City Media - Page 832 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 832

प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से सीएएफ का जवान शहीद

0
  • भैरमगढ़ क्षेत्र के एटेपाल सीएएस कैंप के नजदीक समीप हुई घटना
  • उत्तरप्रदेश के बलिया जिले के निवासी थे शहीद विजय यादव

बस्तर संभाग के थाना मिरतुर थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा के लिए निकला छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के असिस्टेंट प्लाटून कमांडर विजय यादव नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आ जाने से शहीद हो गए । शहीद यादव उत्तरप्रदेश के बलिया जिले के निवासी थे। उनका पार्थिव शरीर भैरमगढ़ स्थित बल के कैम्प में लाया गया, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के बल के एटेपाल व तिमेनार कैंपों के बीच सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है। सड़क निर्माण में नक्सली अथवा कोई भी अराजक तत्व बाधा न पहुंचाने पाए, इस लिहाज से सड़क निर्माण में लगे लोगों को सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए तिमेनार कैंप से बल की एक टुकड़ी रवाना हुई थी। सोमवार सुबह 7. 45 बजे एटेपाल कैंप से 1 किमी दूर सड़क से लगी टेकरी में माओवादियों द्वारा पूर्व से लगाए गए प्रेशर आईईडी की चपेट में आकर 19 वी वाहिनी डी कंपनी तिमेनार के असिस्टेंट प्लाटून कमांडर विजय यादव शहीद हो गए। शहीद जवान विजय यादव राजपुर जिला बलिया उत्तरप्रदेश के निवासी थे।शहीद जवान के पार्थिव शरीर को भैरमगढ़ लाया गया। थाना भैरमगढ़ में उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय ने घटना की पुष्टि की है।

राजहरा खदान प्रबंधन केंद्र सरकार के बनाये नियमों का कर रहा है उल्लंघन, भारतीय मजदूर संघ

0

भारतीय मजदूर संघ का एक प्रतिनिधिमंडल विगत दिनों
मुख्य महाप्रबंधक खदान राजहरा खदान समूह आर बी गहरवार से मिलकर राजहरा खदान समूह के राजहरा यंत्रीकृत खदान में Mines Act 1952 के Section 2(a) (ii) एवं केंद्र सरकार के गैजेट नोटिफिकेशन (असाधारण) दिनांक 19 January 2017 के स्पष्टीकरण क्रमांक f(ii) & (iii) और केंद्र सरकार द्वारा दिनांक 10 August 2021 को प्रकाशित असाधारण गैजेट के प्रावधानों का स्पष्ट उल्लंघन एवं उनके अनुपालन हेतु ज्ञापन सौंपा


प्रतिनिधिमंडल में शामिल भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री मुश्ताक अहमद और खदान मजदूर संघ भिलाई संबद्ध भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष एम पी सिंग ने बताया कि केंद्र सरकार के इस्पात मंत्रालय के अधीनस्थ कार्यरत महारत्न कंपनी सेल के ईकाई राजहरा माईंस में केन्द्र सरकार द्वारा बनाए नियम कानून का पालन नहीं हो रहा है और ईसकी खुलेआम अवहेलना की जा रही है। यह बात स्पष्ट है ऐसे खदान जो सुपरजेसेन्ट लेवल से नीचे चला गया है अथवा कोई भी ओपन कास्ट खदान जिसके सबसे ऊंचे और सबसे निचले लेवल का अंतर 06 मीटर से ज्यादा हो उसमें कार्यरत श्रमिकों को बिलो ग्राउंड श्रमिकों की श्रेणी का माना जावेगा। वर्तमान में राजहरा यंत्रीकृत खदान में ठेका श्रमिक दोनों शर्तों को पूरा करते हुए सेल की प्रगति में अपना अमूल्य योगदान दे रहे हैं।


संघ ने मुख्य महाप्रबंधक खदान का ध्यान Mines Act 1952 के Section 2 (a) (ii) एवं केंद्र सरकार के गैजेट नोटिफिकेशन (असाधारण) दिनांक 19 January 2017 के स्पष्टीकरण क्रमांक f(ii) & (iii) में
उल्लेखित उन प्रावधानों की तरफ आकृष्ट किया है। जिनके अनुसार राजहरा यंत्रीकृत खदान में कार्यरत ठेका श्रमिक बिलो ग्राउंड वर्कर्स की श्रेणी में आते हैं और केंद्र सरकार के बनाये नियमानुसार वे सभी श्रमिक बिलो ग्राउंड हेतु केंद्र सरकार द्वारा तय किये गए न्यूनतम वेतन पाने के हकदार हैं।
इसके अलावा संघ केंद्र सरकार के द्वारा दिनांक अगस्त 2021 को प्रकाशित उस असाधारण गैजेट के प्रावधानों की तरफ प्रबंधन का ध्यान आकृष्ट किया है जिसके अनुसार ओवर बर्डन हटाने के कार्य में लगे श्रमिकों को कोल माइंस में गठित हाई पावर कमिटी द्वारा अनुशंषित न्यूनतम वेतन दिया जाने की बात का स्पष्ट उल्लेख किया गया है।
नेता द्वय ने बताया कि ठेके का नाम बदल कर वही कार्य कराने से प्रबंधन दिनांक 10 अगस्त 2021 को केंद्र सरकार द्वारा प्रकाशित असाधारण गैजेट के प्रावधानों से बच नहीं सकता है और राजहरा खदानसमूह प्रबंधन का उक्त कृत्य यह दर्शाता है कि महारत्न सेल की इकाई भिलाई इस्पात संयंत्र एवं खदान प्रबंधन स्वयं श्रमिकों के शोषण में लगा हुआ है। ईस ज्ञापन के माध्यम से
संघ प्रबंधन से यह मांग करता है कि तत्काल प्रभाव से राजहरा यंत्रीकृत खदान में कार्यरत सभी ठेका श्रमिकों को केंद्र सरकार द्वारा बिलो ग्राउंड हेतु तय किये गए न्यूनतम वेतन का भुगतान एरियर्स सहित किया जावे या फिर केंद्र सरकार द्वारा दिनांक अगस्त को प्रकाशित गैजेट के मुताबिक कोल माइंस में गठित हाई पावर कमिटी के द्वारा अनुशंषित न्यूनतम वेतन का भुगतान एरियर्स सहित किया जावे।
इस मुद्दे पर संघ प्रबंधन के किसी भी स्तर पर चर्चा के माध्यम से सकारात्मक हल निकालने हमेशा तैयार है किन्तु अगर प्रबंधन के तरफ से पंद्रह (15) दिनों के भीतर किसी तरह का कोई सकारात्मक पहल नहीं होता है और संघ से चर्चा हेतु परहेज की जाती है तो मजबूरन संघ को कड़े कदम उठाने हेतु बाध्य होने पड़ेगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी केवल और केवल राजहरा खदान समूह और भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन की ही होगी। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से खदान मजदूर संघ भिलाई संबद्ध भारतीय मजदूर संघ के उपमहासचिव लखनलाल चौधरी, उपाध्यक्ष राजीव सिंग, राजहरा शाखा के अध्यक्ष किशोर कुमार मायती,संगठन सचिव विनोद कुमार आरडे उपस्थित थे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home


रक्तरंजित होती आई बस्तर में अब औद्योगिक क्रांति की आहट

0
  • सांसद दीपक बैज के सदप्रयासों से आयाम लेने लगी हैं औद्योगिक गतिविधियां
  • देश और राज्य के बड़े उद्योगपति भी हो रहे यहां उद्योग लगाने आतुर

अर्जुन झा

बस्तर दशकों से रक्तरंजित होती आई बस्तर की धरती पर अब सांसद दीपक बैज के प्रयासों की बदौलत औद्योगिक गतिविधियां आयाम लेने लगी हैं। नक्सली हिंसा से ग्रसित बस्तर में केंद्र सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार के सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन ने शांति बहाली में शानदार कामयाबी हासिल की है। जहां शांति होती है, वहां विकास के रास्ते खुद बखुद खुलने लग जाते हैं। ऐसा ही कुछ अब बस्तर में भी देखने को मिल रहा है। बस्तर में उद्योग स्थापना की शुरुआत हो चुकी है। अनेक नामी उद्योगपति भी इस इलाके में उद्योग लगाने में रुचि दिखा रहे हैं। इसमें बस्तर के सांसद दीपक बैज के योगदान को कतई नकारा नहीं जा सकता। लंबे समय तक नक्सलवाद का दंश झेलते आ रहे बस्तर संभाग की वादियों में अब बंदूकों से निकलने वाली गोलियों की तड़तड़ाहट और बरुदी धमाके बहुत कम सुनाई देते हैं। बारूद की गंध इन वादियों से फना हो गई हैं, अमन की बयार बहने लगी है। लगातार शांति का वातावरण तैयार हो रहा है। यह सब केंद्रीय सुरक्षा बलों और छत्तीसगढ़ पुलिस तथा राज्य के सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे एंटी नक्सल ऑपरेशंस की बदौलत संभव हो पाया है। बस्तर की फिजां में अमन लौट आने पर इस आदिवासी इलाके में तरक्की की राह भी खुल गई है। संभाग में बड़े पैमाने पर पुल, पुलिया, सड़क, नाली, सीसी रोड, शालाओं, आंगनबाड़ी केंद्रों, अस्पतालों आदि के भवन बन चुके हैं तथा अभी भी बनाए जा रहे हैं। शुद्ध और स्वच्छ पेयजल लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा है। बस्तर के आदिवासी सुकून की जिंदगी जी पा रहे हैं। जिस राज्य या क्षेत्र में शांति, सुकून और सुरक्षा हो, वहां उद्योगों की स्थापना के लिए अनुकूल वातावरण स्वतः बन जाता है। उद्योगपति ऐसे राज्यों और क्षेत्रों में उद्योग लगाने के लिए आतुर हो उठते हैं। ऐसा ही अब बस्तर में भी होने लगा है। सांसद दीपक बैज ने उद्योगपतियों को बस्तर में उद्योग लगाने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करने का अभियान ही चला रखा है। वे छत्तीसगढ़ के अलावा दूसरे राज्यों के भी दर्जनों उद्योगपतियों से चर्चा कर चुके हैं। बैज की पहल पर अनेक उद्योगपति बस्तर में कदम रख चुके हैं। यहां ईमली, महुआ, आंवला, चार, तेंदू, बस्तरिहा खजूर, तेंदूपत्ता, आदि वनोपजों की भरमार है। इन वनोपजों पर आधारित उद्योग जल्द ही बस्तर में खुल जाएंगे, ऐसी उम्मीद की जा रही है। इसके अलावा यहां के भूगर्भ में लौह अयस्क भी प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। बैलाडीला, बचेली, किरंदुल की खदानों में बड़े पैमाने पर लौह आयस्क का उत्खनन हो रहा है। बचेली लौह अयस्क खदान के दम पर राष्ट्रीय खनिज विकास निगम ( एनएमडीसी ) ने बस्तर जिले के नगरनार में स्टील प्लांट की स्थापना भी की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर और बस्तर के सांसद दीपक बैज के प्रयासों से यहां ईमली प्रोसेसिंग यूनिट भी एक उद्योगपति द्वारा लगाई गई है। नगरनार इस्पात संयंत्र और ईमली प्रोसेसिंग यूनिट में बस्तर के सैकड़ों युवाओं और श्रमिकों को रोजगार मिलने लगा है।

वनोपजों पर आधारित उद्योगों को प्राथमिकता

बस्तर में वनोपजों पर आधारित लघु और माध्यम उद्योगों की स्थापना को प्राथमिकता क्रम में रखा गया है। जैसे बीड़ी कारखाना, मक्का से मेज़ प्रोडक्ट बनाने वाली फैक्ट्री, आंवला अचार, मुरब्बा बनाने वाली फैक्ट्री, आदि के लिए यहां अपार संभावनाएं हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेरोजगार ग्रामीण युवक, युवतियों, महिलाओं और मजदूरों को बारहों माह काम और स्वरोजगार उपलब्ध कराने तथा उनमें उद्यमशीलता विकसित करने की पावन मंशा के साथ राज्य में महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क ( रीपा ) स्थापित करने की योजना को धरातल पर उतारा है। बस्तर में अब तक ऐसे करीब पंद्रह रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क स्थापित किए जा चुके हैं। बस्तर के तुरेनार में दो माह पहले देश का पहला ग्रामीण औद्योगिक पार्क खोला गया था, जो सफलता पूर्वक काम कर रहा है। 26 मार्च को बस्तर में तेरह और नए ग्रामीण औद्योगिक पार्को का उद्घाटन हुआ। इनके अलावा वनोपज आधारित तथा बस्तर में व्यापक स्तर पर ली जाने वाली कोदो, कुटकी, कुल्थी, मक्का आदि फसलों पर आधारित उद्योगों की स्थापना की राह भी खुल गई है। बस्तर के सांसद दीपक बैज इसके लिए छत्तीसगढ़ और बाहर के उद्योगपतियों को लगातार प्रोत्साहित करते हुए उन्हें बस्तर में उद्योग लगाने के वास्ते प्रेरित कर रहे हैं।

DB ग्रुप के द्वारा साहू सदन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे नगर के रक्तदाताओं द्वारा 63 यूनिट रक्तदान किया गया

0

दल्लीराजहरा DB ग्रुप के द्वारा साहू सदन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे नगर के रक्तदाताओं द्वारा 63 यूनिट रक्तदान किया गया इस शिविर में मोहला मानपुर MMC ग्रुप से लीमेश रावटे मनोज कुमार प्रवीण पटेल अन्य आए साथियों ने भी रक्तदान किया एवं सफल आयोजन में सहयोग प्रदान कियासंस्था के मध्यम से रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है जिससे नगर व आस पास के जरूरतमंद मरीजों को आसानी से रक्त उपलब्ध किया जा सके डीबी ग्रुप के माध्यम से 7वा रक्तदान शिविर किया गया संस्था पिछले 8 वर्ष से निशुल्क सेवा प्रदान कर रहा है शिविर में विशिष्ट अतिथि नगर पुलिस अधिक्षक कर्ण ऊके जी ने DB ग्रुप द्वारा रक्तदान के क्षेत्र में कार्य की सराहना की एवं सफल आयोजन के लिए ग्रुप को बधाई दिए। ऊके जी ने अपने उद्बोधन में संस्था के सदस्यों को आगामी रक्त जन जागरूकता अभियान के लिए प्रोत्साहित किया। नगर के क्षितिज हुमने कोमल ठाकुर व टीम 1200km सायकल यात्रा पर जाएंगे इसके लिए हमारी पुलिस विभाग जन कल्याण कार्य के लिए सहयोग करेंगे कार्यक्रम में उपस्थित नरेन्द्र खोब्रागड़े वीरेन्द्र भारद्वाज युवराज साहू, चेतन साहू देवलाल ठाकुर कासिम कुरेशी भूपेन्द्र श्रीवास दामोदर राव, पीयूष साहू रेखू साहू के द्वारा संस्था के सभी सदस्यों को बधाई दिए शिविर में DB ग्रुप के युवा साथियों का भरपूर सहयोग रहा साथ ही साथ डीबी ग्रुप की महिला टीम का योगदान रहा कार्यक्रम में उपस्थित ब्लड बैंक स्टाफ किरण करियारे, जीतेश्वरी ध्रुव, निकिता मंडावी अंकिता यादव का सराहनीय योगदान रहा नारी शक्ति के रूप में महिला टीम से श्रीमती रेणुका साहू, कु निकिता पंजवानी जी ने रक्तदान किए कार्यक्रम की शुरुवात भारत माता आरती से किया गया

जिसमे महिला टीम श्रीमती रेखा साहू, वीणा साहू, मंजू साहू, सत्या साहू, ममता मानकर, अनिता साहू, दामिनी साहू, वीणा साहू, विमला साहू, राजेश्वरी साहू द्रोपती साहू अंजू साहू के द्वारा आरती किया गया। खुशबू बेबी निषाद, तन्नू खान, माया साहू, का सहयोग प्राप्त हुआ युवा टीम से ऋषि ठाकुर, भरत देवांगन, लक्ष्मण देवांगन, क्षितिज हुमने, पवन सोनी, कोमल ठाकुर, वीर सिंह हेमंत गौतम, सुमित जैन, संतोष रात्रे अरविंद सौरभ, दानेश आर्य, नियाज़ खान, शिवा सूर्यवंशी मजीद खान,दीपक साहू उपस्तिथ थे नगर के रक्तदाता जिन्होंने रक्तदान किए सभी को हार्दिक शुभकामनाएं ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

इसीलिए तो कहा जाता है औरों से हटकर हैं सांसद दीपक बैज

0
  • महाराष्ट्र के प्याज किसानों का मुद्दा उठाया सांसद दीपक बैज ने
  • पूछा कीमतों में गिरावट के कारण परेशान प्याज किसानों को राहत पहुंचाने क्या कदम उठाए गए

बस्तर सांसद दीपक बैज अपने निर्वाचन क्षेत्र बस्तर और छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि दूसरे राज्यों के नागरिकों, मजदूरों और किसानों के मसले भी संसद में पुरजोर ढंग से उठाते हैं। बैज की यही खासियत उन्हें दीगर जनप्रतिनिधियों से अलग पहचान दिलाती है। सांसद दीपक बैज ने इस बार महाराष्ट्र के प्याज किसानों की बदहाली का मुद्दा उठाकर सबका दिल जीत लिया। श्री बैज ने सरकार से कहा कि महाराष्ट्र के किसानों को प्याज की वाजिब कीमत मिलना तो दूर, उन्हें 1- 2 रु. किलो के भाव से प्याज बेचना पड़ रहा है। उन्होंने पूछा कि इन परेशान किसानों की मदद के लिए सरकार की ओर से क्या कदम उठाए गए हैं? छत्तीसगढ़ की बड़ी समस्याओं, मांगों के साथ ही बस्तर की लंबित परियोजनाओं और यहां के किसानों एवं आदिवासियों के हक को लेकर लोकसभा में हमेशा मुखर रहकर सांसद दीपक बैज हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। वे सदन की कार्यवाही में बिना एक दिन भी नागा किए भाग लेने वाले बैज ने संसद के बजट सत्र के दौरान लोकसभा में महाराष्ट्र के प्याज किसानों की बदहाली का मामला पुरजोर तरीके से उठाया। उन्होंने कहा कि प्याज किसानों को प्याज की वाजिब कीमत नहीं मिल पा रही है। महज एक – दो रुपए किलो की दर से प्याज की खरीदी हो रही है। किसानों को खेतों से प्याज निकालने, उसकी सफाई आदि की मजदूरी लागत भी नहीं मिल पा रही है। नतीजतन किसान खेतों में ही प्याज को नष्ट करने के लिए मजबूर हो गए हैं। उन्होंने सरकार से पूछा कि राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ ( नेफेड ) और राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी परिसंघ ( एनसीसीएफ ) जैसी एजेंसियों को किसानों की सहायता करने के संबंध में निर्देश दिए गए भी हैं, या नहीं ? श्री बैज ने कहा कि प्याज किसानों की आय दोगुनी करने की बात की महाराष्ट्र में हवा निकल गई है। उनके सवाल पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि पछेती खरीफ फसल की बंपर आवक और रबी फसल जल्दी आने की संभावना के कारण महाराष्ट्र के नासिक बेल्ट की प्रमुख मंडियों में प्याज की कीमतें दस रु. किलोग्राम की दर से भी नीचे आ गई हैं। सरकार ने एनसीसीएफ और नेफेड को महाराष्ट्र के बाहर प्याज के एकसाथ निपटान के लिए नासिक की मंडियों से प्याज की खरीदी शुरू करने का निर्देश दिया गया है। अब तक महाराष्ट्र के किसानों से करीब 26 हजार मिट्रिक टन प्याज की खरीदी की जा चुकी है।

सांसद दीपक बैज ने ईमली के नए प्रोडक्ट्स को किया लांच

0
  • नए प्रोडक्ट्स ईमली ब्रिक्स, इमली सॉस के स्प्राउट एंड सैशे पैक आए बाजार में

बस्तर जिले में स्थापित कौशर एग्रो प्रा. लि. की ईमली प्रोसेसिंग यूनिट बस्तर फार्म्स के दो नए प्रोडक्ट्स की लांचिंग बस्तर के सांसद दीपक बैज द्वारा की गई। ये प्रोडक्ट्स हैं ब्रिक्स और ईमली सॉस के स्प्राउट एवं शेसे पैकेट्स।लांचिंग समारोह में सांसद दीपक बैज ने कहा कि इमली प्रोसेसिंग फैक्ट्री में आसपास के कई गांवों के युवकों एवं युवतियों को रोजगार मिल रहा है, जो कि खुशी की बात है। इस फैक्ट्री में उत्पादित इमली के प्रोडक्ट्स कई राज्यों के बाहर भी बिकने के लिए जा रहे हैं। यह बस्तर के लिए गौरव की बात है। कोशर एग्रो प्राइवेट लिमिटेड के नए प्रोडक्ट्स के लांचिंग के दौरान बस्तर सांसद दीपक बैज, प्लांट मैनेजर अजय साहू , बिजनेस डेवलपमेंट एक्जीक्यूटिव शाहनवाज तथा फैक्ट्री के कर्मचारी मौजूद थे ।

सप्ताह भर से छोटे अलनार में पसरा अंधेरा, परीक्षार्थी कैंडल रोशनी में पढ़ने विवश, बिजली कटौती से किसानों का भारी नुकसान

0


भानपुरी:- इन दिनों माध्यमिक शिक्षा मंडल व बस्तर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं चल रहीं हैं, किंतु विद्युत आपूर्ति विभाग की व्यवस्था का हाल ऐसी है की ग्राम पंचायत बड़े अलनार की आश्रित ग्राम छोटे अलनार में सप्ताहभर से ट्रांसफार्मर खराब होने से परीक्षार्थीयो को रात के वक्त भारी दिक्कत होती हैं और परीक्षार्थी कैंडल की रौशनी में पढ़ाई करने मजबूर हैं। वहीं दूसरी तरफ छोटे अलनार में ट्रांसफॉर्मर खराब होने से क्षेत्र के किसानों का हरी सब्जी, मक्का की फसल खराब हों गया।

एक दिवसीय मानस गान सम्मेलन का उदघाटन किया मिथलेश निरोटी ने

0

कुसुमकसा -; ग्राम दानीटोला में कर्मचारी प्रकोष्ठ व ग्रामीणों के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय मानस गान सम्मेलन का उदघाटन मिथलेश निरोटी उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद के मुख्य अतिथि में किया गया ,कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम के तैल चित्र पर पूजा अर्चना व दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि व उपस्थित ग्रामीणो के द्वारा किया गया ,मुख्य अतिथि के आसंदी से मिथलेश निरोटी ने ग्राम में मानस गान के माध्यम से राम नाम की अविरल धारा बह रही है , भगवानश्रीराम के मानसगांन में आदर्श ,संस्कार ,व उनके बताए मार्ग को आत्मसात करने की अपील आमजन से की साथ ही ग्राम में श्रीराम के कथा का वाचन होने से भक्तिमय का माहौल दिख रहा है ,ग्रामीणों से रामचरित मानस कथा से बहुत कुछ सीखने को मिलता है ,राम नाम की गंगा में डुबकी लगाकर अपने जीवन को चरितार्थ करने की बात कही ,उक्त आयोजन के लिए आयोजक मंडल व समस्त ग्रामीणों को बधाई देते हुए अतिथि के रूप में सम्मान देने पर आभार व्यक्त किये कार्यक्रम में, राजेश चुरेन्द्र जनपद सदस्य, महेश्वरी अलेन्द्र सरपंच दानीटोला , उपसरपंच नेताम, मुकुंद गावड़े ग्राम पटेल, डी आर ठाकुर, नीलकंठ नेताम ,सोनू ठाकुर, और उपस्थित सभी ग्राम वासी और आयोज कर्मचारि प्रकोष्ठ गण के सदस्य उपस्थित थे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करना सच दबाने की साजिश : बैज

0
  • लोकसभा सदस्यता रद्द करने पर बस्तर सांसद दीपक बैज ने कहा
  • हम कांग्रेसी देश बचाने के लिए लगातार आवाज उठाते रहेंगे : बैज

बस्तर सांसद दीपक बैज ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने की कार्रवाई को सच बोलने की सजा करार दिया है। बैज ने कहा कि सच को दबाने के लिए राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता छिनी गई है, लेकिन हम कांग्रेसी झुकने वाले नहीं हैं। सच्चाई के लिए हमारी लड़ाई लगातार जारी रहेगी। हम मोदी और अडानी के रिश्ते को जनता के सामने बेनकाब करके ही रहेंगे।पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने के मुद्दे पर बस्तर के सांसद दीपक बैज बेहद आक्रामक तेवर में नजर आए। हर परिस्थिति में हमेशा अमूमन शांत दिखाई देने वाले सांसद दीपक बैज के बोल राहुल गांधी के मामले पर काफी तल्ख लग रहे थे। उन्होंने कहा कि जनसभा में राहुल गांधी ने घोटाले करने वालों पर टिप्पणी कि थी, न कि जाति या समुदाय विशेष पर। इस टिप्पणी को आधार बनाकर एक भाजपा विधायक ने अदालत में केस दर्ज कराया था। बैज ने कहा कि अदालत का फैसले का कांग्रेस परिवार ने सम्मान किया है, लेकिन इस फैसले की आड़ में राहुल गांधी की सदस्यता छीन लेने का हम पुरजोर विरोध करते हैं और करते रहेंगे। सांसद दीपक बैज ने कहा कि सदस्यता रद्द करने में जो जल्दबाजी दिखाई गई, वह केंद्र सरकार की नीयत में खोट को जाहिर करती है। ऐसी तत्परता अगर अडानी मामले में केंद्र की मोदी सरकार ने दिखाई होती, तो उसकी वाहवाही ही होती। हकीकत यह है कि भाजपा और उसकी केंद्र सरकार राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई कर सच्चाई को दबाने का कुत्सित प्रयास कर रहीं हैं। श्री बैज ने कहा कि केंद्र सरकार और भाजपा कितना भी जुल्म ढानी है ढा ले, दामनात्मक कार्रवाई कर ले, हम झुकने और डरने वाले नहीं हैं। हम जनता के सामने सच्चाई लेकर जाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कभी पिछड़ा वर्ग का अपमान नहीं किया, लेकिन भाजपा के लोग राहुल गांधी के बयान को पिछड़ा वर्ग का अपमान बताकर राजनैतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा की इस मंशा को देश की जनता भलीभांति भांप चुकी है और वह भाजपा को इसका करारा जवाब छत्तीसगढ़ विधानसभा एवं लोकसभा के आम चुनावों में जरूर देगी। श्री बैज ने कहा कि केंद्र सरकार और भाजपा पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर विपक्षी दलों पर ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियों के जरिए कार्रवाई करवा रही है। उन्हें झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है। भाजपा के ऐसे कदमों का कांग्रेस और विपक्षी दल पूरी ताकत से मुकाबला करते रहेंगे।

गांधी परिवार का अपमान करने वालों पर कार्रवाई कब ?

सांसद दीपक बैज ने गांधी परिवार का बार बार अपमान करने वाले भाजपा नेताओं पर कार्रवाई न होने पर सवाल उठाया है। उन्होंने पूछा है कि केंद्र सरकार अपने इन मंत्रियों और नेताओं पर कार्रवाई कब करेगी? श्री बैज ने कहा कि संसद के भीतर राहुल गांधी का दर्जनों बार अपमान किया गया, सोनिया गांधी के बारे में अभद्र भाषा का उपयोग किया गया, इंदिरा गांधी और पं. जवाहर लाल नेहरू को अपशब्द बोले गए, मगर अब तक किसी के खिलाफ भी कोई एक्शन नहीं लिया गया। बैज ने कहा कि गांधी – नेहरू परिवार बलिदानी परिवार है। इस परिवार के लोगों ने देश के लिए अपनी जान की शहादत देकर देश के लोकतंत्र को मजबूत किया है। ऐसे बलिदानी परिवार को आएदिन अपमानित करने में भाजपा के लोग लगे रहते हैं। बैज ने पूछा कि गांधी परिवार के शहीदों और इस परिवार के सदस्य राहुल गांधी का अपमान करने वालों के खिलाफ प्रधानमंत्री अपना 56 इंची सीना कब दिखाएंगे?

शक्ति केंद्र चिखलाकसा में विक्रम धुर्वे के नेतृत्व में सुना गया मन की बात कार्यक्रम

0

दल्लीराजहरा डौंडीशक्ति केंद्र चिखलाकसा के बूथ क्रमांक 136 में मन की बात कार्यक्रम के प्रभारी भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे के नेतृत्व में युवाओं ने सुना मन की बात कार्यक्रम। विक्रम धुर्वे ने मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम को देखने के लिए सभी युवाओं से अपील की और मन की बात कार्यक्रम में बताए जा रहे बातों को प्रेरणादायक कहा। विक्रम धुर्वे ने आगे कहा की हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के द्वारा माह के आखरी रविवार को मन की बात कार्यक्रम चलाया जाता है जिसका लाभ भारत के हर वर्ग के लोगों को हो रहा है। इस दौरान दल्लीराजहरा भाजपा मीडिया प्रभारी राजा डहरवाल,भाजयुमो डौंडी मंडल उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता,मुन्ना हरपाल, आजाद विभार, सौरभ कोठारी, भूपेंद्र,हृदय,प्रमोद,मनीष मंडावी,नंदू पटेल,मनीष,सुरेंद्र,अनिल,विक्की विभार,नंदू विभार, मौसम,अभिषेक, कृतेश,जागेश्वर, लिलेश्वर सोरी, करण हरपाल उपस्थित रहे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

MOST POPULAR

HOT NEWS