

बालोद – 20 अगस्त 2020, सदभावना दिवस के अवसर पर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय और जिला बालोद के सभी थाना, चौकी, कैम्प में प्रतिज्ञा कराई गई।













बालोद – 20 अगस्त 2020, सदभावना दिवस के अवसर पर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय और जिला बालोद के सभी थाना, चौकी, कैम्प में प्रतिज्ञा कराई गई।











सुनील कथूरिया – नारायणपुर 20 अगस्त 2020/ पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गाँधी के जन्मदिन को सद्भावना दिवस के रूप में आज कलेक्टोरेट, जिला पंचायत सहित अन्य विभागों में मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः 11 बजे कलेक्टोरेट हाल में इकट्ठे हुए अधिकारी-कर्मचारियों ने कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करते हुए भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने के लिए शपथ ली। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने सभी को शपथ दिलाई और स्व. श्री राजीव गांधी के आदर्शों और विकासपरक सोच से अवगत कराया। अधिकारी-कर्मचारियों ने जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म या भाषा का भेदभाव किए बिना देश की सभी नागरिकों में भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए काम करने की शपथ ली। सभी ने हिंसा का सहारा लिए बिना हर मतभेद को बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने की भी प्रतिज्ञा की।


दल्लीराजहरा – वार्ड क्र 9 गायत्री मन्दिर वार्ड में पेयजल हेतु नए बोर से पाइप लाइन विस्तारीकरण किया गया
जिसका शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष श्री शीबू नायर जी व वार्ड पार्षद श्रीमती श्रुति यादव के द्वारा पूजा अर्चना कर बटन दबाकर किया गया | ज्ञात हो वार्ड 9 में गत कई वर्षों से एकमात्र बोर से ही पूरे वार्ड में पानी सप्लाई होता था वार्डवासियों की मांग पर वार्ड पार्षद व नगरपालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी के द्वारा अतिरिक्त बोर खनन नगर पालिका के द्वारा कराया गया वार्ड वासियों ने शीबू नायर जी का आभार व्यक्त किया है |

इस अवसर पर महेश ढोले संतोष पाण्डेय प्रदीप कुमार रामकुमार शर्मा अनिल कोम्बे प्रदीप यादव दारा जी राजेश श्रीवास्तव तहरुन्निशा व वार्डवासी उपस्थित थे |

सुनील कथूरिया नारायणपुर 20 अगस्त 2020 –
पिछले दो दिनों से नारायणपुर जिले में मूसलाधार बारिश जारी है। बीते 16 दिनों से यहां आसमान में छाए काले बादलों के कारण सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए है। लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन असमान्य है। जिले के अंदरूनी मार्गों से पुल पुलिया के ऊपर से पानी जाने के समाचार प्राप्त हो रहे हैं। भू-अभिलेख नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार नारायणपुर जिले में चालू मानसून के दौरान विगत एक जून से आज 20 अगस्त 2020 तक 967 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकार्ड की गयी है। नारायणपुर विकासखंड में पिछले 24 घंटों में 48 मिलीमीटर और ओरछा विकासखंड में 55 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गयी है। अब तक सबसे ज्यादा 1099 मिलीमीटर बारिश नारायणपुर विकासखंड में हुई है, वहीं ओरछा विकासखंड 834 मिलीमीटर दर्ज की गयी है।
सय्यद वली आज़ाद
नारायणपुर 20 अगस्त 2020 – कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अभिजीत सिंह ने जिले में कोरोना संक्रमित व्यक्ति पाए जाने पर समय-समय पर जारी आदेशों के तहत जिला मुख्यालय नारायणपुर के नगरीय क्षेत्र शांतिनगर को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया था। इस कंटेनमेंट जोन में सक्रिय प्रकरणों की संख्या शून्य होने के उपरांत 14 दिन से अधिक अवधि गुजर जाने एवं उक्त क्षेत्र में एक्टिव सर्विलेंस की गतिविधि पूर्ण होने के उपरांत कंटेनमेंट मुक्त क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। कंटेनमेंट जोन से मुक्त हुए क्षेत्रों के संबंध में कलेक्टर अभिजीत सिंह ने आदेश आज जारी कर दिये हैं।


भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी के जन्मदिवस को सद्भावना दिवस के रूप में मनाते हुए , छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री पूर्णचंद (कोको) पाढ़ी जी के निर्देशानुसार बालोद जिला दल्ली राजहरा युथ कांग्रेस द्वारा पेड़ लगाओ जीवन बचाओ अभियान के तहत , जल , जंगल , ज़मीन को सुरक्षित करने के लिए आज जैनभवन चौक में नगर पालिका अध्यक्ष श्री शिबू नायर जी , ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती संगीता शिबू नायर जी तथा प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव प्रशांत बोकडे के मार्गदर्शन में 1000 पौधा वितरण व वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

कार्यक्रम में संतोष पांडेय , ब्लॉक अध्यक्ष मनीष सेन , जोस कोसी , भारत देवांगन , चंदन ग्वाल , दिनेश , रंजीत , रुखसाना बेगम , एल्डर मैन ममता पांडेय , स्वप्निल तिवारी , अदिभ , शुभम , हर्ष रामटेके , राजू चौधरी , बंटी नोहरे , अमन प्रधान , अशोक , अभय , सिद्धारथ , कुलदीप , अंकुश , रवि , राज , आकाश , डोमेन्द्र , राजन , हिमांशु , अमन , योगेश , सतीश , अजय , दुर्गेश उपस्थित थे ।




दल्लीराजहरा वार्ड क्र 1 पंडरदल्ली में रायपुर से आया व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकला वह रायपुर में प्राइवेट कंपनी में कार्यरत था वह दल्ली राजहरा में अपनी पत्नि के पास जो कि DAV स्कूल की शिक्षिका के पद पर कार्यरत है कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि हुई है | जिसके पश्चात् उन्हें 108 के माध्यम से जिले के Covid अस्पताल बालोद ले जाया गया है | उक्त व्यक्ति की प्रशासन द्वारा ट्रेवल हिस्ट्री निकाली जा रही है |

सुनील कथूरिया – नारायणपुर | बीते बुधवार को नारायणपुर जिले में 12 नए कोरोनो पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद जिले में कोरोनो के कुल मरीजों की संख्या 305 हो चुकी है।
अब तक कुल 243 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया जा चुका है। जिले में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या अब भी 62 है।
आज मिले 12 कोरोना मरीजों में से 2 नारायणपुर शहर के, 3 थाना बेनूर और 7 थाना एडका से हैं।
डौंडी:- ब्लांक कांग्रेस कमेटी डौंडी के अध्यक्ष मुकेश पौषार्य जी के नेतृत्व में पुर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की जयंती स्थानीय रेस्टहाउस डौंडी मे मनाया गया इस अवसर पर पौधा रोपण भी किया गया जिसमें जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथिलेश निरोटी जी, विधायक प्रतिनिधि पियूष सोनी जी, नगर पंचायत चिखलाकसा पूर्व अध्यक्ष कुमान कोरेटी जी, नगर पंचायत डौंडी के एल्डरमैन जमुना बाई कोसमा, पार्षद पलटन भुआर्य जी, प्रदेश महामंत्री शंकर पिपरे जी, आदिवासी प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव रेवा रावटे जी पूर्व जनपद सदस्य अनिल सुथार जी, लोकमान्य साहू जी , ब्लॉक सचिव पुरोहित माहला जी, नगर पंचायत पूर्व उपाध्यक्ष संतोष डेविड जी , आडेझर सरपंच भीखमभुआर्य जी कांग्रेस कमेटी डौंडी महामंत्री सुन्हेर कोसमा जी बनवारी चिराम जी निर्भय बंजारे जी बिन्दू ठाकुर जी, एल्डरमैन अब्दुल शरीफ खान जी , एवं डौंडी ब्लाक के सभी कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे |



दल्ली राजहरा – नगर के ख्यातिप्राप्त लोककलाकार नरेश कुमार रजक को सर्वसम्मति से बालोद जिला लोक कल्याण कलाकार संघ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया गत दिनो छ ग कलाकार लोक कल्याण संघ बालोद जिला ईकाई की बैठक डौण्डीलोहारा मे सम्पन्न हुई जहाँ बालोद जिला के लोककला के जमीनी स्तर से जुडे दर्जनों कलाकारों ने बैठक मे अपनी उपस्थिति दी ! छ ग लोक कलाकार कल्याण संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष नरेश कुमार रजक ने बताया कि संघ के छ ग प्रदेश अध्यक्ष नवलदास मानिकपुरी की अनुशंसा एंव दिशा निर्देश मे पूरे छ ग राज्य मे लोककलकारो को अपनी माटी की विशिष्ट पहचान दिलाने के लिए संगठित किया जा रहा हैं उन्होंने कहा कि लोककलकार कल्याण संघ का मुख्य उद्देश्य अंचल के लोककला एंव कलाकारों को उचित मंच प्रदान करना एंव छ ग की लोक धरोहर लोक संस्कृति तीज त्योहार लोक परम्परा एंव लोक विरासत को न केवल छग मे बल्कि समूचे दुनिया भर मे नई ऊंचाइयां एंव आयाम देना हैं छ ग राज्य निर्माण के बाद ग्रामीण अंचल के जमीनी स्तर पर जुडे लोककलकारो को उनका वास्तविक प्रतिष्ठा नहीं मिल सका हैं राज्य सरकार द्वारा अपेक्षाकृत संरक्षण नहीं मिलने से गांवो मे कई लोककलकार लुप्त होने के कगार पर हैं संघ की बैठक मे उपस्थित प्रदेश पदाधिकारियों ने कहा कि छ ग शासन द्वारा लोक कलाकार एंव लोककला के संवर्धन संरक्षण एंव अनुदान का लाभ जरूमंद एंव निचले ग्रामीण स्तर के उत्कृष्ट कलाकारों नहीं मिल पा रहा हैं छ ग मे ऐसै लोग शासन प्रशासन के सुविधाओं एंव वित्तीय अधिकारो का अनुचित लाभ उठा रहे हैं जो वास्तव मे लोककला जगत से सरोकार नहीं रखते हैं कलाकार संघ की बैठक मे बालोद जिला लोककलकार कल्याण संघ के जिला कार्यकारिणी एंव पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से गठन किया गया जहाँ अध्यक्ष नरेश कुमार रजक ,संरक्षक मेघेन्द्र कुमार जायसवाल,संयोजक डामन साहू, उपाध्यक्ष विष्णु कोठारी, सचिव प्रकाशचंद्र देशमुख, कोषाध्यक्ष रामनारायण धनकर,महासचिव महेन्द्र दास मानिकपुरी, उपसचिव नारद चतुर्वेदी,उपकोषाध्यक्ष विनोद यादव,सहसचिव डिलेश्वर साहू सदस्य पंचराम, मनोनीत किये गये इसी प्रकार ब्लाक प्रमुख के रूप मे बालोद ब्लाक मे खुमेश मानिकपुरी, डौण्डीलोहारा स इमेश कुमार साहू,गुंडरदेही से विमल दास,गुरूर से बंटी यादव, डौण्डी से कासिमुद्दीन खान ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं बालोद जिला लोक कलाकार कल्याण संघ की बैठक मे जिले भर दर्जनों कलाकारो ने उपस्थिति दी |
