City Media - Page 1731 of 1804 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1731

शराब बंदी का वादा करने वाली कांग्रेस सरकार अंकित मूल्य से अधिक दाम पर जिले के सरकारी शराब दुकान में सरकार के संरक्षण में बेच रही है – आम आदमी पार्टी

0

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर – 19-Sept-2020   

शराब बंदी की वादा करने वाली कांग्रेस सरकार अंकित मूल्य से अधिक दाम पर  जिले के सरकारी शराब दुकान में  सरकार के संरक्षण में बेच रही है–नरेंद्र नाग जिला अध्यक्ष आम आदमी पार्टी नारायणपुर।

नारायणपुर जिले के कई गांवों में अंग्रेजी एवं देशी शराब की अवैध बिक्री धड़ल्ले से हो रही है जिससे गांवों का महौल  खराब हो रही है–सुजीत ठाकुर जिला उपाध्यक्ष नारायणपुर ।

जिला अध्यक्ष नरेंद्र नाग ने कहा कि नारायणपुर जिले के सरकारी शराब दुकान में हमारे कार्यकर्ताओं ने जाकर पता लगया तो पता चला कि सभी प्रकार के विदेशी और देशी शराब की अंकित मूल्य  से अधिक दाम पर बेची जा रही है। शराब बेचने वाले सेल्समेन से इस संबंध में पुछने पर उनके द्वारा शराब आनलाइन बेचने की बात कही और इसका रेट भी आनलाइन आता है कहा गया। अंकित मूल्य से इसका कोई मतलब नहीं। शराब दुकान की सी सी टी वी कैमरा भी बंद पड़ी हुई है। शराब दुकान के बाहर बेची जाने वाले शराब की सुची का अवलोकन करने से पता चला कि कई शराब का नाम ही सूची में नहीं है और शराब बेची जा रही है।

सुजीत ठाकुर ने कहा कि जिले के विदेशी एवं देशी शराब अवैध तरीके से बेची जा रही है जिससे गांवों का महौल खराब होते जा रही है।

अपने चुनावी घोषणा पत्र में शराब बंदी का वादा करने वाली भुपेश बघेल सरकार को दो साल होने जा रहा है इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं कर रही है। कोरोना महामारी जैसे समय में भी बिना कोविड के नियम का पालन करते हुए शराब बेच रही। भुपेश बघेल जी पुछना चाहते हैं कि शराब दुकान में कोरोनावायरस का संक्रमण नहीं फैलता ।

शराब की अंकित मूल्य से अधिक दाम पर ब्रिकी और गांव-गांव में अवैध विदेशी और देशी शराब की ब्रिकी पर तत्काल रोक नहीं लगाई गई तो आम आदमी पार्टी आंदोलन करेगी। जिसकी संपूर्ण जावबदारी शासन प्रशासन की होगी

गुपचुप तरीके से नेशनल हाईवे पर खोल दिया अंग्रेज़ी शराब दुकान. भाजपा नेताओ ने कि हटाने की मांग..

0

बालोद–अंग्रेजी शराब दुकान को नेशनल हाईवे 930 नंबर में हटाने की मांग को लेकर कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया. भाजपा नेताओ ने कहा कि बिना किसी के जानकारी दिए गुपचुप तरीके से नेशनल हाईवे पर खोल दिया गया है. जिसे तत्काल हटाया जाए. नेता

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

प्रतिपक्ष चिंता राम साहू ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का भी पालन नहीं किया जा रहा है. सरकार शराब दुकान के भरोसे चल रही है. ज्ञापन सौपने मे प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष कौशल साहू जी, नंद किशोर शर्मा, ईशा प्रकाश, यादव राम साहू ,मेहतर नेताम ,सुरेंद्र तिवारी नेता

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

प्रतिपक्ष ,चिंता राम साहू पार्षद गण अनसूया ध्रुव चंद्र, लता साहू ,चंद्र लता साहू ,कुंती सिन्हा,जितेशवरी निषाद, मुकेश साहू एवं पन्नालाल साहू ,दुर्जन यादव,एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

आज रक्षित केंद्र बालोद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जितेंद्र सिंह मीणा द्वारा जनरल परेड लिया गया।

0

बालोद – आज रक्षित केंद्र बालोद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जितेंद्र सिंह मीणा

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

द्वारा जनरल परेड लिया गया। उसके पश्चात बालोद जिला के पुरूर से करकाभाट मार्ग हेतु प्रदाय  हाईवे पट्रोलिंग वाहन का शुभारंभ कराया गया।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  डी0 आर0 पोर्ते, DSP दिनेश सिन्हा , प्रशांत पैकरा, कमलजीत पाटले, तनुप्रिया, विनय साहू, यशवंत साकार, तथा रक्षित निरीक्षक मधुसूदन नाग उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

नगरपालिका अध्यक्ष द्वारा शहर व समाज के प्रति कोविड-19 के समय सक्रिय योगदान व सहयोग के लिए बंगाली समाज द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

0

दल्लीराजहरा – नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी द्वारा शहर व समाज के प्रति इस कोविड-19 के समय सक्रिय योगदान व सहयोग के लिए बंगाली समाज द्वारा उनके विशेष योगदान व सक्रियता के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन सोसल डिस्टेन्शिंग के नियमों का पालन करते हुए शारदीय अमावस्या व महालय के शुभअवसर पर किया गया। आशा व

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

उम्मीद है कि आने वाले दिनों में अध्यक्ष जी इसी प्रकार अपनी सक्रियता से उजड़ते शहर को पुनः अच्छे से संवारने का कार्य शहर व समाज के लिए करते रहेंगे। यही समाज की उम्मीद है। उनके इस अथक प्रयास से शहर के बंद पडे खेल मैदान, खेल कूद व सामाजिक भाई चारा व शहर के सौंदर्गीकरण व स्वास्थ्य को लेकर लगातार प्रयास से जरूर सुधार आयेगा.इससे राजहरा शहर का विकास निरंतर जारी रहेगा।

अपने उद्बोधन में शीबू नायर जी ने कहा कि शहर व समाज के विकास में सदैव अग्रणी भूमिका निभाउंगा। बंगाली समाज द्वारा आज जो सम्मान दिया जा रहा है, उसके लिए मैं सदैव आभारी रहूँगा। और यथासंभव अपनी ओर से मदद करता रहूँगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ सदस्य श्री गगन सर, सचिव श्री गौतम बेरा. श्री स्वपन बेरा, श्री एच.टी.विश्वास, श्री स्वपन चक्रवर्ती, गौतम माइति पस शंकु माईति, एस सी सरकार, सी.एस.मण्डल, पिंकु डे तथा महिला सदस्यों में श्रीमती दीपा चक्रवर्ती, श्रीमती मीठु कार्की, श्रीमती संगीता बेरा एवं श्रीमती मंजूश्री माइंति उपस्थित थे।

आभार प्रदर्शन गौतम बेरा ने किया व कार्यक्रम का संचालन गगन परिडा सर ने किया उन्होने अध्यक्ष को अपना बहमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद दिया और समाज ने उनका आभार माना।

Big Breaking बालोद जिले में लॉकडाउन की घोषणा – जाने कब से कब तक रहेगा एवं आवश्यक दिशानिर्देश

0

बालोद – प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण का व्यापक रूप से फैलाव हो रहा है इसके प्रसार को रोकने के लिए कड़े सामाजिक अलगाव के उपायों को अपनाना उचित एवं आवश्यक हो गया है |

कोरोना की वर्तमान स्थिति को नियंत्रित करने हेतू लॉक डाउन का फैसला लिया गया है समस्त नागरिकों से अपील है इसका दिए गए दिशानिर्देश के आधार पर कड़ाई से पालन करें –

बालोद जिले के समस्त नगरीय निकाय एवं प्रभावित क्षेत्रों में दिनांक 22-Sept-2020 से 30-Sept-2020 तक प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया जाता है –

Breaking Corona Alert – दल्लीराजहरा से मिले 16 कोरोना पॉजिटिव

0
दल्लीराजहरा में मिले 16 पॉजिटिव जिसमे डौंडी, कच्चे एवं राजनांदगांव से आये हुए 05 संक्रमित भी शामिल है | आज मिले 16 पॉजिटिव में से 05 को होम आइसोलेशन में रखा गया है जबकि बाकि बचे 11 संक्रमितों को बालोद कोविड अस्पताल ले जाया गया है | This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित पाए गए

आज पाए गए दल्ली के संक्रमितों में वार्ड क्र 03 से  01, वार्ड क्र 08  से 03, वार्ड क्र 09  से  01, वार्ड क्र 15  से  01, वार्ड क्र 21  से 02, वार्ड क्र 22  से 01, मानपुरचौक से 01 और न्यू बस स्टैंड में स्थित आरोग्य अस्पताल में भर्ती महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई | इसके अलावा डौंडी से 03, कच्चे से 01 एवं राजनांदगांव से 01 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए | इन सभी का कोरोना टेस्ट यहीं दल्लीराजहरा में किया गया था | इस प्रकार दल्लीराजहरा में कूल संक्रमितों की संख्या 16 है | प्रशासन द्वारा बार बार सुरक्षित रहने हेतु सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने एवं घर से निकलने पर मास्क लगाने का अनुरोध किया जा रहा है | आपको बता दें कि दुर्ग जिले में कलेक्टर द्वारा कोरोना संक्रमण के भयंकर परिणामस्वरुप 20 से 30 सितम्बर तक पूर्ण लॉकडाउन का निर्णय लिया गया है | इसलिए सुरक्षित रहें, घर में रहें और मास्क का प्रयोग करें | विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे | This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

दल्लीराजहरा में मिले 16 पॉजिटिव जिसमे डौंडी, कच्चे एवं राजनांदगांव से आये हुए 05 संक्रमित भी शामिल है | आज मिले 16 पॉजिटिव में से 05 को होम आइसोलेशन में रखा गया है जबकि बाकि बचे 11 संक्रमितों को बालोद कोविड अस्पताल ले जाया गया है |

एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित पाए गए

आज पाए गए दल्ली के संक्रमितों में वार्ड क्र 03 से  01, वार्ड क्र 08 से 03, वार्ड क्र 09 से  01, वार्ड क्र 15 से  01, वार्ड क्र 21  से 02, वार्ड क्र 22 से 01, मानपुरचौक से 01 और न्यू बस स्टैंड में स्थित आरोग्य अस्पताल में भर्ती महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई |

इसके अलावा डौंडी से 03, कच्चे से 01 एवं राजनांदगांव से 01 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए | इन सभी का कोरोना टेस्ट यहीं दल्लीराजहरा में किया गया था | इस प्रकार दल्लीराजहरा में कूल संक्रमितों की संख्या 16 है |  

प्रशासन द्वारा बार बार सुरक्षित रहने हेतु सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने एवं घर से निकलने पर मास्क लगाने का अनुरोध किया जा रहा है | आपको बता दें कि दुर्ग जिले में कलेक्टर द्वारा कोरोना संक्रमण के भयंकर परिणामस्वरुप 20 से 30 सितम्बर तक पूर्ण लॉकडाउन का निर्णय लिया गया है | इसलिए सुरक्षित रहें, घर में रहें और मास्क का प्रयोग करें |

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया

सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |

Breaking देश के सबसे बड़े डिजिटल पेमेंट ऐप Paytm को Google ने प्ले स्टोर से हटाया, नियमों के उल्लंघन का आरोप

0
नई दिल्ली – देश की सबसे बड़ी डिजिटल पेमेंट और फाइनैंशल सर्विस ऐप Paytm को Google Play Store से हटा दिया गया है। पेटीएम के प्ले स्टोर से हटने के बाद सवाल उठने लगे हैं कि पेटीएम वॉलेट में रखे पैसे का अब क्या होगा. इस संबंध में भी पेटीएम ने सफाई दी है. Google Play Store से अभी  Paytm  के मुख्य ऐप को रिमूव कर दिया गया है जबकि दूसरे ऐप्स जैसे Paytm for business, Paytm Mall, Paytm Money आदि मौजूद हैं। ऐपल ऐप स्टोर पर iOS ऐप अभी भी उपलब्ध है। पेटीएम ऐप के अलावा गूगल प्ले से Paytm First ऐप को भी हटा दिया गया है। इस गेम में भी पैसे जीतने के साथ फैंटेसी क्रिकेट फीचर्स हैं।
This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

गूगल प्ले लिस्टिंग पर पेटीएम ऐप की जगह अब लिखा आ रहा है, ‘We’re sorry, the requested URL was not found on this server. ‘ गूगल प्ले से अब यूजर्स ऐंड्रॉयड ऐप को डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि, जिन लोगों के फोन में पहले से पेटीएम मौजूद है वो यूजर्स मोबाइल वॉलिट और दूसरी सर्विसेज को इस्तेमाल कर सकते हैं।

गूगल का बयान
गूगल ने अपने ब्लॉग पोस्ट में कहा, पेटीएम पर नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कहा है कि हम ऐसे एप को जगह नहीं दे सकते जो ऑनलाइन कैश वाले गेम्स, जुए या सट्टा का आयोजन करते हों। पेटीएम ‘PayTM First Games’ के ज़रिए पैसे जीतने का दावा करती है। शुक्रवार को गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट में अपनी गैंबलिंग पॉलिसी को हाइलाइट किया जिसके मुताबिक, ऐप डिवेलपर्स को जुआ या सट्टे की इजाजत नहीं है। बता दें कि हाल ही में फैंटेसी क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए पेटीएम ने ऑनलाइन कैश जिताने वाले ऐसे ही एक फीचर को लॉन्च किया था।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png
पेटीएम ने दी सफाई

पेटीएम ने ट्वीट कर लिखा है कि डियर पेटीएमर्स, पेटीएम एंड्रॉयड ऐप नए डाउनलोड और अपडेट्स के लिए उपलब्ध नहीं है. हम जल्द ही वापस आएंगे. आपका पूरा पैसा सुरक्षित है और आप पेटीएम सामान्य तरीके से इस्तेमाल कर पाएंगे. बता दें कि हाल ही में फैंटेसी क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए पेटीएम ने ऑनलाइन कैश जिताने वाले ऐसे ही एक फीचर को लॉन्च किया था.

स्कूल शिक्षा मंत्री द्वारा स्कूल खोले जाने के विषय पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया

0

रायपुर – स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि प्रदेश में स्कूल खोले जाने के हालात नहीं है | अभी प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 77 हजार तक पहुंच गई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, रायगढ़ में कोरोना के ज्यादा मरीज हैं | उन्होंने कहा कि बच्चों को दांव पर नहीं लगाया जा सकता | नियमानुसार बहुत से सावधानी, पाबंदी, कंटेमेंट जोन, संक्रमित क्षेत्र का आंकलन करना है. साथ पहले बच्चों के पालकों से अनुमति लेना, स्कूल में बच्चों एंव शिक्षकों का प्रतिशत तय करना है. वर्तमान प्रदेश में ऑनलाईन पढ़ाई, पढ़ाई तुहर दुवार आदि की व्यवस्था की गई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी स्कूल नहीं खुलेंगे. इसके लिए तैयारी चल रही है, लेकिन अंतिम फैसला स्वास्थ्य विभाग के साथ अन्य विभागों से चर्चा के बाद ही लिया जाएगा |

एसबीआई खाताधारकों के लिए आज से नया नियम, पैसा निकालने के लिए ओटीपी बताना होगा

0

नई दिल्ली – देश की सबसे बड़ी बैंक भारतीय स्टेट बैंक द्वारा एटीएम से लेनदेन को सुरक्षित बनाने के लिए आज से नया नियम लागु किया गया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

आज से भारतीय स्टेट बैंक के किसी भी एटीएम से 10,000 से अधिक की रकम निकाल रहे है तो आपके पास बैंक की तरफ से एक ओटीपी भेजा जायेगा वह ओटीपी कन्फर्म करते के बाद ही आप रकम निकासी कर पाएंगे | एटीएम से लेनदेन को सुरक्षित बनाने के लिए बैंक ने यह कदम उठाया है। लेनदेन के लिए ओटीपी को अनिवार्य बनाए जाने से एसबीआइ के डेबिट कार्डधारकों के धोखाधड़ी की घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर पंचायत गुरूर के नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में किया गया सफाई अभियान

0

बालोद–जिले के गुरूर नगर पंचायत के नेता प्रतिपक्ष चिंता राम साहू. के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया. उक्त अवसर पर राजेश दीवान. नेता प्रतिपक्ष चिंता राम साहू पार्षद अनुसूया ध्रुव. चंद्र लता साहू. कुंती सिन्हा. ओमेंद्र साहू. मोहन निषाद. प्रदीप साहू. ताम्रध्वज सिन्हा. छन्नू नेताम. द्रोणाचार्य कलिहारी. सांसद प्रतिनिधि महाविद्यालय एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS