City Media - Page 1111 of 1864 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1111

बकावंड के परियोजना अधिकारी व सूपर वाईजरों ने कार्यकर्ताओं से किया दुर्व्यवहार मुख्यमंत्री प्रवास के दौरान कार्यक्रम स्थल से भगाए गए

0

जगदलपुर। बकावंड जनपद पंचायत क्षेत्र के महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं को ड्रेस पहनने के कारण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यक्रम से भगाए जाने की जानकारी सामने आई है वहीं दूसरे ब्लाकों में कार्यकर्ताओं को किसी प्रकार की समस्यायों का सामना करना नहीं करना पड़ा। बकावंड के सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार परियोजना अधिकारी व सूपरवाईजरों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को ड्रेस पहन कर कार्यक्रम में शामिल नहीं होने की चेतावनी दी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुंधे स्वर में कहा कि जब शासकीय आयोजन होते हैं तो भीड़ बढ़ाने हमें बुलाया जाता है किंतु जिस प्रकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यक्रम के दिन हमें खदेड़ा गया सिधे-सिधे हमारा अपमान किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने भेंट चौपाल कार्यक्रम में अपनी मांगों को रखने का ऐलान किया था जिसके कारण प्रशासनिक स्तर पर दवाब बनाने वर्दीधारी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम से दूर किया गया जबकि दीगर विकास खंडों में बकाया कार्यक्रम में यह लोग शामिल हुए। कुल मिलाकर परियोजना अधिकारी व सूपरवाईजरों को यह भय था कि कहीं हमारी शिकायत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से ना कर दें।

सिख समाज के पांचवें गुरु अर्जुन देव के बलिदान दिवस पर शरबत वितरण

0

जगदलपूर। सिख समाज के पांचवें गुरु अर्जुन देव के बलिदान दिवस पर गुरुनानक चौक में शरबत वितरण किया। सिख समाज के शरबत वितरण कार्यक्रम में संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन भी शामिल हुए। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा सिख धर्म के प्रचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।ऐसी मान्यता है कि गुरु ग्रन्थ साहिब पाठ के सृजन में पांचवें गुरु अर्जुन देव ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। धर्म के प्रचार के दौरान 30 मई 1606 में वर्तमान पाकिस्तान के लाहौर में अपना बलिदान दिया। दूसरी तरफ सिख समाज के गुरु की शहादत पर घंटों शरबत वितरण का कार्यक्रम समाज के अनुयायियों ने किया। सिख धर्म के अनुयायियों ने बताया कि शास्त्र के साथ शस्त्र रखने की बात वह हमेशा करते रहें जिसके कारण सिख समाज के लोग धर्म स्थापना के लिए कृपाण रखते हैं।

मुख्यमंत्री के निर्देश का त्वरित अमल, छात्रों को शैक्षणिक भ्रमण के लिए संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

0

जगदलपुर 29 मई 2022 – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रदेशव्यापी भेंट मुलाक़ात कार्यक्रम के दौरान दिए निर्देशों का जिला प्रशासन के द्वारा त्वरित अमल किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के जगदलपुर प्रवास में स्वामी आत्मानंद अंग्रेज़ी माध्यम स्कूल का निरीक्षण के दौरान बच्चों से स्वामी आत्मानंद के बारे में जानकारी ली और छात्रों को शैक्षणिक भ्रमण करवाने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे।

मुख्यमंत्री के निर्देश का पालन करते हुए स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चों को आज शैक्षणिक भ्रमण हेतु नारायणपुर जिला स्थित स्वामी विवेकानंद आश्रम और अन्य स्थल के लिए रवाना किया गया। भ्रमण के लिए जा रहे छात्रों को संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन और सीईओ जिला पंचायत श्री रोहित व्यास ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किए। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान, स्वामी आत्मानंद अंग्रेज़ी माध्यम स्कूल के प्राचार्य सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रगतिशील यूनियन मजदुर ने डायरेक्टर इंचार्ज को काम की मांग

0

दल्लीराजहरा – प्रगतिशील मजदूर यूनियन एक पंजीकृत सहकारी समिति है । जो यूनियन के सभी सदस्य स्थानीय बेरोजगार लोग हैं। तथा बहुत दिनों से प्रबंधक से काम की मांग करते आ रहे हैं। किंतु इस संबंध में प्रबंधक द्वारा कोई सार्थक पहल अब तक नहीं किया गया है ।

जिससे सदस्यों में नाराजगी है। यूनियन की ओर से प्रबंधक के सामने निम्न माने रखी गई है ।आई ओ  सी के अंतर्गत ठेकेदारों को माइंस में काम दिया जाता है उसी तर्ज पर यूनियन को भी काम दिया जाए। दल्ली माइंस,  झरणदल्ली माइंस, महामाया माइंस एवं दुलकी माइंस में ठेकेदारों के अंतर्गत सोसाइटी के सदस्यों को काम पर रखा गया है, वैसे ही समिति के सदस्यों को भी काम पर रखा जाए।  बीएमएल के कार्यों में भी समिति के सदस्यों पर कार्य दिया जाए ।

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

दल्ली माइंस के सिविल विभाग में कोई भी कार्य निकलता है तो प्रगतिशील मजदूर यूनियन को वह कार्य दिलाया जाए। आई ओ सी से निकलने वाली निविदा में 10% अधिक दर देकर समिति को निविदा दिलाई जाए। यह मांगे हैं जो प्रगतिशील मजदूर यूनियन की ओर से प्रबंधक के सामने रखी गई है।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं महापौर श्रीमती सफीरा साहू के प्रयासों से दूर होगी दंतेश्वरी वार्ड एवं दीनदयाल उपाध्याय वार्ड के पेयजल की समस्या

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं महापौर सफीरा साहू ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर बोरिंग खनन कार्य का भूमि-पूजन

विदित हो की दंतेश्वरी वार्ड के बोरिंग में समरसिबल पंप गिर जाने के कारण पेयजलापूर्ति बाधित हो गया था जिसपर संवेदनशील विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने संज्ञान लेते हुए तत्काल बोरिंग खनन करने के निर्देश दिए थे |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है नल-जल योजना के तहत शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है जहां कहीं भी समस्या है उसे दूर किया जा रहा है |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, महापौर सफीरा साहू, वरिष्ठ पार्षद यशवर्धन राव, पार्षद राजपाल कसेर, पार्षद सविता सुरेश गुप्ता, पूर्व पार्षद सुरेश गुप्ता, सरपंच छिंदबहार सोनधर कश्यप,शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह वरिष्ठ नेता ओंकार जसवाल, महेश राव, राजेन्द्र त्रिपाठी, वरिष्ठ नागरिक इंद्रजीत सिंह, सुखदेव राम मेश्राम,रौशन झा,नगर निगम के आयुक्त प्रेम कुमार पटेल सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे |

शहर के स्थानीय व्यापारियो के द्वारा उठाईगिरी के मामले में बस्तर पुलिस अधीक्षक एवं समस्त स्टाफ को गुलदस्ता भेंट देकर, किया सम्मान

0

जगदलपुर शहर के स्थानीय व्यापारियों ने बस्तर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा से मिलकर जिला पुलिस बस्तर के द्वारा कुछ दिन पूर्व उठाईगिरी के मामले में घटना को अंजाम देकर फरार हुये गंजाम गिराहो के आरोपियों को गिरफ्तार कर, रकम बरामद किया गया था। जिस संबंध में प्रार्थी अशोक दुल्हानी व स्थानीय व्यापारियों के द्वारा बस्तर पुलिस को गुलदस्ता देकर आभार प्रकट किया गया है। प्रार्थी अशोक दुल्हानी के साथ दिनांक 22.05.2022 को जब वे संजय बाजार स्थित अपने दुकान से अपने घर कुम्हारपारा जाने के दौरान महारानी अस्पताल के सामने उस्ताद गुपचुप सेंटर में रूका हुआ था। जिस दौरान अज्ञात व्यक्तियों ने उसके स्कुटी से 2,00000/-रूपये व एक चांदी का सिक्का और अन्य सामान को चोरी कर, उठाईगिरी के घटना को अंजाम दिया गया था। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में चोरी का रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि बस्तर पुलिस के द्वारा थाना सिटी कोतवाली अन्तर्गत विगत दिनों में उडीसा राज्य के गंजाम शहर से चोरों को पकड़ कर, नगदी रकम 02 लाख बरामद किया गया था एवं 02 आरोपी ए0 अनिल, करन नेताम को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

जगदलपुर स्थानीय व्यापारियो एवं प्रार्थी अशोक दुल्हानी के द्वारा आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा एवं उप पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार, थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू एवं समस्त स्टाफ से मिलकर, बस्तर पुलिस के द्वारा चोरी के मामले में की गई कार्यवाही से प्रसन्न होकर गुलदस्ता देकर आभार प्रकट एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।

संसदीय सचिव,महापौर, सभापति ने चौपाटी में 76 लाख 30 हजार रुपए के डामरीकरण कार्यों का भूमिपूजन किया

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन, महापौर सफीरा साहू, नगर निगम की सभापति कविता साहू एवं नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने शहर के डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड क्रमांक 39 में 76.30 लाख रुपए के डामरीकरण कार्यों का भूमिपूजन किया |

आज भूमिपूजन किए गए कार्यों में डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड क्रमांक 39 में स्वीमिंग पुल के सामने चौपाटी में डामरीकरण कार्य लागत 41.52 लाख रुपए एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड क्रमांक 39 में वीर सावरकर भवन के सामने डामरीकरण कार्य लागत 34.78 लाख रुपए के बीटी रोड डामरीकरण कार्यों का भूमिपूजन किया गया |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप शहर के हर वार्ड में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ की जा रही है कुछ दिनों पूर्व ही अधोसंरचना मद से शहर को 7 करोड़ रुपए के बीटी एवं सीसी सड़क की स्वीकृती प्रदान की गई है |

महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने कहा की गढबो नवा छत्तीसगढ़ की तर्ज पर गढबो नवा जगदलपुर की अवधारणा को मूर्त रूप देने के लिए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है आज शहर के हर कोने में विकास कार्य प्रगति पर है कोरोना काल के बाद भी शहर विकास के कार्यों में कोई कमी नहीं आई है |

नगर निगम की सभापति कविता साहू ने शहर विकास के लिए लगातार कार्य कर रहे विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन का आभार व्यक्त करते हुए कहा की आपके नेतृत्व में हम नवा जगदलपुर की अवधारणा को साकार करने में सफल होंगे |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ महापौर सफीरा साहू, नगर निगम की सभापति कविता साहू, वरिष्ठ पार्षद एवं लोक निर्माण विभाग के सभापति यशवर्धन राव, नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे, पार्षद कमलेश पाठक,ब्लाक अध्यक्ष राजेश चौधरी, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, वरिष्ठ नेता एस नीला एवं एन एस यू आइ की पदाधिकारी ज्योति राव , युवा नेता तेजपाल शर्मा सहित आयुक्त प्रेम कुमार पटेल एवं उप अभियंता अमर सिंह समेत चौपाटी के व्यापारी एवं नागरिक उपस्थित रहे |

माहवारी संबंधित भ्रान्तियों को दूर करने मनाया गया मासिका महोत्सव,युवतियों के साथ युवाओं ने भी बढ़चढ़कर लिया भाग, शेयर किये अपने अनुभव

0

जगदलपुर- विश्व मासिकधर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर आज स्थानीय टाउन हॉल में मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता रखने, महिलाओं को जागरूक करने, सेनिटरी पैड और साफ कपड़े का इस्तेमाल करने,उसका प्रबंधन करने एवं माहवारी संबंधित भ्रान्तियों को दूर करने मासिका महोत्सव आयोजित किया गया.उक्त आयोजन जिला प्रशासन बस्तर,दी बस्तर केयर फाउंडेशन, यूनिसेफ,युवोदय और सेंटर फॉर केटालाइजिंग चेंज द्वारा आयोजित किया गया.

कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर महापौर सफिरा साहू,निगम अध्यक्ष कविता साहू,सीईओ जिला पंचायत रोहित व्यास,डीएसपी ललिता मेहर,जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान, प्रोटेक्शन अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती वीनू हिरवानी, उप संचालक समाज कल्याण विभाग वैशाली मरड़वार,डॉक्टर गार्गी यदु, पर्वतारोही सुश्री नैना सिंह धाकड़,सेंटर फॉर केटालाइजिंग चेंज से दुर्गाशंकर नायक, युवोदय भोला शांडिल्य,पिरामल फाउंडेशन से सुश्री जया पांचाल, बस्तर केयर फाउंडेशन से श्रीमती करमजीत कौर और उन्नति मिश्रा सहित युवोदय वोलिंटियर एवं अन्य अतिथियों ने शिरकत की.

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने इस अवसर पर महिलाओं व छात्राओं को माहवारी के दिनों में विशेष ध्यान देने, सफाई रखने व अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने को लेकर जागरूक किया.मासिक धर्म कोई बीमारी नही है इससे डरने की आवश्यकता नही. मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता न रखने पर बैक्टीरियल और फंगल इंफेक्शन होने की संभावना बनी रहती है.मासिक धर्म के समय कपड़े का उपयोग नहीं करना चाहिए बल्कि उसके स्थान पर सेनेटरी पैड्स का इस्तेमाल करना चाहिए. आजकल मासिक धर्म 9 से 13 साल की लड़कियों में शुरू हो जाता है.यह शरीर में होने वाली एक सामान्य हार्मोनल प्रक्रिया है. इसके होने से शरीर में बहुत ही महत्वपूर्ण परिवर्तन होते हैं.यह क्रिया बिल्कुल प्राकृतिक है.यह सभी लड़कियों में किशोरावस्था से शुरू हो जाती है लेकिन इसके बारे में बहुत से लोगों के मन में कई तरह की अवधारणाएं बनी हुई हैं जो अज्ञानता के कारण से समाज में फैली हुई है.

वक्ताओं ने जानकारी देते हुए कहा कि बस्तर में 15-24 साल की उम्र की करीब 53 फीसदी महिलाएं पीरियड्स के दिनों में सेनेटरी पैड का उपयोग कर रही हैं.बाकी महिलाएं पैड की जगह कपड़े का इस्तेमाल कर रही हैं.ऐसा वह जागरूकता की कमी के कारण करती हैं.अगर महिलाएं अशुद्ध कपड़े का पुन: उपयोग करती हैं तो इससे कई प्रकार के संक्रमणों का खतरा बढ़ जाता है.

दी बस्तर केयर फाउंडेशन की संचालिका करमजीत कौर ने बताया कि मासिका मोहत्सव आयोजित करने का उद्देश्य लड़कियों और महिलाओं को महीने के उन 4-5 दिन यानी मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता रखने के लिए जागरूक करना है और उन्हें माहवारी से संबंधित सही जानकारियां देने हेतु किया गया है ताकि समाज में फैली ऐसी सभी दूषित मानसिकता को दूर किया जा सके.उन्होंने बताया कि फाउंडेशन के तरफ से समय समय पर ग्रामीण इलाकों और हाट बाजारों में महिलाओं को जागरूक कर उन्हें निःशुल्क सेनेटरी पैड्स का वितरण किया जाता है ताकि महिलाओं को विभिन्न प्रकार की बीमारियां होने से रोका जा सके.

संसदीय सचिव रेखचंद जैन की अनुशंसा पर दर्जनों हितग्राहियों को मिली लाखों की आर्थिक सहायता

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन की अनुशंसा पर प्रभारी मंत्री कवासी लखमा जी एवं नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया जी ने अपने स्वेच्छानुदान मद से हितग्राहियों को छोटे स्वरोजगार, इलाज एवं आर्थिक कठिनाईयों को देखते हुए प्रदान की आर्थिक सहायता

24 हितग्राहियों को 1 लाख 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई

हितग्राहियों ने प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी, प्रभारी मंत्री कवासी लखमा जी, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया जी एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन का आभार व्यक्त किया |

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन की अनुशंसा पर प्रभारी मंत्री कवासी लखमा जी एवं नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया जी ने जिन हितग्राहियों को आर्थिक सहायता प्रदान की उनमे रणजीत सिंह सैनी ,सुष्मिता देव, विजय नायक, अनुराधा खूटिया ,आमना बेगम, कमल दास, सपन पाल, दिनेश श्रीवास, प्रह्लाद सुनवानी, छोटूराम शेख मीनाज अहमद, बोटीनाग, आयशा भी, सुंदरी हलदर, संध्या राय, पूर्णिमा राय ,भानु दत्ता, राजेश कुमार जोशी, आयुष पानी, आशीष पानी, पूर्णिमा बघेल, सोनमती मानिकपुरी, रशीद बानों, को कुल पांच ₹5000 की राशि स्वेच्छानुदान मद से विधायक रेखचंद जैन ने प्रदान की |

इस अवसर पर हितग्राहियों ने कहा की प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं कांग्रेस सरकार के द्वारा जो आर्थिक सहायता प्रदान की गई है उससे उनके स्व रोजगार को बढ़ाने एवं इलाज कराने में काफी मदद हो जाएगी इसके लिए वे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा जी, नगरीय प्रशासन मंत्री श्री शिव डहरिया जी एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन का आभार व्यक्त करते हैं |

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने कहा की मेरे विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न लोग जो आर्थिक रूप से कमजोर तथा बिमार थे और आर्थिक परेशानी से जूझ रहे थे ऐसे लोगों को स्व रोजगार के विस्तार एवं इलाज हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करने की अनुशंसा प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री से की गई थी जिसपर आज इन हितग्राहियों को चेक प्रदान किया गया है वे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी प्रभारी मंत्री जी एवं नगरीय प्रशासन मंत्री जी का आभार व्यक्त करते हैं |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ नगर निगम की सभापति कविता साहू, पार्षद राजेश राय,कमलेश पाठक, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग,ब्लाक अध्यक्ष राजेश चौधरी, वरिष्ठ नेता राजकुमार दण्डवानी विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा,एस नीला, अंजना नाग उपस्थित रहे |

बस्तर में मुख्यमंत्री के निर्देश पर तत्काल अमल, दृष्टिबाधित भाई-बहन भानुप्रिया और खलेन्द्र को मिला 1.50 लाख रूपए का चेक

0

मुख्यमंत्री ने 26 मई को बकावंड में भेंट-मुलाकात के दौरान की थी घोषणा

बस्तर कलेक्टर ने घर पहुंच कर सौंपा चेक

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भेंट-मुलाकात के दौरान की जा रही घोषणाओं और निर्देशों पर संबंधित जिला प्रशासन द्वारा त्वरित अमल किया जा रहा है। मुख्यमंत्री बघेल ने 26 मई को बकावंड में आयोजित भेंट-मुलाकात के दौरान सवरा गांव की दृष्टिबाधित छात्रा भानुप्रिया आचार्य और उनके भाई खलेन्द्र के लिए डेढ़ लाख रुपए की सहायता राशि की स्वीकृति की घोषणा की थी। जिस पर त्वरित अमल करते हुए कलेक्टर बस्तर रजत बंसल ने इन बच्चों के घर पहुंच कर उन्हें डेढ़ लाख रुपए की सहायता राशि का चेक सौंपा।

भेंट-मुलाकात के दौरान दृष्टिबाधित छात्रा भानुप्रिया आचार्य ने मुख्यमंत्री से कहा था कि ‘मैं पढ़ना चाहती हूँ। आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने की वजह से दिक्कत है।’ उनके दृष्टिबाधित भाई खलेन्द्र ने भी संगीत सीखने की इच्छा जाहिर की थी। दोनों के लिए भानुप्रिया ने स्मार्ट फोन और टेप रिकार्डर की माँग की। जिस पर मुख्यमंत्री ने अपने उदारता का परिचय देते हुए बकावंड में दृष्टिबाधित भाई-बहन भानुप्रिया और खलेन्द्र के पिता देवेन्द्र आचार्य की मदद और स्मार्ट फोन व अन्य उपकरण खरीदने के लिए 1.50 लाख रूपए की राशि तत्काल मंजूरी की घोषणा की। मुख्यमंत्री के निर्देश पर बस्तर प्रशासन ने तत्परता का परिचय दिया, कलेक्टर रजत बंसल ने दृष्टिबाधित भानुप्रिया और खलेन्द्र के घर खुद पहुंचकर उन्हें 1.50 लाख रुपए का चेक प्रदान किया।

MOST POPULAR

HOT NEWS