मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति की मौत एक घायल सूत्रों से जानकारी के अनुसार मॉर्निंग वॉक पर निकले दो व्यक्ति को जगदलपुर की तरफ से आरही दुग्ध गाड़ी ने अपने चपेट में ले लिया जिससे एक व्यक्ति की मौत एक गंभीर रूप से घायल हो गया घटना जिले के गुरुर थाना व कंवर चौकी अंतर्गत पेरपार गांव की हैं कोहरे के चलते गाड़ी चालक को मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति नजर नहीं आने से हादसा होना बताया जा रहा है
हादसे में 55 वर्षिय उदय राम पटेल की मौत हो गई तो वही राजकुमार गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें धमतरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं घटना के बाद पुलिस अपनी जांच कार्रवाई में जुट गई है।
चांदामेटा गांव जाकर मृतकों के परिजनों से भी मिले सांसद, विधायक
जगदलपुर बस्तर जिले के दरभा क्षेत्र के चांदामेटा से कोलेंग जाने के दौरान वाहन पलटने से 6 लोगों की मृत्यु हो गई और लगभग 30 लोग घायल हो गए हैं। 28 घायलों को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल डिमरापाल जगदलपुर में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम लगातार घायलों के उपचार में लगी हैं।
दरभा घाटी क्षेत्र के अति संवेदनशील इलाके में स्थित चांदामेटा गांव के लोग मिनी ट्रक पर सवार होकर कोलेंग बाजार जा रहे थे। इसी दौरान मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ढाई दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गया। घायलों को तुरंत दरभा व नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद 26 घायलों को डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही बस्तर सांसद महेश कश्यप ने डिमरापाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचकर ने घायल ग्रामीणों से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और डॉक्टरों को इलाज पर पूरा ध्यान देने के निर्देश दिए।
अस्पताल में भर्ती घायलों के बेहतर उपचार हेतु सांसद महेश कश्यप व चित्रकोट के विधायक ने विनायक गोयल ने अस्पताल प्रबंधन और मौजूद चिकित्सकों को निर्देश दिए।
मृतकों के परिजनों से भेंट
बस्तर सांसद महेश कश्यप व चित्रकोट विधायक विनायक गोयल चांदामेटा क्षेत्र पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मिले और मृत आत्माओं को उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की। शनिवार को चांदामेटा से कोलेंग बाजार आ रहे मेटाडोर वाहन हादसे में मृत व्यक्तियों को श्रद्धांजलि देने आज अति संवेदनशील क्षेत्र तुलसी डोंगरी के समीप चांदामेटा गांव पहुंचकर मृत लोगो को बस्तर सांसद महेश कश्यप व चित्रकोट विधायक विनायक गोयल ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान दोनों नेताओं ने इस घटना को लेकर दुःख व्यक्त करते हुए मृत लोगों के परिवारजनों को सरकार से उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।
राजहरा महिला समाज के द्वारा बुधवार 18 दिसंबर 2024 को समाज सेवा कार्य के तहत पास के ग्राम जमरूवा एवं साल्हे के ग्रामीण जनों को ठंड से बचने के लिए 140 कंबल का वितरण किया गया l
कंबल वितरण के अवसर पर राजहरा महिला समाज अध्यक्षा श्रीमती रेखा सिंग गहरवाल ने कहा है कि राजहरा महिला समाज के द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में हमेशा भिन्न कार्य किया जाता है l हम लोग ग्रामीण अंचलों में जाकर लोगों की जरूरत के हिसाब से आवश्यक सामग्री का वितरण करते हैं l हमारे संस्था की ओर से ग्रामीण अंचल में जाकर नेत्र शिविर लगाकर आंख जांच तथा चश्मा वितरण , स्वास्थ्य जांच संबंधित शिविर लगाकर स्वास्थ्य संबंधित जांच एवं दवाई का वितरण लोगों को जागरूक करने का काम भी करते आ रहे हैं l महिला समाज की ओर से हम लोगों ने कई ग्राम पंचायत को विभिन्न आवश्यक सामग्री का वितरण किए हैं l इस अवसर पर राजहरा महिला समाज से अध्यक्षा श्रीमती रेखा गहरवार , उषा रामटेक , आशालता मजगहे , आरती कापरे , प्रभा सिंह , प्रतिमा सिंह , मिनौती बास्के एवं कार्मिक विभाग के अधिकारी शशांक राव , पर्यावरण अधिकारी ए. के .सार्वे और महिला समाज के केयर टेकर सोनउ राम साहू उपस्थित थे l
जगदलपुर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय बसाक के निर्देशानुसार जगदलपुर के कुम्हारपारा में 20 दिसंबर को विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में मेडिकल कॉलेज से आए वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. केएम गुप्ता एमडी मेडिसिन के साथ– साथ राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन जगदलपुर में पदस्थ डॉ. विराट तिवारी, डॉ. नुपुर अवस्थी, डॉ.अंकिता पांडे, डॉ. प्रिया पांडे, डॉ. तृषा अवस्थी द्वारा 132 मरीजों की जांच कर लक्षणों के आधार पर उपचार दिया गया। शिविर में नेत्र सहायक अधिकारी जयंत देशमुख द्वारा आंखों की जांच कर 12 लोगों को चश्मा वितरण किया गया और मोतियाबिंद के तीन मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिन्हांकित किया गया। लैब जांच में दिनेश सलाम द्वारा 28 लोगों के खून की जांच की गई ।
बीपी जांच में यशोधरा बघेल, कमलबती बघेल, देवकी जायसवाल और मोहन कश्यप ने पंजीयन का काम किया।
इस शिविर मे एलोपैथिक के साथ– साथ होम्योपैथी चिकित्सा का लाभ भी लोगों को मिला। चिकित्सक डॉ. विजय मिश्रा ने होम्योपैथी पद्धति से 68 मरीजों का उपचार किया। इसके अलावा नरेश मरकाम एवं प्रशांत श्रीवास्तव शिविर में उपस्थित थे। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी मो. शकील खान ने दी।
भाजपा के 12 नये मण्डल अध्यक्षों की हुई घोषणा*प्रकाश झा बने पश्चिमी जगदलपुर मण्डल अध्यक्ष
पूर्वी जगदलपुर मण्डल अध्यक्ष की घोषणा होना शेष
जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी जिला बस्तर के 13 मण्डलों में 12 मण्डल के नये अध्यक्षों के नाम की घोषणा आज शुक्रवार को की गयी। एकमात्र पूर्वी जगदलपुर मण्डल के अध्यक्ष की घोषणा होना शेष है। जगदलपुर नगर मण्डल को विभाजित कर दो नये मण्डल का गठन भाजपा ने किया है। जिसमें पश्चिमी जगदलपुर मण्डल के नवीन अध्यक्ष का दायित्व प्रकाश झा को सौंपा गया है।
भाजपा संगठन चुनाव में जिले के सभी मण्डल में नये अध्यक्ष के निर्वाचन के लिये कार्यकर्ताओं से रायशुमारी व चर्चा की गयी। जिसके उपरांत प्रदेश संगठन को नाम भेजे गये। भाजपा प्रदेश किरण देव की अनुमति एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम उसेण्डी की अनुशंसा व भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी के निर्देश पर मण्डल चुनाव अधिकारियों ने मण्डलों में जाकर कार्यकर्ताओं के मध्य नये मण्डल अध्यक्षों के नाम की घोषणा की। जिसमें भानपुरी मण्डल में प्रवीण सांखला, नगरनार मण्डल में महेन्द्र सेठिया, बस्तर में सुखदेव मण्डावी,लोहण्डीगुड़ा में मंगतू कश्यप, तोकापाल में सोमारू कश्यप, नानगूर में हरिराम मण्डावी, दरभा में देवी प्रसाद बेंजाम,बास्तानार में सुनील कुरामी ऊर्फ पाण्डू,करपावण्ड में तरूण पाण्डेय, बकावण्ड में पीताम्बर कश्यप और सरगीपाल मण्डल में पुरूषोत्तम जोशी नये अध्यक्ष निर्वाचित हुये हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी ने सभी नव निर्वाचित मण्डल अध्यक्षों को बधाई शुभकामनायें देते हुये संगठन को और सशक्त बनाने कर्मठता से दायित्व का निर्वहन करने कहा।
मण्डलों में बतौर चुनाव अधिकारी बैदूराम कश्यप, विद्याशरण तिवारी,योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीनिवास मिश्रा, श्रीधर ओछा, आनंद मोहन मिश्रा, मनीराम कश्यप, रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पाण्डेय, नरसिंह राव, तरूण चोपड़ा, बलदेव मण्डावी पहुंचे थे।
जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र मुदवेंडी में स्थापित सुरक्षा बलों के कैंप को उड़ाने और जवानों को भारी नुकसान पहुंचाने के नक्सलियों के मंसूबे को सीआरपीएफ के जवानों ने नाकाम कर दिया। कैंप से महज कुछ दूरी पर नक्सलियों ने 5-5 किलो के 5 सीरियल बम बिछा रखे थे। सर्चिंग के दौरान सीआरपीएफ की 199वीं वाहिनी के जवानों ने नक्सलियों के लगाए बमों को ढूंढ निकाला।
सूत्रों ने बताया कि यह सीरियल बम नक्सलियों द्वारा जवानों के वाहनों को निशाना बनाने के लिए लगाए गए थे। इस सीरियल बम पर जवानों की नजर पड़ी तुरंत बम निरोधक दस्ते ने बमों को निष्क्रिय कर दिया। ग्राम मुदवेंडी में सीआरपीएफ की 199वीं बटालियन का कैंप स्थापित हुए एक साल होने जा रहा है। यह इलाका घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में जाना जाता है। जवानों की सक्रियता से बड़ी घटना टल गई तथा नक्सलियों के नापाक इरादे असफल हो गए। गंगालूर थाना क्षेत्र का यह मामला है। पुलिस द्वारा इस मामले पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
शांति कायम करने में साय सरकार पूरी तरह नाकाम साबित : हरीश कवासी
जगदलपुर प्रदेश की भाजपा सरकार की विफलता, वादाखिलाफी, बढ़ते अपराधों समेत अन्य मुद्दों को लेकर यहां युवा कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर ज्ञापन सौंपा।
युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी शेषनारायण ओझा, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा व युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व बस्तर जिला प्रभारी कोमल अग्रवाल के निर्देश पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुशील मौर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा, व पूर्व महापौर जतिन जायसवाल के मार्गदर्शन में बस्तर जिला युवा कांग्रेस शहर व ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में बस्तर जिला युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष अजय बिसाई व युवा कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहन कृष्ण पाढ़ी ग्रामीण कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक डेविड के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश में भाजपा सरकार के पूर्ण एक वर्ष बेहद, कठिनाइयों, अव्यवस्थाओं,बढ़ते अपराध, बढ़ते नशा के कारोबार धान खरीदी समर्थन मूल्य की वादाखिलाफी व बारदाना की कमियों से परिपूर्ण, खराब कानून व्यवस्था, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते जघन्य अपराध, सामूहिक दुष्कर्म,बढ़ती महंगाई, लचर स्वास्थ्य सुविधाएं और छत्तीसगढ़ के उद्योगों में स्थानीय बस्तरिया युवाओं को रोजगार से वंचित कर बाहरी लोगों को प्राथमिकता देने व विनिवेशीकरण के नाम पर नगरनार प्लांट के निजीकरण करने के विरोध बस्तर जिला युवा कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा जगदलपुर राजीव भवन से लेकर कलेक्टर दफ्तर तक पैदल मार्च निकालते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव कर राज्यपाल के नाम कलेक्टर बस्तर को ज्ञापन सौंपा गया।
युवा कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष अजय बिसाई ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के 1 साल के विफल कार्यकाल में कानून व्यवस्था चरमरा गई है और आम जनता बदहाल है। महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराध हो रहे हैं। जिसकी गिनती नहीं है 33 हजार शिक्षकों की भर्ती में अब तक सरकार की ओर से किसी भी प्रकार की पहल नहीं हुई। प्रदेश के सभी बड़े व छोटे औद्योगिक क्षेत्र में स्थानीय युवाओं की जगह बाहरी लोगों को नौकरी देना राज्य सरकार बंद करे। प्रदेश में लगातार बढ़ते आपराधिक गतिविधियां और नशे के व्यापार में इजाफा होता जा रहा है। धान के समर्थन मूल्य की वादाखिलाफी और खरीदी केंद्रों में बारदाना की कमी से किसान परेशान हैं। बस्तर सहित पूरे प्रदेश में यातायात की अव्यवस्था से बड़े हादसे हो रहे हैं। कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। विनिवेशीकरण के नाम पर नगरनार प्लांट का निजीकरण सरकार कर रही है। शराबबंदी का ढोल पीटने वाली भाजपा आज युवाओं का भविष्य बर्बाद करने शराब की घर पहुंच सेवा उपलब्ध करवा रही है। जिसको लेकर युवा कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट घेराव कर उक्त मुद्दों को लेकर राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही सीएम हाउस घेराव की चेतावनी भी दी गई। युवा कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष मोहन कृष्ण पाढ़ी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष ग्रामीण अभिषेक डेविड ने कहा कि त्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बस्तर समेत पूरे प्रदेश को अपराध की ओर झोंक दिया है। भाजपा की साय सरकार 1 साल में सिर्फ भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का ही कार्य किया है। सरकार ने 1 साल में कोई घोषित नक्सल नीति नहीं बनाई। रोज नक्सली हत्याएं कर रहे हैं। और साय सरकार बयान देने तक ही सीमित है भाजपाई सत्ताधीशों और रेत माफियाओं के बीच सांठगांठ चल रही है। अपने वादों के अनुरूप किसानों को एकमुश्त पैसा 3100 रुपए व केंद सरकार द्वारा जारी 117रुपए सहित 3217 रुपए देना छोड़ उनके साथ छल
किया है। सुकमा जिला पंचायत अध्यक्ष व युवा कांग्रेस के पूर्व लोकसभा अध्यक्ष हरीश कवासी ने कहा कि साय सरकार से प्रदेश नहीं संभल पा रहा है, प्रदेश में धान खरीदी में किसानों को समस्या हो रही है, कांग्रेस पार्टी किसानों को समर्थन मूल्य पर पैसे देने की मांग करती है। श्री कवासी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा स्वयं शराब बेचने तथा प्रदेश में युवा वर्ग में बढ़ती नशाखोरी की प्रवृत्ति पर रोक लगाने प्रदेश में पूर्ण शराब बंदी होनी चाहिए।
इस दौरान मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी राजीव शर्मा, जतिन जैसवाल, एम शंकर राव, अतिरिक्त शुक्ला, दिनेश यदु, हेमू उपाध्याय, बकावंड ब्लॉक अध्यक्ष शिवराम बसाई, करपावंड ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम नाइक, जगमोहन बघेल, ईश्वर बघेल, हनुमान द्विवेदी, अंगद प्रसाद त्रिपाठी, रविशंकर तिवारी, नरेंद्र तिवारी, अवधेश झा, जयशंकर श्रीवास, विजय सिंह, अफरोज बेगम, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव सायमा अशरफ, मनिता राउत, पापिया गाइन, माही श्रीवास्तव, जनपद पंचायत अध्यक्ष अनिता पोयाम, पार्षद गण गौरनाथ नाग, राजेश राय विक्रम डांगी, बलराम यादव, सूर्या पानी, कमलेश पाठक, बी ललिता राव, कोमल सेना, लता निषाद, अंजना नाग शुभम यदु, रामशंकर पिल्लै, युवा कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता जावेद खान, राजा तिवारी, आभास महंती, सूरज कश्यप, जाहिद हुसैन, नीरज जोशी, रोहित पाणिग्रही, महेश द्विवेदी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विशाल खंबारी, आदित्य सिंह बिसेन, निकेत झा, युकां प्रदेश सचिव विक्रांत सिंह, जिला उपाध्यक्ष संदीप दास, जिला महामंत्री लव मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष संतोष सेठिया, बस्तर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रियाज खान, जिला महासचिव मनोज यादव, जिला महासचिव दीपक सिंह, गौरव अयंगेर, नितेश कश्यप, मजहर खान, सुरेश बघेल, डमरू, फरसू, मनोज, लिंगेश्वर, टंकोधर, गिरिजाशंकर पाढ़ी, रोहित सिंह, सायमन राव, शैलेश, शैलेन्द्र सिंह, सागर साहू, सत्या ठाकुर, मनीष कश्यप, राजीव शर्मा, नितेश राणा, निखिल कश्यप, प्रिंस सुरू, ब्लेस बघेल, उस्मान रज़ा, फैसल नवी, माज़ लिल्लाह, अंकित सिंह, लोकेश चौधरी, शेख अयाज़, नरेंद्र राज साहू, पंकज केवट, दीपेश पाण्डेय, कर्तव्य आचार्य, हंशु नाग, कुणाल पटेल, तरुण शेट्टी, अंकित पांडे, अक्षित राज, प्रभु दास, निखिल कश्यप, रोशन राज, आदर्श नायक, खेमराज सेठिया, संजय मसीह, हितेश राणा, हरीश नाग, नितिन कश्यप, वीरेंद्र सिंह, वीरेंद्र बघेल, शाम कश्यप, मनीष नाग, अभिनंदन निषाद, हेमंत कश्यप, वीरेंद्र साहनी, मुकेश नाग, गोपाल, एडविन मार्क, कृपालु कश्यप, सुरेश, लकेश्वर कश्यप, नरेंद्र चंचल, नारायण, शेख अनस, भंवर, कुलधर, धनसिंह, रचित नायक, संजय दास, नितेश कश्यप, रोहन नाग, खीरेंद्र , जीवा, जलंधर, निखिल बेसरा, नितेश कश्यप, टंकूधर, डमरू, हेमंत कुमार, नामदेव, प्रिंस शोरो, संदीप दास, दिनेश साहनी, संदीप कश्यप, मन्नूराम मांडवी, चिंटू बघेल, नर्मशील धनफूल, सुनील मांडवी, नीतेश बघेल, समीर दास, विजय कुमार, किशन कुमार, तरुण बघेल, दशरथ बघेल, चैतू कश्यप, दया दान, अमन शील, सुलो कश्यप, मनीष कश्यप, प्रवेंद्र बघेल एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
शांति कायम करने में साय सरकार पूरी तरह नाकाम साबित : हरीश कवासी
जगदलपुर प्रदेश की भाजपा सरकार की विफलता, वादाखिलाफी, बढ़ते अपराधों समेत अन्य मुद्दों को लेकर यहां युवा कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर ज्ञापन सौंपा।
युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी शेषनारायण ओझा, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा व युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व बस्तर जिला प्रभारी कोमल अग्रवाल के निर्देश पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुशील मौर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा, व पूर्व महापौर जतिन जायसवाल के मार्गदर्शन में बस्तर जिला युवा कांग्रेस शहर व ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में बस्तर जिला युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष अजय बिसाई व युवा कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहन कृष्ण पाढ़ी ग्रामीण कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक डेविड के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश में भाजपा सरकार के पूर्ण एक वर्ष बेहद, कठिनाइयों, अव्यवस्थाओं,बढ़ते अपराध, बढ़ते नशा के कारोबार धान खरीदी समर्थन मूल्य की वादाखिलाफी व बारदाना की कमियों से परिपूर्ण, खराब कानून व्यवस्था, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते जघन्य अपराध, सामूहिक दुष्कर्म,बढ़ती महंगाई, लचर स्वास्थ्य सुविधाएं और छत्तीसगढ़ के उद्योगों में स्थानीय बस्तरिया युवाओं को रोजगार से वंचित कर बाहरी लोगों को प्राथमिकता देने व विनिवेशीकरण के नाम पर नगरनार प्लांट के निजीकरण करने के विरोध बस्तर जिला युवा कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा जगदलपुर राजीव भवन से लेकर कलेक्टर दफ्तर तक पैदल मार्च निकालते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव कर राज्यपाल के नाम कलेक्टर बस्तर को ज्ञापन सौंपा गया
युवा कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष अजय बिसाई ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के 1 साल के विफल कार्यकाल में कानून व्यवस्था चरमरा गई है और आम जनता बदहाल है। महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराध हो रहे हैं। जिसकी गिनती नहीं है 33 हजार शिक्षकों की भर्ती में अब तक सरकार की ओर से किसी भी प्रकार की पहल नहीं हुई। प्रदेश के सभी बड़े व छोटे औद्योगिक क्षेत्र में स्थानीय युवाओं की जगह बाहरी लोगों को नौकरी देना राज्य सरकार बंद करे। प्रदेश में लगातार बढ़ते आपराधिक गतिविधियां और नशे के व्यापार में इजाफा होता जा रहा है। धान के समर्थन मूल्य की वादाखिलाफी और खरीदी केंद्रों में बारदाना की कमी से किसान परेशान हैं। बस्तर सहित पूरे प्रदेश में यातायात की अव्यवस्था से बड़े हादसे हो रहे हैं। कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। विनिवेशीकरण के नाम पर नगरनार प्लांट का निजीकरण सरकार कर रही है। शराबबंदी का ढोल पीटने वाली भाजपा आज युवाओं का भविष्य बर्बाद करने शराब की घर पहुंच सेवा उपलब्ध करवा रही है। जिसको लेकर युवा कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट घेराव कर उक्त मुद्दों को लेकर राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही सीएम हाउस घेराव की चेतावनी भी दी गई। युवा कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष मोहन कृष्ण पाढ़ी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष ग्रामीण अभिषेक डेविड ने कहा कि त्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बस्तर समेत पूरे प्रदेश को अपराध की ओर झोंक दिया है। भाजपा की साय सरकार 1 साल में सिर्फ भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का ही कार्य किया है। सरकार ने 1 साल में कोई घोषित नक्सल नीति नहीं बनाई। रोज नक्सली हत्याएं कर रहे हैं। और साय सरकार बयान देने तक ही सीमित है भाजपाई सत्ताधीशों और रेत माफियाओं के बीच सांठगांठ चल रही है। अपने वादों के अनुरूप किसानों को एकमुश्त पैसा 3100 रुपए व केंद सरकार द्वारा जारी 117रुपए सहित 3217 रुपए देना छोड़ उनके साथ छल
किया है। सुकमा जिला पंचायत अध्यक्ष व युवा कांग्रेस के पूर्व लोकसभा अध्यक्ष हरीश कवासी ने कहा कि साय सरकार से प्रदेश नहीं संभल पा रहा है, प्रदेश में धान खरीदी में किसानों को समस्या हो रही है, कांग्रेस पार्टी किसानों को समर्थन मूल्य पर पैसे देने की मांग करती है। श्री कवासी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा स्वयं शराब बेचने तथा प्रदेश में युवा वर्ग में बढ़ती नशाखोरी की प्रवृत्ति पर रोक लगाने प्रदेश में पूर्ण शराब बंदी होनी चाहिए।
इस दौरान मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी राजीव शर्मा, जतिन जैसवाल, एम शंकर राव, अतिरिक्त शुक्ला, दिनेश यदु, हेमू उपाध्याय, बकावंड ब्लॉक अध्यक्ष शिवराम बसाई, करपावंड ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम नाइक, जगमोहन बघेल, ईश्वर बघेल, हनुमान द्विवेदी, अंगद प्रसाद त्रिपाठी, रविशंकर तिवारी, नरेंद्र तिवारी, अवधेश झा, जयशंकर श्रीवास, विजय सिंह, अफरोज बेगम, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव सायमा अशरफ, मनिता राउत, पापिया गाइन, माही श्रीवास्तव, जनपद पंचायत अध्यक्ष अनिता पोयाम, पार्षद गण गौरनाथ नाग, राजेश राय विक्रम डांगी, बलराम यादव, सूर्या पानी, कमलेश पाठक, बी ललिता राव, कोमल सेना, लता निषाद, अंजना नाग शुभम यदु, रामशंकर पिल्लै, युवा कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता जावेद खान, राजा तिवारी, आभास महंती, सूरज कश्यप, जाहिद हुसैन, नीरज जोशी, रोहित पाणिग्रही, महेश द्विवेदी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विशाल खंबारी, आदित्य सिंह बिसेन, निकेत झा, युकां प्रदेश सचिव विक्रांत सिंह, जिला उपाध्यक्ष संदीप दास, जिला महामंत्री लव मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष संतोष सेठिया, बस्तर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रियाज खान, जिला महासचिव मनोज यादव, जिला महासचिव दीपक सिंह, गौरव अयंगेर, नितेश कश्यप, मजहर खान, सुरेश बघेल, डमरू, फरसू, मनोज, लिंगेश्वर, टंकोधर, गिरिजाशंकर पाढ़ी, रोहित सिंह, सायमन राव, शैलेश, शैलेन्द्र सिंह, सागर साहू, सत्या ठाकुर, मनीष कश्यप, राजीव शर्मा, नितेश राणा, निखिल कश्यप, प्रिंस सुरू, ब्लेस बघेल, उस्मान रज़ा, फैसल नवी, माज़ लिल्लाह, अंकित सिंह, लोकेश चौधरी, शेख अयाज़, नरेंद्र राज साहू, पंकज केवट, दीपेश पाण्डेय, कर्तव्य आचार्य, हंशु नाग, कुणाल पटेल, तरुण शेट्टी, अंकित पांडे, अक्षित राज, प्रभु दास, निखिल कश्यप, रोशन राज, आदर्श नायक, खेमराज सेठिया, संजय मसीह, हितेश राणा, हरीश नाग, नितिन कश्यप, वीरेंद्र सिंह, वीरेंद्र बघेल, शाम कश्यप, मनीष नाग, अभिनंदन निषाद, हेमंत कश्यप, वीरेंद्र साहनी, मुकेश नाग, गोपाल, एडविन मार्क, कृपालु कश्यप, सुरेश, लकेश्वर कश्यप, नरेंद्र चंचल, नारायण, शेख अनस, भंवर, कुलधर, धनसिंह, रचित नायक, संजय दास, नितेश कश्यप, रोहन नाग, खीरेंद्र , जीवा, जलंधर, निखिल बेसरा, नितेश कश्यप, टंकूधर, डमरू, हेमंत कुमार, नामदेव, प्रिंस शोरो, संदीप दास, दिनेश साहनी, संदीप कश्यप, मन्नूराम मांडवी, चिंटू बघेल, नर्मशील धनफूल, सुनील मांडवी, नीतेश बघेल, समीर दास, विजय कुमार, किशन कुमार, तरुण बघेल, दशरथ बघेल, चैतू कश्यप, दया दान, अमन शील, सुलो कश्यप, मनीष कश्यप, प्रवेंद्र बघेल एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बालोद पुलिस के द्वारा शुष्क दिवस के दिन अवैध रूप से शराब ब्रिकी करने हेतु स्टोर कर रखे शराब के साथ आरोपी दिलीप बक्शी को किया गिरफ्तार।
आरोपी से 14 पौव्वा देशी प्लेन 74 पौव्वा रोमियो देशी प्लेन 11 पौवा आईकान एवं 09 पौव्वा गोवा स्पेशल विस्की अंग्रेजी शराब कुल 108 पौवा मात्रा 19.440 ब्लक
लीटर कीमती 10520 रू. एवं शराब बिक्री रकम 200 रूपये को किया गया जप्त।
क्षेत्र में हो रहे अवैध शराब, गांजा की तस्करी को रोकने हेतु लगातार जारी रहेगा कार्यवाही
अवैध रूप से शराब, गांजा की तस्करी को रोकने हेतु पुलिस अधीक्षक बालोद एस.आर. भगत के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर व अशोक कुमार जोशी के निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी देवांश सिंह राठौर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक विशेष टीम तैयार किया गया।
जिसके तारतम्य में दिनांक 18.12.2024 को जुर्म जरायम पता साजी हेतु टऊन/देहात रवाना हुआ था कि सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम नेवारीकला में दिलीप बक्शी नाम का व्यक्ति महिपाल यादव के पोल्ट्री फार्म के पास अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहों के मौके पर जाकर टीम बनाकर घेराबंदी कर पकड़ने पर संदेही का नाम पता पुछने पर अपना नाम:-
01. दिलीप बक्शी पिता स्व. रजवा बक्शी उम्र 25 साल निवासी नेवारीकला थाना व जिला बालोद (छ.ग.) का रहने वाला बताया जिसके कब्जे से एक सफेद मटमैला कलर के बोरी में रखा 14 पौव्वा देशी शोले प्लेन, 74 पौव्वा रोमियो देशी प्लेन, 11 पौवा आईकान एवं 09 पौव्वा गोवा स्पेशल विस्की अंग्रेजी शराब कुल 108 पौवा मात्रा 19.440 ब्लक लीटर कीमती 10520 रू. एवं शराब बिक्री रकम 200 रूपये को बरामद कर आरोपी के विरूध्द थाना बालोद में अप.क्र 620/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम किया गया है व आरोपी को दिनांक 19.12.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
उक्त प्रकरण में आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय, प्र.आर. 1712 मनोज निर्मलकर, प्र. आर. 1603 दुर्योधन यादव , आर. 36 मोहन कोकिला, आर. 1948 बनवाली साहू आर. 339 संजय सोनी का विषेष सराहनीय योगदान रहा।
उड़ीसा स्थित सेल के तालडीह माइंस को अदानी को देने के खिलाफ आज स्टील वर्कर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर सेल के सभी संयंत्र एवं खदानों में सीटू ने प्रदर्शन किया जिसके तहत सीटू राजहरा ने माइंस आफिस गेट में प्रदर्शन कर सभा किया।
उल्लेखनीय है कि सेल राउरकेला स्टील प्लांट की केप्टीव माइंस तालडीह आयरन ओर माइंस को केंद्र सरकार द्वारा अदानी को दिये जाने के विरोध में तालडीह माइंस में लगातार 12 दिनो से हड़ताल चल रहा है। केन्द्र सरकार ने उड़ीसा बीजेपी सरकार का सहारा लेकर पुलिस बल का उपयोग करते हुये हड़ताल को तोड़कर अदानी ग्रुप के लोगों को खदान में घुसा दिया। आज भी वहां लोग आंदोलन मे बैठे है। जिसके समर्थन में सेल के सभी इकाइयों में आज विरोध कार्यवाही की गई ।
इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष पुरषोत्तम सीमैया ने कहा कि
केंद्र सरकार पिछले 10 सालों से सुनियोजित षड्यंत्र के तहत सार्वजनिक उद्योगों को खत्म करने में लगा हुआ है।आर एम डी सेल की माइंसो का एक बहुत बड़ा ग्रुप था जिसे निजी हाथों में सौंपने हेतु आर एम डी को तोड़ा गया जिससे निजीकरण की राह आसान हो जाये। उस समय भी हमने आर एम डी के विघटन का विरोध किया था।
निजी मालिकों के हाथों सार्वजनिक उद्योगों को देने हेतु परिस्थितियों को निर्माण करने का काम केंद्र सरकार ने तेजी से किया गया है ।जो देश के लिए घातक है।
यूनियन के सचिव प्रकाश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि
पूरे देश के अंदर केंद्र सरकार की सार्वजनिक उद्योग विरोधी निर्णय के खिलाफ संघर्ष जारी है केंद्र सरकार अदानी समूह एवं अन्य दूसरे निजी उद्योगों को सार्वजनिक उद्योग सौंप देना चाहती है यदि इसे अभी नहीं रोका गया तो अदानी समूह एवं केंद्र सरकार देश की रीढ़ कहीं जाने वाले सभी सार्वजनिक उद्योगों को निगल जाएगा ।
यूनियन के उपाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने कहा कि अब केंद्र सरकार ने सेल के इकाइयों को निजी हाथों में सौपना शुरू कर दिया है लंबे समय तक भद्रावती स्टील प्लांट, सालेम स्टील प्लांट और दुर्गापुर एलॉय स्टील प्लांट के लिए योजना बनाकर काम करता रहा I कोल माइंस को तो पहले ही निजी हाथों में देने का काम शुरू कर दिया था। अब इस्पात उद्योग की सबसे आवश्यक एवं अभिन्न अंग आयरन ओर माइंस को निजी हाथों में देने का कार्य प्रारंभ कर दिया है इसके खिलाफ सेल के सभी इकाइयों में संघर्षों को तेज करना होगा अन्यथा आने वाले दिनों में भिलाई इस्पात संयंत्र की सभी केप्टीव माइंस को भी निजी हाथों में दिया जा सकता है।
प्रदर्शन के दौरान उपस्थित खदान कर्मियों ने संकल्प लिया की सेल के किसी भी इकाई को हम निजीकरण नहीं होने देंगे, और इसके लिए निर्णायक लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। धरना प्रदर्शन के दौरान ही प्रबंधन के नाम से एक ज्ञापन भी सौंपा गया, जिसमें तालडीह माइंस को अदानी से वापस लेने की मांग की गई तथा किसी भी इकाई को निजीकरण नहीं किए जाने का की मांग रखी गई।