City Media - Page 297 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 297

सीएमएचओ ने ग्रामीण क्षेत्रों का स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण

0
  • स्वास्थ्य सेवा को बेहतर करने दिए गए निर्देश 

जगदलपुर कलेक्टर हरिस एस. के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक ने जिले के ग्रामीण इलाकों में स्थित स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं और डॉक्टरों व चिकित्सा कर्मियों की सजगता का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में सीएमएचओ डॉ. बसाक गुरुवार को सीएचसी बस्तर में निरीक्षण हेतु पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मासिक बैठक में उपस्थित सभी अधिकारी कर्मचारियों से राष्ट्रीय कार्यक्रमों की अब तक की उपलब्धि की जानकारी लेते हुए मार्च माह तक शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही निक्षय निरामय अभियान के तहत अब तक के किए गए कार्य की प्रगति रिपोर्ट देखते हुए जल्द से जल्द पूर्ण लक्ष्य प्राप्त करने हेतु कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया। सिकलसेल जांच की शत-प्रतिशत एंट्री तथा शिशु संरक्षण माह के दौरान लक्षित बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाने में लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया। सीएचसी के निरीक्षण में ओपीडी, इंडोर वार्ड, ड्रेसिंग रूम का निरीक्षण कर भर्ती मरीजों का कुशलक्षेम पूछकर उन्हें दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। इसके उपरांत सीएमएचओ द्वारा जगदलपुर ब्लॉक के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर धनपूंजी का निरीक्षण किया गया। इस आयुष्मान आरोग्य मंदिर का राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक मूल्यांकन किया जाना है, जिसकी तैयारी पदस्थ कर्मचारियों द्वारा की जा रही थी। इस बारे में कर्मचारियों को डॉ. संजय बसाक ने जरूरी मार्गदर्शन दिया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान आसना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद कर्मचारियों को सभी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने तथा मरीजों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखने की सलाह दी।

सीएमएचओ ने निरीक्षण के अंतिम क्रम में शहरी परिवार कल्याण केंद्रों की पीएचसी गीदम नाका में आहूत मासिक समीक्षा बैठक में सभी स्वास्थ्य केंद्र अनुसार राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा करते हुए न्यूनतम उपलब्धि वाले स्वास्थ्य केंद्रों के कर्मचारियों को आगामी दिनों में लक्ष्य प्राप्त करने हेतु ध्यान केंद्रित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डीपीएम डॉ. रीना लक्ष्मी, परिवार कल्याण कार्यक्रम के जिला सलाहकार प्रसन्न कुमार, तीनों अर्बन पीएससी के प्रभारी चिकित्सक, सेक्टर सुपरवाइजर और जिला मीडिया अधिकारी शकील खान उपस्थित थे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने छत्तीसगढ़वासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी

0

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने छत्तीसगढ़वासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ व बधाई दी है।  देव ने कहा कि 26 जनवरी वही खास दिन है, जब भारत का संविधान लागू हुआ था। यह दिन भारत को एक स्वतंत्र, लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित करने का प्रतीक है। गणतंत्र दिवस भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों का त्योहार है, जो हमें याद दिलाता है कि हम सब बराबर हैं और शासन प्रक्रिया के संचालन में हमारी भी भागीदारी है। यह दिन देश की कई जातियों, संस्कृतियों और धर्मों को एकजुट होने का अवसर देता है। गणतंत्र दिवस हमें हमारे संविधान के महत्व की याद दिलाता है, जो हमारे अधिकारों और कर्तव्यों को परिभाषित करता है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने अपने संदेश में कहा कि हमारे पूर्वजों ने कड़ी मेहनत और पूरी जिम्मेदारी के साथ संविधान के रूप में सभी नागरिकों की गरिमा और स्वतंत्रता सुनिश्चित करते हुए उनके लिए सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक न्याय व समता की राह तैयार की है। भारतीय संविधान द्वारा रखी गई मजबूत आधारशिला का ही परिणाम है कि देश ने आजादी के 77 साल और गणतंत्र के 75 साल पूरे कर लिए हैं। नागरिकों के लोकतंत्र में भरोसे और सक्रिय भागीदारी से ही देश-प्रदेश विकास की राह में आगे बढ़ सकता है। सभी एक हों और लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती की दिशा में अपने कदम बढ़ाकर हमें मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के दिखाए हुए मार्ग पर चलकर प्रदेश को मजबूत बनाने की दिशा में काम करना है। देव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी भारत के संविधान को पवित्र ग्रंथ मानकर उसके सम्मान व गौरव की रक्षा करने के लिए प्रतिक्षण तत्पर और प्रतिबद्ध है।

तुलाराम सेठिया को मिल रही बधाईयां

0

जगदलपुर कांग्रेस ने बस्तर जिला पंचायत के क्षेत्र क्रमांक 9 से युवा कांग्रेस नेता, संघर्षशील तुलाराम सेठिया को प्रत्याशी बनाया है। उन्हें प्रत्याशी बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में खुशी देखी जा रही है। लोग श्री सेठिया के निवास में पहुंचकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे हैं।

छह माह से लापता हैं बरगांव स्कूल के बड़े गुरूजी

0
  •  6 माह से स्कूल नहीं आ रहे हैं हेड मास्टर स्कूल, एक शिक्षक के भरोसे पढ़ाई 

जगदलपुर बस्तर के हाटकोंदल बरगांव की प्राथमिक शाला में पढ़ाई चौपट हो गई है। बच्चे रोज सिर्फ एक विषय की पढ़ाई करने के बाद पूरे समय खेलने कूदने में व्यस्त रहते हैं। इसकी वजह है स्कूल के हेड मास्टर का छह माह से गायब रहना और स्कूल में महज एक शिक्षक का रहना।

प्राथमिक शाला बरगांव के प्रधानपाठक कन्हैया गायकवाड़ पिछले 6 महिने से स्कूल नहीं आ रहे हैं। इस शाला में एक प्रधान अध्यापक और एक सहायक शिक्षिका ही पदस्थ हैं। प्रधान अध्यापक 12 जुलाई से लगातार अनुपस्थित चल रहे हैं। इस कारण स्कूल में पढ़ाई नहीं हो पा रही है। बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है। शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष दूरसाय मंडावी ने बताया कि प्राथमिक शाला बरगांव में प्रधान अध्यापक की लापरवाही से पढ़ाई नहीं हो रही है। एक शिक्षिका स्कूल संचालित कर रही है। लेकिन एक शिक्षिका के भरोसे 5 कक्षाओं में पढ़ाई नहीं हो सकती है। प्रधान अध्यापक की अनुपस्थिति के कारण बच्चे एक-एक विषय की पढ़ाई कर बाकी समय खेलने कूदने में बिताते हैं। छुट्टी होने पर बाकी विषयों को बिना पढ़े घर लौट रहे हैं। इस कारण बच्चों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। दूरसाय मंडावी ने जिला शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी से प्रधान अध्यापक कोशाला से हटाकर दूसरे शिक्षक की नियुक्ति करने की मांग की है।

सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के नापाक मंसूबे पर फिर फेरा पानी

0
  • सड़क पर फिट 5-5 किलो के दो आईईडी बरामद

जगदलपुर सुरक्षा बलों ने बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में फिर एकबार नक्सलियों के नापाक मंसूबे पर पानी फेर दिया। फोर्स ने डिमाईनिंग ड्यूटी के दौरान मुतवेंडी-पीड़िया मार्ग के अलग अलग स्थानों पर नक्सलियों द्वारा लगाए गए 5-5 किलोग्राम के दो आइईडी बरामद किए हैं।

डीआरजी बीजापुर, बीडीएस बीजापुर, 85 वी वाहिनी सीआरपीएफ टीम एरिया डॉमिनेशन एवं डिमाईनिंग ड्यूटी पर निकली थी। ड्यूटी के दौरान मुतवेंडी से पीड़िया जाने वाले मार्ग घाटी रास्ते में अलग अलग स्थानों से नक्सलियों द्वारा लगाए गए 5-5 किलो के 2 आइईडी बरामद किए गए। बीडीएस टीम द्वारा बरामद आइईडी को मौके पर सुरक्षित नष्ट किया गया। नक्सलियों के द्वारा पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने की नीयत से आइईडी प्रेशर स्विच सिस्टम से लगाए गये थे। क्षेत्र में तैनात सुरक्षा बलों की सतर्कता एवं सूझबूझ से नक्सलियों के नापाक मंसूबो को लगातार विफल किया जा रहा है। क्षेत्र के विकास, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन सामान्य तक पहुंचे, मार्गो की सुरक्षा एवं क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा भरसक प्रयास किए जा रहे हैं।

नगरी निकाय चुनाव के दृष्टिकोण से चिखलाकसा में हुआ भाजपा कार्यालय का शुभारंभ

0
  • दिनांक 11 फरवरी चुनाव चिह्न कमल फूल 

चिखलाकसा:–भाजपा कुसुमकसा मंडल अंतर्गत शक्ति केंद्र चिखलाकसा में नगरी निकाय चुनाव विजयपूर्ण सम्पन्न करने के लिए भाजपा ने कमर कस की है।दिनांक 24/01/25 दिन शुक्रवार को नगर पंचायत चिखलाकसा में चुनाव प्रभारी व पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा बालोद पवन साहू के कर कमलों द्वारा सर्वप्रथम पुर्जा अर्चना कर भाजपा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया गया।इस दौरान प्रमुख रूप से कुसुमकसा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र कुमार सिन्हा (गांधी),मंडल जिला प्रतिनिधि सोमेश साहू, भरत भाई पटेल,नाथूराम साहु, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भिखी मसीया, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम सैयद( तोसीन),जिला पंचायत सदस्य अनीता कुमेटी,विमला जैन,देवेंद्र साहू, कृष्णकांत साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री टिकेंद्र साहू द्वारा किया गया ।

वरिष्ठ जनों ने अपने उदबोधन में कहा कि प्रत्याशी कोई भी हो हमें कमल फूल के लिए कार्य करना है और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को विजय बनाना है। इस दौरान नगर पंचायत चिखलाकसा से सभी वार्डो से आए दावेदारों ने संकल्प लिया कि पुनः चिखलाकसा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

चुनाव प्रभारी पवन साहू ने भारतीय जनता पार्टी की स्थापना से लेकर किए गए संघर्षों और विकास कार्यों पर शुरुआत से प्रकाश डाला।मंडल अध्यक्ष योगेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि हम सबको एक होकर भारतीय जनता पार्टी के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करना है। जिला पंचायत सदस्य अनीता कुमेटी ने कहा कि नगरी निकाय चुनाव में मतभेद भले हो सकता है लेकिन हमें बिना किसी मनभेद के कार्य करना है। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भिखी मासिया

ने बताया कि वर्तमान में केंद्र व राज्य दोनों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और पूर्व में जो भी कार्य नहीं हुआ होगा उसे चिखलाकसा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाते ही तेजी से पूर्ण होगी।कार्यक्रम का आभार व्यक्त पूर्व पार्षद व नगर पंचायत चिखलाकसा उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम सैयद ने किया और चुनावी माहौल में हम सबको एक होकर भारतीय जनता पार्टी के साथ चलना है व इस कार्यालय शुभारंभ में आए सभी का धन्यवाद किया।

विष्णुदेव साय सरकार में पूरे भारत के लोग छत्तीसगढ़ की समृद्धि के लिए छत्तीसगढ़ में इन्वेस्ट कर रहे है – चेमन देशमुख

0
  • पिछले 5 साल में भूपेश बघेल ने खुद की कुर्सी बचाने छत्तीसगढ़ का पैसा गांधी परिवार के पास इन्वेस्ट किया
  • नक्सली मारे जा रहे है ,लाखों करोड़ों का निवेश आ रहा है,रोजगार मिलने लगा है। छत्तीसगढ़ में विकास का नया सूरज निकला है:पवन साहू
  • छत्तीसगढ़ के विकास से कांग्रेस दुखी और बुरी तरह निराश :राकेश यादव

बालोद। भारतीय जनता पार्टी बालोद के नेताओं ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे कहा ।जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख- ने कहा कि अभी हाल ही के दिनों में मुंबई में छत्तीसगढ़ ‘इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट’ का दूसरा चरण आयोजित किया गया। छत्तसीगढ़ को भारत के मुख्य मार्ग पर प्रशस्त करने हेतु सरकार ने कई कदम उठाये है। यह इन्वेस्टर्स समिट उनमे से एक है। छत्तीसगढ़ में गुरुवार को प्लास्टिक, कपड़ा, आईटी और खाद्य प्रसंस्करण सहित विभिन्न क्षेत्रों की अग्रणी कंपनियों से ₹6,000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव आए।उनहोंने कहा कि बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अमेरिकी महावाणिज्य दूत माइक हैंकी और रूस के महावाणिज्य दूत इवान वाई फेटिसोव के साथ राज्य में स्वास्थ्य, शिक्षा, आईटी और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्य की नई औद्योगिक नीति 2024-30 का मूलतंत्र ‘न्यूनतम शासन, अधिकतम प्रोत्साहन के आदर्श को दुनिया के सामने रख छत्तीसगढ़ को वाणिज्य और विनिर्माण के क्षेत्र में भारत के एक अभिन्न अंग के रूप में प्रदर्शित किया। राज्य की नई औद्योगिक नीति के लागू होने के बाद से छत्तीसगढ़ को रायपुर, दिल्ली और मुंबई में आयोजित इन बैठकों के माध्यम से एक लाख करोड़ से अधिक के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। पिछले साल दिसम्बर 2024 में दिल्ली में आयोजित इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में प्रदेश को ₹15,184 करोड़ के निवेश के प्रस्ताव मिले थे। इसमें प्रमुख रूप से नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र ने इनमें से 75% प्रस्तावों पर प्रतिबद्धता जताई थी।

भाजपा के पुर्व जिला अध्यक्ष – पवन साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ में निवेश बढ़ाने हेतु भाजपा की सरकार ने कई नवीनतम कदम उठाए है। जंहा कांग्रेस केवल राज्य और भारत को दशकों पहले के जंजाल में धकेलना चाहती है, वही यह भाजपा ही है जो छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ा रहा है। छत्तीसगढ़ को प्रगति की ओर अग्रसर करने के लिए और साथ ही प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने के लिए साय सरकार के कई कदम उठाए है, जैसे –

अनापत्ति प्रमाण पत्र’ (एनओसी) प्राप्त करने की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित कर दिया गया है, और अब मंजूरी एकल खिड़की प्रणाली के माध्यम से दी जाती है, जिससे निवेशकों को काफी राहत मिली है।

नया रायपुर में एक नए डेटा सेंटर के शुभारंभ की घोषणा, जिससे शहर को सूचना और प्रौद्योगिकी केंद्र के रूप में विकसित करने में और मदद मिलेगी।” इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मास्यूटिकल्स, कपड़ा, खाद्य और कृषि प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रों में निवेश के लिए विशेष रियायतें हैं।

साहू ने कहा इसके अतिरिक्त, एसजीएसटी प्रतिपूर्ति, रोजगार और ईपीएफ प्रतिपूर्ति के साथ-साथ 5 से 12 वर्ष की अवधि के लिए प्रशिक्षण व्यय की प्रतिपूर्ति के लिए आकर्षक प्रोत्साहन शुरू किए गए हैं।’ बस्तर में नगरनार स्टील प्लांट के पास 118 एकड़ में नया औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने की योजना है। बस्तर और सरगुजा क्षेत्रों में विकास को प्रोत्साहित करने के लिए कुछ क्षेत्रों में प्रोत्साहन के साथ-साथ लौह और कोयला रॉयल्टी पर 50 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक की छूट शुरू की गई है। निवेश और रोज़गार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए ₹1,000 करोड़ के निवेश वाले या 1,000 लोगों को रोज़गार देने वाले उद्योग बेस्पोक पॉलिसी के लिए पात्र है। इस पॉलिसी में 30 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक स्थायी पूंजी निवेश के प्रावधान शामिल हैं, जिनकी राशि ₹200 करोड़ से ₹450 करोड़ के बीच है। भूपेश बघेल सरकार ने राज्य में निवेश लाने का वादा किया था, लेकिन उन्होंने इसके लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए। उनकी घोषणाओं और वादों की पोल खुल गई जब उन्होंने युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का झूठा वादा किया, जो आखिरकार पूरा नहीं हुआ। वो सरकार बस लोगों को बहलाने और झूठे वादों से गुमराह करने में लगी रही, जबकि राज्य के विकास के लिए कुछ भी ठोस काम नहीं हुआ। हमारी सरकार का यह पहल पूरी तरह से प्रगतिशील है, जो राज्य में निवेश को आकर्षित करने के साथ-साथ युवाओं की उम्मीदों को भी पूरा करेगी। पिछले बघेल सरकार ने युवाओं की आकांक्षाओं को कुचला था, लेकिन हमारी योजना में राज्य के विकास के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सुनिश्चित किए जाएंगे। हम न केवल युवाओं के भविष्य को संवारेंगे, बल्कि राज्य की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करेंगे, जो बघेल सरकार के समय में लगातार कमजोर होती गई।

वही वरिष्ठ भाजपा नेता – राकेश यादव ने कहा कि कांग्रेस हमेशा चाहती है कि जनता गरीब बनी रहे ताकि उसका वोट बैंक सुरक्षित रहे। वह ग़रीबी हटाओ का नारा पचास वर्ष तक चलाती रही। ⁠वह उद्योग-धंधों के खिलाफ और नक्सलियों के पक्ष में है, इसलिए यह चिंता जता रही है कि नक्सल समाप्त होने पर उद्योग धंधे आयेंगे।उनहोंने कहा कि लगातार नक्सलियों का खात्मा हो रहा है। 250 से अधिक नक्सली मारे गये हैं। अधिकतर की सूची जारी की है नक्सलियों ने, दो हज़ार से अधिक नक्सली गिरफ्तार/आत्मसमर्पित हुए हैं, लेकिन कांग्रेस के भूपेश बघेल इसे फर्जी बताते हैं, महंत को चिंता है कि उद्योग आ जाएगा इससे, यह निंदनीय है। आपने देखा कि स्व सहायता समूह की 22 हजार से अधिक महिलाओं का छीन कर सड़क पर ला दिया था कांग्रेस ने। अब उसकी भी बहाली कर रहे हैं हम। छः ज़िलों में यह शुरू भी हो गया है। अन्य में भी जल्दी होगा। कांग्रेस द्वारा उजाड़े गये 22 हजार परिवार भी बसेंगे, बच्चों को फिर से गर्म भोजन भी मिलेगा। कांग्रेस ने कमीशन के चक्कर में तबाह कर दिया था।

गणतंत्र दिवस की बड़ी तैयारी यहां भी

0
  •  ड्राई डे के पहले बेच रहे झोला भर भरके शराब
  • शराब दुकान में लगी रही कोचियों की लंबी लाइन
  • प्रशासन की आंखों में आखिर क्यों पड़ा है पर्दा 

अर्जुन झा-

जगदलपुर किसी भी राष्ट्रीय पर्व की तैयारी सिर्फ हम, आप और प्रशासनिक अधिकारी ही नहीं करते। हमारे समाज में ऐसे बहुत से लोग हैं, जो ऐसे पर्व को खास बनाने के लिए दो तीन दिन पहले से ही लगे रहते हैं। ऐसे पर्व इन लोगों को कमाई का बड़ा अवसर जो उपलब्ध कराते हैं।

सबको मालूम है कि हर राष्ट्रीय पर्व, कुछ खास त्यौहारों और कुछ बड़ी शख्सियतों की जयंती एवं पुण्यतिथि पर शराब बिक्री प्रतिबंधित रहती है। शराबबंदी का दिन लायसेंसी शराब विक्रेताओं और कोचियों की अवैध के लिए वरदान से कम नहीं होता। सरकारी तौर पर शराब विक्रय के बावजूद इस काले कारनामे पर लगाम नहीं लग पा रहा है। आने वाले गणतंत्र दिवस पर ड्राई डे को देखते हुए सरकारी शराब विक्रेताओं और शराब कोचियों ने पूरी तैयारी शुरू कर दी है। जगदलपुर शहर के हृदय स्थल पर स्थित सरकारी शराब दुकान से खुलेआम शराब की अवैध बिक्री की जा रही है। इस दुकान से बस्तर के सातों विकासखंडों के गांवों में अवैध रूप से शराब बेचने वाले कोचियों को शराब की सप्लाई होती है। जिला आबकारी विभाग के आला अधिकारी भी राजनीतिक दलों के दवाब के चलते हाथ बांधे बैठे रहते हैं। इस दुकान से रोज इसी तरह लाखों लाखों रुपयों की शराब कोचियों के घर आबकारी विभाग ओर पुलिस की शह पर भेजी जाती है। जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक अपराध नियंत्रण का दावा करते हैं मगर अपराधों की जननी शराब के अवैध विक्रय पर लगाम लगाने में असहाय से हो गए हैं। ऐसा खेल किसके इशारे पर हो रहा है? यह चर्चा का विषय है। शहर के मध्य स्थित शराब दुकान में आज दर्जन भर कोचिये लाइन लगाकर झोला भर भरके शराब खरीदते रहे और शराब दुकान के विक्रेता उन्हें बेखटके बड़ी मात्रा में शराब की बोतलें, अद्धी, पौव्वा देते रहे। जितने भी कोचिये शराब काउंटर के सामने खड़े थे, उन सभी के हाथों झोले रखे हुए थे। कोचिए शराब भरे झोले, थैले, बैग लेकर आराम से निकलते रहे, मगर उनके पकड़ने वाले नजरें बचाते रहे। लोगों का कहना है कि कांग्रेस के शासनकाल में तो नकली शराब वाला असली घोटाला हुआ था, मगर अब भाजपा के शासन में असली शराब को अवैध रूप से खपाने का घोटाला खुलेआम चल रहा है।

कई लोगों की जान बचाएगी डॉ. चंद्रमोहन लाल गर्ग की काया

0
  • किया गया डॉ. गर्ग के पार्थिव शरीर का दान
  • मेडिकल कॉलेज में स्वर्णकार परिवार ने पूरी की देह दान की प्रक्रिया

जगदलपुर जिस डॉक्टर ने जीते जी सैकड़ों लोगों को नया जीवन दिया था, अब उस डॉक्टर की काया भी कई लोगों को नई जिंदगी देगी।

आयुर्वेद और होम्योपैथी के प्रसिद्ध प्रेक्टिशनर डॉ. चंद्रमोहन लाल गर्ग का बीते दिन आकस्मिक निधन हो गया। शुक्रवार दोपहर परिजनों ने उनका पार्थिव देह स्व. बलिराम कश्यप स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय जगदलपुर को समर्पित कर दिया। इस अवसर पर मेकॉज के डीन सहित एनाटॉमी विभाग के प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मिथिलेश स्वर्णकार ‌परिवार के सदस्यों के साथ अपने दिवंगत बड़े भाई डॉ. गर्ग की काया मेडिकल कॉलेज को सौंपने पहुंचे थे। उनके द्वारा विभागीय औपचारिकताएं पूरी की गई। बता दें कि स्वर्णकार परिवार के चार भाइयों में चंद्रमोहन लाल दूसरे नंबर के थे। परिजनों ने बताया कि मृत्योपरांत अपनी देह दान का निर्णय डॉ गर्ग द्वारा 2017 में ही ले लिया था। अपनी इस इच्छा की पूर्ति हेतु उन्होंने 2017 में ही आवश्यक औपचारिकताएं भी पूरी कर रखी थीं। उन्होंने अपने निर्णय की जानकारी अपने छोटे भाई, क्रेडा के पूर्व अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार को देते मृत्योपरांत औपचारिकताओं की पूर्ति हेतु उन्हें अधिकृत किया था। 23 जनवरी को हुए उनके आकस्मिक निधन के बाद सभी परिजनों ने उनके इस नेक निर्णय का सम्मान करते शुक्रवार दोपहर मेकॉज परिसर पहुंच कर वहां मर्च्युरी में सुरक्षित रखे गए डॉ गर्ग के देह को विधिवत स्व. बलिराम कश्यप स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, जगदलपुर को सौंप दिया।

पार्थिव देह के समक्ष ली शपथ

एनाटॉमी विभाग की ओर से मेडिकल छात्र छात्राओं द्वारा मृत काया के समक्ष सम्मान और गरिमा के साथ मरीजों से उत्तम व्यवहार करने की शपथ लेते उनके इस महान योगदान के लिए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। मृत्यु के बाद भी उनके जारी योगदान के लिए चिकित्सकों ने परिवार का भी आभार माना।

महापौर- अध्यक्ष और पार्षदों की वोटिंग के लिए हो अलग-अलग ईवीएम: जैन

0
  •  एक ईवीएम के उपयोग से वोटर्स को होगी उलझन 
  • वीवीपैट का इस्तेमाल न होना धांधली का संकेत 

जगदलपुर पूर्व विधायक जगदलपुर व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर मांग की है कि आगामी निकाय चुनाव के लिए नगर निगम महापौर- नगर पंचायत अध्यक्ष तथा पार्षदों की वोटिंग अलग-अलग ईवीएम के माध्यम से कराई जाए ताकि मतदाताओं में किसी प्रकार का भ्रम न रहे।

मीडिया को जारी बयान में श्री जैन ने कहा है कि मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण में यह बताया गया है कि इस बार एक ईवीएम के माध्यम से ही महापौर व पार्षद को वोट देने होंगे। गौरतलब है कि बस्तर संभाग में कुल 23 नगरीय निकाय हैं जिनमें से करीब 20 में वोटिंग होना है। इसमें जगदलपुर नगर निगम, जिला मुख्यालय स्थित नगर पालिका परिषद, किरंदुल- बचेली के नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत सम्मिलित हैं। यदि एक ईवीएम का प्रयोग किया जाता है तो इससे भ्रम की स्थिति पैदा होगी। मतदाता वोट डालते समय भ्रमित हो जाएंगे और उलझन में फंसकर पसंदीदा प्रत्याशी की बजाय किसी दूसरे प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर सकते हैं। श्री जैन ने कहा है कि यह लोकतंत्र के विपरीत होगा। ऐसी दशा में लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण के लिए अलग -अलग ईवीएम का उपयोग किया जाना उपयुक्त होगा।

मतदाताओं का हक छीनने की कोशिश

पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश की अवज्ञा की जा रही है जिसमें ईवीएम के साथ वीवीपैट पर्ची का प्रावधान किया गया है। छत्तीसगढ के नगरीय निकाय चुनावों में ईवीएम के साथ वीवीपैट पर्ची का उपयोग न किया जाना मतदाताओं के साथ धोखा है। एक ओर जहां मतदाताओं की सुविधा का ध्यान भाजपा सरकार द्वारा नहीं रखा जा रहा है वहीं दूसरी ओर उनके मताधिकार पर डाका डालने की तैयारी भाजपा कर रही है। भाजपा जानती है कि बीते एक साल में उसकी कोई नीति नहीं रही है और राज्य की जनता भाजपा से बेहद खफा है। ऐसे में परिणाम विपरीत आने की आशंका ने उसे भयभीत कर रखा है। इसलिए वह जनता के अधिकार को कुचलना चाह रही है। कांग्रेस इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। एक ईवीएम के माध्यम से एक वोट का प्रावधान किया जाना चाहिए। इस बारे में बस्तर कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर श्री जैन ने जनहित में पूर्ववत व्यवस्था कायम रखने की मांग की है। उन्होने कहा है कि जनादेश की सुरक्षा करने व जनता के अधिकारों की बहाली के लिए यह उपयुक्त होगा।

MOST POPULAR

HOT NEWS