City Media - Page 1711 of 1804 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1711

Breaking मरवाही उपचुनाव – भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार की घोषणा की

0

रायपुर – छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी यहाँ से विधायक थे किन्तु उनके निधन के पश्चात् यहाँ पर उपचुनाव किया जा रहा है | जिसका नामांकन 17 अक्टूबर तक मतदान 3 नवम्बर को और मतगणना 10 नवम्बर को होगा | मरवाही सीट एसटी के लिए आरक्षित है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

मरवाही उपचुनाव को लेकर पार्टियों में खासी उत्सुकता है पहले भाजपा ने अपने उम्मीदवार डॉ गंभीर सिंह के नाम की घोषणा की उसके बाद अब कांग्रेस ने भी डॉ के के ध्रुव को अपना प्रत्याशी बनाया है पर जब इनके नाम की घोषणा हुई स्थानीय कांग्रेसी और पंचायत सदस्यों ने आपत्ति जताई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-15.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Breaking दल्लीराजहरा कोरोना अलर्ट – जाने ! आज किस वार्ड से कितने संक्रमित मिले

0

दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है इसी बीच आज दल्लीराजहरा में 13 संक्रमितों की पहचान हुई |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित मिलें |

आज जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 02  से 01, वार्ड क्र 03  से 02, वार्ड क्र 04  से 01, वार्ड क्र 05  से 01, वार्ड क्र 06  से 02, वार्ड क्र 11  से 04, वार्ड क्र 19  से 01 और डौंडी से 01 इसमें एंटीजन से 07 और RTPCR से 06 कुल 13 लोग संक्रमित मिले |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-15.png

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भीनगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

विधायक जी ने किया साइकिल स्टैंड निर्माण कार्य का भूमिपूजन एवं कंप्यूटर कक्ष का शुभारंभ किया

0

बालोद–संजारी बालोद की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा जी ने आज ग्राम बासीन के हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में 5 लाख की राशि से व शासकीय महाविद्यालय अरमरीकला में 10 लाख की लागत से निर्मित होने वाले साइकिल स्टैंड कार्य का भूमिपूजन कंप्यूटर कक्ष का

This image has an empty alt attribute; its file name is image-15.png

फिता काटकर शुभारंभ किया गया व महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण भी विधायक जी के द्वारा किया गया |

उक्त भूमि पूजन कार्यक्रम में विधायक जी के साथ जिला पंचायत संचार संकर्म सभापति केदार देवांगन जी, जिला पंचायत कृषि स्थायी समिति के सभापति ललिता पीमन साहू जी, जनपद अध्यक्ष प्रभात ध्रुवे जी, जनपद उपाध्यक्ष श्री तोषण साहू जी ,जनपद सभापति राजकुमार

साहू,जनपद सदस्य राजश्री यादेश्वर जी, जनपद सदस्य हरिचन्द्र साहू, शासकीय महाविद्यालय जनभागीदारी अध्यक्ष टोमन साहू जी, कालेज के विधायक प्रतिनिधि कृष्णा बघेल, हायर

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

सेकेंडरी बासीन के विधायक प्रतिनिधि मौजी राम वरिष्ठ कार्यकर्ता मेघुराम साहू,दिनेश कुमार जी,निषाद ग्राम पंचायत बासीन, सरपंच परमिला ढ़गु हिरवानी,अरमरीकला के सरपंच, पंचगण, स्कूल कॉलेज के स्टॉफ सहित सम्मानित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

ST /SC के तहत अपराध दर्ज करने के एवज में ASI ने माँगा रिश्वत, SP ने किया निलंबित

0

बलौदाबाजार – ST /SC  के तहत अपराध दर्ज करने और केस को प्रभावशाली बनाने के नाम पर एएसआई द्वारा रिश्वत मांगने का मामला सोशल मीडिया में वायरल होते ही SP ने त्वरित करवाई करते हुए एएसआई तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-15.png

प्राप्त जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाने में पदस्थ एएसआई द्वारा पीड़ित सीताराम मानिकपुरी से एस सी – एस टी के तहत अपराध दर्ज करने और केस को और ज्यादा प्रभावशाली बनाने के नाम पर 9 हजार रुपये की मांग की थी और पीड़ित द्वारा रुपये दे भी दिया

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

लेकिन मामला जब सोशल मीडिया पर तूल पकड़ने लगा जिसे देखते हुए एएसआई ने पैसे लौटा दिए लेकिन एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एएसआई को निलंबित कर दिया है |   

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Breaking स्कूल में बच्चों को पढ़ा रही शिक्षिका का अपहरण, छग सशस्त्र बल का जवान गिरफ्तार

0

भानुप्रतापपुर – भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के पुतरवाही ग्राम की घटना है जिसमे शिक्षिका द्वारा मोहल्ला क्लास ले रही थी उसी समय छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का जवान कार से पहुंचा और पहले तो शिक्षिका के साथ गली गलौच करने लगा फिर जबरदस्ती उसे पकड़कर अपने साथ ले गया | कक्षा में मौजूद बच्चों ने जब यह घटना देखा तो तुरंत अन्य ग्रामीणों के माध्यम से शिक्षिका के परिजनों को सुचना दी गई | जिस पर परिजनों द्वारा चितालंका दंतेवाडा जिले में जाकर शिक्षिका को अपने साथ ले आये | आने के पश्चात् भानुप्रतापपुर थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत की गई |

शिक्षिका की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर भानुप्रतापपुर पुलिस द्वारा आरोपी महेंद्र दीवान को गिरफ्तार कर लिया गया | आरोपी जवान भानुप्रतापपुर में ही पदस्थ है |

फेडरेशन ने SDM व BEO-मोहला को ज्ञापन सौंपकर कहा कि 10 दिनों में मागें पूरी नही होने पर किया जाएगा BEO कार्यालय के सामने सत्याग्रह आंदोलन

0

मोहला – छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लाक इकाई- मोहला की महत्वपूर्ण ब्लाक स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न समस्याओं को पूरा कराने पर चर्चा किया गया, बैठक के उपरांत अनुविभागीय अधिकारी- मोहला तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी- मोहला को ज्ञापन सौंपा गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-15.png

ज्ञापन के बिंदु निम्नानुसार है-
➡️ 01. नान डी.एड./बी.एड. के कारण कटौती राशि की एरियर्स प्रदान करने संबंध में।

➡️ 02. समयमान वेतनमान की एरियर्स की राशि के प्रदान करने संबंध में।

➡️ 03. अनुकम्पा नियुक्ति की प्रकरण को जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय- राजनांदगांव भेजने के संबंध में।

➡️ 04. ब्लॉक स्तरीय परामर्श दात्री बैठक के संबंध में।

         इसके अलावा बैठक में निम्न बातों पर चर्चा हुआ जिसमें प्रमुख रहा।

➡️ 01. श्रीमती सुशीला देशमुख जी को सेवानिवृत्त होने पर फेडरेशन परिवार की ओर से बिदाई देने के संबंध में महत्वपूर्ण चर्चा किया गया ।

➡️ 02. आकस्मिक निधन/दुर्घटना होने या सेवानिवृत्त होने पर संगठन की ओर से राहत कोष के संबंध में महत्वपूर्ण चर्चा किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

➡️ 03. ब्लॉक स्तरीय अनुशासन समिति गठित किया गया जिसमें 05 सदस्य शामिल किया गया,जिसमें राजकुमार यादव,राधेश्याम नेताम,उमाशंकर दिल्लीवार,सुशील शांडिल्य,राजकुमार सरजारे है।

फेडरेशन के जिलाध्यक्ष-शंकर साहू,प्रदेश महासचिव-राजकुमार यादव,ब्लॉक अध्यक्ष-सुनील शर्मा,ब्लॉक सचिव-मक्खन साहू,ट्राईबल विभाग प्रभारी- राधेश्याम नेताम व फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जिला शिक्षाधिकारी-राजनांदगांव के द्वारा 19/08/2020 को 04 सूत्रीय मांगों को विकासखण्ड शिक्षाधिकारी-मोहला को पूरा करने आदेशित किया गया था,लेकिन 13 माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी मांग पूरा नहीं किया गया है,जो कि शिक्षकों के साथ अन्यायपूर्ण रवैया है,अगर 10 दिनों में मांगों को पूरा नही किया जाता है तो विकासखण्ड शिक्षाधिकारी कार्यालय-मोहला के सामने फेडरेशन के समस्त साथीगण पंडाल लगाकर सत्याग्रह आंदोलन करेगा,जिसकी संपूर्ण जवाबदारी संबंधित अधिकारी की होगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png
फेडरेशन द्वारा मांगों की ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रमुख रुप से राजकुमार यादव (प्रदेश महामंत्री),शंकर साहू (जिला अध्यक्ष-राजनांदगांव), सुनील शर्मा (ब्लाक अध्यक्ष मोहला),राधेश्याम नेताम (ट्राईबल विभाग प्रभारी),मक्खन साहू (ब्लॉक सचिव),सुशील शांडिल्य (कोषाध्यक्ष), उमाशंकर दिल्लीवार(ब्लाक उपाध्यक्ष), रामप्रसाद धृतलहरे (कार्यकारिणी सदस्य),धर्मेन्द्र सिन्हा(जिला मीडिया प्रभारी), शिवशंकर कोर्राम(जिला महासचिव), मीतेंन्द्र बघेल(जिला संयुक्त महामंत्री), गायत्री ठाकुर (जिला महामंत्री महिला प्रकोष्ठ),लेखराम साहू (संकुल अध्यक्ष), दीनदयाल मौहान (संकुल अध्यक्ष), कृष्ण कुमार साहू(ब्लाक महामंत्री),भरत भेापलेे(ब्लॉक महासचिव), राजु चौरे(ब्लाक संगठन सचिव),दिनेश  कुमार आडील(ब्लॉक संगठन मंत्री), दीपक राजपूत (संकुल प्रभारी), लोकेश कुमार ठाकुर(ज़ोन प्रभारी), गजेन्द्र भुवार्य(ब्लाक कार्यकारिणी सदस्य), पवन कोमरे(ब्लाक कार्यकारिणी सदस्य), कौशल किशोर साहू (संकुल अध्यक्ष) आदि उपस्थित थे।

उपरोक्त जानकारी मीडिया मे मक्खन साहू ब्लॉक सचिव- मोहला ने दी है।

Breaking दल्लीराजहरा में खून फेंककर दहशत फ़ैलाने वाला गिरफ्तार

0

दल्लीराजहरा – कुछ दिन पूर्व वार्ड क्र 21 में कुछ लोगों के मुख्य दरवाजे में शरारती तत्वों द्वारा खून फेंकने की शिकायत मिल रही थी और इस प्रकार फैले खून को देखकर लोगों में दहशत का माहौल बन गया था | इसकी सुचना पुलिस को भी दे दी गई थी अनुमान लगाया जा रहा था कि लोगों को डराने या दहशत फ़ैलाने के नाम पर यह किसी शरारती तत्वों का काम

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

हो सकता है | लेकिन इस प्रकार की हरकत से वार्डवासी घबराये हुए थे और फिर आसपास के CCTV खंगालने के बाद आखिरकार पुलिस ने उस युवक को पकड़ लिया और थाना राजहरा इस्त. क्र 51/355/2020 धारा 151(107,116) के आरोपी योगेन्द्र यादव पिता बलराम यादव उम्र 32 पता वार्ड क्र 21 शास्त्री नगर राजहरा को SDM न्यायालय पेश किया। जेल वारंट प्राप्त और बालोद जेल में दाखिल कर दिया गया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-15.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Breaking बालोद जिले में शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाया फिर इंकार कर युवती को शारीरिक व् मानसिक प्रताड़ित करने पर युवती ने की आत्महत्या

0

बालोद – थाना बालोद में दिनांक 12.09.20 को सूचक  प्रेमलाल साहू , 64 वर्ष सा. चिरईगोड़ी  थाना में मौखिक मर्ग इंटिमेशन दर्ज कराया कि दिनांक 12.09.20 के 17.00 बजे करीबन इसकी नातिन कु. ज्योति साहू पिता शोभित राम साहू, 20 वर्ष सा. चिरईगोडी अपने घर मे फांसी  लटक कर आत्महत्या की है कि रिपोर्ट पर थाना बालोद में मार्ग  क्र.

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

85/20 धारा 174 जा.फ़ौ. कायम कर मार्ग जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया। मर्ग जांच में मृतिका कु. ज्योति साहू का नेमीचन्द साहू उर्फ नवीन साहू, 25 वर्ष सा. चिरईगोडी से प्रेम संबंध के दौरान शादी का आश्वासन देकर शारीरिक संबंध बनाकर, बाद में शादी करने से इंकार कर, मृतिका को शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित कर , आत्महत्या करने के लिए

This image has an empty alt attribute; its file name is image-15.png

दुष्प्रेरित करना पाये जाने पर मर्ग जांच से आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 326/20 धारा 306 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी के विरुद्ध धारा सदर का पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से आरोपी को आज दिनांक 11.10.20 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Breaking बालोद में शासकीय नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी एवं महिला के साथ शारीरिक शोषण के आरोप में गिरफ्तार

0

बालोद – थाना बालोद में प्रार्थिया तोमिन साहू पिता राजकुमार साहू, 34 वर्ष निवासी हीरापुर के द्वारा दिनांक 10.10.20 को थाना बालोद उपस्थित होकर लिखित रिपोर्ट दर्ज करायी कि आरोपी सुरेश भारती पिता स्व. रामदास भारती, 50 वर्ष सा. धनगांव थाना अर्जुन्दा जिला बालोद के द्वारा कलेक्टर कार्यालय में नौकरी लगाने के नाम पर 8.75 लाख रुपये लेकर धोखाधड़ी करने एवं इसी दौरान प्रार्थिया को अलग अलग स्थान पर इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाया है कि रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 325/20 धारा 420, 376(2)(ठ) भादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, विवेचना के दौरान प्रार्थी एवं गवाहों के बयान एवं संलग्न दस्तावेज से आरोपी के विरुद्ध उपरोक्त धारा का अपराध घटित करना पाये जाने पर आज दिनांक  11.10.20 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

Big Breaking दल्लीराजहरा में फिर हुआ कोरोना का विस्फोट – जाने आज कितने संक्रमित मिले

0

दल्लीराजहराआज दल्लीराजहरा में 30  संक्रमित मिले | एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित पाए गए |

आज पाए गए दल्ली के संक्रमितों में वार्ड क्र 01  से 04, वार्ड क्र 04  से 05, वार्ड क्र 07  से 03, वार्ड क्र 10  से 07, वार्ड क्र 19  से 02, वार्ड क्र 21  से 02, वार्ड क्र 24  से 01 और वार्ड क्र 26 से 06 लोग संक्रमित पाए गए है |  इस प्रकार दल्लीराजहरा में एंटीजन रिपोर्ट में 11 एवं RTPCR में 19 लोग पॉजिटिव मिलने से कूल संक्रमितों की संख्या 30 है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-15.png

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

MOST POPULAR

HOT NEWS