City Media - Page 1705 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1705

किसानों के समर्थन में कांग्रेस पार्टी मैदान में शहर अध्यक्ष , संसदीय सचिव, महापौर,क्रेडा अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों ने झोंकी ताकत

0

जगदलपुर।केंद्र सरकार द्वारा किसानों के खिलाफ पारित किए गए काले कानून के विरोध में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर ने समर्थन देकर नगर बंद करवाया। कांग्रेस पार्टी किसानों के समर्थन में जमीन में उतरकर मैदान में हैं। इस दौरान शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव शर्मा, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, महापौर सफीरा साहू ,अक्षय ऊर्जा विकास

अभिकरण अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार ने सुबह से ताकत झोंके है, इनके साथ कदमताल करते हुए कांग्रेस पार्टी के सभी अनुषांगिक संगठनों द्वारा सुबह 6 बजे से 11 बजे तक सभी मुख्य मार्गों में घुम-घुमकर व्यापारिक संगठनों से बंद के लिए समर्थन मांगा जिसके कारण स्वस्फूर्त बंद कर व्यापारियों ने समर्थन दिया।

शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही किसानों, मजदूरों, गरीबों के हित में हमेशा खड़ी है। किसानों के खिलाफ तीन काले कानूनों को लेकर किसानों ने जो आंदोलन किया है। कांग्रेस पार्टी उनके समर्थन में नगर बंद करने का आव्हान किया था जिसका पूर्ण समर्थन दिया गया। बचेका, बीपीएस , संजय बाजार व्यापारिक संगठन, मुख्य बाजार व्यापारिक संगठन सहित अन्य ने सहयोग दिया। संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि किसानों के साथ जिस प्रकार केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा जो दमनात्मक तरीके से व बहुमत की दादागिरी से काले कानून को लागू किया है उससे किसानों का कमर टूट जायेगा। इनके समर्थन में आंदोलित करने जिस प्रकार सभी वर्गों ने समर्थन दिया गया, उसके विरोध में कांग्रेसियों ने जो जोश- खरोश के साथ सड़क पर उतरे उससे बस्तर में बंद का व्यापक असर देखने को मिला।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने बचेका, बीपीएस, मुख्य मार्ग व्यापारिक संघ,संजय बाजार व्यापारिक संघ,लघु व्यापारिक संघ ने किसानों के लिए जो समर्थन दिया उसका तहेदिल से आभार व्यक्त किया । कांग्रेस पार्टी के सभी अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

किसान बिल अडाणी और अम्बानी जैसे कारपोरेट के लाभ के लिए बनाया गया है – आम आदमी पार्टी

0

सैय्यद वाली आज़ाद – नारायणपुर

किसान बिल अडाणी और अम्बानी जैसे कारपोरेट के लाभ के लिए बनाया गया है – नरेन्द्र नाग जिलाध्यक्ष आम आदमी पार्टी नारायणपुर


जो व्यक्ति या संगठन किसानों का विरोध कर रहे हैं वो अपना अनाज पाकिस्तान से मंगाए-शनी गावडे ब्लाक अध्यक्ष नारायणपुर


कृषि बिल के विरोध में आज किसानों द्वारा किए जा रहे भारत बंद के समर्थन में आम आदमी पार्टी नारायणपुर के कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्ण समर्थन करते हुए, जिले के लोगो और व्यापारियों से समर्थन मांगा जिसकी वजह से आज नारायणपुर शहर स्वस्फूर्त बंद रहा और लोगो ने किसानों का समर्थन दिया |


आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा नारायणपुर पूराना बस स्टैंड में तीनो कृषि बिल की प्रतियां जला के विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष नरेन्द्र नाग ने कहा मौजूदा कृषि कानून मोदी सरकार ने जो पास किया है वह अडानी एवं अम्बानी जैसे कारपोरेट घरानों को लाभ पहुँचाने के लिये किया गया है। किसानों का इसमें कोई हित नहीं है क्योंकि मौजूदा कानून में MSP का कहीं उल्लेख नहीं है, कॉरपोरेट अपनी मर्ज़ी से अपने तय किए हुए कीमत में औने-पौने दाम में ऊपज खरीदेगी जिसके विरुद्ध किसान अदालत भी नहीं जा सकते। मंडियाँ खत्म हो जाएंगी और आवश्यक वस्तु बिल में संसोधन करने से जमाखोरी बढ़ेगी जिससे कीमतें भी बढ़ेगी।

शनि गावडे ने कहा कि जो व्यक्ति या संगठन आंदोलन रहित अन्नदाता किसानों के विरोध में खड़ी है वे लोग अपना अनाज पाकिस्तान से मंगवाये, जब आप किसानों के नही हो सकते तो किसी के नही हो सकते, वास्तव में जो किसान विरोधी हैं वही राष्ट्रद्रोही है।

आज के इस भारत महाबंद और प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र नाग शनी गावडे योगेश दुग्गा योगेश गोटा प्रकाश गोटा लोकेश बेसरा रोहित नाग दिलीप नाग शिव पोटाई देवराज कोर्राम मनीष नेताम मनीष उयके आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

राजहरा माइंस प्रबंधन के खिलाफ आमरण अनशन कर रहे मेवा पटेल एवं परिवार वालों की मांग पर बीएसपी प्रबंधन ने सहमति जताई व जूस पिलाकर अनशन समाप्त करवाया ।

0

दल्लीराजहरा – राजहरा माइंस प्रबंधन के खिलाफ आमरण अनशन कर रहे मेवा पटेल एवं परिवार वालों की मांग पर सहमती जताते हुए बीएसपी प्रबंधन के आला अधिकारी अनशन स्थल पहुँचे और जूस पिलाकर अनशन समाप्त करवाया ।

राजहरा माइंस के जीएम और नपा अध्यक्ष शीबू नायर जी सहित गणमान्य नागरिकों के साथ लंबे दौर के बैठक के बाद मांगों पर सहमति जताया गया है,राजहरा माइंस प्रबंधन ने ठेकेदार मेवा पटेल को 10 दिसंबर से टाउनशिप क्षेत्र में वाटर सप्लाई एवं पंप मेंटेनेंस के कार्य को प्रारंभ करने का आदेश दिया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

वर्तमान केंद्र सरकार द्वारा लागु 3 कृषि सुधार क़ानून को वापस लेने अथवा संशोधित करने श्री गुरुनानक दरबार दल्लीराजहरा द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन

0

दल्लीराजहरा – वर्तमान केंद्र सरकार द्वारा लागु 3 कृषि सुधार क़ानून को वापस लेने अथवा संशोधित करने श्री गुरुनानक दरबार दल्लीराजहरा द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया और 3 नवीन कानून का विरोध देशभर के किसानों द्वारा किया जा रहा है |

इस सम्बन्ध में आज दिनांक 8 दिसम्बर को भारत बंद का आह्वान किया गया है | जिसका हमारी संस्था श्री गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार कमेटी पूर्ण समर्थन करता है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

इन्होने मांग की है कि कृषि सुधार नवीन कानून को देशहित एवं किसानों के हितों को ध्यान में रखकर पुनर्विचार करके संशोधित किया जाये |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

दल्लीराजहरा – बीएसपी प्रबंधन द्वारा टाउनशिप में वॉटर सप्लाई का काम बंद करवाने के खिलाफ ठेकेदार मेवा पटेल परिवार समेत बैठे आमरण अनशन पर

0

दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा के वार्ड क्र 09 के निवासी मेवा पटेल जी बीएसपी प्रबंधन द्वारा टाउनशिप में वॉटर सप्लाई का काम बंद करवाने के खिलाफ अपने परिवार समेत पत्नी प्रभा पटेल एवं बच्चे नितिन (12) व नवीन (8) सोमवार दोपहर 1.30 बजे से दो दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं । उनके समर्थन में नगर पंचायत चिखलाकसा के अध्यक्ष भिखी मसिया एवं उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहीम ने कहा कि हमारे मजदुर भाई जो लम्बे समय से माइंस में ठेके के

श्रमिक रहे है उन्हें बीएसपी प्रबंधन द्वारा काम से बाहर कर देना सौतेला व्यव्हार है | दो छोटे मासूम बच्चे एवं उनकी पत्नी भूखे प्यासे बैठे है बीएसपी प्रबंधन का मानवता का व्यवहार ख़त्म हो चूका है | ठेकेदार के समर्थन में हम सब साथ है इनमे सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे एवं पार्षदगण उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
“सिटी मीडिया न्यूज़ द्वारा 01 दिसम्बर को इस बारे में खबर प्रकाशित की गई थी जिसमे मेवा पटेल द्वारा बीएसपी प्रबंधन को यदि काम चालू नहीं किया गया तो वे परिवार सहित आमरण अनशन पर बैठने की धमकी दी थी किन्तु बीएसपी प्रबंधन पर इसका कोई असर नहीं हुआ |”

बीएसपी प्रबंधन के अनैतिक व गैर कानूनी दबाव के कारण मेवा पटेल जी का परिवार आर्थिक एवं मानसिक प्रताड़ना से जूझ रहे है । ऐसे में बीएसपी प्रबंधन का उदासीन रवैया निंदनीय है।।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

आज युवा कांग्रेस के साथियों ने अनशन स्थल पर पहुंच कर मेवा पटेल समेत परिवार को अपना पूर्ण समर्थन दिया तथा आवश्यकता पड़ने पर युवा कांग्रेस भी उग्र प्रदर्शन करने बाध्य रहेंगे।।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

मेवा पटेल जी के परिवार को समर्थन देने शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष सेन जी,युवा पार्षद स्वप्निल तिवारी जी,युकां नेता परितोष हंसपाल जी,पीएम सोहैल जी,विधानसभा NSUI अध्यक्ष भरत देवांगन जी,लोकेश सिन्हा जी,चेतन कुंजाम जी,दिनेश यादव जी,महेंद्र नेताम जी सहित युकां के साथी मौजूद थे ।।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

किसानों के आव्हान पर कांग्रेस द्वारा दल्लीराजहरा में व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद करने की अपील की

0

दल्लीराजहरा – केंद्र सरकार द्वारा किसान विरोधी कानून लागू करने के विरोध में भारत बंद – किसानों के आव्हान पर कांग्रेस द्वारा दल्लीराजहरा में भी व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद करने की अपील की |

केंद्र सरकार द्वारा किसान विरोधी कानून लागू करने के विरोध में किसानों के आव्हान पर आज 8 दिसम्बर को भारत बंद के समर्थन में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संगीता नायर जी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दल्ली राजहरा  के व्यापारिक प्रतिष्ठानों से नगर बंद को सफल बनाने अपील किया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ नगर भ्रमण करते हुए सभी व्यापारी साथियों से किसानों के समर्थन में नगर बंद का अपील किया तथा किसान विरोधी मोदी सरकार से किसानों के हित मे काले कानून को वापस लेने का मांग किया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

इस दौरान जिला/ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी, सेवादल,युवा कांग्रेस, NSUI, महिला कांग्रेस के पदाधिकारी, नगर पालिका के पार्षद/एल्डरमैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

Breaking दल्लीराजहरा बीच सड़क में गाय आने के कारण आज कार और बाइक में जबरदस्त भिडंत, बाइक सवार घायल

0

दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा में चन्देनीभाठा मुख्य मार्ग पर में गुप्ता पशु आहार के सामने बाइक और कार में जबरदस्त टक्कर हो गई है बताया जा रहा है कार क्र CG06 GF 8009 न्यू बस स्टैंड की ओर से पुराना बाजार जा रही थी बाइक क्र CG08 E 2250 न्यू मार्केट से खरीदी पर अपने गांव की ओर जा रहे थे तभी चंदैनी भाटा के पास मुख्य मार्ग में एक गाय को बचाने के चक्कर में आपस में भिडंत हो गई |

घायल युवक

बाइक में दो लोग सवार थे जो चालक है उसका नाम राम कुमार जो कि भोईरटोला का निवासी है जिसे सिर एवं पैर में पर चोट लगी है उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार हेतु दुर्घटनाग्रस्त वाहन से ही पास के आरोग्य अस्पताल ले जाया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

पड़ोसी ने फावड़ा मार की हत्या, मोहल्ले में गाली-गलौज के कारण होता था विवाद

0

डौंडीलोहारा – थाना डौंडीलोहारा पुलिस द्वारा आज दिनांक 07.12.2020 को हत्या के आरोपी रिकेश कुमार पिता स्व. मंगलूराम जाति सतनामी उम्र 33 वर्ष ग्राम कोबा थाना डौंडीलोहारा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है | आरोपी रिकेश कुमार ने मृतक जीवन लाल साहू पिता जसवंत साहू उम्र 37 साल ग्राम कोबा को दिनांक 06. 12.2020 के शाम करीब 05.15 से 05.30 बजे के बीच धारदार रापा (फावडा) से गले, मस्तक एवं सिर में प्राण घातक वार कर हत्या किया हैं।

आरोपी रिकेश

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक जीवन सतनामी गली में अक्सर वह गाली-गलौच कर लोगों से झगड़ा करता था. उस समय भी आरोपी रिकेश ने थाने में रिपोर्ट लिखाई थी. इसी बात को लेकर बीती रात को भी मृतक व आरोपी के बीच झगड़ा हो रहा था. गुस्से में आकर आरोपी ने

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

फावड़ा से सिर फोड़ कर हत्या कर दी. आरोपी हत्या करने के बाद गांव से भाग गया. बाद में उसने थाने में आकर सरेंडर कर दिया. मृतक और आरोपी के बीच पहले से ही शराब के नशे के चलते गाली-गलौज के कारण विवाद होता रहता था, जिसकी वजह से एक बार थाने तक भी मामला पहुंच चुका था. पूर्व में भी मृतक जीवन सतनामी गाली-गलौच व मारपीट के चलते

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

धारा 151 के तहत गिरफ्तार हुआ था, जिसके बाद जमानत पर छूटा हुआ था | डौंडीलोहारा में आरोपी रिकेश कुमार के विरूद्ध अपराध क्रमांक 265/2020 धारा 302 के तहत गिरफ्तार किया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

Breaking Corona Alert – जाने ! आज दल्लीराजहरा में कितने कोरोना संक्रमित मिले

0

दल्लीराजहरा – आज दल्लीराजहरा में 07  कोरोना संक्रमित मिले |

एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित मिलें |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

आज जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 02 से 01, वार्ड क्र 05 से 01, वार्ड क्र 11  से 02, वार्ड क्र 13  से 02 और वार्ड क्र 25  से 01  की पुष्टि हुई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

इस प्रकार आज एंटीजन से 01, आरटीपीसीआरसे 03 और ट्रू नॉट से 03 की रिपोर्ट के आधार पर कुल 07 लोग कोरोना संक्रमित मिले |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

नवविवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या, दहेज़ के नाम पर प्रताड़ित करने का मामला, मृतिका के ससुराल वालों को किया गिरफ्तार

0

अर्जुन्दा – अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चिरचार में 30 नवम्बर को दोपहर टिकेश्वरी साहू पति घनश्याम साहू उम्र 24 वर्ष के दवारा अपने घर के ऊपरी मंजील के कमरे में फांसी लगाकर आत्म हत्या करने का मामला सामने आया है | नवविवाहिता द्वारा फांसी लगाकर

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

आत्महत्या करने पर थाना अर्जुन्दा में सुचना दी गई जिसके पश्चात् घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा कार्यवाही कार्यपालिक दण्डाधिकारी द्वारा किया गया तथा शव का पी.एम. कराया गया, जिसका पी.एम. रिपोर्ट अभी नहीं आया है ।

पाँच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया

मामले की जांच के दौरान मृतिका के पिता गैंदलाल साह, मां कामीन बाई, बहन साधना साहू, भाई धमेन्द्र साहू, भाभी उमा बाई व गवाहन तिहारू राम, दरबारी राम साहू से पूछताछ की गई जिन्होंने अपने बयान में बताया की मृतिका के ससुराल पक्ष ससुर अंकालू, पति घनश्याम, जेठ देवेन्द्र, जेठानी पुष्पा व जेठानी के पिता लोचन द्वारा शादी में दहेज कम लाये हो कहकर

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

प्रताडित करना व मृतिका द्वारा अपने पति व जेठानी को संदिग्ध हालत में देख लेने से ससुराल पक्ष दवारा प्रताड़ित करने के कारण मृतिका दवारा शादी के 6 माह के अंदर फांसी लगाकर आत्म हत्या की है और जब ससुराल पक्ष से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि टिकेश्वरी साह जो घर पर अकेली थी कभी कभी छाती में अचानक दर्द होना बताती थी, जो अपने मकान के ऊपर कमरे में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

नवविवाहिता के मृत्यु पर थाना अर्जुन्दा में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक -238,धारा-304(बी),34 भादवि. के उक्त पाँच आरोपियों अंकालू राम साहू, लोचन राम साहू, पुष्पा साहू, घनश्याम साहू और देवेन्द्र साहू गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

MOST POPULAR

HOT NEWS