City Media - Page 1142 of 1862 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1142

नाबालिग बच्चे से चलवाई बाइक तो मुश्किल में पड़ेंगे पेरेंट्स

0

दोस्तो एक्सीडेंट की प्रमुख वजहें नाबालिगों को बाइक और कार चलाने की छूट ओवरस्पीडिंग और नशे में धुत होकर वाहन चलाना ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करना सड़क पर मनमाने तरीके से वहां चलना बिजी सड़कों पर स्टंटबाजी करना जिसके चलते बड़ी दुर्घटनाये होती है हेलमेट न पहनना सीट बेल्ट न बांधने की वजह से वाहन दुर्घटना में मौत होना

मोटरयान अधिनियम की धारा 180 के तहत नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने देना जुर्म है। ऐसा करने वाले अभिभावकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 माह की सजा का प्रावधान भी किया गया है। बच्चे के वाहन चलाते पकड़े जाने पर उनके पिता का ड्राइविंग लाइसेंस भी जब्त हो सकता है। इसलिए सभी अभिभावको से अपील है कि वे अपने नाबालिग बच्चो को वाहन चलाने न दे ।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is gk-1024x1024.jpg

डेरा डालने वाले ,व फेरी कर समान बेचने वालों से रहें सतर्क

0

ताला लगा देखकर सुने मकानों में करते है चोरी

दोस्तो गाव गॉव में में घूम कर फेरी करके समान बेचने वाले, ग्रामीण/शहरी क्षेत्रो के आसपास डेरा डालकर सामान बेचने वालों से सावधान रहने की आवश्यकता है। कपड़ा,साड़ी, रजाई, गद्दे, बर्तन, चांवल, इलेक्ट्रॉनिक समान चुडिया, जेवर सफाई के नाम से ,फेरी वाले बाबा बनकर, घर घर जाकर ताला लगा देखकर सुने मकानों की रेकी ताक झाक इन गिरोह के सदस्यों द्वारा की जाती है ,रात होते ही सुने मकानों को निशाना बनाया जाता है, चोरी की घटना को अंजाम दिया जाता है। रेकी करने वाली टीम दिन में आकर आपके मकान की रेकी करते है, रात में दूसरी टीम आकर चोरी करती है, उसी प्रकार गाव/शहर के आस पास डेरा डाल कर लोग गाव की दिन में रेकी कर चोरी की घटना करते है।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

ग्राम से दूर स्थित अलग थलग मकानों को बनाते है निशाना अगर आपका मकान गाँव से दूर स्थित है ,तो घर से बाहर जाते समय बड़ी रकम या ज्वेलरी का सामान घर मे छोड़ कर न जावे ! सुने मकान को चोर टारगेट कर सकते है

अजनबी फेरी वालो की सूचना थाने में दें।

कोई भी अजनबी फेरी वाला /डेरा आपके क्षेत्र में दिखाई दे तो तत्काल इसकी सूचना संबंधित थाने की दिया जाना चाहिए, इन संदेही, अजनबियों को थाने भेजकर मुसाफिरी दर्ज कराया जाना चाहिए। किरायेदार की जानकारी थाने में अवश्य देवें।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is gk-1024x1024.jpg

विधायकों के परफार्मेंस पर मुख्यमंत्री बोले- अभी समय, स्थिति में सुधार कर सकते हैं

0

सर्वे में आई कई जानकारियां, फीडबैक के बाद होगी कार्रवाई

रायपुर कांग्रेस विधायकों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट सामने आने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, पार्टी ने सभी विधायकों के कामकाज का सर्वे कराया है। आत्मावलोकन की आवश्यकता है। अभी समय है, अपनी स्थिति में सुधार कर सकते हैं। वे अपने कार्य व्यवहार के माध्यम से अपनी स्थिति बदल भी सकते हैं। छत्तीसगढ़ में सरकार और संगठन में तालमेल को लेकर बनाई गई कांग्रेस के प्रदेश समन्वय समिति की बैठक में यह बात सामने आई है।

मुख्यमंत्री ने रविवार को पत्रकारों से चर्चा में कहा, सर्वे में विधायकों से संबंधित बहुत सी जानकारियां सामने आई हैं। अब फीडबैक के आधार पर कार्रवाई होगी। मिशन-2023 की तैयारी में जुटी कांग्रेस अब विधायकों के प्रदर्शन पर नजर रख रही है। मिशन-2023 के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में शनिवार को मोर्चा-प्रकोष्ठों और समितियों की बैठक ली थी। छत्तीसगढ़ को पुरस्कार मिलने पर मुख्यमंत्री ने कहा, छत्तीसगढ़ को विभिन्न विभागों में पुरस्कार मिल रहा है, इसका अर्थ है कि जो संबंधित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, विभाग हैं, अच्छा काम कर कर रहे हैं। उन्होंने पुरस्कार मिलने पर खुशी जताई है।

टिकैत आ रहे, ये अच्छी बात है

किसान नेता राकेश टिकैत के दौरे पर मुख्यमंत्री ने कहा, राकेश टिकैत छत्तीसगढ़ आ रहे हैं, यह अच्छी बात है। वहीं ट्रेनों के रद्द होने को लेकर उन्होंने कहा, देश में ऊर्जा का संकट आने वाला है। आज वह सामने दिख भी रहा है। यदि ऊर्जा का संकट न होता तो पैसेंजर ट्रेन रद्द करके आप गुड्स ट्रेनों की संख्या नहीं बढ़ाते।

अगले माह से शुरू होगा कांग्रेस संगठन का चुनाव, सितंबर में मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष

0

कांग्रेस संगठन के निर्वाचन अधिकारी सदस्यता अभियान के बाद जायजा लेने पहुंचे

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस का सदस्यता अभियान पूरा होने के बाद अब संगठन चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कांग्रेस के प्रदेश निर्वाचन अधिकारी उमर हुसैन दलवई ने बताया कि मई माह के पहले सप्ताह में संगठन चुनाव की तिथि का ऐलान केंद्रीय चुनाव समिति के द्वारा किया जाएगा। बूथ, ब्लॉक और जिला स्तर पर जिला अध्यक्ष और पीसीसी मेंबर के चुनाव के बाद अंत में सितंबर माह में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव होगा।

निर्वाचन अधिकारी दलवई ने बताया कि छत्तीसगढ़ में सदस्यता अभियान नवबंर में शुरू किया गया था। 15 अप्रैल तक प्रदेश में 20 लाख सदस्य बनाए गए हैं। जो पूरे देश सबसे अधिक है। हर बूथ में सदस्य बनाए गए हैं। कांग्रेस ने डिजिटल सदस्य अधिक तैयार किए हैं। इन सदस्यों के लाइव फोटो सहित आधार नंबर भी लिए गए है, ताकी बने सदस्यों की पहचान की जा सके। कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव समिति प्रवीण चक्रवर्ती के देखरेख में काम कर रही है, जो पूरी छानबीन के बाद इसे स्वीकृति दे रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस संगठन चुनाव को लेकर आने वाले एक पखवाड़े में तिथि का ऐलान केंद्रीय चुनाव समिति कर देगी, इसके बाद बूथ, ब्लॉक और जिला स्तर पर चुनाव कराए जाएंगे। सिंतबर माह में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव करा लिया जाएगा।

25 सदस्य बनाने पर ही पदाधिकारी

कांग्रेस संगठन ने सदस्यता अभियान को अधिक प्राथमिकता देते हुए मैन्यूअल और डिजिटल फार्म में इसे शुरू किया था। हर बूथ में सदस्य बनाने में धीमी गति के बाद इसमें तेजी लाई गई। कांग्रेस संगठन ने यह तय किया है कि सभी लोगों को सदस्य बनाना अनिर्वाय है। वहीं 25 सदस्य बनाने वालों को ही संगठन में पदाधिकारी बनाया जा सकता है।

सूची एआईसीसी को भेजी जा रही

सदस्यता अभियान खत्म होने के बाद पूरी सूची को 25 अप्रैल तक इसे एआईसीसी को भेजा जाएगा। चुनाव तारीख तय होने के बाद संगठन द्वारा डीआरओ और बीआरओ की नियुक्ति कर प्रदेश में जिला और ब्लॉक सदस्यों की नियुक्ति की जाएगी। वहीं डीआरओ द्वारा पीसीसी प्रतिनिधि का भी चुनाव कराया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस संगठन में लगभग 23 हजार से अधिक बूथ कमेटी, 35 जिला अध्यक्ष और 307 ब्लॉक संगठन के अध्यक्षों का भी चुनाव कराया जाएगा। जिला और ब्लॉक अध्यक्षों के चुनाव के बाद प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा।

जिलाें में लेंगे बैठक

प्रदेश निर्वाचन अधिकारी उमर हुसैन दलवाई जिले वार दौरा कर सदस्यता अभियान और संगठन चुनाव के संबंध में बैठक ले रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को राजनांदगांव और दुर्ग जिले का दोरा कर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में बैठक लेंगे। वहां से लौटने के बाद शाम 7 बजे मुंबई रवाना हो जाएंगे।

नशे बाज शिक्षक पर कार्यवाही न होने पर बच्चे परेशान, पालक है आक्रोशित

0

नशेबाज शिक्षको पर शिक्षा विभाग मेहरबान

प्राशा बनियागांव गाँव का शिक्षक बिना नशे के नही आता स्कूल

भानपुरी । शिक्षक ही बच्चों के भाग्य के विधाता होते हैं। और शिक्षक के बीना बच्चों की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह अधूरी मानी जाती है ,किंतु बड़े ही दुर्भाग्य की बात है कि, शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगा रहे गुरुजी ही अगर नशे में स्कूल पहुंचकर बच्चों के साथ दुर्व्यवहार गाली गलौज कर अश्लील बातें करेंगे तो शिक्षक एवं बच्चों के बीच जो एक सम्मान बना रहता है उस पर भी अब उंगली उठना लाजमी है ।बस्तर विकासखंड के प्राथमिक शाला बनियागांव में पदस्थ शिक्षक उदयसिंह ठाकुर जो कि नियमित रूप से नशे में मस्त होकर स्कूल पहुंचता है और बच्चों के साथ ना केवल गाली गलौज करता है बल्कि उन्हें गलत इशारे करके परेशान भी करता है ।यह प्रक्रिया दो-तीन वर्षों से चली आ रही है किंतु कोई भी इसका निदान नहीं कर पा रहा है ।जिसके कारण शराबी शिक्षक अपनी मनमानी पर कायम है ।पालक बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं पढ़ाई तो दूर शिक्षक नशे में रहकर क्या पढ़ाई करवा रहा होगा यह सोचने की बात है।

ग्राम सभा का प्रस्ताव भी नही हटा पाया शिक्षक को

शिक्षक के आदत से परेशान पालक कई बार ग्रामसभा में भी शराबी शिक्षक की शिकायत कर चुके हैं, उसके बावजूद भी कार्यवाही ना होना कहीं ना कहीं शिक्षा विभाग की लापरवाही को दर्शाता है बच्चे भय के साथ स्कूल जाते हैं और तुरंत ही वापस लौट जाते हैं मानवता का भी ध्यान शराबी शिक्षक को नहीं है ,बच्चों की चिंता को छोड़ मदमस्त होकर स्कूल में आए दिन लोगों को परेशान करना शिक्षक की आदत में शुमार हो गया है।

अधिकारी दौरा तो करते हैं मगर ऐसी ज्वलंत समस्याएं उन्हें नहीं दिखती

बस्तर विकासखंड में शिक्षा व्यवस्था का हाल जानने के लिए संकुल समन्वयक के भरोसे स्कूलों को छोड़ दिया गया है ।शराबी शिक्षक संकुल समन्वयक की बातें ही नहीं सुनते और उच्च अधिकारी कार्यालयों में बैठकर बड़ी-बड़ी बातें करते नजर आते हैं। उन्हें बच्चों के भविष्य की चिंता नहीं है इसलिए इन प्रकरणों पर उनकी नजर नहीं पड़ती ऐसा भी नहीं है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है पूरी जानकारी होने के बाद ही कार्यवाही न करना कहीं ना कहीं कुछ और ही बातें बयां करती है।

संकुल प्राचार्य ने निलंबन का प्रस्ताव भेजा अभी तक कार्यवाही नहीं

इस संबंध में संकुल प्राचार्य मनोज पांडे ने बताया कि उक्त शिक्षक के खिलाफ लिखित शिकायत की जा चुकी है किंतु सिर्फ नोटिस जारी कर शराबी शिक्षक से जवाब मांगी जा रही है जिसे खुद का होश नही है वह क्या जवाब देगा।

नही हुई कार्यवाही तो कलेक्टर के पास जाएंगे _ सरपँच

शराबी शिक्षक की आदतों से परेशान ग्राम पंचायत बनियागांव के सरपँच लुदरु राम, उपसरपंच श्रीमती संकुन्तला ,शाला समिति अध्यक्ष बुधमन राम उपाध्यक्ष हेमकुमार पंच अशोक कुमार, मंगल यादव पटेल, तुलसी राम रमा राम कोटवार ने कहा कि अगर जल्द इस पर कार्यवाही करके दूसरे शिक्षक की पडस्टापना नही होती है तो कलेक्टर महोदय के पासजाकर अपनी समस्या बताएंगे।

जांच के बाद होगी निलंबन की कार्रवाई –डीईओ

जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान ने कहा कि स्कूल में शराब पीकर पहुंचना बड़ा ही खेद का विषय है मामले की जांच करा कर दोषी पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी

गोंडवाना सामाजिक मिलन समारोह का आयोजन धरमपुरा में

0

जगदलपुर।रविवार को गोंडवाना समाज की समन्वय समिति द्वारा मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मिलन समारोह में पारंपरिक वेशभूषा में महिला पुरुष उपस्थित थे। महिला पुरुषों ने अपने इष्टदेव की पूजा अर्चना किया तदोपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस दौरान समन्वय समिति ने समाज की विभिन्न मांगों से संबंधित प्रस्ताव भी पारित किया। समाज प्रमुखों ने अपनी मांगों को राज्य सरकार के समक्ष पूरजोर तरीके से उठाने की वकालत की। दूसरी तरफ गोंडवाना समाज द्वारा आकर्षक तरीके से स्वागत द्वार बनाए थे जोकि कोंडागांव के कलाकारों द्वारा स्वयं छिंद से यह बनाया था जोकि लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ था।

मुंशी द्वारा किया गया था अमानत में खयानत, बैक में राशि जमा करने के नाम पर रूपये लेकर हुआ था फरार

0

☀️ पोल्ट्री फार्म के संचालक को ठगी करने वाला शातिर मुंशी पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही

☀️ 09 लाख 20 हजार रूपये की हुई थी ठगी

☀️ मामला संजय बाजार स्थित एबी पोल्ट्री फार्म का

☀️ 08 लाख 58 हजार रूपये नगद बरामद

☀️ दो मोबाईल एवं स्कुटी गाड़ी बरामद

उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में संजय बाजार स्थित एबी पोल्ट्री फार्म के संचालक से 9,20,000/-रूपये की अमानत में खयानत करने वाले शातिर मुंशी/आरोपी को पकडने में बस्तर पुलिस को बडी सफलता मिली है। ज्ञात हो कि दिनांक 16 अप्रैल 2022 को ए बी पोल्ट्री फार्म के संचालक अब्दुल्ला मेमन ने अपने कर्मचारी सब्बीर खान को 9 लाख 20 हजार रूपये अपने बैंक खाते में डालने के लिये दिया था। उक्त राशि को सब्बीर खान ने अपने संचालक के खाते में न डालकर अमानत में दिये पैसे को लेकर फरार हो गया था। उक्त घटना पर प्रार्थी अब्दुल्ला मेमन के रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में आपराधिक न्यासभंग, धारा 406 भादवि0 का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया।

प्रकरण में उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर माल-मुलजिम की पता तलाश की जा रही थी। दौरान अनुसंधान के मामले के आरोपी सब्बीर खान की उडीसा जैयपुर में उपस्थिति की सूचना पर एक टीम उडीसा रवाना किया गया था उक्त टीम के द्वारा जैयपुर में संदेह के आधार पर एक व्यक्ति की पहचान कर, घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे पूछताछ पर उसने अपना नाम सब्बीर खान निवासी कालीपुर अटल आवास जगदलपुर को होना बताया जिससे प्रकरण में संबंध में पुछताछ करने पर दिनांक 16.04.2022 को फार्म संचालक अब्दुल्ला मेमन ने 9 लाख 20 हजार रूपये अपने बैंक खाते में डालने के लिये दिया था जिसे इसके द्वारा आपराधिक न्यासभंग कर अमानत में खयानत कर, उक्त राशि अपने व्यक्तिगत उपयोग की नियत से लेकर फरार हो जाना स्वीकार किया है। जिसके कब्जे से 08 लाख 58 हजार रूपये, दो नग मोबाईल एवं एक स्कुटी वाहन जप्त कर बरामद किया गया है। उक्त आरोपी ए बी पोल्ट्री फार्म में पिछले पांच साल से मुंशी का काम करता था। मामले में आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया जा रहा है।

☀️ बरामद सम्पत्ति:-
(1) नगदी रकम 8,58,000/-रूपये,
(2) 02 नग मोबाईल कीमती 36,000/-रूपये,
(3) 01 जुपीटर वाहन क्रमांक-CG.17 / K.5655 कीमती 20,000/-रूपये

☀️ महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी:-
निरीक्षक – एमन साहू
उप निरी. – होरीलाल नाविक
सउनि. – प्रेम पानीग्राही
प्र.आर. – चोवादास गेदलें नकुल कश्यप
आरक्षक – भुपेन्द्र नेताम,प्रकाश नायक

मोदी सरकार के मंत्री सामाजिक न्याय पखवाड़ा के बहाने छत्तीसगढ़ मॉडल का अध्ययन एवं छत्तीसगढ़ राजनीतिक पर्यटन पर आए हैं – कांग्रेस

0

🟥 जनता को मोदी सरकार की वादाखिलाफी, नाकामी, विफलताओं और मुनाफाखोरी का जवाब देना चाहिए सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई की मार झेलने को मजबूर जनता को राहत कब मिलेगी – राजीव शर्मा

🟥 भाजपा के केंद्रीय मंत्री खोई जमीन और राजनीतिक सम्भावनाऐ तलाश में भटक रहे, राज्य की जनता के लिए मंत्री क्या लेकर आए हैं भाजपा सांसदों के गोद लिए गांव का अब तक पता नहीं बिना फंड के घोषित आकांक्षी जिलों में केंद्रीय मंत्रीयों का दौरा निःसन्देह ढकोसला.

🟥 भाजपा का प्रदेश नेतृत्व 3 वर्षों में शून्य के आंकड़े पर, जिसे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार के मंत्रियों का छत्तीसगढ़ दौरा इसका संकेत.

🟥 मोदी के मंत्री बताएं केंद्र की बकाया राशि कब तक मिलेगी पिछले 3 पिछले 3 वर्षों में 15वें वित्त आयोग के तहत बजट में राज्य का हिस्सा, कोल पेनाल्टी की राशि और जीएसटी की क्षतिपूर्ति का बकाया आज तक नहीं दिया गया इस पर बात हो तो राज्य विकास पथ पर और आगे बढ़े.

🟥 केंद्रीय मंत्री बताएं कि राज्य की बकाया राशि कब तक मिलेगी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना को धन या योजना ऐसी योजनाएं हैं जिन पर देश भर की राज्य सरकारों के साथ संसद की चार स्थाई कमेटियों ने अध्ययन किया जिसकी प्रशंसा पूरे देश में हो रही है – शर्मा

🟥 जमीनी और जनहित मुद्दों को उठाने में नाकाम भाजपा के केंद्रीय नेता प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से सकते में आ गए हैं, भाजपा नेता बेहद असहज स्थिति का सामना कर रहे.

↪️ बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने छत्तीसगढ़ सहित बस्तर दौरे पर आए केंद्रीय मंत्रियों के दौरे पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र के मंत्री छत्तीसगढ़ में भाजपा की खोई जमीन तलाशने के लिए भटक रहे हैं इनके पास राज्य के विकास के लिए कुछ नहीं केंद्रीय मंत्री बताएं कि राज्य में आए हैं तो उनके विभाग की क्या योजना लेकर आए हैं सिर्फ अधिकारियों से मीटिंग करने और राज्य सरकार को कोसने से विकास में उनकी सहभागिता नहीं हो जाएगी श्री शर्मा ने कहा कि केंद्रीय मंत्रियों ने सभी विषयों पर बात की लेकिन अपने विभाग से संबंधित योजनाओं से राज्य को क्या फायदा होगा इस पर किसी ने कुछ नहीं कहा, संघीय ढांचे पर हर राज्य को उसकी जनसंख्या के आधार पर केंद्रीय सहायता मिलती है केंद्र ने छत्तीसगढ़ को 3 साल में जो राशि दी वह कोई खैरात में नहीं दी है 15 वर्षों में भाजपा ने क्या किया सब जानते हैं 15 साल का इतिहास है सबसे ज्यादा किसानों ने आत्महत्या की है भूख से मौतें भी इनके कार्यकाल में हुई है किसानों के लिये भाजपा की सरकार ने कुछ नहीं किया हमारी सरकार में किसान समृद्ध हुए कर्ज का बोझ कम हुआ आम जनता की जेब में पैसे जा रहे हैं घर में समृद्धि आई छत्तीसगढ़ में मंदी का असर नहीं है बाजार में रौनक लौट आई है। श्री शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार व नीति आयोग ने राज्य के कामकाज का आकलन करने के लिए मापदंड बनाए हैं छत्तीसगढ़ सभी मापदंड पर खड़ा उतरा है इसके बाद भी केंद्र सरकार से मदद नहीं मिल पाना दुर्भाग्यपूर्ण है श्री शर्मा ने कहा कि केंद्रीय राजस्व के संग्रहण में छत्तीसगढ़ का स्थान अग्रणी है लेकिन जब राज्य के हिस्से का राजस्व देने की बात आती है तो छत्तीसगढ़ की उपेक्षा की जाती है पिछले 3 वर्षों में 15वें वित्त आयोग के तहत बजट में राज्य का हिस्सा लगभग 13 सौ करोड़ कोल पेनाल्टी राशि 4140 करोड़ और जीएसटी की क्षतिपूर्ति का बकाया अब तक नहीं दिया गया लगभग सभी केंद्रीय योजनाओं में राज्यांश बढ़ाए गए हैं खाद्य सब्सिडी और मनरेगा जैसे कार्यक्रमों के बजट में मोदी सरकार लगातार कटौती कर रही है केंद्रीय मंत्री बताएं कि राज्य की बकाया राशि कब तक मिलेगी। श्री शर्मा ने कहा कि लोगों को रोजगार देने महंगाई रोकने में केंद्र पूरी तरह से असफल है , देश की हालत ठीक नहीं है नोटबंदी और गलत जीएसटी की वजह से लोगों का रोजगार छूट रहा है रोजगार देने वाली छोटी इकाइयां बंद हो रही है महंगाई कमरतोड़ है मध्यमवर्ग डीजल पेट्रोल के दामों से परेशान हैं यूपीए सरकार की तुलना में बीते सात सालों में अधिक एक्साइज ड्यूटी वसूली गई। श्री शर्मा ने कहा कि देश का हर वर्ग में महंगाई कम करने और रोजगार की चिंता कर रहा है जमीनी और जनहित मुद्दों को उठाने में नाकाम भाजपा केंद्रीय नेताओं द्वारा प्रदेश सरकार की प्रशंसा से सकते में आ गई है, भाजपा नेता बेहद असहज स्थिति का सामना कर रहे हैं। भाजपा के अधिकांश नेता चुनाव हारने के बाद भी सत्ता के अहंकार से बाहर नहीं आ पाए हैं आम जनता से वो अब भी कोसों दूर हैं, श्री शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी नेतृत्वहीनता के दौर से गुजर रही है छत्तीसगढ़ प्रवास में जितने भी केंद्रीय मंत्री आए उनमें से अधिकांश ने प्रदेश सरकार के विकास कार्यों और प्रयासों की मुखर होकर प्रशंसा ही की है,सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने तो प्रदेश के मुख्यमंत्री की जम कर प्रशंसा की और उनसे इथेनॉल बनाने के लिए सहयोग भी मांगा। श्री शर्मा ने कहा कि यह राज्य की भूपेश सरकार का तीन साल पुराना प्रस्ताव है भेजने वाली बात ही नहीं है, पहले से प्रस्तावित है जब से हमारी सरकार बनी है उसके दूसरे महीने ही प्रस्ताव भेज दिया गया था कि हमें धान से एथनॉल बनाने की अनुमति दिया जाए, ये अनुमति नहीं मिली है इसका रेट भी तय नहीं किया गया है। यदि धान से एथेनॉल बनाने की अनुमति मिलती है तो इससे केंद्र, राज्य सरकार, किसान और आम आदमी का अधिक फायदा होगा। क्योंकि यहां धान की पैदावार अधिक है। पर केंद्र सरकार को अधिक ध्यान देना चाहिए।

छग प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला बस्तर के वार्षिक कलेंडर विमोचन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुवे बस्तर सांसद दीपक बैज व महापौर सफिरा साहू

0

छत्तीसगढ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला बस्तर के वार्षिक कलेंडर विमोचन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुवे बस्तर सांसद दीपक बैज व महापौर सफिरा साहू….

इस दौरान मुख्य अथिति के रूप में बस्तर सांसद दीपक बैज,अध्यक्षता कर रहे महापौर सफीरा साहू, विशिष्ठ अतिथि के रूप में पार्षद बी.ललिता राव,लता निषाद,नेहा ध्रुव,स्वास्थ कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह परिहार सहित संघ के पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

लाइट गोल से किसान परेशान, लाखों रुपए की नुकसान हो रहा

0

भानपुरी। बस्तर जिले के बकावंड ब्लाक में लाइट गोल होने से किसान परेशानी का सामना कर रहे हैं वही किसानों को लाखों रुपए के नुकसानी हो रही है यह नुकसान बिजली विभाग के अधिकारी कर रहे हैं । पूरे दिन में 5-6 बार लाइट बंद होता है बिजली गुल रहती है जिससे किसान अपने खेतों और बाड़ीयो मैं पानी की पूर्ति नहीं कर सकते हैं और किसानों के द्वारा लगाए गए फसल , सब्जियां सुख जाती हैं मर जाती हैं । यही हाल ऊर्जा विभाग के द्वारा लगाए गए गलियों में स्ट्रीट लाइट का है महीनों से बंद है लेकिन अधिकारी कर्मचारियों को बोलने के बाद भी लाइट चालू नहीं किया जा रहा है । टलनार ग्राम पंचायत के उपसरपंच तेज सिंह सेठिया ने कहा कि अधिकारियों को बार-बार निवेदन किया जाता है फिर भी सुनवाई नहीं हो रही है |

MOST POPULAR

HOT NEWS