City Media - Page 1752 of 1803 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1752

वार्ड क्र 9 गायत्री मन्दिर वार्ड में पेयजल हेतु नए बोर से पाइप लाइन विस्तारीकरण किया गया

0

दल्लीराजहरा – वार्ड क्र 9 गायत्री मन्दिर वार्ड में पेयजल हेतु नए बोर से पाइप लाइन विस्तारीकरण किया गया

जिसका शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष श्री शीबू नायर जी व वार्ड पार्षद श्रीमती श्रुति यादव के द्वारा पूजा अर्चना कर बटन दबाकर किया गया | ज्ञात हो वार्ड 9 में गत कई वर्षों से एकमात्र बोर से ही पूरे वार्ड में पानी सप्लाई होता था वार्डवासियों की मांग पर वार्ड पार्षद व नगरपालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी के द्वारा अतिरिक्त बोर खनन नगर पालिका के द्वारा कराया गया  वार्ड वासियों ने शीबू नायर जी का आभार व्यक्त किया है |

इस अवसर पर महेश ढोले संतोष पाण्डेय  प्रदीप कुमार रामकुमार शर्मा अनिल कोम्बे प्रदीप यादव दारा जी राजेश श्रीवास्तव तहरुन्निशा व वार्डवासी उपस्थित थे |

नारायणपुर में अब तक 1099 मिलीमीटर वर्षा, दो दिनों से भारी बारिश का कहर जारी

0

सुनील कथूरिया नारायणपुर 20 अगस्त 2020 –

पिछले दो दिनों से नारायणपुर जिले में मूसलाधार बारिश जारी है। बीते 16 दिनों से यहां आसमान में छाए काले बादलों के कारण सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए है। लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन असमान्य है। जिले के अंदरूनी मार्गों से पुल पुलिया के ऊपर से पानी जाने के समाचार प्राप्त हो रहे हैं। भू-अभिलेख नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार नारायणपुर जिले में चालू मानसून के दौरान विगत एक जून से आज 20 अगस्त 2020 तक 967 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकार्ड की गयी है। नारायणपुर विकासखंड में पिछले 24 घंटों में 48 मिलीमीटर और ओरछा विकासखंड में 55 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गयी है। अब तक सबसे ज्यादा 1099 मिलीमीटर बारिश नारायणपुर विकासखंड में हुई है, वहीं ओरछा विकासखंड 834 मिलीमीटर दर्ज की गयी है।

शांतिनगर कंटेनमेंट जोन से हुआ मुक्त

0

सय्यद वली आज़ाद
नारायणपुर 20 अगस्त 2020 – कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अभिजीत सिंह ने जिले में कोरोना संक्रमित व्यक्ति पाए जाने पर समय-समय पर जारी आदेशों के तहत जिला मुख्यालय नारायणपुर के नगरीय क्षेत्र शांतिनगर को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया था। इस कंटेनमेंट जोन में सक्रिय प्रकरणों की संख्या शून्य होने के उपरांत 14 दिन से अधिक अवधि गुजर जाने एवं उक्त क्षेत्र में एक्टिव सर्विलेंस की गतिविधि पूर्ण होने के उपरांत कंटेनमेंट मुक्त क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। कंटेनमेंट जोन से मुक्त हुए क्षेत्रों के संबंध में कलेक्टर अभिजीत सिंह ने आदेश आज जारी कर दिये हैं।

स्व. श्री राजीव गांधी जी की 75वी जयंती पर दल्ली राजहरा युवा कांग्रेस ने 1000 पौधे वितरण किये

0

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी के जन्मदिवस को सद्भावना दिवस के रूप में मनाते हुए , छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री पूर्णचंद (कोको) पाढ़ी जी के निर्देशानुसार बालोद जिला दल्ली राजहरा युथ कांग्रेस द्वारा पेड़ लगाओ जीवन बचाओ अभियान के तहत , जल , जंगल , ज़मीन को सुरक्षित करने के लिए आज जैनभवन चौक में नगर पालिका अध्यक्ष श्री शिबू नायर जी , ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती संगीता शिबू नायर जी तथा प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव प्रशांत बोकडे के मार्गदर्शन में 1000 पौधा वितरण व वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

कार्यक्रम में संतोष पांडेय , ब्लॉक अध्यक्ष मनीष सेन , जोस कोसी , भारत देवांगन , चंदन ग्वाल , दिनेश , रंजीत , रुखसाना बेगम , एल्डर मैन ममता पांडेय , स्वप्निल तिवारी , अदिभ , शुभम , हर्ष रामटेके , राजू चौधरी , बंटी नोहरे , अमन प्रधान , अशोक , अभय , सिद्धारथ , कुलदीप , अंकुश , रवि , राज , आकाश , डोमेन्द्र , राजन , हिमांशु , अमन , योगेश , सतीश , अजय , दुर्गेश उपस्थित थे ।

Corona Alert – दल्लीराजहरा वार्ड क्र 1 में रायपुर से आया हुआ व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकला

0

दल्लीराजहरा वार्ड क्र 1 पंडरदल्ली में रायपुर से आया व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकला वह रायपुर में प्राइवेट कंपनी में कार्यरत था वह दल्ली राजहरा में अपनी पत्नि के पास जो कि DAV स्कूल की शिक्षिका के पद पर कार्यरत है कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि हुई है | जिसके पश्चात् उन्हें 108 के माध्यम से जिले के Covid अस्पताल बालोद ले जाया गया है | उक्त व्यक्ति की प्रशासन द्वारा ट्रेवल हिस्ट्री निकाली जा रही है |

नारायणपुर जिले में 12 कोरोनो मरीज मिलने के बाद आँकड़ा हुआ 300 के पार

0

सुनील कथूरिया – नारायणपुर | बीते बुधवार को नारायणपुर जिले में 12 नए कोरोनो पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद जिले में कोरोनो के कुल मरीजों की संख्या 305 हो चुकी है।
अब तक कुल 243 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया जा चुका है। जिले में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या अब भी 62 है।
आज मिले 12 कोरोना मरीजों में से 2 नारायणपुर शहर के, 3 थाना बेनूर और 7 थाना एडका से हैं।

स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर डौंडी कांग्रेसियों ने किया याद।

0

डौंडी:- ब्लांक कांग्रेस कमेटी डौंडी के अध्यक्ष मुकेश पौषार्य जी के नेतृत्व में पुर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की जयंती स्थानीय रेस्टहाउस डौंडी मे मनाया गया इस अवसर पर पौधा रोपण भी किया गया जिसमें जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथिलेश निरोटी जी, विधायक प्रतिनिधि पियूष सोनी जी, नगर पंचायत चिखलाकसा पूर्व अध्यक्ष कुमान कोरेटी जी, नगर पंचायत डौंडी के एल्डरमैन जमुना बाई कोसमा, पार्षद पलटन भुआर्य जी, प्रदेश महामंत्री शंकर पिपरे जी, आदिवासी प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव रेवा रावटे जी पूर्व जनपद सदस्य अनिल सुथार जी, लोकमान्य साहू जी , ब्लॉक सचिव पुरोहित माहला जी, नगर पंचायत पूर्व उपाध्यक्ष संतोष डेविड जी , आडेझर सरपंच भीखमभुआर्य जी कांग्रेस कमेटी डौंडी महामंत्री सुन्हेर कोसमा जी बनवारी चिराम जी निर्भय बंजारे जी बिन्दू ठाकुर जी, एल्डरमैन अब्दुल शरीफ खान जी , एवं डौंडी ब्लाक के सभी कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे |

दल्ली राजहरा नगर के ख्यातिप्राप्त लोककलाकार नरेश कुमार रजक को बालोद जिला लोक कल्याण कलाकार संघ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया

0

दल्ली राजहरा – नगर के ख्यातिप्राप्त लोककलाकार नरेश कुमार रजक को सर्वसम्मति से बालोद जिला लोक कल्याण कलाकार संघ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया गत दिनो छ ग कलाकार लोक कल्याण संघ बालोद जिला ईकाई की बैठक डौण्डीलोहारा  मे सम्पन्न हुई जहाँ बालोद जिला के लोककला के जमीनी स्तर से जुडे दर्जनों कलाकारों ने बैठक मे अपनी उपस्थिति दी ! छ ग लोक कलाकार कल्याण संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष नरेश कुमार रजक ने बताया कि संघ के छ ग प्रदेश अध्यक्ष नवलदास मानिकपुरी की अनुशंसा एंव  दिशा निर्देश मे पूरे छ ग राज्य मे लोककलकारो को अपनी माटी की विशिष्ट पहचान दिलाने के लिए  संगठित किया जा रहा हैं उन्होंने कहा कि  लोककलकार कल्याण संघ का मुख्य उद्देश्य  अंचल के लोककला  एंव कलाकारों को उचित मंच प्रदान करना एंव छ ग की लोक धरोहर लोक संस्कृति तीज त्योहार लोक परम्परा एंव लोक विरासत को  न केवल छग मे बल्कि  समूचे दुनिया भर मे नई ऊंचाइयां एंव आयाम देना हैं छ ग राज्य निर्माण के बाद ग्रामीण अंचल के जमीनी स्तर पर जुडे लोककलकारो को उनका  वास्तविक प्रतिष्ठा नहीं मिल सका हैं राज्य सरकार द्वारा अपेक्षाकृत संरक्षण नहीं मिलने से गांवो मे कई लोककलकार  लुप्त होने के कगार पर हैं  संघ की बैठक मे उपस्थित  प्रदेश पदाधिकारियों ने कहा कि छ ग शासन द्वारा  लोक कलाकार एंव लोककला के संवर्धन संरक्षण  एंव अनुदान का लाभ जरूमंद  एंव निचले ग्रामीण स्तर के  उत्कृष्ट कलाकारों नहीं मिल पा रहा हैं  छ ग मे ऐसै लोग  शासन प्रशासन के सुविधाओं एंव वित्तीय अधिकारो  का अनुचित लाभ उठा रहे हैं  जो वास्तव मे लोककला जगत से  सरोकार नहीं रखते हैं  कलाकार संघ की बैठक मे बालोद जिला लोककलकार  कल्याण संघ के जिला कार्यकारिणी  एंव पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से गठन किया गया जहाँ  अध्यक्ष नरेश कुमार रजक ,संरक्षक मेघेन्द्र कुमार जायसवाल,संयोजक डामन साहू, उपाध्यक्ष विष्णु कोठारी, सचिव प्रकाशचंद्र देशमुख, कोषाध्यक्ष रामनारायण धनकर,महासचिव महेन्द्र दास मानिकपुरी, उपसचिव नारद चतुर्वेदी,उपकोषाध्यक्ष विनोद यादव,सहसचिव डिलेश्वर साहू सदस्य पंचराम, मनोनीत किये गये इसी प्रकार  ब्लाक प्रमुख के रूप मे  बालोद ब्लाक मे खुमेश मानिकपुरी, डौण्डीलोहारा स इमेश कुमार साहू,गुंडरदेही से विमल दास,गुरूर से बंटी यादव, डौण्डी से कासिमुद्दीन खान ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं बालोद जिला लोक कलाकार कल्याण संघ की बैठक मे जिले भर दर्जनों कलाकारो ने उपस्थिति दी |

शीतला मंदिर मूर्ति तोड़े जाने ग्राम का शिवसेना ने किया अवलोकन , अपराधियो को तत्काल गिरफ्तार करने पुलिस प्रशासन को सौपा ज्ञापन

0

डौंडी:- चारामा ब्लाक के ग्राम हाराडूला में शीतला माता मंदिर में शीतला माता की मूर्ति तोड़ने के विरोध में शिवसेना द्वारा गांव हारा डूला पहुंचकर शीतला मंदिर का अवलोकन किया गया एवं मंदिर का जायजा लिया गया ।तथा ग्राम वासियों से मुलाकात कर वस्तुस्थिति का जायजा लेते हुए ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए शिव सेना प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्रा द्वारा कहा गया कि क्षेत्र में लगातार वैश्विक षड्यंत्र के चलते देश विरोधी ताकतों द्वारा धर्मांतरण का कार्य करा कर समाज को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है ।एवं विभिन्न समाजों के अंदर गलतफहमियां पैदा की जा रही है एवं इतिहास का गलत व्याख्या कर समाज के अंदर फू ट डाला जा रहा है जिसे हमें सभी समाज को समझना होगा एवं ऐसी शक्तियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए अपनी संस्कृति एवं अपने राष्ट्र को बचाना होगा। विदित हो कि कुछ दिन से क्षेत्र में लगातार देवी-देवताओं की मूर्तियां ,मंदिरों में तोड़फोड़ की घटनाएं हो रही है किंतु पुलिस प्रशासन इस पर लगाम लगाने में असफल हो रहा है जिसके कारण क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है ।इसके पश्चात शिवसेना का प्रतिनिधिमंडल थाना चारामा पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में लगातार देवी-देवताओं की मूर्तियों मंदिरों के साथ हो रहे तोड़फोड़ पर रोक लगाते हुए अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग किया गया। अगर शीघ्र गिरफ्तारी नहीं होती है तो शिवसेना क्षेत्र की आम जनता को साथ लेकर प्रदर्शन करने बांध्य होगी। प्रदर्शन करने वालों में प्रमुख रूप से शिव सेना प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्रा ,सुभाष विश्वकर्मा ,शिवेन्दर निर्मलकर ,रविराज देवांगन ,बंटी भेलावे, देवेन्द्र सिन्हा ,रोशन श्रीवास्तव ,व्यास नारायण यदु ,देवांगन रोशन श्रीवास्तव ,अविनाश ,परमेश्वर सुनकर ,दिनेश देवांगन एवं अन्य सैकड़ों शिवसेना कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पोषण अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय अभिसरण कार्ययोजना की बैठक संपन्न

0

जिले के सभी कुपोषित बच्चों को प्राथमिकता के साथ एनआरसी में भर्ती कराकर सुपोषित करें-कलेक्टर अभिजीत सिंह

सुनील कथूरिया – नारायणपुर | महिला एवं बाल विकास विभाग जिला नारायणपुर में पोषण अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय अभिसरण कार्ययोजना वर्ष 2020-21 तैयार करने हेतु कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अभिसरण कार्ययोजना के मुख्य बिंदुओं तथा नवाचार पर चर्चा की गई। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों की आवश्यकताओं तथा समस्याओं के निदान हेतु भी सुझावात्मक गतिविधियों को कार्ययोजना में सम्मिलित किया गया।

बैठक के बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने जिले में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों द्वारा शिशुवती/गर्भवती माताओं को गृह भेंट कर स्तनपान सम्बन्धी जानकारी देकर सलाह एवं मागदर्शन, ऊपरी आहार को शत प्रतिशत उपलब्ध कराने के साथ ही पोषण आहार के विविधता एवं स्वच्छता पर परामर्श देना, आंगनबाड़ी केन्द्रों में शत-प्रतिशत पानी की उपलब्धता, आंगनबाड़ी केन्द्रों में शुद्ध पेयजल हेतु 100 मीटर की दूरी पर स्थापित पेयजल स्त्रोतों को जोड़ना, आंगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चों के लिए शौचालय निर्माण और स्वच्छता संबंधी उचित प्रबंधन एवं जागरूक करने, आंगनबाड़ी केन्द्रों में विटामिन ए, आईएफए टेबलेट, आंगनबाड़ी केन्द्रों में गर्भवती माताओं का टीकाकरण, किशोरी एवं गर्भवती माताओं को समय-समय पर आयरन फोलिक एसिड की खुराक दिये जाने, आंगनबाड़ी केन्द्रों में सभी बच्चों का प्रत्येक माह लंबाई एवं वृद्धि पर निगरानी हेतु उचित उपकरण उपलब्ध कराने कहा।

बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने कुपोषित बच्चों को प्राथमिकता के साथ एनआरसी में भर्ती कराकर उचित पोषण आहार एवं देखरेख कर सुपोषित अवस्था में लाने, आंगनबाड़ी केन्द्रों में गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच अनिवार्य रूप से करने, उचित देखभाल और गर्भवती महिलाओं का गर्भावस्था के दौरान वजन वृद्धि, स्व सहायता समूह के महिलाओं को स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता विषय पर प्रशिक्षित करने तथा पंचायत सदस्यों को अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल करने, स्वयं के संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण वाटिका निर्माण हेतु कृषि एवं उद्यानिकी से मिलकर अनिवार्य रूप से किये जाने सहित आंगनबाड़ी केन्द्रों में सामग्री आपूर्ति प्रबंधन को समय पर करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नारायणपुर राहुल देव, जिला कार्यक्रम अधिकारी रविकांत ध्रुर्वे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ए.आर गोटा, नगर पालिका अधिकारी मोबिन अली, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास के.एस. मसराम, जिला शिक्षा अधिकारी जी.आर मंडावी, कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी हरिमंगल सिंह, स्वस्थ भारत प्रेरक श्री पंकज साहू के अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS