City Media - Page 1185 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1185

पुलिस भर्ती के लिए युवाओं का इंतजार हुआ खत्म

0

बस्तर फाइटर के आरक्षक पद हेतु मई के दूसरे सप्ताह में फिजिकल टेस्ट

सब इंस्पेक्टर/प्लाटून कमांडर/ सूबेदार के 975 पदों के लिए मई के चौथे सप्ताह से शुरू होगा फिजिकल टेस्ट और डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर बस्तर पुलिस में अंदरूनी क्षेत्र के युवाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने एवं बस्तर पुलिस को नई धार देने के उद्देश्य से नवीन बस्तर फाइटर्स बल का गठन कर 2800 नवीन पदों का सृजन किया गया है।  जिसमें बस्तर फाइटर आरक्षक के 2100 पद सम्मिलित हैं।

बस्तर फाइटर आरक्षक के 2100 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए थे जिसमें 53 हजार से अधिक आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। मई के द्वितीय सप्ताह से आवेदकों की शारीरिक नापजोख एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा प्रारम्भ होगी। इस हेतु आवेदकों को समय रहते सूचित किया जाएगा।

इसके साथ ही छत्तीसगढ़ पुलिस के उपनिरीक्षक संवर्ग, प्लाटून कमांडर एवं सूबेदार के 975 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गए थे, जिसमें 1 लाख 48 हज़ार से अधिक ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन आवेदकों की शारीरिक नापजोख एवं प्रमाण-पत्रों की जांच मई के चतुर्थ सप्ताह से प्रारम्भ होगी। मई के प्रथम सप्ताह से अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रदेश की सभी विधानसभाओं में दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर

0

उप चुनाव के बाद मुख्यमंत्री जाएंगे सभी विधानसभाओं में, जनता से लेंगे फीडबैक

रायपुर/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रदेश की सभी विधानसभाओं में दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं । इस संबंध में आज मुख्यमंत्री और तमाम बड़े अधिकारियों के बीच 3 घण्टे से अधिक मैराथन बैठक में शेड्यूल तय करने को लेकर गहन चर्चा हुई ।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खैरागढ़ उप चुनाव के बाद विधानसभा के दौरे पर निकलेंगे। उनके लिए दो महीने का मैराथन दौरा कार्यक्रम तैयार हो रहा है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने कुछ दिन पहले ही प्रदेश की सभी 90 विधानसभा क्षेत्र में जाकर कामकाज समीक्षा की बात कही थी । मुख्यमंत्री दौरे के दौरान सीधे जनता से सवाल-जवाब कर  सरकार के कामकाज का आंकलन करेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां जोरों पर हैं। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान काम में और योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही अफसरों पर भारी पड़ सकती है।

अफसरों का होमवर्क शुरू

मुख्यमंत्री बघेल ने पहले ही संकेत दिए हैं कि वो 90 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इसे देखते हुए मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने सभी कलेक्टरों को इस दौरे के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। इसके हिसाब से अफसरों ने अपना होमवर्क करना शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि इस दौरे के दौरान काम में लापरवाही बरतने वाले अफसरों पर सीधे गाज गिरेगी। यही वजह है कि अफसरों की चिंता बढ़ गई है और उनका सारा फोकस मुख्यमंत्री की ड्रीम प्रोजेक्ट वाली योजनाओं पर आ गया है।

इन योजनाओं पर रहेगी सीएम की खास नजर

अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सुराजी गांव योजना के अंतर्गत नरवा-गरवा-घुरवा-बाड़ी कार्यक्रम, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, मिलेट मिशन, श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स योजना, वन अधिकार कानून,  वनोपज संग्रहण एवं प्रसंस्करण, छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन, राजस्व प्रकरणों के निराकरण, जल जीवन मिशन आदि योजनाओं, कार्यक्रमों तथा अभियानों की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी और स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूलों का भी निरीक्षण कर सकते हैं ।

छत्तीसगढ़ से मदद नहीं मिलती है तो राजस्थान में ब्लेक आउट की स्थिति बन जाएगी

0

राजस्थान को केन्द्र द्वारा आबंटित कोयला खदान के संबंध में पर्यावरण और स्थानीय लोगों के हितों को ध्यान में रखकर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी: बघेल

गहलोत ने कहा वे बड़ी उम्मीद लेकर छत्तीसगढ़ आए हैं, संकट की घड़ी में छत्तीसगढ़ से मदद की उम्मीद

राजस्थान में 4500 मेगावाट क्षमता के प्लांट बंद हो जाएंगे।

रायपुर – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्थान के मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास में राजस्थान के बिजली घरों को कोयले की आपूर्ति को लेकर विस्तृत विचार विमर्श किया गया। बैठक के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए कहा कि राजस्थान को भारत सरकार द्वारा आबंटित कोयला खदान के संबंध में पर्यावरण और स्थानीय लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। बैठक में छत्तीसगढ़ के वन मंत्री मोहम्मद अकबर, राजस्थान के उर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी भी उपस्थित थे।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोयला खदानों के संचालन और राजस्थान के जल्द कोयले की आपूर्ति के संबंध में कार्यवाही करने का अनुरोध किया। गहलोत ने कहा कि राजस्थान के लोगों की तरफ से वे बड़ी उम्मीद लेकर छत्तीसगढ़ आए हैं, हमारा प्रदेश संकट में है और चिंतित भी है कि आने वाले समय में क्या होगा। यदि छत्तीसगढ़ से मदद नहीं मिलती है तो राजस्थान में ब्लेक आउट की स्थिति बन जाएगी। इसलिए उन्हें खुद यहां आना पड़ा है। राजस्थान में संकट की घड़ी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि छत्तीसगढ़ सरकार इस संबंध में जल्द फैसला लेगी। इस संकट की घड़ी में छत्तीसगढ़ हमारी मदद कर सकता है। यहां हम बड़ी उम्मीद लेकर आए हैं।

राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत ने राजस्थान को आबंटित कोयला खदानों में खनन गतिविधि प्रारंभ करने के लिए लंबित मंजूरी जल्द देने का आग्रह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से किया। उन्होंने बताया कि राजस्थान में कोयले की कमी के कारण गंभीर बिजली संकट पैदा हो गया है। यदि छत्तीसगढ़ से मदद नहीं मिलती है तो राजस्थान में 4500 मेगावाट क्षमता के प्लांट बंद हो जाएंगे।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राजस्थान को जो कोल ब्लाक आबंटित हुआ है। उस पर विधिवत कार्यवाही की जा रही है। इस प्रक्रिया में समय लगता है। खदान आबंटन के बाद पर्यावरण की स्वीकृति के साथ भारत सरकार और राज्य सरकार की गाइड लाइन पूरा करना होता है। पर्यावरण और स्थानीय लोगों के हितों का भी ध्यान रखना पड़ता है। राज्य सरकार ने पर्यावरण और स्थानीय लोगों के हितों से कभी समझौता नहीं किया। इन विषयों को लेकर राज्य सरकार हमेशा गंभीर रही है।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि हमने लेमरू एलिफेंट कारीडोर बनाया पिछली सरकार को 450 वर्ग किलोमीटर की अनुमति मिल गई थी। लेकिन हमने 1995 वर्ग किलोमीटर का क्षेत्र लेमरू एलीफेंट कारीडोर में नोटीफाई किया। इस क्षेत्र में 39 कोल ब्लाक आए। इसमें छत्तीसगढ़ सरकार के भी दो कोल ब्लाक हैं। हमें पर्यावरण, जैव विविधता और हसदेव बांगों बांध को भी बचाना है। इसीलिए हमनें 1995 वर्ग किलोमीटर का क्षेत्र लेमरू एलीफेंट कारीडोर में नोटीफाई किया है।

बघेल ने कहा कि यह भी पहली बार हुआ है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री इस विषय पर चर्चा करने छत्तीसगढ आए हैं। इस पूरे प्रकरण में पर्यावरण, स्थानीय लोगों के हितों और क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखकर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। इसकी प्रक्रिया प्रगति पर है। नियमानुसार ही खदानों का संचालन किया जाएगा। इसमें कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

कोयला खदान के संबंध में बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, वन विभाग के प्रमुख सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, खनिज विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, सचिव उर्जा अंकित आनंद राजस्थान के मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव कुलदीप सिंह रांका, अपर मुख्य सचिव उर्जा सुबोध अग्रवाल, राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम के सीएमडी आर. के शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

विधायक चंदन कश्यप ने सरस्वती योजना के तहत 272 बालिकाओं को बांटी साईकिल

0

भानपुरी..।। मर्दापाल । पढ़ाई में दूरी की बाधा दूर करने के उद्देश्य से स्कूल शिक्षा विभाग की महत्वाकांक्षी योजना सरस्वती साइकिल योजना अन्तर्गत शुक्रवार को शास.उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मटवाल,हसलनार,मयूरडोंगर,मडानार और गोलावंड में निशुल्क साइकिल का वितरण किया गया। मुख्य छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष व नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने 272 बालिकाओं को निशुल्क साइकिल वितरण कर उनके उज्जवल भविष्य के लिये प्रोत्साहित किया। स्कूल में अध्ययनरत बालिकाएं विधायक के हाथों साइकिल पाकर काफी खुश नजर आए। विधायक ने इस अवसर पर कहा कि पहले ग्रामीण अंचल की बहुत सी लड़कियां स्कूल की दूरी अधिक होने के कारण पढ़ाई से वंचित रह जाती थी, परंतु शासन की योजना से अब बालिकाओं को दूरी की समस्या नहीं रह गई है। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए समुचित शिक्षा के साथ साथ अन्य जरूरी कदम उठाने एवं कोई भी समस्या होने पर सीधे संपर्क करने को कहा साथ ही उन्होंने शिक्षकों को भी प्रोत्साहित किया।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुखराम पोयाम,विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र कोर्राम,विधायक प्रतिनिधि वरुण सेठिया,जनपद सदस्य शिव कोर्राम,जनपद सदस्य प्रमिला बघेल,मोहन कोर्राम रामपथ कोर्राम,रामलाल सोढी, सालिक बेलसरिया,गंभीर सिंग, रामधर पोयाम,धीरजलाल बघेल,दयाराम कश्यप, सोनधर कोर्राम, जगरनाथ,मोती भोयर,मोती कश्यप, रोमन कोर्राम रति नाग,रसूल कश्यप,जगदेव बघेल,हरिचंद बघेल, खूटी बघेल,हरी मांडवी,लक्ष्मण बघेल,सोसल मीडिया विधायक प्रतिनिधि धर्मा पाढ़ी, विक्की कश्यप कार्यकर्ता शिक्षक बच्चे अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने शहर के विभिन्न वार्डों में बैठक लेकर डिजिटल सदस्यता अभियान चलाया

0

अभियान चलाकर लोगों को कांग्रेस का अधिकृत सदस्य बनने को प्रेरित किया

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने शहर के विवेकानन्द वार्ड, अनुकूल देव वार्ड, जवाहर नगर वार्ड,मदन मोहन मालवीय वार्ड में बैठक लेकर डिजिटल सदस्यता अभियान चलाया एवं लोगों को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का अधिकृत सदस्य बनाया |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की देश की सबसे पुरानी और सबसे विश्वसनीय पार्टी जिसने देश की आजादी की लड़ाई लडी और देश की एकता अखंडता के लिए कृत संकल्पित है उस पार्टी का सदस्य बनना गर्व का विषय है आज जब कुछ राजनीतिक दल देश के सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न करने में लगे हैं तब कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो देश की एकता अखंडता के लिए खड़ी है ऐसे समय में अधिक से अधिक लोगों को देश की एकता अखंडता और साम्प्रदायिक सौहार्द के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से जुड़ना चाहिए |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ नगर निगम की सभापति कविता साहू, पार्षद सुशीला बघेल, पंचराज सिंह, लता निषाद, सूर्या पाणी, पूर्व पार्षद जोहन सुता शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा वरिष्ठ नेता एस नीला उपस्थित रहे |

बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल जी के प्रयासों से जरूरतमंदो को मिली आर्थिक सहायता

0

बस्तर विधायक जी ने उच्च स्वास्थ्य हेतु कई गरीब निसहाय लोगों को आज अपने निवास स्थान में सात लाख रूपये का चेक हितग्राहियों को आर्थिक सहायता के अनुरूप आज वितरण किया |

हितग्राहियों ने कहा कि हम ग्रामीण क्षेत्र के लोग इस तरह की मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहते है लेकिन विधायक जी का दौरा लगातार क्षेत्रों में रहता है उनको समय समय पर यह सब स्थिति पर अवगत कराते रहते है हमारे क्षेत्र काफी बड़ा होने के बाउजूद भी विधायक जी हमारे जैसे गरीब निसहाय लोगों के लिए सदैव सहयोग के लिए तत्पर रहते है आज बस्तर विधायक जी के अथक प्रयासों से हमें आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के माध्यम से आज आर्थिक सहायता के रूप यह सहयोग मिल रही है बहुत ही अच्छा लग रहा है कि छत्तीसगढ़ की सरकार लोगों को ईलाज हेतु सहयोग कर रही है |

बस्तर विधायक जी ने कहा कि यह स्वेछाअनुदान राशि इसलिए दिया जा रहा है हमारी छत्तीसगढ़ सरकार ने बस्तर जैसे अंदरूनी क्षेत्र के लोगों को सुविधाओं से वंचित ना रहे इसलिए हमारी सरकार जब से बनी है हमनें यही प्रयास किया कि निचले स्तर से ही लोगों को लाभान्वित करेंगे और स्वास्थ्य, शिक्षा,कृषि, रोजगार, हेतु आर्थिक सहायता प्रदान किया है |

संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से दो बीमार जरूरतमंद को मिली चार लाख की आर्थिक सहायता

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के अनुरोध पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने दो बिमार जरूरतमंद को चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की |

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन के प्रयासों से जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र की कैंसर पीड़ित गायत्री मगराज को उपचार हेतु दो लाख रुपए एवं दुर्घटना में पैरों से विकलांग जीशूदास निवासी जवाहर नगर वार्ड को उपचार हेतु दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के स्वेच्छानुदान मद से प्रदान की गई |

इस अवसर पर आर्थिक सहायता प्राप्त करने वाले पीडीतोंं ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने जिस संवेदनशीलता से आर्थिक सहायता प्रदान की है उसके लिए हम सभी मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हैं एवं हमारे सक्रिय एवं हमेशा लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहने वाले विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन का आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने संवेदनशीलता से हमें आर्थिक सहायता प्रदान करने में मदद की |

सभी हितग्राहियों ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा की अब उनके इलाज की समुचित व्यवस्था हो सकेगी विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की सहृदयता है की उन्होंने आर्थिक सहायता प्रदान की है हमारे प्रदेश में अब समुचित उपचार के बिना किसी को कोई परेशानी नहीं होगी |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ नगर निगम की सभापति कविता साहू, पार्षद सुशीला बघेल,लता निषाद,सूर्या पाणी, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा वरिष्ठ नेता एस नीला उपस्थित रहे |

नई शिक्षा नीति पर, व्यवसायिक शिक्षा पर जोर

0

आज दिनांक 25 मार्च 2022 को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत जिले के 20 स्कूलों को जहां पर बस्ताविहीन अर्थात व्यवसायिक शिक्षा चलाने की अनुमति शासन ने दी है उन शालाओं के बच्चों और शिक्षकों द्वारा व्यवसायिक शिक्षा में क्या-क्या बनाया गया है उसकी प्रदर्शनी जिला स्तर पर की गई जिसमें 20 शालाओं ने भाग लिया जिसमें विभिन्न प्रकार के सामग्री का निर्माण बच्चों ने अपने मास्टर ट्रेनर से सीख कर बनाया है उस की प्रदर्शनी लगी। इसे देखने हेतु बस्तर जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान, बेंजामिन प्राचार्य हायर सेकेंडरी भगत सिंह स्कूल, एवं प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सुषमा झा ने अवलोकन कर बच्चों को इस कार्य को आगे बढ़ाने एवं निरंतरता बनाए रखने का आशीर्वाद दिया, जिला शिक्षा अधिकारी ने बच्चों द्वारा निर्मित विभिन्न सामग्रियों को राशि देकर भी खरीदा। इस संबंध में

जानकारी देते हुए एपीसी प्रशिक्षण समग्र शिक्षा जिला बस्तर गणेश तिवारी जी ने प्रत्येक स्कूल के प्रत्येक व्यवसाय के बारे में जिला शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया गया इस व्यवसाय में आचार, बड़ी, पापड़, मशरूम की खेती कैसे करें गोबर से लकड़ी कैसे स्थापित करें बच्चों को सिलाई कौशल के बारे में बांस के छोटे-छोटे खिलौने और उनके उपयोग कैसे किए जाते हैं उस पर भी निर्माण कार्य बताया गया। कुछ स्कूलों ने चिप्स निर्माण पर एवं केक बनाने की विधि पर भी अपनी बात रखी। एक मेले का माहौल था जहां पर सभी ने अपनी अच्छी कौशल का प्रदर्शन किया साथ ही 2 स्टाल पर जो बच्चों ने पेंटिंग के कार्य के लिए भगत सिंह का फोटो बनाकर रंगीन फोटो के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी को प्रदान किया। इस अवसर पर जिला मिशन समन्वयक अखिलेश मिश्रा जी भी उपस्थित रहे इन बच्चों के लिए स्वल्पाहार एवं चाय की व्यवस्था भी की गई थी। यह कार्यक्रम 2 घंटे का रहा जिसे सभी ने एक दूसरे के स्टाल में जाकर देखा कि हम अपने शालाओं में क्या बनाए हैं और दूसरों ने क्या बनाया है इसे जिला स्तर पर सभी ने सराहा।

इसी क्रम में अरविंदो सोसायटी द्वारा जिले के 44 शिक्षकों द्वारा ऑनलाइन नवाचार किए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी महोदय, प्राचार्य गण, जिला मिशन समन्वय एवं एपीसी प्रशिक्षण के द्वारा इन सभी 44 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र दिया गया एवं इसी तरह नवाचार कार्य को करते हुए करते रहने पर बल दिया गया। आशीर्वचन के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी महोदय ने इन सभी शिक्षकों को बढ़-चढ़कर काम करने और शून्य निवेश पर जो हम पठन सामग्री निर्माण करते हैं बच्चों को सिखाने के लिए उसे और अधिक व्यवस्थित करने एवं बच्चों पर लागू करने का भरपूर प्रयास करने हेतु कहा गया।

बस्तर जिले में परंपराएं बहुत अधिक हैं हमारे जिले में उन परंपराओं पर विज्ञान का क्या दृष्टिकोण होता है उसे विज्ञान शिक्षक कितना अधिक समझते हैं और उन बातों को हम यहां पर एक प्रेरक के रूप में लोगों को कैसे समझाएं इसलिए एक म्यूजियम के रूप में उन सभी के बारे में विस्तृत जानकारी दीवारों पर दी गई है साथ ही सामग्री कैसे दी गई है उसका चित्रांकन किया गया है एवं कुछ नमूने के रूप में सामग्री भी रखी गई है जिसके आधार और उस सामग्री को देखकर हम विज्ञान की सोच कैसे रखते हैं इस पर एक म्यूजियम गठित किया गया है जिसका भी हमारे सभी विज्ञान के पी एल सी शिक्षक साथियों ने देखा एवं उन सामग्री को और अधिक व्यवस्थित करने का बीड़ा उठाया है इस तरह से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक 11:00 से 2:00 के बीच किया गया इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रभारी रहे एपीसी प्रशिक्षण गणेश तिवारी ने सभी शिक्षकों को अपने शब्दों से संबोधन किया एवं हम अपने जिले के लिए और अच्छा क्या करें इस पर व्याख्यान भी दिया गया और इस तरह से आज का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

विश्व टीबी दिवस के अवसर पर महारैली निकालकर दिया गया जागरूकता का संदेश

0

संयुक्त संचालक डॉ.ए.आर.गोटा ने टीबी प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जगदलपुर, 25 मार्च 2022/ विश्व टीबी दिवस के अवसर पर गुरुवार 24 मार्च को बस्तर जिले में टीबी की रोकथाम व उसके प्रति जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महारानी अस्पताल जगदलपुर में आयोजित जिला क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के द्वारा किया गया। इस अवसर पर संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ.ए.आर.गोटा ने हरी झंडी दिखाकर टीबी प्रचार रथ को रवाना किया। आयोजन के दौरान टीबी जागरूकता से संबंधित नारा, पोस्टर ,बैनर, माइकिंग के साथ महा रैली का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.आर.के चतुर्वेदी ने कहा कि बस्तर जिले में टीबी रोग के रोकथाम के लिये युद्धस्तर पर मरीजों की पहचान और त्वरित इलाज की व्यवस्था की जा रही है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी लोगों को जागरूक करने के लिए 24 मार्च को विश्व टीबी दिवस पर जिले में महारैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी डॉ. सी आर मैत्री ने भी टीबी के रोकथाम के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी। कार्यक्रम में युवोदय के वालंटियर्स, बीएससी नर्सिंग के स्टूडेंट, टी.आई.एड्स नियंत्रण परियोजना के समस्त कर्मचारीगण, पीरामल स्वास्थ्य के टीम, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थेे।

मुख्यमंत्री बघेल ने किया गहलोत का आत्मीय स्वागत

0

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री गहलोत आज दोपहर रायपुर पहुंचे। वे एयरपोर्ट से सीधे मुख्यमंत्री निवास पहुंचे।

इस अवसर पर वन मंत्री मोहम्मद अकबर, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू सहित छत्तीसगढ़ और राजस्थान के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS