दल्लीराजहरा –आज दल्लीराजहरा में 07 कोरोना संक्रमित मिले |
एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित मिलें | आज जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 01 से 01, वार्ड क्र 11 से 01, वार्ड क्र 13 से 01, वार्ड क्र 19 से 01, वार्ड क्र 22 से 01, चिखलाकसा के वार्ड क्र 11 से 01 और कांकेर से 01 मरीजों की पुष्टि हुई है |
इस प्रकार एंटीजन से 02 और ट्रू नॉट से 05 की रिपोर्ट के आधार पर आज कुल 07 लोग कोरोना संक्रमित मिले |
विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |
दल्लीराजहरा – संयुक्त खदान मजदूर संघ (एटक) द्वारा दिनांक 31 अक्टुबर 2020 दिन शनिवार को के. एस.एस.एस. सोसायटी आफिस में युनियन का 100 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण शताब्दी दिवस बड़े ही धुम धाम से मनाया गया। जिसमें राजहरा नगरी के समस्त ट्रेड यूनियन के अलावा पूर्व विधायक जनक लाल ठाकुर जी, नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी, की
उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। एटक युनियन के केन्द्रीय महासचिव कॉ. आर.डी.सी.पी. राव की अध्यक्षता में सभा स्थल पर झण्डा रोहण किया गया। तत्पश्चात सभी अतिथियों को मंचस्थ अतिथि में संयुक्त खदान मजदूर संघ के केन्द्रीय महासचिव कॉ. आर.डी.सी.पी. राव, छ.ग. माइंस श्रमिक संघ के गणेश राम चौधरी, सीटू के अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिमैया, इंटक युनियन के अध्यक्ष तिलक राम मानकर, भिलाई स्टील मजदूर सभा के अध्यक्ष विनोद कुमार सोनी तथा एस.के.एम.एस.युनियन के कार्यकारी अध्यक्ष अनिल यादव जी उपस्थित थे।
सर्व प्रथम एटक युनियन के उन महान कातिकारी श्रमिक नेताओं व संस्थापक सदस्यों को याद करते हुए शोक सभा का आयोजन किया गया। स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर युनियन के अध्यक्ष कँवलजीत मान जी ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि हमें गर्व है कि हम एटक युनियन के सदस्य हैं। जो कि देश का पहला श्रमिक संगठन है। जिसकी स्थापना वर्ष 1920 में हुई थी और उसके प्रथम अध्यक्ष लाला लातपत राय, थे। देश के महानतम् हस्तियों जैसे
जवाहर लाल नेहरू, व्ही.व्ही. गिरी, मोतीलाल नेहरु जी मेमनेर, खुदी राम बोस, चितरंजन दास, एम.ए.डांगे, एम.जोशी. जैसे महान नेता संगठन के अनेक पदों पर सुशोभित होते हुए देश के आजादी के पूर्व एटक के नेतृत्व में श्रमिकों ने अपने अधिकारों की लड़ाई के साथ साथ देश की आजादी की लड़ाई के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन न्यौछावर कर दिया। इस सौ वर्षों के इतिहास में देश भर के लाखों लोगों ने श्रमिकों के हक के लिए अपना बलिदान दिया। दल्ली राजहरा के आई.ओ.सी. की खदानों में भी एटक से सम्बद्ध युनियन एस.के.एम.एस. खदानों का पहला ऐसा श्रमिक संगठन है, जिसकी स्थापना वर्ष 1958 में हुई। एस.के.एम.एस. के नेतृत्व में यहाँ के श्रमिकों के लिए बहुत लम्बी लड़ाई लड़ी गई और उनके अधिकारों को दिलाया गया। ठेका श्रमिकों के मजदूरों का विभागीयकरण कराने का श्रेय भी एस.के.एम.एस. को है। एस.के.एम.एस. ने लगातार संघर्ष करते हुए यहाँ के नियमित व ठेका श्रमिकों के लिए सैकड़ों उपलब्धिया हासिल की जो संघर्ष के माध्यम से हुई है। और आज पर्यन्त यह संघर्ष जारी है। ठेका श्रमिकों के बेहतर वेतन व बेहतर सुविधाओं के लिए एस.के.एम.एस. युनियन आने वाले। समय में संघर्ष के लिए तैयार है।
कार्यकम के अध्यक्ष कॉ. आर.डी.सीबी. राव ने कहा कि एटक के गठन के तीन मुख्य एजेण्डे थे, जिसमें मजदूरों को वर्ग के रूप में संगठित करना कियाशील करना मजदूरों को राष्ट्रीय स्तर पर संगठित करना. स्वराज के लिए चल रहे स्वतंत्रता संग्राम में मजदूरों की सकिय भागीदारी बैठाना प्रमुख था। एटक ने अपने संघर्षों के बदौलत औद्योगिक विवाद अधिनियम, रोजगार स्थायी आदेश अधिनियम, न्युनतम मजदूरी अधिनियम, के साथ साथ अनेकों संघर्ष में शामिल हुए। और राजहरा खदान समूह के मेहनतकश मजदूर बहुत ही लडाकू हैं, वैसे यहाँ के मजदूर हक की लड़ाई लड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं. और भविष्य में जब भी लड़ाई लड़ने की आवश्यकता होगी, दल्ली राजहरा के मजदूर हमेशा साथ में खड़े रहेंगे।
कार्यकम में ओम सहारे के द्वारा छत्तीसगढ़ी संगीतमय गीत का कार्यक्रम दिया गया। कार्यक्रम का संचालन संगठन सचिव तोरन लाल साहू एवं आभार प्रदर्शन राजेन्द्र बेहरा ने किया और अंत में सभी अतिथियों को मोमेन्टो एवं श्रीफल भेट कर सम्मान किया गया। साथ में सभी श्रमिकों के लिए मिठाई वितरण के साथ साथ आतिशबाजी भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेश साहू, आर.पी.बरेठ, श्रीनिवास, उमेश पटेल, करपाल, पवन गंगबेर, गौतम बेरा, दानी राम, दानसिंह चन्द्रकार, चिंतबरम राव, प्रदीप राव, त्रिलोकी नाथ, रमेश भगत, रामपाल, ओ.पी. शर्मा, जनबन्धु, सुभाष बघेल, प्रेम देवागंन, हिरेन्द्र साहू, नरोत्तम सागर, चन्द्रभान, गिरमित सिंह, चन्द्रशेखर, अमरेश सिंह, इन्द्रकुमार, जनार्दन, राधेश्याम साहू, टिकेश कुमार साहू, कुलदीप सिंह, सुन्दर, दिनेश सिंह, मुस्ताक, एम. अंसारी, मल्लू राम, सी.जे.केटी, मनोज परेरा, कमलाकर, दादू लाल सोनवानी, विजय देशमुख, श्याम सुन्दर, बाबू लाल बरमैया, मनालाल पटेल, प्रदीप मिश्रा, अखिलेश मसीह, कनक बनर्जी, धनराज साह, अनिल रजक, शीतल कुमार, रफेल, विनोद विलसन, शिवा. होरेश्वर, सूरज, मोहन, धरमपाल, मूलचंद्र, किशन, जितेन्द्र, आनंद, युवराज, मनोज, विजय, शन्नी, चुन्न, प्रदीप आदि उपस्थित थे।
नारायणपुर – छतीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप चंदन कश्यप ने ओरछा (अबूझमाड़) तहसील के ग्रामो के कृषकों के धान खरीदी हेतु पंजीयन मे राजस्व अभिलेख से संबंधित विवरण यथा खसरा नंबर, बसरा नम्बर की प्रविष्टि की अनिवार्यता से छुट प्रदान करने हेतु छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के नाम लिखा पत्र*
नारायणपुर जिले का ओरछा असर्वेक्षित क्षेत्र होने के कारण और पंजीयन की प्रक्रिया को भूईया से जोड़ देने के कारण उस क्षेत्र क्षेत्र के किसानो का पंजीयन नहीं हो पा रहा है।
दल्लीराजहरा – मानपुर चौक पुलिया पर 10 दिनों के अंदर की तीसरी बड़ी दुर्घटना | घटना आज शाम 4.30 बजे की बताई जा रही है मोटरसाइकिल Cg 04 0680 पर अपनी बहन के साथ रविवार बाजार कर वापस अपने ग्राम कारू टोला जा रहा था युवक की घटनास्थल पर सर पर चोट लगने से ही मृत्यु हो गई | मृतक कारुटोला का रहने वाला था युवक का नाम सोनू उर्फ नरेंद्र पिता रामाधार बताया जा रहा है | सूत्रों द्वारा यह पता लगा है कि टक्कर मारने वाली मेटाडोर थी जो कि मौके से फरार हो गई |
हाल ही में अभी तीन दिन पहले एक 25 वर्षीय आर्मी का सिपाही जिसका सिर बुरी तरह से कुचल गया था कि पहचान में नहीं आ रहा था | आये दिन इस तरह की दुर्घटना से किसी न किसी की जान जा रही है किन्तु प्रशासन द्वारा इन तेज गति से वाहन चलाने वालों पर कोई निर्णय नहीं लिया जा रहा है |
डौंडी :(चैनल इंडिया) बालोद जिला के डौंडी फारेस्ट में काफी दिनों से उत्पात मचा रहे चंदा हाथियों का दल ग्रामीणों की धान फसलों को ज्यादा नुकसान पहुँचाने बाद अब मवेशियों का जान ले रहा है।वही रिहायसी इलाके पहुँच घरो को भी तोड़फोड़ करने लगा है। ऐसे में ग्रामीण जन अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रतजगा करने लगे है।
गौरतलब है कि पिछले 16 दिनों से डौंडी वन परिक्षेत्र के आसपास गावों में किसानों का धान फसल तबाह करते आ रहे 22 सदस्यीय चंदा हाथियों का दल अब रिहायसी इलाका करीब पहुँच रहा है, बीती रात ग्राम जबकसा के आदिवासी ग्रामीण श्रवण नुरेटी के मवेशी को घायल किया तो वही एक मवेशी को पैरों से रौंदकर जान ले ली,मृत मवेशी के पेट की अंतड़ी बाहर आ गयी।
वही ग्राम के रामसिंग गोड़ के आशियाना को सुठ से उठाकर तहस नहस कर दिया। हाथी के आतंक से ग्रामीण पड़ोसी घर के छत पर चढ़कर अपनी सुरक्षा व्यवस्था बनाई। जबकसा के कई ग्रामीणों की फसल को हाथियों ने नुकसान पहुँचाई। हाथियों की उत्पात के चलते ग्रामीण जन
रात भर दहशत में रतजगा करते रहे। सुबह वनविभाग की टीम जबकसा में वस्तुस्तिथि का जायजा लिए। बताया जा रहा पिछले दो रात्रि से जबकसा में उत्पात मचाकर हाथियों का दल जंगल की ओर चले जाते है। अभी यह नही कहा जा सकता कि जबकसा के ग्रामीण हाथियों को लेकर कितने सुरक्षित है। जिस तरह हाथियों का दल ग्राम करीब पहुँच रहे है उससे ग्रामीण जानमाल की सुरक्षा को लेकर भयभीत नजर आने लगे है।
मुआवजा को लेकर किसानों की बढ़ रही चिंता।
साल में एक बार खेत से धान फसल जरिये जीवन यापन करते आ रहे किसानों की चिंता इसलिए बढ़ते जा रही है कि वे भगवान भरोसे धान उत्पादन करते है यही उनका आय का जरिया है। लेकिन आफत की तरह आये हाथियों की दल फसलों को बर्बाद कर रहे है उससे उनकी मुसीबत बढ़ रही है। किसानों का कहना है कि सरकारी मुआवजा कम होती है। जनपद उपाध्यक्ष पुनीत सेन ने कहा है कि किसानों की फसल नुकसान तहत मुआवजा दिया जाना किसान हित मे न्योचित होगा।
बालोद / गुरूर – शासकीय महाविद्यालय गुरुर में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर 2020 के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन किया गया । राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जे.एल.बघेल के द्वारा महाविद्यालय के समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई गई । इस अवसर पर प्राचार्य महोदय ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के द्वारा भारत की एकता एवं अखंडता के लिए किए गए कार्यों पर दृष्टिपात करते हुए उनके कार्य को एक महान कार्य बताया और देश के समस्त नागरिकों को देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए अपना योगदान देने को कहा । इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. के. एल. रावटे, डॉ. वाय. के. धुर्वे, प्रो. एल. हिरवानी, प्रो. एस. जोशी, श्रीमती सविता गिलहरे, राजन सिंह, विनोद साहू , शेखर साहू, भुवन धुर्वे, योगेश्वर सोनभद्र, शत्रुघ्न यादव, डेमीन बाई,अन्य कर्मचारी गण एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों की उपस्थिति रही ।
बीजापुर – माओवादी विरोधी अभियान के तहत गश्त पर निकली पुलिस पार्टी में अलग-अलग स्थानों से चार माओवादियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी बीजापुर और भैरमगढ़ थाना इलाके से हुई है। इसमे सावनार, मुकापारा, उसपरी एवं डालेर शामिल है। शुक्रवार को थाना भैरमगढ़ से जिला बल एवं डीआरजी की संयुक्त पार्टी उसपरी, बिरियाभूमि, डालेर, धुडसाकल, टिण्डोडी की ओर रवाना हुई थी । शनिवार को उसपरी के जंगल से दो माओवादियों एवं डालेर से एक माओवादी को पकड़ा गया ।
इनकी पहचान वामन पोयाम पिता पण्डरू निवासी डालेर, कमामू पिता मासो निवासी उसपरी थाना टीबू पिता चैतु निवासी उसपरी के रूप में हुई है। इन पर भटवाड़ा के पास पेड़ व रोड काटकार जगह जगह मार्ग अवरूद्ध करने, पुलिस पार्टी व मतदान दल को क्षति पहुचाने के लिये आईईडी लगाने जैसी कृत्यों में संलिप्त होने का आरोप है। इसके अलावा टिण्डोडी रोड निर्माण कार्य में लगे वाहनों में आगजनी की घटना में शामिल बताए गए है । एसपी बीजापुर द्वारा फरार नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिये 10-10 हजार रूप्ये ईनाम की घोषणा की गई थी। वही बीजापुर क्षेत्रान्तर्गत सीआरपी 85 बटालियन ए कंपनी के जवान गत दिन ही मुकापारा,सावनार, कोरचोली, गुण्डापारा की ओर निकले थे ।
सावनार के मुकापारा के पास एक घर से संदिग्ध भागते हुये नजर आये। घर की तलाशी लेने पर तीन नग पिटठू, दो नग मेग्जीन पोच, नक्सली साहित्य बैनर पर्चा मिला । दूसरी पार्टी द्वारा मुकापारा से एक युवक द्वारा किसी चीज को छुपाते हुये पुलिस पार्टी को देखकर भागने की कोशिश की। पकड़े जाने पर पुछताछ पर अपना नाम लच्छु पूनेम सावनार बताया। उसके घर की तलाशी पर माओवादी फोटो एल्बम, डेटोनेटर, कार्डेक्स वायर, गन पावडर, सल्फर पावडर, सेल, आईईडी स्वीच, माओवादी बैनर, पिटठू, सुतली बम, प्राथमिक उपचार बाक्स, मोबाईल, पावर बैंक, खुदाई के औजार, हेक्सा ब्लेड बरामद किया गया । ग्रामीणों ने गिरफ्तारी से बचाने के लिये उस दौरान जवानों के उपर पथराव किये। जिसमें 8 जवान घायल हो गये । गिरफ्तार माओवादियों के विरूद्ध थाना बीजापुर एवं भैरमगढ़ में विधिवत वैधानिक कार्यवाही उपरान्त न्यायालय में पेश किया गया।
बीजापुर:– शुक्रवार को गंगालूर थाना क्षेत्र के सावनार के ग्रामीणों ने गस्त पर गए सुरक्षा बल के जवानों पर गांव की महिलाओं के साथ मारपीट का आरोप लगाया था और अब शनिवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गांव के करीब 100 से अधिक महिला पुरुष प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखने चेरपाल पहुंचे हैं ग्रामीणों का कहना है कि गस्त के नाम पर गांव में ग्रामीणों के साथ सुरक्षा बल के जवानों द्वारा किए जाने वाले मारपीट और गिरफ्तारी के खिलाफ वे धरना
प्रदर्शन करना चाहते हैं परंतु कुछ सरपंच के समझाइस के बाद उन्होंने शनिवार को होने वाले धरना प्रदर्शन को स्थगित कर दिया अब यह ग्रामीण बीजापुर जाकर जिला प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखने पर पड़े हुए हैं अपनी मांगों को लेकर चेरपाल पहुंचे सावनार के ग्रामीणों का आरोप है कि इसके पूर्व भी सुरक्षाबलों द्वारा गैस के नाम पर किए जाने वाले अत्याचार के खिलाफ ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई गई थी परंतु आज पर्यंत तक इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं की गई है इसलिए अब यह अपनी मांगों के पूर्ण होने के आश्वासन मिलने तक डटे रहने की बात कह रहे हैं ग्रामीणों का कहना है कि अगर वे अपनी मांगों को लेकर बीजापुर नहीं पहुंच पाते हैं तो जिला प्रशासन का कोई प्रतिनिधि चेरपाल आकर उनसे मुलाकात करें ताकि वह अपनी मांगो समेत समस्याओं को लेकर बात रख सकें।
रायपुर – छत्तीसगढ सरकार ने आज कई कलेक्टर समेत IAS अफसरों के तबादले किए हैं। जारी आर्डर के मुताबिक तीन कलेक्टर सहित कुल 9 आईएएस और एक आईआरएस अफसर शामिल हैं।
अमृत खलको को राज्यपाल के स.चिव के साथ आयुक्त सचिव कृषि एवं गन्ना का अतिरिक्त प्रभार, एस प्रकाश को विशेष सचिव पंचायत को सचिव पीएचई पदस्थ करते हुए संचालक जल जीवन मिशन का अतिरिक्त प्रभार और मोहम्मद कैसर को विशेष पंचायत तथा अतिरिक्त आयुक्त मनरेगा को संचालक पंचायत बनाया गया है।के एल चौहान कलेक्टर कांकेर संयुक्त सचिव वन विभाग के साथ संचालक आजीविका मिशन का दायित्व सौंपा गया है। रानू साहू को वाणिज्य कर आयुक्त के साथ पर्यटन मंडल एमडी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, नीलेश क्षीरसागर संचालक कृषि को कलेक्टर गरियाबंद बनाया गया है। चंदनकुमार सुकमा कलेक्टर को कांकेर का नया कलेक्टर बनाया गया है।
इफ्फत आरा एमडी पर्यटन को पाठ्यपुस्तक निगम का एमडी,विनित नंदनवार एडीएम रायपुर को सुकमा कलेक्टर तथा अभिनव अग्रवाल(आईआरएस) संचालक खाद्य विभाग को वेयर हाउसिंग का संचालक बनाया गया है।
दल्लीराजहरा –आज दल्लीराजहरा में 10 कोरोना संक्रमित मिले |
एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित मिलें | आज जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 01 से 01, वार्ड क्र 04 से 01, वार्ड क्र 05 से 01, वार्ड क्र 09 से 01, वार्ड क्र 15 से 01, वार्ड क्र 22 से 02, वार्ड क्र 23 से 02 और वार्ड क्र 27 से 01 मरीजों की पुष्टि हुई है | इस प्रकार एंटीजन से 07 और RTPCR से 02 और ट्रू नॉट से 01 की रिपोर्ट के आधार पर आज कुल 10 लोग कोरोना संक्रमित मिले |
आपको बता दें कि दिनांक 29 अक्टूबर 2020 को वार्ड क्र 19 से एक युवक की मृत्यु हो गई थी मृतक का कोरोना टेस्ट के लिए RTPCR के तहत सैंपल लिया गया था जो कि आज कोरोना पॉजिटिव आया है |
विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |