दल्ली राजहरा:- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजहरा पैथोलॉजी परिसर में बालोद जिला खेल संघ की ओर से योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने योगासन की विभिन्न मुद्राओं में योग किया। बालोद जिला खेल संघ के अध्यक्ष अनिल खोबरागड़े ने कहा कि जीवन में योग का विशेष महत्व है योग से शरीर में दिव्य शक्ति का संचार होता है ,शरीर की मांसपेशियां ,पीठ ,कंधे, हाथ पैर में मजबूती आती है। नियमित योगाभ्यास से दिमाग स्वस्थ रहता है एवं स्मरण शक्ति बढ़ती है। योग डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और दिल के मरीजों के लिए अत्यंत गुणकारी है।
राव प्रिंटर्स के संचालक पार्षद वेंकट राव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज विश्व में योग की पहचान बनी है। योग से मन और चित्त को शांत रखने का सबसे सरल आसान है योग के माध्यम से शरीर में स्थिरता एवं सहनशक्ति बढ़ती है । कोरोना संक्रमण से बचाव में भी योग की प्रमुख भूमिका रही है। राकेश द्विवेदी ने कहा कि नियमित योगासन एवं संयमित जीवन शैली से इम्युनिटी पॉवर बढ़ता है एवं जीवन दीर्घायु होता है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से बालोद जिला एथलेटिक संघ के सचिव सुरेश वर्मा, कोषाध्यक्ष संजय रावत, नितिन राम, जितेश रंगारी, राका जांन, प्रदीप बाघ , मन्ना राम उपस्थित थे।
दल्ली राजहरा : विश्व योग दिवस पर बालोद जिला भाजपा के मार्गदर्शन एवं भाजपा डौंडी मंडल के नेतृत्व में नगर पंचायत चिखलाकसा मे भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने योग दिवस मनाते हुए योगाभ्यास किया। योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के प्रभारी नगर पंचायत चिखलाकसा के पूर्व उपाध्यक्ष भरत भाई पटेल एवं भाजपा डौंडी मंडल के महामंत्री भीषण टंडन ने बताया कि योग प्रशिक्षक ईश्वर पटेल एवं सुनीता पटेल के मार्गदर्शन में सुबह 7:00 से 8:00 तक योगाभ्यास कराया गया जिसमें डौंडी मंडल क्षेत्र के अंतर्गत निवासरत प्रदेश जिला एवं मंडल के पदाधिकारियों एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित की गई। इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल खोबरागड़े ने कहा कि योग विश्व को भारत की अमूल्य देन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से विश्व ने योग के महत्व को स्वीकार किया एवं संयुक्त राष्ट्र संघ ने 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप मेें मान्यता प्रदान की । योग शरीर में इम्युनिटी पावर को बढ़ाते हुए दिव्य शक्ति का संचार करता है ।
सांसद प्रतिनिधि एवं भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के बालोद जिला अध्यक्ष विक्रम धुर्वे ने कहा कि योग से मन मस्तिष्क में ऊर्जा ,शक्ति एवं सुंदरता का संचय होता है। नियमित योग करने वाला व्यक्ति जटिल परिस्थितियों में भी सरल तरीके से जीने की कला सीख जाता है । बालोद जिले में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पदाधिकारियों ने शक्ति केंद्र स्तर पर योग दिवस का आयोजन किया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर योग के महत्व को जाना ।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य शशीकांत निषाद ने कहा कि प्राणायाम एवं अनुलोम- विलोम जैसी योग क्रियाओं से शरीर को मजबूती मिलती है एवं यह सकारात्मक ऊर्जा को बढाता है । इस अवसर पर उपस्थित भाजपा महिला मोर्चा जिला कार्यसमिति के सदस्य वरिष्ठ पार्षद विमला जैन ,भाजपा डौंडी मंडल की उपाध्यक्ष पार्षद कुंती देवांगन, मंडल उपाध्यक्ष हितेश साहू, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मितेद्र वैष्णव , अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राकेश गोयल , नगर पंचायत चिखलाकसा के पूर्व उपाध्यक्ष विजय डड़सेना, पार्षद शांति रावटे, पार्षद लीला डड़सेना , पूर्व एल्डरमैन घना राम साहू विशेष रूप से उपस्थित हुए।
नागेश सागर पिता कमरू सागर उम्र 28 वर्ष निवासी कोकावाड़ा थाना पुसपाल जिला सुकमा ।
संतोष सागर पिता धनीराम सागर उम्र 18 वर्ष निवासी कोकावाडा थाना पुसपाल जिला सुकमा
पी.सुरेश राजू पिता पी.राजू उम्र 50 वर्ष निवासी नयापारा जगदलपुर
जगदलपुर शहर में मोटर सायकल चोरी के शातिर चोरों को गिरफ्तार कर कार्यवाही करने में थाना कोतवाली पुलिस ने एक बार फिर सफलता हासिल की है। ज्ञात हो कि पिछले कुछ समय से शहर के अलग अलग जगहों से मोटर सायकल की चोरी की रिपोर्ट प्राप्त हो रही थी। उक्त घटनाओं के आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा एवं अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में माल – मुलजिम की पतासाजी हेतु टीम का गठन कर पतासाजी किया जा रहा था । उक्त टीम के द्वारा आज संदेह के आधार पर दो व्यक्तियों को संजय बाज़ार में घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिनसे पूछताछ पर अपना नाम 01.नागेश सागर और 02. संतोष सागर निवासी पुसपाल जिला सुकमा होना बताया गया और पूछताछ के दौरान पिछले 01माह से शहर के अलग अलग क्षेत्रों से मोटर सायकल चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। जिन्होंने शहर के नयापारा, दलपत सागर ,धरमपुरा कुम्हारपारा, पंचरास्ता एवं सुकमा जिले में मोटर सायकल चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है जिसमें
नयापारा से -सीजी 17/ई – 8469, धरमपुरा से सी.जी-17/ के.एल – 2639, पंचरास्ता से सी.जी-17 /के.एल. – 2811, समुंद चौक से सीजी 17 / जे. 8464 , कुम्हारपारा से सी.जी-17 / केजी 3040
एवं 02 अन्य मोटरसाइकिल सीजी 18/ जे 6375 एवं सीजी 18-जे 0291को सुकमा क्षेत्र से चोरी करना ! जिसमे से 01 मोटरसाइकिल को बोधघाट चौक स्थित कबाड़ी पी. सुरेश राजू को विक्रय करना और शेष गाड़ियों को अपने कब्जे में रखना स्वीकार किया। आरोपी संतोष सागर ,नागेश सागर , पी सुरेश राजू के कब्जे से उक्त 07 मोटर सायकल , और 5000 ₹ बरामद कर जप्त किया गया हैं। जप्त शुदा वाहनों की अनुमानित कीमत 3,40,000/-रूपये आंकी गई है। जप्त शुदा वाहनों के संबंध में थाना , कोतवाली, बोधघाट एवं परपा में धारा 379 भादवि/चोरी का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया था। कि मामले में थाना कोतवाली के द्वारा आरोपी नागेश सागर, संतोष सागर और पी.सुरेश राजू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा गया है |
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी/कर्मचारी:-
देश में लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में कांग्रेस पार्टी का भाजपा कार्यलय के सामने धरना प्रदर्शन भाजपा सरकार को आम जनता की परेशानियों से अवगत कराने के लिए किया गया। जिसमें सारे कांग्रेस पार्टी के नेता और युवाकांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए।
युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव व सांसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य के नेतृत्व में भाजपा सरकार को कुंभकरणीय नींद से जगाने के लिए यह धरना प्रदर्शन किया गया।
मौर्य ने केंद्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा इस आपदा काल में लगातार बढ़ते पेट्रोल, डीजल, खाद्य तेल खाद्यान्न सामग्री की कीमतों में हो रही लगातार बढ़ोतरी से आम जनता के ऊपर जो अतिरिक्त बोझ बड़ा है उसे केंद्र सरकार की नाकामी बताया केंद्र सरकार सिर्फ कुछ गिने-चुने बड़े उद्योगपतियों की है ये सरकार उन्हें आम गरीब जनता से कोई सरोकार नहीं है ये सिर्फ बड़े उद्योगपतियों के इशारों पर काम करती है आम गरीब जनता कि इस महामारी में लॉक डाउन के कारण बेकारी में वैसे ही कमर टूट गई है और ऊपर से ये महंगाई कि दोहरी मार अब आम जनता बर्दाश्त करने की स्थिति में नहीं है।
मौर्य ने कहा भाजपा सरकार बोलती है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर रोक लगाना हमारे हाथ में नहीं है, पर जब पांच राज्यों में चुनाव शुरू हुए तो कैसे पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर जब तक चुनाव के नतीजे नही आए तब तक रोक कैसे लग गई कई महीनों तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक पैसे की भी बढ़ोतरी नहीं हुई इसका कोई जवाब अगर है केंद्र की भाजपा सरकार के पास तो दें।
आगे फिर एक बार सुशील मौर्य ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कभी इस केंद्र की सरकार ने ना महंगाई के मुद्दे पर बात की है और ना ही देश में बढ़ रही बेरोजगारी पर कभी बात करी है, यह सरकार सिर्फ जुमलेबाजी करना ही जानती है और कुछ नहीं।
सत्ता में आने से पहले भाजपा कहां तो लोगों को दो करोड़ रोजगार प्रति वर्ष देने की बात करती थी आज करोड़ों लोगों का रोजगार छिन चुका है उन लोगों के सामने आगे भविष्य अंधकार मय है। बेरोजगार हुए लोगों को समझ में नहीं आ रहा है कि उनके और उनके परिवार आगे का जीवनयापन कैसे करेंगे। देश में इतनी बेरोजगारी फैली हुई है और हमारी केंद्र की सरकार इस पर कोई बात ही नहीं करती और ना ही कभी चर्चा होती है कि भविष्य में बेरोजगार हुए लोगों को कैसे रोजगार मुहैया कराई जाएगी। देश की आम गरीब जनता आज जिस तरह से त्रस्त है केंद्र कि भाजपा सरकार को उसका जवाब यह जनता आने वाले चुनाव में जरूर देगी।
इस दौरान जिला अध्यक्ष बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर राजीव शर्मा, ग्रामीण जिलाध्यक्ष बलराम मौर्य,महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल झहज,राजेश चौधरी,महामंत्री अनवर खान,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष जीशान कुरैशी,जावेद खान,शाहनवाज खान,विक्रांत सिंह,तुला राम,सूरज कश्यप,अफरोज बेगम,लव मिश्रा, विक्रम लहरे,धवल जैन,रोजविन दास, मानसिंग,महेश ठाकुर,तरनजीत सिंह,आशिष मिश्रा, सेमियाल नाग,शंकर नाग,रियाज खान,अंकित पारेख,अंकित सिंह,फैसल नेवी,माज़ लिल्हा,लोकेश चौधरी,हर्ष शाहू, ईसमे आजम, कुणाल, गोपाल,सूरज,हेमंत कश्यप,फ्रेंकलिन, गीतांजलि,जिला/ब्लॉक के पदाधिकारी, महिला कांग्रेस/युवा कांग्रेस/एनएसयूआई सहित अन्य प्रकोष्ठ/विभाग के पदाधिकारी/सोशल मीडिया सदस्यगण/त्रि-स्तरिय पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधि/ वरिष्ठ कांग्रेसी मौजूद रहे।
आज दिनाँक 21/06/2021 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रक्षित केन्द्र बालोद में तथा सभी थाना/चौकी और कैम्प में योगासन कराया गया।
रक्षित केंद्र बालोद में योग शिक्षक चमन कलिहारी और लीलाधर साहू द्वारा योगासन कराया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौलत राम पोर्ते, DSP दिनेश सिन्हा, प्रशांत पैकरा, विनय साहू , यशवंत साकार, तनुप्रिया, RI मधुसूदन नाग, निरीक्षक जी0 एस0 ठाकुर, नवल किशोर कश्यप, रामसत्तु सिन्हा, तथा पुलिस लाइन, कार्यालय और थाना बालोद के अधिकारी /कर्मचारी द्वारा योगासन किया गया।
थाना और चौकी तथा कैम्प में संबंधित प्रभारी द्वारा थाना/चौकी /कैम्प के पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के साथ योगासन किया गया।
इस दौरान योग से लाभ के संबंध में भी चर्चा किया गया। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने तथा शारीरिक के साथ मानसिक संबल,मजबूती देने में योगासन अत्यंत उपयोगी और आवश्यक है।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 657 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण..
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम द्वारा दंतेवाड़ा जिले में 340 करोड़ 71 लाख रूपए के 657 विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया।
इस वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान सांसद बस्तर दीपक बैज ने अपने उद्बोधन में कहा दंतेवाड़ा को अब विकास कार्यों के नाम से जाना जाता है, यहां पर डेनेक्स गारमेंट,वनोपज का प्रोसेसिंग कर आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है, कोरोना टीकाकरण में ग्राम रेंगानार को 100% टीकाकरण कर प्रदेश में अव्वल स्थान प्राप्त किया है, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी समाजों को,पुजारीयो,युवाओं का मान बढ़ा कर लगातार छत्तीसगढ़ को मजबूत बनाने काम कर रहे हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री जी का आभारी हूं।
कोरोनाकाल जैसे विषमपरिस्थति में भी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने आर्थिक संतुलन बनाए रखा।जिसे बस्तर सांसद दीपक बैज ने भूपेश बघेल को बेहतर प्रबंधन करने वाले अर्थ शास्त्री कहा।
इस दौरान सांसद दीपक बैज,विधायक देवती कर्मा,छविंद्र कर्मा,तूलिका कर्मा,विमल सुराना,सुभाष सुराना,शकील रिजवी,साक्षी सुराना,पूजा साव,जवाहर लाल सुराना, अन्ति बेक,सलीम उस्मानी,संतोष दुबे, महेश कश्यप,विमल सलाम,प्रवीण राणा,सलमान नवाब,आकाश नियाल,अविना सरकार,सोएब रिजवी,रोशन पवार,राजकुमार तमो, रविश सुराना,मुकुंद ठाकूर,सोनू साइमन,जोगराज बुरड़,चंदू एवं जिला प्रशासन की टीम मौजूद रही।
दल्लीराजहरा – रोड के किनारे लगे खम्भे (ट्रैफिक सिग्नल) से टकराने से सिर पर गहरी चोट लगने से युवक की मृत्यु हो गई है | घटना आज सुबह 8 से 8.30 बजे की है युवक ललित कुमार चुरेन्द्र पिता दयालु राम चुरेन्द्र उम्र 36 वर्ष बाइक सीजी 07 जे 2294 से दल्लीराजहरा की ओर से आ रहा था शिकारीटोला के पास कुर्बानी स्थल के पास लगे रोड सिग्नल से टकराकर युवक का सिर फट गया जिससे मौके पर युवक की मौत हो गई | घटनास्थल पर पुलिस पहुँच शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है |
अर्जुन्दा – महिला सरपंच को पत्रकार के साथ अपनी दबंगई दिखाना भारी पड़ गया, पत्रकार की शिकायत पर महिला सरपंच पहुंची सलाखों के पीछे | दरअसल घटना गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय से 17 किलोमीटर दूर ग्राम बोडेना की है | दिनांक- 21.05.2021 के सुबह करीबन 08.30 बजे पत्रकार योगेन्द्र कुमार उके पिता बलराम उके, उम्र 27 वर्ष को ग्रामवासी बोड़ेना द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम बोड़ेना की सरपंच द्वारा अवैध रूप से पेड़ो की कटाई करा रही है, सूचना मिलने के तुरंत बाद पत्रकार मौके पर ग्राम बोड़ेना के बड़े तालाब के पास पहुंचा और देखा कि 12 पेड़ो की कटाई हुई है, जिसमें बबुल, गंगा ईमली, रिंया जैसे पेड़ थे । जिसका पत्रकार द्वारा मौके पर ही फोटो ले लिये ।
जब सरपंच रोशनी बाई साहू को पता चला कि किसी पत्रकार द्वारा पेड़ कटाई फोटो खिंचा गया है । जैसे ही पत्रकार योगेन्द्र तालाब से फोटो खिंचकर वापस आ रहा था, रास्ते में सरपंच रोशनी बाई साहू मिली । सरपंच रोशनी बाई साहू बोली कि आपसे कुछ काम है तो घर चल कर बात करते है । जैसे ही उनके साथ वह उनके घर पहुंचा मेरे साथ बत्तमीजी से बात करते हुए बोलने लगी कि तु होता कौन है, तेरी इतनी औकात कि तु मेरे से परमिशन लिये बिना मेरे गांव के अंदर घुसकर तालाब में जाकर पेड कटाई की फोटो खिचेगा, तुम्हे किसने भेजा है और भेजने वाले ने तुम्हे कितना पैसा दिया है, तुम साले पत्रकार लोग पैसे में बिके हुए हो इतना कहने के बाद पत्रकार योगेन्द्र द्वारा जब सरपंच रोशनी बाई साहू से कहां कि आपने पहले भी पेड़ की अवैध रूप से कटाई की थी जिस मामले में आपको पेड़ कटाई करने के लिये प्रतिबंधित किया गया था और आप मेरे ऊपर आरोप लगा रहे कि हम पत्रकार लोग बिके हुए है । मेरे द्वारा इतना कहने पर सरपंच रोशनी साहू अश्लील शब्दो का प्रयोग करते हुए गाली गलौच, झूठे केश में फंसा देने की धमकी, देते हुए मेरे जाति के बारे में जाति सूचक अपशब्दो का प्रयोग कर गाली गलौच करने लगी । सरपंच रोशनी साहू यह भी धमकी देने लगी कि मेरा प्रशासनिक स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियो से पहचान है, मैं तुम्हारी पत्रकारिता निकलवा दूंगी, और तुम्हे किसी भी झूठे केश में फंसा दूंगी । तुम कहीं के नहीं रहोगे, तुम्हे और तुम्हारे परिवार को देख लुंगी । मेरे साथ जब इस प्रकार की दुर्व्यवहार और अभद्र एवं जातिगत गाली गलौच किया जा रहा था तो मैं उसके घर से बाहर निकल गया था, उसके बाहर ग्राम बोड़ेना के कुछ लोग थे, जिन्होने इस घटना को प्रत्यक्ष रूप से देखा और सुना है ।
जिसके पश्चात् सरपंच रोशनी बाई साहू के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज किया जिस पर अजाक पुलिस ने सरपंच के खिलाफ धारा 294,506 एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (नृशंसता निवारण) अधिनियम, 1989 (संशोधन 2015) 3(2)(v) के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच पड़ताल करने पर महिला सरपंच रोशनी बाई साहू को आज गिप्तार कर जेल भेज दिया है।
भिलाई इस्पात संयत्र (स्टील अथारिटी ऑफ लिमिटेड) में ओ.सी.टी. के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर कुल 23,00,000 रू.का किया गया था धोखाधड़ी । प्रकरण में आरोपी उमेश चन्द्रा पिता रेशम लाल चंद्रा उम्र 26 वर्ष को अवंती विहार रायपुर से किया गया गिरफ्तार। उक्त आरोपी के अतिरिक्त अन्य आरोपियों का अपराध में संलिप्त होने का हुआ खुलासा।
प्रार्थी जोहन लाल खरे पिता नंदलाल खरे उम्र 50 साल सा. वार्ड नं. 20 दल्लीराजहरा जिला बालोद ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 25.01.2020 से 26.09.2020 तक प्रार्थी के पुत्र लाकेश खरे को स्टील अथारिटी ऑफ लिमिटेड (बी.एस.पी) में आपरेटर कम टेकनिशियन के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर तथा फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र जारी कर कुल रकम 23,00,000 रू रकम का धोखाधड़ी करने वाले आरोपीगण 01.उमेश चन्द्रा सा. श्रीराम हाईट्स फ्लैट नं. 607, अवंती विहार रायपुर, 02.वेंकटेश राव सा.भिलाई नगर जिला दुर्ग, 03.मनोज श्रीवास्तव सा.रायपुर चौक टिकरापारा रायपुर, 04.राहुल पटेल सा. सारंगढ़(रायगढ) के विरूद्ध थाना बालोद में अप.क 187/21 धारा 420, 467,468,471,120बी भादवि का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था।
उक्त बड़ी रकम लेकर की गई धोखाधड़ी के अपराध को गंभीरता से लिया जाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.आर पोर्ते के निर्देशन में तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी दिनेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक शिशिर पाण्डे के हमराह एक विशेष टीम तैयार कर तकनीकी सहयोग व मुखबीर तंत्र से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपियों की सघन पतासाजी किया गया। इस क्रम में आरोपी उमेश चन्द्रा पिता रेशम लाल चन्द्रा उम्र 26 साल सा. श्रीराम हाईट्स फ्लैट नं. 607, अवंती विहार रायपुर को किराये के मकान से हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो भिलाई इस्पात संयत्र (स्टील अथारिटी ऑफ लिमिटेड) में ओ.सी.टी.के पद पर लाकेश खरे को लगाने के लिये कुल 23,00,000/ रूपये फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र तैयार कर प्रार्थी से कुल 23,00,000/ रूपये लेकर धोखाधड़ी करना कबूल किया गया साथ ही आरोपी के द्वारा रकम वापसी के लिये 03 नग चेक प्रार्थी को दिया गया था, जो कि सबंधित खाते में रकम नही होने से चेक बाउंस हो गया था। जिसे वजह सबूत में अन्य दस्तावेजों के साथ जप्त किया गया है। विवेचना में आरोपी उमेश चन्द्रा द्वारा नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करना पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर आज दिनांक 20.06.21 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
इस धोखाधड़ी के अपराध को सुलझाने में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री दिनेश कुमार सिन्हा, थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक जी.एस.ठाकुर,उप निरीक्षक शिशिर पाण्डेय, आरक्षक भोपसिंह साहू, आरक्षक योगेश सिन्हा, सायबर सेल से प्र.आर. रूमलाल चुरेन्द्र एवं आरक्षक मिथलेश यादव व थाना बालोद के अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा में लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार भालू से भय का वातावरण निर्मित था जन आक्रोश को देख वन विभाग ने रेस्क्यू कर वार्ड क्र १० से भालू को रायपुर से आई वन विभाग की टीम ने शूट कर बेहोश कर जाल की सहायता से पकड़ कर पिंजड़े में डाल कर रायपुर नन्दन वन ले जाया जा रहा है | 12 दिनों से चल रहा गहमा गहमी का माहौल आख़िरकार आज ख़त्म हुआ | आज सुबह से ही बालोद जिले डीएफओ मयंक पाण्डेय एवं उनकी टीम सक्रीय हुई | वन विभाग की टीम में दल्लीराजहरा डौंडी, डौंडी लोहारा बालोद के वन विभाग के कर्मचारी सुबह से ही सक्रीय दिखे जिसके फलस्वरूप भालू को पकड़ने में सफलता मिली भालू को पकड़ने के लिए क्रेन की सहायता ली गई |