City Media - Page 545 of 1858 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 545

बाबुओं के आगे बौने हो गए हैं सुकमा जिले के बड़े अधिकारी, छवि हो रही खराब

0
  •  अफसरों को शिकायती आवेदनों की भनक नहीं लगने देते ये शातिर बाबू
  • शिकायतों का निराकरण न होने से नागरिक परेशान
    -अर्जुन झा-
    जगदलपुर बस्तर संभाग के सुकमा जिले के तमाम महत्वपूर्ण सरकारी दफ्तरों में बाबुओं का राज चल रहा है। सालों से एक ही जगह जमे बाबू और अधिकारियों के रीडर अपने अधिकारियों को चकमा देने लगे हैं। ये लोग महत्वपूर्ण शिकायती आवेदनों और दस्तावेजों को अपने अधिकारी तक पहुंचने नहीं देते और जिस कर्मचारी के खिलाफ शिकायत मिली होती है, उससे लेनदेन कर शिकायती आवेदनों और दस्तावेजों को ठिकाने लगा देते हैं। इसके कारण शिकायतकर्ता व्यक्ति को कभी इंसाफ नहीं मिल पाता। इससे अधिकारियों पर से आमजन का भरोसा उठता जा रहा है और अधिकारियों के साथ ही शासन प्रशासन की छवि भी धूमिल हो रही है।
    सुकमा जिले में बाबू एवं रीडर अपने अधिकारियों की आंख से काजल चुरा लेते हैं और अफसरों को भनक तक नहीं लग पाती। दरअसल सालों से एक ही कार्यालय में दर्जनों अधिकारियों के अधीन काम कर चुके ये बाबू और रीडर अधिकारियों के रग रग से वाकिफ हो चुके हैं। वे खुशामद और चिकनी चुपड़ी बातों में इस कदर पारंगत हो चले हैं कि कितना भी कड़क मिजाज अफसर हो, इन बाबुओं और रीडरों की चाल में फंसकर उन्हें ही अपना सच्चा हमदर्द समझ बैठते हैं। जबकि सच्चाई तो यह है कि ये लोग अफसरों की पीठ में छूरा भोंकने का काम करते हैं। अधिकारियों की नाक के नीचे ये बाबू और रीडर जमकर अवैध कमाई कर रहे हैं। वर्षों से एक ही दफ्तर में एक ही टेबल पर काम करते आ रहे ये कर्मचारी और रीडर अपने अधिकारी को आंख में धूल झोंकने का काम करते आ रहे हैं। इसका खामियाजा दूर दराज के गांवों से फरियाद लेकर दफ्तरों में पहुंचने वाले ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। वर्षों से तहसीलदार, एसडीएम, अपर कलेक्टर, एडीएम, जिला पंचायत सीईओ, कलेक्टर दफ्तर में सालों से पदस्थ बाबू, रीडर और अन्य कर्मचारी ग्रामीणों द्वारा दिए गए शिकायत पत्रों को अपने अफसरों तक पहुंचने से पहले ही गायब कर देते हैं। फिर उन शिकाय पत्रों के आधार पर उन कर्मचारियों से मोटी रकम की उगाही कर लेते हैं, जिनके खिलाफ शिकायत की गई होती है।ऐसा खेल सुकमा जिले में लंबे समय से चल रहा है। उल्लेखनीय है कि सुकमा जिला नक्सल घटनाओं को लेकर बेहद संवेदनशील है और विकास कार्यों को कागजों में ही अंजाम दिए जाने को लेकर सुर्खियों में रहा है। चाहे वह स्वच्छ भारत मिशन के तहत घर घर शौचालय निर्माण का कार्य हो हो या फिर गांवों में तालाब निर्माण का, 15वें वित्त की राशि के कार्य हों या सड़क निर्माण का, हर कार्य में सरकारी धन की खुलेआम लूट मची हुई है। पूर्ववर्ती सरकार के मंत्री के संरक्षण में भ्रष्टाचार का खुला खेल चलता आया है।

    शिकायती पत्र बाबुओं के बैग में
    दूरस्थ अंचल के ग्रामीण अपनी समस्या को लेकर विभागीय अधिकारियों को शिकायत पत्र भेजते हैं, लेकिन अधिकांश शिकायत पत्र अधिकारियों के कार्यालय में बैठे बाबुओं के निजी बैग में समा जाते हैं। इन दफ्तरों के कर्मचारियों के खिलाफ भी शिकायत पत्र संबंधित अधिकारी के कार्यालय में पहुंचते हैं, मगर कर्मचारी ऐसे शिकायती पत्रों को फाड़कर डस्टबिन में डाल देते हैं।कर्मचारी अपने कारनामों पर पर्दा डालने शिकायतकर्ता के शिकायती पत्रों को अधिकारियों तक पहुंचने ही नहीं देते हैं। शिकायतकर्ता यह उम्मीद लगाए बैठे रहते हैं कि शिकायत पर अधिकारी संज्ञान लेकर मामले का निराकरण करेंगे, लेकिन ग्रामीणों की उम्मीद धरी की धरी रह जाती है।

    साहब भी रहते हैं मेहरबान
    जिले के जिम्मेदार अधिकारी अनजाने में ही सही ऐसे कर्मचारियों पर मेहरबान बने रहते हैं। क्योंकि अधिकारी ऐसे चापलूस कर्मचारियों पर आंख मूंदकर भरोसा किए बैठे रहते हैं। ये कर्मचारी मेम साब, बाबा और बेबी के बारे में दिखावटी चिंता जो करते हैं और समय समय पर अफसरों की घरेलू जरूरतें भी पूरी करने में दो कदम आगे जो रहते हैं। फिर भला साहब उन पर क्यों न मेहरबान हों? ऐसा ही मामला कोंटा एसडीएम कार्यालय के फाईलों में बंद है, जिसकी जानकारी कर्मचारियों की मनमानी के कारण अफसर तक नहीं पहुंच पा रही है। ऐसे ही कई मामले कलेक्टर, जिला पंचायत सुकमा के दफ्तर में लटके पड़े हैं।

    जिला पंचायत में दबी रही शिकायत
    हाल ही में एक मामला प्रकाश में आया था। ग्राम पंचायत कामाराम में निराश्रितों, विधवाओं, दिव्यांगों को कई माह से पेंशन वितरण न होने की शिकायत जिला पंचायत में की गई थी। शिकायत पर कई दिनों तक कार्रवाई नहीं हुई। इस बात की खबर जिला पंचायत के बाबुओं के जरिए सरपंच और पंचायत सचिव तक पहुंच गई। उसके बाद आनन फानन में पेंशन भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। लेकिन आज तक महिनों से पेंशन की रकम दबाए बैठे पंचायत सचिव से इस गंभीर मामले में स्पष्टीकरण तक नहीं लिया जा सका है। ऐसे कई शिकायते हैं जो बाबू की टेबल से आगे नहीं बढ़ पाती। इससे अधिकारी की भी जिले में बदनामी होती है। जिले के अफसरों को चाहिए कि खुशामदखोरी से बचते हुए अपने बाबुओं और रीडर पर नकेल कसें। सालों से एक ही कार्यालय में डेरा डाले बैठे बाबुओं और रीडर के तबादले पर कलेक्टर को भी ध्यान देना होगा। अन्यथा जिला प्रशासन की बदनामी यूं ही होती रहेगी।

भाजपा ने याद किया पार्टी के पूर्व सांसद दादा बलीराम कश्यप को

0
  •  सदैव रहेंगे कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्त्रोत दादा : दिनेश
  • विकसित बस्तर का बली दादा की ही देन: रुपसिंह
    जगदलपुर भाजपा ने रविवार को बस्तर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद व कद्दावर जननेता स्व. बलीराम कश्यप को उनकी 13वीं पुण्यतिथि पर याद किया। सीरासार चौक के समीप स्थापित स्व. बलीराम कश्यप की प्रतिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने माल्यार्पण किया व उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
    श्रद्धांजलि सभा में पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कहा कि बस्तर के हित के लिए उनके पिता बलीराम कश्यप ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया। बस्तर वासियों की छोटी से छोटी समस्याओं के लिए सतत संघर्षशील रहे। एक पिता के रूप में उन्होंने हमें जनसेवा और बस्तर क्षेत्र के विकास के लिए सदैव कार्य करते रहने की उत्कृष्ट सीख दी। उनकी प्रेरणा से हम सभी भाजपा के कार्यकर्ता बस्तर की बेहतरी के लिए प्रणप्राण से हमेशा कार्यरत हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी ने कहा कि दादा बलीराम कश्यप हमेशा भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत रहेंगे। बस्तर क्षेत्र के विकास के लिए दादा बलीराम कश्यप सदैव अपनी आवाज बुलंद करते रहे। बस्तर का आज विकसित स्वरूप स्व. बलीराम कश्यप के अथक प्रयास व संघर्ष का ही प्रतिफल है। उनकी पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ता श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं। श्रंद्धाजलि सभा में दो मिनट का मौन धारण कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्व. बलीराम कश्यप को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर प्रमुख रूप से मनीराम कश्यप, योगेंद्र पाण्डेय, रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पाण्डेय, रजनीश पाणिग्रही, नरसिंह राव, योगेंद्र कौशिक, आनंद मोहन मिश्रा, संजय पाण्डेय, सुरेश गुप्ता, मनोहर तिवारी, संग्राम सिंह राणा, दिगंबर राव, राजपाल कसेर, सुधा मिश्रा, लक्ष्मी कश्यप, आशुतोष पाल, भारती श्रीवास्तव, नीलम यादव, त्रिवेणी रंधारी, प्रकाश झा, दिनेश पाणिग्रही, शशि रथ, अरूण नेताम, गणेश काले, लक्ष्मण झा, अमरनाथ झा, नागेश्वर राव, रौशन झा, अभिषेक तिवारी, मुरली सेठिया व अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

हवाई किराया कम करने बैज ने मंत्री सिंधिया को लिखा पत्र

0

जगदलपुर बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखकर हवाई किराए में कमी करने की मांग की है।
दीपक बैज ने उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को लिखे पत्र में कहा है कि कोरोना काल के बाद से अचानक एयरलाइंस कंपनियों द्वारा हवाई किराया बढ़ाकर तीन से चार गुना तक कर दिया गया है। जबकि किराया बढ़ाए जाने की कोई परिस्थिति देश में फिलहाल नहीं है। देश में ट्रेन के बाद हवाई यात्रा ही आम जनों के लिए सुगम माध्यम है। मगर किराया बढ़ाए जाने के कारण मध्यम वर्गीय परिवार और आम यात्री हवाई यात्रा करने में स्वयं को असक्षम महसूस कर रहे हैं। वर्तमान में रायपुर से दिल्ली का हवाई किराया 20 हजार 25 हजार रू. तक पहुंच गया है, जो कि मध्यम परिवार की पहुंच से बाहर है। बैज ने कहा है कि एयरलाइंस कंपनियों पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। अतः आपसे आग्रह है कि जनता की परेशानियों को ध्यान में रखते सिर्फ एयरलाइंस कंपनियों को तत्काल किराया कम करने आवश्यक दिशा- निर्देश जारी करें। ताकि मध्यम परिवार रायपुर से राजधानी तक आसानी से सफर कर सकें।

भारतीय जनता पार्टी के कांकेर लोकसभा प्रत्याशी भोजराज नाग का प्रत्याशी घोषित होने के बाद दल्लीराजहरा नगर मे प्रथम बार आगमन हुआ

0

दल्लीराजहरा भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व ने कांकेर लोकसभा क्षेत्र के लिए अंतागढ़ के पूर्व विधायक भोजराज नाग को भारतीय जनता के अधिकृत प्रत्याशी बनाए जाने के बाद, दिनांक 07/03/2024 दिन गुरुवार को अंतागढ़ के पूर्व विधायक एवं लोेकसभा के प्रत्याक्षी भोजराज नाग जी का दल्लीराजहरा प्रथम आगमन पर बंग समाज के राजहरा कालीबडी सामजिक बैठक रखी गई थी । जिसमें भोजराज नाग द्वारा काली मां मंदिर के पंडित पुरोहित द्वारा मां की पुजा अर्चना कर मां से विजय का आर्शिवाद लिया एवं नगर की सुख समृद्धि की कमना की । लोकसभा चुनाव चलते बंगाली समाज के लोगों से मुलाकात कर महत्वपूर्ण बातों पर प्रकाश भी डाला गया

तथा सामाजिक कठिनाइयों पर उनसे विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई, समस्या पर निराकरण करने के लिए भरोसा दिलाते हुए भोजराज नाग द्वारा यहां भी कहा गया कि मैं हमेशा से हीे मां काली का उपासक रहा हूं|  मै मानव धर्म की सेवा पर हमेशा तत्पर रहा हूं । मै चाहता हूं की कांकेर लोकसभा के हर क्षेत्र में विकास हो, बेरोजगारों को रोजगार का अवसर मिले | मै हिन्दु संनातन धर्म के ऱक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहा हूं । मेरा बंगाली समाज वालो से विनम्र निवेदन है कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी पुरी तर्त्पता के साथ लगे हुए है पिछले 10 वर्ष से जो भारत वर्ष का विकास किया वहां हर क्षेत्रों में नंम्बर 1 बनाने में लगें हुए । उसमें आप सभी लोगों से योगदान देने के लिए आप सभी भारी मतों से विजय दिलाकर आप अपना समर्थन दें।

मै आप लोगो को वचन देता हूं कि मै आपके विचरों में खरा उतरू। उनके साथ आए अतिथि के रूप में कांकेर लोकसभा प्रभारी अज्ञदत्त शर्मा जिला अध्यक्ष पवन साहु जिला महामंत्री देवेन्द्र जयसवाल जी जिला मंत्री राजेश दशोडे, नगर के मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी जी कांकेर जिला अध्यक्ष मनेश्वर नाग जी भाजपा युवा नेता निवेंद्र सिंह टेकाम, बिजेंद्र साहू लोकेश साहू ,शीतल नायक, राजू कुकरेजा, मोरध्वज साहू, राकेश देवांगन सहित सभी नेता गण मंच में उपस्थित रहे बंग समाज के अध्यक्ष सुशतो मंडल जी, गगन पडेरा, कंनक बनर्जी, मदन माईती, अशोक आईच मिन्टू सिन्हा पिन्टू चक्रवर्ती, अशोक सहा, राजा सिन्हा, गौतम बेहरा, मदन माइती, सजन राय, शिल्पी राय, दिपिका माईती, प्ररीमल विश्वास, अभीजीत मंडल, गौतम बोस, सुक्रस चक्रवर्ती पिन्कु डे, प्रदीप डे, दिपक मंडल, गौतम माईती, जयंतो चक्रवर्ती, राजा सिंहा, गोरइ दा, रिना पडिया , मिन्टू कर, रिता बनर्जी, किया आर्चाय, पुरोहित वर्मा अजीति आईच श्रीजीता विश्वास, मुनमुन सिंहा मिटू कारफा सोनाली माईती, रानी माईती, जयंती बोस, पुनिमा मंडल, प्रीति पाल, सोमु पाल एव बंग समाज के समाज के अन्य लोग उपस्थित रहे ।

महतारी वंदन योजना का लांचिंग कार्यक्रम नगर पंचायत चिखलाकसा में सम्पन्न

0

चिखलाकसा  महतारी वंदन कार्यक्रम डौंडी लोहारा विधानसभा के अन्तर्गत नगर पंचायत चिखलाकसा में सम्पन्न हुआ इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य देवेन्द्र जायसवाल उपस्थित थे उन्होंने मोदी जी के योजनाओं को विस्तार पूर्वक बताया जिसमें प्रमुख रूप से जनधन योजना, स्वच्छता अभियान, शौचालय योजना, उज्ज्वला योजना, लोकसभा व विधानसभा में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण , महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, पांच किलो मुफ्त चांवल शामिल था इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि भरत पटेल, मंडल महामंत्री, टिकैन्द्र साहू, भाजयुमो जिला मंत्री पलाश गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष भिखी मसिया, उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम मुख्य कार्यपालिका अधिकारी योगी जी पार्षद संगीता साहू, लता पथोडे,तिहारु आर्य,कुंती देवागण, संती रावते, राजू रावते, विजय डडसेना, लीला डडसेना,विमला जैन ,सुनीता गुप्ता, ब्रिजमणि यादव, गजेंद्र ठाकुर उपस्थित थे |

बस्तर के विकास में नक्सल विचारधारा सबसे बड़ी बाधा : विजय शर्मा

0
  •  गृहमंत्री शर्मा, वनमंत्री केदार कश्यप ,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव पहुंचे बीजापुर
  • नक्सली हमले के मृतकों के परिजनों से की मुलाकात
    जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने नक्सल विचारधारा को बस्तर के विकास में सबसे बड़ी बाधा बताया है। उनका कहना है कि नक्सली कभी नहीं चाहते कि बस्तर विकास की राह में आगे बढ़े, यहां के आदिवासियों का भला हो।
    डिप्टी सीएम व गृहमंत्री विजय शर्मा, जिले के प्रभारी मंत्री तथा वन मंत्री केदार कश्यप, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव, भाजपा के संगठन महामंत्री पवन साय एक दिवसीय प्रवास पर बीजापुर पहुंचे थे। इन नेताओं ने हेलीकॉप्टर से जांगला गांव पहुंचकर मृतक कैलाश नाग के परिजनों से मुलाकात की और संवेदना जताई। दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात बीजापुर स्थित स्व. तिरुपति कटला के घर पहुंचकर उन्हे भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान उनके परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। परिजनों ने घटना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। ज्ञात हो कि इसी महीने एक सप्ताह के भीतर दो भाजपा नेताओं की नक्सलियों द्वारा बेरहमी से हत्या कर दी थी। 1 मार्च को शादी समारोह में शामिल होने गए भाजपा नेता एवं जनपद सदस्य तिरुपति कटला की तोयनार में हत्या कर दी गई थी। इसके बाद 6 मार्च को भाजपा नेता कैलाश नाग की हत्या कर तालाब निर्माण में लगे उनके जेसीबी वाहन को आग लगा दी गई। गृहमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलियों की इस कायराना हरकत की कड़ी निंदा की। उन्होंने बस्तर के विकास में नक्सल विचारधारा को सबसे बड़ी बाधा बताया। गृहमंत्री ने कहा कि नक्सली विकास विरोधी हैं, वे बस्तर का विकास होते देखना नहीं चाहते और बस्तर वासियों को जरूरी सुविधाओं से वंचित रखना चाहते हैं। हमारी सरकार नक्सलियों की यह मंशा हरगिज पूरी नहीं होने देगी।

दल्लीराजहरा में 50 बिस्तर अस्पताल का हुआ उद्घाटन कुछ दिन पूर्व प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने की थी प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी से मांग हुई पूरी

0

दल्लीराजहरा: दल्लीराजहरा की बहु प्रतीक्षित मांग में से एक राजहरा में शासकीय 100 बिस्तर अस्पताल खुले छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनते ही शासन ने 100 बिस्तर अस्पताल की स्वीकृति के बाद अस्थाई रूप से 50 बिस्तर अस्पताल चालू किया गया जिसका आज उद्घाटन जिला अध्यक्ष पवन साहू एवं कलेक्टर महोदय इंद्रजीत सिंह के द्वारा वर्चुअल उद्घाटन किया गया वहीं दल्ली राजहरा में मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी जिला मंत्री राजेश दसोड़े सहित नगर पालिका उपाध्यक्ष पार्षद गण पदाधिकारी गण एवं भाजपा के सैकड़ो की संख्या में जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता गण,पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश जयसवाल,सौरभ लूनिया,विशाल मोटवानी संतोष देवांगन, मनोज दुबे,भारतीय मजदूर संघ मुस्ताक अहमद,भाजपा महामंत्री मदन माइती, रामेश्वर साहू मेवा लाल पटेल,रमेश जैन, अरविंद लोहिया,जयसवाल,टी ज्योति ,विजय भान मंजीत कौर, सुमित जैन, भूपेंद्र श्रीवास, गीता मरकाम, एवं व्यापारी संघ के सदस्य भी उपस्थित थे।

बालोद भाजपा जिला अध्यक्ष पवन साहू
ने कहा वर्षो से लंबित 100 बिस्तर अस्पताल में वहां के स्थानीय जन प्रतिनिधियों व जनता का मांग था जिसे माननीय विष्णु देव साय के नेतृत्व में व संगठन के सभी नेताओ का देवलाल ठाकुर का इसमें सहयोग रहा जिसके बदौलत वर्चुअल माध्यम से अस्पताल का उदघाटन हुआ कुछ दिन पूर्व प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने भी 100 बिस्तर अस्पताल की मांग मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की थी।

देवलाल ठाकुर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता
नगर की न जीत न हार में, यह 100 बिस्तर अस्पताल जनहित को प्राथमिकता देने के साथ भाजपा की विष्णु देव सरकार ने खोला है। मैं सदैव जनहित मुद्दों में कार्य करता रहूंगा।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का एयरपोर्ट पर किया गया स्वागत

0

जगदलपुर जिले में एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे उप मुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा का अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने आत्मीय स्वागत किया। उनके साथ वन मंत्री केदार कश्यप, जगदलपुर विधायक किरणदेव भी पहुंचे। स्थानीय मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में कमिश्नर श्याम धावड़े, कलेक्टर विजय दयाराम के., पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सर्वे ने श्री शर्मा का स्वागत किया। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप, पार्षद अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

भूपेश आ जाएं या गांधी, जीत तो भाजपा की ही होगी: संतोष पाण्डेय

0
  • मोदी जी पर राजनांदगांव की जनता को है पूरा भरोसा
  •  क्षेत्र की जनता एक- एक कर बारीक हिसाब करेगी

अर्जुन झा :-
जगदलपुर छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव लोकसभा सीट से कांग्रेस द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं भाजपा ने अपने मौजूदा सांसद संतोष पाण्डेय को फिर से मैदान पर उतारा है। भूपेश बघेल जैसे बड़े चेहरे से सीधी जंग के आसार के बावजूद संतोष पाण्डेय का आत्मविश्वास रत्तीभर भी नहीं डगमगाया है, बल्कि वे आत्मविश्वास से और भी ज्यादा लबरेज नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि भूपेश आ जाएं या गांधी, कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। राजनांदगांव की जनता कांग्रेस के चाल चरित्र और चेहरे को अच्छे से जानती समझती है और एक एक चीज का बारीकी से हिसाब करना भी जानती है।

युवा, कर्मठ और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी संतोष पाण्डेय ने अपने पहले ही कार्यकाल में राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र की जनता का दिल जीत लिया है। अपनी लगनशीलता के दम पर संतोष पाण्डेय ने राजनांदगांव क्षेत्र को विकास का नया आयाम दिया है। उनके खाते में अनेक बड़ी उपलब्धियां दर्ज हो चुकी हैं। गांव, शहर सभी जगह भाजपा की तूती बोल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम और साफ सुथरी छवि का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इसके अलावा संतोष पाण्डेय को अपने कराए काम पर भी पूरा भरोसा है। यही वजह है कि उनका कॉन्फिडेंस लेवल बहुत ज्यादा हाई है। तभी तो संतोष पाण्डेय पूरी दमदारी से कह रहे हैं कि भूपेश हों या राहुल कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है, जीत तो भाजपा की ही होगी। इस संवाददाता से बातचीत के दौरान सांसद संतोष पाण्डेय में आत्मविश्वास की पराकाष्ठा देखने को मिली। जब उनसे पूछा गया कि आपके सामने कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मैदान पर उतार दिया है, आपके लिए बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। इस पर जोरदार ठहाके लगाते हुए संतोष पाण्डेय ने कहा – किस चुनौती की बात कर रहे हो मेरे भाई? भूपेश आ जाएं, या राहुल, कहीं कोई चुनौती नहीं है। राजनांदगांव में तो भूपेश बघेल की बड़ी छिछालेदार होने वाली है। मेरे राजनांदगांव की जनता बहुत समझदार है, कांग्रेस के चाल, चरित्र और चेहरे को अच्छे से जानती, पहचानती और समझती है। जिन कांग्रेस नेताओं ने देश और छत्तीसगढ़ प्रदेश को लुटा है, सीजी पीएससी घोटाला कर होनहार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया है, महादेव सट्टा एप चलाने वालों से तथा शराब घोटाले से जिन्होंने अरबों खरबों रुपए अर्जित किए हैं, उनसे राजनांदगांव की जनता पाई पाई का और एक एक चीज का हिसाब लोकसभा चुनाव में लेगी।
सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदीजी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश की जनता इस बार भी चार सौ पार सीटों पर विजयी बनाकर सेवा का मौका देने वाली है। हमारे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मोदी जी की हर गारंटी को राज्य में पूरा कर रहे हैं। जनता को मोदीजी पर पूरा भरोसा है। मोदीजी के हाथों में ही देश और देशवासियों का भविष्य सुरक्षित है। आज मां भारत भारती का भाल पूरी दुनिया में शान से दमक रहा है। मोदी जी ने राष्ट्र का मान सम्मान बढ़ाया है, पूरी दुनिया में भारतियों को सम्मान के साथ देखा जाता है। देश की अर्थ व्यवस्था आसमान की बुलंदियों को छू रही है। संतोष पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस ने तो अपने शासनकाल के दौरान भ्रष्टाचार करने में जल, थल, नभ किसी भी क्षेत्र को नहीं छोड़ा था। जनता इसका मूल्यांकन कर चुकी है।

जगदलपुर तहसील में जुटे जिले भर के कोटवार साथी

0

जगदलपुर बस्तर जिले के राजस्व व पुलिस विभाग की मुख्य कड़ी कोतवाल अपनी जायज मांगों को लेकर लामबंद हो रहें हैं जिसके तहत् कोतवाली थाने में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें जिले के सभी तहसीलों से पदाधिकारी व सदस्य आए हुए थे। संभागीय सचिव रघुनाथ ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में हमारी बड़ी भूमिका है और हम ही शासन की योजनाओं से वंचित हैं। कोटवारी जमीन देने का मामला हो या अन्य सुविधाएं हमें नहीं मिल रहा है। शासन- प्रशासन की मुख्य कड़ी माने जाने के बाद भी हम उपेक्षित है लेकिन अब संगठन को मजबूत कर शासन प्रशासन के समक्ष अपनी मांगों को पूरजोर तरीके से रखा जाएगा। कोतवार संघ में लगभग 75 प्रतिशत से अधिक लोगों ने अपनी वेशभूषा में आए हुए थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS