किरंदुल (प्रातः इंडिया) आजादी के अमृत महोत्सव पर लौह नगरी किरंदुल में दक्षिण बस्तर ऑटोमोबाइल एसोसिएशन के द्वारा नगर समिति के अध्यक्ष आशिफ सिद्दीकी के तत्वाधान में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विदित ही कि ऑटोमोबाइल एसोसिएशन दक्षिण बस्तर गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समस्त ऑटोमोबाइल्स के दुकान मे तिरंगा झंडा वितरण कर कर सभी दुकानदारों से अपील की गई कि वह अपने-अपने दुकानों में ऊंचे स्थान पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा लगाएं। सभी दुकानदारों ने दक्षिण बस्तर ऑटोमोबाइल किरंदुल नगर समिति के इस पहल की सराहना की नगर समिति के अध्यक्ष आशिफ सिद्दीकी, प्रभाकर बारिक, तपन कुमार दास, एस एच अज़हर ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने आगे कहा के दक्षिण बस्तर ऑटो एसोसिएशन के समस्त सदस्य गण की जो भी समस्या होगी ऑटोमोबाइल एसोसिएशन हर समय आपके साथ है। आप सभी आगे आए और संगठन को मजबूती प्रदान करें। सभी सदस्य गण एक परिवार है और परिवार में किसी को भी कोई कठिनाई हो तो सभी मिलकर कठिन परिस्थिति का सामना करेंगे और सभी सदस्य गण की समस्याएं दूर होगी इस दौरान ऑटोमोबाइल्स नगर समिति किरंदुल के सचिव प्रभाकर बारिक मीडिया प्रभारी एस एच अजहर तपन कुमार दास मौजूद थे।
दक्षिण बस्तर ऑटोमोबाइल एसोसिएशन द्वारा किरंदुल में स्वतंत्रता दिवस होर्षोल्लास से मनाया गया
साँसद बैज व विधायक बेंजाम ने किया रेट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय योजना का भूमिपूजन
जगदलपुर(चित्रकुट)
आज बस्तर साँसद दीपक बैज व चित्रकुट विधायक राजमन बेंजाम ने चित्रकुट विधानसभा के ग्राम पंचायत कुरैगा में जल जीवन मिशन के अंतर्गत रेट्रोफिटिंग नलजल प्रदाय योजना कार्य लागत 166.55 लाख रुपये का भूमिपूजन किया

इस अवसर पर साँसद श्री दीपक बैज ने अपने उद्बोधन में कहा..चित्रकुट विधानसभा ग्राम पंचायत के प्रत्येक घरों में पानी पंहुचाने का हमने संकल्प लिया,जब मैं इस क्षेत्र से विधायक था तो 350 गावो में बिजली आपूर्ति के लिए हमने सड़क पर उतरकर आंदोलन किया,सड़क निर्माण के लिए हमने लगातार आवाज उठाई साथ ही क़ुरैगा ग्राम के हर गली मोहल्ले पर सड़क बनवाने का कार्य हमने किया,आज हमारी सरकार आने के बाद गांव-गांव में पानी पँहुच रहा है..क़ुरैगा में पानी टँकी का बनेगी,हर घर को पानी मिलेगा..श्री बैज ने आगे कहा आज हमारी सरकार देवगुड़ी के संवर्धन हेतु लगातार स्वीकृति राशि प्रदान कर रही है..आज बस्तर की आवाज देश की संसद में उठ रही है..और लगातार क्षेत्र का विकास हो रहा है..
विधायक राजमन बेंजाम ने कहा कि शुद्ध पेयजल देने के निश्चय के साथ ही इस महती योजना की शुरूआत की गई है।जल जीवन मिशन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हो सकेगी।जिस तरह हम स्वच्छ पानी की व्यवस्था करा रहे है, उसी तरह गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था भी करेंगे।गलियां जिन गांव की सड़कें या गलियां चौड़ी है वहां पानी निकासी के लिए नालियां बनवाई जाएंगी। उन्होंने कहा प्रदेश कि नरवा योजना जल जीवन मिशन में अपना महत्वपूर्ण योगदान देगी।
इस कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी बलराम मौर्य,जनपद सदस्य शंकर बघेल, सरपंच कुरेंगा सुखमन कश्यप,डोमनी पोयाम,मोहन बघेल,बुधराम पटेल,सुखदेव ठाकुर,गणपत बघेल,विश्वनाथ बघेल शिवलाल नाग,महेश नाग,गोलू नाग व समस्त ग्रामवासी एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
करन्दोला छेपडापारा में मनाया स्वतन्त्रता दिवस शान से लहराया तिरंगा
भानपुरी : बस्तर विकास खण्ड के करन्दोला छेपडापारा में आज स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर स्वतन्त्रता का अमृत महोत्सव तिरंगा चौक का किया नामकरण गया युवाओं ने हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण करते हुए स्वतन्त्रता दिवस की शुभकामनाएं दी जिला पंचायत सदस्य निर्देश दिवान, उदय गुप्ता, सुकुल बघेल, महेश ,रूपेन्द्र ठाकुर ,जागेश्वर कश्यप, लखेश्वर बैध,मुनु, नरेंद्र कश्यप, करन उपस्थित रहे l
भाजपा मण्डल भानपुरी में अटल बिहारी बाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि
भानपुरी :- भाजपा के संस्थापक, छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता,भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा मण्डल भानपुरी में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर भाजपा अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, पूर्व सांसद बस्तर दिनेश कश्यप ने अटल जी को नमन करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना कर छत्तीसगढ़ वासियों का मान बढ़ाया, उन्होंने आगे कहा कि अटल जी का जो सपना था कि देश के गरीब, दलित, शोषित और वंचित लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराकर ऊंचा उठाना और देश के विकास की मुख्य धारा जोड़ना आज वह सपना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा है , उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को अटल जी के दिखाए रास्ते पर चल कर भारत को सुदृढ़ एवं समृद्ध बनाने में अपना योगदान देना है । इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रुपसिंग मण्डावी, मण्डल अध्यक्ष संतोष बघेल, जनपद सदस्य भूषण गुप्ता,खुलेश्वर कश्यप, असगर खान,खितेश मौर्य, उमाकांत कश्यप,महामंत्री प्रवीण सांखला,लुदर सेठिया,शेख सिराजुद्दीन,पवन श्रीवास, लक्ष्मी, गोरा गुप्ता, घनश्याम पानीग्राही , गौरव कश्यप, ओमप्रकाश कश्यप, भूपेंद्र दिवान उपस्थित रहे।
विधायक चंदन कश्यप ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा
भानपुरी । बस्तर मे लगातार बरसात से जनजीवन अस्त व्यस्त है। बाढ़ की वज़ह से आवागमन बाधित हुई है सोनारपाल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग मे पानी भर जाने से बहुत से यात्री फंसे हुए है। स्थानीय विधायक एवं छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड श्री चंदन कश्यप सोनारपाल काकड़ी घाट पहुंच कर बाढ़ का जायजा लिया और। यात्रियों के लिए भोजन का व्यवस्था कराया ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना करना ना पड़े।
इस दौरान विधायक प्रतिनिधि सालीक राम बघेल, ब्लॉक अध्यक्ष जितेन्द्र जैन वरिष्ठ कांग्रेसी महेन्द्र पांडे, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनिल बघेल,जनपद सदस्य निलय कश्यप, सोशल मीडिया प्रतिनिधि धर्मा पाढ़ी, भुवनेश्वर बघेल,लोकेश कश्यप, संपत नेगी,गोपाल वैद्य,दुकारू एवं अन्य उपस्थित थे।
सांसद दीपक बैज व चित्रकुट विधायक बेंजाम क्रिकेट प्रतियोगिता कुरैगा के समापन मैच में हुवे शामिल
चित्रकुट
आज बस्तर सांसद दीपक बैज व चित्रकुट विधायक राजमन बेंजाम चित्रकुट विधानसभा के ग्राम पंचायत कुरैगा के कुड़मीगुड़ा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन मैच में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुवे,इस अवसर मुख्य अतिथि यो ने खिलाड़ियों का जमकर उत्साहवर्धन किया..साथ ही क्रिकेट मैदान के समतलीकरण के लिए मुख्य अतिथियो के द्वारा 3 लाख रु की घोषणा भी किया गया।
कुरेंगा के कुड़मी में क्रिकेट प्रतियोगिता का फाईनल मैच पोटनार और कुदमिगुड़ा के बीच खेला गया जिसमे पोटनार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विजेता टीम बनी
मुख्य अतिथि साँसद श्री बैज ने खिलाड़ियों से कहा कि बेहतर खेल का प्रदर्शन कर खुद और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करें।हम सभी को खेल भावना के साथ खेल खेलाना चाहिए। जब दो टीमों के बीच प्रतिस्पर्धा होती है तो निश्चित रूप से एक टीम की हार और दूसरी टीम की जीत होती है। खेल में हार जीत मायने नहीं रखती, मायने रखता है हम खेल को किस प्रकार खेले। उन्होंने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
परम श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई जी की पुण्यतिथि भारतीय जनता पार्टी मंडल द्वारा मनाया गया
भारतीय जनता पार्टी के युगपुरुष मार्ग दर्शक एवं छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि आज पूरे भारतवर्ष में बड़े आदर पूर्वक स्मरण कर मनाया जा रहा है भारतीय जनता पार्टी की नहीं पूरे भारत की जनता एवं युवाओं के प्रेरणा स्रोत मानते हैं राजनीति के आदर्श पुरुष पूर्व प्रधानमंत्री भारतीय जनता पार्टी ही नहीं अपितु सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के सम्मानीय रहे इनकी पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी दल्ली राजहरा युवा कार्यकर्ताओं द्वारा आज श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।


इस कार्यक्रम में मंडल के महामंत्री राकेश द्विवेदी महेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनकी जीवन के परिचय अपने कार्यकर्ताओं के बीच रखी तथा मंडल उपाध्यक्ष सुजीत झा ने माल्यार्पण कर छायाचित्र पर तिलक लगाकर अटल बिहारी वाजपेई अमर रहेगा जय घोष किए इसी कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल के मंत्री रमेश गुर्जर युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भूपेंद्र श्रीवास युवा मोर्चा के जिला मंत्री सोनू ठगेल, युवा मोर्चा के नगर मंत्री नीलेश श्रीवास्तव अनुसूचित जाति मोर्चा के मोर्चा के राकेश कोसरे प्रवीण उइके, सुमित जैन, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष उमेश विश्वकर्मा गोलू जायसवाल , विजय कुशवाहा शशांक तिवारी राजाऔर मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे l

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home


कांग्रेसी नेताओं ने अफवाह फैलाकर पूर्व मंत्री की छवि धूमिल कर बदनाम करने की रची साजिश, परिजनों ने एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्यवाही की मांग
जगदलपुर/भानपुरी:- 15 अगस्त 2022 को पूरा देश आजादी के अमृत महोत्सव को बनाने में जुटा हुआ था, ध्वजारोहण पश्चात कांग्रेस के नेताओं ने षडयंत्र पूर्वक पूर्व मंत्री केदार कश्यप जी के ध्वजारोहण फोटो के साथ छेड़छाड़ कर कांग्रेसी नेता धनुर्जय नेताम एवम सत्यकांत कश्यप सहित अन्य लोगों ने छेड़छाड़ की गई फोटो को वायरल कर पूर्व मंत्री के राजनीतिक छवि को धूमिल करने और बदनाम करने के उद्देश्य से षड्यंत्र रचा और फ़ोटो को वायरल किया जिस पर परिजनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने आपत्ति दर्ज करते हुए भानपुरी थाना पहुंचकर पुलिस अधीक्षक बस्तर के नाम आवेदन देकर उक्त व्यक्तियों के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

परिजन गौरव कश्यप ने कहा कि शोशल मीडिया के फेसबुक एवं व्हाट्सएप में भारतीय ध्वज संहिता की जानकारी होने के बावजूद भी जिस तरीके से कांग्रेसियों ने छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री की ध्वजारोहण फोटो की छेड़छाड़ कर बदनाम करने की षड्यंत्र रची है कॉग्रेस नेताओं की ओछी मानसिकता को प्रदर्शित करता है, जिससे हम सभी आहत हैं और ऐसे लोगों के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो जिसकी मांग को लेकर आ थाना पहुंचे हैं। इस अवसर पर प्रवीण सांखला, खितेश मौर्य, रामप्रसाद मौर्य, ओमप्रकाश कश्यप, रमेश दिवान, घनश्याम पाणिग्रही उपस्थित रहें।
करन्दोला छेपडापारा में मनाया स्वतन्त्रता दिवस शान से लहराया तिरंगा
भानपुरी … बस्तर विकास खण्ड के करन्दोला छेपडापारा में आज स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर स्वतन्त्रता का अमृत महोत्सव तिरंगा चौक का किया नामकरण गया युवाओं ने हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण करते हुए स्वतन्त्रता दिवस की शुभकामनाएं दी |
जिला पंचायत सदस्य निर्देश दिवान, उदय गुप्ता, सुकुल बघेल, महेश ,रूपेन्द्र ठाकुर ,जागेश्वर कश्यप, लखेश्वर बैध,मुनु, नरेंद्र कश्यप, करन उपस्थित रहे |
बस्तर में अध्यक्ष बदलने की अटकलें तेज क्या मंडावी भी चुनावी दौड़ में?
रमन सिंह युग का अंत और नये समीकरण बिठाने पर जोर
कश्यप परिवार से निकटता फिर यह अफ़वाह या सच्चाई
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष विष्णु देव साय को हटाकर अरुण साव को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया जिसके बाद से यह माना जा रहा है कि रमन सिंह युग का अंत हो गया है और सिधे राष्ट्रीय संगठन की दखल शुरू हो गया है। इन सबके बीच रमन सिंह के सिपाहसालारों को भी ठिकाने लगाने की तैयारी है।इन सबके बीच रमन सिंह के बस्तर जिले के सिपाहियों को भी ठिकाना लगाया जा सकता है जिसमें बस्तर में केदार कश्यप को भी उनका नजदिकी बताया जाता है जिनका नाम आदिवासी समुदाय के होने के कारण बढ़ावा गया किन्तु क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल ने उनके बारे में नहीं सोचा और नये नवेले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पृष्ठभूमि के साव को नया अध्यक्ष बनाया गया।वहीं अब बस्तर जिला अध्यक्ष भी कश्यप परिवार के निकटतम सदस्य व सहयोगी को बदलने की बातें चल रही है जिसके कारण रुपसिंह मंडावी को हटाया जा सकता है। चर्चाओं का बाजार गर्म है कि कांटा से कांटा निकालने के लिए कश्यप परिवार का तिलिस्म तोड़ने लोकसभा चुनाव की तरह नये चेहरे के तौर पर नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान जिला अध्यक्ष रुपसिंह मंडावी को चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है रुपसिंह मंडावी को बस्तर की राजनीति की धुरी कश्यप परिवार को माना जाता है उसके बावजूद इस प्रकार की अफवाह कौन फैला रहा है कि केदार -दिनेश दोनों की चुनावी महत्त्वकांक्षा होने के कारण रुपसिंह पर दांव लगाया जा सकता है।क्योंकि यह बात चल रही है कि ऐन-केन प्रकरेण सत्तारूढ़ होने भाजपा का खाका तैयार हो रहा है।


