थी। कम से कम दस वर्ष नक्सल क्षेत्रों में सेवाओं के बाद ही मैदानी थानों में टी आई की पात्रता बतायी गयी थी। अब इस नियम के विपरीत पूरे प्रदेश में थानों में कब्जा जमाने वालों के खिलाफ पुलिस महानिदेशक के समक्ष शिकायत दर्ज करायी गयी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश में बस्तर संभाग, जो अति संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है, उक्त क्षेत्र में जवानों की पदस्थापना को बढ़ाने के लिए एक नियम बनाया गया था। उक्त नियम के अनुसार विभाग द्वारा आरक्षकों को इस शर्त पर बस्तर भेजा गया था कि दस वर्ष लगातार सेवा के बाद उन्हें मैदानी थानों में टी आई के रूप में पद स्थापना दी जावेगी। पता चला है कि उक्त नियम के अनुसार जिन आरक्षकों ने नियमानुसार सेवाएं दी है, उन्हें धानों में टी आई की जिम्मेदारी नहीं मिल पायी है। वर्तमान में राजनांदगांव जिले में ऐसे नौ लोगों के नाम सामने आ रहे हैं जिन्हें नियम विरूद्ध थानों की जवाबदारी सौंपी गयी है।

सीधे निरीक्षक और उपनिरीक्षकों द्वारा इस प्रकार की शिकायत डी.एम.अवस्थी, पुलिस महानिदेशक से की गयी है। शिकायत में कहा गया है कि बस्तर क्षेत्र के संभाग, सुकमा, बीजापुर, दन्तेवाड़ा व नारायणपुर जिलों में दस वर्ष की सेवा की शर्त रखी गयी थी, जो पूरी नहीं हो पायी है। नियम में यह भी कहा गया था कि 10 वर्ष सेवा न करने पर विभागीय जांच के पश्चात मूलपद पर

वापस भेज दिया जायेगा। साथ ही स्पष्ट रूप से यह शर्त भी रखी गयी थी कि ऐसे लोगों को थाना प्रभारी नहीं बनाया जायेगा। इस सबके बावजूद विभाग में नियमों को ताक पर रखकर गलत तरीके से थानों में टी आई पदस्थ कर उन लोगों के साथ अन्याय किया गया है, जो लोग वास्तव में टी आई होने का हक रखते हैं। नक्सल अभियान में किसी भी रूप में भाग न लेते हुए पूरे प्रदेश में कई लोगों ने जिला रायपुर सहित कवर्धा, बालोद, राजनांदगांव, जगलपुर, बिलासपुर में अपनी पदस्थापना कराकर उक्त नियम |

जिले में दी गयी पोस्टिंग गलत नहीं है – डी. श्रवण

वन टाईम पोस्टिंग वाले नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में दस वर्ष तक सेवा का नियम का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। जिले के बागनदी, मोहला. मानपुर, बकरकट्टा, औंधी, खड़गांव, बोरतलाव सभी नक्सल प्रभावित थाने ही हैं। जिला मुख्यालय के कोतवाली, लालबाग बसंतपुर थानों को ही इस सूची से बाहर माना जा सकता है। पुलिस अधीक्षक डी.श्रवण ने कहा कि शिकायत का अधिकार अलग चीज है, उस पर जांच जरूर की जायेगी।

की धज्जियां उड़ाई है। पूरे मामले की शिकायत पुलिस महानिदेशक सहित राजनांदगांव जिले के संबंध में पुलिस अधीक्षक डी.श्रवण से भी की गयी है। श्री श्रवण ने इस संबंध में 15 जनवरी को एक पत्र जारी कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश बढ़ई को 7 दिनों में जांचप्रतिवेदन प्रस्तुत करने कहा है। शिकायत में इन थानेदारों के नाम स्पष्ट रूप से सामने आये हैं।

1. निरीक्षक वन टाईम केसरी साहू जिले में पदस्थापना करीब 3 वर्ष जिसमें थाना प्रभारी गंडई थाना प्रभारी बागनदी थाना बागनदी से शिकायत पर पुलिस मुख्यालय रायपुर अटैच वर्तमान में थाना प्रभारी बागनदी जो नक्सल अभियान में आज तक कोई सर्चिग व गश्त नहीं किया गया है। शिकायत के बाद भी पुनः थाना प्रभारी बागनदी के पद पर पदस्थ है। 2. निरीक्षक वन टाईम शिव चन्द्राकर थाना प्रभारी चिल्हाटी थाना प्रभारी गंडई वर्तमान में थाना प्रभारी बकरकट्टा जिले में कोई सचिंग व ऑपरेशन प्लान में भाग नहीं लिया है। सिर्फ थाना प्रभारी कार्य कर रहे हैं। 3. निरीक्षक वन टाईम निलेश पांडे थाना प्रभारी मोहला थाना प्रभारी छुरिया कोई नक्सल अभियान में शामिल नहीं हुआ है। 4. निरीक्षक अब्दुल समीर वन टाईम थाना प्रभारी बकरकट्टा थाना प्रभारी बोरतलाव नक्सल अभियान में शामिल नहीं हुआ है। 5. निरीक्षक लक्ष्मण केंवट जो कि थाना गातापार में शिकायत पर पुलिस मुख्यालय वहां से कवर्धा जिला 6 माह अटैच वर्तमान में पुनः राजनांदगांव जो कोई नक्सली गतिविधि में भाग नहीं लिया है। 6. निरीक्षक समेश्वर देशमुख थाना प्रभारी छुईखदान शुरू से अब तक कोई नक्सल अभियान में शामिल नहीं थाना प्रभारी छुई खदान दूसरी बार पोस्टिंग हुई है। 7. उपनिरीक्षक दिनेश यादव थाना प्रभारी चिल्हाटी जहां हमेशा सिनियर निरीक्षक की पदस्थापना रही है जो वर्तमान में थाना प्रभारी रहकर कोई भी नक्सल अभियान में शामिल नहीं है। 8. उपनिरीक्षक अमृत साहू थाना प्रभारी में गेंदाटोला पूर्व में यह भी सिनियर निरीक्षकों की पदस्थापना होती रही है वर्तमान में थाना प्रभारी कार्य कोई भी नक्सला अभियान में शामिल नहीं19. उपनिरीक्षक टेकाम पूर्व में शहर लालबाग थाना में जे.एस.आई. वर्तमान में थाना मानपर में जे एस आई सिर्फ थाना कार्य कोई भी नक्सल अभियान में शामिल नहीं हुआ है |

दल्लीराजहरा में केंद्रीय विद्यालय खोलने को लेकर प्रशासन के उदासीन रवैये को देखते हुए चक्का जाम करने का निर्णय लिया गया

0

नगर के समस्त प्रेमी आम नागरिकों,सभी पार्षद गण एल्डरमेन,राजनीतिक दलो,व्यापारी संघो,सामाजिक संगठनो के पदाधिकारियों,श्रमिक संगठन के साथियों,स्वयं सेवी संस्थाओं सहित सभी जनमानस आप सभी की भावनाओं के अनुरूप केंद्रीय विद्यालय को आने वाले सत्र 2021-2022 से बीएसपी उ मा शाला क्र 2 में खोलने हेतु 10/2/2021को एकदिवसीय धरना प्रदर्शन कर प्रशासन को एक सप्ताह का समय दिया गया था नही तो आंदोलन को उग्र करने की चेतावनी भी दी गई थी जिसके पश्चात 16/2/2021 SDM दल्लीराजहरा के साथ

बैठक हुई थी जिसमें 15 दिनों में ठोस कार्यवाही के लिए प्रशासन द्वारा समय लिया गया था जो आज समाप्त हो रहा है लेकिन अभी तक कोई भी सार्थक पहल नहीं हुई है अतः आगे की रणनीति के लिए आज शाम 4 बजे ब्राह्मण समाज भवन में सर्वदलीय मंच की अति आवश्यक बैठक रखी गई थी जिसमें सभी सदस्यों,सभी पार्षद एवं एल्डरमेन, सभी श्रमिक संगठनों,सभी जनप्रतिनिधियों,सभी व्यापारिक संगठन,सभी सामाजिक व स्वयं सेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों सदस्यों व सभी आम नागरिकों की उपस्थिति अनिवार्य थी |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

जिला प्रशासन के द्वारा केंद्रीय विद्यालय दल्लीराजहरा में खोलने को लेकर प्रशासन के उदासीन रवैये को देखते हुए दिन शनिवार दिनांक 06/03/2021 को नगर के प्रमुख छोर अटल चौक-चिखलाकसा एवं वीरनारायण सिंह चौक पुराना बाजार में सुबह 10 बजे से सर्वदलीय मंच के द्वारा क्रमिक आंदोलन के तहत सांकेतिक चक्का जाम करने का निर्णय लिया गया है । जिसमें सभी नगरवासी अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान कर नगरहित के लिए इस आंदोलन को सफल बनाने में महती भूमिका अदा करने की कृपा करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

कोरोना टैक्स के नाम पर लगभग 364करोड़ रुपए राजस्व वसूली, स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने राशि का होना था उपयोग

0

विश्वव्यापी कोविड-19 महामारी को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल संजीदा है और इसके लिए उन्होंने राजपत्र में संशोधन कर आबकारी अधिनियम अनुसार सेस लगाया है जिसके फलस्वरूप 364 करोड़ 75 लाख 37 हजार 048 रुपए राजस्व में प्राप्त हुआ किंतु इस राशि का सदुपयोग अधिकारियों की वजह से जमीनी स्तर पर नहीं हुआ जिससे स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर अतिआवश्यक सामग्री, चिकित्सकों की नियुक्ति, दवाएं सहित अन्य जरुरत सामग्री की खरीदारी नहीं कर पाए जिससे आबकारी विभाग के मंत्री कवासी लखमा की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग रहा है। इस पैसे का सदुपयोग नहीं होने से भाजपा को बैठे बिठाए मुद्दा मिल गया है।

भूपेश बघेल सरकार बेहतरीन कार्य कर रहा है किंतु मंत्रियों के जमकर किरकिरी हो रही है जबकि मुख्यमंत्री ने आदिवासी व्यक्ति को आबकारी मंत्री जैसे महत्वपूर्ण विभाग का मंत्री बनाया किंतु उनके अनपढ़ होने के कारण हर बार किरकिरी हो रही है। ज्ञात हो कि कोशिश महामारी को देखते हुए आबकारी शुल्क के रूप में 198 करोड़ 19 लाख 98 हजार 240 रुपए एवं विदेशी मदिरा से 166 करोड़ 55 लाख 38 हजार 808 रुपए की राशि छग स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा शासकीय कोष में जमा की गई जोकि 364करोड़75लाख37हजार048 रुपए प्राप्त हो गये तथा इतनी राशि से दो-दो अपोलो जैसे सर्वसुविधायुक्त अस्पतालों का निर्माण किया जा सकता है किंतु यह राशि अधोसंरचना विकास मद से खर्च किया जाएगा जोकि भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ सकता है।

जिमिदारिन शीतला मंदिर समिति डौण्डी में छोटे मंडई मेला का आयोजन

0

डौंडी – जिमिदारिन शीतला मंदिर समिति डौण्डी, समस्त नगरवासियों को दिनांक 27.02.2021 दिन शनिवार मंडई मेला एवं दिनांक 04.03.2021 दिन गुरुवार को छोटे मंडई मेला के पावन अवसर पर हार्दिक अभिनंदन/स्वागत करती है। जिमिदारिन शीतला मंदिर समिति डौण्डी  के तत्वाधान में मंडई मेला के पावन अवसर पर आप लोगों के भरपूर मनोरंजन के लिये रात्रि 9.00 बजे से पुलिस मैदान डौण्डी में छत्तीसगढ़ी, पारम्परिक संगीत/लोक नृत्य एवं प्रहसनों का अनुठा सामंजस्य सांस्कृतिक लोक कला मंच ” जॅवारा ” का आयोजन किया जा रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

इस अवसर पर समस्त नगरवासी सपरिवार,अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का भरपूर आनंद लेवें।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

नोट:- कोविड़ 19 को ध्यान में रखते हुए मास्क आवश्यक रुप से लगावें एवं सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर ने बजट को विकासोन्नमुखी बताया

0

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी ने अपने तीसरे बजट में राज्य के हर वर्ग का ध्यान रखा है। इस बजट में जहाँ ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी वहीं शहरी क्षेत्र के विकास के नये आयाम खुलेंगे। छ.ग. सरकार द्वारा तीसरा बजट पेश किया गया है, जिसे में उन्होने साबित कर दिया है कि गड़बो नवा छत्तीसगढ़ की परिकल्पना जो उन्होने दो वर्ष पूर्व रखी थी, वह साकार हो रहा है। बजट में शहरी भूमि पर काबिज गरीबों को पट्टा दिये जाने का निर्णय लिया गया है, साथ ही साथ आश्रमों और छात्रावासों के लिए महिला होमगार्ड के 22 सौ पदो की स्वीकृति, बच्चों, महिलाओं, तृतीय लिंग के समुदायों, दिव्यांगों, बुजुर्गों तथा द्वितीय संतान के रूप में कन्या के जन्म पर माता को राज्य सरकार द्वारा 5 हजार रूपये एक मुश्त सहायता

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

राशि प्रदान की जायेगी। बाल संरक्षण योजना हेतु बजट में 47 करोड़ रूपये, पोषण आहार के लिए 732 करोड़ रूपये, निराश्रित एवं बजुर्गों को मासिक पेंशन हेतु सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लिए 343 करोड़ रूपये, राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना हेतु 190 करोड़ रूपये, मुख्य मंत्री पेंशन योजना हेतु 170 करोड़ रूपये का प्रावधान रखा गया है। साथ ही साथ स्वच्छता दीदीयों के मानदेय को 5 हजार रू. से बढ़ाकर 6 हजार रूपये करने का भी प्रावधान बजट में किया गया है। जो स्वागत योग्य है। मत्स्य पालन को कृषि का दर्जा देकर मुख्यमंत्री ने मछली पालन के क्षेत्र में विकास की नई राह इजाद किये हैं। सी मार्ट के माध्यम से राज्य के हस्तशिल्पियों को उनके सामानों का उचित मूल्य मिलेगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

इसी प्रकार पत्रकारों के लिए दुर्घटना मृत्यु पर 5 लाख रूपये की सहायता राशि की घोषणा पत्रकार साथियों के परिजनों के लिए बड़ी राहत देगी। मुख्यमंत्री मा. भूपेश बघेल जी दूरगामी सोच रखने वाले मुख्यमंत्री है। छत्तीसगढ़ राज्य विभिन्न खनिज सम्पदा से परिपूर्ण राज्य है, जिसे बेहतर रूप से संवारने का कार्य छ.ग.शासन कर रही है। मान. मुख्यमंत्री के दो साल के कार्यकाल में विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का परिपालन किया गया है। कोरोना काल से उपजे हालातों एवं देश में आर्थिक मंदी के बावजूद भी छ.ग. शासन में कांग्रेस की सरकार ने मजबूती से अपने किसान भाईयों श्रमिक साथियों, बेरोजगार नवयुवक-युवतियों के सम्मान में साथ में खडी रही। इस वर्ष का बजट सभी वर्गों के लिए हितकर रहेगा।

यह बजट सभी वर्गों के विकास पर आधारित है, इसके लिए हम प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेडिया जी का धन्यवाद करते हैं।

छत्तीसगढ़ निषाद सहारा व्यवस्था परिवार के तत्वावधान में प्रथम राज्य स्तरीय ऑनलाईन छात्रवृत्ति समान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन

0

छत्तीसगढ़ निषाद सहारा व्यवस्था परिवार के तत्वावधान में श्री गुहा निषाद राज, माता वीरांगना बिलासा देवी , क्रान्तिकारी स्व इन्दरू केवट, सुप्रसिद्ध पडवानी गायक पद्मश्री स्व. पूनाराम निषाद एवं समाज के सभी शहीदों के स्मृति और सम्मान मे प्रथम राज्य स्तरीय ऑनलाईन छात्रवृत्ति समान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन 14 मार्च 2021 दिन रविवार को किया जा रहा है । इस परीक्षा के लिए परीक्षा केन्द्र निषाद भवनों को रखा गया है । डौण्डी तहसील के लिए परीक्षा केन्द्र निषाद भवन दल्ली राजहरा मे है। यह परीक्षा पूरी तरह नि:शुल्क है । इस परीक्षा मे प्रदेश के निषाद समाज के कक्षा 9 वी से कक्षा 12 वीं मे पढ रहे बच्चे शामिल होगे । इस आनलाईन परीक्षा मे कुल 60 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे जिसमें 45 प्रश्न अध्ययपन कक्षाओ के मुख्य तीन विषयों से होंगे ।10 प्रश्न समान्य ज्ञान एवं 5 प्रश्न समाज से सम्बन्धित शामिल किया गया है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

परीक्षा 14 मार्च 2021 समय दोपहर 12•00 बजे से दोपहर 1•30 बजे तक होगा । परीक्षा हेतु पंजीयन के लिए अंतिम तिथी 7 मार्च 2021 है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए डौण्डी तहसील से कक्षा 9 वी से कक्षा 12 वीं तक अध्ययनरत निषाद समाज के विद्यार्थी मोबाईल नंबर 9425562882 मे सम्पर्क कर सकते हैं

भामसं ने मुख्य महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंप राजहरा खदान समूह में कार्यरत श्रमिकों को टिफिन डिब्बा प्रदान करने का निवेदन किया

0

आज भारतीय मजदूर संघ जिला बालोद के जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने मुख्य महाप्रबंधक खदान को ज्ञापन सौंपकर राजहरा खदान समूह में कार्यरत सुरक्षा गार्ड और छुटे हुए अन्य ठेका श्रमिकों को टिफिन डिब्बा प्रदान करने का निवेदन किया है।

जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने बताया कि राजहरा खदान समूह में कार्यरत सुरक्षा गार्डो को टिफिन डिब्बा नहीं दिया गया है। जबकि सुरक्षा गार्डो ने भी कोविड के समय कोविड सेन्टर
में पूरी ईमानदारी के साथ अपनी ड्युटी किये थे। और सभी सुरक्षा गार्डो ने भी कोविड के समय पूरी ड्युटी किये थे।और आज खदान के ठेका श्रमिक और टाउनशिप के अन्य ठेका श्रमिकों को

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

टिफिन डिब्बा वितरण किया गया है और सुरक्षा गार्डो को इससे वंचित कर दिया गया है। जिससे सुरक्षा गार्डो में काफी निराशा व्याप्त है। सुरक्षा गार्डो का कार्य नियमित प्रवृत्ति का है और इनके ठेके में 29 गार्डो को राजहरा माइंस के लिए अलग से लिया गया है। इसलिए प्रबंधन द्वारा इन्हे भी टिफिन डिब्बा प्रदान कर इनका उत्साह वर्धन करना चाहिए।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

साथ ही राजहरा अस्पताल में कार्यरत एम्बुलेन्स ड्राइव्हर और अटेण्डेन्ट को भी टिफिन डिब्बा नहीं दिया गया है। जबकि इनका भी कार्य नियमित प्रवृत्ति का है और मार्च माह के मास्टररोल में इनका भी नाम इंगित है। उसके बाद भी ईनको टिफीन डब्बा न देना काफी खेदजनक है।
अतः संघ आपसे निवेदन करता है कि इन सुरक्षागार्डो ,एम्बुलेन्स ड्राइव्हर अटेण्डेन्ट और पुरे राजहरा खदान समूह में जितने भी ठेका श्रमिक टिफीन डब्बा पाने से वंचित रह गए हैं।उनको भी प्रबंधन द्वारा टिफिन डिब्बा प्रदान किया जाये। जिससे ये ठेका श्रमिक भी खदान
व टाउनशिप में कार्यरत बाकी ठेका श्रमिकों की तरह उत्साह पूर्वक आगे कार्य करते रहें।

MOST POPULAR

HOT NEWS