दल्लीराजहरा – नाबालिग युवती से छेड़छाड़ के मामले में वार्ड क्र 25 के युवक सोनू ठगेल पिता स्व विजय ठगेल उम्र 26 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है | प्राप्त जानकारी के अनुसार नाबालिग युवती घर से सामान लेने के लिए दुकान जा रही थी जिसका युवक द्वारा पीछा कर सुनसान जगह में पकड़कर अनाचार का प्रयास किया | युवती द्वारा छुड़ाकर घर जाकर अपने परिजनों को इसकी सुचना दी | युवती के परिजनों द्वारा युवक को समझाईस देने का प्रयास किया किन्तु युवक द्वारा उनके परिजनों को भी जान से मारने की धमकी दी इसके पश्चात् युवती एवं उसके परिजनों द्वारा राजहरा थाना पहुंचकर युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज की जिस पर पुलिस द्वारा धारा 354 294 506 भादवी एवम 7 8 पाक्सो एक्ट अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया |
टेकापार की घटना रोशन उर्फ़ संतोष सोनकर उम्र 50 वर्ष ने मुक्तिधाम के पास खुद को आग लगा लिया | घटना आज सुबह की है | रोशन सोनकर की दो पत्नियाँ थी वर्तमान समय में वह मानसिक रूप से परेशान था | वह नेवारीकला का रहने वाला था | आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है | इलाज के लिए 108 के माध्यम से जिला अस्पताल लाया गया जहाँ डॉक्टर ने बताया कि युवक का 80 प्रतिशत भाग जिसमे ऊपर का हिस्सा सिर एवं पीठ का भाग ज्यादा जल चूका है स्थिति गंभीर बताई जा रही है |
जगदलपुर। भाजपा विधि प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयोजक जयप्रकाश चंद्रवंशी की अनुमोदन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष बस्तर रुपसिंग मंडावी की अनुमति से सपन देवांगन संयोजक विधि प्रकोष्ठ, बस्तर ने अपनी जिला कार्यकारिणी घोषित की जिसमें जिला संयोजक सपन देवांगन, जिला सह संयोजक राकेश सोनी, जयप्रकाश पाढ़ी, प्रीति वानखेड, सोशल सोशल मीडिया प्रभारी गणेश दहिया, सह प्रभारी सागर देवरे, कार्यालय प्रभारी कृष्ण कुमार सिंह, कार्यकारिणी सदस्य मीना देव, झरना बांगर, महेंद्र महावर, शशांक ठाकुर, ईश नारायण पांडे, लिलेंद्र वर्मा, नितिन जैन, पवन राजपूत, विकास दाऊ, बीएन शर्मा, संतोष जोशी, अभिषेक पांडे, स्थाई आमंत्रित सदस्य सुधीर पांडे ,दिनेश पाणिग्राही, दीपक त्रिवेदी, एल. ईश्वर राव, नवीन ठाकुर, विशेष आमंत्रित सदस्य किरण देव, शिवनारायण पांडे, बृजेश बाजपेयी, आनंद मोहन मिश्रा, संजय मिश्रा, डी. सूर्य प्रकाश राव, संजय विश्वकर्मा ।
जगदलपुर। 25 मई 2021 को ऐपेडेमिक एक्ट के तहत् छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस नेताओं के खिलाफ परपा पुलिस ने तहसीलदार की रिपोर्ट पर परपा एफआईआर दर्ज किया गया है किंतु गिरफ्तार करने में उसके हाथ-पांव फूल गए हैं। इस बीच यह खबर है कि छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के नेता नवनीत चांद और भरत कश्यप भुमीगत हो गये हैं। पुलिस के उच्च पदस्थ सूत्रों ने आज यहां बताया कि तहसीलदार राहुल गुप्ता ने अपने प्रतिवेदन में एपेडेमिक एक्ट के उल्लंघन का अपराध माना है। यह रिपोर्ट कोटवार और पटवारी के जमीनीं रिपोर्ट के आधार पर परपा पुलिस को यह जानकारी दी गई है किंतु पुलिस अब यह कहकर मामले से पल्ला झाड़ रही है कि पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है। दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस नेताओं ने अपने-अपने मोबाइल नंबर बंद कर दिये है और गिरफ्तारी की डर से भुमीगत हो गयें हैं तथा इस मामले में अपनी अग्रिम जमानत याचिका के लिए वकीलों के संपर्क में हैं। इस मामले में अब छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जोगी ने इंट्री किया है और अपने पदाधिकारियों को जनसेवक बताया है।
छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम द्वारा ग्राम भैंसा कन्हार भानूप्रतापपुर में संचालित लौह अयस्क खदान में वायदा अनुसार मजदूरों को काम पर नहीं रखने , खदान प्रभावित किसानों को जमीन का मुआवजा,खदान प्रबंधन द्वारा वायदा अनुसार खदान प्रभावित किसानों को खदान में नौकरी नहीं देने , किसानों के खेतों में लाल पानी की समस्या को लेकर शिवसेना की युवा शाखा युवा सेना द्वारा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)भानुप्रतापपुर के माध्यम से कलेक्टर कांकेर को ज्ञापन प्रेषित किया गया। अगर ज्ञापन पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होती एवं मजदूरों की भर्ती, खदान प्रभावित किसानों की समस्या, खदान प्रभावित किसानों को नौकरी, चिकित्सा सुविधा, पर्यावरण, किसानों के खेतों में लाल पानी की समस्या का शीघ्र निदान नहीं किया जाता है तो शिवसेना की युवा शाखा युवा सेना द्वारा स्थानीय निवासियों को साथ लेकर जन आंदोलन प्रारंभ किया जावेगा ।ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से खेमलाल महला, अनीश नरेटी,दीनदयाल सलाम, योगेश कुमार नरेटी एवं अन्य युवा सेना के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लाॅकडाउन में प्रभावित मेहनतकश स्ट्रीट वेंडरों को मिला दस-दस हजार का लोन
जगदलपुर। भाजपा जिला अध्यक्ष रुपसिंह मंडावी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के कार्यकाल के सफलतम सात साल पूरे हो रहे हैं। देश की मजबूत नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास मूलमंत्र के साथ जनता के सेवार्थ निरंतर कार्य कर रही है और देश को उन्नति के शिखर पर पहुँचाने कटिबद्ध है।
भाजपा जिलाअध्यक्ष मंडावी ने जारी बयान में कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने देश में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को स्वयं का घर बनाने के लिये महती प्रधानमंत्री आवास योजना आरंभ की। जिसके तहत जाति,धर्म से परे हर वर्ग के लाखों गरीब परिवारों का सिर पर घर की छत होने का सपना पूरा हुआ है।यह अलग बात है कि छत्तीसगढ़ में सीधे जनता के हित से जुडी़ यह अच्छी योजना पिछले दो साल से प्रभावित है।प्रदेश की कांग्रेस सरकार राजनीतिक पूर्वाग्रह रखते हुए निर्धारित राज्यांश नहीं दे रही है और राज्य के गरीब वर्ग को जानबूझ कर वंचित रख रही है।
भाजपा जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने कहा कि उज्जवला गैस योजना में गैस चुल्हा व सिलेंडर का लाभ देश में लाखों गृहणियों को अब तक मिल चुका है और आगे भी लगातार जारी है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान की शुरूवात कर शहर से गाँव तक शौचालय बनाने का बडा़ कार्य पूर्ण किया और देशवासियों को स्वच्छता का महत्व भी समझाया है।
मंडावी ने कहा कि कोरोना के संकट में आर्थिक मार से बेहाल गरीब परिवारों के जन धन योजना के तहत खोले गये बैंक खातों में सीधे रूपये जमा कर मोदी सरकार ने राहत पहुँचाने का कार्य किया।लाॅकडाउन में बंद रोजगार से बेहाल फुटकर व्यवसायियों के लिये स्ट्रीट वेंडर योजना में दस-दस हजा़र रुपये का लोन बिना गारंटी के बैंको से प्रदान किया,जिसमें ब्याज भी नाममात्र है।
मंडावी ने कहा कि कोरोना के संकट में आर्थिक मार से बेहाल गरीब परिवारों के जन धन योजना के तहत खोले गये बैंक खातों में सीधे रूपये जमा कर मोदी सरकार ने राहत पहुँचाने का कार्य किया।लाॅकडाउन में बंद रोजगार से बेहाल फुटकर व्यवसायियों के लिये स्ट्रीट वेंडर योजना में दस-दस हजा़र रुपये का लोन बिना गारंटी के बैंको से प्रदान किया,जिसमें ब्याज भी नाममात्र है।
रूपसिंह मंडावी ने कहा कि समूचा देश कोराना महामारी से लड़ रहा है,ऐसे कठिनतम् सयय में देश के लोगों को बचाने भारत में एक वर्ष के अंदर भारतीय वैज्ञानिकों ने अथक परिश्रम कर दो-दो वैक्सीन बनाने में सफलता पायी है,जो देश के प्रत्येक नागरिको की जान बचाने के लिये निःशुल्क लगाई जा रही है। मजबूत नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार कठिन समय में देशहित में कार्य करने की नई परिभाषा गढ़ रही है।
उपेक्षा : 2 वार्ड पंचों ने बताया सरपंच सचिव ने अक्टूबर-नवंबर में ही सड़क बनाने एडवांस राशि का कर लिया आहरण और अब तक नहीं बनी सड़क…
जगदलपुर… छत्तीसगढ़ सरकार की पहली प्राथमिकता रही है कि गांव के गरीब लोगों तक विकास को किसी भी हाल तक पहुंचाया जाए और इस तरफ कदम बढ़ाते हुए शासन लगातार प्रयासरत भी दिखती है यही कारण है कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार गांव की व्यवस्थाओं को सुधारने कई योजनाएं चला रही हैं इसके साथ-साथ गांव की लोगों की मूलभूत सुविधाओं का ख्याल रखते हुए रोड, पुलिया, सड़क और नाली की स्वीकृति देने में भी सरकार पीछे नहीं हट रही है |
लेकिन यह कैसी विडंबना है कि सड़क की स्वीकृति देने के बाद भी ग्रामीण सीसी सड़क के लिए तरस रहे हैं पूरा मामला जुड़ा है शहर सीमा से लगे ग्राम पंचायत आसना से… जहां सीसी सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद भी अब तक सीसी सड़क निर्माण नहीं हो पाया है इसके पीछे सबसे बड़ी वजह आसना के सरपंच और सचिव की आपसी सांठगांठ और लापरवाही है दरअसल आसना के तामाकोनी क्षेत्र के लोग सड़क की स्वीकृति मिलने के बाद भी कीचड़ युक्त सड़क में चलने को मजबूर हैं इस क्षेत्र में रनु दुकान से चंदरू घर तक 100 मीटर सीसी सड़क निर्माण के लिए 3 लाख 45 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति मिली थी जिसके बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में सड़क निर्माण के प्रति उत्साह देखा जा रहा था लेकिन आसना सरपंच प्रवीर देहारी और पंचायत सचिव सीताराम यादव की बड़ी गंभीर लापरवाही के चलते लोगों को अब तक इसका लाभ नहीं मिल पाया है पंचायत के 2 वार्ड पंचों ने जानकारी देते हुए बताया कि सरपंच और सचिव ग्राम पंचायत आसना ने इस सड़क को बनाने के लिए पिछले साल अक्टूबर-नवंबर में ही एडवांस राशि का आहरण कर लिया है एडवांस जारी होने के 8 महीने बाद भी सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है इससे यह बात साफ पता चलती है कि पंचायत के लापरवाह सरपंच और सचिव को जनपद पंचायत जगदलपुर के सीईओ का काफी समर्थन और संरक्षण प्राप्त है मोहल्ले के ग्रामीणों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि निर्माण सामग्री सड़क निर्माण वाली जगह पर पिछले वर्ष से यानि 8 महीनों से यूं ही पड़ा – पड़ा खराब हो रहा है कई बार सरपंच प्रवीर देहारी और पंचायत सचिव सीताराम यादव से सड़क बनाने मिन्नतें की गई बावजूद इसके सड़क का निर्माण आज पर्यंत तक नहीं हो पाया है | वर्तमान में जब इतनी भीषण गर्मी पड़ रही है तब भी इस कच्चे मार्ग का कीचड़ युक्त का होना यह बताने के लिए काफी है कि इस सड़क का निर्माण होना कितना जरूरी है क्योंकि सड़क बनने के लिए चिन्हित यह क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है जहां की अधिकतर जनसंख्या ज्यादा पढ़ी-लिखी न होने के कारण अपने अधिकारों को लेकर जागरूक नहीं है जिसका फायदा गांव के सरपंच और सचिव भरपूर तरीके से उठा रहे हैं जब शहर के और जनपद पंचायत के इतनी नजदीक के पंचायत में लापरवाही का यह आलम है तो सुदूर क्षेत्रों में जनपद पंचायत जगदलपुर कितना विकास पहुंचा पा रहा है इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है इस संबंध में जनपद पंचायत के सीईओ यतींद्र कुमार पटेल का पूर्व में ध्यान आकृष्ट कराया जा चुका है बावजूद इसके आज तक भी सड़क का निर्माण नहीं किया जा सका है देखने वाली बात यह रहेगी कि कब तक कछुआ गति से विकास पहुंचाने वाला जनपद पंचायत जगदलपुर और ग्राम पंचायत आसना इस सड़क का निर्माण आखिर कब तक कर पाएंगे |
फिलहाल तो कह पाना मुश्किल है सिर्फ आशा ही की जा सकती है वर्तमान परिस्थितियों पर ध्यान दें तो मई का महीना समाप्ति की ओर है अगर यही हाल रहा तो बरसात में इससे भी ज्यादा परेशानियों का सामना ग्रामीणों को करना पड़ेगा जिसकी जिम्मेदारी लेने वाला अब तक तो कोई नजर नहीं आ रहा जनपद पंचायत जगदलपुर के संरक्षण में चल रहे इस लापरवाही के खेल में कौन-कौन शामिल है अंदाजे के साथ कह पाना तो मुश्किल नजर आ रहा है लेकिन इन सबके बीच क्षेत्र की गरीब जनता बलि का बकरा बन पड़ी है जिनकी सुध लेने वाला अब कोई नहीं रहा |
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र की भाजपा सरकार के दूसरे कार्यकाल के दो वर्ष और कुल 7 वर्ष पूरे होने पर आज कमल सदन कांकेर में भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया ने प्रेस को संबोधित करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों गिनाई । उन्होने बताया कि कांग्रेस के भ्रष्टाचार से त्रस्त भारत की जनता को 2014 में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली साफ सुथरी व ईमानदार सरकार मिली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने 7 साल के कार्यकाल में जता दिया किी राजनीतिक इच्छाशक्ति वाली सरकार अपने फैसलों से कैसे राजनीति की दशा-दिशा बदल सकती है । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार की उपलब्धियों पर गौर करें तो देश ही नही बल्कि दुनिया भर में भारत का सम्मान बढ़ा है । सत्ता में आते ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन कल्याणकारी कई घोषणायें कर उन्हें धरातल पर अमली जामा भी पहनाया । लाटिया ने बताया कि अजादी के बाद भी देश की अधिकांश जनता बैंकिंग सुविधा से दूर व वंचित थी जिन्हंे जनधन योजना के माध्यम से बैंकिंग से जोड़ा गया । लकड़ी के धुए के परेशान देश की माताओं को राहत देने के लिए मुफ्त गैस सिलेंडर दिये गये । देश में आदर्श ग्राम की स्थापना के लिए सांसद आदर्श ग्राम योजना लाई गई । भारत में उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के लिए मेक इन इंडिया के माध्यम से स्वरोजगार पैदा किया गया । गंगा नदी को साफ करने के लिए नमामि गंगे योजना लाये । आजादी के 7 दशक बाद भी अंधेरे में डुबे गांवो में रोशनी लाने के लिए 18000 गांवों में बिजली पहूंचाने का मत्वाकांक्षी मिशन तय कर अधिकांश गांवों का विद्युतीकरण हो चुका है और बचे हुए गांवो में तेजी से हो रहा है । खुशहाल भारत के लिए किसानों को मजबूत करने के उददेश्य से प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत सिंचाई की सुविधायें विकसित की जा रही है। किसान न्याय योजना के तहत देश के किसानों को प्रतिवर्ष 6000 रू की नकद राशि सीधे उनके खातों में दी जा रही है।
भारतीय सैनिकों की शहादत का बदला लेने के लिए नरेन्द्र मोदी सरकार और भारतीय सेना ने जबरदस्त पराक्रम का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तना पर सर्जिकल और एयर स्ट्राइक कर जता दिया कि मजबूत सरकार के कारण सेना कितनी मजबूत हो सकती है । 2018 मंे प्रधानंत्री आवास योजना के तहत एक करोड़ घरों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया जिसे 2022 तक पूरा किया जाना है । देश की गरीब जनता को सालाना 5 लाख रू तक मुफ्त और बेहतर इलाज के लिए आयुष्मान योजना के तहत लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये गये । एक देश एक कर योजना के तहत जीएसटी लागु की गई । मोदी सरकार ने अपने पहले कार्यकाल के आखिरी समय में सवर्ण समुदाय को आर्थिक आधार पर 10 फीसदी आरक्षण का तोहफा दिया । मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल का सबसे ऐतिहासिक फैसला जम्मू कश्मीर से धारा 370 को निष्प्रभावी कर लिया । धारा 370 हटाने के साथ ही देश मे एक विधान, एक निशान, एक प्रधान का भाजपा का वर्षो पुराना चुनावी घोषणा भी पूरा हुआ । मोदी सरकार ने दूसरी बार सत्ता में आते ही मुस्लिम बहनो को तीन तलाक से निजात दिलाई । नागरिकता संसोधन कानून को अमलीजामा पहनाया । वर्षो से लंबित राम मंदिर जन्मभूमि विवाद का फैसला भी मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में हल हुआ और आज अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण कार्य भी प्रांरभ हो चुका है । लाटिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने कार्यकाल में भाजपा के अधिकांश चुनावी घोषणाओं को पूरा किया है । पिछले वर्ष जब देश में कोरोना महामारी से अपने पैर पसारे तब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शिता और उचित स्वास्थ्य प्रबंधन के चलते भारत में ज्यादा लोगों की इस महामारी से मौते उतनी नही हुए जितनी विकसित और उच्च कोटि के स्वास्थ्य सुविधाओं वाले देशों मे ंहुई ।
लाटिया ने अंत में कहा कि प्रधामंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत जल्द ही विश्व गुरू बनेगा ।
इस प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुमित्रा मारकोले, भरत मटियारा, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत, जिला महामंत्री दिलीप जायसवाल, राजीव लोचन सिंह, निर्मला नेताम, देवेन्द्र भाउ, राजा देवनानी, निपेन्द्र पटेल, डाॅ देवेन्द्र साहू, अरूण कौशिक, गिरधर यादव, अनिल यदु, भानु नेताम सहित प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मिडिया के पत्रकारगण उपस्थित रहे।
भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेशभर में रक्तदान शिविर का आयोजन करने जा रहा हैं। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने भाजयुमो जिला अध्यक्षों पदाधिकारियों व भाजयुमो कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने बड़ी संख्या में रक्तदान करने की अपील की हैं। नारायणपुर भाजयुमो जिला अध्यक्ष जैकी कश्यप ने बताया कि 29 मई शनिवार को शहर के जिला अस्पताल में 11 बजे रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। उन्होंने भाजयुमो के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ से रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़ कर सेवा भाव से कार्य करने व अपनी भागीदारी देने की अपील करते हुए शहर के युवाओं से भी भाजयुमो के रक्तदान शिविर से जुड़ कर रक्तदान करने का आह्वान किया हैं। भाजयुमो जिला अध्यक्ष जैकी ने कहा कि भाजयुमो कार्यकर्ता लगातार रक्तदान का कार्य करते रहते हैं पर सेवा ही संगठन के तहत हमे एकबार पुनः इस पुनीत कार्य को करने का अवसर मिला हैं। उन्होंने कहा कि यह हम सभी युवाओं के लिए अवसर हैं सेवा के संकल्प का, अवसर हैं बीते 7 वर्षों में केंद्र की भाजपा सरकार के उन ऐतिहासिक कार्यों को याद करने का और सेवा भाव से जुटने का। यह अवसर हैं भाजपा के सेवा ही संकल्प को आगे बढ़ाने का और इसी लिए भाजयुमो को यह महत्वपूर्ण जिम्मदरी मिली हैं। इसको लेकर नारायणपुर जिले की टीम युवा मोर्चा ने अपनी सारी तैयारी पूरी कर ली जनता को हर सुविधा मील सके सभी योजनाओं का लाभ मिल सके से लेकर जनता के हित के कार्यो में सदैव तत्पर रहती है
चिखलाकसा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों एवं डॉक्टरों को कोविड 19 की सुरक्षा की दृष्टि से भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष विक्रम ध्रुवे एवं नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती भीखी मसिया, नगर पंचायत उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहीम एवं पार्षद कुन्ती देवांगन के द्वारा मास्क व थर्मल स्कैनिंग एवं ग्लव्स प्रदान किया गया | चिखलाकसा में कार्यरत डॉक्टर एवं कर्मचारीगण कोविड 19 के मरीजों का परीक्षण एवं टीकाकरण कार्य में निःस्वार्थ भाव से जुटे रहते है | भाजपा अजजा मोर्चा के अध्यक्ष विक्रम ध्रुवे द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत डॉक्टर एवं कर्मियों को उनके बेहतर कार्य के लिए साधुवाद दिया एवं आवश्यकता के अनुसार स्वास्थ्य केंद्र में आवश्यक संसाधनों को भी बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगा ऐसी बात कही |
नगर पंचायत अध्यक्ष भीखी मसिया द्वारा भी व्यवस्थित टीकाकरण में जुटे कर्मचारियों एवं कोरोना परीक्षण करने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ अस्पताल के डॉक्टर के के सिंघा एवं डॉक्टर चुनारकर को भी धन्यवाद दिया जिनके बेहतर प्रबंधन एवं कार्यशैली से चिखलाकसा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है | नगर पंचायत उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहीम द्वारा चिखलाकसा स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की बढती संख्या को देखते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में उन्नयन करने की बात कही व बेहतर सुविधा के लिए अतिरिक्त एम्बुलेंस भी प्रदान करने की मांग की | उनके द्वारा बताया गया कि चिखलाकसा के लगे दल्ली राजहरा एवं आसपास के क्षेत्र में कोई भी शासकीय अस्पताल नहीं होने के कारण अस्पताल का उन्नयन अति आवश्यक है इसके लिए स्थानीय सभी जन प्रतिनिधियों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर प्रयास किया जाना चाहिए |