श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दीपक झा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ओपी शर्मा के मार्गदर्शन में केशलूर एसडीओपी श्री चंद्रशेखर परमा एवं यातायात उप पुलिस अधीक्षक श्री पंकज ठाकुर के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्ग में अत्यधिक पर्यटन वाले सड़कों पर यातायात सुधार वह दुर्घटना से बचाव हेतु कार्यवाही किया गया ।
कार्यवाही का मुख्य उद्देश्य लोगों को सुगम व बाधारहित आवागमन उपलब्ध कराना तथा दुर्घटना रोकने से है ।
कार्यवाही में मुख्यतः तीव्र गति से वाहन चलाना , तीन सवारी बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियां , मोबाइल का प्रयोग करना , शराब सेवन कर वाहन चलाना , गाड़ियों में अत्यधिक लोगों का होना , लापरवाही पूर्वक वाहन चलाना इन सभी पर कार्यवाही किया गया कार्यवाही के साथ साथ राष्ट्रीय राज्य मार्ग से लगे गांवों को समझाइश व यातायात जागरूकता हेतु प्रेरित किया गया ।
पर्यटन स्थलों पर जाने वाले मार्ग में औचक चेकिंग से आम ग्रामीण वह लोगों ने इसे सफल कार्यवाही बतलाया जिससे उनके दुर्घटना से बचाव होती है तथा ऐसी कार्यवाही करते रहने की अपील की है।
जगदलपुर। कांग्रेस के शहर जिला सचिव बेनी फर्नाडीस ने कहा है कि स्वाभिमान छत्तीसगढ़ राज्य के स्वाभिमान और संवेदनशील तथा जन जन के नेता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा नगरनार स्टील प्लांट खरीदने का संकल्प जताकर केंद्र सरकार को यह संदेश दिया गया है कि राज्य की संपत्ति को लेकर मोदी सरकार कोई ख्वाब ना सजाए । विधानसभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि नगरनार स्टील प्लांट को निजी हाथों में नहीं जाने देंगे राज्य सरकार इसे खरीद लेगी। बेनी फर्नाडिस ने आगे कहा कि यह ऐतिहासिक फैसला बस्तर के जन भावनाओं का सम्मान मात्र नहीं बल्कि एक दूरदर्शिता पूर्ण अत्यंत ही हर्ष पूर्ण फैसला है ।
जारी विज्ञप्ति में बेनी फर्नांडिस ने कहा कि राज्य में राज्य सरकार ने नगरनार स्टील प्लांट को निजी हाथों में नहीं जाने देने पर अपना एलान सामने रख दिया है, अब केंद्र सरकार भी जल्दी से छत्तीसगढ़ सरकार के इस फैसले को सबक की तरह लेते हुए उक्त संयंत्र के विनिवेशीकरण को रद्द करे ।संयंत्र के लिए बस्तर के आदिवासियों ने अपनी जमीन दी बहुत कुछ सहा और सपने देखें हैं इसलिए उनके हक का फैसला है जो उन्हें मिलकर रहेगा छत्तीसगढ़ सरकार ने यह साफ कर दिया है।
दल्लीराजहरा – शासन की महत्वाकांक्षी योजना पढ़ाई तुंहर दुआर के अंतर्गत बच्चों की पढ़ाई न बिगड़े इसलिए वर्चुअल कक्षाएं लगाई जा रही है। जहाँ वर्चुअल क्लास नहीं लग पा रहा है, वहां मोहल्ला क्लास लगाकर बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। कुछ ऐसा ही दल्लीराजहरा में देखने को मिल रहा है।
मोहल्ला क्लास के अंतर्गत शा. प्रा. विद्यालय पंडरदल्ली संकुल केंद्र में राजहरा के शिक्षक धनसिंग यादव , तुमेंद्र कुमार साहू के द्वारा वार्ड 2 आजाद नगर गार्डन में बच्चों को पढ़ा रहे है | शिक्षक मोहल्ला क्लास लगाकर कक्षावार, विषयवार बच्चों को समूह में बांटकर अध्यापन करा रहे हैं। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते शिक्षा के मंदिरों में तालाबंदी है। बच्चों के भविष्य को देखते हुए पढ़ाई तुंहर दुआर योजना लागू कर पढ़ाई करवाई जा रही है |
गुरूर :- हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग जिला दुर्ग (छ.ग.) राष्ट्रीय सेवा योजना व ब्लू बिग्रेड यूनीसेफ जिला स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से स्वयं सेवको के द्वारा ग्रामों में जाकर जानकारी प्राप्त किया जन-जागरूकता रैली बच्चों को गुड टच बेड टच और त्वचा सम्बन्धी एवं साथ ही दीवाल पर नारा लेखन, टीकाकरण ,पोलियो के संबंध में जन जागरूकता जानकारी दिया गया । उक्त कार्यक्रम में जिला संगठक बालोद डॉ लीना साहू , जिला के प्रभारी रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नाजमा बेगम, साथ में बालोद जिला के महाविद्यालय के रासेयो कार्यक्रम अधिकारी रोश्नी साहू, अविमान मिश्रा, डॉ अभिसेक पटेल, संजय शुक्ला ने अपने -अपने ब्लॉक श्रेत्रों में जाकर । विविध कार्यक्रम का आयोजन किया स्थान का नाम जो इस प्रकार से है:-
मॉ बहादुर कलारिन कला एवं विज्ञान महाविद्यालय गुरूर, जिला-बालोद (छ.ग.) – बोरतरा, कोलिहामार, दानीटोला, कन्हारपुरी, गुरूर ।
माता कर्मा महाविद्यालय गुण्डरदेही जिला-बालोद (छ.ग.) – खलारी, बिरेतरा, नवागांव, चन्दनबिरही, बधमरा।
शसकीय महाविद्यालय अर्जदा जिला-बालोद (छ.ग.) – परसवानी, कुरदी, मानकी, बोरगहन।
शसकीय भारती उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय अंर्जदा जिला-बालोद (छ.ग.) – डुडिया, रौना परसतरई फारतडीही।
शसकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय कचान्दुर जिला-बालोद (छ.ग.) – अर्जुनी ,देवरी, साजा, धरमी, कचान्दुरा
शसकीय शहीद कौश्ल महाविद्यालय गुण्डरदेही जिला-बालोद (छ.ग.) – खर्रा ,गुण्डरदेही । , खरबना, उक्त जानकारी जिला के प्रभारी रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नाजमा बेगम ने दी।
दल्लीराजहरा – नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम को दृष्टिगत रखते हुए तथा वर्तमान में जिले में कोरोना पॉजिटिव प्रकरणों की राख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। जिसे रोकने एवं नियंत्रण में रखने हेतु सभी संबंधित उपाय अमल लाया जाना उचित एवं आवश्यक हो गया है। जिसे लेकर शांति समिति की बैठक दल्ली राजहरा थाने में की गई जिसमें तहसीलदार प्रतिमा ठाकरे नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर नगर पंचायत चिखलाकसा अध्यक्ष भिखी मसिया उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम थाना प्रभारी टी एस पट्टावी दल्ली राजहरा के समस्त पार्षद एल्डरमैन चिखलाकसा के पार्षद एल्डरमैन सांसद प्रतिनिधि अन्य जनप्रतिनिधि पत्रकार गण आदि लोग की उपस्थिति में संपन्न हुआ | जिसमे दिनांक 31/12/2020 को नववर्ष स्वागत कार्यकम एवं बालोद जिला में आगामी दिनों में आने वाले त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए निम्नानुसार निर्देश प्रसारित किए जाते है। –
1 कार्यक्रम का आयोजन खुले एवं सार्वजनिक स्थान में न किया जाये।
2. कार्यकम के दौरान किसी प्रकार के जुलूस, सभा, रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाये।
3. कार्यक्रम स्थल की क्षमता का 50 प्रतिशत अथवा अधिकतम 200 व्यक्ति ही सम्मिलित हो सकेंगे।
4. कार्यकम स्थल में प्रवेश द्वार एवं निकासी द्वार पृथक-पृथक हो यह सुनिश्चित किया जावे एवं प्रवेश/निकासी द्वार टच मोड में हो।
5. श्वसन शिष्टाचार का कड़ाई से पालन रानिश्चित किया जाये। कार्यकम में उपस्थित व्यक्त्ति खांसते/छींकते समय टिशू पेपर/रुगाल/मुडी हुई कोहनी का अनिवार्यतः उपयोग करेंगे। कार्यकग के आयोजक यह सुनिश्चित करेग कि उपयोग में लाए सामग्री का ठीक से निपटारा किया जाये।
6. कार्यकम के दौरान आयोजन परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाया जाये तथा वीडियोग्राफी कराया जाये। ताकि कोई व्यक्ति कोरोना संकगित होने पर कान्टेक्ट ट्रेसिंग किया जा सके।
7. कार्यक्रम का आयोजन रात्रि 12.30 बजे तक समारा किया जाये।
8. बिना अनुमति के कार्यक्रम का आयोजना न किया जाये।
9. छोटे बच्चों एवं अधिक उम्र के बुजुर्ग व्ययित्तयों को आयोजन में शामिल किया जावे ।
10.मुख्य सचिव छ0ग0 शासन के आदेश क्रमांक 625/सीएस/2020 दिनांक 09/11/2020 के अनुकम में रात्रि 11:55 से 12:30 बजे तक हरित पटाखों का उपयोग किया जा सकेगा।
11. प्रत्येक कार्यकम आयोजक समय पूर्व सोशल मीडिया में यह जानकारी दे कि कोविड -19 कोरोना के कारण कार्यका वृहद रूप से आयोजित नहीं किया जावेगा जिससे लोगों की भीड़ न हो।
12. कार्यक्रम आयोजन के दौरान किसी प्रकार के मंच/पंडालन लगाया जाये।
13. आयोजन में उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति को सोशल/फिजिकल डिस्टेसिंग Mask लगाना एवं समय-समय पर सेनेटाइजर का अनिवार्य रूप से उपयोग किया जावे |
14. कोलाहाल अधिनियम का पालन किया जाये।
15. कार्यक्रम स्थल पर सैनेटाइजर, थर्मल स्किनिंग, ऑक्सीमीटर, हेडपॉश एवं क्यू मैनेजमेंट सिस्टम की व्यवस्था की जाएगी। थर्मल स्क्रीनिंग में बुखार पाए जाने पर अथवा कोरोना से संबंधित कोई भी सामान्य या विशेष लक्षण पाए जाने पर प्रवेश नहीं देने की जिम्मेदारी संबंधित कार्यक्रम के आयोजनकर्ता की होगी।
16. कार्यक्रम स्थल पर पान, गुटखा, तम्बाकू इत्यादि उपयोग कर सार्वजनिक स्थान पर थूकना प्रतिबंधित है।
17. कार्यक्रम आयोजन के दौरान अग्नि शमन यंत्रों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित किया जावे |
18. कार्यक्रम आयोजन के दौरान यातायात नियमों का पालन किया जाये किसी प्रकार के यातायात बाधित न हो यह सुनिश्चित किया जावे।
19. कार्यक्रम स्थल पर किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन न किया जाये।
20. कार्यक्रम आयोजन स्थल पर एक रजिस्टर संधारित किया जायेगा, जिसमें उपस्थित होने वाले सभी व्यक्तियों का नाम, पता, गोबाइल नंबर दर्ज किया जायेगा। ताकि उनमें से कोई भी व्यक्ति कोरोना संकमित होने पर कान्टेक्ट किया जा सके।
21. आयोजन के दौरान एनजीटी एवं शासन के द्वारा प्रदूषण नियंत्रण के लिए निर्धारित मानकों का अनिवार्य रूप से पालन किया जाना होगा, नियमों के उल्लघन पर समिति के सदस्य जिम्मेदार होंगे।
22. इस सभी शर्ता के अतिरिका कोविड -19 के संबंध में भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किए गए आदेशों का पालन अनिवार्य रूप से किया जाना होगा।
23. उपरोक्त दिए गए किसी भी शर्तों का उल्लंघन अथवा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था होने पर इसकी समस्त जिम्मेदारी कार्यक्रम के आयोजनकर्ता की होगी तथा उसके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा तथा आदेश/निर्देश के उल्लंघन करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 सह पठित एपिडेमिक डिसीज एक्ट 1987 यथा संशोधित 2020 एवं भारतीय दण्ड संहिता 1860 की धाराओं के अंतर्गत विधि अनुकुल कार्यवाही की जावेगी।
दल्लीराजहरा पालिका क्षेत्रान्तर्गत वार्ड क्रमांक-5 में स्थित ऐतिहासिक शंकर तालाब के सफाई अभियान में मोर्चा संभालते हुए पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी ने स्वयं तालाब में उतरकर जलकुंभी की सफाई करने लगे जिससे प्रेरित होकर वार्ड पार्षद जनक निषाद,वार्ड क्र 9 पार्षद श्रुति यादव,वार्ड क्र 2 पार्षद ममता नेताम,युवा नेता सोमेश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी तालाब में उतरकर श्रमदान किया और तालाब में भरे जलकुंभी और गंदगी की सफाई में सराहनीय योगदान दिया।
वार्ड 5 स्थित शंकर तालाब नगर का ऐतिहासिक धरोहर है और इसके स्वच्छता के लिये पिछले 10 वर्षों में पहली बार पालिका अध्यक्ष श्री शीबू नायर जी के नेतृत्व में वृहद सफाई अभियान चलाया गया, अध्यक्ष शीबू नायर जी ने कहा कि वार्डों के तालाबों को स्वच्छ व सुंदर बनाने की दिशा में प्रथम चरण में सफाई अभियान का आगाज किया गया है आगामी दिनों में तालाबों के मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण के लिये कार्ययोजना तैयार किया जाएगा और तालाबों के संरक्षण की दिशा में आवश्यक पहल किये जायेंगे।
जगदलपुर – दिनांक 07.12.2019 को चौपाटी जे0एफ0सी0 सामने से किसी अज्ञात चोर द्वारा दिपांशु सिंह का Realme Pro-3 मोवाईल कीमती 15,999/- रूपये का मोबाइल चोरी हो गया था जिस पर दिपांशु सिंह ने थाने जाकर अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई | उसके बाद पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 13/2020 धारा 379 भादवि0 दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय, दीपक झा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के प्रआर0क0 1292 दिनेश जस्कर हमराह स्टाफ आरक्षक क्रमांक-1103 रामसिंह कश्यप, आर0क0 1056 रैमल मौर्य एवं सायबर सेल के टीम द्वारा घटना दिनांक से चोरी कर अज्ञात चोर की पता तलाश हेतु टीम बनाकर, पता ताजी किया जा रहा था पता तलाश के दौरान शहर के संदिग्ध व्यक्तियो से पुछताछ की गई तथा उक्त मोबाईल का सी0डी0आर0/कैफ की जानकारी लिया जाकर पता तलाश किया गया।
जिस दौरान दिनांक 28.12.2020 को संदेही प्रवीण कुमार सोनी पिता श्यामलाल सोनी उम्र 30 साल निवासी सोनारपारा पंडरीपानी से पूछताछ करने पर घटना दिनांक को उक्त मोबाईल फोन को घटनास्थल से चोरी करना स्वीकार किया। जिसे मेमोरण्डम कथन के आधार पर चोरी गये सम्पत्ति को विधिवत् आरोपी के कब्जे से एक Realme Pro-3 मोबाईल कीमती 15,999/-रूपये को विधिवत जप्त किया गया एवं आरोपी के विरुद्ध उपरोक्त अपराध धारा कारित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दो बड़े नेताओं की लड़ाई अब खुलकर सामने आ गया है। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा मुद्दा मिल गया है जिसके कारण कांग्रेस की फजीहत होना तय है। भाजपाईयों ने मेडिकल कॉलेज में सायकिल स्टैंड के दर पर प्रशासनिक दवाब बनाया गया है किंतु जिस प्रकार कांग्रेस पार्टी के दो प्रदेश स्तरीय नेताओं में विवाद की स्थिति बन गई है उससे बस्तर की राजनीति के साथ प्रदेश में भी उबाल आ सकता है क्योंकि कांग्रेस प्रदेश महासचिव यशवर्धन राव के भाई से सायकिल स्टैंड का ठेका निरस्त कर कांग्रेस की प्रदेश सचिव कविता साहू ने भी अपनी बेटी को दिलवा दिया और मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रबंधन इसमें मिल जुलकर सायकिल स्टैंड की रेट तय कर दी है।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा इस मुद्दे पर आक्रामक रुख अख्तियार किया है। वहीं इस मामले में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव व निगम के लोकनिर्माण विभाग सभापति यशवर्धन राव ने सायकिल स्टैंड मुद्दे पर सवालिया निशान लगा कर सिधे-सिधे निगम अध्यक्ष व कांग्रेस प्रदेश सचिव कविता साहू को निशाने पर लिया है दरअसल यशवर्धन राव व कविता साहू के बीच शीत युद्ध निगम में अध्यक्ष पद की नियुक्ति के दौरान से ही गहरा रहा है और भीतर ही भीतर दहक रही आग बयानबाजी बनकर सामने आई है और बस्तर की ठंडी राजनीति में बड़ी गर्माहट पैदा हो गई है।
जगदलपुर। मंत्रियों की कारगुज़ारियों से ईमानदार भूपेश बघेल सरकार को बट्टा लग रहा है दरअसल परिवारवाद की मकड़जाल में जनता तो दूर कांग्रेसी भी छटपटा रहें हैं और इसका खामियाजा कांग्रेस पार्टी को चुनाव में उठाना पड़ सकता है। पूर्ववती रमनसिंह सरकार में सीएम मैडम के किस्से चटकारे लेकर सुनाएं जाते थे लेकिन अब पत्नि,बेटे व भाईयों के किस्से मशहूर हैं।
छत्तीसगढ़ में पंद्रह वर्षों बाद कांग्रेस पार्टी के ऊर्जावान कार्यकर्ताओं व नेताओं की मेहनत के बदौलत बनीं किंतु सत्ता की गर्मी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को छोड़ दिया जाए तो सभी मंत्रियों पर परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया जा रहा है क्योंकि हर कार्य में मंत्रियों के बजाय उनके पुत्र दखल अंदाजी कर रहें हैं जिससे कांग्रेसियों के काम नहीं हो रहा है तो बीजेपी से जुड़े बिचौलियों की चांदी कट रही है। उदाहरण के लिए लिया जाये तो छत्तीसगढ़ सरकार के मलाईदार मंत्री कवासी लखमा किसी भी काम के लिए अपने पुत्र हरीश कवासी से मिलने को कहते हैं और बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री प्रेमसाय सिंह की पत्नी हर कामों में दखल अंदाजी कर रही है और मंत्री की पीए बनकर अपना व सरकार का उपहास उड़वाया तथा फजीहत होने के बाद भी मंत्री की पत्नी की ही तूती बोलती है। महिला व बाल विकास विभाग मंत्री अनिला भेड़िया के कार्यों पर उनके बेटा जतीन भेड़िया भी दखलअंदाजी के कारण सरकार के लिए मुसीबत बन गए हैं जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण तब देखने को मिला जब बस्तर के आदिवासी नेता व चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम ने विधानसभा में उनकी कारगुज़ारियों को उजागर किया। वहीं वन व विधि मंत्री मोहम्मद अकबर सभी लोगों के चहेते हैं लेकिन उनका कार्य भी उनके भाई करते हैं।
भाजपा शासनकाल में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के कार्यकाल में भाजपाइयों के साथ सीएम मैडम की चर्चा कांग्रेसी करते थे किन्तु अब वही कांग्रेसी मुंह छुपाते घुम रहें हैं।
जगदलपुर – थाना कोतवाली जगदलपुर क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम व नियंत्रण तथा नशाखोरी पर रोकथाम हेतु आज दिनांक 28.12.2020 को शहर के अलग-अलग स्थान-दलपत सागर,लालबाग व गणपति रिसॉर्ट पास में कुछ असमाजिक तत्वों के द्वारा नशाखोरी कर आपस में लड़ाई झगड़ा कर शहर में शांति व्यवस्था को बाधित करते पाये जाने पर थाना कोतवाली स्टाफ द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय दीपक कुमार झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक महोदय हेमसागर सिदार के मार्गदर्शन में अनावेदकगण 1. फुलनाथ सेठिया पिता मुन्नालाल सेठिया नि0 अनुपमा चौक 2. जुगल ताती पिता चक्रधर ताती नि0 चांदनी चौक 3. सुनील झा पिता कृष्ण कुमार झा नि0 अनुपमा चौक 4. गणेश नेताम पिता स्व0 धनसिंग नेताम नि0 लालबाग 5. निकेशराम पिता केशवराम साहू नि0 कंगोली 6. बबलू साहू पिता पुरन लाल साहू नि0 कंगोली 7. प्रेम पुरानी पिता के0एन0 पुरानी निवासी धरमपुरा 8. विवेक सिन्हा पिता सी0एल0 सिन्हा निवासी लालवाग एवं अन्य के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही धारा 151/107,116(3) जा0फौ0 तहत् इश्तगांशा तैयार किया गया। विधिवत् गिरफ्तारी पश्चात् अनावेदकों को मान0 एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया।