City Media - Page 1687 of 1845 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1687

भारतीय जनता पार्टी पार्षद दल ने नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे के नेतृत्व में आज महापौर ,कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त को दो ज्ञापन सौंपे

0

ज्ञापन में गीदम रोड में बेतरतीब निर्माण कार्य, मार्गों का विकास के नाम पर चौड़ीकरण की बजाय सकरीकरण और पूरा शहर धूल के गुब्बार के में बदलने और नगर निगम जिसको नगर नियोजन की पूर्ण ज़िम्मेदारी है उसके निकम्मेपन से पूरा शहर और ख़ासकर गीदम रोड के रहवासी इस अनूठे विकास का दंश झेल रहे हैं !ज्ञापन में कहा गया है कि लोग निर्माण विभाग के कृत्यों ने चौड़ीकरण के बजाए मार्गों का सकरीकरण किया है ,टाउन प्लानिंग की निर्धारित चौड़ाई के अनुसार कुछ वर्ष पूर्व इस मार्ग में तोड़फोड़ कर पर्याप्त चौड़ाई का निर्धारण किया गया था ,परंतु यह समझ से परे हैं कि वर्तमान में बिना योजना के निर्माण हो रहा है! नाली भी आधे अधूरे सड़क पर बनायी गई है !क्या कार्ययोजना है ,नातो इन वार्डों के पार्षदों को पता है,ना ही जनता को !नगर निगम की पाइप लाइन के ऊपर कभी नाली बनती है तो कभी पाट दिया जाता है !घटिया दर्जे के निर्माण से बनी बनायी नालियों को बार बार तोड़ा जाकर बनाया जाता है !अमृत योजना की पाइप आज भी व्यवस्थित तरीक़े से नहीं लगायी जा रही है!कोरोना काल में धूल के गुब्बारों ने यहाँ के रहवासियों का जीना और भी मुश्किल कर दिया है ऐसा प्रतीत होता है कि प्रगतिपथ जनता के लिए ना होकर ज़िम्मेदार जनप्रतिनिधियों के जेब की प्रगति के लिए हो रहा है है!

संजय पांडे ने कहा भाजपा पार्षद दल ज्ञापन के माध्यम से उम्मीद करता है कि नगर निगम की नींद टूटेगी और कार्यों में तेज़ी आएगी यथा चौड़ीकरण होगा ,पाइप लाइनों को व्यवस्थित किया जावेगा और धूल से लोगों को मुक्ति मिलेगी ! स्थानीय वार्डों के जनप्रतिनिधि की राय भी सुनिश्चित की जावेगी तथा गुरु गोबिन्द सिंह चौक से बोध घाट थलग तक एवं अग्रसेन चौक से धरमपुर तक जो मार्ग लंबित निर्माणाधीन है उसमें जनता के हित का ध्यान रखा जावेगा जब

पांडे ने कहा है कि ऐसा नहीं होने की स्थिति में हम जनहित में आंदोलन के लिए बाध्य होंगे !!
अन्य ज्ञापन में ऐक्वेटिक वीड हार्वेस्टर मशीन के अनियमितता के संबंध में पार्षदों ने ञापन सौंपा जिसमें कलेक्टर ने जाँच कर शीघ्र कार्रवाई करने की बात कही है !बेतरतीब निर्माण संबंध में उन्होंने कहा है कि सभी पार्षदों के साथ वह मौक़े पर जाकर मौक़ा मुआयना करेंगे !! कार्य को सुव्यवस्थित और योजनाबद्ध तरीक़े से शीघ्र पूरा करवाएंगे !!
आज ज्ञापन सौंपने में नगर मंडल के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता निर्भलपाणिग्रही ,राजपाल कसेर,धनसिंह नायक ,दिगंबर राव, त्रिवेणीरंधारी,मोती राम बघेल,खेमसिंह देंवागन,अशोक यादव, राकेश तिवारी ,पंकज आचार्य,शशिनाथ पाठक, रिंकू शर्मा,सुरेश कश्यप आदि लोग उपस्थित थे !!

वन परीक्षेत्र अधिकारियों की शिकायत लेकर मजदूर पहुंचे सुरेश गुप्ता के पास, कोरोना काल में राहत पहुंचाने के नाम पर कराए गए कार्य का भुगतान 7 माह बाद भी नहीं

0

जगदलपुर।कोरोना काल में छत्तीसगढ़ की सरकार ने बड़े-बड़े खोकले दावे किए , मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है । सुरेश गुप्ता मंडल अध्यक्ष जगदलपुर ने बताया कि आज बकावंड क्षेत्र के ग्रामीण कचनार, आमागुड़ा, ढोढरेपाल, टीयूष गुड़ा, उलनार गांव से लगभग70-75 मजदूर मिलकर अपनी परेशानियां बताएं ।


इन मजदूरों ने बताया कि लगभग 7 माह पूर्व जकुमार ध्रुव वन परीक्षेत्र बकावंड के द्वारा, लगभग 500 से 600 मजदूरों का पेमेंट नहीं हुआ है ! यह मजदूर बताएं कि कैंपा मद में मिट्टी का कार्य कंटूरटेंच व अन्य कार्य नरवा गरवा धुरवा बाड़ी योजना के अंतर्गत, हम लोगों से कार्य करवाया गया । यह कार्य कोरोना 19 को ध्यान में रखकर शासन ने मजदूरों को कार्य करा कर, उन्हें तत्काल भुगतान करना बताया बताया जाकर राहत कार्य को ध्यान में रखकर करवाया गया, जिससे इनके परिवार का भरण पोषण हो सके !

मजदूरों के द्वारा बड़ी उम्मीद से शासन की योजनाओं में शामिल होकर इन्होंने अपने खून पसीने बहाये, मगर दुर्भाग्य इन मजदूरों का की, काम करने के उपरांत यह लगभग 7 महीने से अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों तक अपनी बात पहुंचाई मगर, इनका भुगतान नहीं हुआ ।


आज यह मजदूर अपनी परेशानी को लेकर जगदलपुर में सुरेश गुप्ता मंडल अध्यक्ष से मिलकर अपनी सारी बातें रखें श्री गुप्ता ने इन मजदूरों को लेकर तत्काल वन मंडलाधिकारी से मुलाकात कर इन्हें तत्काल भुगतान हेतु बात रखा और राजकुमार ध्रुव पूर्व व वर्तमान जेपी दर्रो वन परीक्षेत्र अधिकारि बकावंड के ऊपर जिन्होंने गरीबों मजदूरों से कार्य करा कर इन्हें समय पर भुगतान नहीं किया, इनके ऊपर भी कार्यवाही करते हुए नियमतः इन गैर जिम्मेदार अधिकारियों के वेतन से 50% अतिरिक्त पेनाल्टी प्रति श्रमिक दिवस अनुसार श्रम अधिनियम के अंतर्गत भुगतान करवाए जाने की भी मांग की।


वन मंडल अधिकारी से मुलाकात के दौरान बड़ी संख्या में मजदूरों के साथ साथ भाजपा नेता राकेश तिवारी भी उपस्थित थे । वन मंडल अधिकारी ने यथाशीघ्र भुगतान का आश्वासन दिया है।

कोतवाली पुलिस द्वारा 10 माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर मोबाइल बरामद किया गया

0

जगदलपुर – दिनांक 13.01.2020 के रात्रि में लीना सांतरा के घर से कोई अज्ञात चोर द्वारा एक सैमसंग मोवाईल फोन ए-7 को चोरी कर ले गया जिसकी रिपोर्ट पर दिनांक 27.02.2020 को थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 102/2020 धारा 457.380 दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय, दीपक झा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के सउनि0 सुजाता डोरा, सउनि0 सतीश श्रीवास्तव हमराह स्टाफ आरक्षक क्रमांक-1050 रैमल मौर्य एवं सायबर सेल के टीम द्वारा घटना दिनांक से मोबाईल चोरी कर फरार अज्ञात चोर की पता तलाश हेतु टीम बनाकर, शहर के संदिग्ध व्यक्तियो/सजायाब चोर से सघन पुछताछ की गई जिस दौरान आज दिनांक 21.12.2020 को संदेही से पृछताछ करने पर घटना दिनांक के रात्रि में उक्त मोबाईल फोन को घटनास्थल से चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से एक सैमसंग फोन ए-7 2018, कीमती जुमला 22,000/-रूपये को विधिवत् जप्त किया गया एवं आरोपी अभय राय चौधरी पिता आलोक राय चौधरी उम्र 20 साल निवासी एम0जी0एम0 स्कुल रोड राजा डेली नीड्स के उपर धरमपुरा नंबर-2 जगदलपुर के विरुद्ध उपरोक्त अपराध धारा कारित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

RPL दल्लीराजहरा – सेमीफ़ाइनल मुकाबला आज, देखें कौन जायेगा फाइनल में

0

कल 20 दिसम्बर का विनर
अमरदीप केशरी रॉयल vs कॉर्न बाइट
कॉर्न बाइट 80 रन
ओवर 10
विकेट 8
ज्यादा रन मुजीब ने 17 रन

अमरदीप केशरी रॉयल
81रन
ओवर 9.3
28 रन जीतू
अपने किफायती 1 ओवर में अमरदीप केशरी रॉयल के बॉलर सागर ने 4 रन देकर 3 विकेट लिये
मैन आफ द मैच सागर
मैच के मुख्य अतिथी
श्री नईमुद्दीन खान जी
अध्यक्ष सदर मुस्लिम समाज दल्लीराजहरा
विशेष अतिथि
निजाम भाई जी।।
जुबरे अहमद जी
मोहम्मद फारुख जी
मोहम्मद सरफराज जी

दूसरा मैच
सतलाल द विनर्स vs तुली हिटर्स
तुली हिटर्स 87 रन
ओवर 10
विकेट 9
विक्की 28 रन सबसे अधिक

सतलाल द विनर्स 89 रन
ओवर 8.1
विकेट 2
जयेश नाबाद 34 रन
मैन आफ द मैच जयेश कुमार
आज के मैच के अम्पायर
शैलेन्द्र व्यास जी
नागेश्वर राव जी
कॉमेंटेटर
भूपेंद्र श्रीवास जी
स्कोरर
सूरज दास जी।।


दिनाक 21 12 2020 का पहला सेमीफाइनल मैच
जैनम पायल लीडर्स vs अमरदीप केशरी रॉयल के बीच खेला जाएगा


दूसरा सेमीफाइनल मैच
सतलाल द विनर्स vs कमल मोटर्स


के बीच खेला जाएगा
यह सेमीफाइनल मैच 12 12 ओवरों का खेला जाएगा

बड़ी खबर – कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का निधन

0

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का 93 साल की उम्र में निधन हो गया. कल ही उनका जन्मदिन था.

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का 93 साल की उम्र में निधन हो गया है. खराब सेहत की वजह से मोतीलाल वोरा को कल रात एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. कल ही उनका जन्मदिन था. लंबे समय तक कांग्रेस कोषाध्यक्ष रहे मोतीलाल वोरा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और उत्तरप्रदेश के राज्यपाल रह चुके हैं. मूल रूप से छत्तीसगढ़ के रहने वाले मोतीलाल वोरा ने अपने राजनीतिक जीवन में कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाली थी।

मोतीलाल वोरा गांधी परिवार के बेहद करीबी थे. साल 2018 में बढ़ती उम्र का हवाला देते हुए राहुल गांधी ने मोतीलाल वोरा से कोषाध्याक्ष की जिम्मेदारी लेते हुए अहमद पटेल को दी थी. अहमद पटेल का भी पिछले दिनों निधन हो गया था. कांग्रेस के लिए यह किसी बड़े झटके से कम नहीं है.

बालोद तांदुला जलाशय में खून से लथपथ शव मिलने से फैली सनसनी

0

बालोद – बालोद के तांदुला जलाशय में खून से लथपथ युवक की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई है | युवक का चेहरा पत्थर से बुरी तरह से कुचल दिया गया है जिससे शव की पहचान नहीं हो पा रही है | इस प्रकार शव पाए जाने की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुँच जांच पड़ताल की जा रही है माना जा रहा है घटना कल रात्रि की है | जलाशय के आसपास शाम होते ही कुछ लोग शराब या नशापान का सेवन करने के इरादे से असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है जिससे डिस्पोसल प्लास्टिक कूड़ा कचरा पड़ा हुआ रहता है |    

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

बालोद जिले में हत्या और आत्महत्या के दो मामले थाने में दर्ज

0

बालोद – जगन्नाथ साहू


बालोद जिले के दो अलग -अलग थाना क्षेत्र में आत्महत्या और हत्या के मामले थाने मे दर्ज किया गया है। एक हत्या का मामला गुरुर थाना क्षेत्र से है जो ग्राम छेड़िया से है। यहाॅ की रहने वाली एक महिला पूर्णिमा बाई की किसी ने धारदार हथियार कुल्हाड़ी या गैती से सिर पर वार कर हत्या कर दी है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी है। तो वही गुरूर पुलिस मामले की

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

जाँच में जुटी हुई है। अभी हत्या किसने की स्पस्ट नही हो पाया है। लेकिन संदेह के रूप मे महिला के पति सेवक को पुलिस ने पुछताछ के लिए हिरासत में लेकर गुरूर थाने ले गई है। बताया जा रहा है कि महिला ने दूसरी शादी की है। पहले वह शादी करके दूसरे गाॅव मे गई थी। उनके जो बच्चे है वह अपने मामा गाॅव मे रहते है। पहले पति को छोड़कर महिला मायके छेड़िया में आई फिर यही रहने वाले अपने वर्तमान पति से शादी की थी।

दुसरा घटना बालोद थाना क्षेत्र के पाररास वार्ड क्रमांक 1का है। जहाॅ पर 45 वर्षिय चुरामन लाल उके ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। कुछ देर बाद परिजनो ने देखा तो उसके बचने की आस मेें उसे फदे से उतार लिया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुका था। पीएम के लिए उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार पत्नि के साथ कुछ बात पर रात को दोनो के बीच कुछ बात पर झगड़ा हुआ था। सुबह पत्नी ने कमरे मे पति की लाश देखी। पत्नी का कहना है कुछ साल पहले उन्होने जमीन बेची है, जिसके

बाद से उनका पति काम पर नही करता था। जिनका काम लगभग एक -ढेड़ साल से काम काज बंद था। पहले एक कपड़ा दुकान में काम करने के लिए जाता था। शराब पीकर झगड़ा करते थे। पुलिस आत्महत्या की वजह क्या हो सकती है यह जांच रही है। बालोद पुलिस ने बताया कि घटना सुबह 7बजे के आस पास की है। जानकारी मिली मौके पर गए तो घर वाले उक्त व्यक्ति को बचाने के लिए लाश को फंदे से उतार चुके थे। उनकी पत्नी ने बताया रात को शराब के नशे में घर में झगड़ा हुआ था। पहले भी कई बार झगड़ा कर चुके थे।
है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

संजय व सूरेश को राम मंदिर जन जागरण अभियान की बड़ी जिम्मेदारी

0

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी बस्तर के दो युवा व जुझारू नेतृत्व का कद लगातार बढ़ा रहा है। अब युवा व जुझारू नेताओं के संघर्षशीलता को देखते हुए राममंदिर जन जागरण अभियान बस्तर में चलाए जाने हेतु महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।


भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रदेश सह प्रभारी श्रीमती सरला कोसरिया ने संजय पांडे को बस्तर जिला प्रभारी एवं सूरेश गुप्ता को सह प्रभारी बनाया गया है। इन दोनों युवाओं को बड़ी जिम्मेदारी देकर सेकंड लाईन के नेतृत्व को उपर उठाने की तैयारी भाजपा द्वारा की जा रही है। ज्ञात हो कि संजय पांडे नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष है और सूरेश गुप्ता को वर्तमान में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।इन दोनों को महत्त्वपूर्ण जवाबदेही देकर बस्तर में नई रणनीति तैयार किया जा रहा है।

कुछ दिनों में कुछ थानेदार हो सकते हैं इधर से उधर

0

जगदलपुर। बस्तर जिला पुलिस अधीक्षक ने जिले के कुछ ऐसे थानेदार को इधर से उधर करने के अलावा उन्हें लाइन अटैच करने की भी बात कही, उन्होंने बताया कि डीजीपी के निर्देशा-नुसार प्रदेश के सभी थानों को आदर्श थाना के रूप में विकसित किया जाना है । इसी को आधार बनाकर जिले के समस्त थाने एवं पुलिस चौकी में पदस्थ थानेदार एवं प्रभारियों के कार्य की समीक्षा की जा रही है, क्योंकि डीजीपी के स्पष्ट निर्देश अनुसार जिस भी थानेदार के क्षेत्र में अवैध शराब बिकने व सट्टा संचालन की खबर के साथ अपराध गतिविधियों की सूचना मिलेगी तो उसे तत्काल हटाए जाने की कार्रवाई अथवा उसे लाइन अटैच करने की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही अनुभवी थानेदार एवं चौकी प्रभारियों को उनकी जगह मौका दिया जावेगा। वर्तमान में शहर के कुछ थाना क्षेत्र में छोटी-छोटी चोरियां बड़ी है उसके त्वरित निराकरण के लिए उन्हें कहा गया है ।शहर के थानेदारों को उनकी कार्यशैली में बेहतर लाने को कहा गया है।

मंडियों में प्रभारी सचिवों की नियुक्ति से अव्यवस्था, रिक्त पदों पर भर्ती अटकी

0

रायपुर – छत्तीसगढ़ में संचालित मंडियों में से अधिकतर प्रभारी अधिकारियों के भरोसे चल रही हैं। मंडियों में प्रभारी अधिकारियों की वजह से अव्यवस्था देखने को मिल रही है। अधिकारियों का कहना है कि सचिव के पद रिक्त होने की वजह से मंडी निरीक्षकों और अन्य पदों पर पदस्थ लोगों को प्रभार दिया गया है।

प्रदेश में 69 मंडियां संचालित हैं। धान खरीदी के सीजन में कई व्यापारियों द्वारा यहां धान और अन्य उपज की खरीदी बिक्री की जाती है। इस दौरान किसानों और खरीदार के बीच सौदा कराने में सचिवों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उपज की सही कीमत मिले, इसे लेकर मंडी के भारसाधक अधिकारी ही किसानों को सही दाम दिलाने में मदद करते हैं। प्रभारी सचिवों के होने के कारण किसानों को मिलने वाला फायदा व्यापारी उठा रहे हैं।

प्रदेश में 69 मंडिया संचालित, टैक्स बढ़ाने की कवायद

मंडी टैक्स बढ़ाने सरकार ला रही विधेयक

मंडियों की माली हालत में सुधार करने के लिए राज्य सरकार विधानसभा के इसी सत्र में मंडी टैक्स को बढ़ाने के लिए एक विधेयक लेकर आ रही है। बताया जा रहा है कि मंडी टैक्स में करीब डेद गुना वृद्धि करने का प्रस्ताव दिया गया है। वर्तमान में मंडियों को मिलने वाला टेक्स करीब तीन सौ करोड़ का है,वह बदकर करीब 600 करोड़ के लगभग हो जाएगा।

सचिव के कई पद रिक्त

मंडी बोर्ड के अधिकारियों ने माना है कि मंडी सचिव के पद रिक्त होने के कारण प्रदेश की मंडियों में प्रभारी के रूपसचिवों की नियुक्ति की गई है। पदों को भरने के लिए व्यावसायिक परीक्षा मंडल को प्रस्ताव भेजा गया है। अभी तक मी की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई।

मंडी में आया लाख मीट्रिक टन से अधिक धान

मंडी बोर्ड के अधिकारी एमएससकनी ने बताया कि छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के देर से शुरू होने के कारण प्रदेश की मंडियों में अक्टूबर से 18 दिसंबर तक4 लाख29 हजार मीट्रिक टन धान की आवक हुई। किसानों का धान मंडियों में व्यापारियों द्वारा बोली लगाकर खरीदा ठाया। धान खरीदी के समय भी प्रदेश की कई मंडियों में किसान अपना अतिरिक्त धान बेचने पहुंचते हैं|

मंडियों में मंडी निरीक्षकों और लेखापाल के पद पर नियुक्त कर्मियों को सचिव का प्रभार देकर बैठाया गया है। पिछले कई वर्षों से काबिज इन प्रभारियों के कारण मंडी को मिलने वाले लाभ से वंचित होना पड़ रहा है। अधिकारियों ने बताया कि इसके कारण मंडी का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। प्रदेश की 69 मंडियों में से 30 मंडियां ऐसी हैं, जहां प्रभारी सचिव काबिज हैं |

MOST POPULAR

HOT NEWS