City Media - Page 910 of 1869 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 910

अब कचरे के पहाड़ से मुक्ति मिलेगी जगदलपुर शहर को

0
  • आ गई आधुनिक मेकेनिकल फटका स्क्रीनर वारियर मशीन
  • पॉलीथिन, कांच के सामानों और पत्थर को अलग कर डिस्पोज करता है 214 लाख यह उपकरण
  • संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने किया मशीन का लोकार्पण


जगदलपुर शहर को कचरे के पहाड़ और शहरवासियों को बदबू से अब राहत मिलने वाली है। शहर भर से निकलने वाले सभी तरह के कचरे को डिस्पोज करने वाली अत्याधुनिक मशीन शहर में आ गई है। यह मशीन कांच की बोतलों, गिलासों व अन्य सामानों, पत्थर समेत अन्य ठोस कचरे को स्वतः अलग कर उन्हें डिस्पोज कर देगी। 2 करोड़ 14 लाख रु. की कीमत वाला यह भारी भरकम उपकरण नगर पालिक निगम जगदलपुर को प्राप्त हो गया है। इसका लोकार्पण गुरुवार को शहर के विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने किया।
शहर के महाराणा प्रताप वार्ड स्थित कंगोली डंपिंग यार्ड में पुराने कचरे के निष्पादन के लिए मैकेनिकल फटका स्क्रीनर मशीन का शुभारंभ संसदीय सचिव व विधायक रेखचंद जैन, इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, महापौर सफीरा साहू ने पूजा -अर्चना कर किया। नगर निगम स्वच्छता विभाग सभापति विक्रम सिंह डांगी, पीडब्ल्यूडी सभापति यशवर्धन राव, राजस्व सभापति राजेश राय, पार्षद नेहा ध्रुव, बी. ललिता राव, श्वेता बघेल, दयाराम कश्यप, सूर्या पाणी, मनोनीत पार्षद सुरेंद्र झा, अमरनाथ सिंह, नगर निगम आयुक्त दिनेश कुमार नाग उपस्थित थे । कंगोली स्थित डंपिंग यार्ड में पुराने कचरे के निष्पादन करने हेतु मैकेनिकल फटका स्क्रीनर वारियर मशीन का शुभारंभ किया गया है इस योजना में मशीन के माध्यम से पुराने कचरे में से पॉलिथीन, कांच की बोतलों, बड़े पत्थरों व सी एंड डी वेस्ट कचरे को पृथक पृथक कर उसे निष्पादन किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से पॉलिथीन व अन्य कचरा अलग तथा सी एंड डी (मिट्टी ) अलग हो जाएंगे।इस योजना की प्रोजेक्ट लागत 214 लाख रुपए है। इस मशीन के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 600 टन कचरा का निष्पादन किया जाएगा।


बड़ी समस्या से मिलेगी निजात : जैन
इस दौरान संसदीय सचिव व विधायक रेखचंद ने कहा कि शहर के लिए कंगोली स्थित डंपिंग यार्ड के कचरे का विनष्टिकरण बहुत गंभीर समस्या रही है। कचरे से उठने वाली बदबू के कारण आसपास के लोगों को काफी परेशानी होती थी। आज नगर निगम द्वारा कचरा के निष्पादन हेतु मंगाए गए मैकेनिकल फटका स्क्रीनर मशीन के माध्यम से डंपिंग यार्ड के कचरे का निष्पादन तेज गति से होने लगा है। यह नगर निगम की सराहनीय पहल है। इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर की सबसे गंभीर समस्या कंगोली स्थित डंपिंग यार्ड में कचरों का निष्पादन रही है। अब कचरे के निष्पादन व डंपिंग यार्ड को व्यवस्थित करने में आसानी होगी आसपास के लोगों को गंदगी और बदबू से निजात मिलेगी तथा नगर निगम को भी बड़ी समस्या से मुक्ति मिल जाएगी।


डंपिंग यार्ड में बनेगा खूबसूरत पार्क
महापौर सफीरा साहू ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के तहत हमारा लक्ष्य आगामी 6 माह में यार्ड के संपूर्ण कचरे का निष्पादन कर डंपिंग यार्ड में खूबसूरत पार्क का निर्माण करने का है। इस मशीन के सहयोग से प्रतिदिन 600 टन तक के कचरे का निष्पादन कर पॉलिथीन व अन्य कचरे तथा सी एंड डी वेस्ट को अलग अलग कर उसका उपयोग किया जा सकेगा। महापौर ने बताया कंगोली स्थित डंपिंग यार्ड में वर्तमान में लगभग 44 हजार टन कचरा मौजूद है। इसका निष्पादन करना हमारे लिए बहुत बड़ी चुनौती रही है। नगर निगम की टीम इस चुनौती को दूर करते हुए कचरे का निष्पादन करने में सफलता हासिल करेगी। इस महत्वपूर्ण योजना के प्रारंभ होने से शहर की बहुत बड़ी समस्या का समाधान हो रहा है। इस दौरान प्रभारी कार्यपालन अभियंता एमपी देवांगन, पूर्व पार्षद गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, उप अभियंता अमर सिंह व अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

नगर निगम प्रशासन के द्वारा कचरे के निष्पादन हेतु मैकेनिकल फटका स्क्रीनर मशीन का शुभारंभ

0

नगर पालिक निगम के तहत आज शहर के महाराणा प्रताप वार्ड स्थित कंगोली डंपिंग यार्ड में पुराने कचरे के निष्पादन के लिए मैकेनिकल फटका स्क्रीनर मशीन का शुभारंभ संसदीय सचिव व विधायक रेखचंद जैन ,इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा ,महापौर श्रीमती सफीरा साहू के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर किया गया । जिसमें स्वच्छता सभापति विक्रम सिंह डांगी ,पीडब्ल्यूडी सभापति श्री यशवर्धन राव ,राजस्व सभापति राजेश राय ,पार्षद श्रीमती नेहा ध्रुव ,बी ललिता राव ,श्वेता बघेल ,दयाराम कश्यप ,सूर्या पानी ,मनोनीत पार्षद सुरेंद्र झा ,अमरनाथ सिंह ,आयुक्त श्री दिनेश कुमार नाग उपस्थित थे ।

कंगोली स्थित डंपिंग यार्ड में पुराने कचरे के निष्पादन करने हेतु मैकेनिकल फटका स्क्रीनर वारियर मशीन का शुभारंभ किया गया है इस योजना में मशीन के माध्यम से पुराने कचरे मे पॉलिथीन ,कांच के बोतल व बड़े पत्थर व सी एंड डी वेस्ट कचरे को पृथक पृथक कर उसे निष्पादन किया जाएगा । इस योजना के माध्यम से पॉलिथीन व अन्य कचरा अलग तथा सी एंड डी (मिट्टी ) अलग हो जाएगा । इस योजना का प्रोजेक्ट लागत 214 लाख रुपए है । इस मशीन के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 600 टन कचरा का निष्पादन किया जाएगा । इस दौरान संसदीय सचिव व विधायक रेखचंद ने कहा कंगोली स्थित डंपिंग यार्ड मे कचरे को निष्पादन करने की बहुत गंभीर समस्या रही है ,कचरे के बदबू के कारण आसपास के लोगों को काफी समस्या उत्पन्न होती थी ,इसी कड़ी में आज नगर निगम प्रशासन के द्वारा कचरे के निष्पादन हेतु मैकेनिकल फटका स्क्रीनर मशीन का शुभारंभ किया गया इस मशीन के माध्यम से डंपिंग यार्ड के कचरों का निष्पादन करने का कार्य जल्द किया जा रहा है ।

इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा नगर निगम के द्वारा शहर के सबसे गंभीर समस्या कंगोली स्थित डंपिंग यार्ड में कचरों का निष्पादन करने की समस्या लगातार रही ,आज इसी कड़ी में नगर निगम के द्वारा कचरे के निष्पादन व डंपिंग यार्ड को व्यवस्थित करने हेतु योजना का शुभारंभ किया गया ,जिसमें स्निकर मशीन के माध्यम से कचरा का निष्पादन करते कचरे को पृथक पृथक करने का कार्य किया जाएगा । इस योजना से आसपास के लोगों की समस्या दूर होने के साथ नगर निगम का भी समस्या दूर होगा । वही महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने कहा शहर व महाराणा प्रताप व अन्य वार्ड की बहुत बड़ी समस्या का समाधान करते हुए आज नगर निगम के द्वारा कंगोली डंपिंग यार्ड में पुराने कचरे के निष्पादन के लिए मैकेनिकल फटका स्क्रीनर मशीन का शुभारंभ किया जा रहा है इस योजना में हमारा लक्ष्य की आगामी 6 माह में यार्ड में पूरे कचरो का निष्पादन कर डंपिंग यार्ड में खूबसूरत पार्क का निर्माण किया जाएगा । इस मशीन में प्रतिदिन 600 टन तक के कचरों का निष्पादन कर पॉलिथीन व अन्य कचरे तथा सी एंड डी वेस्ट को पृथक पृथक कर उसका उपयोग किया जाएगा । महापौर ने बताया कंगोली स्थित डंपिंग यार्ड में वर्तमान में लगभग 44 हजार टन कचरा मौजूद है ,इसका निष्पादन करना हमारे लिए बहुत बड़ी चुनौती है जिसे हमारी नगर निगम की टीम इस चुनौती को पूर्ण करते हुए कचरों का निष्पादन करने में सफलता हासिल करेगी । इस महत्वपूर्ण योजना के प्रारंभ होने से शहर की बहुत बड़ी समस्या का समाधान हो रहा है । इस दौरान प्रभारी कार्यपालन अभियंता एमपी देवांगन ,पूर्व पार्षद गौर नाथ नाग ,हेम उपाध्याय ,उप अभियंता अमर सिंह व अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे ।

मुख्यमंत्री बघेल ने क्रिकेट के साथ परम्परागत खेलों को दिलाई नई पहचान : रेखचंद जैन

0
  • हल्बा कचोरा में आयोजित टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया
  • मैदान बनाने बजट में भेजा गया प्रस्ताव

जगदलपुर राज्य बनने के बाद अधिकतम समय तक छत्तीसगढ़ में भाजपा का शासन रहा। उनके 15 साल के कार्यकाल में राज्य में मात्र कुछ आईपीएल मैच ही आयोजित किए गए थे। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से न केवल क्रिकेट बल्कि परम्परागत खेलों को भी प्रोत्साहन दिया जा रहा है। राजीव युवा मितान क्लब के साथी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। परंपरागत खेलों को प्रोत्साहित करने के साथ खेल वातावरण बेहतर किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने क्रिकेट में छत्तीसगढ़ को नई पहचान दिलाई है।

राजधानी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। क्रिकेट के नक्शे में राज्य का नाम दर्ज कराने की उनकी पहल सार्थक हो गई है। गुरुवार को जगदलपुर विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने हल्बा कचोरा में आयोजित टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन अवसर पर यह बात कही। फाइनल मैच की दोनों टीमों शासन कचोरा व तेली मारेंगा को शुभकामना दी। विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन ने सरपंच की मांग पर कहा कि हल्बा कचोरा के मैदान को बनाने उनके द्वारा बजट में प्रस्ताव भेजा गया है। जैन ने प्रतियोगिता के प्रथम पुरस्कार की राशि क्लब को प्रदान की

इस दौरान कांग्रेस महामंत्री गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, सरपंच हल्बा कचोरा प्रकाश कश्यप, लोकनाथ बघेल, लखीधर बघेल, तुलाराम कश्यप, पवन समरथ, दिलदार बघेल, विद्याधर जीराम, चैतू जीराम, लखन साहू, राहुल साहू, जगन्नाथ गोयल, अंपायर नरेश सोनवानी व सुनील, रमेश सोनवानी, रंभा पानिग्राही, दीप्ति, दीपक, हेमराज, सूददू राम कश्यप, तेलीमारेंगा टीम के कप्तान सुधीर, शासन कचोरा के कप्तान गौतम देवांगन, विजय सिंह, सुरेन्द्र झा, हरीश साहू समेत ग्रामीण, क्लब सदस्य, पंचायत प्रतिनिधि, खेल प्रेमी व अन्य मौजूद थे

जयंती पर गुरुद्वारा पहुंच विधायक रेखचंद जैन ने समाज सदस्यों को दी बधाई

0

जगदलपुर संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने गुरुवार दोपहर शहर के नए बस स्टैंड के पास स्थित गुरुद्वारे में पहुंचकर सिख समाज के अनुयायियों को गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती पर बधाई दी। प्रार्थना व पाठ पश्चात एकत्रित जनों का स्वागत करते विधायक जैन ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी का जीवन समाज के लिए ही नहीं अपितु समूचे राष्ट्र के लिए प्रेरणादायक है। उन्होने पंच ककार के रूप में केश, कंघा, कड़ा, कच्छा व कृपाण का महत्व प्रतिपादित कर सामाजिक जनों के बीच उसे प्रचारित करने का पुनीत काम किया था, जो आज सिख धर्म की पहचान बने हैं। 1699 ईसवी में खालसा की स्थापना कर उन्होने समाज को एक सूत्र में पिरोने का काम किया था। संसदीय सचिव जैन ने आगे कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी ने सिखों को इस राष्ट्र के वीर पुत्र के रूप में संगठित कर जो संदेश दिया था, उसके लिए सकल राष्ट्र उनका ऋणी है।

जैन ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी के जीवन से हमें यह सीख मिलती है कि विपरीत परिस्थितियों में भी हिम्मत नहीं हारना चाहिए तथा चुनौतियों का सामना कर अपने व्यक्तित्व को निखारना चाहिए। इस दौरान सिख समाज अध्यक्ष स्वर्ण सिंह, उपाध्यक्ष एकम सिंह, सचिव बलविंदर सिंह, कोषाध्यक्ष सतवीर सिंह, सह सचिव कुलदीप सिंह, सर्व दीप सिंह, ज्ञानी गुरमीत सिंह, अमृतसर से आए जत्थे के भाई सुरेन्द्र सिंह, कीरत सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओंकार सिंह जसवाल, परमिंदर सिंह जसवाल, एमआईसी सदस्य विक्रम सिंह डांगी, राजेश राय, गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, सुरेन्द्र झा, हरीश साहू व अन्य पार्टी जन, समाज के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद थे।

अवैध नशीली दवाईयों के तस्करों पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही

0
  • लालबाग में तस्करी करते 02 आरोपी पकड़ा गया
  • 284 पत्ता (3960 नग) अवैध नशीली दवाई बरामद
  • प्रतिबंधित नशीली दवाई alprazolam व nitrazepam बरामद

जगदलपुर उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के निर्देशन में बस्तर पुलिस के द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज अवैध नशीली दवाईयों के तस्करी पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है ज्ञात हो कि थाना सिटी कोतवाली को सूचना मिला था, कि 02 व्यक्ति के द्वारा लालबाग नेहरूमंच के पास अवैध नशीली दवाईयों की तस्करी किया जा रहा है। सूचना पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाॅल के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली व सायबर सेल की टीम गठित कर, कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा घेराबंदी कर, दो संदिग्ध लोगो को पकड़े।

संदेहियों से नाम पता पूछने पर अपना अपना नाम-दिनेश गुप्ता और शिवा गुप्ता दोनो निवासी जगदलपुर का होना बताये। जिनके संयुक्त अधिपत्य में रखे झोला की तलाशी लेने पर अवैध नशीली दवाई alprazolam व nitrazepam tablet’s मिला जो अवैध एवं प्रतिबंधित नशीली दवा की श्रेणी में आता है। जिस संबंध में पूछताछ करने पर संदेहियों के द्वारा वैधानिक प्रत्युत्तर प्रस्तुत नही किया गया। आरोपियों का उक्त कृत्य एन0डी0पी0एस0 एक्ट की परिधि में आने पर उक्त दवाईयों को आरोपियों के कब्जे से बरामद कर, जप्त किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में धारा 21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है। मामले में आरोपियों के कब्जे से alprazolam व nitrazepam tablet’s कुल 284 पत्ता, 3960 नग, 02 नग मोबाईल व नगद 400/-रूपये को बरामद कर, जप्त किया गया है। आरोपियों को मामलें में गिरफ्तार कर, न्यायालय रवाना किया गया हैं। जप्तशुदा दवाईयाॅ की अनुमानित कीमत 14,000/-रूपये आंकी गई है। महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी:- निरीक्षक – एमन साहू,धनंजय सिन्हा
उपनिरी. – अमित सिदार,प्रमोद ठाकुर, मनोज तिर्की सउनि. – सुधराम नेताम प्रधान आरक्षक – अनंतराम बघेल आरक्षक – नकुल नुरूटी, भुपेन्द्र नेताम, युवराज सिंह ठाकुर,रवि सरदार,प्रकाश नायक

खेल को जीतना ही नहीं बल्कि जीतने की चाह रखना ही सब कुछ है:–धुर्वे

0
  • खेल आज को बेहतर बनाता है और भविष्य का निर्माण करता है:–धुर्वे
  • खेल एकता, सामाजिकता, देश प्रेम और अनुशासन की भावना पैदा करता है:–धुर्वे
  • क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन व कब्बड़ी प्रतियोगिता के शुभारभ में ग्राम महामाया पहुंचे विक्रम ध्रुवे

दल्लीराजहरा डौंडी ब्लॉक के ग्राम महामाया की पावन धरा में जय महामाया लेजेंड ट्राफी व डीके इलेवन के तत्वधान में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसके समापन समारोह में मुख्य अतिथि विक्रम धुर्वे,(सांसद प्रतिनिधि) विशेष अतिथि के रुप में मनीष झा (मंडल अध्यक्ष भाजपा डौंडी), अजय चौहान (महामंत्री मंडल डौंडी), व आशीष गुप्ता समिति के अध्यक्षत रोहित मंडावी, गेंद लाला टेकाम शिव टेकाम जयपाल सिंह नेताम, द्रपर मरकाम, डीके मंडवी,चंदू मंडावी, दुषियंत मरकाम,अविनाश कुर्चमे व समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे ।

प्रथम स्थान पर महामाया माइंस, दृतीय,तृतीय व चतुर्थ स्थान पर क्रमशः सल्हाईटोला खेरवाही, खड़गाओ की टीम रही। फाइनल मैच में सल्हाईटोला की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवर में 43 रन बनाकर महामाया माइंस को 44 रनो का लक्ष्य दिया जिसे महामाया माइंस की टीम ने 5 ओवर में 1विकेट खो कर हासिल कर लिया।धुर्वे ने विजेता टीम महामाया माइंस और उपविजेता टीम सल्हाईटोला दोनो को बधाई एवम शुभकामनाएं दी।धुर्वे ने आगे कहा खेलों का मानव जीवन में काफी महत्व है। खेल शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए तो उपयोगी है हीं साथ ही मनोरंजन का एक अच्छा तरीका भी है। बच्चों के विकास में सहायक है। खेल शरीर में स्फूर्त शरीर बनाए रखता है। पर अफसोस आजकल बच्चों और युवाओं में खेल के प्रति रूचि कम होती जा रही है जिसकी वजह से युवा और बच्चे तरह तरह की मानसिक एवं शारीरिक समस्याओं से ग्रसित होते जा रहे हैं। भाजपा मंडल अध्यक्ष झा जी ने इस उम्र में भी इतनी फूर्ति से खेल खेल रहे सभी ले लेजेंड खिलाड़ीओ को शुभकामनाएं दी। महामंत्री चौहान ने खेल के प्रति सभी व्यक्तियों को जागरूक के लिए प्रेरित करते हुए कहा की लोगों को खेलों के प्रति जागरूक करने के लिए इस तरीके के ग्रामीण स्तरों में खेल प्रतियोगिता का आयोजन करना सही तरीका है। इस दौरान ग्राम महामाया के समस्त खेल प्रेमियों वा ग्रामीणवासी मौजूद रहे। समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

अति पिछड़ी जाति के लोगों के संग भोजन किया सांसद पांडेय ने

0
  • बकावंड मंडल के ग्राम दामागुड़ा में लोकसभा क्षेत्र प्रवास कार्यक्रम

बकावंड भाजपा से समाज के हर वर्ग को जोड़ने की मुहिम पर जमीनी काम करते हुए राजनांदगांव के सांसद एवं बस्तर संभाग प्रभारी संतोष पाण्डेय ने अति पिछड़ी जातियों के लोगों के साथ भोजन किया। भोजन व्यवस्था पूर्व जनपद उपाध्यक्ष जितेंद्र पाणिग्रही एवं उनकी धर्मपत्नी व जिला पंचायत सदस्य सरिता जितेंद्र पाणिग्रही के संयोजन में की गई थी।

भाजपा के लोकसभा क्षेत्र प्रवास कार्यक्रम के तहत बस्तर विधानसभा क्षेत्र के बकावंड मंडल के अंतिम छोर में स्थित ग्राम पंचायत पाहुरबेल के गांव दामागुड़ा में समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में राजनांदगांव के सांसद एवं भाजपा के बस्तर संभाग प्रभारी संतोष पांडे विशेष रूप से शामिल हुए। उनके प्रवास पर अति पिछड़ी जातियों के लोगों के साथ भोजन कार्यक्रम क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य सरिता जितेंद्र पाणिग्रही के संयोजन में हुआ। चंडार बुनकर समाज के सदस्य एवं भाजपा कार्यकर्त्ता मोहन गौरव ने अपने निवास पर भोजन के लिए सांसद संतोष पाण्डेय तथा अन्य भाजपा नेताओं को आमंत्रित किया था। वहां चंडार बुनकर, बंजारा व दीगर अति पिछड़ी जातियों के लोगों के साथ बैठकर सभी नेताओं ने भोजन ग्रहण किया। कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, बस्तर के पूर्व विधायक शुभाऊ कश्यप, मंडल अध्यक्ष धनुर्जय कश्यप, मंडल प्रभारी श्रीधर ओझा, श्रीनिवास मिश्रा, जगदलपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष जितेंद्र पाणिग्रहि, पाहुरबेल के सरपंच अनंत राम कश्यप, बकावंड मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ता ठाकुर मोहन सिंह, अनंतराम पटेल, हीरा सिंह, रघु सेठिया, रणवीर सिंह ठाकुर, बुनकर समाज के संभागीय अध्यक्ष मोहन झाली, बुनकर समाज के मोहन गौरव, हस्ताराम, दामोदर चंदेल, बंजारा समाज से रामजी नायक, बारदा, श्याम नायक, घस्सू राम, फाल्गू राम, काशीनाथ नायक, कमल बघेल सरपंच बारदा, बकावंड मंडल के कोषाध्यक्ष दामोदर बघेल समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

सबके साथ है भाजपा : पाण्डेय
समारोह में सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि भाजपा जाति – धर्म की राजनीति नहीं करती। भाजपा में पिछड़ी जाति के नेता बड़े पदों पर हैं। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी स्वयं पिछड़े वर्ग से हैं। भाजपा ने आदिवासी महिला द्रोपदी जी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाया है। इससे पहले मुस्लिम अल्पसंख्यक समुदाय से एपीजे अब्दुल कलाम को राष्ट्रपति हमारी ही पार्टी ने बनाया था। तुष्टिकरण की राजनीति से परे रहकर हमारी पार्टी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूलमंत्र के तहत काम करने पर भरोसा करती है। सभी समुदायों का भरोसा जीतने में भाजपा लगातार सफल हो रही है। इसे विरोधी दल पचा नहीं पा रहे हैं और विरोधी दलों के नेता भाजपा के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी अन्त्योदय के लक्ष्य के साथ राष्ट्र की सेवा में समर्पित होकर कार्य करने वाली पार्टी है। हमारे प्रेरणास्त्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के लक्ष्य अन्त्योदय एवं प्रण अन्त्योदय को आत्मसात करते हुए हर व्यक्ति,वर्ग एवं समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के प्रति सद्भावना रखते हुए उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ना ही हमारा प्रथम कर्तव्य है। विरोधी नेताओं के मंसूबों को विफल करने के लिए हमें हर वर्ग के बीच जाकर भ्रान्ति दूर करनी होगी। लोगों को यह भी बताना होगा कि हमारी केंद्र सरकार जाति धर्म देखकर योजनाएं नहीं बनाती, बल्कि सभी के हित के लिए योजनाएं बनाती है।


दोना – पत्तल में किया भोजन
सांसद संतोष पाण्डेय को भोजन के लिए अपने घर पर चंडार बुनकर समाज के सदस्य एवं भाजपा कार्यकर्त्ता मोहन गौरव ने आमंत्रित किया था। मोहन गौरव के निवास में पाण्डेय तथा अन्य भाजपा नेताओं को दोना पत्तल में भोजन परोसा गया, जिसे सभी ने बड़े चाव के साथ खाया। सांसद पाण्डेय ने टमाटर की चटनी व गोभी की सब्जी के साथ रोटी चावल का आनंद लिया। सांसद संतोष पाण्डेय ने भोजन के स्वाद और मोहन गौरव दंपत्ति की आत्मीयता की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि बड़े ही आदर के साथ खिलाए गए सात्विक भोजन को ग्रहण कर जो आत्मिक संतुष्टि मिली और जो स्वाद भोजन का मिला, वह आजीवन उन्हें याद रहेगा। उन्होंने मोहन गौरव के सुखमय जीवन की कामना की।

छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सचिव ने की सुनवाई

0

जगदलपुर, 28 दिसंबर 2022/ छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सचिव बी के साहू ने सोमवार को सुनवाई की। इस अवसर पर उनके साथ सहायक अनुसंधान अधिकारी श्रीमती अनिता डेकाटे भी उपस्थित थीं। अधिकारियों ने चित्रकोट पहुंचकर कुडूक समुदाय के लोगों से भेंट की और उनकी परंपराओं के संबंध में जानकारी ली। इसके पश्चात् जगदलपुर स्थित विश्राम भवन में धोबी कलार और शौण्डिक समाज के सदस्यों ने भेंट कर अपनी बातें रखीं। अधिकारियों ने इन समुदायों की मांगों और परंपराओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की सद्‌बुद्धि के लिए विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल बस्तर ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

0

जगदलपुर : बस्तर जिले के समस्त प्रखंडों ,नगरों में मंगलवार को प्रांतीय आह्वान पर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। जगदलपुर नगर में पंचमुखी हनुमान मंदिर में संपन्न हुआ, जिसमे बजरंगियों की भीड़ इतनी थी की सड़क जाम की स्थिति बन गयी, किंतु एंबुलेंस के आने पर बजरंगियों ने सड़के खाली कर बजरंगदल के ध्येय वाक्य सेवा सुरक्षा संस्कार को प्रदर्शित किया । जिला संयोजक घनश्याम नाग ने कहा भूपेश बघेल के बजरंगियों के उपर प्रश्न करने से पूर्व उन्हें पता होना चाहिए की बजरंगी कौन है, और उनका त्याग क्या है ।

आज सनातन समाज का प्रत्येक हिन्दू बजरंगी है और वह त्याग अनुशासन, सेवा के मार्ग पर सदैव तटस्थ है l जिनका अपमान प्रतिष्ठित पद पर रहकर करना हिंदू समाज को आघात पहुंचाना है । निश्चित ही सद्बुद्धि प्राप्त होने उपरांत हिन्दू समाज से मांगी जानी चाहिए। इसी तरह बस्तर जिले के सभी प्रखंडो में बस्तर,बकावंड,तोकापाल ,नगरनार, नानगुर क्षेत्रों में भी हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। रहे उपस्थित विहिप जिला कार्यकारी अध्यक्ष अनिल अग्रवाल,जिला प्रचार प्रसार प्रमुख रोहन कुमार,जिला सेवा प्रमुख देवेंद्र कश्यप,सहसंयोजक रामचंद्र पुजारी,जिला गौ रक्षा मुन्ना बजरंगी, नगर अध्यक्ष पवन राजपूत नगरनार अध्यक्ष कैलाश ठाकुर, बकावंड उपाध्यक्ष गगन यादव, मंत्री सूरजचंदेल व विष्णु ठाकुर सह मंत्री गौरव ठाकुर ,नगर अर्चक् पुरोहित रूपेश त्रिपाठी,नगर प्रचार सुमित गुप्ता नगर संयोजक विक्रम ठाकुर सहसंयोजक भवानी चौहान,साप्ताहिक मिलन प्रमुख योगेश रैली,सह सुरक्षा शुभम सिंह ,सह गौ रक्षा रवि नेताम व सुदेश,सुंदर ,हालेंद्र नाग,नगर विधार्थी देव यादव मनीष ठाकुर, रोहित, विवेक सोनवानी, शत्रुघ्न, पवन राजा,अंशु नाग,तमिश नायडू, लक्की वसवानी, वम्शी राव,लखन सेना व विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल, मातृशक्ति, स्थानीय सनातनी उपस्थित थे।

जिला बालोद में गन्ना गाड़ियो में लगातार लगाया जा रहा रिफ्लेक्टर टेप

0

दल्ली चौक एवं झलमला चौक बालोद में यातायात व आरटीओ बालोद के साथ संयुक्त रूप से सवारी बसों सहित सभी वाहनों पर चालानी कार्यवाही कर 62 लापरवाह वाहन चालकों पर 18,600 रूपये वसूला गया चालान।

आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने किया गया अपील

पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर, श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के मार्गदर्षन में यातायात प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में दल्ली चौक एवं झलमला चौक बालोद में आरटीओ बालोद एवं यातायात बालोद द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाकर सवारी बसों एवं अन्य मोटर वाहनों कार्यवाही हेतु संयुक्त रूप से अभियान चलाया गया। इस संयुक्त अभियान में मोटरयान अधिनियम के उल्लंघन करने वाले जैसे यात्री बसों में क्षमता से अधिक यात्री परिवहन, नो एन्ट्री में वाहन प्रवेश, प्रेशर हार्न, ओव्हरहाईट एवं अगल-बगल एवं पीछे की ओर बाड़ी के बाहर लम्बा माल निकालकर चलने वाले वाहनों से होने वाले सड़क दुर्घटनाआंे में कमी लाने व यातायात नियमों के प्रति जागरूकता की भावना पैदा करने के लिए दिनांक 27.12.2022 को संयुक्त अभियान चलाकर कुल 62 लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्व मोटरयान अधिनियम् के तहत् कार्यवाही कर 18,600 रू. समन शुल्क वसूल किया गया।

इस चेकिंग अभियान के दौरान वाहन चालको एवं आम नागरिकों को सीट बेल्ट लगाने एवं हेलमेट लगाने की समझाईष देकर यातायात संकेतो, यातायात नियमों प्रेषर हार्न का प्रयोग नहीं करने के बारे में भी बताया गया। समझाईष के साथ-साथ ओव्हरहाईट वाहन चालन, नो एंट्री में वाहन प्रवेष, प्रेषर हार्न का प्रयोग, तेज गति से वाहन चलाने, शराब सेवन कर वाहन चलाना, ओव्हरलोड़ माल/यात्री परिवहन, दोपहिया वाहन में तीन सवारी बैठाना, नम्बर प्लेट का स्पष्ट न लिखा होना, एवं मौके पर वाहन के दस्तावेज पेष नहीं करने, वाहन चलाते हुए मोबाईल से बात करना बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र के वाहन चलाते पाये जाने वालों पर सख्ती से कार्यवाही किया गया है। इस प्रकार की चेकिंग से जनता का पुलिस पर विष्वास बढ़ेगा आम जनता एवं राहगीरों की सुरक्षा के लिए बालोद पुलिस सदैव तत्पर है। यह चेकिंग अभियान बालोद पुलिस द्वारा लगातार जारी रहेगा।गन्ना लोड़ कर जाने वाले गड़िया के पलटने से होने वाले सड़क दुर्घटनाओं के संभावित खतरे को देखने हुए बालोद पुलिस ने गन्ना परिवहन करने वाले वाहनों में रिफ्लेक्टर टेप (रेडियम) लगातार लगाया जा रहा है, इस क्रम में आज दिनांक 27.12.2022 को झलमला चौक बालोद में गन्ना परिवहन करने वाले वाहनों में रिफ्लेटर (रेडियम) टेप लगाया गया जिससे रात्रि में वाहन चालन के समय स्पष्ट दिखाई दे व गन्ना गाड़ियों से पीछे से टक्कर से होने वाली दुर्घटनाओं में कमीं लाये जा सकें। बालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील करता है कि गन्ना गाड़ियों के परिचालन के समय संयमित गति वाहन चलाएं रोड़ किनारे वाहनों की पार्किंग न करे, वाहनों में यदि यांत्रिक खराबी आ जाती है तभी पर्याप्त चौड़ी सड़क किनारे वाहनों को साइड में लगाकर पर्याप्त सुरक्षा घेरा लगावे। गन्ना वाहन मालिक अपने गन्ना परिवहन के समय वाहनों में अगल बगल एवं पीछे की ओर लाल कपड़ा बांधे जिससे वाहन चालन के समय गन्ना गाड़ियों के चौडाई का अंदाजा लगाने में असानी हों। अनियंत्रित रूप से खड़ी वाहनों पर बालोद पुलिस की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

MOST POPULAR

HOT NEWS